झिटकी में तेंदुए का आतंक, एक ही परिवार के 8 लोग घायल
*महासमुंद/कोमाखान।* ग्राम झिटकी में रविवार देर रात तेंदुए के हमले से दहशत फैल गई। घर में सो रहे एक ही परिवार के 8 लोगों पर तेंदुए ने हमला कर दिया, जिससे सभी घायल हो गए।
घायलों को तत्काल बागबाहरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां वैक्सीन उपलब्ध नहीं होने पर सभी को महासमुंद जिला अस्पताल रेफर किया गया।
*भाजपा नेता ने की कार्रवाई की मांग*
घटना को लेकर भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य *अशवंत तुषार साहू* ने चिंता जताई है।
उन्होंने मांग की है कि –
1. वन विभाग तेंदुए को तत्काल सुरक्षित पकड़े
2. झिटकी और आसपास के गांवों में गश्त बढ़ाई जाए
3. तेंदुए की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जाए
साथ ही साहू ने स्वास्थ्य विभाग से बागबाहरा सहित क्षेत्र के सभी स्वास्थ्य केंद्रों में वैक्सीन, दवाइयां और आपातकालीन उपचार की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि घायलों को समय पर बेहतर इलाज मिल सके।


