Advertisement Carousel
    What's Hot

    CG-IAS कॉन्क्लेव 2023: राजधानी रायपुर में 3 दिवसीय IAS कॉन्क्लेव 22 से, प्रदेश भर के IAS अफसर जुटेंगे, मुख्यमंत्री होंगे मुख्य अतिथि,देखें आदेश

    रायपुर-छत्तीसगढ़ के सभी आईएएस 22, 23 और 24 जुलाई को राजधानी रायपुर में जुटेंगे। तीन दिवसीय IAS कॉनक्लेव राजधानी रायपुर में होगा। इस कॉन्कलेव में मुख्य अतिथि के तौर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल मौजूद रहेंगे। 22 जुलाई की शाम से कॉन्क्लेव की शुरुआत होगी और 24 जुलाई को इसका समापन होगा। इस कॉन्क्लेव में शामिल होने के लिए जीएडी से निर्देश जारी हो गया है।

    24 जुलाई को आईएएस अफसरों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अलावा डिनर भी होगा। इसी दिन मुख्यमंत्री भी बतौर मुख्य अतिथि आईएएस कॉन्क्लेव में शामिल होंगे।

    Share.