गरियाबंद 09 दिसम्बर 2022/ एकीकृत बाल विकास परियोजना गरियाबंद में नगर पालिका गरियाबंद क्षेत्र में 01 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं 01 आंगनबाड़ी सहायिका पद हेतु 04 जनवरी 2023 तक एवं ग्रामीण क्षेत्र में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 01 एवं आंगनबाड़ी सहायिका के 05 रिक्त पद हेतु 09 जनवरी 2023 तक आवेदन आमंत्रित किया गया है। रिक्त पदों के भर्ती हेतु आवेदन निर्धारित प्रारूप में मंगाया गया है। आवेदन कार्यालय परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना गरियाबंद जिला गरियाबंद छ.ग. में पंजीकृत डाक से या सीधे भी जमा कर सकते हैं। उक्त संबंध में अधिक जानकारी हेतु शहरी क्षेत्र में कार्यालय नगर पालिका परिषद गरियाबंद एवं ग्रामीण क्षेत्र हेतु जनपद पंचायत कार्यालय गरियाबंद तथा एकीकृत बाल विकास परियोजना गरियाबंद से संपर्क किया जा सकता है।
×
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका पद हेतु आवेदन आमंत्रित

