Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: सच
निर्वाचन दौरान बिना स्वीकृति अवकाश पर रहने वाले सब इंजीनियर सस्पेंड ,जशपुर कलेक्टर ने की कार्यवाही जशपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी व कलेक्टर जशपुर ने नगरपंचायत बगीचा के उप अभियंता दीपक अग्रवाल निरीक्षण के दौरान दिनांक 9/10/23 से 10/10/23 को बिना अनुमति अवकाश स्वीकृत कराए बिना कार्य से अनुपस्थित पाए गये। समाधान कारक जवाब नही मिलने के चलते कलेक्टर ने आचार संहिता उलंघन मानते हुये घोर लापरवाही मानते हूये निलंबित कर दिया।
श्री भूतेश्वर नाथ बाल संस्कार समिति द्वारा संचालित सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गरियाबंद में भैया बहनों द्वारा प्रतिदिन उत्साह से मनाया जा रहा देवी माँ दुर्गा का नवरात्रि का पर्व। तथा आज पंचमी की शुभ अवसर पर ,कक्षा एकादश के भैया बहनों ने कक्षाचार्य श्रीमती रूपा साहू दीदी जी के उत्कृष्ट मार्गदर्शन में समस्त कक्षाओं सहित सुंदर झांकी और सेवा गीत का प्रदर्शन किया संस्था के प्रमुख प्राचार्य जी सहित समस्तआचार्यों ने माता रानी की आरती, और प्राप्त किए देवी दुर्गा के दिव्य स्वरूपों के दर्शन। उत्साहित भैया बहनों ने जमकर लगाए माता रानी की जय-जयकार के नारे…
विधानसभा निर्वाचन 2023 मतदान के लिए सामान्य अवकाश घोषित गरियाबंद 19 अक्टूबर 2023/ विधानसभा आम निर्वाचन 2023 अंतर्गत मतदान तिथि 17 नवम्बर 2023 को जिले के राजिम एवं बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्रों में होने वाले मतदान के लिए सामान्य अवकाश घोषित किया गया है। छत्तीसगढ़ राज्य मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय से जारी आदेशानुसार गरियाबंद जिला में द्वितीय चरण के अंतर्गत राजिम एवं बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र में 17 नवम्बर को मतदान होगा।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में अनुपस्थित 56 कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी गरियाबंद 19 अक्टूबर 2023/ विधानसभा निर्वाचन 2023 को दृष्टिगत रखते हुए जिला स्तर पर समस्त पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी क्र. 01, मतदान अधिकारी क्र. 2, मतदान अधिकारी क्र. 03 का प्रशिक्षण कार्यक्रम 13 अक्टूबर 2023 को प्रातः 10 बजे जिला मुख्यालय स्थित महाविद्यालयों में आयोजित किया गया था। निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में 56 कर्मचारी बिना कोई पूर्व सूचना के अनुपस्थित पाये गये। संबंधित कर्मचारी का कृत्य निर्वाचन जैसे अति महत्वपूर्ण कार्य के प्रति घोर लापरवाही को प्रदर्शित करता है, जो कि…
कलेक्टर ने की सन्नी सिंह और चेलवा बराई के विरूद्ध जिला बदर की कार्यवाही कोरबा 19 अक्टूबर 2023/कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कोरबा श्री सौरभ कुमार ने आदेश जारी कर छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा-3 एवं 5 के तहत सन्नी सिंह, पिता स्व. गोकुल सिंह उम्र 28 वर्ष, पता – भदरापारा वार्ड क्रमांक 36 पाड़ीमार थाना बालको को जिला बदर करते हुए आदेशित किया है कि वह 24 घंटे के अन्दर कोरबा राजस्व जिला तथा समीपवर्ती जिला जशपुर, सक्ती, सरगुजा, सुरजपुर, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, कोरिया, जांजगीर-चांपा, रायगढ़ एवं बिलासपुर जिले क्षेत्र से 01 वर्ष की अवधि के लिए बाहर…
प्राचार्य, प्रधान पाठक सहित अनुपस्थित पीठासीन अधिकारियों एवं मतदान अधिकारियों को कलेक्टर ने जारी किया नोटिस 24 घण्टे में मांगा जवाब अथवा कार्यवाही की चेतावनी कोरबा 19 अक्टूबर 2023/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सौरभ कुमार ने निर्वाचन 2023 कार्य में संलग्न पीठासीन अधिकारियों और मतदान अधिकारियों द्वारा प्रशिक्षण में शामिल नही होने पर नाराजगी व्यक्त करतें हुए कारण बताओं नोटिस जारी करते हुए 24 घण्टे के भीतर कलेक्टर के समक्ष उपस्थित होकर अपना पक्ष प्रस्तुत करने अन्यथा लोकप्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 के नियमों के विपरीत मानते हुए एकपक्षीय कार्यवाही की चेतावनी दी है । कलेक्टर द्वारा श्री अश्वनी…
हैलो.. मैं ….बोल रहा हूँ .. कहते हुए कलेक्टर ने कंट्रोल रूम में लगाया फोन… निर्वाचन संबंधी शिकायत के लिए दूरभाष नंबर 07759-224608 जारी कलेक्टर ने भ्रामक सूचना व शिकायत न करने की अपील की आम नागरिक बनकर कलेक्टर ने जांची व्यवस्था कोरबा 19 अक्टूबर 2023/ हैलो..हैलो.. मैं… बोल रहा हूं…..। आप कौन बोल रहे हैं…? आप मेरी शिकायत नोट कर सकते हैं क्या….? मैं कब तक इस नंबर पर शिकायत दर्ज करा सकता हूं….? क्या मेरी शिकायत पर कार्यवाही होगी….? यह कहते हुए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सौरभ कुमार ने आज अचानक निर्वाचन संबंधी शिकायतों हेतु…
सराहनीय पहल : मृत शिक्षक के परिजन को कुछ घंटे में शिक्षक संगठनों की पहल पर दी गई लाखों की आर्थिक मदद
रायपुर। आज बस्तर के बीजापुर जिले के भोपालपटनम में पदस्थ सहायक शिक्षक राजू प्रताप बैगा सहायक शिक्षक पिता दलवीर बैगा ग्राम मोहनिया पोस्ट जनकपुर तहसील भरतपुर जिला- मनेंद्रगढ़ (चिरमिरी)(छ०ग०) जो कि बालक आश्रम शाला चंदुर विकास खंड भोपालपट्टनम में पदस्थ थे। गतरात्रि हृदयघात से निधन हुआ, जिसके उपरांत शिक्षक संघ भोपालपट्टनम, शालेय शिक्षक संघ, सहायक शिक्षक/समग्र शिक्षक फेडरेशन एवम खंड शिक्षा अधिकारी/ खण्ड स्त्रोत मन्वयक, मण्ड़ल संयोजक, के प्रयास से पार्थिव शरीर उनके गृह ग्राम के लिए अंतिम विदाई दी गयी। जिसमे आप सभी शिक्षक साथियों के द्वारा दी गयी आर्थिक सहायता राशि-105500( एक लाख पाँच हजार पाँच सौ) की…
17 नवंबर की मतदान तिथियों में हो बदलाव रायपुर।महासंघ छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी महासंघ के प्रांतीय संयोजक अनिल शुक्ला ,महासचिव ओ पी शर्मा ने निर्वाचन आयोग को ज्ञापन सौप कर छत्तीसगढ़ विधानसभा के दूसरे चरण 17 नवंबर के मतदान तिथियों में बदलाव किए जाने की मांग की है , प्रांतीय प्रवक्ता संजय तिवारी ने बताया कि राज्य के सवा पांच साल कर्मचारियों में 17 नवंबर की मतदान की तारीख को ले कर काफी नाराजगी है क्यों कि 10 नवंबर को धनतेरस ,12 को नरक चतुर्दशी,13 को दिवाली ,14 को भाईदूज ,गोवर्धन पूजा का त्योहार है वही 17 नवंबर को छठ महापर्व…
दो पंचायत सचिव पर 25-25 हजार रुपये का जुर्माना डिप्टी कलेक्टर और पंचायत सचिव की जांच व अनुशासनात्मक कार्यवाही के निर्देश राज्य सूचना आयुक्त की कार्यवाही रायपुर, 19 अक्टूबर 23/- छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग ने आवेदकों को समय पर सूचना देने में लापरवाही बरतने और सूचना का अधिकार अधिनियम का समुचित क्रियान्वयन नहीं किए जाने पर ग्राम पंचायतों के 2 सचिव पर 25-25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। राज्य सूचना आयुक्त श्री मनोज त्रिवेदी ने बलौदाबाजार जिले के नगरदा ग्राम पंचायत के सचिव श्री गोटीलाल पटेल और महासमुंद जिले के ग्राम पंचायत परघिया के सचिव श्री अरुण बुढेक पर…
*निर्वाचन प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री प्रभात मलिक ने किया शिक्षक को निलंबित मतदान अधिकारी क्रमांक -1 के प्रशिक्षण के दौरान बिना किसी पूर्व सूचना व अनुमति के रहे अनुपस्थित शिक्षक 19 अक्टूबर 2023// कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री प्रभात मलिक ने मतदान अधिकारी क्रमांक 1 के प्रशिक्षण के दौरान अनुपस्थित शिक्षक श्री नरेश बारीक को निलंबित कर दिया है। विधानसभा निर्वाचन -2023 अंतर्गत श्री नरेश बारीक, शिक्षक शा. पूर्व मा.शा. मोहदा विकासखंड सरायपाली की ड्यूटी मतदान अधिकारी क्रमांक 1 रूप में लगाई गई थी। श्री नरेश बारीक शिक्षक मंगलवार 17 अक्टूबर…
रायपुर। बस्तर संभाग के ब्लॉक भोपालपटनम प्राथमिक शाला चंदूर आश्रम जिला बीजापुर में नव पदस्थ शिक्षक राजू प्रताप बैगा रात्रि में आकस्मिक निधन हो गया उसके मृत्यु की जानकारी होते ही उक्त शिक्षक के शव को उसके परिजनों तक पहुंचाने के लियॆ सोशल मीडिया के माध्यम से अपील की जा रहीं मृतक शिक्षक विशेष पिछड़ीजनजाति बैगा जाति का है इसकी भर्ती भी विशेष भर्तीअभियान के तहत हुई है। संभवतः मृतक शिक्षक मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर जिले का निवासी है सोशल मीडिया से उसके परिजनों की पतासाजी की जा रहीं।
इंजिनियर की नौकरी छोड़ जनता की सेवा के लिए बने एमएलए, दुबारा कांग्रेस ने कुनकुरी सीट से दिया मौका सत्ता की कमान जहाँ भाजपा के पास हुआ करती थी वहाँ आज कांग्रेस की कमान है. जशपुर जिले में भाजपा का एकतरफा राज था यहाँ स्व दिलीप सिंह जूदेव ने अपने दम पर पंचायत के सरपंच से लेकर लोकसभा सांसद तक बनवाये, जशपुर की तीन विधानसभा सीटों में लगातार भाजपा के विधायक बने, नगर पंचायत और जनपद पंचायत में भाजपा समर्थित अध्यक्ष उपाध्यक्ष बने, भाजपा के तीन बार के शासन 2003-2018 तक में सभी बड़े नेताओं कों लाल बत्ती से उपकृत…
प्रदेश में पहले चरण के लिए आज चौथे दिन 64 नामांकन पत्र दाखिल पहले चरण के लिए अब तक 60 अभ्यर्थियों ने दाखिल किए 87 नामांकन पत्र रायपुर 18 अक्टूबर 2023/ छत्तीसगढ़ में विधानसभा आम निर्वाचन 2023 के पहले चरण के 20 विधानसभा क्षेत्रों के लिए आज चौथे दिन 64 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। इस प्रकार पहले चरण के लिए अब तक कुल 60 अभ्यर्थियों ने 87 नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। आज पंडरिया और भानुप्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक 6-6, कांकेर और दंतेवाड़ा में 5-5, कवर्धा,डोंगरगांव और अंतागढ़ में 4-4,खैरागढ़ ,मोहला-मानपुर ,केशकाल, बस्तर, बीजापुर और कोंटा…
गरियाबंद। गरियाबंद जिले की दो विधानसभा सीट में एक बिंद्रानवागढ़ सुरक्षित सीट पर 10साल बाद पुनः वहीं प्रतिद्वंदी आमने सामने होंगे 2013विधानसभा चुनाव में बीजेपी प्रत्याशी गोवर्धन सिंह माँझी और कांग्रेस प्रत्याशी जनक राम ध्रुव चुनाव लड़े थे जिसमें बीजेपी के प्रत्याशी गोवर्धन माँझी को गोवर्धन मांझी 85843 53.66%वोट मिले व कांग्रेस प्रत्याशी जनक राम ध्रुव को 55307 24.57%वोट मिले इस तरह बीजेपी उम्मीदवार गोवर्धन माँझी ने कांग्रेस प्रत्याशी जनक राम ध्रुव को 30536वोट से हराया था। 2023के विधान सभा चुनाव में फ़िर दोनों प्रत्याशी आमने सामने है अब देखना है की बीजेपी पुनः इस सीट को जीत कर इतिहास…
बिग ब्रेकिंग : कांग्रेस ने 53उम्मीदवार की सूची जारी की फ़िर कई विधायको के नाम कटे नये चेहरों पर दांव
रायपुर।कांग्रेस ने आज बहुप्रतीक्षित सूचीजारी कर दी है53 उम्मीदवार घोषित किये जिनमें कई विधायक के टिकट काटे गये है।
राज्य के कर्मचारियों के लिए चार प्रतिशत महंगाई भत्ता की मांग रायपुर। केंद्रीय कर्मचारियों एवं पेंशनरों के लिए एक जुलाई से चार प्रतिशत महंगाई भत्ते की घोषणा होने के उपरांत छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी महासंघ के प्रांतीय संयोजक अनिल शुक्ला एवं प्रांतीय प्रवक्ता संजय तिवारी ने राज्य के कर्मचारियों एवं पेंशनरों को केंद्रीय कर्मचारियों के समान एक जुलाई से महंगाई भत्ते में चार प्रतिशत की वृद्धि करने की मांग प्रदेश के मुख्यमंत्री से किया है उल्लेखनीय है की वर्तमान में केंद्रीय एवं राज्य कर्मचारियों को मूल वेतन का 42 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिल रहा है आज केंद्र सरकार द्वारा चार प्रतिशत…
रायपुर।भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने छत्तीसगढ़ में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव 2023 के लिए पंडरिया विधानसभा से श्रीमती भावना बोहरा के नाम पर अपनी स्वीकृति प्रदान की है।
रायपुर। विधानसभा चुनाव 2023के लियॆ छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन के लियॆ गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने 19उम्मीदवार की सूची जारी की है जिसमें बिंद्रानवागढ़ विधानसभा से टीकमसिंह नागवंशी को उम्मीदवार बनाया गयाहै। देखें सूची
रायपुर। सामान्य प्रशासन विभाग छत्तीसगढ़ शासन ने वर्ष 2024के लियॆ शासकीय अवकाश की सूची घोषित कर राजपत्र का प्रकाशन कर दिया है देखें अवकाश सूची।
रायपुर : प्रदेश में आचार संहिता लगते ही सरकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार के विज्ञापन और पोस्टरों को हटाया जा रहा है। लेकिन राजधानी रायपुर में एक पंचायत भवन में राजनीतिक पेंटिंग को आचार संहिता के बाद भी नही हटाया गया था। इस गंभीर लापरवाही पर जिला पंचायत सीईओं ने पंचायत संचिव को ततकाल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। जिला पंचायत सीईओं के इस एक्शन के बाद पंचायत विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। गौरतलब है कि प्रदेश में आचार संहिता लगने के बाद से निर्वाचन आयोग के सख्त निर्देश के बाद लगातार कार्रवाई की जा रही है। दरअसल आयोग ने…
समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन कार्य हेतु अधिकारी-कर्मचारियों की लगाई गई ड्यूटी अन्य राज्यों के अवैध धान के आवक को रोकने के निर्देश कोरबा 17 अक्टूबर 2023/ कलेक्टर श्री सौरभ कुमार ने खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में जिले में सुचारू रूप से समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन करने, धान खरीदी की अवधि में अन्य राज्यों के अवैध धान के आवक को रोकने एवं अवांछित व्यक्तियों द्वारा पंजीकृत किसान के धान के रकबे में अवैध धान खपाने/बेचने के प्रयास को रोकने हेतु अनुविभाग स्तर पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व की अध्यक्षता में निगरानी दल का गठन कर विभिन्न अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी…
विधानसभा आम निर्वाचन 2023 आचार संहिता के दौरान निगरानी दलों ने 5 करोड़ 57 लाख रूपए की नकद और वस्तुएं की जब्त रायपुर 17 अक्टूबर 2023/ प्रदेश में निगरानी दलों की सघन जाँच के दौरान अवैध धनराशि तथा वस्तुओं की बरामदगी का आँकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। 16 अक्टूबर तक यह आंकड़ा 5 करोड़ 57 लाख रूपए से अधिक हो गया है। निगरानी दल, धन और वस्तुओं के अवैध परिवहन तथा संग्रहण पर नजर रख रही है जिसमें 16 अक्टूबर तक 5 करोड़ 57 लाख 18 हजार 352 रूपए की राशि तथा वस्तु बरामद की गई है। इसमें 85…
बिना अनुमति के रैली एवं सभा करने पर दिया नोटिस दुर्ग, 17 अक्टूबर 2023/ विधानसभा निर्वाचन-2023 की घोषणा के साथ ही जिले में आदर्श आचरण संहिता प्रभावशील हो गई है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 67 अहिवारा के अंतर्गत सक्षम अधिकारी के बिना अनुमति रैली एवं सभा आयोजित करने पर दो लोगों को रिटर्निंग आफिसर द्वारा कारण बताओं नोटिस दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 67 अहिवारा के रिटर्निंग आफिसर श्री विनय कुमार सोनी ने 16 अक्टूबर 2023 को नगर पालिक परिषद अहिवारा क्षेत्र में सक्षम अधिकारी के अनुमति बगैर रैली एवं सभा आयोजित करने की शिकायत पर…
पहले चरण के लिए अब तक 17 अभ्यर्थियों ने दाखिल किए 23 नामांकन पत्र रायपुर 17 अक्टूबर 2023 छत्तीसगढ़ में विधानसभा आम निर्वाचन के पहले चरण के 20 विधानसभा क्षेत्रों के लिए आज तीसरे दिन 11 अभ्यर्थियों ने 16 नामांकन पत्र दाखिल किए। इस प्रकार पहले चरण के लिए अब तक कुल 17 अभ्यर्थियों ने 23 नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। तीसरे दिन कवर्धा विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक 05,मोहला -मानपुर में 3, डोंगरगढ़ में 2 तथा खैरागढ़,अंतागढ़,कांकेर, केशकाल,जगदलपुर और बीजापुर में एक -एक नामांकन पत्र दाखिल किया गया है। प्रथम चरण में बस्तर संभाग की 12 निर्वाचन क्षेत्रों सहित…
अवकाश स्वीकृत कराने हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त गरियाबंद 17 अक्टूबर 2023/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आकाश छिकारा ने विधानसभा निर्वाचन 2023 के सुचारू एवं सफल सम्पादन हेतु जिले के समस्त शासकीय एवं राज्य शासन के विभागीय इकाईयों / उपक्रमों के समस्त अधिकारी/कर्मचारियों के सभी तरह के अवकाश पर 9 अक्टूबर 2023 से विधानसभा आम निर्वाचन 2023 सम्पन्न होने तक प्रतिबंधित किया गया है। अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा आवेदन की औचित्यता एवं कार्य की आवश्यकता को दृष्टिगत रखते हुए अवकाश स्वीकृत करने हेतु जिला पंचायत सीईओ श्रीमती रीता यादव को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। नोडल अधिकारी प्राप्त आवेदनों का परीक्षण कर…
भोपाल। मध्यप्रदेश के विधानसभा चुनाव के लिये कांग्रेस ने आज अपनी घोषणा पत्र जारी कर दिया जो 106 पृष्ठ कीहै जिसे वचनपत्र का नाम दिया गयाहै प्रदेश कांग्रेस अध्य़क्ष व पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज जारी किया घोषणा पत्र। देखें विस्तार से इस घोषणा पत्र को पार्टी ने 2023 के चुनाव के लिए वचन पत्र नाम दिया है जानिये वचन पत्र में क्या खास है ? कांग्रेस ने अपने इस घोषणा पत्र का नाम वचन पत्र दिया है। पार्टी के अनुसार, इसे एक साल में तैयार किया गया है। इसमें 59 विषय, 225 मुख्य बिंदू और 1290 वचन शामिल हैं।…
नईदिल्ली। ईडी ने बैंक धोखाधड़ी मामले के सिलसिले में भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटरों के खिलाफ पीएमएलए, 2002 के तहत दिल्ली एनसीआर, हरियाणा, कोलकाता, मुंबई और भुवनेश्वर में 30 स्थानों पर 13.10.2023 को तलाशी और सर्वेक्षण अभियान चलाया। तलाशी अभियान के दौरान, विभिन्न आपत्तिजनक दस्तावेज़/डिजिटल उपकरण, ₹72 लाख की नकदी, ₹52 लाख मूल्य की विदेशी मुद्रा/ट्रैवलर्स चेक [लगभग], और 3 लक्जरी कारें (मर्सिडीज बेंज) जिनकी अधिग्रहण कीमत ₹4 करोड़ थी।[लगभग] .] बरामद और जब्त कर लिया गया है।
तीन राष्ट्रीय लोक अदालतों के माध्यम से निपटे 11 लाख 78 हजार से अधिक केस, 78 प्रतिशत केस सुलझाये गये वर्ष 2023 में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालतों के प्रदर्शन एवं मूल्यांकन पर स्टेट लेवल मीट में अपने संबोधन में उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश श्री रमेश सिन्हा ने कहा न्यायिक अधिकारियों के विशेष कार्यों की उनके प्रदर्शन और मूल्यांकन के आधार पर की सराहना छत्तीसगढ़ में पहली बार राष्ट्रीय लोक अदालतों के प्रदर्शन एवं मूल्यांकन पर कार्यक्रम का आयोजन रायपुर, 14 अक्टूबर 2023/ छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण और छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के संयुक्त तत्वावधान में वर्ष 2023 में आयोजित…
पेण्ड्रा/दिनांक 16 अक्टूबर 2023 अग्रसेन महाराज के 18 पुत्रों के गोत्र की सजीव झांकी के साथ भव्य शोभायात्रा निकली महिलाओं ने अग्रसेन महाराज की सुंदर झांकी सजाई पेण्ड्रा / अग्रवाल समाज ने महाराजा अग्रसेन का 5147 वां जन्मोत्सव भव्य रूप से मनाया गया। नगर में भव्य झांकी के साथ शोभायात्रा निकाली गई। इस वर्ष एकता ग्रुप की महिलाओं ने अग्रसेन महाराज की सुंदर झांकी सजाई थी, जिसका मुख्य आकर्षण अग्रसेन महाराज के 18 पुत्रों के गोत्र अनुसार सजीव झांकियां रही। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा कर आरती उतारी गई। महाराजा अग्रसेन ने जीवन में कर्म को…
रायपुर। पुलिस महानिरीक्षक रायपुर छत्तीसगढ़ ने भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर बस्तर रेंज के 32पुलिस निरीक्षकों का स्थानांतरण किया है सूची इस प्रकार है।
विधानसभा आम निर्वाचन-2023 संपत्ति विरूपण अधिनियम के तहत प्रदेश भर में पांच लाख से अधिक बैनर, पोस्टर और वॉल राइटिंग हटाए गए सार्वजनिक संपत्तियों से 3.37 लाख और निजी संपत्तियों से 1.63 लाख से अधिक प्रचार सामग्रियां हटाई गईं, राज्य भर में इस तरह के कुल 5.51 लाख से अधिक प्रकरणों की पहचान रायपुर. 16 अक्टूबर 2023. राज्य में विधानसभा आम निर्वाचन-2023 के लिए आदर्श आचार संहिता प्रभावी होने के बाद संपत्ति विरूपण अधिनियम के तहत सार्वजनिक और निजी संपत्तियों से 15 अक्टूबर तक पांच लाख 449 वॉल राइटिंग, पोस्टर, बैनर इत्यादि हटाने की कार्यवाही की गई हैं। सार्वजनिक संपत्तियों…
प्रदेश में पहले चरण के लिए आज दूसरे दिन सात नामांकन पत्र दाखिल राजनांदगांव में तीन ,डोंगरगांव में दो नामांकन हुए दाखिल रायपुर 16 अक्टूबर 2023/ छत्तीसगढ़ में विधानसभा आम निर्वाचन के पहले चरण के 20 विधानसभा क्षेत्रों के लिए आज दूसरे दिन 6 प्रत्याशियों ने कुल 7 नामांकन पत्र दाखिल किये। राजनांदगांव विधानसभा क्षेत्र में 3, डोंगरगांव में 2 तथा भानुप्रतापपुर और डोंगरगढ़ में एक -एक नामांकन पत्र दाखिल किया गया है। प्रथम चरण में बस्तर संभाग की 12 निर्वाचन क्षेत्रों सहित राजनांदगाँव, , मोहला -मानपुर -अंबागढ़ चौकी , खैरागढ़- छुईखदान- गंडई तथा कबीरधाम जिलों के 8 विधानसभा…
रायगढ़। रायगढ़ जिले के लैलूंगा ब्लॉक के विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में एलबी संवर्ग के शिक्षकों की एरियर्स भुगतान में तीन करोड़ का हुआ था गड़बड़ झाला शिकायत उपरांत डीईओ रायगढ़ ने शाखा लिपिक टिकाराम नायक को निलंबित कर दिया है।
गरियाबंद।बिंद्रानवागढ़ स्थित शीतला मंदिर में क्वार नवरात्रि पर आस्था कें ज्योत जलाए गये ग्रामवासियों ने जलाए है मनोकामना ज्योत
कोरिया। जितेन्द्र कुमार गुप्ता विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी खड़गवों को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी कोरिया के पद पदस्थ किया गया था। संदर्भित पत्र के अनुक्रम में श्री गुप्ता के पदभार ग्रहण करते ही सोसल मिडिया तथा दैनिक समाचार पत्र घटती-घटना में दिनांक 08.10.2023 को प्रकाशित समाचार पत्र के आधार पर माननीय कलेक्टर कोरिया के द्वारा प्रकरण पर कार्यवाही / अग्रिम मार्गदर्शन हेतु कार्यालयीन पत्र क्र. 911 / निर्वाचन शिकायत / 2023 बैकुन्ठपुर दिनॉक 10.10.2023 के द्वारा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ रायपुर को कोरिया जिला में जिला शिक्षा अधिकारी के पद श्री जितेन्द्र गुप्ता की पदस्थापना / प्रभार के संबंध में…
मतदान करना प्रत्येक मतदाता का कर्तव्यः-सौरभ कुमार *कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा मतदान करने की गई अपील* कोरबा 15 अक्टूबर 2023/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सौरभ कुमार द्वारा विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत विधानसभा सदस्यों के निर्वाचन हेतु 17 नवंबर 2023 दिन शुक्रवार को मतदान केंद्रों में अपने मताधिकार का उपयोग करने हेतु जिले के सभी मतदाताओं से अपील की गई है। उन्होंने कहा है कि मतदान दिवस के दिन मतदातागण मतदान के लिए समय निकालकर अपने क्षेत्र के लिए निर्धारित मतदान केंद्रों में उपस्थित होकर अपने मताधिकार का उपयोग अवश्य करें। उन्होंने कहा कि सशक्त लोकतंत्र के…
हैदराबाद में आयोजित स्कूली शिक्षा में संग्रहालय की भूमिका पर राष्ट्रीय कार्यशाला में छत्तीसगढ़ के 8 शिक्षको ने किया राज्य का प्रतिनिधित्व… रायपुर जिले से अब्दुल आसिफ खान हुए सम्मिलित । भारत सरकार, संस्कृति मंत्रालय, नई दिल्ली के अंतर्गत सांस्कृतिक स्त्रोत एवं प्रशिक्षण केंद्र (सीसीआरटी) हैदराबाद में आयोजित राष्ट्रीय कार्यशाला में “रोल ऑफ म्यूजियम इन स्कूल एजुकेशन” विषय पर छत्तीसगढ़ राज्य के अलग अलग जिलों से 8 शिक्षकों का चयन किया गया, जिसमे से रायपुर जिले के धरसीवा विकासखंड से शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला खदान क्षेत्र, मठपुरैना से अब्दुल आसिफ खान ने प्रतिनिधित्व किया। इस प्रशिक्षण कार्यशाला में देश के…
कांकेर : विधानसभा चुनाव में आचार संहिता का उल्लंघन कर भाजपा का प्रसार करने वाले शिक्षक को संयुक्त संचालक शिक्षा विभाग बस्तर संभाग ने सस्पेंड कर दिया। इसके तीन दिन पहले आयोग ने मामले को लेकर स्पष्टीकरण देने नोटिस जारी किया था। बताया जा रहा है इसके लिए शिक्षक ने माफीनामा भी दिया था.लेकिन गलती क्षमायोग्य नहीं होने के कारण शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की गई। अंतागढ़ विधानसभा के कोयलीबेड़ा ब्लॉक के सिकसोड़ पंचायत के शिक्षक अहिंद्र राय ने 9 अक्टूबर को शिक्षकों के वाट्सएप ग्रुप में भाजपा प्रत्याशी विक्रम उसेंडी को वोट देने की अपील की थी। जबकि उक्त…
रायपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने आज छत्तीसगढ़ विधान सभा चुनाव 2023 के 30उम्मीदवार की पहली सूची जारी की है जिनमें कुल 8 सिटिंग एमएलए की टिकट काट कर कुछ नये व कुछ पुराने लोगो को प्रत्याशी बनाया गया है कुल 8 विधायकों में तीन महिला विधायक भी शामिल है। जिनमें बस्तर संभाग से कांकेर विधायक व आदिवासी नेता शिशुपाल सोरी,अन्तागढ़ विधायक अनूप नाग,दंतेवाड़ा विधायक देहुति कर्मा,चित्रकोट विधायक राजमन बेंजाम शामिल है दूसरी तरफ दुर्ग संभाग की पंडरिया सीट की विधायक ममता चंद्राकर व खुज्जि विधानसभा से तेजतर्रार महिला विधायक छन्नी साहु डोंगरगढ़ से भुनेश्वर बघेल ,नवागढ़ से गुरुदयाल बंजारे…
रायपुर। अंततः कांग्रेस नेआज अपनी पहली सूची जारी कर दी है जिसमें कई सिटिंग एमएलए का टिकट काट कर नये चेहरों को मौका मिला है नये चेहरे गिरीश देवांगन राजनांदगांव,शंकर धुर्वा कांकेर,छविन्द्रा कर्मा दंतेवाड़ा, हर्षिताबघेल डोंगरगांव,दलेश्वरसाहु डोंगरगढ़,भोलासाहु खुज्जि,अंतागढ़ रूपसिंग पोटाई नीलकंठ चंद्रवंशी पंडरिया ये नये चेहरों पर दांव लगाया गया है मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पाटन,ताम्रध्वज साहु दुर्ग ग्रामीण,मो अकबर कवर्धा,टीएस सिंहदेव अंबिकापुर,जयसिंह अग्रवाल कोरबा, शिवडहरिया आरंग,अनिला भेड़िया डौंडीलोहारा प्रमुख है।
शत प्रतिशत मतदान के लिए संकल्पित होती बिहान की हज़ारों महिलाएं गरियाबंद जिले की स्व सहायता समूह की हज़ारों नारी शक्तियों ने लिया शत प्रतिशत मतदान का संकल्प निकाली मतदाता जन जगरूकता रैली संकल्प दूत बनकर लोगो को मतदान के लिए किया जागरूक गरियाबंद 14 अक्टूबर 2023/ जिले में स्वीप कार्यक्रम व चुनई तिहार 2023 अंतर्गत शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री आकाश छिकारा के मार्गदर्शन व मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती रीता यादव के नेतृत्व में विशेष अभियान ‘संकल्प गरियाबंद’ चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत प्रतिदिन विविध जागरूकता सम्बन्धी गतिविधिया सम्पादित…
मतदता सूची की चिंन्हित प्रति तैयार करने के लिए राजस्व निरीक्षक एवं पटवारियों को दिया गया प्रशिक्षण गरियाबंद 14 अक्टूबर 2023/कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आकाश छिकारा के निर्देश पर विधानसभा निर्वाचन 2023 के संबंध में अपर कलेक्टर श्री अविनाश भोई ने आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में मतदाता सूची की चिन्हित प्रति एवं अन्य प्रति तैयार करने के लिए राजस्व निरीक्षक एवं पटवारियों को विस्तारपूर्वक प्रशिक्षण दिया। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर श्री टी.आर. देवांगन, सहायक नोडल अधिकारी सुश्री ख्याति कंवर, एसएलआर श्री भागवत चन्द्रवंशी उपस्थित थे। प्रशिक्षण में बताया गया कि मतदाता सूची की चिन्हित प्रति तैयार…
गरियाबंद पुलिस को मिली बड़ी सफलता 09 लाख की ठगी के आरोपी को किया गया गिरफ्तार संपूर्ण कार्यवाही थाना छुरा गरियाबंद – थाना छुरा के मामले की गंभीरता को देखते हुए जिले के पुलिस कप्तान उमनि / वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित तुकाराम काम्बले के द्वारा ठगी के आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजने के संबंध निर्देश दिये थे। जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डी.सी. पटेल एवं एसडीओपी पुष्पेन्द्र नायक के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी प्रशिक्षु डीएसपी प्रवीण भारती के नेतृत्व में ठगी के फरार आरोपी को पुलिस द्वारा दबीस देकर घेराबंदी कर गिर0 किया गया।…
खैरागढ़। जिला शिक्षा अधिकारी खैरागढ़ ने जिले कें समस्त प्रधानपाठकों को आदेश जारी कर विधानसभा निर्वाचन कें मद्देनजर अवकाश कें दिनों में भी शैक्षणिक संस्थाओं को खोले रखने का आदेश जारी किया है छुट्टियों में रविवार सहित सभी शासकीय अवकाश शामिल है।
पेण्ड्रा/दिनांक 14 अक्टूबर 2023 नवरात्रि विशेष – राजमहल परिसर पेण्ड्रा में 16 वीं शताब्दी से स्थापित मां काली और मां दुर्गा की प्रतिमा क्षेत्र वासियों की आस्था का केंद्र पिंडारी डाकुओं ने स्थापित की थी प्रतिमा 17 वीं शताब्दी में जमींदार ने पिंडारी डाकुओं का खात्मा कर मंदिर परिसर में बनाया था राजमहल पिंडारी डाकुओं से परेशान रतनपुर राजा ने पेण्ड्रा को जमींदारी बनाया था पिंडरा वन और क्षेत्र पिंडारी डाकुओं से प्रभावित होने के कारण ही नगर का नाम पेण्ड्रा पड़ा पेण्ड्रा / राजमहल पेण्ड्रा के परिसर में 16वीं शताब्दी में स्थापित मां काली और मां दुर्गा की…
प्रदेश में पहले चरण के मतदान के लिए अधिसूचना जारी पहले दिन किसी प्रत्याशी ने नहीं किया नामांकन पत्र दाखिल रायपुर, 13 अक्टूबर 2023/ छत्तीसगढ़ में विधानसभा आम निर्वाचन के पहले चरण के लिए शुक्रवार को अधिसूचना जारी कर दी गई। इसके साथ ही नामांकन प्रक्रिया की शुरूआत हो गई। पहले दिन 20 विधानसभा सीटों के लिए किसी प्रत्याशी ने अपना नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया। प्रथम चरण में बस्तर संभाग की 12 समेत राजनांदगाँव, , मोहला -मानपुर -अंबागढ़ चौकी , खैरागढ़- छुईखदान- गंडई तथा कबीरधाम जिलों के 08 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया जाना है।…
रायपुर,राजधानी,आचार संहिता की आड़ में मोवा के आदर्श नगर मे अवैध निर्माण,अधिकारी जान कर भी अनजान❓ रायपुर,छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव की आचार संहिता के चलते भले ही नए विकास कार्यों पर रोक हो, लेकिन अवैध निर्माण करने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ रहे हैं। आचार संहिता में अधिकारी चुनाव ड्यूटी की व्यस्तता की दुहाई दे रहे हैं तो वहीं अवैध इमारतें तेजी से खड़ी की जा रही हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कुछ अधिकारियों की मिलीभगत से धड़ल्ले से अवैध निर्माण जोरो पर निरंतर जारी है,ऐसा ही एक मामला बिना अनुमति निर्माण के लिए (मोवा के आदर्श नगर)…
अनुविभागीय अधिकारी और जिला शिक्षा अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी कोरबा 13 अक्टूबर 2023/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सौरभ कुमार ने समय सीमा की बैठक दिनांक 10 अक्टूबर 2023 को अनुपस्थित रहने से निर्वाचन से जुड़े आवश्यक तैयारी के संबंध में जानकारी प्राप्त नहीं पर अनुविभागीय अधिकारी लोक निर्माण विभाग (विद्युत/ यांत्रिकी) को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इसी तरह दिनांक 11 अक्टूबर 2023 को नोडल अधिकारियों की बैठक में अनुपस्थित पाए जाने पर विधानसभा निर्वाचन 2023 के कार्यों में व्यवधान को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सौरभ कुमार ने जिला शिक्षा अधिकारी को कारण बताओ…
रायपुर। निर्वाचन आयोग द्वारा गत दिनों हटाए गये पुलिस अधीक्षक कोरबा उदय किरण ,शलभकुमार सिन्हा दुर्ग सहित तीन जिले कें कप्तान की जगह आईपीएस अधिकारी रामगोपाल गर्ग को दुर्ग,जितेन्द़ शुक्ला कोरबा,मोहित गर्ग राजनांदगांव कें पुलिस अधीक्षक बनाए गये। वहीं दो एएसपी अर्चना झा बिलासपुर व अभिषेक कुमार झा को दुर्ग एएसपी बनाया गया है।
रायपुर। चुनाव आयोग ने गत दिनों बिलासपुर ,रायगढ़ कलेक्टर संजीवझा,तारणप्रकाश सिन्हा को हटा दिया था आज इन जिलों में कलेक्टर की नवीन पदस्थापना की है जिनमें आईएएस अवनीश शरण को बिलासपुर तो कार्तिकेय गोयल को रायगढ़ का कलेक्टर बना कर भेजा गया है। वहीं समग्र शिक्षा कें प्रबंध संचालक इफ़फ़त आरा को मूल पद से हटा कर खाद्य विभाग भेजा गया है।
पदोन्नति की कुटिल चाल में फँसे प्रदेश कें 43 हजार सहायक शिक्षक ,पांच साल संघर्ष कें बाद हाथ खाली ना विसंगति दूर ,ना मिली पदोन्नति ,क्रमोन्नति दूर कें ढोल रायपुर। छत्तीसगढ़ कें 78हजार सहायक शिक्षकों ने संविलियन उपरांत अपने वेतन मान में अंतर को लेकर अपने मूल संगठन से पृथक होकर स्वतंत्र बैनर सहायक शिक्षक फेडरेशन कें बैनर तलें शुरू की लड़ाई वेतन विसंगति दूर करने जिसके चलते लड़ाई चार सूत्रीय माँग पर चालू हुई साल बीतते गये और माँग बदलते गये साढ़े चार साल वेतन विसंगति दूर करो चिल्ला रहे सहायक शिक्षकों को सरकार ने जबरदस्त तरीके से तोड़…
बीमार, दिव्यांग और महिला कर्मियों की ड्यूटी निर्वाचन कार्य में नहीं लगाई जाए – फेडरेशन मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से वाहन चालक एवं दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को मानदेय देने की रखी मांग *रायपुर, दिनांक 13 अक्टूबर 2023:: छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबा साहब कंगाले से भेंटकर उन्हें चुनाव ड्यूटी को लेकर कर्मचारियों की नियुक्ति एवं समस्याओं पर चर्चा की।इस मौके पर प्रांतीय सयोजक कमल वर्मा, चंद्रशेखर तिवारी, पंकज पाण्डे, उमेश मुदलियार, नरेश वाढेर, नारायण बाघ आदि कर्मचारी नेता उपस्थित रहे।* *प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा एवं प्रवक्ता चंद्रशेखर तिवारी ने बताया कि मुख्य…
निर्वाचन में कानून व्यवस्था बनाये रखने तेजी से हो रही प्रतिबंधात्मक कार्यवाही मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के आदेशानुसार जिला निर्वाचन अधिकारियों ने की कार्रवाई रायपुर, 12 अक्टूबर, 2023 मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने विधानसभा निर्वाचन-2023 में कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए आवश्यक प्रतिबंधात्मक कार्यवाही किए जाने के संबंध में सभी जिलों के जिला निर्वाचन अधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों को आवश्यक दिशानिर्देश जारी किए हैं। उन्होंने निर्देशित किया है कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्वाचन की घोषणा के साथ ही जिलो में कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए आवश्यक प्रतिबंधात्मक कार्यवाहियां सुनिश्चित की जाएं। निर्देशों में उल्लेखित है…
रायपुर।राज्य निर्वाचन आयोग कें आदेश कें बाद शिक्षा विभाग ने विभाग में पदोन्नति,स्थानांतरण,कार्यभार सहित विभिन्न गतिविधियों पर पूर्णतः रोक लगा दी है ज्ञात हो की शिक्षा विभाग में पूर्वआदेश पर विभिन्न स्थानांतरण आदेश जारी हूये थे और पुराने आदेशों का क्रियान्वयन हो रहा था ऐसी सूत्रों की खबर है जिसकी भनक राज्य निर्वाचन आयोग को होने पर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबा साहब कंगाले ने संज्ञान लेते हुये प्रमुख सचिव को आदेश कर पूर्णतः रोक लगाने को कहा जिसके परिपालन में अवरसचिव स्कूल शिक्षा ने आदेश जारी कर विभाग में जारी विभागीय आदेश को रोक लगा दी।
रायपुर : अपेक्स बैंक में भर्ती के लिए 15 अक्टूबर को आयोजित परीक्षा स्थगित रायपुर, 12 अक्टूबर 2023 छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल (व्यापम) रायपुर द्वारा प्रबंध संचालक छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक मर्यादित (अपेक्स बैंक) नवा रायपुर द्वारा प्राप्त प्रस्ताव के आधार पर भर्ती परीक्षा का आयोजन 15 अक्टूबर 2023 को दो पालियों में किया जाना था, जिसे स्थगित कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक मर्यादित (अपेक्स बैंक) में सहायक प्रबंधक (फील्ड ऑफिसर), कार्यालय सहायक, सामान्य सहायक, समिति प्रबंधक (नवीन संवर्ग), कनिष्ठ प्रबंधक-2, कनिष्ठ प्रबंधक संवर्ग (ट्रेजरी विशेषज्ञ, मुख्य लेखापाल), उप प्रबंधक, सहायक प्रबंधक भर्ती के लिए परीक्षा होनी…
कलेक्टर एवं एसएसपी ने फ्लैग मार्च के माध्यम से आचार संहिता अनुपालन और सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने गरियाबंद जिले में शांतिपूर्ण चुनाव पूर्ण कराने के संदेश के साथ निकाला फ्लैग मार्च गरियाबंद 12 अक्टूबर 2023/ जिले में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर वर्तमान में आदर्श आचरण संहिता प्रभावशील है। कलेक्टर श्री आकाश छिकारा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अमित तुकाराम कांबले के नेतृत्व में आज जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने गरियाबंद शहर में फ्लैग मार्च निकाला। सभी अधिकारी कर्मचारियों ने जिले में कानून और शांति व्यवस्था…
रायपुर।छत्तीसगढ़ के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबा साहब कंगाले ने प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा विभाग को पत्र जारी कर आदर्श आचार संहिता का पालन सुनिश्चित करने विभाग में पदोन्नति,स्थानांतरण,पदभार सहित समस्त प्रकार कें विभागीय कार्यवाहियों को रोकने आदेश जारी कर दिया है। देखें लेटेस्ट आदेश
गरियाबंद। विधानसभा चुनाव 2023का आगाज हो गया है चुनाव 17नवंबर को होना है बिंद्रानवागढ़ विधानसभा 55सुरक्षित सीट जो की भाजपा की परंपरागत सीट है जिसे बी जे पी का गढ़ कहा जाता है इस सीट पर परिवर्तन लहर पर भी बीजेपी के उम्मीदवार डमरूधर पुजारी ने 2018में कांग्रेस कें संजय नेताम को हराया था इस सीट की तासीर ही बीजेपी कें पक्ष में रहती है। वर्तमान में बी जे पी ने अपने वर्तमान विद्यायक डमरूधर पुजारी का टिकट काट कर पूर्व विधायक गोवर्धन सिंह मांझी को टिकट दिया है वही वर्तमान में और दो तीन चुनाव पूर्व बीजेपी पुजारी और…
गौरेला पेंड्रा मरवाही : राजनैतिक दलों, अभ्यर्थियों द्वारा शासकीय एवं अशासकीय भवनों की दीवारों पर बिना अनुमति के नारे आदि लिखने पर होगी कार्रवाई राजनैतिक दलों, अभ्यर्थियों द्वारा शासकीय एवं अशासकीय भवनों की दीवारों पर बिना अनुमति के नारे आदि लिखने पर होगी कार्रवाई गौरेला पेंड्रा मरवाही, 11 अक्टूबर 2023/ विधानसभा आम निर्वाचन 2023 के दौरान राजनैतिक दलों एवं उनके अभ्यर्थियों द्वारा चुनाव प्रचार करने के लिये शासकीय-अशासकीय भवनों पर नारे लिखे जाने तथा विद्युत एवं टेलीफोन के खम्मों पर चुनाव प्रचार से संबंधित झंडियाँ लगाये जाने के कारण शासकीय-अशासकीय संपत्ति का स्वरूप विकृत हो जाता है। संपत्ति के स्वामी…
बालिकाओं के साहित्यिक और सांस्कृतिक प्रतिभाओं को निखारने सुपर गर्ल्स प्रतियोगिता का हुआ आयोजन कलेक्टर श्री छिकारा ने जिला स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल हो कर स्कूली छात्राओं को किया प्रोत्साहित बालिकाओं ने सात विधाओं में दिखाए हुनर, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत गरियाबंद 11 अक्टूबर 2023/ कलेक्टर श्री आकाश छिकारा के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन गरियाबंद द्वारा बालिकाओं की सांस्कृतिक, साहित्यिक एवं कला प्रतिभा को निखारने हेतु गरियाबंद सुपर गर्ल्स प्रतियोगिता का आयोजन चार चरणों में किया गया। विकासखण्ड स्तर से चुनकर आई सुपर गर्ल्स ने जिला स्तरीय प्रतियोगिता में अपनी कला का प्रदर्शन किया। आज गरियाबंद के शासकीय कन्या…
रायपुर : सूचना देने में लापरवाही पर 85 लाख रुपये का जुर्माना लगा जनसूचना अधिकारियों पर राज्य सूचना आयुक्त की कार्यवाही सूचना देने में लापरवाही पर 85 लाख रुपये का जुर्माना लगा जनसूचना अधिकारियों पर रायपुर, 11 अक्टूबर 23 छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग के आयुक्त श्री धनवेन्द्र जायसवाल ने आवेदकों को समय पर सूचना देने में लापरवाही बरतने और सूचना का अधिकार अधिनियम का समुचित क्रियान्वयन नहीं किए जाने पर पिछले ढाई साल में 3 हजार 836 प्रकरणों में कुल 85 लाख 37 हजार रुपये से अधिक का अर्थदण्ड सम्बंधित जनसूचना अधिकारियों पर लगाया है। राज्य सूचना आयुक्त के कोर्ट…
रायपुर। संभागीय संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग रायपुर ने अपने अधीनस्थ जिला शिक्षा अधिकारियों से 1/04/23 की स्थिति में सहायक शिक्षकों की वरिष्ठता सूची बनाने जिला स्तरीय सूची मंगवाई है ज्ञात हो की रायपुर संभाग कें अंग्रेजी विषय कें सहायक शिक्षकों ने पदोन्नति नहीँ मिलने पर संचालक लोक शिक्षण को शिकायत पत्र प्रस्तुत की थी इसी परिपेक्ष में जेडी रायपुर ने सूची मंगवाई है।
रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 को गंभीरता से नही लेने वाले आईएएस बिलासपुर कलेक्टर संजीव झा,रायगढ़ कलेक्टर तारणप्रकाश सिन्हा,कोरबा एसपी उदयकिरण,दुर्गएसपी शलभ सिन्हा,राजनांदगांव एसपी अभिषेक मीणा, अभिषेक माहेश्वरी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बिलासपुर,संजय ध्रुव अतिरिक्तपुलिस अधीक्षक दुर्ग को निर्वाचन आयोग ने हटा दिया है।
विधानसभा आम निर्वाचन-2023 राज्य में आदर्श आचार संहिता के प्रभावी होते ही संपत्ति विरूपण अधिनियम के तहत कार्यवाही शुरू 10 अक्टूबर तक कुल 1.47 लाख से अधिक बैनर, पोस्टर और वॉल राइटिंग हटाए गए, इनमें 1.14 लाख से अधिक सार्वजनिक संपत्ति और 33 हजार 127 निजी संपत्ति शामिल रायपुर. 11 अक्टूबर 2023. राज्य में विधानसभा आम निर्वाचन-2023 के लिए आदर्श आचार संहिता प्रभावी होते ही संपत्ति विरूपण अधिनियम के तहत सार्वजनिक और निजी संपत्तियों से वॉल राइटिंग, पोस्टर और बैनर हटाने की कार्यवाही शुरू हो गई हैं। राज्य में इन दोनों तरह की संपत्तियों से 10 अक्टूबर तक कुल एक…
रायपुर। स्कूल शिक्षा विभाग ने वर्ष 2023-24 के लियॆ दशहरा दिवाली होली शीतकालीन ग्रीष्मावकाश सहित कुल 64 छुट्टियां घोषित की है। देखें ताजा आदेश।
शासकीय, अर्द्धशासकीय रेस्ट हाउस, गेस्ट हाउस या सर्किट हाउस में राजनैतिक यात्रा के उद्देश्य से नहीं ठहर सकेंगे राजनैतिक दल के पदाधिकारी गरियाबंद 10 अक्टूबर 2023/ विधानसभा आम निर्वाचन की घोषणा के साथ ही जिले में आदर्श आचरण संहिता प्रभावशील हो गई है। इस अवधि में कोई भी कोई भी राजनैतिक दल के व्यक्ति, मंत्रीगण, सार्वजनिक उपक्रम के पदाधिकारी आदि निर्वाचन प्रचार के कार्य से शासकीय अथवा अर्द्धशासकीय सर्किट हाऊस, रेस्ट हाऊस, गेस्ट हाऊस में निर्वाचन प्रचार अथवा राजनैतिक यात्रा के उद्देश्य से न तो ठहर सकेंगे और न ही वहां पर राजनैतिक गतिविधि कर सकेंगे। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन…
शासकीय अधिकारी कर्मचारियों के सभी तरह के अवकाश प्रतिबंधित अति आवश्यक होने पर कार्यालय प्रमुख 1 दिन का अवकाश स्वीकृत कर सकेंगे, लेकिन मुख्यालय छोड़ने की नही मिलेगी अनुमति एक से अधिक दिन के अवकाश के लिए कलेक्टर से लेनी होगी अनुमति गरियाबंद 10 अक्टूबर 2023/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आकाश छिकारा ने विधानसभा निर्वाचन 2023 के अंतर्गत आदर्श आचरण संहिता प्रभावशील होने के तहत शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों के सभी तरह के अवकाश पर प्रतिबंध लगा दिया है। इस संबंध में कलेक्टर ने आदेश जारी कर दिए है। जारी आदेशानुसार अति आवश्यक होने पर कार्यालय प्रमुख एक दिन का…
विधानसभा निर्वाचन-2023: साफ्टवेयर के माध्यम से शिकायतों के त्वरित निराकरण करने हेतु प्रशिक्षण 12 अक्टूबर को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय रायपुर में होगा प्रशिक्षण सभी विभागों के नोडल अधिकारियों को उपस्थित होने के निर्देश रायपुर, 10 अक्टूबर 2023/विधानसभा निर्वाचन-2023 के दौरान विभिन्न माध्यमों से प्राप्त होने वाली शिकायतों के साफ्टवेयर के माध्यम से त्वरित निराकरण करने हेतु मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, छत्तीसगढ़, रायपुर के कार्यालय के सभागृह में 12 अक्टूबर 2023 को दोपहर 12 बजे प्रशिक्षण आयोजित किया गया है। शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय द्वारा साफ्टवेयर तैयार किया गया है। प्रशिक्षण के दौरान सभी विभागों…
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक ली आदर्श आचार संहिता, निर्वाचन व्यय, नामांकन दाखिले की प्रक्रिया और ईसीआई के दिशा-निर्देशों की राजनीतिक दलों को दी गई जानकारी रायपुर. 10 अक्टूबर 2023. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने आज प्रदेश के मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक ली। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में आयोजित बैठक में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को आदर्श आचरण संहिता और निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। निर्वाचन अवधि के दौरान वाहनों व रैलियों की अनुमति की प्रक्रिया तथा इस…
केंद्रीय – राज्य सरकार के सार्वजनिक, निकाय के अध्यक्ष एवं जनप्रतिनिधियों को आबंटित वाहन वापस करने आदेश जारी गरियाबंद 10 अक्टूबर 2023/ विधानसभा आम निर्वाचन 2023 की घोषणा उपरांत जिले में आदर्श आचार संहिता प्रभावशील हो गई है। विधानसभा आम निर्वाचन 2023 की प्रक्रियाओं के समापन तक के लिए केन्द्रीय या राज्य सरकार के सार्वजनिक उपक्रमों के अध्यक्ष, स्थानीय निकाय के अध्यक्ष एंव अन्य जनप्रतिनिधियों को उनके पदीय दायित्वों के निर्वहन हेतु आबंटित शासकीय वाहनों वापस करने आदेश जारी किया गया है। कलेक्टर द्वारा जारी आदेशानुसार केन्द्रीय या राज्य सरकार के सार्वजनिक, उपक्रमों के अध्यक्ष, स्थानीय निकाय के अध्यक्ष एवं अन्य…
उड़न दस्ता टीम में शामिल अधिकारी ड्यूटी से रहे अनुपस्थित, कलेक्टर ने कारण बताओ नोटिस किया जारी 24 घंटे के भीतर स्वयं उपस्थित होकर स्पष्टीकरण देने के दिए निर्देश गरियाबंद 10 अक्टूबर 2023/विधानसभा निर्वाचन 2023 के घोषणा उपरांत जिले में आदर्श आचरण संहिता प्रभावशील हो गई है। इस अवधि में किसी भी अधिकारी कर्मचारी को बिना अवकाश स्वीकृति के मुख्यालय छोड़ने प्रतिबंधित किया गया है। उड़न दस्ता टीम में शामिल अधिकारी को उनके कार्य स्थल से अनुपस्थित पाए जाने पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है। उप अभियंता जल संसाधन उप संभाग देवभोग…
शिकायत हेतु हेल्पलाइन नंबर जारी कोरबा 10 अक्टूबर 2023/निर्वाचन संबंधित शिकायतों हेतु आम नागरिकों के लिए कोरबा जिले में हेल्पलाइन नंबर 07759-224608 जारी की गई है। इसके अलावा हेल्पलाइन नंबर 1950 में भी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान सी-विजील ऐप में आम नागरिक शिकायत दर्ज करा सकते हैं। /सुरजीत
लोक शांति की सुरक्षा के लिए आग्नेय अस्त्र शस्त्र नजदीकी पुलिस स्टेशन में 7 दिन के भीतर जमा करने आदेश जारी गरियाबंद 10 अक्टूबर 2023/ कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री आकाश छिकारा ने विधानसभा निर्वाचन के दौरान 17 नवंबर को मतदान और 3 दिसंबर को मतगणना के तहत लोक शांति की सुरक्षा के लिए लायसेंससियों से आग्नेय अस्त्र शस्त्र नजदीकी पुलिस स्टेशन में 7 दिन के भीतर जमा करने आदेश जारी किया है। आदेश में कहा गया है कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान भय एवं आतंक का वातावरण न हो सके तथा अस्त्र शस्त्र का दुरुपयोग होने से रोका जा…
राजनीतिक दलों से संबंध व्यक्तियों, अभ्यर्थियों एवं सभी शासकीय सेवकों को आदर्श आचार संहिता का पालन करने आदेश जारी निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव के लिए जिले में 9 अक्टूबर से आदर्श आचरण संहिता लागू गरियाबंद 10 अक्टूबर 2023/ भारत निर्वाचन आयोग द्वारा आगामी छत्तीसगढ़ विधानसभा आम निर्वाचन 2023 की घोषणा के साथ ही जिले में आदर्श आचरण संहिता लागू हो गई है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आकाश छिकारा ने आयोग द्वारा निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव संपादित करने के लिए सभी राजनीतिक दलों, अभ्यर्थियों एवं शासकीय सेवकों के लिये आदर्श आचरण संहिता का अक्षरशः पालन करने आदेश…
विधानसभा अधिकारियों-कर्मचारियों के अवकाश पर लगा प्रतिबंध कलेक्टर ने सभी शासकीय अधिकारियों को आदर्श आचरण संहिता का पालन करने के दिए निर्देश कोरबा 09 अक्टूबर 2023/ विधानसभा आम निर्वाचन 2023 को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सौरभ कुमार ने अधिकारी-कर्मचारियों के अवकाश पर प्रतिबंध लगाते हुए आदेश जारी किया है कि कोई भी जिला स्तरीय कर्मचारी बिना कलेक्टर/जिला निर्वाचन अधिकारी के पूर्व अनुमति अवकाश पर प्रस्थान नहीं करेंगे। इसी तरह कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सौरभ कुमार ने आदर्श आचरण संहिता प्रभावशील होने के साथ ही सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को आदर्श आचरण संहिता का…
गरियाबंद।जिला शिक्षा अधिकारी गरियाबंद ने मैनपुर ब्लॉक कें 59पदोन्नत प्रधानपाठकों को बुलाए गये काउंसिलिंग निरस्त होने कें बाद अब नये तरीके से कार्यभार ग्रहण करवा रहा। ज्ञात हो की इनकी पदस्थापना हेतु आयोजित काउंसिलिंग 3अक्टूबर को अचानक निरस्त कर दी अब इनके पक्ष में नया आदेश पारित कर वर्तमान में जो जहा है वहीं कार्यभार ग्रहण करने कें आदेश जारी किये गयेहै। वहीं अब पदोन्नत प्रधानपाठक इस आदेश कें तहत कार्यभार ग्रहण करेंगे
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आकाश छिकारा ने राजनैतिक दलों की ली बैठक आदर्श आचार संहिता के बारे में आवश्यक जानकारी दी गरियाबंद 09 अक्टूबर 2023/ कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आकाश छिकारा ने निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों के अनुरूप आगामी विधानसभा आम निर्वाचन 2023 की तैयारियां के संबंध में आदर्श आचार संहिता लगने के उपरांत आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में राजनैतिक दलों की बैठक लेकर उन्हें आवश्यक जानकारी दिए। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक में विभिन्न राजनैतिक दलों को जानकारी देते हुए बताया कि आदर्श आचार संहिता निर्वाचन की घोषणा के समय और…
गरियाबंद। नव पदस्थ गरियाबंद जिला शिक्षा अधिकारी रमेश कुमार निषाद ने आज जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय गरियाबंद पहुंच कर कार्यभार ग्रहण कर लिया है।
विधानसभा निर्वाचन 2023: जिले में 17 नवंबर को होगी वोटिंग 21 अक्टूबर से नाम निर्देशन की होगी शुरुआत 30 अक्टूबर अंतिम तिथि निर्धारित जिले में आदर्श आचरण संहिता और धारा 144 भी लागू, रैली, जुलूस एवं सभा के लिए लेनी होगी अनुमति निर्वाचन प्रचार प्रसार हेतु अनुमति उपरांत सुबह 6 से रात 10 बजे तक ही लाउडस्पीकर का कर सकेंगे उपयोग संपत्ति विरूपण की कार्यवाही शुरू, शासकीय, सार्वजनिक एवं निजी संस्थानों से सरकारी या राजनैतिक विज्ञापन हटाने का काम जारी कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आकाश छिकारा ने प्रेस कांफ्रेंस में निर्वाचन तैयारियों की दी जानकारी गरियाबंद 09 अक्टूबर…
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने पत्रकार-वार्ता को किया संबोधित विधानसभा आम निर्वाचन के लिए 7 नवम्बर और 17 नवम्बर को डाले जाएंगे वोट, 3 दिसम्बर को होगी मतगणना रायपुर. 9 अक्टूबर 2023. छत्तीसगढ़ की मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने आज मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में पत्रकार-वार्ता को संबोधित किया। उन्होंने पत्रकार-वार्ता में प्रदेश में आगामी विधानसभा आम निर्वाचन-2023 के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 7 नवम्बर और 17 नवम्बर को दो चरणों में मतदान होंगे। पहले चरण में राज्य के 20 विधानसभा क्षेत्रों में…
डौंडी लोहारा विधानसभा से आम आदमी पार्टी में शामिल हुए भारतीय सेना से सेनानिवृत जवान साथ ही पूरे परिवार सहित समर्थकों ने ली आप की सदस्यता आप ने सदर बाजार बालोद में डोर टू डोर गारंटी कार्ड अभियान चलाया __________________________ बालोद (छत्तीसगढ़) – आम आदमी पार्टी जिला बालोद द्वारा बस स्टैंड समीप स्थित कार्यालय में कार्यकर्ता मिलन, सदस्यता ग्रहण समारोह व सदर बाजार बालोद में डोर टू डोर गारंटी कार्ड अभियान का आयोजन किया गया , जिसमे बालोद जिले के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए, व केजरीवाल के गारंटी कार्ड को जन जन तक पहुंचाते हुए आम आदमी…
रायपुर। बीजेपी ने अपने उम्मीदवारो की दूसरी सूची जारी कर दी है 64उम्मीदवार घोषित किये वहीं बेमेतरा जिले कीसाजा सीट से दंगे में मारे गये युवक कें पिता को उम्मीदवार बनाया है।
सारंगढ़ मे बेहद मजबूत कांग्रेस ! इतिहास बनाने के दहलीज पर उत्तरी जांगड़े…. विधायक की सक्रियता और अरुण मलाकार की संगठन क्षमता बनेगी जीत की गारंटी…? सारंगढ़: राजनितिक गलियारे मे विश्लेषक सारंगढ़ को सबसे अबुज पहेली के तौर पर रखते हैँ, क्योंकि अब तक कोई भी राजनेता या दल यहाँ जनता के उम्मीदों पर लगातार खरा नही उतर पाया है! ऐसा हम नही अपितु सारंगढ़ का इतिहास खुद बयां कर रहा है। तभी तो जनता हर वर्ष अपने उम्मीदों का पुल किसी प्रत्याशी और पार्टी पर बाँध कर 05 वर्षो तक टकटकी लगाए सारंगढ़ के विकास की प्रतीक्षा करते रहती…
औषधि पादप बोर्ड द्वारा जड़ी-बूटी पीसने के ‘पल्वालाईजर’ मशीन का वितरण औषधि प्रसंस्करण में होगी आसानी सात वनमंडलों के 90 वैद्यों को मिला लाभ रायपुर, 08 अक्टूबर 2023/ छत्तीसगढ़ आदिवासी स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधि पादप बोर्ड द्वारा बोर्ड कार्यालय में छत्तीसगढ़ राज्य के पारंपरिक चिकित्सा पद्धति को परंपरागत रूप से कार्य कर रहे वैद्यों को आज जड़ी-बूटी पीसने के मशीन का वितरण किया गया। इससे सात वन मंडलों धमतरी से 10 वैद्य, कांकेर से 20 वैद्य, कबीरधाम से 10 वैद्य, बिलासपुर से 20 वैद्य, कोरबा से 10 वैद्य, कोण्डागांव से 10 वैद्य तथा कटघोरा से 10 वैद्य कुल 90…
उत्तर पुस्तिका में पहचान चिन्ह दर्शित करने के कारण अभ्यर्थी अनर्ह घोषित: पीएससी ने स्पष्ट की स्थिति रायपुर, 08 अक्टूबर 2023/छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा चयन प्रक्रिया के दौरान होने वाले साक्षात्कार में पात्र अभ्यर्थी को न बुलाए जाने के संबंध में सोशल मीडिया में एक समाचार प्रसारित हुआ है, जिसमें उल्लेख है कि अन्य पिछड़ा वर्ग के एक अभ्यर्थी द्वारा पीएससी के सचिव और परीक्षा नियंत्रक को पत्र लिखकर यह शिकायत की गई है कि सीजीपीएससी-2022 की भर्ती के दौरान ओबीसी श्रेणी में लिखित परीक्षा में 710 से 715 नम्बर पाने वाले अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाया गया…
गोवर्धन पूजा पर रहेगा सार्वजनिक अवकाश भाईदूज पर स्थानीय अवकाश घोषित रायपुर, 08 अक्टूबर 2023/ राज्य शासन द्वारा गोवर्धन पूजा पर्व के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेशानुसार गोवर्धन पूजा के अवसर पर 13 नवंबर 2023 के पूर्व में नवा रायपुर अटल नगर एवं रायपुर शहर में स्थित शासकीय कार्यालय एवं संस्थाओं के लिए घोषित स्थानीय अवकाश को सार्वजनिक अवकाश घोषित किए जाने के फलस्वरूप 15 नवंबर को भाईदूज पर्व के अवसर पर नवा रायपुर अटल नगर तथा रायपुर शहर में स्थित शासकीय कार्यालयों एवं संस्थाओं के लिए स्थानीय अवकाश घोषित किया…
अंकों में विसंगति होने पर अभ्यर्थी अपनी उत्तर पुस्तिकाओं की छायाप्रति के साथ छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग में प्रस्तुत कर सकते हैं अभ्यावेदन रायपुर, 08 अक्टूबर 2023/ छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के संज्ञान में यह तथ्य आया है कि विगत कुछ दिनों से आयोग द्वारा की जा रही भर्ती प्रक्रियाओं पर कुछ सोशल मीडिया व प्रिंट मीडिया के माध्यम से उत्तर पुस्तिकाएं (प्रश्न के आधे-अधूरे उत्तरों को स्क्रीनशॉट इमेज क्लिप तैयार कर) वायरल किए जा रहे हैं कि प्रश्न के अनुरूप उत्तर न होने पर भी अंक प्रदान किए गए हैं, यदि ऐसा किसी अभ्यर्थी के साथ घटित हुआ हो…
मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल अभियंता संघ ने की सौजन्य मुलाकात पुरानी पेंशन योजना बहाल करने के लिए जताया आभार ऐतिहासिक घोषणा से राज्य पॉवर कंपनी के 10 हजार अधिकारी-कर्मचारियों को मिलेगा लाभ रायपुर, 07 अक्टूबर 2023/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल अभियंता संघ के अधिकारी-कर्मचारियों ने मुलाकात कर राज्य पॉवर कंपनियों के कर्मियों के लिए पुरानी पेंशन योजना बहाल करने की घोषणा पर धन्यवाद ज्ञापित किया। मुख्यमंत्री श्री बघेल से चर्चा के दौरान अभियंता संघ के अध्यक्ष श्री राजेश पांडेय ने कहा कि इस ऐतिहासिक घोषणा से विद्युतकर्मी…
में गौरवशाली पत्रकारिता और उसके उच्च आदर्शों को मिला संरक्षण: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कौशल्या माता विहार योजना अंतर्गत 832 एलआईजी बहुमंजिलीय भवनों का किया भूमिपूजन बहुमंजिलीय भवनों की योजना सभी लोगों की आवास की जरूरत को ध्यान में रखकर तैयार की गई है *पत्रकारों को योजना में मकान खरीदने पर 15 प्रतिशत की छूट* रायपुर, 07 अक्टूबर 2023/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज शाम राजधानी स्थित अपने निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कौशल्या माता विहार योजना अंतर्गत सेक्टर-12 में 832 एलआईजी बहुमंजिलीय भवनों का वर्चुअल भूमिपूजन किया। आरडीए द्वारा कौशल्या माता विहार योजना में…
मुख्यमंत्री का छत्तीसगढ़ राज्य पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ संघ ने पदनाम परिवर्तन पर जताया आभार रायपुर, 07 अक्टूबर 2023/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ राज्य पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ संघ के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने समयमान वेतनमान प्राप्त होने पर वर्तमान पदनाम परिवर्तन किये जाने पर मुख्यमंत्री श्री बघेल का आभार जताया। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार प्रदर्शित करते हुए कहा कि 8 वर्ष की सेवा उपरांत प्रथम समयमान वेतनमान प्राप्त होने पर उनका वर्तमान पदनाम पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ को संशोधित कर वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी पदनाम…
चौथी छत्तीसगढ़ राज्य महिला फुटबॉल लीग चैम्पियनशिप 8 अक्टूबर से 30 नवंबर तक क्वालीफाई करने वाली टीम भारतीय महिला लीग चौम्पियनशिप में भाग लेंगी खेल संचालक ने बालिका खिलाड़ियों को वितरित किए किट रायपुर 07 अक्टूबर 2023/ छत्तीसगढ़ फुटबॉल संघ के तत्वावधान में रायपुर, भिलाई एवं दल्लीराजहरा मेें 8 अक्टूबर से 30 नवम्बर 2023 तक चौथी राज्य महिला फुटबॉल लीग चैम्पियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। इस लीग में चयनित 60 बालिका खिलाड़ियों को आज खेल एवं युवा कल्याण विभाग की संचालक श्रीमती श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा ने सरदार वल्लभ भाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम रायपुर में खेल किट वितरित…
पेंड्रा मरवाही : जिला शिक्षा अधिकारी पेंड्रा मरवाही ने विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा कें 60 युवकों को सहायक शिक्षक कें नियमित पद पर नियुक्ति प्रदान की है।
छत्तीसगढ़ अनाधिकृत विकास का नियमितिकरण संशोधन अधिनियम 2022 के प्रावधानों के अंतर्गत कलेक्टर द्वारा अवैध निर्माण प्रकरणों में 81 प्रकरणों को अनुमति प्रदान की गई गरियाबंद नगर पालिका क्षेत्र के 58 प्रकरण तथा अन्य नगर पंचायत और ग्रामीण क्षेत्र के 23 प्रकरण शामिल कलेक्टर ने अनाधिकृत निर्मित आवासीय एवं गैर आवासीय भवनों के नियमितिकरण हेतु नगर पालिका, राजस्व एवं नगर तथा ग्राम निवेश के अधिकारियों की ली बैठक गरियाबंद 07 अक्टूबर 2023/ कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने विगत दिवस कलेक्टोरेट सभाकक्ष में छत्तीसगढ़ अनाधिकृत विकास का नियमितिकरण संशोधन अधिनियम 2022 के प्रावधानों के अंतर्गत नगरीय निकाय सीमा क्षेत्र के तहत…
बिहान’ में कार्यरत सक्रिय महिला, रिसोर्स बुक कीपर, पीआरपी, बैंक सखी, कृषि सखी, पशु सखी और उद्योग सखी के मानदेय में 27 प्रतिशत की वृद्धि रायपुर. 7 अक्टूबर 2023. मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की संवेदनशील पहल पर राज्य शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के अंतर्गत कार्यरत कैडर – सक्रिय महिला, रिसोर्स बुक कीपर, पीआरपी, बैंक सखी/मित्र, कृषि सखी, पशु सखी और उद्योग सखी के मानदेय में 27 प्रतिशत की वृद्धि की है। राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ने सभी जिला पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी और नवगठित जिलों में जिला ग्रामीण विकास…
रायपुर।राज्य सरकार ने आसन्न आचारसंहिता कें ठीक पूर्व जल संसाधन विभाग में कार्यपालन अभियंता,और अभियंताओ कें थोक में तबादले किये है।
गरियाबंद। गरियाबंद जिले कें मैनपुर ब्लॉक कें 59पदोन्नत प्रधान पाठकों जिनकी पदोन्नति हो चुकी है गत 3अक्टूबर को पदस्थापना कें लियॆ काउंसिलिंग आयोजित थी जिसे बिना कारण कें स्थगित किया गया साथ ही जिले कें कई पात्र सहायक शिक्षक जिनकी पदोन्नति नहीँ हो पायी है को तत्काल पदोन्नति देने की माँग की गई है शिक्षक नेता इदरीश खान ने कलेक्टर महोदय गरियाबंद, डीईओ गरियाबंद ,डीपीआई रायपुर सहित सभी उच्च अधिकारियों से लंबित पदोन्नति पर तत्काल कार्यवाही करते हूये पदस्थापना देने की माँग की है।
छत्तीसगढ़ सरकार ने कोदो-कुटकी का समर्थन मूल्य बढ़ाया मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने मिलेट्स उत्पादक किसानों के हित में की घोषणा कोदो के समर्थन मूल्य में 200 रूपए तथा कुटकी के समर्थन मूल्य में 250 रूपए की वृद्धि *मुख्यमंत्री की घोषणा पर त्वरित अमल करते हुए कृषि विभाग ने जारी की अधिसूचना* *कोदो का समर्थन मूल्य 3000 रुपए प्रति क्विंटल से बढ़ाकर 3200 रुपए प्रति क्विंटल तथा कुटकी का समर्थन मूल्य 3100 रुपए प्रति क्विंटल से बढ़ाकर 3350 रुपए प्रति क्विंटल किया गया* रायपुर, 06 अक्टूबर 2023/मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को राशि…
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 7 अक्टूबर को डॉ. अम्बेडकर की प्रतिमा के लिए भूमिपूजन कार्यक्रम में होंगे शामिल मुख्यमंत्री सुगम महाविद्यालय योजना’ का करेंगे शुभारंभ रायपुर, 06 अक्टूबर 2023/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 7 अक्टूबर को राजधानी में डॉ. अम्बेडकर की प्रतिमा के लिए भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे और ‘मुख्यमंत्री सुगम महाविद्यालय योजना’ का शुभारंभ करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 7 अक्टूबर को पूर्वान्ह 12 बजे मुख्यमंत्री निवास से प्रस्थान कर रायपुर के अम्बेडकर चौक में नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा डॉ. अम्बेडकर की प्रतिमा के लिए आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री…
मंत्रिपरिषद की बैठक *दिनांकः- 6 अक्टूबर 2023* मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज शाम उनके निवास कार्यालय में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित हुई। बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए : # महुआ के संग्रहण, मूल्य संवर्धन, प्रसंस्करण एवं उपयोग को बढ़ावा देने के लिए छत्तीसगढ़ में राज्य महुआ बोर्ड के गठन का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। ज्ञातव्य है कि छत्तीसगढ़ राज्य में महुआ के वृक्ष बहुतायत में पाये जाते हैं। महुआ के फूल का पशु, पक्षी एवं मनुष्य सभी उपयोग करते है। महुए के बीज से तेल भी निकलता है। महुआ के फूल में औषधीय गुण भी मौजूद…
