Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
What's Hot
Author: सच
पाटन // शिक्षक साथी रूपेश जोशी संकुल समन्वयक खुर्सीपार जिसका बी एल ओ ड्यूटी भिलाई में लगा है अपनी ड्यूटी कर रहे थे शाम के वक्त वहीं का कोई मतदाता रूपेश जोशी सर को गाली गलौज करते हुए ईटा से हमला कर दिया।इसीलिए आप सभी साथी गैर शैक्षणिक कार्यों के विरोध में 27नवंबर गुरुवार को जिला शिक्षा कार्यालय के पास जरूर पहुंचे वहीं से पदयात्रा करते हुए शिक्षामंत्री के घर जाकर ज्ञापन सौंपेंगे ,आप सभी जरूर पहुंचे बी.एल.ओ.ड्यूटी कर रहे शिक्षक पर जानलेवा हमला, छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन ने की कड़ी निंदा पाटन। भिलाई के खुर्सीपार क्षेत्र में…
रायपुर। छतीसगढ़ सहायक शिक्षक /समग्र शिक्षक फेडरेसन के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र राठौर जी एवं प्रदेश संयोजक मनीष मिश्रा जी ने संगठन का विस्तार करते हुए आज जशपुर जिला के शिक्षक हित सहित नारी शक्ति को संगठन मे एक साथ एकजुटता के साथ ले कर चलने वाली आल इंडिया सिविल सर्विस एथ लेटिक्स चैंपियन श्रीमती रीता भगत ग्राम डुमर बहार निवासी ब्लॉक पथलगांव जो की शिक्षक संगठन पथलगांव की ब्लॉक महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष से लेकर प्रदेश महामंत्री का दायित्व निभाने वाली को उनके कार्य करने के अनुभव को देखते हुए छतीसगढ़ सहायक शिक्षक /समग्र शिक्षक फेडरेसन जो शिक्षक संवर्ग का सबसे…
विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ कन्हैया लाल साहू सम्मानित कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा बीएलओ कन्हैया लाल साहू हुए सम्मानित गरियाबंद, 24 नवम्बर 2025/ विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 के अंतर्गत मतदाता सूची के शुद्धिकरण तथा नए मतदाताओं के पंजीयन कार्य में गणना पत्र प्रदान करने एवं गणना पत्रों को डिजिटाइज़ करने जैसे उत्कृष्ट कार्य करने वाले बी.एल.ओ. श्री कन्हैया लाल साहू को आज कलेक्ट्रेट कक्ष में सम्मानित किया गया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री भगवान सिंह उइके ने प्राथमिक शाला भवन, टेका (ब), भाग क्रमांक 198, विधानसभा क्षेत्र राजिम (क्रमांक 54) के बीएलओ…
विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य में लापरवाही पर जारी हुआ कारण-बताओ नोटिस कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री उइके ने डिजिटलाइजेशन में धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी गरियाबंद, 24 नवम्बर 2025। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के अंतर्गत निर्वाचन नामावलियों के डिजिटाइजेशन कार्य में अपेक्षित प्रगति न होने पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री बी.एस. उईके द्वारा संबंधित अधिकारियों को कारण-बताओ नोटिस जारी किया गया है। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 1 जनवरी 2026 की अहर्ता तिथि के लिए जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य संचालित किया जा रहा है। इस क्रम में जिला स्तर से लेकर ब्लॉक स्तर तक एईआरओ…
रायपुर। छतीसगढ़ सहायक शिक्षक /समग्र शिक्षक फेडरेसन के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र राठौर जी एवं प्रदेश संयोजक मनीष मिश्रा जी ने संगठन का विस्तार करते हुए आज जशपुर जिला के शिक्षक हित सहित नारी शक्ति को संगठन मे एक साथ एकजुटता के साथ ले कर चलने वाली आल इंडिया सिविल सर्विस एथ लेटिक्स चैंपियन श्रीमती रीता भगत ग्राम डुमर बहार निवासी ब्लॉक पथलगांव जो की शिक्षक संगठन पथलगांव की ब्लॉक महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष से लेकर प्रदेश महामंत्री का दायित्व निभाने वाली को उनके कार्य करने के अनुभव को देखते हुए छतीसगढ़ सहायक शिक्षक /समग्र शिक्षक फेडरेसन जो शिक्षक संवर्ग का सबसे…
पहाड़-नदियों को पार कर हर मतदाता तक पहुँच रहा लोकतंत्र का संदेश। रायपुर, 24 नवम्बर 2025 / भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ में जारी विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान ने दुर्गम इलाकों में भी रफ्तार पकड़ ली है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के नेतृत्व में प्रशासनिक टीमें और बीएलओ सुदूर पहाड़ी अंचलों, घने जंगलों और नदी-नालों से होकर हर घर तक पहुँच रही हैं, ताकि कोई भी नागरिक मतदाता सूची से वंचित न रहे। ज्ञात हो कि जिले में वर्तमान में 92,637 मतदाता पंजीकृत हैं। वर्ष 2025 की मतदाता सूची को आधार मानकर बीएलओ लगातार घर-घर गणना पत्रक वितरित…
दुर्ग जिले की श्रीमती तारा साहू को मिला ‘उत्कृष्ट बीसी सखी’ का सम्मान। *रायपुर, 24 नवंबर 2025/* दुर्ग जिले की नंदिनीखुर्दनी ग्राम पंचायत निवासी श्रीमती तारा साहू को ग्रामीण स्तर पर बैंकिंग सेवाएँ उपलब्ध कराने के उत्कृष्ट कार्य के लिए ‘उत्कृष्ट बीसी सखी अवार्ड’ से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें रायपुर के न्यू सर्किट हाउस, सिविल लाइन में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यशाला में मिशन संचालक, छत्तीसगढ़ एसआरएलएम द्वारा प्रदान किया गया। उनकी अनुपस्थिति में यह सम्मान एमीन दीदी ने ग्रहण किया। श्रीमती साहू ने वर्ष 2018 में बिहान स्वसहायता समूह से जुड़कर बीसी (बैंकिंग कॉरेस्पोंडेंट) सखी के रूप में…
धमतरी में तकनीक आधारित सुगम धान खरीदी व्यवस्था बनी किसानों की पहली पसंद किसान राजेश साहू ने 80 क्विंटल धान बेचकर बढ़ाया कृषि विकास का रास्ता। रायपुर,24 नवम्बर 2025/ जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी व्यवस्था इस वर्ष और अधिक पारदर्शी, सुव्यवस्थित तथा किसानों के अनुकूल रूप में संचालित हो रही है। तकनीकी नवाचारों और प्रशासनिक सुव्यवस्था के चलते किसान अब सुगमता और गति से अपनी उपज बेच पा रहे हैं। इसका लाभ सीधे जमीनी स्तर पर दिखाई दे रहा है। ग्राम रुद्री के किसान श्री राजेश साहू इसी परिवर्तन की मिसाल हैं। उन्होंने ‘टोकन तुहर द्वार’ मोबाइल एप…
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने भैंसबोड़ में चौपाल लगाकर जमीन पर बैठ सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं। *उप मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास कार्यों की घोषणाएं की, मौके पर आवेदनों का किया त्वरित निराकरण* *गांव-गांव पहुंचकर जनता से सीधा संवाद शासन की प्रतिबद्धता का प्रतीक* *रायपुर, 24 नवंबर 2025/* उपमुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक श्री विजय शर्मा आज अपने विधानसभा क्षेत्र कवर्धा के अंतर्गत विभिन्न ग्रामों में जाकर चौपाल लगाई और ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा सबसे पहले सहसपुर लोहारा विकासखंड के ग्राम भैंसबोड़ पहुंचे, जहां उन्होंने ग्रामीणों के बीच अपने सहज अंदाज में सभी के साथ जमीन…
नईदिल्ली : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री जेपी नड्डा से उनके निवास पर सौजन्य भेंट की। मुलाकात में राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने और बेहतर चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार पर सार्थक चर्चा हुई।
रायपुर।छतीसगढ़ सहायक शिक्षक /समग्र शिक्षक फेडरेसन के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र राठौर जी एवं प्रदेश संयोजक मनीष मिश्रा जी ने संगठन का विस्तार करते हुए आज जशपुर जिला के शिक्षक हित मे पुरे जिला एवं प्रदेश मे शिक्षक हित मे सक्रिय भूमिका निभाने वाले टिकेश्वर भोय जो की शिक्षक संगठन के अनेक पद पर कार्य करने के अनुभव को देखते हुए छतीसगढ़ सहायक शिक्षक /समग्र शिक्षक फेडरेसन जो शिक्षक संवर्ग का सबसे बड़ा संगठन है जिसमे संगठन का विस्तार करते हुए प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र राठौर एवं प्रदेश संयोजक मनीष मिश्रा जी ने प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी दीं गईं है प्रदेश महासचिव…
सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों के बाद शिक्षा विभाग ने स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा हेतु जारी किए कड़े निर्देश स्कूलों में बच्चों को आवारा कुत्तों से बचाने के लिए शिक्षा विभाग की नई व्यवस्था लागू। रायपुर 24 नवंबर 2025/माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा Suo Moto Writ Petition (Civil) No. 05/2025 में दिए गए स्पष्ट दिशा-निर्देशों के अनुपालन में तथा छत्तीसगढ़ शासन, पशुधन विकास विभाग, मंत्रालय नवा रायपुर के पत्र क्रमांक E-166671 & 153108/LAW-42/1802/2025/1724 दिनांक 13.11.2025 के आधार पर शिक्षा विभाग द्वारा प्रदेश के सभी स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आदेश जारी किया गया है। शिक्षा विभाग द्वारा…
जनजातीय समुदाय के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य कर रही है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री श्री साय मुख्यमंत्री गोंड युवक-युवती परिचय सम्मेलन में हुए शामिल। *गोंड समाज को सामाजिक-सांस्कृतिक गतिविधियों हेतु 05 लाख रुपये प्रदान करने की घोषणा* *“आदिवासी ऐतिहासिक निरंतरता से वर्तमान चुनौतियों तक” तथा “विरासत का सम्मान : वैश्विक दृष्टिकोण पर सवाल” पुस्तकों का विमोचन* रायपुर, 23 नवम्बर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के टिकरापारा स्थित गोंडवाना भवन में छत्तीसगढ़ गोंड समाज कल्याण समिति द्वारा आयोजित गोंड युवक-युवती परिचय सम्मेलन में शामिल हुए। मुख्यमंत्री का पारंपरिक जनजातीय रीति-रिवाजों के अनुसार स्वागत किया गया तथा…
“वर्ल्ड चैंपियन भारत की बेटियाँ—आप पर देश को गर्व है” : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय। रायपुर 23 नवंबर 2025/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कोलंबो में आयोजित विमेंस T20 वर्ल्ड कप क्रिकेट फॉर द ब्लाइंड में नेपाल को 7 विकेट से हराकर पहली बार विश्व चैंपियन बनी भारतीय महिला टीम को हार्दिक बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने इसे पूरे देश के लिए गर्व, प्रेरणा और भावनाओं से भरा ऐतिहासिक क्षण बताया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि यह जीत केवल एक खेल उपलब्धि भर नहीं है, बल्कि हिम्मत, विश्वास और अदम्य इच्छाशक्ति की विजयगाथा है। भारतीय बेटियों ने यह…
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने हाउसिंग बोर्ड की 2060 करोड़ की लागत वाली आवासीय परियोजनाओं का किया शुभारंभ। राज्य के 26 जिलों में हाउसिंग बोर्ड की 55 परियोजनाओं से बनेंगे 12 हजार से अधिक किफायती एवं गुणवत्तापूर्ण आवास शंकर नगर बीटीआई ग्राउण्ड में 3 दिवसीय राज्य स्तरीय आवास मेला शुरू रायपुर, 23 नवम्बर 2025/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज रायपुर के शंकर नगर स्थित बीटीआई ग्राउण्ड में तीन दिवसीय राज्य स्तरीय आवास मेले में छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड की 2060 करोड़ की आवासीय परियोजनाओं का शुभारंभ किया। यह 55 परियोजना राज्य के 26 जिलों में शुरू होंगी, जिनके माध्यम…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने यूनिटी मार्च के लिए राज्य के 68 युवाओं के दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना सरदार पटेल की कर्मभूमि करमसद से स्टैच्यू ऑफ यूनिटी केवड़िया तक पदयात्रा में शामिल होंगे युवा। रायपुर 23 नवम्बर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती के अवसर पर आयोजित पदयात्रा में शामिल होने के लिए गुजरात जाने वाले राज्य के 68 युवाओं के दल को आज रायपुर स्थित छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग कार्यालय से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये युवा सरदार पटेल की कर्मभूमि करमसद से केवड़िया तक आयोजित राष्ट्रीय पदयात्रा में…
भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज़ रिंकू सिंह ने मुख्यमंत्री से की सौजन्य मुलाकात छत्तीसगढ़ में खेल सुविधाओं के विस्तार पर हुई सार्थक चर्चा। रायपुर 23 नवंबर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज़ एवं अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी श्री रिंकू सिंह ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने रिंकू सिंह का स्वागत शाल और नंदी के प्रतीक चिन्ह भेंट कर किया। इस अवसर पर विधायक श्री सुशांत शुक्ला भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री साय ने रिंकू सिंह को उनके उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन और भारतीय क्रिकेट टीम में दिए जा रहे…
राज्य स्तरीय आवास मेले में दो हजार करोड़ की नई आवासीय योजनाओं का होगा शुभारंभ। *प्रदेश के विभिन्न जिलों में लगभग 2000 करोड़ रुपए की योजनाओं और हितग्राहियों हेतु नवीन आबंटी पोर्टल का भी होगा शुभारंभ* *छत्तीसगढ़ स्थापना के रजत जयंती वर्ष में गृह निर्माण मंडल करेगा राज्य स्तरीय आवास मेले का आयोजन* रायपुर, 22 नवंबर 2025/ छत्तीसगढ़ राज्य अपने स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रजत जयंती वर्ष मना रहा है। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल द्वारा प्रदेशवासियों को सुलभ और किफायती आवास उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की जा रही…
एनआईएफटीईएम ने दिया मोटे अनाज से बेकरी उत्पाद निर्माण का जशपुर में प्रशिक्षण पोषण तत्वों के साथ ही रोजगार के अवसरों की दी। जानकारी* रायपुर, 22 नवंबर 2025/एनआईएफ़टीईएम के छात्रों ने मोटे अनाज में पाए जाने वाले फ़ाइबर, मिनरल्स, एंटीऑक्सीडेंट्स के महत्व के साथ ही इनके नियमित उपयोग से होने वाले स्वास्थ्य लाभों पर विस्तार से जानकारी दी। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागी महिलाओं को मोटे अनाज आधारित उत्पादों से होने वाली आमदनी और बाज़ार संभावनाओं के बारे में भी बताया गया। *प्रशिक्षण में स्व-सहायता समूह की 25 महिलाओं की रही सहभागिता* हरियाणा के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ़ फ़ूड टेक्नोलॉजी, एंटरप्रेन्योरशिप एंड…
आकांक्षी कार्यक्रम के नोडल अधिकारी श्री शोभित जैन ने बस्तर में की कार्यक्रम की विस्तृत समीक्षा *रायपुर, 21 नवंबर 2025/* नीति आयोग द्वारा नियुक्त बस्तर जिले के नोडल अधिकारी एवं संयुक्त सचिव श्री शोभित जैन ने गुरुवार को बस्तर आकांक्षी जिला और ब्लॉक कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा बैठक जिला कार्यालय के आस्था सभाकक्ष में ली। बैठक में कलेक्टर श्री हरिस एस ने जिले और ब्लॉक में आकांक्षी कार्यक्रम के अंतर्गत योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में विस्तृत जानकारी दी और समस्याओं के संबंध में भी अवगत करवाया। संयुक्त सचिव श्री जैन ने आकांक्षी जिला कार्यक्रम के तहत निर्धारित जिला…
समर्थन मूल्य में बढोत्तरी ने गजल यादव को बनाया सफल ‘टेक्नो-फार्मर’। *रायपुर, 21 नवम्बर 2025/* दुर्ग जिले के ग्राम बोरई से आने वाले किसान-इंजीनियर श्री गजल यादव की कहानी आज कई युवाओं और किसानों के लिए प्रेरणा बन गयी है। इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल करने के बावजूद, गजल ने कॉर्पाेरेट करियर छोड़कर अपने पैतृक व्यवसाय कृषि को चुना। उन्होंने पारंपरिक कृषि में इंजीनियरिंग के सिद्धांतों को मिलाकर ’टेक्नो-फार्मिंग’ का सफल प्रयोग किया। गजल बताते हैं कि मेरी पढ़ाई ने खेती को एक वैज्ञानिक नज़रिया दिया। इंजीनियरिंग ने मैने डेटा एनालिटिक्स सीखा, जिसका इस्तेमाल करके मैंने मिट्टी की गुणवत्ता और मौसम…
आकांक्षी कार्यक्रम के बस्तर जिला प्रभारी अधिकारी ने दरभा विकासखंड में विकासात्मक गतिविधियों का लिया जायजा। *रायपुर, 21 नवम्बर 2025/* भारत सरकार युवा कल्याण एवं खेल मंत्रालय के संयुक्त सचिव तथा नीति आयोग के आकांक्षी कार्यक्रम के बस्तर जिला प्रभारी अधिकारी श्री शोभित जैन के द्वारा शुक्रवार को दरभा विकासखंड में आकांक्षी जिला कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित विकासात्मक गतिविधियों का विस्तृत निरीक्षण किया। संयुक्त सचिव ने सबसे पहले तीरथगढ़ पंचायत में आईएफसी की दीदियों के साथ बैठक में हिस्सा लिया, इस दौरान दीदियों द्वारा बताया गया कि सोलर लिफ्ट इरिगेशन के माध्यम से सब्जियों की जैविक खेती कर रही हैं।…
प्रदेशवासियों के सपनों को साकार करने के लिए राज्य सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कर रही है कार्य: मुख्यमंत्री श्री साय मुख्यमंत्री “छत्तीसगढ़ 25 साल बेमिसाल” कार्यक्रम में हुए शामिल। रायपुर 21 नवंबर 2025// मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर में आयोजित “छत्तीसगढ़ 25 साल बेमिसाल” कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने राज्य की 25 वर्ष की स्वर्णिम विकास यात्रा पर विस्तार से चर्चा की और कहा कि छत्तीसगढ़ की प्रगति में प्रत्येक नागरिक की अहम भूमिका रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेशवासियों के सपनों को साकार करने के लिए राज्य सरकार पूरी प्रतिबद्धता के…
छत्तीसगढ़ में सेमीकंडक्टर उद्योग की स्थापना से प्रदेश के विकास में जुड़ा नया आयाम रोजगार के वैश्विक द्वार खुले : छत्तीसगढ़ के युवाओं ने पाया अंतरराष्ट्रीय ट्रेनिंग का अवसर। रायपुर, 20 नवंबर 2025/ छत्तीसगढ़ में सेमीकंडक्टर उद्योग की स्थापना से प्रदेश के विकास में नया आयाम जुड़ रहा है। छत्तीसगढ़ के युवा अब दुनिया की सबसे आधुनिक तकनीक में अपनी जगह बना रहे हैं। सेमीकंडक्टर क्रांति के साथ छत्तीसगढ़ देश के उच्च-प्रौद्योगिकी मानचित्र पर उभर रहा है। पॉलीमैटेक इलेक्ट्रॉनिक्स द्वारा राज्य में सेमीकंडक्टर प्लांट स्थापित करने का निर्णय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के विज़न और केंद्र सरकार की अग्रणी…
घर बैठे धान विक्रय का नया दौर: तुंहर टोकन ऐप से किसानों को मिली बड़ी राहत मोबाइल से काट रहे टोकन, धान खरीदी प्रक्रिया हुई पारदर्शी और तेज। रायपुर, 21 नवंबर 2025/ खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा धान उपार्जन को सुगम और पारदर्शी बनाने के लिए शुरू किया गया तुंहर टोकन मोबाइल ऐप किसानों के लिए वरदान साबित हो रहा है। धान खरीदी तिहार के बीच इस डिजिटल नवाचार ने उपार्जन केंद्रों में लगने वाली भीड़, समय की बर्बादी और पारंपरिक जटिलताओं को काफी हद तक कम कर दिया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार…
अम्बागढ़ चौकी के कलकसा के किसान धनेश राम ने स्वयं के मोबाइल से कटा टोकन, जताई खुशी डिजिटल नवाचार से किसानों का धान विक्रय हुआ आसान *रायपुर, 21 नवम्बर 2025/* मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की सरकार द्वारा धान का समर्थन मूल्य 3,100 रुपए प्रति क्विंटल तथा प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी का निर्णय किसानों के लिए बड़ी राहत बनकर आया है। इसका सकारात्मक प्रभाव जिलेभर के किसानों के चेहरों पर साफ दिखाई दे रहा है। अंबागढ़ चौकी विकासखण्ड के ग्राम कलकसा के किसान श्री धनेश राम आज कौड़ीकसा उपार्जन केंद्र में 52 क्विंटल धान विक्रय के लिए पहुंचे थे।…
छत्तीसगढ़ के प्रख्यात साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल को ‘ज्ञानपीठ पुरस्कार’ से सम्मानित किए जाने पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दी बधाई रायपुर 21 नवंबर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ के प्रख्यात साहित्यकार श्री विनोद कुमार शुक्ल को साहित्य जगत के प्रतिष्ठित ‘ज्ञानपीठ पुरस्कार’ से सम्मानित किए जाने पर बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि श्री विनोद कुमार शुक्ल हिंदी साहित्य की उस विराट परंपरा के प्रतिनिधि हैं, जिसने अपनी सादगी, संवेदना और अद्भुत लेखन-शक्ति से साहित्य की दुनिया में एक विशिष्ट स्थान बनाया है। उनकी लेखनी ने न केवल हिंदी…
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय दिशा समिति की बैठक संपन्न *“छत्तीसगढ़ के प्रत्येक पात्र हितग्राही तक योजनाओं का पहुँचे लाभ – मुख्यमंत्री श्री साय* *जनकल्याणकारी योजनाओं का तेज़ और प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश* रायपुर, 21 नवंबर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में राज्य स्तरीय दिशा समिति की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में विभिन्न विभागों की केंद्र एवं राज्य पोषित योजनाओं की प्रगति की व्यापक और विस्तृत समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री श्री साय ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि कोई भी पात्र हितग्राही…
कोपरा जलाशय को मिलेगा रामसर स्थल का दर्जा राज्य वेटलैंड प्राधिकरण ने भेजा प्रस्ताव रायपुर, 21 नवम्बर 2025/वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप के निर्देश पर छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में स्थित कोपरा जलाशय को राज्य सरकार ने प्रस्तावित रामसर स्थल घोषित करने की दिशा में बड़ी पहल की है। प्राकृतिक और मानव निर्मित विशेषताओं से युक्त यह जलाशय पूरे क्षेत्र के लिए जलसंसाधन, सिंचाई और जैव विविधता का महत्वपूर्ण केंद्र माना जाता है। *कोपरा जलाशय के रामसर स्थल बनने से क्षेत्र को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिलेगी पहचान* वन मंत्री श्री कश्यप ने उम्मीद जताई है…
जनजातीय गौरव दिवस समारोह का ऐतिहासिक क्षण : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु को भेंट की धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की बस्तर आर्ट प्रतिमा। रायपुर, 20 नवंबर 2025/ जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर अंबिकापुर में आयोजित कार्यक्रम में एक प्रेरक एवं गरिमामय क्षण देखने को मिला, जब मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु को बस्तर आर्ट में निर्मित धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा स्मृति-चिह्न के रूप में भेंट की। यह प्रतिमा जनजातीय विरासत, शौर्य और छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक अस्मिता का प्रतीक मानी जाती है। मुख्यमंत्री श्री साय द्वारा…
केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने किया छत्तीसकला ब्राण्ड एवं डिजिटल फाइनेंस बुकलेट का किया विमोचन। *रायपुर, 19 नवम्बर 2025/* छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में बुधवार का दिन ग्रामीण आजीविका, महिला उद्यमिता और वित्तीय समावेशन को नई ऊर्जा देने वाला दिन रहा। जहां प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 21वीं किश्त के राज्य स्तरीय वितरण कार्यक्रम के अवसर पर केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों और हजारों ग्रामीण महिलाओं की उपस्थिति में बहुप्रतीक्षित एकीकृत राज्य ब्राण्ड छत्तीसकला तथा डिजिटल फाइनेंस बुकलेट का विमोचन किया। *ग्रामीण…
राष्ट्रपति ने अंबिकापुर, छत्तीसगढ़ में ‘जनजातीय गौरव दिवस’ समारोह में गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। रायपुर 20 नवंबर 2025/राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने आज छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर, सरगुजा में आयोजित ‘जनजातीय गौरव दिवस’ समारोह में अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। इस अवसर पर बोलते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि जनजातीय समुदायों का योगदान भारत के इतिहास में एक गौरवशाली अध्याय है, जो लोकतंत्र की जननी है। इसके उदाहरण प्राचीन गणराज्यों के साथ-साथ कई जनजातीय परंपराओं में भी देखे जा सकते हैं, जैसे कि बस्तर में ‘मुरिया दरबार’ – जो आदिम लोगों की संसद है। राष्ट्रपति ने कहा कि…
जनजातीय गौरव दिवस समारोह वर्ष 2025: सरगुजा जिले में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु मुख्य अतिथि के रूप में हुईं शामिल राष्ट्रपति ने जनजातीय संस्कृति व शिल्प को दर्शाते स्टॉलों का अवलोकन किया। *पारंपरिक अखरा एवं देवगुड़ी के मॉडल में देवताओं की आराधना भी की* *कलिंदर राम ने राष्ट्रपति को पैरी और गमछा किया भेंट* *20 नवम्बर 2025/* राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जनजातीय गौरव दिवस 2025 के उपलक्ष्य में सरगुजा जिले में 20 नवम्बर को पीजी कॉलेज ग्राउण्ड में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। कार्यक्रम में राज्यपाल श्री रमेन डेका, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव…
कबीरधाम में सहकारी समिति प्रबंधकों और ऑपरेटर्स की हड़ताल स्थगित कलेक्टर गोपाल वर्मा को संघ ने हड़ताल स्थगन का सौंपा पत्र, 21 नवंबर लौटेंगे काम पर *रायपुर, 20 नवंबर 2025/* कबीरधाम जिले में बीते 3 नवंबर से चल रही जिला सहकारी संघ की अनिश्चितकालीन हड़ताल स्थगित हो गई है। संघ के पदाधिकारियों ने कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा से मुलाकात कर हड़ताल स्थगन का पत्र सौंपा। जिला सहकारी संघ की ओर से कहा गया कि शासन द्वारा 15 नवंबर से धान खरीदी प्रारंभ कर दी गई है। किसानों के हित को देखते हुए जिला सहकारी संघ के समस्त कर्मचारी अपनी अनिश्चितकालीन…
मंत्रालय के सभी विभागों में अब अनिवार्य होगी आधार-आधारित बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली प्रशासनिक कार्यकुशलता और समय की पाबंदी को सुदृढ़ करने की दिशा में बड़ा कदम रायपुर 19 नवंबर 2025/ पारदर्शिता, समयपालन और प्रशासनिक कार्यकुशलता को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए छत्तीसगढ़ सरकार ने महानदी भवन और इन्द्रावती भवन में कार्यरत सभी विभागों में आधार-आधारित बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली (AEBAS) लागू करने की घोषणा की है। आज वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक में मुख्य सचिव श्री विकास शील की उपस्थिति में नए सिस्टम का लाइव प्रदर्शन किया गया, जिसमें फेसियल ऑथेंटिकेशन आधारित उपस्थिति प्रणाली तथा दीवार…
सफलता की कहानी : कृषक लक्ष्मण, छगन और खोरबाहरा को धान विक्रय में नहीं हुई परेशानी, आसानी से धान बेच पाए समिति में सभी सुविधाएं दुरुस्त। रायपुर, 18 नवम्बर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के सुशासन और किसान-कल्याण की प्राथमिकता को धरातल पर उतारती हुई राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी कृषक उन्नति योजना आज किसानों के लिए वास्तविक परिवर्तन का माध्यम बन रही है। बेहतर समर्थन मूल्य, पारदर्शी एवं सुविधाजनक उपार्जन व्यवस्था, तथा टोकन प्रणाली जैसे सुधारों ने धान विक्रय प्रक्रिया को सहज, तेज और भरोसेमंद बनाया है। जिसका प्रत्यक्ष लाभ सीमांत कृषक से लेकर बड़े किसानों तक समान रूप से…
गरियाबंद जिला को जोन-1, केटेगरी-2 में मिला जल संचय, जन भागीदारी के कार्य के लिए मिला देश में तीसरा स्थान राष्ट्रीय सम्मान से देश में बढ़ा गरियाबंद का गौरव जिले को मिला एक करोड़ रूपये का पुरस्कार *महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के हाथों गरियाबंद जिले के कलेक्टर श्री बी एस उइके ने ग्रहण किया पुरस्कार* *मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दी बधाई और शुभकामनाएं* रायपुर, 18 नवम्बर 2025/ जल संचय और जन भागीदारी के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिला को जोन-1, केटगरी-2 में देश में तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है। दिल्ली के विज्ञान…
जल संचय, जन भागीदारी अभियान के तहत उत्कृष्ट कार्यों के लिए महासमुंद जिले को मिला प्रथम स्थान राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के हाथों कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने पुरस्कार ग्रहण किया मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दी बधाई और शुभकामनाएं रायपुर, 18 नवंबर 2025/ जल संचय एवं जन भागीदारी अभियान के तहत उत्कृष्ट कार्यों के लिए पूर्वी जोन में शामिल कैटेगरी 2 अंतर्गत महासमुंद जिले को मिला प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने जिले को उत्कृष्ट कार्य के लिए एक करोड़ रूपए की राशि से सम्मानित किया है। महासमुंद कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह…
मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष ने हॉकी मेन्स जूनियर वर्ल्ड कप ट्रॉफी 2025 का किया भव्य अनावरण प्रदेश में प्रतिष्ठित ट्रॉफी का आगमन युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायी: मुख्यमंत्री श्री साय रायपुर, 18 नवम्बर 2025/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने आज विधानसभा परिसर से प्रतिष्ठित एफआईएच जूनियर मेन्स हॉकी वर्ल्ड कप 2025 की ट्रॉफी का अनावरण किया। कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू, प्रदेश के कैबिनेट मंत्री श्री केदार कश्यप तथा उपमुख्यमंत्री अरुण साव भी मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि विश्व की प्रतिष्ठित एफआईएच जूनियर मेन्स हॉकी वर्ल्ड कप 2025 की चमचमाती ट्रॉफी…
पीएम किसान सम्मान निधि: छत्तीसगढ़ के 24.17 लाख किसानों को मिलेगी 494 करोड़ की राशि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी देशभर के किसानों को जारी करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि की 21वीं किश्त *पीएम सम्मान निधि का राज्य स्तरीय समारोह धमतरी में 19 नवम्बर को* *मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय तथा केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान होंगे शामिल* *प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत 2242 करोड़ रूपए की सड़कों का होगा शिलान्यास* रायपुर, 18 नवम्बर 2025/प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजनान्तर्गत प्रदेश के किसानों को एक और बड़ी सौगात मिलने जा रही है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी कल 19 नवम्बर को…
राज्य के सभी जिलों में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का सिलसिला जारी सहकारी कर्मचारियों के हड़ताल का कोई प्रभाव नही प्रतिदिन औसतन दो से ढाई लाख क्विंटल धान का उपार्जन केन्द्रों में धान खरीदी की व्यवस्था से प्रसन्न है किसान रायपुर 18 नवंबर 2025/ राज्य के सभी जिलों में किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का का सिलसिला बिना किसी व्यवधान के अनवरत रूप से जारी है। धान खरीदी शुरू हुए अभी चार दिन ही हुए है, इसके बावजूद भी राज्य के उपार्जन केंद्रों में धान की आवक तेजी से होने लगी है। राज्य में औसतन प्रतिदिन दो…
*मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के विद्युत उपभोक्ताओं के लिए की बड़ी घोषणा* 200 यूनिट तक मिलेगा हाफ बिजली का लाभ प्रदेश के 42 लाख उपभोक्ता होंगे लाभान्वित *प्रधानमंत्री सूर्य घर मुक्त बिजली योजना का लाभ प्रदेश के सभी उपभोक्ताओं को* रायपुर, 18 नवंबर 2025/ राज्य के विद्युत उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज विधानसभा के विशेष सत्र में नई बिजली योजना की घोषणा की। अब प्रदेश के ऐसे घरेलू उपभोक्ताओं को जिनका 200 यूनिट तक विद्युत खपत है उन्हें 200 यूनिट तक हाफ बिजली का पूरा लाभ प्राप्त होगा। इस…
गरियाबंद जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई चार संकुल समन्वयक पद से कार्यमुक्त सोशल मीडिया पर अनुचित टिप्पणी को लेकर सख्ती गरियाबंद, 17 नवम्बर 2025/ शिक्षा विभाग में अनुशासनहीनता को गंभीरता से लेते हुए गरियाबंद जिला प्रशासन ने छुरा विकासखंड के चार संकुल समन्वयकों को तत्काल प्रभाव से पदमुक्त कर दिया है। यह कार्रवाई एक शैक्षिक सोशल मीडिया समूह में शासन और प्रशासन के विरुद्ध अमर्यादित टिप्पणियाँ किए जाने पर की गई है। मामले की जानकारी मिलते ही जिला मिशन समन्वयक श्री शिवेश शुक्ला ने त्वरित जांच के निर्देश दिए। जांच में आरोप सही पाए जाने पर संबंधित चारों संकुल समन्वयकों…
सोसाइटी कर्मचारीयों की मांगे पूरी करें सरकार …. हड़ताली कर्मियों पर एफआईआर एवं बर्खास्तगी की कार्रवाई गलत…. कर्मचारियों से सहानुभूतिपूर्वक बातचित कर हड़ताल का निराकरण करें सरकार – जाकेश साहू छुरिया //- इन दिनों प्रदेशभर में सेवा सहकारी समिति के प्रबंधकों एवं कर्मचारियों का अनिश्चितकालीन आंदोलन चल रहा है। अपनी मांगों को लेकर समिति कर्मचारी लगातार आंदोलन पर अडिग है। वहीं दूसरी ओर राज्य सरकार उनकी मांगों को पूरी करने व इनसे बातचीत करने की बजाय इन पर काफी ज्यादा शक्ति बरत रही है। इन कर्मचारियों पर एस्मा लगा दी गई है। अनेक कर्मचारीयो को तो बर्खास्त कर दिया…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 329 करोड़ रूपए से अधिक के विकास कार्यों का किया लोकार्पण-भूमिपूजन। रायपुर 15 नवम्बर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज अपने बिलासपुर प्रवास के दौरान पुलिस ग्राउंड में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में जिले को विकास की नई सौगात देते हुए 329 करोड़ 77 लाख रूपए से अधिक की लागत वाले 47 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इनमें 309 करोड़ 95 लाख रूपए से अधिक की लागत से 42 कार्यों का शिलान्यास तथा 19 करोड़ 18 लाख रूपए की लागत से 5 कार्यों का लोकार्पण शामिल है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कोनी…
छत्तीसगढ़ में धान खरीदी प्रारंभ: किसानों की मेहनत का सम्मान हमारा संकल्प – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रायपुर, 15 नवंबर 2025/भोर की पहली सुनहरी किरणों के साथ आज छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की प्रक्रिया प्रारम्भ हो गई है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इसे किसानों की मेहनत और सरकार पर उनके विश्वास का उत्सव बताते हुए कहा कि राज्य सरकार धान खरीदी को पूरी तरह व्यवस्थित, पारदर्शी और समयबद्ध रूप में संचालित करने के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि धान खरीदी की सभी तैयारियाँ समय पर पूर्ण कर ली गई हैं और प्रदेश के सभी…
छत्तीसगढ़ शासन जनजातीय समुदाय के समग्र विकास के लिए संकल्पित : मुख्यमंत्री श्री साय मुख्यमंत्री श्री साय ने किया भगवान बिरसा मुंडा का स्मरण:जनजातीय गौरव दिवस पर बस्तर पहुंचे मुख्यमंत्री श्री साय। रायपुर 15 नवंबर 2025/ धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के पावन अवसर पर आयोजित जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का आज जगदलपुर के सिटी ग्राउंड में विभिन्न जनजातीय समाज के प्रमुखों द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री का पारंपरिक सिहाड़ी माला, पगड़ी (साफा) और एक विशाल गजमाला भेंट कर सम्मान किया गया, जिसने पूरे आयोजन में…
मुख्यमंत्री ने कोनी में नवीन संभागायुक्त कार्यालय का किया लोकार्पण। रायपुर 15 नवंबर/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज बिलासपुर के कोनी क्षेत्र में नवीन संभागायुक्त कार्यालय भवन का लोकार्पण किया। लगभग 12 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित इस सर्वसुविधायुक्त भवन का निर्माण अरपा नदी के तट पर लगभग ढाई एकड़ क्षेत्र में किया गया है। उल्लेखनीय है कि संभागायुक्त कार्यालय भवन में बेसमेंट सहित भूतल तथा प्रथम तल का निर्माण किया गया है। प्रत्येक तल का निर्माण क्षेत्र 1620 वर्गमीटर है। भूतल में 10 कक्ष और एक विशाल हॉल निर्मित किए गए हैं। इसी प्रकार प्रथम तल में…
मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ सिंचाई परियोजना मंडल की 33वीं बैठक संपन्न। *प्रदेश की सिंचाई क्षमता बढ़ाने, भूजल स्तर सुधारने और शहरी क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति को सुदृढ़ बनाने पर हुई व्यापक चर्चा* *प्रदेश में 14 नई सिंचाई परियोजनाओं को मिली सैद्धांतिक सहमति* रायपुर, 14 नवंबर 2025// मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में छत्तीसगढ़ सिंचाई परियोजना मंडल की 33वीं तथा वर्तमान सरकार के कार्यकाल की पहली बैठक संपन्न हुई। बैठक में प्रदेश की सिंचाई क्षमता बढ़ाने, भूजल स्तर सुधारने और शहरी क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति को सुदृढ़ बनाने पर विस्तृत विमर्श किया गया।…
बेमेतरा में छत्तीसगढ़ बाँस तीर्थ संकल्पना समारोह भव्यता के साथ सम्पन्न भारत के सबसे ऊँचे 140 फीट बैम्बू टावर पर मुख्यमंत्री ने किया ध्वजारोहण, बेमेतरा बना राष्ट्रीय आकर्षण का केंद्र। रायपुर, 14 नवंबर 2025/ बेमेतरा जिले के ग्राम कठिया में आज एक ऐतिहासिक क्षण देखने को मिला, जब छत्तीसगढ़ बांस तीर्थ संकल्पना सम्मलेन कार्यक्रम के तहत भारत का सबसे बड़ा और 140 फीट ऊँचा बैम्बू टावर समर्पित “छत्तीसगढ़ बाँस तीर्थ संकल्पना समारोह” का भव्य आयोजन हुआ। यह आयोजन न केवल बेमेतरा बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का विषय बना। इस भव्य समारोह में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री…
संकुल केन्द्र भरसेला मे एफ.एल.एन. मेला का मनमोहक आयोजन। बलौदाबाजार – संकुल केन्द्र भरसेला विकासखंड बलौदाबाजार के प्राथमिक शाला भरसेला (बड़ा), भरसेली, सोनपुरी, गैतरा एवं मगरवाय मे 14 नवंबर को शासन के निर्देशानुसार एफ.एल.एन. मेला का आयोजन किया गया। करके देखबो, सिख के रहिबो लक्ष्य के साथ बच्चो के द्वारा बच्चो के लिए स्वयं से सिखने वाली गतिविधियों के स्टाल लगाए गए। बच्चो को एफ.एल.एन मे दक्ष किये जाने का संकल्प सभी शिक्षकों के द्वारा लिया गया। एफ.एल.एन मेला का आयोजन फलेन वर्मा संकुल प्राचार्य, अमित अवस्थी संकुल समन्वयक, उमशंकर वर्मा, कमलेश सेन, लेखनी ध्रुव, जागेश्वरी वर्मा, प्रेमलता ध्रुव प्रधान…
*मंत्रिपरिषद के निर्णय* *दिनांक – 14 नवम्बर 2025* मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए – 1) मंत्रिपरिषद द्वारा खरीफ एवं रबी विपणन मौसम में दलहन-तिलहन फसल के उपार्जन हेतु पूर्व वर्ष की भांति ‘‘प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान‘‘ प्राईस सपोर्ट स्कीम (पीएसएस) के तहत उपार्जन किए जाने का निर्णय लिया गया। यहां यह उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान अंतर्गत खरीफ विपणन मौसम में अरहर, मूंग, उड़द, मंूगफली एवं सोयाबीन तथा रबी मौसम में दलहन-तिलहन फसल जैसे चना, सरसों, मसूर का…
14 नवंबर को सभी प्राथमिक विद्यालयों में होगा एफ एल एन मेला का आयोजन राज्य शैक्षिक एवं अनुसंधान परिषद छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार राज्य के सभी प्राथमिक विद्यालयों में 14 नवंबर को एफ एल एन मेला का आयोजन किया जाएगा। नई शिक्षा नीति के निपुण भारत अभियान के अंतर्गत बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मकता के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए एफ एल एन मेला का आयोजन किया जाएगा।इस मेले में भाषा, गणित, अंग्रेजी और बालवाड़ी के स्टाल लगेंगे। स्टाल का संचालन विद्यालय के बच्चे करेंगे और सभी बच्चे स्टाल पर जाकर गतिविधियां करेंगे। सभी प्राथमिक शिक्षकों को लगभग 50 तरह के…
बेमेतरा जिले में “सर्व शिक्षक संघ” का जिला स्तरीय चुनाव सम्पन्न — नई कार्यकारिणी का गठन सिद्धार्थ और पूर्णेंद्र मे दिखाया सबने सहमति बेमेतरा, छत्तीसगढ़ | छत्तीसगढ़ राज्य के शिक्षकों के प्रमुख संगठन “सर्व शिक्षक संघ” की बेमेतरा जिला इकाई का वार्षिक संगठनात्मक चुनाव बड़े ही उत्साह और लोकतांत्रिक माहौल में सम्पन्न हुआ। इस चुनाव में जिले के विभिन्न ब्लॉकों से आए शिक्षकों ने सक्रिय रूप से भाग लिया और नई जिला कार्यकारिणी का गठन और विकासखंड कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया। चुनाव प्रक्रिया की शुरुआत संघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों की उपस्थिति में हुई, जिसमें चुनाव अधिकारी के…
दीदी के गोठ” रेडियो कार्यक्रम के चौथे एपिसोड का सफल प्रसारण हजारों महिलाओं ने सुना प्रेरणादायक संवाद नमो ड्रोन दीदी, कृषि सखी एवं पशु सखी की कहानियाँ बनी प्रेरणा स्रोत रायपुर, 13 नवम्बर 2025/ पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत संचालित छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के तहत “दीदी के गोठ” रेडियो कार्यक्रम के चौथे एपिसोड का प्रसारण आज पूरे प्रदेश में किया गया। इस अवसर पर प्रदेशभर की हजारों स्व-सहायता समूह (एसएचजी) की महिलाएँ एवं बड़ी संख्या में आमजन ने प्रसारण सुना। महिला सशक्तिकरण और ग्रामीण आजीविका संवर्धन पर केंद्रित इस एपिसोड को श्रोताओं ने अत्यंत प्रेरणादायक…
पैरों से चित्र उकेरने वाली पूनम बिटिया के जीवन में मुख्यमंत्री ने भरी नई उम्मीद — अब विशेष विद्यालय में मिलेगा शिक्षण और छात्रवृत्ति रायपुर 13 नवम्बर 2025/मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज जनदर्शन में दूर-दूर से मुख्यमंत्री निवास पहुँच रहे लोगों से मुलाकात कर रहे हैं और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान भी कर रहे हैं। आज जनदर्शन की शुरुआत में ही मुख्यमंत्री ने रायपुर के तेलीबांधा की रहने वाली 11 वर्षीय बिटिया पूनम से भेंट की।बिटिया पूनम की माता ने मुख्यमंत्री श्री साय को बताया कि वह सेरेब्रल पाल्सी से जूझ रही है और बातचीत करने में भी असमर्थ…
सपनों को मिले पंख, उम्मीदों को मिला सहारा मुख्यमंत्री जनदर्शन संवेदनशील शासन की बनी पहचान रायपुर, 13 नवम्बर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में आज मुख्यमंत्री निवास में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम ने फिर एक बार यह सिद्ध कर दिया कि शासन जब संवेदनशील होता है, तो जनता के सपने और विश्वास दोनों को नई उड़ान मिलती है। जनदर्शन में प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुँचे नागरिकों ने अपनी समस्याएँ, सुझाव और आकांक्षाएँ मुख्यमंत्री के समक्ष रखीं। मुख्यमंत्री ने प्रत्येक आवेदक की बात ध्यानपूर्वक सुन अधिकारियों को मौके पर ही समाधान के निर्देश दिए। कार्यक्रम में सरकार की…
जनदर्शन: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आमजन की समस्याएँ सुनीं, मौके पर दिए त्वरित समाधान रायपुर, 13 नवंबर 2025/ मुख्यमंत्री निवास में गुरुवार को आयोजित जनदर्शन एक बार फिर लोगों की उम्मीदों का केंद्र बना रहा। अलग-अलग जिलों से आए लोगों ने अपनी समस्याएँ लेकर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने हर एक आवेदक की बात ध्यान से सुनी और अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। पहली ही मुलाकात में रायपुर की 11 वर्षीय पूनम सभी का ध्यान खींच ले गई। सेरेब्रल पाल्सी से जूझ रही पूनम को मुख्यमंत्री ने विशेष विद्यालय में दाखिला और…
रायपुर 11 नवम्बर 2025/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की बैठक 14 नवंबर 2025 को दोपहर 12 बजे से मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित की जाएगी
मुख्यमंत्री निवास में 13 नवंबर गुरुवार को होगा जनदर्शन रायपुर, 12 नवंबर 2025/मुख्यमंत्री निवास रायपुर में 13 नवंबर गुरुवार को जनदर्शन का आयोजन दोपहर 12:00 बजे से 3:00 बजे तक किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय इस अवसर पर प्रदेशवासियों से सीधे संवाद करेंगे और उनकी समस्याओं का निराकरण करेंगे। मुख्यमंत्री श्री साय ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जनदर्शन में प्राप्त प्रत्येक आवेदन का त्वरित और संवेदनशील निराकरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि लोगों को समयबद्ध समाधान मिल सके। राज्य सरकार के जनदर्शन कार्यक्रम का उद्देश्य शासन और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करना है। यह पहल…
जनजातीय उद्यमिता और निवेश संवर्धन में छत्तीसगढ़ बना अग्रणी राज्य नई दिल्ली में ट्राइबल बिजनेस कॉन्क्लेव-2025 में छत्तीसगढ़ के स्टार्टअप्स ने बढ़ाया राज्य का गौरव रायपुर, 12 नवम्बर 2025/ट्राइबल बिजनेस कॉन्क्लेव 2025 का आयोजन नई दिल्ली स्थित यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर में किया गया, जिसमें देशभर से आए उद्यमियों,नीति-निर्माताओं एवं स्टार्टअप प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस कॉन्क्लेव में छत्तीसगढ़ के स्टार्टअप्स ने भी हिस्सा लेकर उनके द्वारा किए जा रहे नवाचारों को प्रदर्शित किया। ये स्टार्टअप्स न केवल स्थानीय अर्थव्यवस्था को सशक्त कर रहे हैं, बल्कि जनजातीय परंपराओं और पारंपरिक ज्ञान को नई पहचान भी दे रहे हैं। केंद्रीय वाणिज्य एवं…
धान खरीदी में सुगमता हेतु ‘तुहर टोकन मोबाइल एप’ प्रारंभ — किसानों को मिलेगी घर बैठे टोकन सुविधा, समितियों में लंबी कतारों से मिलेगी मुक्ति। रायपुर 12 नवम्बर 2025/किसानों को धान विक्रय हेतु सुगम एवं बेहतर व्यवस्था प्रदाय किये जाने हेतु खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में ‘तुहर टोकन मोबाइल एप’ प्रारंभ किया गया है। इस एप के माध्यम से किसानों को घर बैठे धान विक्रय हेतु टोकन की व्यवस्था उपलब्ध होगी, जिससे समितियों में लंबी कतारों से मुक्ति मिलेगी। यह मोबाइल ऐप गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है। इस ऐप में किसानों…
बीजापुर जिला अस्पताल में आपरेशन में जटिलता के मामले में तीन सदस्यीय जांच टीम गठित तीन दिवस के भीतर आयुक्त सह संचालक स्वास्थ्य सेवाएं को रिपोर्ट देगी जांच समिति। रायपुर, 12 नवंबर 2025/ जिला अस्पताल बीजापुर में हुए नेत्र आपरेशन के बाद जटिलता के मामले में आयुक्त सह संचालक डॉ प्रियंका शुक्ला ने तीन सदस्यीय जांच टीम गठित की है। यह टीम नेत्र आपरेशन में आई जटिलता के कारणों की जांच एवं घटना की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रकरण की जांच करेगी। इस टीम में राज्य कार्यक्रम अधिकारी डॉ निधि अत्रिवाल, संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवाएं बस्तर संभाग डॉ महेश साण्डिया…
नवा रायपुर से चीन तक — छत्तीसगढ़ में खुला लॉजिस्टिक्स का वैश्विक द्वार भारत के हृदय से विश्व बाजार तक — छत्तीसगढ़ बन रहा है लॉजिस्टिक्स क्रांति का नेतृत्वकर्ता रायपुर 11 नवम्बर 2025/छत्तीसगढ़ के तीव्र गति से विकसित होते लॉजिस्टिक्स सेक्टर में आज एक ऐतिहासिक मील का पत्थर स्थापित हुआ है। छत्तीसगढ़ से अब तक का सबसे बड़ा, कुल 12,000 मीट्रिक टन कॉपर कॉन्सन्ट्रेट (Copper Concentrate) निर्यात कंसाइनमेंट, नवा रायपुर स्थित मल्टी-मॉडल लॉजिस्टिक्स पार्क (MMLP) से चीन के लिए रवाना किया गया। इस श्रृंखला की पहली खेप 2,200 मीट्रिक टन की रही, जो 11 नवम्बर को विशाखापट्टनम पोर्ट के लिए…
*प्राथमिक प्रधानपाठक के रिक्त पदों पर पदोन्नति की मांग। छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक/समग्र शिक्षक फेडरेशन दुर्ग ने सौंपा ज्ञापन।* *प्राथमिक प्रधानपाठक के रिक्त पदों पर पदोन्नति की मांग*‼️ *छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक/समग्र शिक्षक फेडरेशन दुर्ग ने सौंपा ज्ञापन*‼️ दुर्ग।छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक/समग्र शिक्षक फेडरेशन, जिला दुर्ग द्वारा प्राथमिक विद्यालयों में प्रधानपाठक के रिक्त पदों पर शीघ्र पदोन्नति की मांग को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी दुर्ग श्री अरविंद मिश्रा को ज्ञापन सौंपा गया। संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि लंबे समय से बड़ी संख्या में प्रधानपाठक के पद रिक्त हैं, जिसके कारण विद्यालयों के शैक्षिक एवं प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं। पात्र सहायक…
मुख्यमंत्री ने किया श्री शंकर पांडे की पुस्तक ’’छत्तीसगढ़ अतीत से अब तक’’ का विमोचन। रायपुर 10 नवंबर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में वरिष्ठ पत्रकार श्री शंकर पांडे की पुस्तक छत्तीसगढ़ अतीत से अब तक का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने इस पुस्तक में छत्तीसगढ़ के अतीत को समेटने के प्रयास की सराहना करते हुए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री श्री साय को श्री पांडे ने बताया कि छत्तीसगढ़ पर केंद्रित यह उनकी 6वीं पुस्तक है जिसमें छत्तीसगढ़ के महापुरुषों, पर्यटन स्थल, प्राचीन इतिहास, राज-परिवार, मंदिरों के इतिहास से सम्बंधित जानकारियां…
गरियाबंद। थाना मैनपुर अंतर्गत दर्रीपारा के ग्राम सेम्हरा पहाड में पुलिस-नक्सली मुठभेड, समान छोड भागे नक्सली जिला मुख्यालय से लगभग 42 किमी दक्षिण दिशा, थाना मैनपुर अंतर्गत दरींपारा क्षेत्र के ग्राम सेम्हरा के पहाडी क्षेत्र। आपरेशन ग्रुप (ई-30) जिला पुलिस गरियाबंद के विशेष अभियान के तहत कार्यवाही। पुलिस पार्टी को भारी पडते देख समान छोड भागे नक्सली। जिला गरियाबंद में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में नक्सल उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है, इसी के तहत जिला गरियाबंद के थाना मैनपुर ग्राम सेम्हरा के पहाडों में शासन द्वारा प्रतिबंधित माओवादी संगठन सीतानदी-नगरी एरिया कमेटी के 06-08 माओवादियों के उपस्थिति की स्थानीय…
गरियाबंद पुलिस द्वारा 08 जुआरियो को गुल (गोटी) नामक जुआ खेलते रंगे हाथ पकड़ कर वैधानिक कार्यवाही की गई। जुआरियों से नगदी 25000/रू , गुल (गोटी), 08 नग मोबाइल एवं 06 मोटर सायकल जप्त* ।थाना सिटी कोतवाली एवं साइबर सेल की संयुक्त कार्यवाही। * गरियाबंद – गरियाबंद पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा समस्त थाना प्रभारी को अपने-अपने थाना क्षेत्र अंतर्गत अवैध शराब, गांजा, एवं जुआ खेलने वालों पर कड़े कार्यवाही के निर्देश दिए थे। जिसके परिपालन में समस्त थाना प्रभारी अपने-अपने थाना क्षेत्र में मुखबिर एवं पेट्रोलिंग सक्रिय किए थे। दिनांक 09.11.2025 को मुखबिर से सूचना मिला कि…
मुख्यमंत्री से इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ. लवली शर्मा ने की सौजन्य मुलाकात। रायपुर 08 नवंबर 2025/मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय, खैरागढ़ की कुलपति डॉ. लवली शर्मा ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री साय को डॉ. शर्मा ने इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय के छात्रों द्वारा बनाई पेंटिंग भेंट की और विश्वविद्यालय में संचालित शैक्षणिक गतिविधियों के विषय में चर्चा की।
वर्ल्ड कप विजेता भारतीय महिला क्रिकेट टीम की फिजियोथेरेपिस्ट आकांक्षा सत्यवंशी ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात* खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्धता के साथ कर रही है कार्य – मुख्यमंत्री। रायपुर, 09 नवंबर 2025 / “छत्तीसगढ़ मेरी जन्मभूमि और कर्मभूमि है। यहीं की मिट्टी, यहां के लोग, यहां की शिक्षा और संस्कारों ने मुझे यह मुकाम हासिल करने की ताकत दी है।”यह कहना था विश्वकप विजेता भारतीय महिला क्रिकेट टीम की फिजियोथेरेपिस्ट और छत्तीसगढ़ की बेटी आकांक्षा सत्यवंशी का, जिन्होंने आज मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात कर अपनी खुशियां साझा…
छत्तीसगढ़ में जैव ईंधन के उत्पादन में 3,500 करोड़ रुपये का हो रहा निवेश सीबीडीए द्वारा बायोफ्यूल एक्सपो तथा सेमीनार का आयोजन रायपुर, 09 नवम्बर 2025/छत्तीसगढ़ बायोफ्यूल विकास प्राधिकरण द्वारा राजधानी रायपुर में बायोफ्यूल एण्ड बायो एनर्जी एक्सपो का आयोजन 7 से 9 नवंबर तक स्थानीय श्रीराम बिजेनस पार्क में किया गया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ बायोफ्यूल रोडमैप विजन 2024-29 पर आयोजित सेमीनार में बायोफ्यूल तकनीक पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। छत्तीसगढ़ बायोफ्यूल विकास प्राधिकरण के सीईओ श्री सुमित सरकार ने छत्तीसगढ़ की जैव ईंधन रोडमैप की चर्चा करते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व…
कल्चुरी कलार समाज के सम्मेलन में शामिल हुए मुख्यमंत्री रतनपुर में 100 बिस्तर अस्पताल एवं 1 करोड़ रुपए की लागत से सामुदायिक भवन निर्माण की घोषणा रायपुर 9 नवम्बर 2025/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज बिलासपुर जिले के रतनपुर में आयोजित कल्चुरी कलार समाज के महासम्मेलन में शामिल हुए। उन्होंने भगवान सहस्रबाहु एवं बहादुर कलारीन दाई की पूजा-अर्चना कर विशाल सम्मेलन का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि धार्मिक नगरी रतनपुर के समग्र विकास के लिए केंद्र सरकार की प्रसाद योजना के अंतर्गत 200 करोड़ रुपए की कार्ययोजना स्वीकृति के लिए भेजी गई है, जिसकी जल्द स्वीकृति की…
राष्ट्रीय सुपरक्रॉस बाइक रेसिंग चैंपियनशिप-2025 का रोमांच रायपुर में:मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बढ़ाया युवाओं का हौसला। *जीवन अनमोल है – हेलमेट पहनें, जिम्मेदार बनें : मुख्यमंत्री साय* *रजत जयंती समारोह की श्रृंखला में युवाओं के जोश और ऊर्जा का शानदार प्रदर्शन* रायपुर 9 नवम्बर 2025/राजधानी रायपुर के बूढ़ापारा आउटडोर स्टेडियम में आज रोमांच, ऊर्जा और साहस से भरपूर राष्ट्रीय सुपरक्रॉस बाइक रेसिंग चैंपियनशिप-2025 का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित करते हुए कहा कि यह आयोजन खेल युवा शक्ति, अनुशासन, साहस और जिम्मेदारी का उत्सव है। देशभर से आए…
टेट की अनिवार्यता देश के किसी राज्य मे नहीं फिर बवाल का मकसद नेता गिरी चमकाना या शिक्षकों क़ो डरा कर चंदा उगाही का नया खेल खेलना तो नहीं। रायपुर। छत्तीसगढ़ टीचर्स वेलफेयर के प्रदेश संयोजक इदरीश खान नें मा,.उच्चतम न्यायालय द्वारा शिक्षकों क़ो शिक्षक पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण करनें पर ही पदोन्नति सेवा विस्तार जैसे लाभ देने आदेश पारित किया है इस आदेश के पारित होने के बाद कई राज्य सरकारों नें इस आदेश के विरुद्ध सुप्रीम कोर्ट मे पुनर्विचार याचिका दाखिल की है परंतु किसी राज्य सरकार नें इसकी अनिवार्यता का आदेश जारी नहीं किया है परंतु न्यायालय के…
मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना बन रही लोगों के लिए संजीवनी शासकीय मदद से गणेशराम का किडनी प्रत्यारोपण सफल, मुख्यमंत्री से मिल कर परिवार ने जताया आभार रायपुर, 08 नवम्बर 2025/छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना अब उन परिवारों के लिए संजीवनी बन चुकी है, जिनके लिए गंभीर बीमारियों का खर्च उठाना संभव नहीं होता। इस योजना ने एक बार फिर जशपुर जिले के बगीचा निवासी 48 वर्षीय किसान गणेशराम यादव को नई ज़िंदगी दी है। गणेशराम की दोनों किडनियाँ खराब हो चुकी थीं। कई महीनों से डायलिसिस पर चल रहे गणेशराम की हालत लगातार…
लोक निर्माण विभाग द्वारा उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव या किसी भी निजी कार्यक्रम का कोई भुगतान नहीं सोशल मीडिया में प्रसारित जानकारी तथ्यहीन एवं भ्रामक आरटीआई के तहत विभाग द्वारा प्रदान की गई जानकारी में सोशल मीडिया में प्रसारित किसी भी बिल का कोई उल्लेख नहीं, इन बिलों से विभाग का कोई संबंध नहीं बेमेतरा संभाग के कार्यपालन अभियंता ने दी वस्तुस्थिति की जानकारी रायपुर. 8 नवम्बर 2025. कतिपय सोशल मीडिया में प्रसारित उप मुख्यमंत्री-सह-लोक निर्माण मंत्री के परिवार के निजी कार्यक्रम का भुगतान लोक निर्माण विभाग द्वारा किये जाने संबंधी समाचार तथ्यहीन एवं भ्रामक है। लोक निर्माण विभाग…
फेडरेशन ने बिना अनुमति जारी हुए पत्र को लेकर जारी किया खंडन। *तारीख:* 08 नवंबर 2025 स्थान:* रायपुर छत्तीसगढ़ देश नियमित शिक्षक फेडरेशन ने आज एक आधिकारिक *खंडन पत्र* जारी करते हुए स्पष्ट किया है कि हाल ही में फेडरेशन के नाम और लेटरहेड पर जारी किया गया एक पत्र *पूरी तरह से अनधिकृत* है। फेडरेशन ने बताया कि उक्त पत्र जारी करने से पूर्व न तो किसी *राज्य स्तरीय* और न ही *संभागीय पदाधिकारी* से अनुमति ली गई थी। साथ ही, संगठन के किसी भी स्तर पर उस पत्र का *जावक क्रमांक* अथवा कोई संबंधित दस्तावेज भी जारी नहीं…
गरियाबंद। गरियाबंद जिले के 123 शिक्षकों ने अपने पूर्व नियोक्ता जनपद व जिला पंचायत के विरुद्ध 10साल में प्रथम व 20 साल में द्वितीय क्रमोन्नत वेतनमान के लिये जिला पंचायत में अभ्यावेदन प्रस्तुत किया था जिसकी सुनवाई जिला पंचायत गरियाबंद के सीईओ प्रखरचंद्राकर ने शिक्षकों से नोटिस जारी कर जवाब मांगा हैं जिले के123 शिक्षकों जिनमें सहायक शिक्षक,प्राथमिक प्रधान पाठक उच्चश्रेणी शिक्षक शामिल हैं को आगामी 14 नवंबर को नोटिस जारी कर जबाब मांगागया हैं जिसपर सुनवाई हेतु बुलावा भेजा गया हैं।
राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस पर युवा वर्ग को योगेश्वर साहु का ए संदेश.. गरियाबंद – ग्राम फुलझर घटारानी के जागरूक युवक समाजिक कार्यकर्ता श्री योगेश्वर साहु का राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस पर महत्वपूर्ण संदेश आज के युवा पीढ़ी नशे के आदी हो गए हैं शराब खैनी तम्बाकू बीड़ी सिगरेट आदि नशे के आदि हो गये है। आईये हम संकल्प लें कैसर के प्रति हम स्वयं जागरूक रहेंगे और दुसरो को जागरूक करेंगे। युवा वर्गों में बढ़ती धुम्रपान कैंसर की वजह बन रही है आज के युवाओं ने गुटखा तम्बाकू सिगरेट को अपना फैसन बना लिया है जो चिंता का विषय…
मातृभूमि के प्रति समर्पण और अपने कर्तव्यों का सम्यक निर्वहन ही सर्वोच्च दक्षिणा : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय रायपुर 7 नवम्बर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राष्ट्रगीत वन्देमातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने पर मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि वाल्मीकि रामायण में मातृभूमि को स्वर्ग से भी श्रेष्ठ बताया गया है — “जननी जन्मभूमिश्च स्वर्गादपि गरीयसी”। उन्होंने कहा कि जिस भूमि ने हमें जन्म दिया, पालन-पोषण किया और पहचान दी, उसकी सेवा ही हमारे जीवन का सबसे बड़ा धर्म है। भारत माता की आराधना केवल शब्दों में नहीं, अपने…
जनजातीय गौरव दिवस पर समूचे प्रदेश में 1 से 15 नवम्बर तक मनाया जाएगा “जनजातीय गौरव पखवाड़ा” धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर होंगे विशेष आयोजन। रायपुर, 7 नवम्बर 2025/ भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय के निर्देशानुसार इस वर्ष 15 नवम्बर 2025 को धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में समूचे देश में “जनजातीय गौरव दिवस” भव्य रूप से मनाया जाएगा। इस अवसर पर 1 नवम्बर से 15 नवम्बर 2025 तक “जनजातीय गौरव पखवाड़ा” का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में प्रदेश के सभी जिलों…
मुख्यमंत्री की घोषणा पर अमल : बैगा गुनिया हड़जोड़ सम्मान के लिए चिन्हित व्यक्तियों को मिलेगी प्रति वर्ष 5 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि। रायपुर, 07 नवम्बर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की घोषणा के अनुरूप अनुसूचित जनजाति वर्ग के बैगा, गुनिया एवं हड़जोड़ के चिन्हित व्यक्तियों को प्रति वर्ष 5,000 रुपए की सम्मान सह-प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। इस योजना को ‘मुख्यमंत्री बैगा गुनिया हड़जोड़ सम्मान योजना (अनुसूचित जनजाति) वर्ष 2025’ के नाम से जाना जाएगा। योजना के संबंध में 6 नवम्बर को आदिम जाति विकास विभाग द्वारा विस्तृत अधिसूचना जारी की गई है। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़…
गुणवत्तापूर्ण कार्य करते हुए सिंचाई परियोजनाओं के कार्य में लाएँ गति – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्यमंत्री ने ली जल संसाधन विभाग की समीक्षा बैठक रायपुर, 07 नवम्बर 2025/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में जल संसाधन विभाग की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने प्रदेश में संचालित सभी निर्माणाधीन एवं प्रगतिरत सिंचाई परियोजनाओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त की और निर्देश दिए कि सभी कार्य गुणवत्तापूर्ण ढंग से संपन्न हों तथा निर्माण कार्यों की गति में तेजी लाई जाए। मुख्यमंत्री श्री साय ने विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशानिर्देश देते हुए कहा कि जल संसाधन परियोजनाएँ प्रदेश…
“वंदे मातरम्” के 150 वर्ष: राष्ट्रगौरव और जनभागीदारी का वर्षभर चलने वाला उत्सव 7 नवम्बर से होगा प्रारंभ “वंदे मातरम्” की गूंज से गूंजेगा छत्तीसगढ़ – वर्षभर चलेगा राष्ट्रीय एकता और गौरव का महोत्सव वंदे मातरम् की गूंज नई पीढ़ी में जगाएगी राष्ट्रप्रेम और गर्व की भावना – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय रायपुर, 6 नवम्बर 2025/“वंदे मातरम्” की 150वीं वर्षगांठ पूरे देश के लिए गर्व और राष्ट्रभक्ति का अद्वितीय अवसर है। भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के मार्गदर्शन में इस ऐतिहासिक पर्व को वर्षभर चलने वाले महाअभियान के रूप में मनाया जा रहा है। देश के साथ छत्तीसगढ़ में…
क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड और यूपीआई से जीएसटी भुगतान की सुविधा छत्तीसगढ़ में लागू *मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन और वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी के निर्देश पर व्यवसायियों को बड़ी राहत* रायपुर 6 नवंबर 2025/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन एवं वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी के निर्देश पर राज्य जीएसटी विभाग और कोष लेखा (ट्रेज़री) विभाग द्वारा व्यवसायियों के हित में जीएसटी रिटर्न के भुगतान हेतु क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड और यूपीआई (UPI) सुविधा पूरे राज्य में लागू कर दी गई है। इस सुविधा की मांग जीएसटी लागू होने के प्रारंभिक काल से ही व्यापारी…
उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के समापन समारोह में शामिल हुए उपराष्ट्रपति ने छत्तीसगढ़ में उल्लेखनीय प्रगति और समावेशी विकास पर प्रकाश डाला *उपराष्ट्रपति ने रजत महोत्सव को विकसित छत्तीसगढ़ के माध्यम से विकसित भारत का संकल्प बताया* *उपराष्ट्रपति ने जनजातीय समुदायों को वन, संस्कृति और विरासत का संरक्षक बताया* *उपराष्ट्रपति ने सामूहिक इच्छाशक्ति और विकास के माध्यम से नक्सलवाद को समाप्त करने में छत्तीसगढ़ की सफलता की सराहना की* *‘छत्तीसगढ़ में विकास और विश्वास ने भय और हिंसा का स्थान लिया’ – श्री सी.पी. राधाकृष्णन* *छत्तीसगढ़ सहभागी विकास और जन-प्रेरित परिवर्तन का प्रतीक* *राज्य ने सांस्कृतिक…
छत्तीसगढ़ की बेटी आकांक्षा सत्यवंशी ने विश्व स्तर पर बढ़ाया प्रदेश का गौरव : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय *भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ऐतिहासिक विश्व कप विजय पर राज्य सरकार द्वारा आकांक्षा सत्यवंशी को ₹10 लाख की सम्मान राशि प्रदान करने की घोषणा* रायपुर 5 नवम्बर 2025/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ऐतिहासिक विश्व कप विजय पर देशवासियों को बधाई और शुभ कामनाएँ देते हुए कहा कि भारतीय महिला क्रिकेट टीम की यह अभूतपूर्व उपलब्धि हर भारतीय के लिए गर्व का क्षण है, जिसने विश्व पटल पर देश का…
राज्योत्सव पर वायु सेना की टीम का रोमांचक एयर शो, सेंध जलाशय के ऊपर आसमां में गूंजा ‘जय जोहार’ और ‘छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया’ *उप राष्ट्रपति श्री सी.पी. राधाकृष्णन, राज्यपाल श्री रमेन डेका, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने देखा एयर शो* *अनुशासन, परस्पर विश्वास, सटीकता और देशप्रेम के जज्बे के साथ वायु सेना के विमानों ने दिखाई कलाबाजी* *वायु सेना का एयर शो छत्तीसगढ़वासियों के लिए कमाल का अनुभव, लोग देखकर एक घंटे तक होते रहे मंत्रमुग्ध* रायपुर, 5 नवम्बर 2025/ छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना की 25वीं वर्षगांठ पर आज नवा रायपुर के सेंध जलाशय…
छत्तीसगढ रजत महोत्सव-2025 : उप राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने छत्तीसगढ़ के 34 अलंकरण से 37 विभूतियों एवं 4 संस्थाओं को किया सम्मानित रायपुर, 05 नवंबर 2025/ उप राष्ट्रपति श्री सीपी राधाकृष्णन ने आज नवा रायपुर में छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के राज्य अलंकरण समारोह में छत्तीसगढ़ के 34 अलंकरण से विभिन्न क्षेत्रों से उत्कृष्ट योगदान देने वाले 37 विभूतियों एवं 4 संस्थाओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर राज्यपाल श्री रमेन डेका ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय अलंकरण समारोह के अति विशिष्ट अतिथि तथा विशिष्टि अतिथि के रूप में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उप मुख्यमंत्री श्री…
सहा.शिक्षक/समग्र शिक्षक फेडरेशन द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी को पदोन्नति हेतु सौंपा ज्ञापन कांकेर – सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन कांकेर द्वारा सहायक शिक्षक संवर्ग के प्राथमिक विद्यालय प्रधान पाठक पदोन्नति सन्दर्भ से जिला शिक्षा अधिकारी श्री रमेश कुमार निषाद जी से मुलाकात कर जिले पूर्व अध्यक्ष उत्तम सिन्हा द्वारा प्रमुखता से अवगत कराया गया कि कांकेर जिले अंतर्गत 30 अक्टूबर 25 तक रिक्त पदों के आधार सभी विकास खण्ड स्तर से जानकारी प्राप्त कर अधिक से अधिक सहायक शिक्षक संवर्ग का पदोन्नति प्रदान करने, वरिष्ठा सूची सुधार जारी करने हेतु, तथा अधिक से अधिक सहायक शिक्षक संवर्ग साथी गण…
छठ आस्था का अपमान: रायगढ़ में उबाल, टिल्लू शर्मा पर FIR — आरोपी फरार “समय रहते सुधर जाओ, वरना समाज तुम्हें सुधार देगा” — समाज ने दी खुली चेतावनी रायगढ़। छठ पर्व पर सोशल मीडिया में की गई अभद्र टिप्पणी को लेकर रविवार को रायगढ़ में भारी जनाक्रोश देखने को मिला। फेसबुक पर आपत्तिजनक एवं अपमानजनक टिप्पणी वायरल होते ही धार्मिक भावनाएं गहराई से आहत हुईं और शहर के विभिन्न समाजों तथा संगठनों ने कड़ा विरोध दर्ज कराया। दोपहर बाद भोजपुरी समाज, ब्राह्मण समाज, छठ पूजा समितियाँ, सांस्कृतिक संगठन और विभिन्न वार्डों के श्रद्धालु बड़ी संख्या में पुलिस अधीक्षक कार्यालय…
अबोध मासूम के साथ दरिंदगी: प्रतापपुर में 5 वर्षीय बच्ची से हैवानियत, इंसानियत हुई लहूलुहान। प्रतापपुर (सूरजपुर)। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से आई यह खबर न केवल दिल दहला देने वाली है बल्कि पूरे समाज के अंतःकरण को झकझोर देने वाली है। प्रतापपुर थाना क्षेत्र में घर के पास खेल रही सिर्फ पाँच साल की मासूम बच्ची के साथ एक युवक ने जो अमानवीय कृत्य किया, उसने मानवता को शर्मसार कर दिया। यह घटना सोमवार की दोपहर की है। बच्ची रोज़ की तरह स्कूल से लौटकर अपने घर के पास ही खेल रही थी। माता-पिता पास के खेत में काम…
विजन 2047 की ओर सशक्त कदम: छत्तीसगढ़ टेक स्टार्ट 2025 ने खोले नवाचार के नए द्वार छत्तीसगढ़ बन रहा है टेक्नोलॉजी और इनोवेशन का नया पावर सेंटर – मुख्यमंत्री श्री साय *छत्तीसगढ़ के युवा नवाचार से रच रहे तकनीकी भविष्य – मुख्यमंत्री ने किया आइडियाथॉन विजेताओं का सम्मान* रायपुर, 4 नवम्बर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज नया रायपुर स्थित मेफेयर होटल में आयोजित ‘छत्तीसगढ़ टेक स्टार्ट’ कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि ‘टेक स्टार्ट’ का यह आयोजन राज्य में नवाचार और तकनीकी उद्यमिता को नई दिशा देने वाला एक महत्वपूर्ण प्रयास है। इस अवसर…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिलासपुर के पास हुई ट्रेन दुर्घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया दिवंगतों के परिजनों को ₹5 लाख एवं घायलों को ₹50 हज़ार की आर्थिक सहायता देने की घोषणा रायपुर, 4 नवम्बर 2025/मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने बिलासपुर के पास हुई ट्रेन दुर्घटना को अत्यंत दुःखद और पीड़ादायक बताया है। उन्होंने इस दुर्घटना में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिजनों को यह असहनीय दुख सहने की शक्ति दें। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा…
“छत्तीसगढ़ प्रकृति, संस्कृति और प्रगति का संगम” प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र रायपुर, 04 नवंबर 2025/ छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष पर जनसंपर्क विभाग द्वारा “छत्तीसगढ़ प्रकृति, संस्कृति और प्रगति का संगम” थीम पर 25 वर्षों की विकास यात्रा को दर्शाने वाली प्रदर्शनी नवा रायपुर अटल नगर स्थित राज्योत्सव स्थल पर लगाई गई है। यह प्रदर्शनी विद्यार्थियों , नागरिकों और आगंतुकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। प्रदर्शनी में कृषक उन्नति योजना, महतारी वंदन योजना, रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया, तेंदूपत्ता संग्राहकों के पारिश्रमिक में वृद्धि, चरण पादुका योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना और घर-घर निर्मल जल…
शिक्षकों की एकजूटता जीती : बस्तर के शिक्षकों नें दिखाया दम सारा श्रेय शिक्षकों क़ो : रवीन्द्र राठौर।
शिक्षकों की एकजूटता जीती : बस्तर के शिक्षकों नें दिखाया दम सारा श्रेय शिक्षकों क़ो : रवीन्द्र राठौर। रायपुर। छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन के नव निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष रवीन्द्र राठौर नें बस्तर के विवादित जे डी राकेश पाण्डॆ क़ो बस्तर से रायपुर अटैच किये जाने क़ो बस्तर के शिक्षकों की एकता एकजुटता की जीत बताया वहीं जबरदस्त एकता का परिचय देते हुये शिक्षकों के प्रदर्शन के चलते सरकार नें जे डी बस्तर क़ो हटाया गया। वही शिक्षकों के साथ किसी भी मनमानी का जवाब एकजुटता से दिया जाएगा अफसर शिक्षकों के साथ किसी प्रकार दुर्भावना से ग्रसित होकर…
रायपुर। बस्तर के विवादित संयुक्त संचालक शिक्षा बस्तर संभाग राकेश पांडे को शिक्षकों के विरोध प्रदर्शन के बीच शासन ने बस्तर से हटा कर DPI में अटैच कर दिया हैं। ज्ञात हो की शिक्षक शिक्षिकाओं को प्रताड़ित कर वेतन अवरुद्ध करने व अनावश्यक टिका टिप्पणी करने के चलते बस्तर के शिक्षक समुदाय जेडी बस्तर से आक्रोशित चल रहे थे इनके ऊपर शिक्षकों को प्रताड़ित कर रील बना कर खुद को फेमस करने के आरोप लगे थे बस्तर शिक्षकों ने आज जबरदस्त प्रदर्शन किया जिसका असर शासन ने राकेश पांडे को हटा कर एचआरसोम को बस्तर का नया जेडी बनाया हैं…
चुरामनदास साहू तहसील साहू संघ छुरिया के अध्यक्ष निर्वाचित हुए । बालकिशन साहू ,श्रीमती कुमेश्वरी साहू उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए। शीशुपाल साहू एवं श्रीमती कविता साहू संगठित सचिव निर्वाचित हुए । छुरिया :- (फोटो ) जिला साहू संघ राजनांदगांव के अध्यक्ष भागवत साहू के निर्देशन मे चुनाव अधिकारियों के देखरेख में दिनांक 02.11.2025 दिन रविवार को तहसील साहू संघ छुरिया का शांतिपूर्ण रूप से चुनाव संपन्न हुआ । जिसमें अध्यक्ष पद के लिए चुरामनदास साहू (शिकारीमाहका ) निर्वाचित हुए वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए बालकिशन साहू (कल्लूबंजारी ) उपाध्यक्ष महिला श्रीमती कुलेश्वरी साहू (मातेखेडा ) निर्वाचित हुए । वही संगठन सचिव…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्वयं बाइक चलाकर युवाओं को दिया सुरक्षित ड्राइविंग का संदेश रजत जयंती वर्ष के अवसर पर रायपुर में होगा एमआरएफ नेशनल सुपरक्रॉस चैम्पियनशिप 2025 का भव्य आयोजन रायपुर, 3 नवम्बर 2025/ छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना की रजत जयंती वर्ष के अवसर पर राजधानी रायपुर का बूढ़ापारा आउटडोर स्टेडियम आगामी 8 और 9 नवम्बर को रफ्तार, रोमांच और युवाओं के उत्साह का मंच बनेगा। रजत जयंती समारोह की श्रृंखला में आयोजित यह विशेष कार्यक्रम छत्तीसगढ़ की नई ऊर्जा, नवाचार भावना और युवा सामर्थ्य का प्रतीक होगा। छत्तीसगढ़ मोटर स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित एमआरएफ नेशनल सुपरक्रॉस बाइक रेसिंग चैम्पियनशिप…
सूर्यकिरण एरोबैटिक टीम ने बच्चों से की मुलाकात, दी प्रेरणा – बढ़ाया उत्साह *सूर्यकिरण एरोबैटिक टीम ने बच्चों से की मुलाकात, दी प्रेरणा – बढ़ाया उत्साह* *दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में स्कूली बच्चों से किया संवाद* रायपुर, 3 नवम्बर 2025/ छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना की रजत जयंती के अवसर पर राजधानी रायपुर में आज भारतीय वायुसेना की प्रसिद्ध सूर्यकिरण एरोबैटिक टीम (Suryakiran Aerobatic Team – SKAT) ने स्कूली बच्चों से आत्मीय मुलाकात की। यह मुलाकात न केवल ज्ञानवर्धक रही, बल्कि देशभक्ति और प्रेरणा से भरपूर भी थी। भारतीय वायुसेना की सूर्यकिरण एरोबैटिक टीम के सदस्य दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम पहुँचे, जहाँ उन्होंने विद्यार्थियों…
