Advertisement Carousel

 

—

छुरा: पण्डरीपानी में स्कूल बंद मिलने पर प्रधानपाठक सस्पेंड, DEO ने की तत्काल कार्रवाई

 

*गरियाबंद।* विकासखंड छुरा के ग्राम पण्डरीपानी की शासकीय प्राथमिक शाला में तालाबंदी और प्रधानपाठक के लगातार अनुपस्थित रहने के मामले में शिक्षा विभाग ने सख्त कदम उठाया है।

जिला शिक्षा अधिकारी गरियाबंद राजेश कुमार चंद्राकर ने जांच रिपोर्ट के आधार पर शाला के प्रधानपाठक *नोहेर सिंह मौर्य को तत्काल प्रभाव से निलंबित* कर दिया है। निलंबन आदेश 5 अक्टूबर 2026 को जारी किया गया।

*क्या था मामला?*
ग्रामीणों ने शिकायत की थी कि 8 जुलाई 2026 को शाला में ताला लगा था और प्रधानपाठक बिना सूचना के गायब थे। शिकायत पर 3 सदस्यीय जांच समिति बनाई गई थी। जांच में पाया गया कि प्रधानपाठक नियमित रूप से समय पर स्कूल नहीं आते और कर्तव्य के प्रति लापरवाही बरतते हैं।

DEO द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि यह कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3(1) व 23 का स्पष्ट उल्लंघन है और घोर अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है।

निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय, छुरा नियत किया गया है।

इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में शिक्षकों में हड़कंप है और ग्रामीणों ने फैसले का स्वागत किया है।

Share.