Close Menu
Dakhal ChhattisgarhDakhal Chhattisgarh

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    शिक्षकों के स्थानांतरण में लगे प्रतिबंध हटाए राज्य सरकार ….. अन्य कर्मचारीयो की तरह शिक्षा विभाग में भी स्थानांतरण की तिथि घोषित हो….

    July 10, 2025

    सौर ऊर्जा से जगमगाया बस्तर का बेस्ट टूरिज्म विलेज धुड़मारास बस्तर का धुड़मारास गांव बना विश्वस्तरीय पर्यटन स्थल।

    July 10, 2025

    सभी को हँसाने वाला कवि हमें रुलाकर चला गया – मुख्यमंत्री श्री साय मुख्यमंत्री श्री साय ने पद्मश्री डॉ. सुरेंद्र दुबे को अर्पित की श्रद्धांजलि।

    July 10, 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • शिक्षकों के स्थानांतरण में लगे प्रतिबंध हटाए राज्य सरकार ….. अन्य कर्मचारीयो की तरह शिक्षा विभाग में भी स्थानांतरण की तिथि घोषित हो….
    • सौर ऊर्जा से जगमगाया बस्तर का बेस्ट टूरिज्म विलेज धुड़मारास बस्तर का धुड़मारास गांव बना विश्वस्तरीय पर्यटन स्थल।
    • सभी को हँसाने वाला कवि हमें रुलाकर चला गया – मुख्यमंत्री श्री साय मुख्यमंत्री श्री साय ने पद्मश्री डॉ. सुरेंद्र दुबे को अर्पित की श्रद्धांजलि।
    • मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को गुरु पूर्णिमा की दी शुभकामनाएं
    • छत्तीसगढ़ राज्य को डीएमएफ संबंधी उत्कृष्ट कार्यों के लिए भारत सरकार के खान मंत्रालय द्वारा किया गया सम्मानित।
    • छत्तीसगढ़ में बौद्ध परंपरा की जड़ें अत्यंत गहरी : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बुद्ध प्रतिमा की स्थापना से मैनपाट बनेगा शांति और समावेशी संस्कृति की नई पहचान : मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मैनपाट में भगवान बुद्ध की प्रतिमा का किया अनावरण।
    • युक्तियुक्तकरण का दर्द: सुनीता ना तो चल सकती है…ना गुरुचरण ठीक से खड़े हो सकते है…फिर भी हो गया 100 किलोमीटर दूर ट्रांसफर,
    • राष्ट्रीय स्तर की ‘लखपति महिला पहल’ क्षेत्रीय कार्यशाला का आयोजन 9 से 11 जुलाई तक राजधानी रायपुर में 11 राज्यों के अधिकारी एवं आजीविका विशेषज्ञ होंगे शामिल।
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Dakhal ChhattisgarhDakhal Chhattisgarh
    Demo
    • होम
    • ताजा खबर
    • समाचार
      • छत्तीसगढ़ समाचार
        • गरियाबंद
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखंड
    • अध्यापक
    • खेल
    • व्यापार
    • शिक्षा
    Dakhal ChhattisgarhDakhal Chhattisgarh
    Home»BREAKING NEWS»सौर ऊर्जा से जगमगाया बस्तर का बेस्ट टूरिज्म विलेज धुड़मारास बस्तर का धुड़मारास गांव बना विश्वस्तरीय पर्यटन स्थल।
    BREAKING NEWS

    सौर ऊर्जा से जगमगाया बस्तर का बेस्ट टूरिज्म विलेज धुड़मारास बस्तर का धुड़मारास गांव बना विश्वस्तरीय पर्यटन स्थल।

    सचBy सचJuly 10, 2025No Comments0 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सौर ऊर्जा से जगमगाया बस्तर का बेस्ट टूरिज्म विलेज धुड़मारास

    बस्तर का धुड़मारास गांव बना विश्वस्तरीय पर्यटन स्थल

    *मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल से गांव में सौर ऊर्जा परियोजनाओं का हुआ क्रियान्वयन*

    रायपुर, 09 जुलाई 2025/ छत्तीसगढ़ राज्य के बस्तर जिला के कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान के अंतर्गत आने वाला छोटा सा आदिवासी गांव धुड़मारास आज विश्व पटल पर अपनी अलग पहचान बना चुका है। संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन द्वारा दुनिया के 20 सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांवों में शामिल यह गांव अब पर्यावरणीय संरक्षण और सतत विकास का मॉडल बनकर उभरा है।

    प्राकृतिक सौंदर्य, सांस्कृतिक विविधता और पारंपरिक जीवनशैली से परिपूर्ण यह गांव, अब सौर ऊर्जा के माध्यम से आत्मनिर्भरता की ओर भी अग्रसर है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में बस्तर अंचल में पर्यावरण अनुकूल पर्यटन को प्रोत्साहन देने के साथ-साथ स्थानीय सुविधाओं के विकास के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है। धुड़मारास गांव में क्रेडा द्वारा सौर ऊर्जा आधारित विभिन्न परियोजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन कर स्वच्छ पेयजल, रात्रिकालीन प्रकाश व्यवस्था और शैक्षणिक संस्थानों में विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की गई है।

    छत्तीसगढ़ अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (क्रेडा) के माध्यम से गांव में 03 नग सोलर ड्यूल पम्प की स्थापना कर शुद्ध पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। 02 नग सोलर हाईमास्ट संयंत्र की स्थापना कर रात्रिकालीन प्रकाश की व्यवस्था की गई है। ग्राम की गलियों में सोलर पावर स्ट्रीट लाइट लगाई गई हैं। प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं में सौर ऊर्जा आधारित विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की गई है। क्रेडा के अध्यक्ष श्री भूपेन्द्र सवन्नी एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री राजेश राणा द्वारा परियोजनाओं की निरंतर निगरानी कर कार्यों को गुणवत्ता पूर्ण ढंग से सम्पन्न कराया गया।

    भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय द्वारा बस्तर जिले के धुड़मारास गांव और चित्रकोट गांव को विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ गांव के रूप में पुरस्कृत किया गया है। प्राकृतिक रूप से समृद्ध धुड़मारास गांव कांगेर नदी की सुरम्य धारा, हरियाली, जैव विविधता एवं पारंपरिक बस्तरिया संस्कृति पर्यटकों को आकर्षित करती है।

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य शासन द्वारा ट्रैकिंग ट्रेल, कैंपिंग साइट और होम-स्टे की सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। स्थानीय शिल्पकारों व कलाकारों को प्रोत्साहन देकर पारंपरिक हस्तशिल्प को बाजार से जोड़ा जा रहा है। सड़क एवं परिवहन सुविधाओं का सुदृढ़ीकरण किया जा रहा है।

    धुड़मारास गांव में ईको-पर्यटन विकास समिति द्वारा कांगेर नदी में कयाकिंग और बांस राफ्टिंग जैसी साहसिक गतिविधियां संचालित की जा रही हैं, जिससे युवाओं को स्थानीय स्तर पर आजीविका के अवसर प्राप्त हो रहे हैं। पर्यटकों हेतु प्रतीक्षालय, शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाओं का विकास भी ग्रामीण स्तर पर किया जा रहा है। राज्य शासन के वन एवं पर्यटन विभाग द्वारा धुड़मारास को ईको-टूरिज्म डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने की दिशा में योजनाबद्ध कार्य किए जा रहे हैं। इसी तर्ज पर नागलसर एवं नेतानार जैसे गांवों में भी ईको पर्यटन को बढ़ावा मिल रहा है।

    धुड़मारास की सफलता इस बात का प्रमाण है कि यदि शासन की योजनाएं सामुदायिक सहभागिता के साथ लागू की जाएं, तो ग्रामीण क्षेत्रों में भी आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक विकास संभव है। यह गांव अब पूरे बस्तर अंचल के लिए प्रेरणास्त्रोत बन चुका है।

    alternatetext
    सौरसुजला
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    सच
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    Related Posts

    मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को गुरु पूर्णिमा की दी शुभकामनाएं

    July 10, 2025

    छत्तीसगढ़ राज्य को डीएमएफ संबंधी उत्कृष्ट कार्यों के लिए भारत सरकार के खान मंत्रालय द्वारा किया गया सम्मानित।

    July 9, 2025

    छत्तीसगढ़ में बौद्ध परंपरा की जड़ें अत्यंत गहरी : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बुद्ध प्रतिमा की स्थापना से मैनपाट बनेगा शांति और समावेशी संस्कृति की नई पहचान : मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मैनपाट में भगवान बुद्ध की प्रतिमा का किया अनावरण।

    July 9, 2025
    Demo
    Top Posts

    युक्तियुक्तकरण का दर्द: सुनीता ना तो चल सकती है…ना गुरुचरण ठीक से खड़े हो सकते है…फिर भी हो गया 100 किलोमीटर दूर ट्रांसफर,

    July 9, 202510

    स्वतंत्रता दिवस के गरिमामय आयोजन हेतु शासन ने जारी किए दिशा-निर्देश राजधानी रायपुर में होगा मुख्य समारोह मुख्यमंत्री करेंगे ध्वजारोहण एवं जनता के नाम संदेश का प्रसारण।

    July 8, 20251

    बस्तर में फैल रहा है अब विकास का उजियारा।

    July 7, 20251

    ब्रेकिंग : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ट्रेन से सरगुजा के लिए हुए रवाना राजधानी रायपुर से अंबिकापुर तक करेंगे रेल का सफर।

    July 6, 20251
    Don't Miss
    अध्यापक

    शिक्षकों के स्थानांतरण में लगे प्रतिबंध हटाए राज्य सरकार ….. अन्य कर्मचारीयो की तरह शिक्षा विभाग में भी स्थानांतरण की तिथि घोषित हो….

    By सचJuly 10, 20250

    शिक्षकों के स्थानांतरण में लगे प्रतिबंध हटाए राज्य सरकार ….. अन्य कर्मचारीयो की तरह शिक्षा…

    सौर ऊर्जा से जगमगाया बस्तर का बेस्ट टूरिज्म विलेज धुड़मारास बस्तर का धुड़मारास गांव बना विश्वस्तरीय पर्यटन स्थल।

    July 10, 2025

    सभी को हँसाने वाला कवि हमें रुलाकर चला गया – मुख्यमंत्री श्री साय मुख्यमंत्री श्री साय ने पद्मश्री डॉ. सुरेंद्र दुबे को अर्पित की श्रद्धांजलि।

    July 10, 2025

    मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को गुरु पूर्णिमा की दी शुभकामनाएं

    July 10, 2025
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    Demo

    Design & Development by Sharp Web Technology

    About Us
    About Us

    Your source for the lifestyle news. This demo is crafted specifically to exhibit the use of the theme as a lifestyle site. Visit our main page for more demos.

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: info@example.com
    Contact: +1-320-0123-451

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
    Our Picks

    शिक्षकों के स्थानांतरण में लगे प्रतिबंध हटाए राज्य सरकार ….. अन्य कर्मचारीयो की तरह शिक्षा विभाग में भी स्थानांतरण की तिथि घोषित हो….

    July 10, 2025

    सौर ऊर्जा से जगमगाया बस्तर का बेस्ट टूरिज्म विलेज धुड़मारास बस्तर का धुड़मारास गांव बना विश्वस्तरीय पर्यटन स्थल।

    July 10, 2025

    सभी को हँसाने वाला कवि हमें रुलाकर चला गया – मुख्यमंत्री श्री साय मुख्यमंत्री श्री साय ने पद्मश्री डॉ. सुरेंद्र दुबे को अर्पित की श्रद्धांजलि।

    July 10, 2025
    Most Popular

    युक्तियुक्तकरण का दर्द: सुनीता ना तो चल सकती है…ना गुरुचरण ठीक से खड़े हो सकते है…फिर भी हो गया 100 किलोमीटर दूर ट्रांसफर,

    July 9, 202510

    स्वतंत्रता दिवस के गरिमामय आयोजन हेतु शासन ने जारी किए दिशा-निर्देश राजधानी रायपुर में होगा मुख्य समारोह मुख्यमंत्री करेंगे ध्वजारोहण एवं जनता के नाम संदेश का प्रसारण।

    July 8, 20251

    बस्तर में फैल रहा है अब विकास का उजियारा।

    July 7, 20251
    © 2025 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Home
    • Politics
    • Lifestyle
    • Science
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.