Close Menu
Dakhal ChhattisgarhDakhal Chhattisgarh

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    विधानसभा में गूंजेगा मेडिकल कैशलेस की मांग का मुद्दा छत्तीसगढ़ मेडिकल कैशलेस कर्मचारी कल्याण संघ की मेहनत लाई रंग,,…विधायकों ने लगाए प्रश्न

    July 10, 2025

    ट्रांसफर ब्रेकिंग : शिक्षा विभाग मे जंबो ट्रांसफर जेडी,डीईओ बीईओ बदले गये देखें सूची।r

    July 10, 2025

    छत्तीसगढ़ के लाल अनिमेष कुजूर ने रचा नया इतिहास, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई।

    July 10, 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • विधानसभा में गूंजेगा मेडिकल कैशलेस की मांग का मुद्दा छत्तीसगढ़ मेडिकल कैशलेस कर्मचारी कल्याण संघ की मेहनत लाई रंग,,…विधायकों ने लगाए प्रश्न
    • ट्रांसफर ब्रेकिंग : शिक्षा विभाग मे जंबो ट्रांसफर जेडी,डीईओ बीईओ बदले गये देखें सूची।r
    • छत्तीसगढ़ के लाल अनिमेष कुजूर ने रचा नया इतिहास, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई।
    • बारिश में बस्तर के प्राकृतिक सौंदर्य का अनुपम नजारा सैलानियों के लिए मानसून ट्रैकिंग का विशेष आयोजन।
    • श्री श्री 108 श्री सत्यनारायण बाबा धाम कोसमनारा में पहुंचे मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय: प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की।
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय गुरु पूर्णिमा के अवसर पर रायगढ़ जिले के ग्राम बनोरा स्थित अघोर गुरुपीठ में गुरु दर्शन के लिए पहुंचे
    • शिक्षकों के स्थानांतरण में लगे प्रतिबंध हटाए राज्य सरकार ….. अन्य कर्मचारीयो की तरह शिक्षा विभाग में भी स्थानांतरण की तिथि घोषित हो….
    • सौर ऊर्जा से जगमगाया बस्तर का बेस्ट टूरिज्म विलेज धुड़मारास बस्तर का धुड़मारास गांव बना विश्वस्तरीय पर्यटन स्थल।
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Dakhal ChhattisgarhDakhal Chhattisgarh
    Demo
    • होम
    • ताजा खबर
    • समाचार
      • छत्तीसगढ़ समाचार
        • गरियाबंद
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखंड
    • अध्यापक
    • खेल
    • व्यापार
    • शिक्षा
    Dakhal ChhattisgarhDakhal Chhattisgarh
    Home»समाचार»तीन राष्ट्रीय लोक अदालतों के माध्यम से निपटे 11 लाख 78 हजार से अधिक केस, 78 प्रतिशत केस सुलझाये गये वर्ष 2023 में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालतों के प्रदर्शन एवं मूल्यांकन पर स्टेट लेवल मीट में अपने संबोधन में उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश श्री रमेश सिन्हा ने कहा
    समाचार

    तीन राष्ट्रीय लोक अदालतों के माध्यम से निपटे 11 लाख 78 हजार से अधिक केस, 78 प्रतिशत केस सुलझाये गये वर्ष 2023 में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालतों के प्रदर्शन एवं मूल्यांकन पर स्टेट लेवल मीट में अपने संबोधन में उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश श्री रमेश सिन्हा ने कहा

    सचBy सचOctober 17, 2023No Comments0 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    तीन राष्ट्रीय लोक अदालतों के माध्यम से निपटे 11 लाख 78 हजार से अधिक केस, 78 प्रतिशत केस सुलझाये गये

    वर्ष 2023 में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालतों के प्रदर्शन एवं मूल्यांकन पर स्टेट लेवल मीट में अपने संबोधन में उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश श्री रमेश सिन्हा ने कहा

    न्यायिक अधिकारियों के विशेष कार्यों की उनके प्रदर्शन और मूल्यांकन के आधार पर की सराहना

    छत्तीसगढ़ में पहली बार राष्ट्रीय लोक अदालतों के प्रदर्शन एवं मूल्यांकन पर कार्यक्रम का आयोजन

    रायपुर, 14 अक्टूबर 2023/ छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण और छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के संयुक्त तत्वावधान में वर्ष 2023 में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालतों के मूल्यांकन एवं निष्पादन हेतु छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट, बिलासपुर में स्टेट लेवल मीट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ के मुख्य न्यायाधीश और छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के मुख्य संरक्षक श्री रमेश सिन्हा थे। साथ ही विशिष्ट अतिथि छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के न्यायाधीश और छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यकारी अध्यक्ष श्री गौतम भादुड़ी, छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के न्यायाधीश और हाईकोर्ट लीगल सर्विस कमिटी के चेयरमैन श्री संजय के. अग्रवाल थे। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के न्यायाधीशगण उपस्थित थे।

    मुख्य न्यायाधीश श्री रमेश सिन्हा ने न्यायिक अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि न्यायिक अधिकारियों द्वारा किए गए विशेष कार्यों के मूल्यांकन और 2023 में अब तक आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालतों में प्रदर्शन की सराहना करने के लिए छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट में पहली बार राज्य स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया है।

    उन्होंने कहा कि लोक अदालतों की शुरूआत ने वैकल्पिक विवाद समाधान प्रणालियों के घटक के रूप में न केवल एक नया अध्याय जोड़ा है, बल्कि देश की न्याय वितरण प्रणाली को एक नया आयाम प्रदान किया है। इससे पीड़ितों को उनके विवादों के संतोषजनक समाधान के लिए एक पूरक मंच मिला है। यह प्रणाली ग्राम स्वराज के गांधीवादी सिद्धांतों पर आधारित है और भारत के संविधान के अनुच्छेद 39 ए के प्रावधान को बढ़ावा देने और पूरा करने का प्रयास करती है, जिसका उद्देश्य सभी को समान न्याय और निःशुल्क कानूनी सहायता प्रदान करना है।

    मुख्य न्यायाधीश श्री रमेश सिन्हा ने कहा कि प्राचीन काल से ही यह मान्यता रही है कि विवाद को बिना न्यायालय का दरवाजा खटखटाए आपस में ही सुलझा लिया जाए। गाँवों में, विवादों को हमेशा पंचायतों के पास भेजा जाता था, ताकि वे गाँव में उत्पन्न होने वाले विवादों पर निर्णय ले सकें। पंचायत व्यवस्था में पंच-मध्यस्थ और पंचायत शब्द उतना ही पुराना है जितना भारतीय इतिहास। पंचायत (पंच) के सदस्य तब पीड़ित पक्षों को आम सहमति और समझौते पर लाने के लिए बातचीत मध्यस्थता के सिद्धांतों का इस्तेमाल करते थे। इसलिए, यह कहा जा सकता है कि एडीआर की प्रक्रिया भारत में जमीनी स्तर पर भी एक प्राचीन प्रथा के रूप में प्रचलित है। एडीआर का लाभ मुकदमेबाजी में देरी से बचने के अलावा लागत में कमी है।

    मुख्य न्यायाधीश श्री सिन्हा ने बताया कि राज्य में तीन राष्ट्रीय लोक अदालतें आयोजित की गई हैं, जिनमें कुल 11,78,357 (ग्यारह लाख अठहत्तर हजार तीन सौ सत्तावन) प्रकरणों का निराकरण किया गया जिनमे से 10 लाख से ज्यादा केस प्री लिटिगेशन के थे। उन्होंने मामलों के निराकरण के लिए किए गए प्रयासों के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि समय के साथ लोक अदालतों ने विवादों को प्रभावी और सौहार्दपूर्ण तरीके से निपटाकर लोगों का विश्वास हासिल किया है। प्रणाली में विश्वास बनाए रखने के लिए, लोक अदालत के प्रत्येक पीठासीन सदस्य के लिए यह अनिवार्य है कि वह न्याय, समानता और निष्पक्षता के सिद्धांतों के आधार पर एक सुलह समझौता लाने में ईमानदार प्रयास करे। विधिक सेवा प्राधिकरणों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि लोक अदालतों का संचालन करते समय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (लोक अदालत) विनियम, 2009 में निर्धारित नियमों का पालन किया जाए।

    श्री सिन्हा ने लोक अदालतों के पीठासीन न्यायाधीशों की प्रतिबद्धता और समर्पण की सराहना की और उपलब्धियों के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह अंतिम मंजिल नहीं है, बल्कि हमें अभी लंबा रास्ता तय करना है। समर्पित और ईमानदार प्रयास, चाहे वे कितने भी छोटे क्यों न हों, वांछित परिणाम देते हैं। उन्होंने 9 दिसम्बर 2023 को आयोजित होने वाले आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में अच्छे परिणामों के लिए भी प्रेरित किया।

    श्री सिन्हा ने कहा कि न्यायपालिका से अनेक अपेक्षाएँ हैं, फिर भी कुछ प्रमुख क्षेत्र हमारे ध्यान के योग्य हैं। सबसे पहले कानूनी सिद्धांतों की सटीक व्याख्या और अनुप्रयोग सुनिश्चित करने के लिए न्यायाधीशों के लिए कानून के बारे में अपना ज्ञान और समझ बढ़ाना महत्वपूर्ण है। दूसरे, न्यायाधीश को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि न्यायिक कार्यवाही त्वरित और समयबद्ध तरीके से संचालित हो। प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों का पालन, अनावश्यक स्थगन से बचना और प्रौद्योगिकी-संचालित समाधान अपनाने से प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करने और न्याय वितरण में तेजी लाने में मदद मिल सकती है। उन्होंने कहा कि न्यायाधीशों के लिए पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ-साथ उच्च स्तर की सत्यनिष्ठा और नैतिक आचरण बनाए रखना आवश्यक है।

    alternatetext
    लोकअदालत
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    सच
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    Related Posts

    मुख्यमंत्री ने कोंडागांव में सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की।

    May 31, 2025

    मुख्यमंत्री ने प्रतिभावान विद्यार्थियों को किया सम्मानित लैपटॉप-टैबलेट भेंट कर बढ़ाया उत्साह।

    May 27, 2025

    उज्जैन लोकायुक्त की कार्यवाही पटवारी पटवारी हल्का 24 तहसील ताल जिला रतलाम 4000 रू रिश्वत लेते हुए ट्रैप।

    May 16, 2025
    Demo
    Top Posts

    विधानसभा में गूंजेगा मेडिकल कैशलेस की मांग का मुद्दा छत्तीसगढ़ मेडिकल कैशलेस कर्मचारी कल्याण संघ की मेहनत लाई रंग,,…विधायकों ने लगाए प्रश्न

    July 10, 2025137

    युक्तियुक्तकरण का दर्द: सुनीता ना तो चल सकती है…ना गुरुचरण ठीक से खड़े हो सकते है…फिर भी हो गया 100 किलोमीटर दूर ट्रांसफर,

    July 9, 2025127

    ट्रांसफर ब्रेकिंग : शिक्षा विभाग मे जंबो ट्रांसफर जेडी,डीईओ बीईओ बदले गये देखें सूची।r

    July 10, 202586

    शिक्षकों के स्थानांतरण में लगे प्रतिबंध हटाए राज्य सरकार ….. अन्य कर्मचारीयो की तरह शिक्षा विभाग में भी स्थानांतरण की तिथि घोषित हो….

    July 10, 202560
    Don't Miss
    कैशलेस चिकित्सा

    विधानसभा में गूंजेगा मेडिकल कैशलेस की मांग का मुद्दा छत्तीसगढ़ मेडिकल कैशलेस कर्मचारी कल्याण संघ की मेहनत लाई रंग,,…विधायकों ने लगाए प्रश्न

    By सचJuly 10, 2025137

    विधानसभा में गूंजेगा मेडिकल कैशलेस की मांग का मुद्दा *छत्तीसगढ़ मेडिकल कैशलेस कर्मचारी कल्याण संघ…

    ट्रांसफर ब्रेकिंग : शिक्षा विभाग मे जंबो ट्रांसफर जेडी,डीईओ बीईओ बदले गये देखें सूची।r

    July 10, 2025

    छत्तीसगढ़ के लाल अनिमेष कुजूर ने रचा नया इतिहास, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई।

    July 10, 2025

    बारिश में बस्तर के प्राकृतिक सौंदर्य का अनुपम नजारा सैलानियों के लिए मानसून ट्रैकिंग का विशेष आयोजन।

    July 10, 2025
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    Demo
    About Us
    About Us

    www.dakhalchhattisgarh.com is a web portal edited from Ritu Som of Gariaband district. The aim of dakhalchhattisgarh.com is to deliver true news to the readers. For which a team of experienced journalists is working with us. News, articles, advertisements published in the web portal are written by journalists and compiled by the publisher. The publisher, printer, owner, and editor have no responsibility for this. The judicial area is the Gariaband district..

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Our Picks

    विधानसभा में गूंजेगा मेडिकल कैशलेस की मांग का मुद्दा छत्तीसगढ़ मेडिकल कैशलेस कर्मचारी कल्याण संघ की मेहनत लाई रंग,,…विधायकों ने लगाए प्रश्न

    July 10, 2025

    ट्रांसफर ब्रेकिंग : शिक्षा विभाग मे जंबो ट्रांसफर जेडी,डीईओ बीईओ बदले गये देखें सूची।r

    July 10, 2025

    छत्तीसगढ़ के लाल अनिमेष कुजूर ने रचा नया इतिहास, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई।

    July 10, 2025
    Most Popular

    विधानसभा में गूंजेगा मेडिकल कैशलेस की मांग का मुद्दा छत्तीसगढ़ मेडिकल कैशलेस कर्मचारी कल्याण संघ की मेहनत लाई रंग,,…विधायकों ने लगाए प्रश्न

    July 10, 2025137

    युक्तियुक्तकरण का दर्द: सुनीता ना तो चल सकती है…ना गुरुचरण ठीक से खड़े हो सकते है…फिर भी हो गया 100 किलोमीटर दूर ट्रांसफर,

    July 9, 2025127

    ट्रांसफर ब्रेकिंग : शिक्षा विभाग मे जंबो ट्रांसफर जेडी,डीईओ बीईओ बदले गये देखें सूची।r

    July 10, 202586
    © 2025 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Home
    • Politics
    • Lifestyle
    • Science
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.