नारी शक्तियां परिवार को स्वर्ग बना सकती है – ओम प्रकाश
मगरलोड में नव कुंडीय गायत्री महायज्ञ में पहुंच रहे हैं हजारों भक्त जन
12 जनवरी शुरू 15 जनवरी तक होगा मगरलोड रामलीला मैदान में महायज्ञ
प्रतिदिन महायज्ञ, प्रज्ञा पुराण कथा का श्रवण कर रहे हैं हजारों श्रद्धालु
*सवांददाता टोमन लाल सिन्हा*
मगरलोड – युग ऋषि परम पूज्य गुरुदेव श्रीराम शर्मा आचार्य एवं माता श्रीमती भगवती देवी शर्मा की कृपा से नगर पंचायत मगरलोड के रामलीला मैदान में 12 जनवरी से 15 जनवरी 2023 तक नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ संपन्न हो रहा है जिसका भूमि पूजन 1 जनवरी 2023 रविवार को किया गया था 12 जनवरी से लगातार रामलीला मैदान में नव कुंडीय महायज्ञ चल रहा है जिसमें सैकड़ों लोग इस महायज्ञ में भाग ले रहे हैं एवं प्रतिदिन प्रज्ञा पुराण की अविरल कथा लोगों को प्रवचनकर्ता ओम प्रकाश साहू द्वारा सुनाई जा रही है
प्रवचन कर्ता ओम प्रकाश साहू ने नारी सशक्तिकरण के माध्यम से प्रज्ञा पुराण की पावन कथा को आम जनों में इस कथा की महिमा को बखान करते हुए कहा की आज के युग में नारी शक्तियां ही श्रेष्ठ संस्कारों के बल पर परिवारों का निर्माण कर सकते हैं मां की एक दुलार से एवं सुधार से परिवार सुसंस्कारित हो सकता है माताओं को शिक्षा होना बहुत जरूरी है और इसके साथ संस्कार भी आवश्यक है नारी परिवार को स्वर्ग बनाती है माता इसकी निर्माता है और नर में देवत्व की भाव जगाती है मा ही संसार की सुंदर रचना करती है बच्चों को सही दिशा प्रदान करती है नवयुवक के निर्माण के लिए माताओं का संबल होना बहुत जरूरी है नारी सशक्तिकरण के माध्यम से परिवारों में संस्कार का विकास होता है देवियां देश को जगा सकती है जिससे पूरा विश्व में देवत्व का भाव जगेगा दहेज रूपी दानव को मारना पड़ेगा और दहेज रूपी दलालों के साथ शादी अपनी बेटियों का कदापि ना करें उन्होंने नारियों के उत्थान के लिए विधवा महिलाओं पर सम्मान की बात कही हर विदुर महिलाओं का सम्मान होनी चाहिए और रूढ़िवादी को त्याग कर नवयुग निर्माण में नारियों का महत्व होना चाहिए
कार्यक्रम में संध्या आरती मे 1100 दीप जलाकर नवयुग निर्माण करने में सब ने भागीदारी निभाई इस नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ में सभी प्रकार के रोगों के निदान के लिए प्रदर्शनी लगाई गई है इसके साथ ही विभिन्न संस्कार का भी महत्व बताया गया है प्रतिदिन इस कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोग महायज्ञ में योगदान देने एवं प्रज्ञा पुराण की पावन कथा श्रवण करने श्रद्धालुओं लोगों की संख्या बढ़ रही है इस कार्यक्रम को सफल बनाने में गायत्री शक्तिपीठ के मैनसिंह हिरवानी, ईश्वर सिन्हा गोविंद साहू, देवनारायण बिंझेकर, छबि जगत, संतोष सिन्हा, सहित बड़ी संख्या में सभी कार्यकर्ता जुटे हुए हैं


