Advertisement Carousel

    सूत सारथी समाज का शपथ ग्रहण समारोह एवं आमसभा संपन्न, समाज की एकता व विकास पर हुआ मंथन
    शिक्षा,संगठन और सामाजिक विकास रहा मूलमंत्र

    शिवरीनारायण जांजगीर-चांपा जिले के पावन तीर्थ नगरी शिवरीनारायण स्थित सत्संग भवन में सूत सारथी समाज द्वारा शपथ ग्रहण समारोह एवं आमसभा का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के नव नियुक्त पदाधिकारियों को विधिवत शपथ दिलाई गई तथा समाज हित, संगठन विस्तार और सामाजिक उत्थान के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प दिलाया गया कार्यक्रम का शुभारंभ समाज के वरिष्ठजनों के सम्मान एवं स्वागत के साथ हुआ। इसके पश्चात प्रदेश अध्यक्ष शिव सारथी, महासचिव पवन बघेल, कोषाध्यक्ष अनिल सारथी सहित कुल 10 पदाधिकारियों ने अपने दायित्वों का निष्ठा एवं ईमानदारीपूर्वक निर्वहन करने की शपथ ली। नव नियुक्त पदाधिकारियों ने समाज की एकता और अखंडता बनाए रखने, शिक्षा को बढ़ावा देने, युवाओं को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने तथा सामाजिक उत्थान के लिए निरंतर कार्य करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।
    आमसभा में समाज के विकास, संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन, शिक्षा के प्रसार तथा युवाओं को नेतृत्व की जिम्मेदारी देने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि समाज की प्रगति तभी संभव है जब सभी सदस्य आपसी सहयोग, भाईचारे और एकजुटता के साथ कार्य करें। उन्होंने समाज के लोगों से संगठन को मजबूत बनाने और सामाजिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया बैठक में समाज के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव भी सामने आए। वक्ताओं ने युवाओं को शिक्षा एवं रोजगार के क्षेत्र में आगे बढ़ाने तथा समाज के जरूरतमंद परिवारों की सहायता के लिए सामूहिक प्रयास करने पर जोर दिया। समाजजनों ने संगठन को नई दिशा देने और आने वाली पीढ़ी को संस्कार एवं सामाजिक मूल्यों से जोड़ने की आवश्यकता बताई इस अवसर पर प्रमुख रूप से आर.आर. राज भानू, अनिल टाह, संतोष गुप्ता, राहुल थवाईत, ओमप्रकाश साहू, कमल सारथी, साधीन सारथी,कौशल सारथी राहुल सारथी,पवन सारथी,दिनेश सारथी,राजेश सारथी गोलू,सुरेश सारथी,उत्तम सारथी,सतीश सोनवानी, मेला राम सारथी,वीरेंद्र सारथी,संजय सारथी,अशोक सारथी,सभी गुड़ी से, श्रीमति संध्या सारथी,प्रमिला सारथी, नवल सारथी, शिव सारथी, संदीप सारथी सकरी, रामचरण सारथी,बसंत सारथी,श्रीमती करुणा सारथी,श्रीमती शारदा सारथी,कमला सारथी, हितेश सारथी,सपना सारथी, विमल सारथी, भागवत सारथी, संजू सारथी, रोहन सारथी, सोनू सारथी विकास बघेल गणेश सारथी राज सारथी रितेश सारथी राजेश सारथी सोनू सारथी परदेसी सारथी राजेश सारथी अभिनव सारथी मुन्नी सारथी ममता सारथी लक्ष्मी सारथी चांदनी सारथी राजकुमार सारथी रामकुमार सारथी जय सारथी साक्षी सारथी भोले बाबा सारथी सुमन सारथी मोती सारथी सुरेश शास्त्री संतोष सारथी, आरती सारथी सहित बड़ी संख्या में समाज के वरिष्ठजन, पदाधिकारी, महिलाएं एवं युवा उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन समाज की उन्नति, संगठन की मजबूती एवं सर्वांगीण विकास के संकल्प के साथ हुआ। उपस्थित समाजजनों ने नव नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

    Share.