Advertisement Carousel

जैनम कोचिंग अकादमी द्वारा “Me & Maa” नारी सम्मान समारोह का भव्य आयोजन
रायपुर।
जैनम कोचिंग अकादमी द्वारा दिनांक 26 अप्रैल को विमतारा हॉल, शांति नगर में “Me & Maa” नारी सम्मान समारोह का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य माताओं एवं महिलाओं का सम्मान करना तथा माँ-बच्चे के स्नेहपूर्ण संबंधों को और अधिक सशक्त बनाना था।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. वर्णिका शर्मा (राज्यमंत्री दर्जा) की गरिमामयी उपस्थिति रही। अति विशिष्ट अतिथि के रूप में लक्ष्मी नारायण लाहोटी एवं कमलेश जैन उपस्थित रहे।
विशिष्ट अतिथियों में डॉ. इला गुप्ता, श्रीमती अजंता चौधरी एवं जितेन्द्र गोलछा शामिल रहे, वहीं सम्मानित अतिथियों में सुरेश सुखीजा, सुषमा तिवारी एवं कविता सिंह की उपस्थिति रही।
विशेष अतिथियों के रूप में सरिता जैन, आभा मिश्रा, अर्चना शर्मा, आरती साठे, सैयद सलमा, शुभा शुक्ला, प्रीति चौहान एवं प्रीति रानी ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। साथ ही कीर्ति चावला, ममता शर्मा, भावना कुकरेजा एवं भानु सिंह की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम की प्रेरणा श्रीमती माया जैन रहीं तथा आयोजन का सफल संचालन जैनम अकादमी की संस्थापक दीपाक्षा जैन के कुशल नेतृत्व में किया गया।
निर्णायक मंडल में माया जैन, डॉ. बी.जी. भोजवानी, शकीला खान, डॉ. इला गुप्ता एवं अजंता चौधरी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इस अवसर पर 108 माताओं एवं 10 सामाजिक संस्थाओं (NGO) का सम्मान किया गया तथा प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई। एंकर के रूप में लक्ष्य (Target Celebrate Anchor) एवं श्वेता (Celebrate Anchor) ने कार्यक्रम का सफल संचालन किया।
कार्यक्रम में श्रीमती चंपा देवी इंदिरा देवी जैन चैरिटेबल ट्रस्ट का विशेष सहयोग रहा। साथ ही कैश प्राइज हेतु कमलेश जैन द्वारा सहयोग राशि प्रदान की गई, जिसके लिए आयोजक मंडल ने उनका विशेष आभार व्यक्त किया।
फोटोग्राफी पार्टनर के रूप में सुभाष मल्लिक एवं मीडिया सहयोग में शर्मा बिंदु (IBN 24), वैदिक न्यूज़, हिन्द न्यूज़, RN Today Magazine एवं आदित्य भारत का सराहनीय योगदान रहा।
👉 इस गरिमामयी समारोह में समाजसेवी खुशबू शर्मा एवं उनकी बेटी को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया, जो कार्यक्रम का एक प्रेरणादायक एवं भावनात्मक क्षण रहा।
👉 यदि किसी माननीय अतिथि या सहयोगी का नाम अनजाने में छूट गया हो, तो उसके लिए हम हृदय से क्षमा प्रार्थी हैं।
अंत में सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कार्यक्रम का सफल समापन किया गया।

Share.