Advertisement Carousel

लोकेश्वरी नेताम को कांग्रेस में मिली बड़ी जिम्मेदारी, राजीव गांधी पंचायती राज प्रकोष्ठ की बनीं जिलाध्यक्ष
संगठन को मजबूत बनाने और ग्रामीण स्तर तक कांग्रेस की पहुंच बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण नियुक्ति

गरियाबंद।      अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी व प्रदेश कांग्रेस कमेटी   द्वारा संगठन को मजबूत बनाने और पार्टी की गतिविधियों को व्यापक स्तर तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिला पंचायत सदस्य लोकेश्वरी नेताम को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें राजीव गांधी पंचायती राज प्रकोष्ठ कांग्रेस का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।
लोकेश्वरी नेताम की इस नियुक्ति को जिले में कांग्रेस संगठन के विस्तार और मजबूती की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। पंचायती राज व्यवस्था के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में संगठन को सक्रिय बनाने, पंचायत स्तर पर कांग्रेस की विचारधारा और नीतियों को पहुंचाने तथा आम जनता की समस्याओं को संगठन के माध्यम से उठाने की जिम्मेदारी अब उनके कंधों पर होगी।
जिला पंचायत सदस्य के रूप में ग्रामीण क्षेत्र की समस्याओं और पंचायत व्यवस्था से जुड़े विषयों का अनुभव रखने वाली लोकेश्वरी नेताम से उम्मीद जताई जा रही है कि वे नई जिम्मेदारी का बेहतर ढंग से निर्वहन करते हुए जिले में प्रकोष्ठ को सक्रिय और मजबूत बनाएंगी।उनकी नियुक्ति से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।माना जा रहा है कि उनके नेतृत्व में राजीव गांधी पंचायती राज प्रकोष्ठ जिले में नई ऊर्जा के साथ कार्य करेगा और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती मिलेगी।
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,

Share.