Advertisement Carousel

VSK ऐप : ऑनलाइन उपस्थिति क़ो सफल बनाने विभाग शिक्षकों क़ो 25 हजार व तीन हजार इंटरनेट भत्ता जारी करें।
रायपुर। शिक्षा विभाग शिक्षकों कीं नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने 16 जून से ऑनलाइन उपस्थिति VSK ऐप से करने के आदेश कर दिये है जिसके पालन करवाने विभाग जी जान लगा कर जुट गया है वहीं वेतन अवरुद्ध करने कीं चेतावनी के बाद प्रदेश के शिक्षक भय से अपनी उपस्थिति लगा रहे जो इंटरनेट स्पीड नेटवोर्किंग प्राब्लम कीं भेंट चढ़ के फुस्स हों रहा।
वहीं शिक्षकों नें सरकार व विभाग से 27 प्रकार के एप्प क़ो चलाने पृथक से मोबाइल खरीदने 25हजार वार्षिक व तीन हजार इंटरनेट भत्ता देने कीं माँग कीं है।
शिक्षक नेता इदरीश खान नें कहा कीं शासकीय कार्य संपादन और निजता कीं सुरक्षा के लियॆ विभाग उक्त माँगों पर गौर करें और पूरा करें हम सरकार के इस ऑनलाइन उपस्थिति को सफल बनाने साथ हैं पृथक मोबाइल रहने से समस्त शासकीय कार्य उसी से होंगे जिससे शिक्षकों की निजता प्रभावित नहीं होगी और ना कोई ऑनलाइन ठगी सायबर फ्रॉड का शिकार होगा शिक्षा व शिक्षक हित में इस माँग को सरकार पूरा करें।

Share.