Advertisement Carousel
    What's Hot

    गरियाबंद पुलिस द्वारा अधिकारी/कर्मचारियों के उत्साहवर्धन के लिए कॉप ऑफ द मंथ चुना गया।
    माह सितंबर 2025 विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को दी गई प्रशस्ति पत्र’।

    गरियाबंद।  इस पहल के तहत पुलिसकर्मियों द्वारा ड्यूटी के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मचारियों को कॉप ऑफ द मंथ का चुनाव किया जाता है। *माह सितंबर 2025* में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस अधिकारी/कर्मचारी 1)प्रधान आरक्षक 289 ओंकार साहू थाना पांडुका द्वारा दो अलग-अलग प्रकरणों में 41 लीटर अवैध शराब के साथ आरोपी को गिरफ्तार करने में विशेष भूमिका। 2) प्रधान आरक्षक 111 खिलेश्वर कश्यप थाना देवभोग के द्वारा ऑपरेशन निश्चय के तहत 85 लीटर अवैध शराब के साथ चार आरोपी की गिरफ्तारी करने में विशेष भूमिका। 3)आरक्षक 121 परमानंद साहू थाना फिंगेश्वर के द्वारा 8 कि.ग्रा. गांजा एवं चाकू के साथ आरोपी की गिरफ्तारी करने में विशेष भूमिका। 4)आरक्षक 747 कोमल दस घृतलहरे थाना मैनपुर चोरी के मोटर साइकिल में नाचूं उर्फ फालेश्वर को घूमते हुए पकड़ने में विशेष भूमिका। इस माह 04 अधिकारी/कर्मचारी कॉप ऑफ द मंथ रहे। इस पहल के माध्यम से माह में सराहनी एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी/कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र दिया जाता है। जिससे अधिकारी/कर्मचारियों में उत्साह बनी रहती है। यह पहल आगे भी जारी रहेगा।

    Share.