गरियाबंद 22 नवम्बर 2022/ जिले के गरियाबंद विकासखण्ड के ग्राम धवलपुर निवासी श्रीमती कौशिल्या बाई निषाद के पक्के मकान बनाने का सपना साकार हो गई है। यह सब हुआ है प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत। कौशिल्या ने बताया कि वर्ष 2018-19 में प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत पंचायत के आवास सूची में नाम का चयन होने के साथ ही शासन द्वारा आवास निर्माण हेतु 1.30 लाख रुपये स्वीकृत किये गये। आवास निर्माण में जिला एवं जनपद पंचायत के प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) प्रकोष्ठ के अधिकारियों द्वारा समय-समय पर उन्मुखीकरण कार्यक्रम कर योजना के संबंध में जानकारी एवं तकनीकी मार्गदर्शन दिया गया। साथ ही आवास निर्माण कार्य में हर संभव सहायता की गई। वर्तमान में आवास निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। आवास निर्माण हेतु राशि उन्हें तीन किस्तों में प्राप्त हुई। वह अपने आवास निर्माण में स्वयं काम किया, जिससे उसे मनरेगा के तहत 95 दिवस की मजदूरी भी मिली। इससे उसके परिवार का भरण पोषण होता रहा और उन्हें किसी भी प्रकार की कठिनाई नहीं हुई। श्रीमती कौशिल्या ने बताया कि उनका परिवार छोटा है, उनके दो बच्चे है। पति रामेश्वर का 10 वर्ष पूर्व निधन हो चुका है। बच्चों के परवरिश की पूरी जिम्मेदारी वह विधवा पेंशन, मजदूरी व वनोपज संग्रहण कर पूरी कर रही है। ऐसे में पक्के मकान का सपना पूरा होने पर उनके चेहरे में खुशी झलक रही है। सही वक्त पर मकान के सपने पूरे होने में सहयोग के लिए कौशिल्या ने तहे दिल से शासन-प्रशासन का आभार माना है।
×
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
कौशिल्या की पक्के मकान के सपने हुई सकार


