Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
What's Hot
Author: सच
गरियाबंद।मुख्यंमत्री भूपेश बघेल का गरियाबंद जिले के संभावित प्रवास आगामी5-7 दिसंबर को हो सकता है कांग्रेस पार्टी के सूत्रो से खबर आ रही है की सीएम भूपेश बघेल अपने गरियाबंद जिले के प्रवास पर रहेंगे। बिंद्रानवागढ़ सहित संभावित जगहों मे सीएम की आगमन की तैयारी के मद्देनजर प्रशासन अलर्ट होकर काम कर रहा संभावित शिकायत और मांगों को लेकर काम कर रहे लोगो की शिकायतों का त्वरित निराकरण हो रहा वही बिंद्रानवागढ़ मे वनअधिकार पट्टा के लियॆ लोग मजमा लगा लियॆ है।
रायपुर।राज्य सरकार ने समन्वय के आधार पर बड़ीसंख्या मे राज्यस्तरीय ट्रांसफर आदेश जारी किये है आदेश सिंगल सिंगल जारी हुआ है देखे आदेश देखे लिंक को open कर पूरा आदेश ðð school edu transfer order 29-11-2022
गरियाबंद। 01 को शासकीय हाई स्कूल हाथबाय में सरस्वती सायकल वितरण का कार्यक्रम रखा गया था जिसमें 8 छात्राओं को साइकल वितरण क़िया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जनपद सदस्य राधा बाई नेत्ताम सरपंच भैयालाल ध्रुव एवं प्रधानाचार्य आई पी साहू व्याख्याता जे पी वर्मा एवं गणमान्य नागरिक श्री जोहन सिंह ध्रुव भगवान सिंह ध्रुव छत्रपाल निषाद आदि उपस्थित थे
गरियाबंद।गरियाबंद जिले के तीन ब्लॉक के 532सहायक शिक्षक पदोन्नति सूची से मैनपुर ब्लॉक के फर्जी शिक्षको को चिन्हांकन कर शेष शिक्षको को यथाशीघ्र पदस्थापना देने की माँग को लेकर छत्तीसगढ़ टीचर्स वेलफेयर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष इदरीश खान ने संयुक्त संचालक संभागीय शिक्षा रायपुर को ईमेल कर ज्ञापन प्रेषित किया है उन्होने गरियाबंद ब्लॉक के 153 छुरा ब्लॉक के109पदोन्नत प्रधानपाठक सूची मे कोई भी फर्जी शिक्षक नही है मैनपुर ब्लॉक के170मे ही फर्जी शिक्षक शामिल है जिनमे से चिन्हांकित कर शेष शिक्षको को शीघ्र पदस्थापना हेतु काउंसिलिंग प्रक्रिया प्रारंभ किया जाये कुछ शिक्षको के नाम पर बाकी शिक्षको की पदोन्नति…
स्वामी आत्मानंद स्कूल मरवाही के अधूरे निर्माण कार्य से नाराज कलेक्टर ने आरईएस के ईई को लगाया फटकार बैठने की जगह की कमी से स्कूल के बच्चे हो रहे परेशान आरईएस के ईई की लेट लतीफी से नाराज पूर्व कलेक्टर ने 3 भवनों का निर्माण एजेंसी पीडब्ल्यूडी को बना दिया था पेण्ड्रा / आरईएस विभाग के अधिकारी की मनमानी, लापरवाही और लेट लतीफी के कारण स्वामी आत्मानंद स्कूल मरवाही का निर्माण कार्य लंबे समय से अधूरा है, इससे नाराज होकर जीपीएम कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने आरईएस के ईई शरद श्रीवास्तव को जमकर फटकार लगाते…
रायपुर। कोयला घोटाले और मनी लांड्रिंग मामले में गिरफ्तार किए गए लक्ष्मीकांत तिवारी का जमानत आवेदन विशेष न्यायाधीश अजय सिंह राजपूत ने बुधवार को खारिज कर दिया बचाव पक्ष की ओर से मंगलवार को विशेष न्यायाधीश की अदालत में जमानत आवेदन प्रस्तुत किया गया था विशेष न्यायाधीश की अदालत में बुधवार को जमानत आवेदन पर सुनवाई की गई ईडी की ओर से जमानत दिए जाने का विरोध करते हुए कहा गया कि- ईडी जांच में उनके पास से कैश, ज्वेलरी के साथ प्रॉपर्टी के भी ढेरों दस्तावेज मिले हैं मामले की जांच अभी भी जारी है, जमानत दिए जाने से…
मैनपुर। कमार विकासअभिकरण गरियाबंद के सदस्य पिलेश्वर सोरी ने गत दिनो हास्टल मैनपुर के छात्रो को जूता मोजा और गर्म कपड़े स्वेटर का वितरण किया।
गोधन न्याय योजना में लापरवाही बरतने वाले तथा एक ही पंचायत में 3 वर्ष से अधिक समय से पदस्थ सचिवों का होगा स्थानांतरण *गोठान के कार्यों में लापरवाही बरतने पर एक ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी का वेतन रोकने जारी हुआ आदेश* *कार्यों में कसावट लाने पंचायत सचिव का हुआ स्थानांतरण* *कलेक्टर श्री संजीव झा ने गौठानो के नोडल अधिकारियों की ली समीक्षा बैठक, योजना के गंभीरता पूर्वक क्रियान्वयन के दिए निर्देश* कोरबा 30 नवंबर 2022/राज्य शासन की महत्वकांक्षी गोधन न्याय योजना और नरवा गरवा घुरवा बाड़ी योजना के जिले में सक्रिय संचालन के लिए जिला प्रशासन गंभीर है। कलेक्टर श्री…
पट्टा दिलाने के नाम पर पटवारी द्वारा ग्रामीण से राशि वसूलने की आई शिकायत, कलेक्टर श्री झा ने जांच कर कार्यवाही करने के दिए निर्देश बरपाली में राशन वितरण में विलंब की शिकायत पर अतिरिक्त काउंटर बढ़ा कर राशन वितरित करने के निर्देश कलेक्टोरेट में आयोजित जन चौपाल में कलेक्टर श्री संजीव झा ने आम जनों की समस्याएं सुनी और निराकरण करने के दिए निर्देश जन चौपाल में 132 लोगों ने दिए आवेदन कोरबा 29 नवंबर 2022/ कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आज आयोजित जन चौपाल में कलेक्टर श्री संजीव झा ने आमजनों की समस्याएं सुनी और शिकायतों का निराकरण किया।…
गरियाबंद। गरियाबंद जिले के छुरा ब्लाक के सारागांव के शिक्षक टेपकुमार देवांगन को जिला शिक्षा अधिकारी करमन खटकर ने निलंबित कर दिया है टेपकुमार देवांगन सहा.शिक्षक (एल.बी.) शास.प्रा.शाला सारागांव के संबंध में कलेक्टर जनदर्शन एवं टी.एल. में दिनांक 18.07.2022 को शिकायत प्राप्त हुआ था कि, उक्त शिक्षक शासकीय सेवा में रहते हुए ग्राम सारागांव में स्थित गौठान (शासकीय भूमि) में बलात अवैध कब्जा कर क्षेत्रफल 0.02 हेक्ट में मकान व बाड़ी बनाकर निवासरत है। तद्संबंध में जांच समिति गठित किया था जांच समिति के प्रतिवेदन में उक्त शिक्षक पर अनुशासनात्मक कार्यवाही किये जाने हेतु अभिमत प्राप्त हुआ है। श्री…
वन अधिकार पट्टा से खुशहाल हुई गुमान की जिन्दगी गरियाबंद, 30 नवम्बर 2022/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में प्रदेश के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं के माध्यम से लोगों को लाभान्वित किया जा रहा है। गरियाबंद जिले के ग्राम पतोरादादर के किसान श्री गुमान भुंजिया ने खुशी जाहिर करते हुए बताया कि उन्हें शासन द्वारा 1 एकड़ वन अधिकार पट्टा मिला है जिसमें वो धान की खेती कर रहे है। श्री गुमान ने आगे बताया कि पहले वो किसानी से वंचित थे व मजदूरी का काम करते थे जिससे जीवकोपार्जन में कठनाई का सामना करना पड़ता था। लेकिन अब…
मनरेगा से संवर गया ऑगनबाड़ी केन्द्र बेहराडीह नये केन्द्र में 30 कमार बच्चे गढ़ रहे हैं अपना भविष्य गरियाबंद, 30 नवम्बर 2022/ मैनपुर विकासखंड अंतर्गत कमार बाहुल्य ग्राम बेहराडीह का आंगनबाड़ी भवन मनरेगा से संवर गया है। अब यहां बच्चे उत्साह के साथ अपने सुनहरे भविष्य के सपने बुन रहे है। मनरेगा एक ऐसी योजना है जो रोजगार की गांरटी तो देती है साथ ही भविष्य की आधारशिला भी बन गई है। बेहराडीह के ऑगनबाड़ी भवन को पंचायत विभाग द्वारा 20 वर्ष पूर्व बनाया गया था। ऑगनबाड़ी भवन पुराने होने के कारण बहुत ही जर्जर हो गया था जो कुछ…
रायपुर। 4 दिसंबर अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के अवसर पर रायपुर में राज्य स्तर कार्यक्रम का आयोजन होगा जिसमें माननीय मुख्यमंत्री महोदय उपस्थित रहकर दिव्यांग कर्मचारियों को सम्मानित करेंगे मेरा भी नाम दृष्टिबाधित संवर्ग से सर्वोत्तम कर्मचारी के रूप में सम्मिलित हुआ है मैं इस पुरस्कार प्राप्त होने पर बहुत खुश हूं और मुझे हमारे जिले में ऐसा अवसर पहली बार मिला है मैं समाज कल्याण विभाग की टीम को धन्यवाद देता हूं साथ ही हमारे जिले एवं राज्य के दिव्यांग भाइयों से उम्मीद करता हूं कि वह भी ऐसे कुछ कार्य करें ताकि वह भी सम्मान के पात्र…
अम्बागढ़ चौकी। छत्तीसगढ़ सर्व शिक्षक फेडरेशन जिला मोहला, मानपुर, अम्बागढ़ चौकी के ब्लॉक इकाई अम्बागढ़ चौकी का आज दिनाँक 29.11.2022 दिन मंगलवार को बैठक रखा गया जिसमें छत्तीसगढ़ सर्व शिक्षक फेडरेशन के गठन का उद्देश्य की जानकारी जिला अध्यक्ष श्री विकास मानिकपुरी जी द्वारा दी गई और ब्लॉक इकाई चौकी के अध्यक्ष का निर्वाचन किया गया जिसमें सर्व सम्मति से श्री राजेन्द्र साहू को ब्लॉक अम्बागढ़ चौकी के अध्यक्ष पद के पर लिए निर्वाचन किया गया बैठक में व्यख्याता एल बी संवर्ग से श्री सुनील चौरसिया, कनक लाल तारम, योगेंद्र श्रीवास, दुर्गा प्रसाद सिन्हा, अनिल देवांगन, शिक्षक एल…
कोंडागांव। कोंडागांव जिले के एक प्रधानपाठक ने गुरु शिष्या के पवित्र रिश्ते को कलंकित कर गलत नियत रखने वाला प्रधान पाठक कानून के शिकंजे मे आया कोंडागांव जिले के एक स्कूल के हेड मास्टर ने छात्रा के साथ छेड़छाड़ की है। छात्रा के शरीर के विभिन्न अंगों को गलत इरादे से अश्लील तरीके से छूआ था। मामले की शिकायत के बाद आरोपी हेड मास्टर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। मामला मर्दापाल थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, मामला 27 नवंबर का है। जब जिले के मर्दापाल इलाके में स्थित एक स्कूल के हेड मास्टर ने स्कूल…
गरियाबंद एवं छुरा के नये एसडीएम होंगे श्री भूपेन्द्र कुमार साहू गरियाबंद 29 नवम्बर 2022/ कलेक्टर श्री प्रभात मलिक ने संयुक्त कलेक्टर श्री भूपेन्द्र कुमार साहू को आगामी आदेश तक अनुविभागीय अधिकारी राजस्व गरियाबंद एवं छुरा का प्रभार सौंपा है। इस संबंध में आदेश जारी किया गया है।
रायपुर, 29 नवंबर 2022 राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके से आज राजभवन में श्रीमती माधुरी मृगे के नेतृत्व में अनुकंपा नियुक्ति शिक्षाकर्मी कल्याण संघ के आंदोलनरत सदस्यों ने मुलाकात की। राज्यपाल को सदस्यों ने बताया कि उनके परिजन बतौर शिक्षाकर्मी अस्थायी रूप से लगभग 10-12 साल से अपनी सेवाएं दे रहे थे तथा संविलियन के पूर्व ही उनकी मृत्यु हो चुकी थी, चूंकि उक्त कर्मचारियों के परिजनों को अनुकंपा नियुक्ति नहीं मिली थी, जिससे परिवार आर्थिक चुनौतियां का सामना कर रहे हैं। प्रदेश में ऐसे कुल 935 प्रकरण होने की जानकारी सदस्यों ने दी और राज्यपाल से सहयोग का आग्रह किया।…
रायपुर। गृह विभाग ने 16.11.2022 को आयोजित विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक में समिति द्वारा की गई। अनुशंसा के परिप्रेक्ष्य में निम्नलिखित निरीक्षक / कंपनी कमांडर / को उप पुलिसअधीक्षक संवर्ग (उप पुलिस अधीक्षक / सहायक सेनानी) के पद पर वेतन बैड रूपये 15600-39100 ग्रेड वेतन रूपये 5400 /- ( वेतन मेट्रिक्स- 12 रूपये 56100-177500 )में कार्यभार ग्रहण करने के दिनांक से पदोन्नत करता है।
रायपुर। संभागीय संयुक्त संचालक शिक्षा रायपुर के कुमार ने गरियाबंद जिले के 532 टी संवर्ग के सहायक शिक्षको के पदोन्नति प्रक्रिया पर रोक की अनुशंसा करते हुए शिक्षा सचिव पत्र भेज कर सूचना दी है। जनपद पंचायत मैनपुर में वर्ष 2005 व 2007 में फर्जी विकलांगता प्रमाण-पत्र एवं फर्जी दस्तावेजों के आधार पर शिक्षाकर्मी वर्ग 03 के पद पर चयनित शिक्षाकर्मियों नियुक्ति की जांच की गई थी। जिसमें मुख्य कार्यपालक अधिकारी जिला पंचायत गरियबंद ने अपने पत्र क्रमांक 2247 / 17.07.2019 द्वारा परिशिष्ट 1 के अनुसार यह लेख किया था कि जनपद पंचायत द्वारा चयनित सूची कुटरचित अनियमित,…
गरियाबंद। गरियाबंद मजरकटा निवासी सहायक शिक्षक मनोज शर्मा का आज हृदयाघात से निधन हो गया स्व.शर्मा मजरकटा निवासी प्रतिष्ठित शर्मा परिवार के कृष्ण कुमार शर्मा के पुत्र व शिक्षक गिरीश शर्मा के भाई थे शर्मा के आकस्मिक निधन पर गरियाबंद नगर के वासियो व और शिक्षक समाज मे दुःख का माहौल है इनके निधन पर सहायक शिक्षक फेडरेशन ने विनम्र श्रधांजलि अर्पित की है।
रायपुर : छत्तीसगढ़ में मातृत्व मृत्यु दर में बड़ी गिरावट, 159 से घटकर 137 हुई प्रदेश का एमएमआर पहली बार 137 पर पहुंचा, यह अब तक का न्यूनतम मातृत्व मृत्यु दर रायपुर. 29 नवम्बर 2022 छत्तीसगढ़ में मातृत्व मृत्यु दर (MMR) में बड़ी गिरावट आई है। राज्य शासन द्वारा मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दिए जाने के कारण वर्ष 2016 से 2018 के बीच 159 एमएमआर वाले छत्तीसगढ़ का एमएमआर अब घटकर 137 पर पहुंच गया है। प्रदेश में मातृत्व मृत्यु दर का अब तक का यह सबसे न्यूनतम आंकड़ा है। भारत के महापंजीयक कार्यालय द्वारा 28 नवम्बर…
रायपुर : भूमिस्वामी अपनी भूमि में वृक्षों की कटाई स्वयं करवा सकेंगे रोपे गए पेड़ों की कटाई के लिए अनुमति की आवश्यकता नहीं होगी, मात्र सूचना देनी होगी प्राकृतिक रूप से उगे पेड़ों की निर्धारित समयावधि में अनुमति नहीं मिलने पर, पेड़ काटने स्वतंत्र होंगे भूमि स्वामी भूमिस्वामी वन विभाग से भी वृक्ष कटवा सकेंगे रायपुर, 29 नवम्बर, 2022 मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की पहल पर राज्य शासन द्वारा निजी भूमि पर कृषि के रूप में रोपित वृक्षों और प्राकृतिक रूप से उगे वृक्षों की कटाई के नियमों का सरलीकरण किया गया है। जिसके अनुसार अब भूमिस्वामी अपनी भूमि…
पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज श्री आरिफ शेख गरियाबंद जिले का किया दौरा ▶️ समस्त अधिकारियों को कानून व्यवस्था ड्यूटी के संबंध में कडे निर्देश दिए । ▶️ विजुवल पुलिसिंग एवं नशाखोरी के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए। ▶️ मीटिंग में महिला संबंधी, चोरी, सायबर, चिटफण्ड, गांजा, हीरा, अवैध शराब जैसे अपराधों में अंकुश लगाने के निर्देश दिए । ▶️ समस्त थाना प्रभारियों सेे थानों के संबंध में संक्षिप्त में जानकारी ली। गरियाबंद :- पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज श्री आरिफ शेख का जिला गरियाबंद में प्रथम आगमन तत्पश्चात्, जिले के न्यू कैंप छिंदोला का दौरा किए, कैंप…
लिपिक शिक्षक स्वास्थ्य संवर्ग के कर्मचारियों की वेतन विसंगति को लेकर सामान्य प्रशासन विभाग छत्तीसगढ़ शासन द्वारा बुलाई गई बैठक जिसमें प्रदेश के 109000 सहायक शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल को ना बुलाने से छत्तीसगढ़ सर्व शिक्षक फेडरेशन ने दर्ज की आपत्ति रायपुर, विगत कई सालों से वेतन विसंगति की पीड़ा से जूझ रहे प्रदेश के 109000 सहायक शिक्षक नई सरकार के इस 4 साल के कार्यकाल में कई बार सांकेतिक प्रदर्शन तथा बीते दिसंबर में अनिश्चितकालीन आंदोलन कर चुके हैं इस दरमियान शासन व सचिव स्तरीय कई दौर की वार्ताएं हुई सहायक शिक्षकों की वेतन विसंगति को लेकर एक कमेटी का…
गरियाबंद।गरियाबंद जिले के पांच ब्लॉक गरियाबंद मैनपुर,छुरा,देवभोग फिंगेश्वर के पदोन्नत प्राथमिक प्रधान पाठको की बैठक 28 नवंबर को गरियाबंद स्थित साईमंदिर परिसर मे आयोजित हुई बैठक मे सर्वसम्मति से जिला स्तरीय प्रधानपाठक संघ का गठन किया गया जिसमे जिला स्तरीय संचालन मण्डल बना कर कार्य प्रारंभ किया गया संचालन समिति मे प्रत्येक ब्लॉक से दो -दो प्रतिनिधि चुने गये जिनमे मैनपुर से जगन्नाथ सोनवानी,संजयकुमार कश्यप,छुरा से खूबचंद सिन्हा,हरीराम साहु,गरियाबंद से इदरीश खान,गिरधारीलाल पटेल फिंगेश्वर से कमलेश बघेल तिजु राम रात्रे ,देव भोग से अनिल सिन्हा यशवंत कुमार बघेल नव पदोन्नत प्रधानपाठको ने निर्णय लिया की जिले मे लंबित काऊंसलिंग के…
छत्तीसगढ़ कैशलेस चिकित्सा सेवा कर्मचारी कल्याण संघ ने सौंपा ज्ञापन संघ के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह के नेतृत्व में चिकित्सा सुविधा की मांग को लेकर प्रदेश के समस्त 33 जिलों में छत्तीसगढ़ कैशलेस चिकित्सा सेवा कर्मचारी कल्याण संघ के द्वारा माननीय मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया विदित हो कि राज्य में लगभग 400000 कर्मचारी कार्यरत हैं परंतु वर्तमान परिवेश में स्वास्थ्य गत जटिल समस्याओं के निर्मित होने पर संपूर्ण इलाज कराना बड़ा ही दुष्कर वा टेढ़ी खीर साबित हो रहा है वर्तमान हालातों में जहां एक और बढ़ती हुई महंगाई वह दैनिक जीवन में इस्तेमाल की…
कोरबा। जिला कलेक्टर डा संजीव झा ने जिले के प्राथमिक शाला का प्रधान पाठक निलंबित शराब पीकर शाला आने की शिकायत पर हुई कार्यवाही कलेक्टर श्री झा ने सहायक शिक्षक को किया निलंबित, निर्वाचन संबंधी कार्य में रुचि एवं घोर लापरवाही बरतने के साथ निर्वाचन कार्य में लगे कर्मचारी से दुर्व्यवहार करने के कारण हुई कार्रवाई
इन्द्रावती टायगर रिजर्व में ही हाल में पाए गए थे तेन्दुआ के दो शावक रायपुर, 28 नवम्बर 2022 इन्द्रावती टायगर रिजर्व बीजापुर में बाघों की कुल संख्या अब 5 से बढ़कर 6 हो गई है। यहां लगाए गए ट्रेप कैमरा में इन्द्रावती टायगर रिजर्व के अंतर्गत विगत दिवस एक बाघ का फोटोग्राफ प्राप्त हुआ। इसे डब्ल्यू आई आई टायगर सेल देहरादून द्वारा नये बाघ के रूप में पुष्टि की गई है। गौरतलब है कि राज्य में वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर के कुशल मार्गदर्शन में विभाग द्वारा वन्यजीव संरक्षण के प्रति जागरूकता लाने के लिए लोगों के साथ मिलकर वन्यजीव…
कलेक्टर श्री प्रभात मलिक ने जिला पंचायत के विभिन्न कार्यो की विस्तृत समीक्षा की मेट कार्य के लिए दिव्यांगजनों को दे प्राथमिकता – कलेक्टर सभी निर्माण कार्य समयावधि में पूरा करने संबंधित अधिकारियों को दिये निर्देश गरियाबंद, 28 नवम्बर 2022/ कलेक्टर श्री प्रभात मलिक की अध्यक्षता में आज जिला पंचायत के सभाकक्ष में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मनरेगा, गोधन न्याय योजना, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण, प्रधानमंत्री आवास योजना, पंचायत विभाग, छ.ग.राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण, मुख्यमंत्री समग्र विकास योजना, स्कूल शिक्षा मद (निर्माण), राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में…
आंगनबाड़ी सहायिका हुई पद से पृथक गरियाबंद 28 नवम्बर 2022/ जिले के एकीकृत बाल विकास परियोजना गरियाबंद के अंतर्गत ऑगनबाड़ी केन्द्र मोंहदा 03 की ऑगनबाड़ी सहायिका श्रीमती रूखमणी नागेश को बिना किसी सूचना के लगातार एक माह से अधिक अवधि तक ऑगनबाड़ी केन्द्र से अनुपस्थित रहने और उच्चाधिकारी द्वारा दिये गए आदेश/निर्देश का पालन नहीं करने तथा अपने कर्तव्य के प्रति लापरवाही व अनियमितता बरतने के कारण पद से पृथक कर दिया गया है। यह आदेश जिला कार्यक्रम अधिकारी के अनुमोदन से एकीकृत बाल विकास गरियाबंद के परियोजना अधिकारी द्वारा जारी की गई है।
बिलासपुर। जनहित याचिका लगाने के बाद अपीलीय अधिकरण में हुई पीठासीन अधिकारी की नियुक्ति लंबे समय तक राज्य परिवहन अपीलीय अधिकरण रायपुर ने पीठासीन अधिकारी नहीं होने से ट्रांसपोर्ट मामले की सुनवाई नहीं हो पा रही थी, जिस पर जनहित याचिका लगाई गयी थी, जिसके पश्चात् श्री ओंकार प्रसाद गुप्ता न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय बेमेतरा पीठासीन अधिकारी राज्य परिवहन अपीलीय अधिकरण रायपुर में पदस्थ करने का आदेश जारी कर दिया गया एवं जनहित याचिका निराकृत कर दी गयी। छ0ग0 यातायात संघ के प्रमुख सलाहकार शिवेश सिंह ने हाई कोर्ट में अधिवक्ता अजय श्रीवास्तव के माध्यम से जनहित याचिका पेश कर बताया…
गरियाबंद।गरियाबंद जिले मे 722 पदोन्नत प्रधान पाठक केपदस्थापना के लिए आयोजित होने वाली काऊंसलिंग प्रक्रिया को मैनपुर जनपद के 432 फर्जी शिक्षको के जाँच तक संचालक लोकशिक्षण ने रोक लगा दी है।। गरियाबंद कलेक्टर प्रभात मलिक से मिलने गये पदोन्नत प्रधान पाठक मंच के प्रतिनिधि मण्डल को कलेक्टर गरियाबंद ने उक्ताशय की जानकारी दी। कलेक्टर ने अपरकलेक्टर अविनाश भोई को मैनपुर जनपद पंचायत के 432 शिक्षाकर्मी जाँच प्रकरण को तत्काल डीपीआई भेजवाने का निर्देश जनपद सीईओ को आदेश करने कहा। गरियाबंद जिले के पदोन्नत प्रधानपाठको को काऊंसलिंग बाधित होने से तगड़ा झटका लगा है। प्रतिनिधि मण्डल मे वेलफेयर यूनियन प्रदेशअध्यक्ष…
प्रधान पाठक पदोन्नति प्रतीक्षा सूची जारी करने की मांग खाली रहें पदों पर ही जल्द पदस्थापना – शिव सारथी बिलासपुर :- छग आम सहायक शिक्षक संघर्ष मोर्चा के प्रदेश संयोजक श्री शिव सारथी ऋषि राजपूत, शिव प्रधान,दीपक कश्यप,ईश्वर साहू,दुर्गेश सिंह राजपूत,और तेन सिंह भारद्वाज ने संयुक्त रूप से बयान जारी करके स्कूल शिक्षा विभाग के मुख्य सचिव, शिक्षण संचालनालय और समस्त जिला शिक्षा अधिकारीयों से मांग किया है कि प्रधान पाठक पदोन्नति में रिक्त रहें पदों के विरुद्ध तत्काल प्रतीक्षा सूची जारी करें ताकि जो सहायक शिक्षक प्रधान पाठक पदोन्नति से असहमति जताए है उनके स्थान पर पात्र सहायक शिक्षकों…
गरियाबंद। गरियाबंद जिले के 722 प्राथमिक प्रधानपाठक आज कलेक्टर गरियाबंद से मुलाकात कर तत्काल जॉइनिंग की माँग करते हुए नवंबर2022 का वेतन प्रधानपाठक का देने की माँग करेंगे। पदोन्नत प्रधानपाठको का प्रतिनिधि मण्डल आज टीचर्स वेलफेयर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष इदरीशखान के नेतृत्व मे 671अविवादित प्रधानपाठको को पदस्थापना के पूर्व ब्लॉक शिक्षा कार्यालयों मे जॉइनिंग की माँग कर नवंबर 2022 का वेतन प्रधानपाठक का देने की माँग करेगा। इस संबंध मे चर्चा करते हुए इदरीशखान ने कहा की जिले के 722 प्रधानपाठको की पदोन्नति 31-10-2022 को हो चुकी है विगत महीने भर से पदस्थापना नही होने से हमको वेतन का…
बच्चों में संवैधानिक जागरूकता लाने सेजस छुरा में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का किया गया आयोजन छुरा!, शनिवार को भारतीय संविधान दिवस के पावन अवसर पर स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल छुरा में प्रार्थना सभा में पूरे विद्यालय परिवार ने संविधान की उद्देशिका का वाचन कर उसके सतत् अनुपालन की प्रतिज्ञा ली। तत् पश्चात मां भगवती एवं भारतीय संविधान के जनक डॉ भीमराव अम्बेडकर जी के चित्र पट पर माल्यार्पण कर उनके आदर्शों को याद किया। बच्चों में संवैधानिक जागरूकता लाने हेतु विद्यालय में संविधान विषय पर अंतर सदनीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें सभी बच्चों ने बड़े ही…
गरियाबंद : पिछले माह ली गई थाना प्रभारियों की समीक्षा बैठक में महिला एवं बच्चों से संबंधित अपराधों में तत्परता एवं संवेदनशीलता पूर्वक कार्यवाही करने निर्देश दिया गया था जिसके परिपालन में थाना छुरा प्रभारी द्वारा तत्परता से मृतक राजेश नागवंशी की मृत्यु के अनसूलझे मामले को सुलझाने की चुनौती लेकर मामले में सफलता हासिल करते हुए हत्या का खुलासा किया है।मामला थाना छुरा क्षेत्र का है जहां दिनांक 26.11.2022 को मोबाईल से सूचना प्राप्त हुआ कि ग्राम मोंगरा में राजेश नागवंशी पिता ठग्गुराम नागवंशी उम्र 55 साल ग्राम मोंगरा थाना छुरा का हत्या हो गया हैं कि सूचना पर…
रायपुर। छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े शिक्षक संगठन छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन से शिक्षको का मोहभंग हो रहा है गत दिनो फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष चुनाव मे प्रत्याशी रहे बलौदाबाजार जिले के शिक्षक नेता नरेंद्र कुमार देवदास सहित कई शिक्षको ने संगठन से इस्तीफा दे दिया है
गरियाबंद में शीघ्र काउंसलिंग की मांग को लेकर कल टीचर्स वेलफेयर यूनियन कलेक्टर से मिलेगा गरियाबंद। छत्तीसगढ़ टीचर्स वेलफेयर यूनियन कें प्रदेश अध्यक्ष इदरीश खान कल 28 नवंबर को जिला कलेक्टर गरियाबंद से जिले कें 722 पदोन्नत प्रधान पाठकों में से न्यायालयीन प्रकरण वाले शिक्षकों को पृथक कर शेष पदोन्नत प्रधान पाठकों को पदस्थापना दिलाने की मांग को लेकर जिला कलेक्टर प्रभात मलिक से मुलाकात करेंगे। गरियाबंद जिले में हुये पदोन्नति कें बाद आज एक महीने बाद भी पदस्थापना नहीं मिलने से पदोन्नत प्रधान पाठक आक्रोशित है वहीं 26नवंबर को अचानक काऊंसलिंग स्थगित कर देने से शिक्षकों में आक्रोश है…
रायपुर। पीएससी की तैयारी कर रहे छात्रों का आज दिल बेचैन था । हर साल की तरह इस साल नोटिफिकेशन आएगा या नहीं, चलो आ गया है और 189 पोस्ट के लिए आया है । 15 डिप्टी कलेक्टर और 70 नायब तहसीलदार के पद है ।12 फरवरी को प्री का एग्जाम है । 1 दिसंबर से ऑनलाइन आवेदन शुरू ।
पदोन्नति न्याय पद यात्रा छत्तीसगढ़ शालेय शिक्षक संघ के कार्यकारी जिलाध्यक्ष पवन दुबे ने जानकारी देते हुए बताया कि कोरिया, एम सी बी जिले के समस्त शिक्षक विगत 1 साल से पदोन्नति की प्रक्रिया को भली भांति देख रहे हैं। सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ में 95% जिलों में पदोन्नति हो गई या प्रकिया जारी है। हमारा अविभाजित कोरिया जिला एक ऐसा अभागा जिला हैं जिसमे हर समय हर बार पदोन्नति में रोड़ा लगा है। वो रोड़ा कुछ हमारे ही बीच के जयचन्द साथियों की ओर कुछ अधिकारियों ने लगवाया हैं ।आज हम पूरे छत्तीसगढ़ में पदोन्नति की वरिष्ठता में सबसे निचले…
जगदलपुर। एनआईए एक्ट के मामलों की सुनवाई करने वाली विशेष अदालत ने आरोपी हड़मा माड़वी को गुनहगार साबित पाते 7 साल की कैद की सजा सुनाई मामले के सरकारी वकील राजेंद्र सिंह झज्झ ने बताया जज डी आर देवांगन ने साबित पाया कि 2017 की 27 अक्टूबर को थाना पखनार के कलेपाल से चिकपाल के बीच कटेकल्याण एरिया कमेटी के 40-50 वदीर्धारी सशस्त्र नक्सली व संघम सदस्यों ने पुलिस पार्टी को जान से मारने व हथियार लूटने के मकसद से विस्फोट कर बंदूकें दागीं जवाबी फायरिंग के बाद पुलिस को भारी पड़ता देख नक्सली भाग निकले घटना स्थल से एक…
कोरिया। जिला शिक्षा अधिकारी बैकुंठपुर कोरिया ने जिले के सहायक शिक्षको के प्रधानपाठक पद पर पदोन्नति हेतु अंतिम वरिष्ठता सूची 1-04-2022 की स्थिति मे अंतिम वरिष्ठता सूची प्रकाशित की गई है टी संवर्ग के 03 व ई संवर्ग के 1494 शिक्षको के नाम है वही जिले मे पदोन्नति हेतु हो रही लेट लतीफी के चलते शिक्षक संगठन नाराज चल रहे थे संगठन आंदोलन पर उतारू थे आक्रोश को देखते डीईओ ने अंततः अंतिम वरिष्ठता सूची जारी कर दी।
DURG : 10 महिने में 250 से ज्यादा लोगों की मौत, प्रशासन और आरटीओ बना मूक दर्शक, आज फिर जीया ट्रेवल्स की बस ने 2 लोगों को कूचला छत्तीसगढ़ सरकार सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए कई तरह की अभियान चला रही है. साथ ही ट्रैफिक व्यवस्था भी दुरुस्त करने की कोशिश कर रही है। इसके बावजूद सड़क दुर्घटना है कि रुकने का नाम नहीं ले रही है। ताजा मामला दुर्ग जिले के अंजोरा(ढाबा) क्षेत्र कै है। यहां पर जिया ट्रेवल्स की तेज रफ्तार सवारी बस ने स्कूटी सवार दो लोगों को ठोकर मार 40फीट तक घसीट हुए ले…
अधिकारी-कर्मचारियों ने ली संविधान की शपथ गरियाबंद 26 नवम्बर 2022/ कलेक्टोरेट के अधिकारी-कर्मचारियों ने शनिवार सुबह 11 बजे संविधान की उद्देशिका की शपथ ली। शपथ में कहा गया कि हम भारत के लोग, भारत को एक सम्पूर्ण प्रभुत्व-सम्पन्न समाजवादी, पंथनिरपेक्ष लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने तथा उसके समस्त नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक न्याय, विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता, प्रतिष्ठा और अवसर की समता प्राप्त कराने के लिए दृढ़संकल्प हैं। उन सबमें व्यक्ति की गरिमा और राष्ट्र की एकता और अखण्डता सुनिश्चित करने वाली बंधुता बढ़ाने के लिए दृढ़संकल्प होकर अपनी इस संविधान सभा में आज एतद् द्वारा…
वनांचल क्षेत्र स्थित आदिवासी विकासखंड नगरी के शालाओं में हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया “संविधान दिवस नगरी-धमतरी / वनांचल स्थित आदिवासी विकास खण्ड नगरी के शासकीय – अशासकीय विद्यालयों में हर्षोल्लासपूर्वक संविधान दिवस मनाया गया। उच्च कार्यालय के द्वारा ज़ारी निर्देशानुसार विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी नगरी सतीश प्रकाश सिंह के मार्गदर्शन में सभी शासकीय- अशासकीय विद्यालयों में छात्र- छात्राओं, शिक्षक -शिक्षिकाओं, संस्था प्रमुख ,पालकों, शाला विकास समिति के सदस्यों सहित ग्रामवासियों की उपस्थिति में संविधान दिवस पर भारत के संविधान की प्रस्तावना (उद्देशिका) का वाचन किया गया। इस अवसर पर अनेक विद्यालयों में बच्चों के द्वारा भारत – लोकतन्त्र की जननी विषय…
रायपुर : किसान के खाते से 42 क्विंटल अवैध धान खपाने की कोशिश नोडल अधिकारी द्वारा निरीक्षण में पकड़ा गया, गिरजापुर समिति में धान जप्त सभी उपार्जन केंद्र में धान खरीदी कार्य की मॉनिटरिंग हेतु नियुक्त किए गए हैं नोडल रायपुर 26 नवम्बर 2022 मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने राज्य के समस्त उपार्जन केंद्रों में धान खरीदी के सुचारू संचालन एवं निगरानी हेतु जिला कलेक्टरों को विशेष निर्देश जारी किए हैं। निर्देशों का पालन करते हुए कोरिया कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह द्वारा धान उपार्जन केंद्रों में नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की गई है । जिनके द्वारा लगातार उपार्जन केंद्रों…
रायपुर : अनियमितता पर सूरजपुर जिले के जूर ग्राम पंचायत सचिव निलंबित रायपुर, 26 नवंबर 2022 सूरजपुर जिले के ग्राम पंचायत जूर में डबरी खोदाई में अनियमितता की जाँच अनुविभागीय अधिकारी ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, कार्यक्रम अधिकारी (मनरेगा), तकनीकी सहायक (मनरेगा) द्वारा किया गया। प्रेषित जांच प्रतिवेदन के अनुसार ग्राम पंचायत जूर जनपद पंचायत भैयाथान में पदस्थ पंचायत सचिव मो. अबिदुल हक अंसारी के द्वारा हितग्राही शिवधारी, धर्मपाल, रामदीन, निशा, आयशा खातून, जयराम, वारिश अफी, मो. अफी के निजी भूमि पर महात्मा गांधी नरेगा योजना अंतर्गत स्वीकृत डबरी निर्माण कार्य में बिना कार्य कराये फर्जी तरीके से मस्टर रोल जारी कर…
आज विद्यालय मे बैडमिंटन मैच हुआ. अंशुमान और भीनू कंवर विजेता रहे ————- गरियाबंद। सरस्वती शिशु मंदिर गरियाबंद विद्यालय मे शनिवार भैया /बहनो मे खेल के प्रति रूचि बढ़ा ने के लिए यह मैच प्रतियोगिता किया गया जिसमे. अंडर 19भैया अंशुमान शर्मा और देवाशीष निषाद के बीच खेला गया जिसमे अंशुमान शर्मा ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए दोनों सेट मे 10और 12पॉइंट से विजय हुआ. वही अंडर 14बहन मे भीनू कंवर और गरिमा बंजारे के बीच खेला गया जिसमे भीनू कंवर ने रोमाचक मैच केवल 1पाइंट से विजय रही. भैया बहनो का उत्साह के लिए सर्वप्रथम प्राचार्य जी द्वारा तिलक…
गरियाबंद। गरियाबंद जिले में आज से तय पांच दिवसीय प्रधानपाठक पदोन्नति कें लियॆ बुलाई गई पदस्थापना काउंसलिंग अचानक स्थगित हो गई जिला शिक्षाअधिकारी ने बताया की जेडी कार्यालय कें प्रतिनिधि कें नहीं पहुंचने से काउंसलिंग स्थगित हुई है अगली तिथि शीघ्र घोषित की जाएगी। प्रथम दिवस आज देवभोग ब्लॉक कें76 शिक्षकों की काउंसलिंग होनीथी वहीं2सौ किलोमीटर से भूखे प्यासे पहुंचे शिक्षकों ने आक्रोश जाहिर किया। वहीं गरियाबंद में काउंसलिंग स्थगित होने का कारण 51 शिक्षकों की जिनकें नाम पदोन्नति सूची में दर्ज है जिस पर विवाद है।
मगरलोड ब्रेकिंग निराई माता दर्शन करने गए दर्शन गए ललित बारले पर किया था बदमाशों ने जानलेवा हमला इलाज के दौरान हुआ ललित बारले की मौत धारा 302 दर्ज करने के व पहचान करने के बाद मोहेरा के तीन आरोपियों को मगरलोड पुलिस ने किया गिरफ्तार संवाददाता टोमन लाल सिन्हा मगरलोड – 17 अप्रैल 2022 को मोहेरा के निरई माता दर्शन करने गए गोबरा नवापारा के दर्शनार्थी ललित बारले पर ग्रामीणों ने जान लेवा हमला कर मारपीट किया था ललित बारले का मारपीट के दौरान अतड़ी फटने से 6 माह पूर्व इलाज के दौरान मौत हो गया मृतक ललित…
गरियाबंद। गरियाबंद जिले के मैनपुर ब्लॉक के विवादित 129 शिक्षको जिनकी नियुक्ति संबंधी मामले हाईकोर्ट मे लंबित है जिनमे से 51शिक्षको की पदोन्नति दे दी गई इन शिक्षको की पदोन्नति की पात्रता नही होने इनके विरुद्ध संस्थित विभागीय जाँच और न्यायालयीन लंबित प्रकरण की शिकायत होने का आरोप लगाते हुए पूर्व बर्खास्त शिक्षको ने डीपीआई,कलेक्टर गरियाबंद को दिया मामले को गंभीरता से लेते हुए जेडी रायपुर ने जाँच शुरू कर दी है। अवगत हो की इन न्यायालयीन प्रकरण और लंबित जाँच होते हुए जनपद पंचायत मैनपुर ने129शिक्षको की गोपनीय चरित्रवालि मे तथ्य छुपा कर संविलियन का प्रस्ताव शिक्षा विभाग को…
फुलेश्वरी ने खाली पड़े खेत को मनरेगा से डबरी बनाकर मछलीपालन को बनाया रोजगार,हर साल कमा रही लाखो रुपये
फुलेश्वरी ने खाली पड़े खेत को मनरेगा से डबरी बनाकर आर्थिक समृद्धि का जरिया बनाया डबरी में मछलीपालन से सालाना 1 लाख रूपये तक आय बदली जीवन की दिशा गरियाबंद 25 नवम्बर 2022/ महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारण्टी योजना अंतर्गत एक महिला हितग्राही ने खाली पड़े अपने 32 डिसमिल असिंचित खेत को डबरी में तब्दील कर आर्थिक समृद्धि का सशक्त जरिया बनाया है। फिंगेश्वर विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम भेण्डरी (लोहरसी) की रहने वाली श्रीमती फुलेश्वरी साहू ने मनरेगा अंतर्गत इस योजना का लाभ लेकर अन्य लोगों के लिए उदाहरण बन गई है। दरअसल में फुलेश्वरी और उनके पति घनश्याम साहू…
26 नवम्बर को संविधान दिवस मनाया जायेगा गरियाबंद 25 नवम्बर 2022/ भारत सरकार द्वारा डॉ. बी.आर.अम्बेडकर की 125वीं जयंती के अवसर पर प्रतिवर्ष 26 नवम्बर को संविधान दिवस मनाये जाने का निर्णय लिया गया है। डॉ.अम्बेडकर भारतीय संविधान प्रारूप निर्माण समिति के अध्यक्ष थे। भारतीय संविधान को 26 नवम्बर 1949 को संविधान सभा मे अंगीकृत, अधिनियमित आत्मार्पित किया गया है। सभी शासकीय कार्यालयों/स्कूलों/महाविद्यालयांे/संस्थानो, सार्वजनिक उपक्रमों में 26 नवम्बर 2022 को संविधान दिवस के अवसर पर पूर्वान्ह 11.00 बजे संसदीय कार्य मंत्रालय द्वारा संविधान की प्रस्तावना (उद्देशिका) के ऑनलाइन पाठन हेतु निर्मित वेब पोर्टल को ओपन कर भारतीय संविधान के ‘‘प्रस्तावना‘‘…
कोरिया। आज दिनांक 25/11/2022 को जिला कलेक्टर आदरणीय श्री विनय कुमार लंगेह कोरिया से छ ग सहायक शिक्षक फेडरेशन के जिला अध्यक्ष श्री सुरेश कुमार नेताम एवं प्रदेश सलाहकार श्री केशरी लाल पैकरा के अगुवाई में पदोन्नति हेतू धरना एवं रैली के लिए ज्ञापन दिया गया और आदरणीय कलेक्टर महोदय कोरिया ने तत्काल डीईओ कोरिया को दूरभाष पर निर्देश दिया और कहा कि डीपीसी का गठन कर 1 सप्ताह में सारी प्रक्रिया पूर्ण कर ली जाय। छ ग सहायक शिक्षक फेडरेशन ने आदरणीय कलेक्टर महोदय को ज्ञापन देकर अवगत कराया गया कि डीईओ कोरिया से कई बार मुलाकात और ज्ञापन…
रामायण मंडलियों के बीच प्रतियोगिता का दौर आज से शुरू ग्राम, जनपद, जिला और राज्य स्तर पर होगी प्रतियोगिता प्रथम चरण में 25 नवम्बर से 15 दिसम्बर तक होगा प्रतियोगिता का आयोजन राजिम में 16 से 18 फरवरी तक होगा अंतिम दौर की प्रतियोगिता प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त विजेता दलों को मिलेगा क्रमशः 5 लाख, 3 लाख और 2 लाख रूपए का पुरस्कार रायपुर, 25 नवम्बर 2022 छत्तीसगढ़ में रामायण मंडली प्रतियोगिता आज से शुरू हो गया है। संस्कृति विभाग के सचिव ने प्रदेश के सभी कलेक्टरों को पत्र प्रेषित कर सफलता-पूर्वक आयोजन करने के निर्देश दिए है।…
रायपुर, 25 नवम्बर 2022 मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को 26 नवम्बर संविधान दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। श्री बघेल ने अपने शुभकामना संदेश मंे कहा है कि 26 नवम्बर 1949 को संविधान सभा ने भारतीय संविधान को अंगीकृत किया था। लंबे संघर्ष से मिली आजादी के बाद विविधता भरे भारत को एक मजबूत राष्ट्र के रूप मंे स्थापित करना एक महती जिम्मेदारी थी। बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के नेतृत्व में संविधान निर्माताओं ने सभी वर्गों की भावनाओं और जन अपेक्षाओं को संविधान में समाहित कर सशक्त राष्ट्र निर्माण के सपने को बखूबी पूरा किया है।…
श्रेष्ठ पालकत्व एवं शाला प्रबंधन समिति विषय पर प्रशिक्षण का आयोजन संकुल स्रोत्र केंद्र बढ़ईपाली के समस्त विद्यालयों के शिक्षकों का संकुल स्तरीय श्रेष्ठ पालकत्व एवं शाला प्रबंधन समिति विषय पर दो दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन संकुल केंद्र बढ़ईपाली में सम्पन्न हुआ। उक्त प्रशिक्षण संकुल प्राचार्य श्री भोजराज भोई व संकुल समन्वयक मनोज बरिहा के मार्गदर्शन में मास्टर ट्रेनर प्रधान पाठक खेमराज यादव द्वारा दिया गया। प्रथम दिवस 23 नवंबर को सरस्वती वंदना, राष्ट्रगान व राज्यगीत के साथ प्रशिक्षण की शुरुआत की गई। श्रेष्ठ पालकत्व विषय पर बच्चों के प्रति पालकों की सजगता को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। शाला…
छत्तीसगढ़ कैशलेस चिकित्सा सेवा कर्मचारी कल्याण संघ का आह्वान पुरानी पेंशन बहाली की सफलता के बाद राज्य के 400000 कर्मचारियों व उनके परिवार के हित में कैशलेस चिकित्सा की अलख जगाने एवं मांग करने वाला राज्य का एकमात्र संगठन छत्तीसगढ कैशलेस चिकित्सा सेवा कर्मचारी कल्याण संघ ने छत्तीसगढ़ के समस्त कर्मचारियों से आह्वान किया है कि वर्तमान समय में बढ़ती हुई महंगाई ने जहां एक ओर सभी का जीवन यापन दूर भर किया हुआ है वहीं दूसरी ओर स्वास्थ्य गत समस्याओं में इलाज कराना भी टेढ़ी खीर साबित हो रहा है कैशलेस चिकित्सा की सुविधा बहाल कराने के निमित्त निमित्त…
कोरबा।तत्कालीन करतला जनपद सीईओ जी के मिश्रा को राज्य सरकार ने निलंबित कर दिया है वर्ष 2019-20 में श्री मिश्रा द्वारा प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत, करतला, जिला-कोरबा के पद पर पदस्थी के दौरान जनपद पंचायत करतला के अंतर्गत सी.सी. रोड निर्माण कार्यों एवं हाईस्कूल का अहाता निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का अभाव व गंभीर वित्तीय अनियमितता बरती गई है। श्री मिश्रा का उक्त कृत्य पदीय कर्तव्य के प्रति लापरवाही व गंभीर वित्तीय अनियमितता की श्रेणी में आता है जो कि छ.ग. सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 के नियम 3 के विपरीत होने के फलस्वरूप राज्य शासन…
छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक-2022 जिला स्तरीय एक दिवसीय खेल प्रतियोगिताओं का हुआ आगाज पांचों विकासखण्ड के 1400 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लेकर खेल प्रतिभाओं ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन बच्चे से लेकर बड़ों में दिखा उत्साह ग्रामीण स्तर पर 74 हजार खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा 1400 से अधिक खिलाड़ी पहुंचे जिला स्तरीय प्रतियोगिता में विजयी खिलाड़ियों को दिया गया प्रशस्ति पत्र, मेडल एवं पुरस्कार अब संभाग के लिए क्वालीफाई गरियाबंद 25 नवम्बर 2022/ छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक-2022 का जिला स्तरीय एक दिवसीय खेल प्रतियोगिताओं का आज सुबह स्थानीय गांधी मैदान एवं क्रीडा परिसर में शुभारम्भ हुआ, जिसमें पांचों विकासखण्ड एवं नगरीय निकाय…
कलार सिन्हा समाज निरंतर हर क्षेत्रों में योगदान दे रहा है – नरेश सिन्हा भोथीडीह में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन की जयंती मगरलोड – विकासखंड मगरलोड के ग्राम पंचायत भोथीडीह में कलार सिन्हा डडसेना समाज के द्वारा भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन की जयंती बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन की जयंती पर ग्राम की गलियों में कलश आरती बाजे गाजे के साथ निकाली गई भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन की आरती पश्चात सामाजिक जनों द्वारा उद्बोधन हुआ और भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन, हैहव वंशी कलचुरी साम्राज्य के साथ माता बहादुर कलारिन छछानछाड़ू देव की गुणगान कर विस्तार…
⋅बजट पूर्व बैठक में एक बार फिर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने एनपीएस की राशि की वापसी, जीएसटी क्षतिपूर्ति की भरपाई, कोल रॉयल्टी की राशि की मांग सहित राज्यहित के विभिन्न मुद्दे केंद्रीय वित्त मंत्री के सामने रखे। दिल्ली के मानेक शॉ सेन्टर में आयोजित बजट पूर्व बैठक में केंद्रीय वित्तमंत्री सुश्री निर्मला सीतारमण के साथ ही अन्य राज्यों के वित्तमंत्री भी उपस्थित रहे। इस मौके पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आम बजट 2023-24 को लेकर कई प्रस्ताव एवं सुझाव दिये। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि राज्य शासन के कर्मचारियों एवं उनके परिवार के…
गरियाबंद। गरियाबंद जिले के मैनपुर ब्लॉक मे आपात्र अनुभव प्रमाण पत्रो के आधार पर नौकरी कर रहे 129 सहायक शिक्षको मे से 51शिक्षको की पदोन्नति का मामला हाईप्रोफाइल बन गया है इनके पदोन्नति पर रोक लगाने इनके ही पूर्व साथी भीड़ गये है मामला उच्च स्तर पर पहुच गया है। सूत्रो के मुताबिक इनके पदोन्नति के संबंध मे ब्लाक शिक्षा अधिकारी मैनपुर ने मामला न्यायालयीन होने के संबंध मे जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय को भेज दिया है जिस पर अंतिम निर्णय जिला शिक्षाअधिकारी को लेना है डीईओ की स्थिति तलवार की धार पर चलने जैसा है न्यायालयीन प्रकरण पर पदोन्नति…
रायपुर। संचालक लोकशिक्षण सुनीलकुमार जैन ने पदोन्नति और पदाकान मे विभिन्न अखबार और मीडिया और कर्मचारी संगठन के माध्यम से अनियमितता और दिशानिर्देश के उलंघन कर मनमानी पदोन्नति को गंभीरता से लेते हुए सभी संभागीय संचालकों को पत्र लिख कर जाँच करने को कहा है अनियमितता बरतने वाले जिला शिक्षा अधिकारियो के विरुद्ध कार्यवाही के आदेश दिये है।
कलेक्टर ने ली खाद्य, सहकारिता, खनिज, परिवहन एवं आबकारी विभाग की समीक्षा बैठक नोडल अधिकारी धान खरीदी का साप्ताहिक प्रतिवेदन देना सुनिश्चित करें स्कूली वाहनों का फिटनस प्रमाण पत्र के पश्चात ही अनुमति दे – कलेक्टर रात में खनिज उत्खन्न बंद हो गरियाबंद 24 नवम्बर 2022/ कलेक्टर श्री प्रभात मलिक ने नियमित साप्ताहिक समीक्षा बैठक में आज खाद्य, नागरिक आपूर्ति निगम, मार्कफेड, सहकारिता, खनिज, परिवहन एवं आबकारी विभाग की बैठक लेकर समीक्षा की। परिवहन विभाग की समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने कहा कि स्कूली बसों को बिना फिटनेस प्रमाण पत्र के वाहन चलाने की अनुमति न दें। उन्होंने कहा कि…
रायगढ़। जिला शिक्षा अधिकारी रायगढ़ ने काऊंसलिंग उपरांत जिले के टीसंवर्ग के 709 व ई संवर्ग के 361 कुल 1070 सहायक शिक्षको को पदोन्नति उपरांत विभिन्न शालाओं मे पद स्थापना दी है। आदेश टी संवर्ग सहा.शि.,(एलबी) से प्र.पा.पदोन्नति ई संवर्ग पदस्थापना आदेश सहा.शि.,(एलबी) से प्र.पा.पदोन्नति
रायपुर। प्रदेश सरकार ने राज्य के शासकीय कर्मचारियो के विरुद्ध दर्ज पास्को एक्ट के मामलो की जानकारी संकलित करने विभागो को पत्र जारी किया है।मान. सर्वोच्च न्यायालय, नई दिल्ली में दायर PIL WPC NO. 897/2021 (जनहित याचिका) में पॉक्सो एक्ट (Protection of Children for Sexual Offences Act, 2012) के तहत शासकीय कर्मचारियों के विरूद्ध की गई कार्यवाही की जानकारी दिया जाना है ।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज यहां उनके निवास कार्यालय में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में निम्नानुसार निर्णय लिया गया। जिला खनिज संस्थान न्यास से संपादित अधोसंरचना के कार्याें पर व्यय हेतु न्यास निधि में प्राप्त राशि से निश्चित प्रतिशत राशि के बंधन से मुक्त किए जाने के संबंध में छत्तीसगढ़ जिला खनिज संस्थान नियम 2015 में संशोधन किए जाने का निर्णय लिया गया है। इसके तहत् डीएमएफ के अन्य प्राथमिकता मद में उपलब्ध राशि का 20 प्रतिशत सामान्य क्षेत्र में तथा 40 प्रतिशत अधिसूचित क्षेत्र में व्यय किए जाने के प्रावधान को समाप्त कर दिया गया है,…
जिला स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक कल 25 नवम्बर को गरियाबंद 24 नवम्बर 2022/ छत्तीसगढ़ शासन खेल एवं युवा कल्याण विभाग के निर्देशानुसार छत्तीसगढ के पारंपरिक खेल गतिविधियों को ग्रामीण क्षेत्र में प्रोत्साहित करने, प्रतिभागियों को मंच प्रदान करने, उनमें खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और खेल भावना का विकास करने हेतु छत्तीसगढ़िया ओलंपिक 2022-23 का आयोजन किया जा रहा है। उक्त निर्देश के परिपालन में जिला प्रशासन गरियाबंद द्वारा एक दिवसीय जिला स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक 2022-23 का आयोजन शुक्रवार, 25 नवम्बर 2022 को गांधी मैदान गरियाबंद एवं क्रीडा परिसर गरियाबंद में किया जाएगा। उक्त जिला स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक 2022-23 के विजेता…
गरियाबंद। मैनपुर ब्लॉक के 129सहायक शिक्षक जिनमे से 51 की पदोन्नति प्राथमिक प्रधानपाठक पर हो रही थी जिनका नियुक्ति मे विवाद था फर्जीअनुभव और फर्जी विकलांग प्रमाण पत्रों के आधार पर नियुक्ति मिली थी इनके दस्तावेज को जाँच मे आपत्र माना गया है। जिनमे 83 बर्खास्त शिक्षाकर्मी ने विरोध का झंडा बुलंद कर दिया है क्यो की समान प्रकृति के मामले मे जहां 83 बर्खास्त चल रहे वही129नौकरी कर रहे जिनको 6 साल तक नौकरी पर अधिकारी बना कर रखे है वही 83 सेवा से बर्खास्त है इनकी माँग है की जाँच के बाद हमको बर्खास्त किया गया है…
गरियाबंद।गरियाबंद नगरपालिका उपाध्यक्ष सुरेंद्र सोनटेके के विरुद्ध नगरपालिका के नेता प्रतिपक्ष संदीप सरकार के नेतृत्व मे आज आठ पार्षदों ने नगर पालिका उपाध्यक्ष सुरेंद्र सोनटेके के विरुद्ध कलेक्टर गरियाबंद को अविश्वास प्रस्ताव का ज्ञापन सौप कर अविश्वस प्रस्ताव का नोटिस दिया है। कांग्रेसी पार्षदों ने बीजेपी पालिका उपाध्यक्ष सुरेंद्र सोनटेके के विरुद्धउपरोक्त विषय संदर्भित वर्तमान पालिका उपाध्यक्ष श्री सुरेन्द्र सोनटेके के द्वारा जनहित की मुद्दे को ध्यान नही दिया जाता परिषद एवं पी. आई. सी की बैठक बुलाने हेतु आनाकानी किया जाता है एवं पूर्णतः निष्कृय पार्षदो के खिलाफ दूर्भावना पूर्वक कार्य किया जा रहा है। परिषद मे राज्य…
गरियाबंद। परमेश्वर नेताम का हुआ फूड इंस्पेक्टर जिला -दुर्ग पद मे चयन : गरियाबंद ब्लॉक के धवल पुर क्षेत्र के अंतर्गत मोहदा निवासी परमेश्वर नेताम /पिता -जगमोहन नेताम का फूड इंस्पेक्टर दुर्ग जिला के लिए चयन हुआ है. मध्ययम श्रेणी परिवार मे यह परमेश्वर नेताम अपने जीवन मे कई संघर्ष का सामना किया है. पढ़ाई जीवन की शुरुआत अपने गांव मे. कक्षा 8वी तक.9वी से 12वी तक धवलपुर मे. बी. ए. सी. करने छुरा ( कचना धुर्वा महाविद्यालय ) मैं पढ़ाई किये है. व्यापम द्वारा आयोजित परीक्षा की तैयारी करने के लिए रायपुर में लगभग 3 वर्षों तक स्वाध्याय करते…
कलेक्टर श्री झा ने गोठान निरीक्षण के दौरान वर्मी कंपोस्ट निर्माण में लापरवाही पर जताई गहरी नाराजगी, दो अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कलेक्टर श्री झा ने किया अरदा गोठान का औचक निरीक्षण गोबर के सुरक्षित भंडारण और खरीदे गए गोबर से सही अनुपात में खाद निर्माण करने के दिए निर्देश कोरबा 23 नवंबर 2022 /कलेक्टर श्री संजीव झा ने जनपद पंचायत कटघोरा के अंतर्गत अरदा गोठान का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर श्री झा ने गौठान में संचालित विभिन्न गतिविधियों की जानकारी गोठान के नोडल अधिकारी से ली। साथ ही गोबर खरीदी और खरीदे गए गोबर से…
आंगनबाड़ी के रिक्त पदों पर भर्तीः प्राप्त आवेदनों पर दावा आपत्ति 25 नवंबर तक आमंत्रित कोरबा 23 नवंबर 2022/एकीकृत बाल विकास परियोजना कटघोरा के अंतर्गत आंगनबाड़ी केन्द्रों में रिक्त पदो में भर्ती के लिए प्राप्त आवेदनों पर दावा आपत्ति 25 नवंबर 2022 तक आमंत्रित की गई है। परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना कटघोरा ने बताया कि आंगनबाडी केन्द्र में कार्यकर्ता के दो और सहायिका के 14 रिक्त पदो पर भर्ती के लिए आवेदन मंगाया गया था। मुल्यांकन समिति द्वारा प्राविधिक मुल्यांकन का परीक्षण पश्चात अनंतिम योग्यता सूची का प्रकाशन कर दिया गया है। प्राप्त आवेदनों पर दावा आपत्ति मंगाया…
रायपुर। सरकार ने 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाने का फैसला लिया है बाबा साहब अंबेडकर की 125वी जयंती के अवसर पर देश भर मे संविधान दिवस मना कर भारतीय संविधान के प्रस्तावना का वाचन किया जाएगा।
शहीद वीरनारायण सिंह स्मृति आदिवासी लोककला महोत्सव हेतु प्रविष्टियां 30 नवंबर तक आमंत्रित गरियाबंद 23 नवम्बर 2022/ आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग अंतर्गत शहीद वीर नारायण सिंह स्मृति, आदिवासी लोक कला महोत्सव वर्ष 2022-23 हेतु 30 नवम्बर 2022 के शाम 5 बजे तक प्रविष्टियां आमंत्रित की गई है। महोत्सव के आयोजन हेतु गरियाबंद जिले के प्रतिभागी आदिवासी लोक कला नर्तक दलों से जो कि पारम्परिक लोक कला जैसे गीत, लोक गायन तथा लोक वाद्य में रूचि रखते है, उनसे शहीद वीरनारायण सिंह स्मृति आदिवासी लोक कला महोत्सव हेतु प्रविष्टियां आमंत्रित की गई है। उक्त संबंध में कार्यालय सहायक…
बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा 30 नवम्बर तक किसान पखवाड़ा का आयोजन गरियाबंद 23 नवम्बर 2022/ गरियाबंद जिले में बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा 30 नवम्बर तक किसान पखवाड़ा का आयोजन किया जायेगा। इसी कड़ी में विगत 22 नवम्बर को ग्राम जाड़ापदर, मैनपुर में बैंक ऑफ बड़ौदा, मैनपुर शाखा द्वारा किसान पखवाड़ा आयोजित किया गया। किसानों को कृषि ऋण और उससे जुड़े उत्पादों के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से आयोजित इस पखवाड़ा के संबंध में बैंक ऑफ बड़ौदा मैनपुर के शाखा प्रबंधक प्रताप किशोर ने बताया कि सरकार के इस प्रयास में बैंक ने नए एवं अभिनव वित्त पोषित उत्पादों और…
टोकन तुंहर हाथ’’ मोबाइल एप से आसानी से टोकन कटा रहे किसान गरियाबंद, 23 नवम्बर 2022/ छत्तीसगढ़ शासन द्वारा समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 01 नवम्बर से की जा रही है। इससे अंचल के किसान खुश है। जिले के सभी उपार्जन केंद्रों में सुव्यवस्थित और निरंतर धान ख़रीदी की जा रही है। किसानों को अब धान बेचने घर बैठे ऑनलाइन टोकन प्राप्त करने की सुविधा दी गई है। पंजीकृत किसान को धान बेचने टोकन जारी करने की प्रक्रिया के सरलीकरण और सुव्यवस्थित प्रबंधन के उद्देश्य से एनआईसी द्वारा एन्ड्रॉयड एप ‘‘किसान टोकन तुंहर हाथ’’ विकसित किया गया है। आदिम जाति…
विकासखण्ड स्तरीय शिविरों में प्राप्त शिकायतों का त्वरित निराकरण करें अधिकारी मुख्यमंत्री के प्रस्तावित भेंट मुलाकात कार्यक्रम के पूर्व हो सभी तैयारियां गौठानों में पैरादान हेतु किसानों को करें प्रोत्साहित गरियाबंद 23 नवम्बर 2022/ कलेक्टर श्री प्रभात मलिक ने आज जिला प्रमुख अधिकारियों की बैठक लेकर जिले में आगामी दिनों में मुख्यमंत्री जी के प्रस्तावित भेंट मुलाकात कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर लेने के निर्देश दिये। उक्त कार्यक्रम के लिए नियुक्त सभी नोडल अधिकारी अपनी तैयारी कर लेवे। इसी प्रकार हितग्राही मूलक योजनाओं के लाभान्वित हितग्राहियों को भी चयनित कर लिया जाए। सामाजिक सुरक्षा…
नगरी -सिहावा के शिक्षा विभाग में वर्षो से जमें शिक्षकों का हुआ स्थानांतरण समाचार प्रकाशन से बीईओ नगरी का कोई सम्बन्ध नहीं विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी नगरी सतीश प्रकाश सिंह ने शिक्षकों के स्थानांतरण संबधी प्रकाशित खबर का किया खंडन नगरी-धमतरी/ आदिवासी विकास खण्ड नगरी के बीईओ सतीश प्रकाश सिंह ने विगत दिवस दैनिक समाचार पत्र अमृत संदेश दिनांक 16.11.2022 में प्रकाशित समाचार “नगरी सिहावा के शिक्षा विभाग में वर्षों से जमें शिक्षकों का हुआ स्थानांतरण” संबधी प्रकाशित खबर का खंडन किया हैं । बीईओ सतीश प्रकाश सिंह ने उक्त प्रकाशित समाचार के विषय में बताया कि, शिक्षकों के स्थानांतरण…
धमतरी। जिले के नगरी ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह को आये दिन मीडिया मे बने रहने खबरे प्रकाशित करवाना महंगा पड़ा क्योकि इनके द्वारा खबरो मे नेगेटिव खबरे प्रसारित कर सरकार की छवि धूमिल करना कलेक्टर साहब को नागवार गुजरा जिसके चलते बीईओ को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब माँगा गया है। विषयान्तर्गत लेख है कि मेरे ध्यान में यह तथ्य सामने लाया गया है कि आपके द्वारा दैनिक समाचार पत्रों में आए दिन शासन प्रशासन के लिए नकारात्मक समाचार रिलिज किए जाते है जिससे विभाग एवं शासन प्रशासन की छवि धूमिल होती है। अतः आपका…
बिलासपुर। सहायक शिक्षक जिनकी प्राथमिक प्रधानपाठक पद पर पदोन्नति हुई है जिनके विरुद्ध विभागीय जाँच और न्यायालयीन प्रकरण है जिनकी तथ्यों को छुपा कर पदोन्नति दे दी गई तो ऐसे पदोन्नत प्रधानपाठको की पदोन्नति निरस्त होगी और इनको किसी भी संस्था मे कार्यभार ग्रहण नही कराया जाएगा। देखे आदेश जिन सहायक शिक्षक (एल.बी.) के विरूद्ध विभागीय जांच प्रचलन में है, निलंबित अथवा कोई न्यायालयीन प्रकरण लंबित है, तो ऐसे सहायक शिक्षक एल.बी. के लिए यह आदेश लागू नहीं होगा। ऐसी स्थिति में उन्हें भारमुक्त न किया जावे एवं जानकारी इस कार्यालय को भेजी जावे। जिला स्तर से जारी की गई…
पेंड्रा :गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले पदोन्नति उपरांत काऊंसलिंग पश्चात जिला शिक्षा अधिकारी ने जिले के 447 सहायक शिक्षको को प्रधानपाठक पद पर पदोन्नति उपरांत पदस्थापना आदेश जारी किया गया। PS HM pramotion GPM
मरीजों के उपचार में आयुष्मान कार्ड की उपयोगिता बढ़ाई जाए- कलेक्टर श्री झा कलेक्टर ने श्री धनवंतरी मेडिकल स्टोर से ही दवाइयों की खरीदी सुनिश्चित करने के भी दिए निर्देश कोरबा 22 नवंबर 2022/ कलेक्टोरेट सभा कक्ष में आज कलेक्टर श्री संजीव झा ने जीवनदीप समिति के कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने मेडिकल कॉलेज के संचालन के संबंध में भी स्वास्थ्य अधिकारियों से जानकारी लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं। कलेक्टर श्री झा लोगों का शत प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनाने और अस्पताल में मरीजों के उपचार के लिए आयुष्मान कार्ड की उपयोगिता सुनिश्चित करने पर जोर देने…
कलेक्टर श्री झा की पहल पर भू- विस्थापित श्री राधेश्याम को मिलेगा मकान, कलेक्टर ने एसईसीएल प्रबंधन को जल्द मकान उपलब्ध कराने के दिए निर्देश सतरेंगा के नौका बिहार समिति की मांग पर 500 लाइफ जैकेट उपलब्ध कराने के निर्देश जन चौपाल में कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं और किया निराकरण जन चौपाल में 132 आवेदन हुए प्राप्त कोरबा 22 नवंबर 2022/कलेक्टर श्री संजीव झा ने मंगलवार को कलेक्टोरेट सभा कक्ष में आयोजित जन-चौपाल में आमजनो की समस्याएं सुनी और विभाग के अधिकारियों को निराकरण के निर्देश दिए। आज जन चौपाल में 132 आवेदन प्राप्त हुए। जन-चौपाल में एसईसीएल…
कलेक्टर श्री झा ने जनपद पंचायत सीईओ को कारण बताओ नोटिस जारी करने के दिए निर्देश, गोधन न्याय योजना में लापरवाही बरतने पर पोड़ी उपरोड़ा के जनपद सीईओ को नोटिस जारी करने के दिए निर्देश पैरादान व संग्रहण कार्य की निगरानी रखे सभी एसडीएम-कलेक्टर श्री झा समय सीमा की बैठक में कलेक्टर श्री झा ने विभागीय कार्यो के प्रगति की समीक्षा की, दिए आवश्यक निर्देश नए उपार्जन केंद्रों में धान खरीदी की व्यवस्थाएं जल्द सुनिश्चित करने के निर्देश गोदाम निर्माण के कार्य में तेजी लाने और केसीसी आवेदनों का निराकरण जल्द करने के निर्देश जाति प्रमाण पत्र बनाने के कार्य…
रोजगार मेला: 491 पदों में भर्ती के लिए 23 नवंबर को लगेगा मेला शासकीय मुकुटधर पांडे महाविद्यालय कटघोरा में होगा आयोजन सिक्युरिटी सुपरवाईजर,सेल्स ऑफिसर, इंश्योरेंस मैनेजर, कम्प्यूटर आपरेटर जैसे पदों पर होगी भर्ती कोरबा 22 नवंबर 2022/जिले के युवाओं को रोजगार प्रदान करने शासकीय मुकुटधर पांडे महाविद्यालय कटघोरा में 23 नवंबर को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। रोजगार मेले के माध्यम से जिले के युवाओं को अपना भविष्य संवारने का सुनहरा मौका मिलेगा। रोजगार मेले में छह निजी संस्था जिज्ञासा सिक्योरिटी सर्विसेस एण्ड हाउस कीपिंग कोरबा, एसबीआई बैंक, सोनी मल्टी सर्विसेस कोरबा, लर्निंग स्किल लिमिटेड वेदांता स्किल स्कूल कोरबा,…
खैरागढ़। जिला प्रशासन ने एक शिक्षिका को स्कूल मे मध्यान्ह भोजन बंद होने के आरोप मे निलंबित कर 50कि.मी दूर अटैच कर दिया है वही शिक्षिका पर प्रशासन ने एक पक्षीय कार्यवाही की है मध्यान्ह भोजन बंद होने समूह द्वारा संचालन नही करने की सूचना शिक्षिका ने संकुल और ब्लॉक अधिकारियो को दी थी। वही इस कार्यवाही से शिक्षक संघ छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन ने आपत्ति दर्ज कराई है सहायक शिक्षक फेडरेशन केसीजी जिला अध्यक्ष रामलाल साहू ने कहा की अधिकारी अपनी गलती छुपाने के लिए हमारी महिला शिक्षिका साथी श्रीमती ललिता साहू, प्रभारी प्रधान पाठक ,शासकीय प्राथमिक शाला रेंगाकठेरा…
गौठान मे पैरा दान कर गौ-माता को नमन :उधो राम वर्मा धरसींवा।। किसान अभी धान कटाई कर रहे है,कटाई का कार्य जोरों पर है किसान पैरा को उठा कर रबी फसल की बोआई का कार्य करने जल्दी से जल्दी करते है अपने आवश्यकता के लिए रख कर बाकी पैरा जला देते है किसान भाइयों से मैं अपील करता हूं कि धान कटाई हो चुका है या हो रहा है कटाई करने के बाद खेत में पड़ा है उसे ना जलाएं पैरा को गौठान में दान करें गौठान में दान करने से हमें दो फायदे हैं एक तो हम गौ माता…
छुरा : छुरा पुलिस की बड़ी कार्यवाही , • आरोपियो के कब्जे से एक लाख एक हजार रूपये बरामद • ग्राम कनसिंघी के दुकानदार के घर चोरो ने किया हाथ साफ • चोरी के दोनो आरोपी चंद घंटे के भीतर गिरफ्तार कर भेजे गये जेल मामला थाना छुरा क्षेत्र है जहां दिनांक 21.11.2022 को ग्राम कनसिंघी निवासी प्रार्थी सुनील सिंह ने थाना छुरा पहुंचकर लिखित रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 20.11 . 2022 को वह अपनी पत्नी के साथ घरेलू कार्य से धमतरी गया हुआ था । रात्रि करीबन 11:20 बजे वापस आकर देखा तो घर के मेनगेट , कमरे…
कौशिल्या की पक्के मकान के सपने हुई सकार गरियाबंद 22 नवम्बर 2022/ जिले के गरियाबंद विकासखण्ड के ग्राम धवलपुर निवासी श्रीमती कौशिल्या बाई निषाद के पक्के मकान बनाने का सपना साकार हो गई है। यह सब हुआ है प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत। कौशिल्या ने बताया कि वर्ष 2018-19 में प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत पंचायत के आवास सूची में नाम का चयन होने के साथ ही शासन द्वारा आवास निर्माण हेतु 1.30 लाख रुपये स्वीकृत किये गये। आवास निर्माण में जिला एवं जनपद पंचायत के प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) प्रकोष्ठ के अधिकारियों द्वारा समय-समय पर उन्मुखीकरण कार्यक्रम कर योजना के…
सफलता की कहानी प्लास्टिक मल्चिंग पद्धति से सब्जियों की खेतीकर कृषक विष्णु ने आमदनी में बढ़ोत्तरी की गरियाबंद 22 नवम्बर 2022/ परंपरागत तरीके से सब्जी की खेती में आमदनी बहुत कम हो रही थी। अपनी आमदनी बढ़ाने के धुन में उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों के सम्पर्क कर मैंने उनकी सलाह पर प्लास्टिक मल्चिंग से सब्जियों की खेती अपने 1.310 सिंचित रकबा मंे प्रारंभ कर अपने आमदनी बढ़ाने में सफलता हासिल की है। यह कथन है गरियाबंद जिले के ग्राम दर्रीपारा निवासी कृषक विष्णु नेताम की, उन्होंने आगे बताया कि उद्यानिकी विभाग के राष्ट्रीय बागवानी मिशन योजना वर्ष 2022-23 में प्लास्टिक…
जनचौपाल में मिले 28 आवेदन गरियाबंद 22 नवम्बर 2022/ जिला कार्यालय गरियाबंद में प्रत्येक सप्ताह मंगलवार को आयोजित जनचौपाल में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र से आये 28 लोगों ने अपनी समस्या संबंधी आवेदन प्रस्तुत किये। कलेक्टर श्री प्रभात मलिक के निर्देश पर जिला पंचायत सीईओ श्रीमती रोक्तिमा यादव ने लोगों की समस्याएं सुनी। उन्होंने मौके पर ही आवेदकों की समस्या संबंधी आवेदन को संबंधित विभाग के अधिकारियों के माध्यम से निराकृत किया। साथ ही अन्य आवेदकों को उनकी समस्या का शीघ्र निराकरण का भरोसा दिलाया। जनचौपाल में ग्राम मुरमुरा के चंद्रहास साहू ने पशुशेड स्वीकृत करने, टिकेन्द्र कुमार साहू ने…
प्रधान पाठक पदोन्नति हेतु काउंसलिंग गरियाबंद 22 नवंबर 2022/ जिला स्तर के रिक्त पद के अनुपात में सहायक शिक्षक (एलबी) से प्रधान पाठक प्राथमिक शाला के पदोन्नति हेतु काउंसलिंग तिथि घोषित की गई है। जिला शिक्षा अधिकारी श्री करमन खटकर से प्राप्त जानकारी अनुसार देवभोग विकासखंड के लिए 26 नवंबर 2022, फिंगेश्वर के लिए 27 नवंबर, मैनपुर के लिए 28 नवंबर, छुरा के लिए 29 नवंबर तथा गरियाबंद विकासखंड के लिए 30 नवंबर 2022 निर्धारित की गई है। उक्त काउंसलिंग स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम स्कूल शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गरियाबंद में प्रातः 10:00 बजे से…
विभिन्न अनुदान राशियों का उपयोग समग्र शिक्षा से पहले जो राशि स्कूलों को जाती थी उसे कई स्कूल उस वित्तीय वर्ष में व्यय न कर अपने खाते में जमा रखते थे | इससे उस वित्तीय वर्ष में प्राप्त राशि का स्कूलों के विकास एवं आवश्यकताओं में उपयोग नहीं हो पाता था | इस कमी को दूर करने अब पीऍफ़एमएस प्रणाली लागू की गई है | इसके तहत आपको बजट व्यय करने की सीमा एवं प्रक्रिया संबंधी आदेश जारी किया जाता है और आपको उसी कार्य के लिए उसी सीमा के भीतर बजट का व्यय करना होता है | राशि राज्य…
गरियाबंद। बीते 21नवंबर को जिले के धुर्वागुडी एनएच 130 मे धान खरीदी को लेकर हुए चक्काजाम के दौरान प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव और संपत्ति को नुकसान पहुचाया जिसके चलते अमलीपादर पुलिस ने आंदोलनकारीयो के विरुद्ध विभिन्न धाराओं मे मामला दर्ज किया है (1) विधान 332 186, 353, 427 भादवि० धाराए- 294, 506, 147, 148, 149, 341,धाराए जिसमे२६ लोगो के विरुद्ध अपराध पंजीबद्व किया है01. पुनित राम सिन्हा छैलडोंगरी 02. भोजराम सागर 03 मोतीलाल जगत 04. ईशु साहू 05, प्यारेलाल पटेल, 06. किलर साहू 07. रामानंद साहू 08. श्रीमति कुंती साहू 09. श्रीमतिनुतन सागर 10. हेमलाल जगत 11.…
अटल टिंकरिंग लैब से विद्यार्थी करते नवाचार गरियाबंद 21 नवम्बर 2021/ अटल टिंकरिंग लैब – जहां छात्र न केवल कक्षा में प्राप्त ज्ञान के साथ व्यावहारिक रूप से प्रयोग कर सकते हैं बल्कि सिद्धांतों को दोबारा बदलने और बदले हुए परिणाम देखने का भी प्रयास कर सकते हैं। प्रयोग या टिंकरिंग एक प्रारंभिक चरण जो छात्रों को स्वयं सीखने, अवधारणा और नवाचार करने के लिए प्रेरित करता है। जिले में यह अभिनव प्रयोग स्कूली छात्र छात्राओं में वैज्ञानिक दृष्टिकोण को विकसित करने के लिए अटल इनोवेशन मिशन नीति आयोग के द्वारा अटल टिंकरिंग लैब का संचालन किया जा रहा है…
योजनाओं के माध्यम से लोगों को मिल रही है बेहतर स्वास्थ्य सुविधा दूरस्थ ग्रामों में भी स्वास्थ्य सुविधाओं की पहुंच गरियाबंद 21 नवम्बर 2022/ जिले में जन सामान्य को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने के लिए अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं और योजनाओं के क्रियान्वयन से एनीमिया और अन्य बीमारियों से निजात पाने में सफलता मिल रही है। जिला मुख्यालय स्थित जिला अस्पताल, 01 सिविल अस्पताल, 05 सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, 17 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र तथा 198 उप स्वास्थ्य केन्द्रों के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाएं ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में भी पहुंच रही है। शासन द्वारा संचालित योजनाओं के माध्यम से भी…
मुख्यमंत्री के प्रस्तावित भेंट मुलाकात कार्यक्रम के पहले – विकासखण्डों में खण्ड स्तरीय शिविर का आयोजन वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में आवेदनों का निराकरण गरियाबंद, 21 नवम्बर 2022/जिले में प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री जी के प्रस्तावित भेंट मुलाकात कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन द्वारा विकासखण्डों में खण्ड स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन कर लोगों की समस्याएं संबंधी आवेदन का निराकरण किया जा रहा है। इसी कड़ी में विगत दिवस विकासखण्ड छुरा में लोगों से विभिन्न समस्याओं से संबंधित प्राप्त 499 आवेदन, गरियाबंद विकासखण्ड के बिन्द्रानवागढ़ में 431 आवेदन, विकासखण्ड मैनपुर में 95 आवेदन, विकासखण्ड फिंगेश्वर…
