Author: सच

मुख्यमंत्री से केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री कुलस्ते ने की सौजन्य मुलाकात रायपुर, 15 दिसम्बर 2023/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज शाम यहां राजधानी रायपुर स्थित राज्य अतिथि गृह ‘पहुना’ में केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री श्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री साय को श्री कुलस्ते ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री का पदभार ग्रहण करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री श्री कुलस्ते ने आशा जतायी कि श्री साय के नेतृत्व में राज्य प्रगति के पथ पर अग्रसर होगा। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने श्री कुलस्ते के प्रति आभार जताया।

Read More

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा‘ का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से करेंगे शुभारंभ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय रायपुर जिले में होंगे मुख्य अतिथि राज्य शासन ने प्रदेश के सभी जिलों के लिए जारी की मुख्य अतिथियों की सूची रायपुर, 15 दिसम्बर 2023/ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा‘ का प्रदेश में कल 16 दिसंबर को शाम 4 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शुभारंभ करेंगे। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय वर्चुअल माध्यम से इस प्रदेशव्यापी आयोजन में उपस्थित रहेंगे। गौरतलब है कि प्रदेश के सभी जिलों में विकसित भारत…

Read More

18 दिसम्बर शुष्क दिवस घोषित गरियाबंद 15 दिसम्बर 2023/ गरियाबंद जिले में गुरु घासीदास की जयंती के अवसर पर रविवार 18 दिसम्बर 2023 को शुष्क दिवस घोषित किया गया है। उक्त दिवस को जिले की समस्त देशी एवं विदेशी मदिरा दुकानें तथा मद्य भाण्डागार पूर्णतः बंद रहेगी। कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने आबकारी अमले को उक्त शुष्क दिवस में किसी भी अधिकृत एवं अनाधिकृत स्थानों से मदिरा का अवैध निर्माण, आधिपत्य, परिवहन, क्रय-विक्रय, भंडारण तथा तस्करी न हो इस पर पूर्ण नियंत्रण रखने कहा है। शिकायत प्राप्त होने पर सख्ती से रोक लगाने और उन्हें जप्त करने की कार्यवाही किया…

Read More

रायपुर : मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आज संपन्न हुई केबिनेट की द्वितीय बैठक अनुपूरक बजट पर चर्चा रायपुर, 15 दिसम्बर 2023 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज महानदी मंत्रालय भवन में केबिनेट की द्वितीय बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में उप मुख्यमंत्री द्वय श्री अरूण साव एवं श्री विजय शर्मा मौजूद थे। दिसम्बर माह के द्वितीय पखवाड़े में प्रस्तावित विधानसभा सत्र में प्रस्तुत होने वाले अनुपूरक बजट के लिए विभिन्न विभागों के प्रस्तावों पर गहन विचार-विमर्श कर अंतिम रूप देने का निर्णय लिया गया।

Read More

मुख्यमंत्री से विभिन्न कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधि मंडल ने की सौजन्य मुलाकात रायपुर, 15 दिसम्बर 2023 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज पहुना में छत्तीसगढ़ राजपत्रित अधिकारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री कमल वर्मा के नेतृत्व में विभिन्न कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को बधाई और शुभकामनाएं दी। प्रतिनिधिमंडल में सर्वश्री अनिल शुक्ला, आलोक मिश्रा, चंद्रशेखर तिवारी, बीपी शर्मा, सतीश मिश्रा, राजेश चटर्जी, महेंद्र राजपूत, तीरथ सेन, मनीष ठाकुर, राकेश शर्मा, ओपी शर्मा, सत्येंद्र देवांगन, लक्ष्मण भारती, पंकज पांडे, जय साहू, संतोष वर्मा, लोकेश, सुश्री ऋतु परिहार, सुश्री रीना राजपूत शामिल थीं।

Read More

रायपुर : विकसित भारत संकल्प यात्रा : प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 16 दिसम्बर को करेंगे शुभारंभ देश भर के हितग्राहियों से करेंगे चर्चा मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय वर्चुअली कार्यक्रम में होंगे शामिल छत्तीसगढ़ के 4 शहरी क्षेत्र एवं 70 ग्रामीण क्षेत्र सीधे वीडियो कांफ्रेंसिंग से होंगे कनेक्ट केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ देने के लिए कार्यक्रम स्थल पर आयोजित होंगे कैंप कैम्प में भी प्रधानमंत्री का संदेश और हितग्राहियों से चर्चा सुनी जा सकेगी छत्तीसगढ़ के शहरी क्षेत्रों में 4 और ग्रामीण क्षेत्रों में 70 लोकेशन में होगा कार्यक्रमों का आयोजन रायपुर, 15 दिसंबर, 2023 केंद्र सरकार की…

Read More

रायपुर। संभागीय संयुक्त संचालक शिक्षा विभाग रायपुर योगेश शिवहरे ने रायपुर संभाग के महासमुंद, गरियाबंद जिले के 118उच्च श्रेणी शिक्षक और 13एलबी संवर्ग के शिक्षकों जिनकी आयु 62वर्ष पूरी कर ली है उनको सेवानिवृत करने की प्रक्रिया प्रारंभ करने आदेश प्रसारित किये है। देखें सूची पीडीएफ 👇👇लिंक टच कर पढ़े teacher retirement 2024

Read More

रायपुर : बगिया के फूल से अब महकेगा पूरा छत्तीसगढ़ सुशासन से संवरेगा छत्तीसगढ़ – आएगी खुशहाली जागी विकास की नई आस मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के गाँव बगिया के लोगों ने कहा कार्यशैली और व्यवहार कुशलता से सब के दिलों में अपनी छाप छोड़ेंगे नए मुख्यमंत्री रायपुर 14 दिसम्बर 2023 प्राकृतिक सुंदरता के साथ शान्ति और सुकून का आभास कराने वाले जशपुर की पहचान में एक नई कड़ी जुड़ गई है। यहां के कांसाबेल ब्लॉक में जीवनदायिनी मैनी नदी के किनारे बसे खूबसूरत गाँव बगिया में खिले श्री विष्णु देव साय रूपी फूल की खुशबू से अब पूरा…

Read More

जिले के समस्त ग्राम पंचायतों में 19 दिसम्बर को ग्रामसभा का होगा आयोजन गरियाबंद 14 दिसम्बर 2023/ ग्राम पंचायत विकास योजना निर्माण हेतु जिले के गांवो में 19 दिसम्बर 2023 को ग्रामसभा का आयोजन किया जायेगा। ग्रामसभा में ग्राम पंचायत विकास योजना निर्माण हेतु स्थानीय स्वशासन की नौ थीमों में से कम से कम एक थीम पर संकल्प लिये जायेंगे। साथ ग्राम सभा पोर्टल में उसकी एन्ट्री भी की जायेगी। कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने विशेष ग्राम सभा का आयोजन सुचारू रूप से सम्पन्न कराने के निर्देश अधिकारियों को दिये है। ग्रामसभा में लिये गये निर्णयों की अधिकतम 15 मिनट…

Read More

रायपुर : राज्य में 18 लाख से अधिक परिवारों को मिलेगी आवास निर्माण की मंजूरी मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आयोजित पहली कैबिनेट बैठक में जरूरतमंद परिवारों के हित में बड़ा निर्णय रायपुर, 14 दिसम्बर 2023 मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की प्रथम बैठक में राज्य के ग्रामीण अंचल के आवासहीन के लिए अहम फैसला लिया गया। राज्य में 18 लाख 12 हजार 743 जरूरतमंद परिवारों को तत्परता से आवास की स्वीकृति देने के साथ ही आवश्यक धनराशि उपलब्ध कराई जाएगी। बैठक में उप मुख्यमंत्री द्वय श्री…

Read More

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने मुख्य सचिव को क्रियान्वयन हेतु ‘घोषणा पत्र’ सौंपा रायपुर, 14 दिसम्बर 2023/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज यहां महानदी भवन नवा रायपुर में नई सरकार की कैबिनेट की प्रथम बैठक में मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन को क्रियान्वयन हेतु ‘घोषणा पत्र’ सौंपा। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव और श्री विजय शर्मा भी उपस्थित थे।

Read More

हमारी सरकार पूर्वाग्रह से ग्रसित होकर नहीं बल्कि टीम भावना से कार्य करेगी :- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय मुख्यमंत्री ने ली विभिन्न विभागों के सचिवों की बैठक रायपुर 14 दिसंबर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में गुरुवार को महानदी भवन नवा रायपुर में विभिन्न विभागों के सचिव स्तर के अधिकारियों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में मुख्यमंत्री को राज्य में संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गयी । इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि शासन और प्रशासन विकास की गाड़ी के दो पहिए हैं, हम सब मिलकर राज्य को आगे बढ़ाएंगे । मुख्यमंत्री…

Read More

सर्चिंग के दौरान आईईडी ब्लास्ट में प्रधान आरक्षक की शहादत पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जताया शोक शहीद जवान के परिजनों के प्रति व्यक्त की संवेदना रायपुर, 14 दिसंबर 2023/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कांकेर जिले के थाना परतापुर के अंतर्गत ग्राम सड़कटोला के पास सर्चिंग के दौरान आईईडी ब्लास्ट में बीएसएफ में प्रधान आरक्षक के पद पर कार्यरत श्री अखिलेश राय की शहादत पर गहरा शोक व्यक्त किया है। बीएसएफ में प्रधान आरक्षक के पद पर कार्यरत श्री अखिलेश राय उत्तरप्रदेश के गाजीपुर जिले के निवासी थे। सर्चिंग अभियान के दौरान आईईडी ब्लास्ट के चपेट…

Read More

संशोधन पीड़ित शिक्षकों की समस्याओं के समाधान हेतु आगे आये वीरेंद्र दुबे,संशोधन शाला मे ज्वाइनिंग को लेकर आज शिक्षा सचिव और संचालक लोक शिक्षण संचालनालय से किया मांग: दोनों अधिकारियों ने दिया जल्द समाधान का दिया भरोसा कोर्ट के स्पष्ट निर्देश के बाद भी ज्वाइनिंग न देने पर जताई नाराजगी शालेय शिक्षक संघ ने कहा शिक्षकों को प्रताड़ित करना बंद करें,तत्काल ज्वाइनिंग देकर वेतन प्रदान करे विभाग शालेय शिक्षक संघ ने किया अपील, पीड़ित शिक्षक साथी न हो हताश, संगठन है आपके साथ रायपुर। शिक्षक पदोन्नति उपरांत संशोधन को लेकर प्रदेश लगभग 4000 शिक्षकों का पिछली सरकार मे उनका संशोधन…

Read More

रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज यहां महानदी भवन नवा रायपुर में नई सरकार की प्रथम कैबिनेट की बैठक शुरू रायपुर, 14 दिसम्बर 2023 मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज यहां महानदी भवन नवा रायपुर में नई सरकार की प्रथम कैबिनेट की बैठक शुरू। बैठक में उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव और श्री विजय शर्मा भी उपस्थित हैं।

Read More

पेण्ड्रा/दिनांक 13 दिसंबर 2023 मुख्यमंत्री पद की शपथ से पहले पेण्ड्रा के स्वामी कृष्ण प्रपन्नाचार्य ने विष्णुदेव साय के निवास में हवन पूजन संपन्न कराया अभिजीत मुहूर्त में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का उनके आवास में विधि विधान से पेण्ड्रा के पुरोहितों ने राज्याभिषेक किया पेण्ड्रा / 13 दिसम्बर बुधवार को छत्तीसगढ़ के नव निर्वाचित मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायपुर में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। यह दिन पेण्ड्रा के लिए भी महत्वपूर्ण रहा, क्योंकि शपथ ग्रहण समारोह से पहले रायपुर में मुख्यमंत्री के निवास में ग्राम बंधी (पेण्ड्रा) निवासी स्वामी कृष्ण प्रपन्नाचार्य कामता महाराज और जगतगुरु रामानुजाचार्य आश्रम…

Read More

रायपुर : छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा मान्यता वृध्दि (नवीनीकरण) का शुल्क पोर्टल के माध्यम से ऑनलाईन भुगतान करने की प्रक्रिया प्रारंभ रायपुर, 13 दिसम्बर 2023 छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल, से मान्यता प्राप्त समस्त अशासकीय संस्थाओं के शैक्षणिक सत्र 2024-25 के मान्यता वृध्दि (नवीनीकरण) का शुल्क विद्या पोर्टल के माध्यम से ऑनलाईन भुगतान करने की प्रक्रिया प्रारंभ की गई है। संस्था के प्राचार्य अपनी संस्था के यूजर आईडी और पासवर्ड के माध्यम से पोर्टल पद में स्वहपद कर ‘मान्यता नवीनीकरण शुल्क भुगतान’ विकल्प पर क्लिक कर ऑनलाईन भुगतान कर सकते हैं। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव प्रोफेसर श्री…

Read More

रायपुर : डी.एल.एड., बी.एड., बी.ए.बी.एड. और बी.एस.सी.बी.एड. प्रवेश के लिए अंतिम चरण आबंटन प्रक्रिया में संशोधन निःशुल्क पंजीयन 14 से 16 दिसम्बर तक किसी एक महाविद्यालय का देना होगा विकल्प रायपुर, 13 दिसंबर 2023 राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद द्वारा 24 नवम्बर 2023 को जारी डी.एल.एड., बी.एड., बी.ए.बी.एड. और बी.एस.सी.बी.एड. पाठ्यक्रम सत्र 2023-24 में प्रवेश के लिए अंतिम चरण के आबंटन प्रक्रिया में समय-सारणी में संशोधित किया गया है। संशोधन अनुसार प्रवेश के लिए निःशुल्क पंजीयन 14 दिसंबर से 16 दिसंबर तक कराना होगा। 19 दिसम्बर को शाम 4 बजे प्रतीक्षा सूची जारी की जाएगी। महाविद्यालय द्वारा चयन सूची…

Read More

उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा का जिला पंचायत सदस्य से लेकर डिप्टी सीएम तक का सफ़रनामा कवर्धा विधायक श्री विजय शर्मा ने आज उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली रायपुर, 13 दिसंबर 2023 कवर्धा विधायक श्री विजय शर्मा ने आज छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में डिप्टी सीएम की शपथ ली। रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में विशाल जनसमूह के बीच राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। विधायक श्री विजय शर्मा का सार्वजनिक जीवन यशस्वी रहा है। उन्होंने कबीरधाम जिला पंचायत के सदस्य से लेकर उपमुख्यमंत्री पद तक…

Read More

श्रीमद भागवत केवल पुस्तक नही साक्षात कृष्ण स्वरूप है—राधेय महाराज श्रीमद भागवत तो दिव्य कल्पतरु है—राधेय महाराज पांडवो का हिमालय गमन हमे यह बताता है पांच तत्वों से बने इस शरीर को इसी तरह एक दिन पंच तत्वों में मिल जाना है मृत्यु ही सत्य है इसे हमे स्वीकार करना होगा तथा यह कोशिश करे कि जिस तरह राजा परिक्षित ने अपना अंत समय जान मृत्यु को सफल बनाने के लिये प्रयास किया वह हमारे समक्ष एक उदाहरण है उक्त बाते शर्मा परिवार मजरकटा द्वारा आयोजित श्रीमद भागवत ज्ञान भक्ति यज्ञ में कथा वाचक परम् पूज्य रमेश भाई…

Read More

ब्रेकिंग मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मंत्रालय पहुंचने पर मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन सहित मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों-कर्मचारियों ने पुष्प गुच्छ भेंटकर उनका आत्मीय स्वागत किया उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव और श्री विजय शर्मा भी मुख्यमंत्री के साथ मंत्रालय पहुंचे मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय मंत्रालय में सचिवों सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा कर रहे हैं। मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू, पुलिस महानिदेशक श्री अशोक जुनेजा, पीसीसीएफ श्री व्ही श्रीनिवास राव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित

Read More

छत्तीसगढ़ में नव प्रभात… नई आशाएं, नया विश्वास… मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ। राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन ने दिलाई शपथ। इनकेसाथ दो उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा व अरुणसाव नेभी पद व गोपनीयता की शपथ ली इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गृह मंत्री अमित शाह,भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित कई मुख्यमंत्री नवनिर्वाचित विधायक शामिल है।

Read More

https://www.youtube.com/live/I3zyfVS-VLE?si=zQoZddpIY535X6k2 रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार के चौथे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के शपथग्रहण समारोह प्रधानमंत्री नरेंद्रमोदी की उपस्थिति प्रारंभ जिसका सीधा प्रसारण साइंस कालेज मैदान रायपुर से।

Read More

आदिवासी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे छत्तीसगढ़वासियों का हर सपना पूरा : रायमुनि भगत आदिवासी मुख्यमंत्री के हाथों, छत्तीसगढ़ लिखेगा विकास की नई इबारत : श्रीमती गोमती साय रायपुर, 13 दिसंबर 2023/ जशपुर की विधायक और वरिष्ठ आदिवासी नेत्री रायमुनि भगत ने जशपुर के माटीपुत्र श्री विष्णुदेव साय के मुख्यमंत्री निर्वाचित होने पर उन्हे बधाई दी है। उन्होनें जशपुरांचल के एक छोटे से गांव बगिया के बेटे के हाथों में छत्तीसगढ़ की बागडोर थमाने के लिए केंद्रीय नेतृत्व को बधाई देते हुए कहा कि जनजाति क्षेत्र से मुख्यमंत्री चुने जाने से आदिवासी बाहुल्य छत्तीसगढ़ के विकास को एक नई उंचाई हासिल…

Read More

विशेष-लेख हमने ही बनाया है, हम ही संवारेंगे, मोदी जी की गारंटी छत्तीसगढ़ में होगी साकार रायपुर, 12 दिसंबर 2023/ 13 दिसंबर को मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल की शपथ होगी। छत्तीसगढ़ की सरकार की कमान एक आदिवासी मुख्यमंत्री के हाथ में सौंपी गई है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी कहते हैं कि देश में युवा, किसान, गरीब और महिला ऐसे वर्ग हैं जिनके लिए काम किया जाना चाहिए। धान के कटोरे को बनाने में, संवारने में इन चारों वर्गों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी ने छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण…

Read More

सरकार बदलते ही भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्यवाही ,जिला समन्वयक श्याम चंद्राकर निलंबित ,अगला नंबर किसका गरियाबंद। गरियाबंद जिले के तत्कालीन जिला समन्वयक राजीव गांधी शिक्षा मिशन व वर्तमान खेल अधिकारी व्याख्याता श्याम चंद्राकर पर दो तीन वर्ष पूर्व स्कूलो में खेल गढ़ियां मद में खेल सामग्री खरीदी की जगह टेलीविजन खरीदी कर लाखों के भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे जिस पर कलेक्टर ने अपर कलेक्टर के अध्यक्षता में जांच कमेटी गठित की थी जांच उपरांत भ्रष्टाचार होने के बाद जिला परियोजना समन्वयक की भूमिका पायी गई जिस पर कार्यवाही करने 2022से लंबित रही क्योंकि श्याम चंद्राकर पर राजनीतिक और…

Read More

पेण्ड्रा/दिनांक 12 दिसंबर 2023 कर्मचारियों को उम्मीद : सरकार गठन के बाद देय तिथि से मंहगाई भत्ता का आदेश जल्द जारी होगा डीए के लिए तरसने का अनुभव कर्मचारियों को पहली बार भूपेश सरकार में मिला, डीए डुबाने वाली भूपेश सरकार को कर्मचारियों ने डुबोया अखिल भारतीय सेवा के अधिकारियों को डीए देकर और कर्मचारियों को वंचित रखकर भूपेश सरकार ने किया था भेदभाव पेण्ड्रा / विष्णु देव साय के नेतृत्व में गठित होने वाली भाजपा सरकार से छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी संयुक्त मोर्चा को उम्मीद है कि घोषणा पत्र में किए गए वायदे के अनुसार देय तिथि से कर्मचारियों को…

Read More

रायपुर : प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की गरिमामय उपस्थिति में छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और मंत्रिमंडल के सदस्य 13 दिसम्बर को लेंगे शपथ रायपुर, 11 दिसम्बर 2023 राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में दोपहर 2 बजे आयोजित होगा शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम में केन्द्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेण् पीण् नड्डाए केन्द्रीय मंत्री गण् मनसुख मांडविया छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी श्री ओम माथुरए सह प्रभारी श्री नितिन नबीन सहित अनेक राज्यों के मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता उपस्थित रहेंगे।

Read More

हाई कोर्ट का फैसला बड़ा या उच्च अधिकारियों का आदेश रायपुर। शिक्षक प्रमोशन संशोधन निरस्तीकरण मामले में शिक्षकों की व्यथा थमने का नाम ही नहीं ले रही है। जहां एक ओर न्यायालय ने अपने 03/11/2023 के आदेश में संशोधन निरस्तीकरण के आदेश को ही गलत बताते हुए समाप्त कर दिया और शिक्षकों को पूर्व की शाला में जॉइन कर कर वेतन प्रदान करने का फैसला दिया। किंतु उच्च अधिकारियों द्वारा पूर्व की शाला कि गलत व्याख्या करते हुए, ना तो उन्हें संशोधित शाला में और ना ही पदोन्नत शाला में जॉइनिंग करने का अवसर प्रदान किया गया और ना ही…

Read More

रायपुर : राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबा साहेब कंगाले ने सौंपी नव-निर्वाचित प्रतिनिधियों की सूची रायपुर, 05 दिसंबर 2023 मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबा साहेब कंगाले ने आज दोपहर राजभवन में राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन से भेंट कर उन्हें छत्तीसगढ़ राज्य की छठवीं विधानसभा के गठन की अधिसूचना के साथ नव-निर्वाचित प्रतिनिधियों की सूची सौंपी। इस अवसर पर भारत निर्वाचन आयोग के प्रधान सचिव श्री एस बी जोशी, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री नीलेश महादेव क्षीरसागर, राज्यपाल के सचिव श्री अमृत कुमार खलखो, भारत निर्वाचन आयोग के अवर सचिव…

Read More

रायपुर : मुख्य सचिव से भारतीय पुलिस सेवा के परिवीक्षाधीन अधिकारियों ने की सौजन्य मुलाकात रायपुर, 05 दिसम्बर 2023 मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन से 75 आर.आर. बैच के भारतीय पुलिस सेवा के चार परिवीक्षाधीन अधिकारियों ने मंत्रालय महानदी भवन में सौजन्य मुलाकात की। भारतीय पुलिस सेवा के वर्ष 2021 और 2022 बैच के परिवीक्षाधीन अधिकारियों में श्री आकाश श्रीश्रीमाल, श्री अजय कुमार, श्री अक्षय प्रमोद साबरा और श्री विमल कुमार पाठक ने मुलाकात की।

Read More

छत्तीसगढ़ में कर्मचारियों से वादाखिलाफी, हड़तालों का दमन भारी पड़ा कांग्रेस को, 25% किसान भी नाराज कर्मचारी परिवार से हैं, इस फेक्टर को नहीं समझने से सत्ता से बाहर हुई कांग्रेस राज्य के 9 लाख नियमित, अनियमित, संविदा और दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी व पेंशनर कांग्रेस सरकार से नाराज थे कर्मचारी परिवार से ताल्लुक रखने वाले किसान भी कांग्रेस के खिलाफ रहे जो सरकार डीए नहीं दे सकी वो दूसरा मांग कैसे पूरा करेगी ? इस नकारात्मक छवि ने भी भूपेश सरकार का बंटाधार किया आचार संहिता लागू होने के बाद गोपनीय तरीके से जमीनी स्तर पर कर्मचारियों ने सत्ता…

Read More

बिंद्रानवागढ़ विधानसभा जनकराम ध्रुव ने सीधे मुकाबले में बीजेपी के परंपरा गत किला को ढहाया तोड़ा तिलस्म गरियाबंद। विधानसभा चुनाव के कड़े मुकाबले में कांग्रेस पार्टी ने 55विधानसभा बिंद्रानवागढ़ जो बीजेपी की परंपरागत अजेय सीट को 816वोटों से जीत दर्ज कर बीजेपी के अपराजेय कहने वाली सीट को कांग्रेस की झोली में डाल कर बड़ा उलटफेर किया। हार की जहा उम्मीद खत्म हो चुकी थी बीजेपी खेमे में अंतिम राउंड तक वापसी करने की उम्मीद पर पहली बार पानी फेरा 15हजार से बढ़त लेकर निकले जनक राम ध्रुव के बढ़त को घटाते घटाते बीजेपी 816मत से हार गई। वहीं लोगो…

Read More

बीजेपी की सरकार बनने पर बधाई,अब शिक्षक एलबी संवर्ग के साथ होगा न्याय,होगी सहायक शिक्षक की विसंगति दूर, पढ़िए और क्या कहा शिक्षक नेता – कौशल अवस्थी ने। *रायपुर–छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन के कार्यकारी प्रांत अध्यक्ष कौशल अवस्थी नई सरकार को बधाई वा शुभकामनाएं दी है और उनका स्वागत किया है। यह उम्मीद जताई है कि, यह सरकार अपने कार्यकाल को बहुत अच्छे तरीके से पूरा करेगी। हमेशा कर्मचारी हित का ध्यान रखेगी और घोषणा पत्र में किए गए अपने वादों को पूरा करेगी। बीजेपी का सटीक घोषणापत्र वर्तमान जीत के लिए महत्वपूर्ण कारण रहा है।* *कौशल अवस्थी…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा सहित चार राज्यों के चुनाव परिणाम जानने चुनाव आयोग ने appतैयार किया हैइस app को downlod कर कोई भी आज मतगणना में रुझान और परिणाम जान सकेगा। वोटर हेल्पलाइन एप

Read More

प्राथमिक शाला सिर्रीखुर्द मे सुरक्षित शनिवार पर नशा मुक्ति कार्यक्रम आयोजित गरियाबंद। शासन के निर्देशानुसार प्राथमिक शाला सिर्रीखुर्द में बस्ता मुक्त सुरक्षित शनिवार पर स्कूली बच्चों एवं शिक्षकों के माध्यम से नशा मुक्ति पर नुक्कड़ नाटक कर नशा न करने के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया शिक्षक खोमन सिन्हा ने बताया कि दिसंबर प्रथम शनिवार मुख्यमंत्री शाला सुरक्षा कार्यक्रम छत्तीसगढ़ सरकार के निर्देश पर नशीले पदार्थों का सेवन न करने के लिए जागरूकता अभियान के तहत प्राथमिक शाला सिर्रीखुर्द में नुक्कड़ नाटक आयोजित किया गया् है जिसमें बताया गया कि नशा पान हम कई तरीकों से करते हैं जैसे…

Read More

पेण्ड्रा/दिनांक 02 दिसंबर 2023 मरवाही विधानसभा में पड़े 78.86% कुल 155940 वोटों की गिनती होगी, सुबह 8 बजे डाक मतपत्रों की गिनती के बाद 8.30 बजे से ईवीएम मशीनों से वोटों की गिनती 18 राउंड में पूरी होगी 242 मतदान केंद्रों में 154854, उम्रदराज व दिव्यांग मतपेटी में 367, सुविधा केंद्रों में 640 डाक मतपत्र एवं पोस्ट से 79 मत सहित 155940 कुल 78.86 प्रतिशत मत पड़े 3 लेयर सुरक्षा व्यवस्था की गई छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 मरवाही विधानसभा पेण्ड्रा / विधानसभा चुनाव 2023 के अंतर्गत 3 दिसम्बर को जीपीएम जिला स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गुरुकुल में मरवाही विधानसभा…

Read More

मरवाही सीट का पूर्वानुमान – छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद मरवाही में पहला चुनाव जो एक तरफा नहीं है, इससे पहले 4 आम चुनाव और 2 उपचुनाव एक तरफा रहे कांग्रेस, जोगी कांग्रेस और भाजपा में त्रिकोणीय मुकाबला, 3 दिसम्बर की मतगणना पर टिकी सबकी नजर पूर्व सीएम स्व अजीत जोगी के नाम की सहानुभूति, कांग्रेस प्रत्याशी विधायक डॉ केके ध्रुव से असंतोष व भीतरघात का लाभ मिलते दिखा जोगी कांग्रेस के गुलाब राज को जोगी कांग्रेस ने बहुत ही प्रभावी ढंग से चुनाव लड़कर विरोधियों को दिया करारा जवाब पेण्ड्रा-मरवाही / अनूसूचित जनजाति वर्ग के लिए आरक्षित मरवाही विधानसभा…

Read More

प्राथमिक शाला खट्टी में हमर कोठी एक नवाचार की शुरुआत गरियाबंद। प्राथमिक शाला खट्टी में हमर कोठी एक नवाचार की शुरुआत कहते है मन में कुछ अच्छा करने की इच्छा हो और दृढ़ संकल्पित हो तो हर नामुमकिन कार्य को किया जा सकता है।जहाँ चाह वहां राह जैसा हम चाहते है वैसा ही करते हैं।ऐसा ही विलक्षण कार्य संकुल केंद्र अतरमरा के प्राथमिक शाला खट्टी के प्रधान पाठक एवम् शिक्षको के द्वारा एक नवाचार के रूप *हमर -कोठी हमर- बैंक* की शुरुवात किया गया है।संकुल केंद्र अतरमरा के शासकीय प्राथमिक शाला खट्टी के प्रधान पाठक श्रीमती चित्ररेखा लोहेश एवम् श्रीमती…

Read More

मतगणना हॉल पर मोबाईल फोन, आई पेड, लैपटॉप, स्मार्टवॉच, कैमरा, अन्य इलेक्ट्रानिक उपकरण, बीडी सिगरेट, गुटका ले जाना प्रतिबंधित गरियाबंद 01 दिसम्बर 2023/ विधानसभा आम निर्वाचन 2023 के अंतर्गत रविवार, 03 दिसम्बर को जिला मुख्यालय गरियाबंद के कृषि उपज मंडी परिसर स्थित मतगणना कक्ष में जिले के दोनों विधानसभा क्षेत्रों का मतगणना किया जायेगा। इस संबंध में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय रायपुर से आवश्यक दिशा – निर्देश जारी किये गए हैं। उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री तीर्थराज अग्रवाल ने बताया कि मतगणना हॉल के भीतर मतगणना के परिणाम का योग करने के लिए प्रत्येक अभ्यर्थी एवं उनके निर्वाचन अभिकर्ता को…

Read More

सेवामुक्त हुए छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयुक्त ठाकुर राम सिंह को आयोग में दी गयी भाव भीनी विदाई समय के पाबंद , सहज, व्यवहारकुशल और दक्ष व्यक्तित्व के धनी हैं श्री सिंह – सचिव श्री कैसर अब्दुल हक़ विदाई समारोह में श्री ठाकुर राम सिंह के कार्यकाल की सबने की खुले मन से तारीफ़ *मोमेंटो और फूलों का ग़ुलदस्ता देकर यादों को संजोने की कोशिश की* रायपुर , 29 नवंबर 2023 / छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री ठाकुर राम सिंह सेवामुक्त हो गये हैं । आज इसी के मद्देनज़र राज्य निर्वाचन आयोग में विदाई समारोह का आयोजन कर उन्हें भावभीनी विदाई…

Read More

पटना।बिहार सरकार ने शैक्षणिक वर्ष 2024 के लिये शालाओं में घोषित अवकाश के विरोध करने वाले शिक्षक नेता केशव कुमार को सरकार के विरुध्द बयान बाजी विरोध प्रदर्शन करने पर गंभीरता से लिया है पूर्वी चंपारण के जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय ने शिक्षक समुदाय को सोशल मीडिया में सरकार के खिलाफ भड़काने के आरोप में स्पष्टीकरण मांगा है और कठोर अनुशासनात्मक कार्यवाही का लेख किया है।

Read More

खाद्य विभाग का ईमेल आईडी एक्सेस नही हो रहा उक्त ईमेल आईडी से पत्र ब्यवहार न करें-खाद्य अधिकारी महासमुंद 30 नवंबर 2023//कार्यालय, कलेक्टर (खाद्य शाखा),महासमुन्द का ई-मेल आई डी mahasamundcgfood@gmail.com है, जो कार्यालयीन शासकीय पत्र व्यवहार के उपयोग के लिये है किन्तु किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा विगत 21 नवम्बर, 2023 से इस ई-मेल आई. डी/पासवर्ड को हैक कर लिया गया है। कार्यालय द्वारा अनेक बार उक्त ई-मेल आई डी का पासवर्ड परिवर्तित किया गया किन्तु अज्ञात व्यक्ति द्वारा प्रत्येक परिवर्तित पासवार्ड को पुनः परिवर्तित कर दिया गया है। वर्तमान में इस कार्यालय की उक्त ई-मेल आई.डी एक्सेस नहीं हो रही…

Read More

धान के अवैध परिवहन पर गरियाबंद पुलिस की कार्यवाही*ग्राम नवाडीह मे 02 पिकअप भरे धान को किया गया जप्त ।संपूर्ण कार्यवाही थाना छुरा गरियाबंद – शासन के मंशानुसार प्रदेश के किसानो को अधिक से अधिक लाभ मिले इसी परिप्रेक्ष्य में जिले के पुलिस कप्तान उमनि/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित तुकाराम काम्बले के द्वारा अवैध धान परिवहन पर रोक लगाने व कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किए है। आज दीगर प्रान्त उडीसा से थाना छुरा अन्तर्गत सीमा से लगे ग्रामों में अवैध धान परिवहन की सूचना प्राप्त होने पर थाना प्रभारी प्रशिक्षु डीएसपी प्रवीण भारती द्वारा तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना से…

Read More

रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन-2023 : मतगणना प्रेक्षक करेंगे मतगणना प्रक्रिया का सूक्ष्मता से अवलोकन भारत निर्वाचन आयोग ने प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिए मतगणना प्रेक्षक किया नियुक्त रायपुर 29 नवम्बर 2023 भारत निर्वाचन आयोग द्वारा छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत 90 विधानसभा क्षेत्रों के लिए मतगणना प्रेक्षकों की नियुक्ति की गई है। 3 दिसंबर को मतगणना के दौरान प्रत्येक निर्वाचन क्षेत्र के लिए एक मतगणना प्रेक्षक मतगणना प्रक्रिया का सूक्ष्मता से अवलोकन करेंगे। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त मतगणना प्रेक्षकों की उपस्थिति में मतगणना दिवस पर संबंधित विधानसभा क्षेत्र के लिए मतगणना के परिणामों को प्रत्येक चक्र (चरण) के…

Read More

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में तेज़ रफ्तार की कहर ने एक शिक्षिका की जिंदगी छीन ली, राखड़ से भरी तेज रफ़्तार ट्रेलर की चपेट में शिक्षिका की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।वहीं शिक्षिका की मौत से परिजनों का रो, रोकर बुरा हाल है। जानकारी के मुताबिक ये दर्दनाक हादसा कोरबा के सिविल लाईन थाना क्षेत्र के झगरहा मुख्य मार्ग का है ,जहां बुंदेली के शासकीय प्राथमिक शाला में पदस्थ शिक्षिका रोशनी बंजारे उम्र 29 वर्ष ड्यूटी से घर लौट रही थी, उसी दौरान…

Read More

गरियाबंद ब्रेकिंग : चुनाव आयोग को डी ई ओ के फर्जी साइन से भेजी जांच प्रतिवेदन ,बुरे फंसे अफसर हो सकती है कड़ी कार्यवाही गरियाबंद। गरियाबंद जिले के जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के मातहत अधिकारी एवम प्रतिनियुक्ति पर काम कर रहे शिक्षक ने महिला मीडिया कर्मी के शिकायत पर भारत चुनाव आयोग नई दिल्ली के द्वारा मांगे गये जांच प्रतिवेदन में शिकायत पर अपनी संलिप्तता को छुपाने आरोपी अधिकारियों ने खुद की जांच गुपचुप तरीके से खुद कर खुद को बेदाग और शिकायत को झूठा निराधार तथ्यहीन करार दिया और जिला शिक्षा अधिकारी रमेश कुमार निषाद के फर्जी हस्ताक्षर कर…

Read More

संविधान दिवस पर जोहार:आदिवासी कला मंच छत्तीसगढ़ ने रचा स्वर्णिम इतिहास गरियाबंद। जोहार आदिवासी कला मंच छत्तीसगढ़ का प्रथम प्रदेश स्तरीय वार्षिक सम्मान समारोह एवं कवि सम्मेलन दिनांक 26 नवंबर 2023 को हल्बा आदिवासी शक्ति सदन नगरी जिला धमतरी छ. ग. मे संपन्न हुआ। कार्यक्रम मे छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों से सैकड़ो की संख्या में आदिवासी कलाकार, कवि, लेखक,साहित्यकार, खिलाड़ी, चित्रकार, मूर्तिकार तथा कला प्रेमी अपनी आदिवासी वेशभूषा में शामिल हुए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री अजय कुमार मंडावी जी पद्मश्री सम्मान से सम्मानित छत्तीसगढ़ के पहले आदिवासी व्यक्तित्व, अतिविशिष्ट अतिथि श्री रूपराय नेताम शहीद वीर नारायण सिंह सम्मान छत्तीसगढ़…

Read More

पेण्ड्रा/दिनांक 29 नवंबर 2023 कलेक्टर ने मतदान कर्मियों का खाता नंबर तत्काल सुधारने का आदेश दिया डीईओ ने सभी बीईओ और प्राचार्य को एक दिन में खाता नंबर सुधारने का निर्देश दिया गलत खाता नंबर दर्ज होने से मतदान कर्मियों का मानदेय अटका है संयुक्त मोर्चा ने खाता नंबर सुधारने की मांग की थी गलत खाता नंबर दर्ज करने को मानदेय घोटाले की आशंका माना जा रहा पेण्ड्रा / गौरेला पेण्ड्रा मरवाही जिले से बेलतरा और कोटा विधानसभा क्षेत्र में मतदान कराने गए कर्मचारियों में आधे से अधिक कर्मचारियों का बैंक खाता नंबर और आईएफएससी कोड गलत दर्ज होने के…

Read More

पटना। बिहार सरकार ने राज्य के शालाओं में अध्यापन के लिये नई समय सारिणी जारी की है जिसके अनुसार शालाओं को अब आठ घंटा पढ़ाई के लिये खोलना पड़ेगा सुबह 9बजे से शालाओं में अध्यापन कार्य शुरू होगा जो शाम पांच बजे तक चलेगा सरकार ने पूरी समय सारिणी जारी कर दी है नई समय सारिणी आगामी1/12/23 से लागू होगी।

Read More

जिले के 15 हजार से अधिक किसानों ने 126 करोड़ रूपए से अधिक का बेचा धान धान का उठाव भी लगातार जारी, 31 हजार मेट्रिक टन से अधिक धान का हो चुका उठाव गरियाबंद 28 नवम्बर 2023/खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 अंतर्गत कलेक्टर श्री आकाश छिकारा के कुशल नेतृत्व में गरियाबंद जिला प्रदेश के अग्रणी धान उपार्जन करने वाले जिलों में शामिल है। साथ ही धान उठाव एवं चावल जमा मंे भी अग्रणी है। गरियाबंद जिले के 67 समितियों के उपार्जन केन्द्रों में धान की लगातार आवक बनी हुई है। अब तक जिले के कुल 15 हजार 174 कृषकों ने अब तक कुल…

Read More

विधानसभा निर्वाचन-2023 प्रदेश के 90 विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना के लिए तैयारियाँ पूरी, प्रेक्षकों की निगरानी में प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिए 14 टेबलों पर एक साथ होगी मतगणना कवर्धा में सबसे ज्यादा और मनेन्द्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र में सबसे कम होंगे मतगणना के चक्र रायपुर, 28 नवम्बर 2023/ छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन-2023 अंतर्गत 90 विधानसभा क्षेत्रों के लिए दो चरणों में हुए मतदान के बाद आगामी 3 दिसम्बर को मतगणना होगी। इसके लिए सभी 33 जिला मुख्यालयों में तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने बताया कि सभी मतगणना केंद्रों में प्रेक्षकों की निगरानी…

Read More

धान को बारिश से बचाने के लिए उपार्जन केन्द्रों में सभी व्यवस्था करें सुनिश्चित – कलेक्टर श्री छिकारा समय – सीमा की बैठक में विभागीय कार्यों में प्रगति लाने के दिये निर्देश गरियाबंद 28 नवंबर 2023/ कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने आज साप्ताहिक समय – सीमा की बैठक में जिला अधिकारियों को विभागीय कार्यों में प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने बैठक में विभागवार योजनाओं एवं विभागीय गतिविधियों की समीक्षा की। कलेक्टर ने कहा कि वर्तमान में समर्थन मूल्य पर किसानों से धान खरीदी का कार्य चल रहा है। धान खरीदी व्यवस्था की देखरेख के लिए समितिवार नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए…

Read More

मतगणना के लिए मतगणना पर्यवेक्षक, मतगणना सहायक एवं माइक्रोआब्जर्वर को दिया गया प्रशिक्षण कलेक्टर श्री छिकारा ने प्रशिक्षण में शामिल होकर मतगणना की सभी बारीकियों को ध्यानपूर्वक सीखने और सफलतापूर्वक मतगणना कार्य संपन्न कराने के दिए निर्देश 3 दिसंबर को गरियाबंद स्थित कृषि उपज मंडी परिसर में सुबह 8 बजे से शुरू होगी वोटों की गिनती गरियाबंद 28 नवम्बर 2023/ विधानसभा निर्वाचन के तहत वोटिंग के पश्चात 3 दिसंबर को मतगणना कार्य किया जाएगा। इसके लिए आज जिला पंचायत सभाकक्ष में काऊंटिंग सुपरवाईजर, मतगणना सहायकों तथा माइक्रो आब्जर्वर को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आकाश छिकारा के मार्गदर्शन में आयोजित प्रशिक्षण…

Read More

सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी ने किया प्राथमिक शाला सिर्रीखुर्द का निरीक्षण फिंगेश्वर। प्राथमिक शाला सिर्रीखुर्द का निरीक्षण करने पहुंचे सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी हेमंत कुमार साहू ने बताया कि प्राथमिक शाला सिर्रीखुर्द की कुल दर्ज संख्या 59 है जिसमें 54 बच्चे उपस्थित मिले मध्यान भोजन में आलू बड़ी दाल परोसा गया शाला में एक प्रधान पाठक के साथ दो सहायक शिक्षक पदस्थ हैं तीनों कक्षा में अध्यापन कराते मिले शिक्षकों द्वारा दैनंदनी संधारित किया जा रहा है जाति प्रमाण पत्र सभी बच्चों का बन चुका है सभी कक्षाओं में पढ़ाई में कक्षा अनुरूप पढ़ाई होने के साथ साथ बच्चों में…

Read More

कृषि महाविद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा संविधान के उद्देशिका का किया गया वाचन गरियाबंद 27 नवंबर 2023/ कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र फिंगेश्वर में 26 नवम्बर को संविधान दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम महाविद्यालय के प्रभारी अधिष्ठाता डॉ. सी.आर. नेताम एवं एन. एस. एस. प्रभारी डॉ. ओमेश ठाकुर के मार्गदर्शन में किया गया । अधिष्ठाता डॉ. नेताम ने संविधान के बारे में संक्षिप्त जानकारी देकर संविधान की प्रस्तावना / उद्देशिका का वाचन करवाया। उन्होंने कहा कि संविधान दिवस कार्यक्रम हमारे देश के विकास और समृध्दि के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है। इसे बनाए रखना एक अनिवार्य कदम है।…

Read More

रायपुर।छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग विभिन्न पदों की भर्ती के लिये परीक्षा आयोजित करेगा कुल 242 पद पर भर्ती के लियॆ परीक्षा आयोजित करने अधिसूचना जारी की गई है।

Read More

रायपुर।छत्तीसगढ़ के शिक्षक नेता के नियुक्ति संबंधी शिकायत पर जांच शुरू हो गयी है अवगत हो की जशपुर जिले के पत्थलगांव ब्लॉक की शासकीय प्राथमिक शाला उरांवपारा (दर्रापारा)में पदस्थ सहायक शिक्षिका श्रीमती चंद्रलेखा शर्मा पति संजय शर्मा की नियुक्ति फर्जी तरीके से होने और नियुक्ति उपरांत स्थानांतरण हो जाने की शिकायत राजेश कुमार धृतलहरे ने उच्च कार्यालय को किया था जिस पर विकासखंडशिक्षाअधिकारी पत्थलगांव ने जांच प्रारंभ करदीहै।

Read More

प्राथमिक शाला सिर्रीखुर्द मे संविधान दिवस मनाते हुए 26/11के शहिदों को श्रद्धांजलि अर्पित किया फिंगेश्वर। संविधान के निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की 125वीं जयंती पर प्राथमिक शाला सिर्रीखुर्द मे संविधान दिवस मनाया गया भारत को एक संपूर्ण प्रभुत्व संपन्न समाजवादी धर्मनिरपेक्ष लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने के लिए तथा उसके समस्त नागरिकों को सामाजिक आर्थिक और राजनीतिक न्याय विचार अभिव्यक्ति विश्वास धर्म और उपासना की स्वतंत्रता प्रतिष्ठा और अवसर की समता प्राप्त करने के लिए तथा उन सब में व्यक्ति की गरिमा और राष्ट्र की एकता और अखंडता सुनिश्चित करने वाली बंधुता बढ़ाने के लिए दृढ़ संकल्प होकर अपनी संविधान सभा…

Read More

पेण्ड्रा/दिनांक 26 नवंबर 2023 मतदान कर्मियों का खाता नंबर और आईएफएससी कोड गलत दर्ज होने से कर्मचारी नाराज गलत खाता नंबर से अटका मानदेय संयुक्त मोर्चा ने लापरवाह कर्मचारियों अधिकारियों पर कार्यवाही की मांग की पेण्ड्रा / गौरेला पेण्ड्रा मरवाही जिले से बेलतरा विधानसभा क्षेत्र में मतदान कराने गए 968 मतदान अधिकारियों को मानदेय राशि का भुगतान करने के लिए जारी किए गए सूची में आधे से अधिक कर्मचारियों का बैंक खाता नंबर और आईएफएससी कोड गलत दर्ज होने के कारण कर्मचारी नाराज हैं। इस संबंध में छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारियों ने निर्वाचन विभाग के अधिकारियों के…

Read More

रायपुर : प्रदेश में 21 नवम्बर से 4 दिसम्बर तक मनाया जाएगा पुरूष नसबंदी पखवाड़ा, महिला व पुरूष नसबंदी के बारे में किया जाएगा जागरूक पुरूष नसबंदी पखवाड़ा के दौरान परिवार नियोजन के स्थाई व अस्थाई साधनों की दी जाएगी जानकारी रायपुर, 25 नवम्बर 2023 परिवार नियोजन के प्रति लोगों को जागरूक करने राज्य शासन के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा 21 नवम्बर से 4 दिसम्बर तक पुरूष नसबंदी पखवाड़ा चलाया जाएगा। इस दौरान ग्राम स्तर से लेकर जिला स्तर तक विशेष अभियान चलाकर पुरूष नसबंदी के प्रति फैली अज्ञानता व भ्रांतियों को दूर किया जाएगा। पखवाड़े के दौरान…

Read More

महिलाओं के खिलाफ हिंसा खत्म होनी चाहिए- *जिला मुख्य आयुक्त डॉ. सुरेश शुक्ला “अंतर्राष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस” पर कार्यक्रम “पुलिस पब्लिक स्कूल के स्काउट-गाइड ने जागरूक किया — “महिला का सम्मान करो, सम्मान करो” । **************************** संयुक्त राष्ट्र द्वारा “25 नवंबर” को दुनिया भर में महिलाओं के खिलाफ हिंसा के उन्मूलन के लिए “अंतर्राष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस” के रूप मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र संघ का मानना है कि महिलाओं के खिलाफ हिंसा मानवाधिकार का उल्लंघन है। उक्त उद्गार भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ, जिला संघ-रायपुर के जिला *मुख्य आयुक्त डॉ. सुरेश शुक्ला जी* “25 नवंबर, अंतर्राष्ट्रीय महिला…

Read More

जिले के चिन्हित क्षेत्र कोलाहल प्रतिबंधित क्षेत्र किए गए घोषित कलेक्टर श्री छिकारा ने जारी किया आदेश गरियाबंद 25 नवंबर 2023/ कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री आकाश छिकारा ने गरियाबंद जिले में चिन्हित क्षेत्रों के 100 मीटर की परिधि को कोलाहल प्रतिबंधित क्षेत्र (जोन्स ऑफ साइलेंस) घोषित किया है। जारी निर्देशानुसार जिले के समस्त शासकीय, अशासकीय हॉस्पिटल, समस्त शासकीय अशासकीय शैक्षणिक संस्थान, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय तथा अन्य न्यायालय तथा समस्त शासकीय कार्यालय चिन्हित क्षेत्रों में शामिल होंगे। इनके 100 मीटर के परिधि को कोलाहल प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित किया गया है। इसमें भारत सरकार एवं छत्तीसगढ़ शासन के हॉस्पीटल,…

Read More

मतगणना कार्य रविवार 3 दिसम्बर को सुबह 8 बजे से कृषि उपज मंडी परिसर गरियाबंद स्थित मतगणना केन्द्र में किया जाएगा’ ’प्रत्येक विधानसभा के लिए 14-14 टेबल लगाए जाएंगे, ईव्हीएम में दर्ज मतों की गणना की जाएगी’ ’ मतगणना कार्य के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों की लगाई गई ड्यूटी’ ’मतगणना हाल में मोबाईल फोन ले जाने की नहीं होगी अनुमति’ गरियाबंद 24 नवम्बर 2023/ विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिए मतगणना कार्य रविवार 3 दिसम्बर को सुबह 8 बजे से कृषि उपज मंडी परिसर गरियाबंद स्थित मतगणना केन्द्र में किया जाएगा। प्रत्येक विधानसभा के लिए 14-14 टेबल लगाए जाएंगे तथा ईव्हीएम में दर्ज…

Read More

रायपुर : आदिवासियों को उनकी जमीन से उजाड़ना मानवता के खिलाफ अपराध – श्री हरिचंदन धरती एवं मानवाधिकार संरक्षण पर आयोजित राष्ट्रीय कार्यशाला में शामिल हुए राज्यपाल रायपुर, 24 नवंबर 2023 छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन ने कहा है कि अगर कोई आदिवासियों को उनकी जमीन से बेदखल करता है, तो यह मानवाधिकार का उल्लंघन है। भुवनेश्वर के जयदेव भवन में गत दिवस आयोजित मिट्टी, मां और मानवाधिकार विषय पर आयोजित राष्ट्रीय कार्यशाला में राज्यपाल ने कहा कि आदिवासियों को अपना अधिकार और मानवाधिकार को जानना चाहिए। वे आज भी कई सरकारी सुविधाओं से वंचित हैं। उनके अधिकारों को…

Read More

(अच्छा लगे, तो मीडिया के साथी *बादल सरोज* का यह आलेख ले सकते हैं। सूचित करेंगे, तो खुशी होगी।) क्रिकेट को खेल रहने दो, खेल का खेला मत करो! 45 दिन तक चले 48 मुकाबलों वाला आईसीसी क्रिकेट विश्वकप 19 नवम्बर को पूरा हो गया। पांच प्रदेशों में चुनाव की गहमागहमी के ठीक बीचों बीच करोड़ों भारतीयों की हर शाम अपने नाम करवाने में कामयाब यह बड़ा खेल उत्सव जिस तरह से संपन्न हुआ, वह चिंताजनक ही नहीं, डरावना भी है। इसलिए नहीं कि पूरे मुकाबले में सभी 10 के 10 मैच जीत कर अविजित रहने वाली और लगभग ठीक…

Read More

रायपुर : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने कवर्धा जिले में मतगणना स्थल का किया निरीक्षण मतगणना की तैयारियों का लिया जायजा रायपुर 23 नवंबर 2023 मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने आज कबीरधाम कलेक्टर एव जिला निर्वाचन अधिकारी श्री जनमेजय महोबे और पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव के साथ कवर्धा के कृषि उपज मंडी परिसर स्थित मतगणना स्थल का निरीक्षण किया। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती कंगाले ने जिले के विधानसभा क्षेत्र 71-पंडरिया और 72-कवर्धा के लिए होने वाली मतगणना के लिए की जा रही तैयारियों का अवलोकन किया। उन्होंने स्ट्रांगरूम की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण…

Read More

रायपुर : सैनिक स्कूल अंबिकापुर में कक्षा 6वीं और 9वीं में प्रवेश हेतु ऑनलाईन आवेदन 16 दिसम्बर तक रायपुर, 22 नवम्बर 2023 सैनिक स्कूल अंबिकापुर में शैक्षणिक सत्र 2024-25 में कक्षा 6वीं और 9वीं में प्रवेश के लिए ऑनलाईन आवेदन की अंतिम तिथि 16 दिसम्बर को शाम 5 बजे तक है। ऑनलाईन आवेदन वेबसाईट या पर भरे जा सकेंगे। प्रवेश हेतु अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 21 जनवरी 2024 को राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित की जाएगी। सैनिक स्कूल में कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए विद्यार्थी की उम्र 31 मार्च 2024 को 10 से 12 वर्ष और कक्षा…

Read More

मितानिन दिवस पर मितानिनों का हुआ सम्मान मैनपुर : मितानिन दिवस पर ग्राम पंचायत इन्दागाँव में गांव की मितानिनों को श्रीफल व साल देकर सम्मानित किया गया। ग्राम पंचायत भवन में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्राम सरपंच श्री केशरीसिंह ध्रुव उपसरपंच श्री रूपसिंग बस्तिया सचिव श्री मनोज कुमार साहू भी मौजूद रहे। इस मौके पर सरपंच श्री केशरीसिंह ध्रुव ने कहा कि मितानिनों का कार्य ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधा दिलाने के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है। उनके द्वारा बच्चों को टीका लगने से लेकर, गर्भवती महिलाओं की देखरेख करना, अस्पताल ले जाना, जच्चा-बच्चा को स्वस्थ रखने के…

Read More

संयुक्त मोर्चा ने की सी एस से मुलाकात ,,,जारी हो 4% डी ए का आदेश ,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,। रायपुर। छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी संयुक्त मोर्चा के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्य सचिव अमिताभ जैन से मुलाकात कर प्रदेश निर्वाचन आयोग द्वारा जारी 4% डी ए का अनुमति पत्र सौंप, प्रदेश के कर्मचारियों पेंशनरों हित में वित्त विभाग से तत्काल आदेश जारी करने की मांग की ,प्रतिनिधि मण्डल में मोर्चा के अनिल शुक्ला,संजय तिवारी ,मंत्रालय कर्मचारी संघ के महेंद्र सिंह राजपुत,तीरथ लाल सेन ने संयुक्त बयान मे बताया कि मुख्य सचिव श्री जैन ने चर्चा के बाद 4% डी ए की फाइल आज ही वित्त…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग ने विधानसभा निर्वाचन 2023 के मतदानदल के कर्मियों को मानदेय भुगतान हेतु बाईस करोड़ पचास लाख रुपये की राशि जिलावार जारी की गई है किस कर्मचारी को किस दर से मानदेय का भुगतान किया जाएगा इसके स्पष्ट दिशा निर्देश जारी हुआ है। s

Read More

कोर्ट के निर्णय के उपरांत भी संशोधित शाला मे ज्वाइनिंग न देने से नाराज शिक्षकों ने आज जिलाशिक्षाधिकारी कार्यालय मे दिया धरन बालोद : पिछले तीन महीनों से वेतन के लिये तरसते शिक्षकों के परिवार का गुजारा हुआ मुश्किल: हो रहा संशोधित शाला के बच्चो की पढ़ाई का नुकसान* वर्षो बाद मिली पदोन्नति, विभागीय लड़ाई के चलते इन शिक्षकों के लिए मुसीबत का पहाड़ बन गई है। विगत 3 माह से इन शिक्षकों को वेतन न दिये जाने से इनके परिवार के लिए बड़ी आर्थिक संकट उत्पन्न हो गई है, तथा इनको एक तरफा कार्यमुक्त कर देने की वजह से…

Read More

रिजर्व मतदान दल के कर्मचारियों को मानदेय भुगतान की मांग रिजर्व मतदान दल के कर्मचारियों ने निर्वाचन आयोग से निर्वाचन कार्य के लिए मानदेय भुगतान की मांग की है। रायपुर। निर्वाचन कार्य मे लगे रिजर्व कर्मचारी भी निर्वाचन आयोग के कार्य को सफलतापूर्वक निर्वहन करते है। अन्य मतदान दलों के समान चुनाव कार्य का प्रशिक्षण लेते है और चुनाव ड्यूटी में भी उपस्थित रहते है। चुनाव तिथि तक उन्हें भी घर से बाहर रहना पड़ता है और मतदान सामग्री केंद्र और निर्वाचन कार्य मे सहयोग भी करते है। सेक्टर ऑफिसर के साथ रहकर अनायास ही उनकी ड्यूटी मतदान केंद्र पर…

Read More

पेण्ड्रा/दिनांक 20 नवंबर 2023 जीपीएम जिले के मतदान कर्मचारी बिलासपुर में अव्यवस्था एवं भेदभाव के शिकार हुए, कर्मचारी अधिकारी संयुक्त मोर्चा ने भारत निर्वाचन आयोग व मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से शिकायत कर कार्यवाही की मांग की पेण्ड्रा / बेलतरा एवं कोटा विधानसभा क्षेत्र में निर्वाचन ड्यूटी में गए गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के मतदान दल कर्मचारियों के मूलभूत सुविधाओं की अनदेखी, अव्यवस्था एवं भेदभाव की शिकायत मुख्य चुनाव आयुक्त भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़, रायपुर एवं गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले की कलेक्टर से छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी संयुक्त मोर्चा ने करते हुए दोषी अधिकारियों के विरुद्ध कार्यवाही…

Read More

रायपुर,छठ महापर्व के आखिरी दिन उगते सूर्य को दिया गया अर्घ्य,घाट पर उमड़े श्रद्धालु रायपुर,आस्था का पर्व छठ पूजा के चौथे दिन उदय होते सूर्य की पूजा कर अर्घ्य देने के लिए बड़ी संख्या में व्रती महिला और पुरुष पहुंचे.तड़के तालाब में आकार सूर्य देव को अर्घ्य देकर संतान के स्वस्थ दीर्घायु जीवन और अखंड सौभाग्य की कामना करते हुए परिवार की खुशहाली के लिये भगवान सूर्य से प्रार्थना की. इसके साथ ही छठ महापर्व का समापन हो गया. चार दिनों तक चलने वाले व्रत का प्रारंभ खरना से प्रारंभ होता है और 36 घंटे का निर्जला व्रत…

Read More

प्रयागराज: उत्तरप्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में एक अप्रैल 2005 के बाद नियुक्त/कार्यरत शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों पर लागू अंशदायी पेंशन योजना (एनपीएस) के तहत कटौती की धनराशि को विभागीय नियमों के विपरीत अन्य बीमा कंपनियों में निवेश कराने के प्रकरण पर माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने कार्रवाई की है। उन्होंने 25 जिलों में दोषी अधिकारी/कर्मचारी के विरुद्ध एफआइआर दर्ज कराने एवं अनुशासनात्मक कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए हैं।

Read More

रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन 2023 : अपने मताधिकार का प्रयोग करने वाले कुल महिला मतदाताओं की संख्या वोट डालने वाले कुल पुरुष मतदाताओं की संख्या से अधिक 50 विधानसभा क्षेत्रों में महिलाओं ने पुरुषों की तुलना में किया ज्यादा मतदान रायपुर 19 नवंबर 2023 छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन 2023 में अपने मताधिकार का प्रयोग करने वाले कुल महिला मतदाताओं की संख्या अपने मताधिकार का प्रयोग करने वाले कुल पुरुष मतदाताओं की संख्या से अधिक है। छत्तीसगढ़ की 90 विधानसभा क्षेत्रों में से 50 विधानसभा क्षेत्रों में पुरुषों की तुलना में महिलाओं ने ज्यादा मतदान किया है। छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन 2023…

Read More

पेण्ड्रा/दिनांक 18 नवंबर 2023 जीपीएम जिले के मतदान कर्मियों को बिलासपुर में भारी अव्यवस्था का सामना करना पड़ा बेलतरा विधानसभा क्षेत्र में लगाई गई थी ड्यूटी ठहरने, नाश्ता, खाना, प्रसाधन इत्यादि मूलभूत सुविधाओं के लिए मतदान कर्मी परेशान हुए बिलासपुर नगर निगम के बूथ में 2 दिन में मिला दो सूखी पूड़ी, थोड़ा सा हल्दी मिला चांवल, टमाटर का झोर मतदान सामग्री जमा करने रातभर ठिठुरते रहे कर्मचारी, नहीं किया अलाव का व्यवस्था सभी सुविधाओं के लिए मतदान कर्मियों को मानदेय दिया जाता है – रिटर्निंग ऑफिसर पेण्ड्रा / जीपीएम जिले के जिन कर्मचारियों की चुनाव ड्यूटी बिलासपुर जिले के…

Read More

IED ब्लास्ट में शहीद ITBP के शहीद जवान को पुलिस लाइन गरियाबंद अश्रुपूर्ण नम आंखों से श्रद्धांजलि दिया गया गरियाबंद।- विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के दौरान दिनांक 17. 11. 2023 को मतदान क्रमांक 90 बड़े गोबर से मतदान पार्टी, मतदान पूर्ण पश्चात् सुरक्षाकर्मी के साथ पैदल वापस गरियाबंद स्ट्रांग रूम के लिए रवाना हुआ इस दौरान मतदान केंद्र से कुछ दूर में ही पुल के पास माओवादियों द्वारा लगाए गए आईडी से आइटीबीपी C-54 बटालियन के प्रधान आरक्षक जोगेंदर सिंह शहीद हो गाया। शहीद जवान को श्रद्धांजलि देने के लिए जिले के कलेक्टर आकाश…

Read More

लोकतंत्र को मजबूत बनाने कोरबा के मतदाताओं ने दिखाया उत्साह जिले में हर वर्ग के मतदाताओं ने मतदान में उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया कोरबा जिले में मतदान शांति पूर्ण संपन्न कोरबा 17 नवंबर 2023/ कोरबा जिले में आज संपन्न हुये विधानसभा चुनाव के मतदान में मतदाताओं में उत्साह देखा गया। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के मतदान केंद्रों में मतदाता सुबह से कतारबद्ध होकर मतदान हेतु अपनी बारी का इंतजार करते दिखाई दिये। चुनाव आयोग द्वारा स्वीप कार्यक्रम सहित अन्य माध्यम से किये गये प्रचार प्रसार एवं मतदाताओं को वोट डालने दी गई सुविधाओं की वजह से मतदान करने लोगों का…

Read More

निर्वाचन में मतदान के लिए महिलाओं, बुजुर्गों, दिव्यांगजनों एवं युवाओं सहित हर वर्ग के नागरिकों में रहा अभूतपूर्व उल्लास एवं सहभागिता शाम 5 बजे तक अनंतिम आंकड़े अनुसार 71.13 प्रतिशत रहा मतदान जिला प्रशासन द्वारा मतदान केन्द्रों में मतदाताओं के लिए की गई चॉक-चौबंद व्यवस्था लोकतंत्र के उत्साह में सहभागी बने बड़ी संख्या में मतदाता सेल्फी जोन में मतदाताओं ने फोटो खींच कर खुशी जाहिर की गरियाबंद 17 नवम्बर 2023 / लोकतंत्र के उत्सव में विधानसभा निर्वाचन 2023 में आज गरियाबंद जिले के मतदाताओं में मतदान के लिए अभूतपूर्व उल्लास एवं उत्साह रहा। मतदान केन्द्रों पर सुबह से ही मतदान…

Read More

छत्तीसगढ़ प्रदेश के 70 सीटों पर मतदान की स्थिति। डौंडीलोहार में 75.01 प्रतिशत गुंडरदेही में 78.27 प्रतिशत संजारी बालोद में 79.63 प्रतिशत बलौदाबाजार में 72 प्रतिशत भाटापारा में 74.27 प्रतिशत कसडोल में 67.19 प्रतिशत रामानुजगंज में 65.50 प्रतिशत सामरी में 70.40 प्रतिशत बेमेतरा में 73.44 प्रतिशत नवागढ़ में 72.73 प्रतिशत साजा में 72.62 प्रतिशत बेलतरा में 59.08 प्रतिशत बिलासपुर में 56.28 प्रतिशत बिल्हा में 66.39 प्रतिशत कोटा में 65.69 प्रतिशत मस्तूरी में 59.50 प्रतिशत तखतपुर में 61.50 प्रतिशत धमतरी में 78.80 प्रतिशत कुरूद में 82.60 प्रतिशत सिहावा में 78.20 प्रतिशत अहिरवारा में 67.77 प्रतिशत भिलाई नगर में 63.54 प्रतिशत दुर्ग…

Read More

गरियाबंद। गरियाबंद जिले के बड़ेगोबरा पोलिंग बूथ से मतदान समापन कर वापस आ रहे पोलिंग पार्टी पर नक्सलियों ने ब्लॉस्ट कर हमला बोल दिया जिसके चलते आईटीबीपी का एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया था जवान जोगेंदर सिंग शहीद हो गये। गरियाबंद जिले के अतिसंवेदनशील मतदान केंद्र बड़े गोबरा में यह घटना हुई है वहीं हमले में मतदान कर्मियों को मामूली चोट पहुंची है।

Read More

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने प्रधान पाठक श्री कार्तिकेश्वर भोई एवं शिक्षक ई(एल.बी.) श्री थानेश्वर प्रसाद मार्कण्डेय को किया निलंबित निर्वाचन कार्य में लापरवाही पूर्वक कार्य करते पाया गया महासमुंद 17 नवम्बर 2023/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री प्रभात मलिक ने मतदान दल अधिकारी क्रमांक 1 एवं मतदान दल अधिकारी क्रमांक 2 क्रमशः श्री कार्तिकेश्वर भोई, प्रधान पाठक शासकीय प्राथमिक शाला सुखापाली एवं श्री थानेश्वर प्रसाद मार्कण्डेय शिक्षक ई (एल.बी.) शास. पूर्व माध्यमिक शाला मानपुर को निलंबित कर दिया है। विधानसभा निर्वाचन-2023 अंतर्गत 16 नवम्बर को कृषि उपज मंडी पिटियाझर, महासमुंद में मतदान सामग्री वितरण के…

Read More

हाथों की उंगलियॉ दिखाकर कर रही है किस्मत बदलने का इशारा हाथों की उंगलियॉ दिखाकर कर रही है किस्मत बदलने का इशारा महासमुंद 17 नवम्बर 2023/ गांव की गली से दूर और जंगलों के बीच रहने वाले विशेष पिछड़ी कमार जनजाति के लोग अपने बाएं हाथ की तर्जनी उंगली दिखाकर अपनी किस्मत बदलने का इशारा कर रहे है। आज लोकतंत्र के इस महापर्व में मतदान देकर खुद की भागीदारी सुनिश्चित कर रही है। लोकतंत्र में जनता ही सर्वोपरि है। उनकी भागीदारी के बदौलत स्वस्थ लोकतंत्र का सपना पूरा नहीं हो सकता। जिले में विशेष पिछड़ी जनजाति के करीब 3240 लोग…

Read More

सामाग्री वापसी के समय मतदान कर्मचारियों के सुविधाओ का रखा जाए पूरा ख्याल…. सामाग्री जमा सेंटर में हो रात के लिए गर्म भोजन, नास्ता, चाय व पानी की व्यवस्था….. मतदान कर्मियों का मानदेय बढाए भारत निर्वाचन आयोग – कर्मचारी मोर्चा रायपुर //- विधानसभा चुनाव 2023 के अंतिम चरण में आज प्रदेश के 70 सीटों पर मतदान हो रहा है। शाम 5 बजे मतदान सम्पन्न होने के बाद पोलिंग बुथों से मतदान दलों की वापसी शुरू हो जाएगी। सभी मतदान कर्मियों द्वारा चुनाव सम्पन्न करके सामाग्री जमा सेंटरों में आज रातभर सामाग्री जमा की जाएगी। “छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त कर्मचारी मोर्चा” ने…

Read More

गरियाबंद। गरियाबंद जिले के दो विधानसभा क्षेत्रों में द्वितीय चरण के मतदान जारी है 11बजे तक बिंद्रानवागढ़ क्षेत्र में18.81फीसदी तो राजिम विधानसभा में 18.60 फीसदी मतदान हो गया है।

Read More

गरियाबंद।प्रदेश में आज विधानसभा के द्वितीय चरण के मतदान के लियॆ गरियाबंद जिला मुख्यालय के नजदीकी बूथ डोंगरीगांव में मतदान के लिये काफी उत्साह के साथ मतदाताओं ने मतदान प्रक्रिया में हिस्सा लेकर अपना योगदान दिया सुबह 8बजे से ही महिलाओं और खेतिहर मजदूर कामगार लोगो की भीड़ उमड़ पड़ी। जिनमें ज्यादातर महिलाव मजदूर वर्ग शामिल है जिनको मतदान कर काम पर जाना है॥

Read More

GST के दाम को जानने के लिए बनाया डिवाइस, डिजाइन को मिला पेटेंट इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजाति विश्वविद्यालय अमरकंटक के वरिष्ठ प्रोफेसर फैकल्टी ऑफ कॉमर्स एंड मैनेजमेंट के पूर्व डीन और कॉमर्स विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर शैलेन्द्र सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन में उनके शोधार्थी अमित गुप्ता ने अपनी कलिग अदिति सरावगी के साथ मिलकर एक नया उपकरण तैयार किया है जो सरकार द्वारा लगाए जा रहे टैक्स जीएसटी की जांच करता है और ग्राहकों को उनके द्वारा खरीदे जा रहे वस्तुओं पर वह सरकार को कितना टैक्स दे रहे हैं, इसकी जानकारी देता है। अमित का शोध का विषय भी…

Read More

मतदान कर्मियों एवं संगवारी मतदान केंद्र के महिलाओं को कलेक्टर ने दी शुभकामनाएं नए जिम्मेदारी के निर्वहन के लिए प्रसन्नचित नजर आए महिला मतदान कर्मी आदर्श एवं संगवारी मतदान केन्द्रों को आकर्षक रूप से सजाया गया गरियाबंद 16 नवंबर 2023/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आकाश छिकारा ने कृषि उपज मंडी परिसर में स्थित सामग्री वितरण केन्द्र में मतदान दलों एवं संगवारी मतदान केंद्र के महिला मतदान कर्मियों से मुलाकात कर उन्हें सफलतापूर्वक अपने जिम्मेदारियों के निर्वहन के लिए अपनी शुभकामना दी। कलेक्टर श्री छिकारा ने मतदान दलों एवं महिला मतदान कर्मियों से प्राप्त मतदान सामग्रियों का समुचित मिलान…

Read More

जिले में कुल 4 लाख 54 हजार 559 मतदाता करेंगे अपने मताधिकार का उपयोग सभी मतदान दल रवाना ओढ़ और आमामोरा मतदान केन्द्र के लिए मतदान दल को पहले किया गया रवाना 10-10 संगवारी मतदान केन्द्रों में महिलाएं संभालेंगी कमान दिव्यांग मतदाताओं के लिए व्हील चेयर की व्यवस्था गरियाबंद 16 नवम्बर 2023/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आकाश छिकारा के मार्गदर्शन में विधानसभा निर्वाचन 2023 के अंतर्गत मतदान दिवस की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। स्थानीय कृषि उपज मंडी परिसर में मतदान सामग्री वितरण कर मतदान दलों को अपने-अपने मतदान केन्द्रों के लिए रवाना कर दिया गया…

Read More

गरियाबंद। गरियाबंद छुरा मार्ग पर कंचना धुर्वा मंदिर के पास अभी अभी एक जोड़ा तेंदुआ रोड क्रास करते नजर आया प्रत्यक्ष दर्शी नरेंद्रध्रुव ने दखल छत्तीसगढ़ को ताजा वीडियो और फोटो शेयर किया है वहीं तेंदुआ दो घंटे तक सड़क पर बैठा रहा बमुश्किल से हटा वहीं गरियाबंद से छुरा मार्ग पर विभिन्न जंगली जानवर सड़क पर विचरण करते मिल जाते है जिनमें नीलगाय बारहसिंघा हिरण प्रमुख है। देखें वीडियो ????????

Read More

सरकारी स्कूल के सफाई कर्मचारी कर रहा चुनाव में प्रचार प्रसार बिर्रा । सरकारी स्कूल के सफाई कर्मचारी का चुनाव में प्रचार प्रसार करते हुए वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। शासन प्रशासन की जिम्मेदार अधिकारी कार्रवाई करने के बजाय मेहरबान नजर आ रहे हैं। गौरतलब है कि यह ताजा मामला नवीन जिला सक्ति के अंतर्गत विकासखंड जैजैपुर का है। शासकीय प्राथमिक शाला राजीव ग्राम किकिरदा में पदस्थ सफाई कर्मचारी रामाधार पटेल पिता चुनू राम पटेल बहुजन समाज पार्टी के चुनाव प्रचार प्रसार में वर्तमान विधायक एवं बसपा प्रत्यासी केशव प्रसाद चंद्रा विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 37 जैजैपुर…

Read More

रायपुर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कल बेमेतरा में आयोजित जनसभा में फिर से कांग्रेस सरकार बनने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को बनाने का इशारा कर कयासों पर विराम लगा दिया। श्री राहुलगांधी ने अपने भाषण दौरान किसानों की कर्जामाफी पिछले सरकार के दौरान सरकार बनने के दो घंटे में किये थे मंच से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पुनः सरकार बनते ही कर्जा माफी पर हस्ताक्षर करने को निर्देश दिया इससे स्पष्ट हो गया की कांग्रेस सरकार बनने पर सीएम कुर्सी बदलने की बात महज एक कयास ही होगा जिस पर राहुल गांधी ने विराम लगा दिया।

Read More

पूर्व मुख्यमंत्री स्व अजीत जोगी को श्रद्धांजलि देने जोगी कांग्रेस को बड़ी संख्या में वोट पड़ने की संभावना से कोटा और मरवाही विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस-भाजपा प्रत्याशियों का चुनावी समीकरण बिगड़ सकता है रायपुर/बिलासपुर कोटा और मरवाही विधानसभा क्षेत्र के चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री स्व अजीत जोगी को श्रद्धांजलि देने के लिए बड़े पैमाने पर जोगी कांग्रेस के प्रत्याशियों को वोट पड़ सकता है जिसके कारण दोनों विधानसभा के कांग्रेस और भाजपा प्रत्याशियों का चुनावी समीकरण बिगड़ने की संभावना दिख रही है। दोनों क्षेत्र के लोगों से स्व जोगी का पारिवारिक और भावनात्मक लगाव रहा है जिसका स्पष्ट प्रभाव चुनाव…

Read More

सक्ती।जिला निर्वाचन अधिकारी सक्ती ने बीजेपी के प्रचार के आरोप में अचानकपुर प्राथमिक-शाला के प्रधानपाठक श्यामलाल सितारे को निलंबित कर दिया शिकायत उपरांत जांच सही पाए जाने उपरांत कार्यवाही कीगई।

Read More

मामला टाइट तगड़ा फाइट : प्रचार का अंतिम दिन झोंकी ताकत भरोसा बरकरार या गारंटी की सरकार रायपुर। छत्तीसगढ़ विधान सभा 2023 चुनाव की दूसरे चरण के 70सीटों पर 17 नवंबर को होने वाली चुनाव के मतदान के प्रचार प्रसार आज शाम को थम गया आज अंतिम दिन कांग्रेस बी जे पी दोनों दल ने अपनी पूरी ताकत लगा कर मतदाताओं को प्रभावित करने कोई कोर कसर नहीं छोड़ी अंतिम दिन सभी राजनीतिक दलों ने जोर लगाया आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बेमेतरा ,बलौदाबाजार में जन सभा को संबोधित कर लोगो को कर्ज माफी करने का भरोसा दिलाया और…

Read More

मतदानकर्मियों को पूर्ण सुरक्षा, एक करोड़ का बीमा एवं पर्याप्त सुविधा मिले…. बीमार, दिव्यांग एवं बुजुर्ग कर्मियों को चुनाव कार्य से मुक्त रखा जाए – कर्मचारी मोर्चा रायपुर //- विधानसभा चुनाव में ड्यूटी कर रहे समस्त कर्मचारियों के लिए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था, बीमा एवं समस्त सुविधाएं देने की मांग “छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त कर्मचारी मोर्चा” ने की है। साथ ही दिव्यांग, बीमार एवं बुजुर्ग कर्मचारियों को चुनाव कार्यो से मुक्त रखने की भी मांग संगठन ने भारत निर्वाचन आयोग एवं राज्य निर्वाचन आयोग से की है। “कर्मचारी मोर्चा” के राज्य संयोजक एवं प्रधान पाठक मंच के प्रदेशाध्यक्ष जाकेश साहू ने प्रेस…

Read More

मतदान दिवस पर संबंधित विधानसभा क्षेत्रों में सामान्य अवकाश घोषित औद्योगिक तथा व्यावसायिक संस्थानों के कर्मचारियों को भी मतदान के लिए सवैतनिक अवकाश पड़ोसी राज्यों में मतदान के लिए प्रदेश में कार्यरत निजी क्षेत्र के कर्मियों को मिलेगा सवैतनिक अवकाश रायपुर 15 नवम्बर 2023/ छत्तीसगढ़ में विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2023 के लिए द्वितीय चरण में मतदान के लिए मतदान दिवस 17 नवंबर को संबंधित क्षेत्रों में सामान्य अवकाश की घोषणा की गई है। इस संबंध में छत्तीसगढ़ सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के तहत द्वितीय चरण के लिए 17 नवंबर 2023 को संबंधित 70 विधानसभा क्षेत्रों में सभी शासकीय कार्यालयों…

Read More

भारत निर्वाचन आयोग के विशेष प्रेक्षकों और मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने की द्वितीय चरण के मतदान की तैयारियों की समीक्षा सुगम एवं समावेशी मतदान के लिए मतदान केंद्रों पर सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश तीनों विशेष प्रेक्षकों एवं सीईओ ने कोरबा और बिलासपुर का दौरा कर निर्वाचन की तैयारियों को परखा रायपुर. 14 नवम्बर 2023. भारत निर्वाचन आयोग द्वारा छत्तीसगढ़ में विधानसभा निर्वाचन के लिए नियुक्त विशेष सामान्य प्रेक्षक श्री धर्मेन्द्र गंगवार, विशेष व्यय प्रेक्षक श्री राजेश टुटेजा एवं विशेष पुलिस प्रेक्षक श्री अनिल कुमार शर्मा तथा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने आज कोरबा और…

Read More