:गरियाबंद में अवैध कटाई: एक बीट गार्ड के पास 3 बीट का प्रभार, वन खंड में 6 पेड़ काटे
गरियाबंद वन परिक्षेत्र के वन खंड में अवैध कटाई। बीट गार्ड टेमन दुबे के पास तिहरा प्रभार। गश्त के अभाव में कटे 6 फलदार पेड़। नियमों का उल्लंघन
गरियाबंद वन खंड में अवैध कटाई, कटे हुए पेड
गरियाबंद: वन खंड में अवैध कटाई से हड़कंप, तिहरा प्रभार पाए बीट गार्ड से नहीं संभल रहे 3 बीट
सेवा नियमों को ताक पर रखकर गृह क्षेत्र में दी गई पोस्टिंग, गश्त के अभाव में काटे गए 6 विशालकाय फलदार पेड़
गरियाबंद, छत्तीसगढ़। गरियाबंद वन मंडल के सामान्य वन परिक्षेत्र में वन सुरक्षा पूरी तरह चरमराई हुई है। गरियाबंद सर्किल अंतर्गत वन खंड केशोडार के पास अवैध कटाई का बड़ा मामला सामने आया है। यहां 5 से 6 विशालकाय फलदार वृक्षों को काट दिया गया है।
बीट निरीक्षण के अभाव में हुई कटाई
स्थानीय सूत्रों के अनुसार इस अवैध कटाई के पीछे वन कर्मियों की लापरवाही और बीट निरीक्षण का न होना मुख्य कारण है। आरोप है कि संबंधित बीट गार्ड को एक साथ तीन बीट का प्रभार दे दिया गया है, जिस कारण वह किसी भी क्षेत्र में प्रभावी गश्त नहीं कर पा रहा।
एक गार्ड, तीन बीट: नियमों का उल्लंघन
गरियाबंद सर्किल के बीट गार्ड *टेमन दुबे* के पास वर्तमान में हाथबाय बीट, कोड़ोंहरदी बीट और गरियाबंद बीट का प्रभार है। विभागीय सूत्रों का कहना है कि उन्हें उच्च अधिकारियों की विशेष अनुकम्पा से यह तिहरा प्रभार मिला है।
वन विभाग के सेवा नियमों के अनुसार किसी कर्मचारी को उसके गृह निवास क्षेत्र में पदस्थापना नहीं दी जा सकती। लेकिन गरियाबंद सर्किल के डिप्टी रेंजर और बीट गार्ड मुख्यालय के पास के गांव से है।दोनों ही मुख्यालय के निवासी हैं। इसी “विभागीय संरक्षण” के चलते बीट गार्ड गश्त करने के बजाय अधिकारियों के साथ समय बिता रहा है।
वन मंडल में फैली अव्यवस्था
सूत्रों का दावा है कि वन मंडल में बीट गार्ड बिना बीट के “स्पेशल ड्यूटी” में लगे हुए हैं, जबकि चहेतों को तिहरा प्रभार देकर उपकृत किया जा रहा है। गश्त और निरीक्षण के अभाव में तीनों बीट में अवैध गतिविधियां बढ़ रही हैं।
क्या कहते हैं नियम?
1. *छ.ग. वन सेवा नियम*: एक बीट गार्ड को केवल 1 बीट का प्रभार
2. *पोस्टिंग नियम*: गृह क्षेत्र में पदस्थापना प्रतिबंधित
3. *वन संरक्षण अधिनियम 1980*: अवैध कटाई रोकना बीट गार्ड की प्राथमिक जिम्मेदारी
लोगों की मांग
स्थानीय लोगों और वन प्रेमियों ने डीएफओ गरियाबंद से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए, अवैध कटाई के दोषियों पर वन अधिनियम के तहत कार्रवाई हो और प्रत्येक बीट में अलग-अलग गार्ड की पदस्थापना की जाए।
_यह खबर स्थानीय सूत्रों और दस्तावेजों के आधार पर प्रकाशित की गई है। विभाग का पक्ष मिलने पर अपडेट किया जाएगा।



