Advertisement Carousel

 

*टी ई टी उत्तीर्ण शिक्षक कल्याण संघ ने प्रदेश के सभी प्रांताध्यक्षों से माँगी सहमति, TET के आधार पर पदोन्नति हेतु माँगा समर्थन।

सूरजपुर: टी ई टी उत्तीर्ण शिक्षक कल्याण संघ ने वर्तमान TET आधारित पदोन्नति हेतु प्रदेश के सभी संगठन के प्रांताध्यक्षों को एक पत्र जारी करते हुए वर्तमान में प्रक्रियाधीन TET आधारित पदोन्नति का समर्थन करने के हेतु सहमति पत्र जारी करने की बात कही है।
वर्तमान में प्रक्रियाधीन पदोन्नति NCTE और सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार TET के आधार पर हो रही है जो कि विधिसम्मत है। जिससे प्रदेश में कुछ वरिष्ठ शिक्षकों में असंतोष देखा जा रहा था और शिक्षक समूह दो धड़ों TET उत्तीर्ण और Non TET में बँटता हुआ दिख रहा था। कुछ शिक्षक पूर्व में हुई पदोन्नति को भी न्यायालय में चुनौती देने की भी तैयारी कर रहे हैं जिससे कि पूर्व में बिना TET के हुई पदोन्नति में रिवर्ट होने का खतरा आ सकता है। इन सबके मद्देनजर टी ई टी उत्तीर्ण शिक्षक कल्याण संघ के प्रांताध्यक्ष राकेश मिश्रा जी ने सभी संगठन के प्रांताध्यक्षों को आपसी एकता एवं शिक्षक परिवार की गरिमा बनाए रखने हेतु प्रदेश के समस्त शिक्षक संगठनों को पत्र जारी किया है जिनमें रवींद्र कुमार राठौर, संजय शर्मा, विरेन्द्र दुबे, केदार जैन, प्रदीप पाण्डेय, विकास राजपूत, धर कमल वर्मा, धरमदास बंजारे, सुशांत धराई, कमल वर्मा आदि प्रमुख हैं।

Share.