Advertisement Carousel

गरियाबंद ब्रेकिंग: दिव्यांग अनिल यादव के आंदोलन को शुक्ला परिवार का साथ, बैटरी चलित ट्राईसाइकिल देने की घोषणा

*गरियाबंद।* अपनी मांगों को लेकर विगत 28 सितंबर से गांधी मैदान गरियाबंद में भूख हड़ताल पर बैठे दिव्यांग अनिल यादव का आंदोलन जारी है।

हड़ताल के छठवें दिन तबीयत बिगड़ने पर प्रशासन ने उन्हें जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया था, लेकिन अनिल यादव ने अस्पताल में किसी भी प्रकार के उपचार से इनकार कर दिया और वापस धरना स्थल पर लौट आए। अस्पताल शिफ्ट होने के दौरान प्रशासन द्वारा उनका पंडाल हटा दिया गया था, जिसके बाद अब वे गांधी मैदान में ही बरगद के नीचे आंदोलनरत हैं।

आज आंदोलन के छठवें दिन उन्हें समर्थन देने पूर्व मंत्री स्व. अमितेश शुक्ला के पोते और कांग्रेस नेता भवानी शंकर शुक्ला के पुत्र निलान्द्रि शंकर शुक्ला पहुंचे। उन्होंने अनिल यादव से भेंट कर उनकी मांगों को प्रशासन तक पहुंचाने का आश्वासन दिया।

साथ ही निलान्द्रि शंकर शुक्ला ने श्यामाचरण शुक्ल फाउंडेशन की ओर से अनिल यादव को बैटरी चलित ट्राईसाइकिल देने की घोषणा की है।

समाचार लिखे जाने तक अनिल यादव अपने आंदोलन पर डटे हुए हैं। अब तक प्रशासन की ओर से उनकी मांगों पर कोई ठोस आश्वासन नहीं मिला है।

Share.