ब्रेकिंग न्यूज़: दंतेवाड़ा जिले में 27 अक्टूबर को स्कूलों में अवकाश घोषित

चक्रवाती तूफान और भारी बारिश की आशंका के चलते जिला शिक्षा अधिकारी ने जारी किया आदेश, शिक्षकों को नहीं मिलेगी छुट्टी
दंतेवाड़ा। बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवाती तूफान और अति भारी बारिश की आशंका को देखते हुए दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा जिले में 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को विद्यार्थियों के लिए एक दिवसीय अवकाश घोषित किया गया है। इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा द्वारा आदेश जारी किया गया है।
विद्यार्थियों के लिए स्कूल बंद, शिक्षकों को आना होगा
जारी आदेश के अनुसार, विद्यार्थियों को स्कूल पहुंचने में होने वाली संभावित परेशानियों को ध्यान में रखते हुए जिले के समस्त शासकीय एवं अशासकीय प्राथमिक, माध्यमिक, हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी विद्यालयों में 27 अक्टूबर को एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है।
हालांकि, यह अवकाश केवल छात्र-छात्राओं के लिए लागू होगा। शिक्षकों के लिए अवकाश मान्य नहीं होगा। यानी शिक्षक एवं संबंधित विद्यालयीन कर्मचारी अपने निर्धारित दायित्वों का निर्वहन करेंगे।
तत्काल प्रभाव से लागू होगा आदेश
जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी आदेश को तत्काल प्रभावशील किया गया है। आदेश कलेक्टर की अनुमति से जारी किया गया है तथा इसकी सूचना संबंधित शिक्षा अधिकारियों, विकासखंड शिक्षा अधिकारियों और विद्यालयों के प्राचार्यों एवं प्रधानाध्यापकों को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजी गई है।
महत्वपूर्ण: 27 अक्टूबर को दंतेवाड़ा जिले के स्कूलों में विद्यार्थियों की छुट्टी रहेगी, लेकिन शिक्षकों के लिए स्कूल बंद होने का अवकाश लागू नहीं होगा।


