Advertisement Carousel

रायपुर , द रेडिएंट वे स्कूल की स्पृहा मंडल ने ICSE बोर्ड में 93 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सफलता हासिल की

बीते दिवस आईसीएसई बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा के परिणाम घोषित हुए थे। द रेडिएंट वे स्कूल रायपुर में कक्षा दसवीं में अध्यनरत कुमारी स्पृहा मंडल मंडल ने 93% अंक हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया।स्पृहा मंडल के पिता धीरज मंडल निजी कंपनी में एरिया मैनेजर के रूप में कार्यरत है तथा माता , रीता मंडल सरकारी स्कूल की शिक्षिका है।स्पृहा मंडल भविष्य में IIT की पढ़ाई करना चाहती है। वह सेल्फ स्टडी को अत्यंत कारगर बताती है। स्पृहा ने अपनी सफलता का श्रेय माता पिता तथा अपने विद्यालय के शिक्षकों को दिया है। विद्यालय परिवार स्पृहा की सफलता से गर्वित है।

Share.