
गरियाबंद पुलिस में सेवा देते हुए सूबेदार, उप निरीक्षक एवं उप निरीक्षक(स्पेशल ब्रांच) में चयनित पुलिस जवानों को पुलिस अधीक्षक द्वारा सम्मानित कर ससम्मान विदाई दिया गया।
गरियाबंद – आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभा कक्ष में पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जितेंद्र चंद्राकर, उप पुलिस अधीक्षक गरिमा दादर, उप पुलिस अधीक्षक गोपाल वैश्य, रक्षित निरीक्षक सनत कुमार ठाकुर के द्वारा गरियाबंद पुलिस में सेवा देते हुए सूबेदार, उप निरीक्षक एवं उप निरीक्षक स्पेशल ब्रांच में चयनित पांच पुलिस जवानों को उनके अग्रिम उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए गरियाबंद पुलिस से विदाई दी गई।
ज्ञात हो कि सूबेदार उप निरीक्षक संवर्ग 2021 में चयनित पुलिस जवान जो गरियाबंद पुलिस में आरक्षक के पद पर सेवा दे रहे थे। सेवा देते हुए उच्च पदों की तैयारी करते हुए मनीष साहू (उप निरीक्षक), अखिलेश पटेल (सूबेदार) कमल नारायण साहू (सूबेदार) खोमेश्वर नागवंशी (सूबेदार) एवं प्रकाश चंद्रा (स्पेशल ब्रांच) के पद पर चयनित हो कर उच्च मुकाम हासिल किए । पांचों पुलिस जवानों के द्वारा अधिकारी के पद पर चयनित होकर अपने साथ गरियाबंद पुलिस का गौरव बढ़ाया। पुलिस विभाग में सेवा देते हुए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अन्य पुलिस जवानों को इनसे जरूर प्रेरणा मिलेगी।


