Advertisement Carousel

शासकीय प्राथमिक/माध्यमिक शाला कामेपार में उत्साहपूर्वक मना शाला प्रवेशोत्सव।

गरियाबंद। शासकीय प्राथमिक/माध्यमिक शाला, कामेपार में शिक्षा सत्र 2026-27 के शुभारंभ पर शाला प्रवेशोत्सव का भव्य आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में ग्राम पंच श्री गोलाल नेताम मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। शाला के प्रधान पाठक श्री A.K. Mahadi की अध्यक्षता में कार्यक्रम संपन्न हुआ। विशिष्ट अतिथि के रूप में मा.शा. नवागढ़ के प्रधान पाठक श्री संतोष यदु* उपस्थित थे। इस अवसर पर शाला के शिक्षक श्री चुनेश्वर नागेश एवं श्रीमती पदमजा गुप्ताभी मौजूद रहे।

ग्रामवासियों एवं शाला परिवार की गरिमामयी उपस्थिति में सभी नव प्रवेशी बच्चों को निःशुल्क गणवेश एवं पाठ्य पुस्तकें वितरित की गईं।

कार्यक्रम के पश्चात सभी बच्चों के लिए *न्योता भोजन* का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

*#ShalaPraveshotsav2026 #KameparSchool #CGShiksha #NyotaBhojan*

Share.