भोपाल। भाजपा के चारों उम्मीदवारों माया नारोलिया, डा. एल. मुरुगन, बंशीलाल गुर्जर और उमेश नाथ महाराज ने गुरुवार सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ रिटर्निंग अफसर के दफ्तर पहुंचकर राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया। इस दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रह्लाद पटेल, कैलाश विजयवर्गीय समेत पार्टी की प्रदेश इकाई के तमाम वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। आज नामांकन दाखिल करने का अंतिम दिन है। कांग्रेस उम्मीदवार अशोक सिंह ने भी अपना नामांकन दाखिल कर दिया। कांग्रेस नेताओं के बीच कमल नाथ और दिग्विजय सिंह नदारत थे। सभी का निर्वाचन निर्विरोध होना तय माना जा रहा है। गौरतलब है कि बुधवार को भाजपा ने चार सीटों पर और कांग्रेस ने एक सीट के लिए अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की थी। भाजपा ने पार्टी की महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष माया नारोलिया सहित केंद्रीय मंत्री डा. एल मुरुगन और उमेश नाथ महाराज तथा बंसीलाल गुर्जर को अपना प्रत्याशी बनाया।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.