Advertisement Carousel

9वीं-11वीं में बेटियों का दबदबा, बेटों को पछाड़ रचा नया कीर्तिमान


गरियाबंद। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पिपरछेड़ी, विकासखंड व जिला गरियाबंद में आज दिनांक 24/4/26 को कक्षा 9वी और 11वीं का वार्षिक परीक्षाफल परिणाम घोषित किया गया, जिसमें कक्षा 9वी में 77.9% और कक्षा 11वीं में 76.9% परीक्षाफल रहा। कक्षा ग्यारहवीं से हिना ध्रुव ने 80.22% प्राप्त कर प्रथम स्थान लिया, द्वितीय स्थान पर गोदावरी वस्त्रकर ने 68.96% प्राप्त किया और लोचन प्रकाश ध्रुव ने 67.25% प्राप्त करते हुए तृतीय स्थान में जगह बनाया है इसी प्रकार कक्षा 9वी में प्रथम श्रेणी किशन कुमार ने 82.02% के साथ प्रथम स्थान, कु. सीमा यादव 68.58% के साथ द्वितीय और कु. मनीषा विश्वकर्मा ने 66.97% प्राप्त कर तृतीय स्थान पर जगह बनाया है।इस कार्यक्रम की जानकारी व्याख्याता डॉ ओमप्रकाश वर्मा के द्वारा दिया गया। पूरे परिणाम में बालिका शिक्षा दर में बढ़ोतरी हुई है। विद्यालय शिक्षा का मंदिर है जहां छात्र-छात्राएं ज्ञान शिक्षा प्राप्त कर अपनी भविष्य निर्माण की संरचना की बुनियाद रखते हैं। यह शिक्षा ही नहीं बल्कि संस्कार, चरित्र व्यक्तित्व बनाने में सहायता मिलती है। उक्त उद्गार प्राचार्य मनोज कुमार मेरसा सहित
ग्राम पंचायत पिपरछेड़ी के सरपंच श्रीमती लक्ष्मी दीवान, शाला विकास समिति के अध्यक्ष श्री खेदुरम यादव, विधायक प्रतिनिधि विंध्यनवागढ़ श्री अश्वनी वर्मा ने वार्षिक परीक्षाफल परिणाम के अवसर पर कहा। कार्यक्रम में पालक श्री थानू राम एवं विद्यालय के समक्ष शिक्षक शिक्षिकाओं जिनमें प्रमुख रूप से वरिष्ठ व्याख्याता श्री बसंत त्रिवेदी, श्री केपी साहू, श्री वीरेंद्र कुमार सिन्हा, श्री सूरज राव महाडिक, श्री हरिनारायण यादव, श्री दीपक गवली, श्री दिनेश कुमार निर्मलकर, श्री हेमंत कुमार दाऊ, श्री किरण लाल दीवान, डॉ ओमप्रकाश वर्मा, श्रीमती दामिनी साहू, श्रीमती योगेश्वरी यादव, श्रीमती नूतन साहू, श्री मुकेश कुमार साहू, श्री आकाश सिंह चौहान, श्री रुपेश कुमार टांडी, श्री चंद्रहास उके, श्री हितेंद्र सिन्हा, पुरुषोत्तम ध्रुव, टेकराम सोरी, रवि वस्त्रकार सहित समस्त कर्मचचारियों की उपस्थिति रही।

Share.