गरियाबंद। जनगणना अधिकारी और कलेक्टर गरियाबंद ने जिले में जनगणना कार्य को मद्देनजर कर्मचारियों केजिले के कर्मचारियों के अवकाश को 30मई तक प्रतिबंधित किया हैं।

जनगणना 2027 के प्रथम चरण यथा मकानसूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य छत्तीसगढ़ राज्य में दिनांक 01 से 30 मई, 2026 एवं स्व-गणना का कार्य 16 से 30 अप्रैल, 2026 की अवधि में संपादित किया जाना है। उक्त कार्य समय-सीमा में गुणवत्तापूर्वक किये जाने निर्देश है।
अतएव भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण कार्य हेतु संलग्न समस्त अधिकारियों / कर्मचारियों का दिनांक 01 से 30 मई, 2026 की अवधि तक अवकाश प्रतिबंधित किया जाता है। विशेष परिस्थितियों में ही अवकाश का स्पष्ट औचित्य प्रतिपादित किए जाने पर ही अवकाश स्वीकृति हेतु विचार किया जावेगा।


