आज की ताजा खबर

उपमुख्यमंत्री अरुण साव करेंगे तहसील साहू संघ के भवन का लोकार्पण …. कल छुरिया में होगा भव्य आयोजन एवं सभा….

उपमुख्यमंत्री अरुण साव करेंगे तहसील साहू संघ के भवन का लोकार्पण ….
कल छुरिया में होगा भव्य आयोजन एवं सभा….

राजनांदगांव //-
तहसील साहू संघ छुरिया के नवनिर्मित साहू सदन का लोकार्पण व सम्मान समारोह 13 जून दिन शुक्रवार को समय 01 बजे आयोजित की जा रही है। जिसके मुख्य अतिथि प्रदेश के उपमुख्यमंत्री माननीय अरुण साव छग शासन होंगे। अध्यक्षता टहल सिंह साहू प्रदेश अध्यक्ष साहू समाज। प्रमुख अतिथि माननीय सांसद संतोष पांडे, क्षेत्रीय विधायक भोलाराम साहू, डोंगरगांव विधायक दलेश्वर साहू, नवाज खान पूर्व अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक राजनांदगांव, विशेष अतिथि छन्नी चंदू साहू पूर्व विधायक, भागवत साहू जिला अध्यक्ष साहू समाज, कमल किशोर साहू संरक्षक, नीरेंद्र साहू संरक्षक,अजय पटेल अध्यक्ष नगर पंचायत छुरिया होंगे।
उपरोक्त जानकारी देते हुए साहू संघ के आजीवन जिला सदस्य एवं कर्मचारी प्रकोष्ठ जाकेश साहू ने बताया कि तहसील साहू संघ छुरिया का गठन 1995 में अविभाजित राजनांदगांव से पृथक होकर आस्तित्व में आया। लेकिन 30 वर्षों तक तहसील साहू समाज का अपना कोई निजी भवन उपलब्ध नही था। तहसील साहू संघ छुरिया के भुवनेश्वर प्रसाद साहू के अथक प्रयास व परिश्रम ने रंग लाया और तत्कालीन भूपेश सरकार के दौरान 19 लाख 60 हजार की प्रशासकीय स्वीकृति व राजगामी संपदा न्यास से 10 डिसमिल जमीन आबंटन के बाद साहू समाज के प्रत्येक सदस्यों की आर्थिक सहयोग पश्चात साहू सदन का निर्माण सम्भव हो पाया है।
तहसील साहू संघ के अध्यक्ष भुवनेश्वर प्रसाद साहू, सचिव ज्ञानचंद साहू, जोधीलाल साहू, शिशुपाल साहू, चूरामन साहू, जाकेश साहू, देवेंद्र साहू, बालकिशन साहू सहित सभी तहसील एवं मंडल पदाधिकारियों ने 13 जून के समाज के कार्यक्रम में सामाजिक बंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थिति की अपील की है। यह जानकारी समाज के पदाधिकारी जाकेश साहू ने दी।

alternatetext

The Latest

To Top
$(".comment-click-59971").on("click", function(){ $(".com-click-id-59971").show(); $(".disqus-thread-59971").show(); $(".com-but-59971").hide(); });
$(window).load(function() { // The slider being synced must be initialized first $('.post-gallery-bot').flexslider({ animation: "slide", controlNav: false, animationLoop: true, slideshow: false, itemWidth: 80, itemMargin: 10, asNavFor: '.post-gallery-top' }); $('.post-gallery-top').flexslider({ animation: "fade", controlNav: false, animationLoop: true, slideshow: false, prevText: "<", nextText: ">", sync: ".post-gallery-bot" }); }); });