रायपुर।प्रदेश मे शिक्षको की पदोन्नति प्रक्रिया विगत 8 माह ठप्प होने के बाद पुनः तेजी पकड़ रहा सहायक शिक्षको की पदोन्नति पर किसी प्रकार का न्यायालयीन अवरोध रोक नहीं होने के पुख्ता जानकारी के बाद बालोद सुकमा नारायणपुर दंतेवाड़ा जिले मे सहायक शिक्षको की पदोन्नति हो गई वही बिलासपुर,जांजगीर गरियाबंद महासमुंद जिले मे वरिष्ठता सूची प्रकाशन की तैयारी है इस बीच प्रदेश के कई जिलो मे प्रक्रिया प्रारंभ नहीं हो पायी है संभावनाहै दशहरा के बाद पदोन्नति कार्यवाही मे तेजी आएगी इस प्रकार प्रदेश के सहायक शिक्षक एलबी संवर्ग को दिवाली की सौगात मिलेगी पदोन्नति पा सकेंगे।


