Notice: Undefined index: mode in /home/dakhalchhattisga/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
बिना सूचना अनुपस्थित कर्मचारी अपनी उपस्थिति करें सुनिश्चित
जांजगीर-चांपा 21 मई 2024/ कार्यालय सहायक संचालक उद्यान जिला जांजगीर-चांपा से प्राप्त जानकारी अनुसार श्री गजेन्द्र कुमार नागेश, भृत्य कार्यालय सहायक संचालक उद्यान जांजगीर-चांपा गत 06 मई 2023 से बिना सूचना अद्यतन अनुपस्थित हैं। सहायक संचालक उद्यान जांजगीर-चांपा ने बताया कि संबंधित कर्मचारी को पत्र के माध्यम से कई बार पत्राचार किया गया। किंतु उनके द्वारा पत्र रिसीव नही किया जा रहा है और पत्र मुलतः कार्यालय में वापस हो रहा है। संबंधित को दूरभाष के माध्यम से भी कई बार संपर्क कर तत्काल उपस्थित होने हेतु निर्देशित किया गया परंतु आज दिनांक तक उपस्थित नही हुए है। सहायक संचालक उद्यान ने उन्हें तत्काल कार्य पर अपनी उपस्थिति एक सप्ताह के भीतर संबंधित कार्यालय में सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
There is no ads to display, Please add some
![alternatetext](https://dakhalchhattisgarh.com/wp-content/uploads/2023/02/new-ads.jpg)
![](https://dakhalchhattisgarh.com/wp-content/uploads/2022/03/WhatsAppImage2022-03-12at12.30.01.jpeg)
![](https://dakhalchhattisgarh.com/wp-content/uploads/2023/01/IMG-20230111-WA0637.jpg)