Advertisement Carousel

 

 

कबीरधाम में बड़ा एक्शन: ऑनलाइन हाजिरी में 0 दिन दिखने पर शिक्षकों का वेतन रोका

*कवर्धा:* जिला शिक्षा अधिकारी कबीरधाम ने बड़ी कार्रवाई की है। लोक शिक्षण संचालनालय रायपुर के आदेश के बाद जिले में 1 सितंबर से 23 सितंबर तक VSK एप के माध्यम से ऑनलाइन उपस्थिति की जांच की गई।

जांच में जिन अधिकारियों / कर्मचारियों की उपस्थिति माह सितम्बर में *00 दिवस* दर्शित हो रही है, उनका सितम्बर-2026 का वेतन तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक रोक दिया गया है।

DEO कार्यालय द्वारा जारी आदेश *क्रमांक /6930/स्था.02/वेतन आहरण/2026 दिनांक 24/09/2026* के अनुसार 1 से 23 सितंबर की ऑनलाइन रिपोर्ट PDF के रूप में संलग्न कर सभी BEO और प्राचार्यों को भेजी गई है।

आदेश की प्रतिलिपि संचालक लोक शिक्षण रायपुर, संयुक्त संचालक दुर्ग संभाग और कलेक्टर कबीरधाम को भी भेजी गई है

जिले में इस आदेश के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।

 

Share.