Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: सच
जशपुर। आज दिनांक 28 दिसंबर 2023 को छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय शिक्षक संघ के प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों द्वारा हमारे माननीय मुख्यमंत्री महोदय के निवास बगिया में माननीया श्रीमती कौशल्या देवी साय (माननीय मुख्यमंत्री Mrs.छत्तीसगढ़) से सौजन्य मुलाकात का सौभाग्यशाली अवसर प्राप्त हुआ। महोदया जी से मुलाकात कर हमारी समस्याओं को रखते हुए बहुत ही सकारात्मक चर्चा की गई। चर्चा के दौरान उनकी ओर से आश्वस्त किया गया कि आप सभी अब हमारे पास आए हैं तो निराश न हों विश्वास के साथ जाएं। जरूर समाधान निकलेगा। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष श्री अनिल कुमार टोप्पो, जशपुर जिलाध्यक्ष श्री जयसिंह पैंकरा,…
अवैध धान परिवहन व भंडारण पर प्रशासन ने कार्यवाही कलेक्टर छिकारा ने अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट का आकस्मिक निरीक्षण किया देवभोग अनुविभाग में आज 4 वाहन सहित 255 बोरा धान पकड़ाया गरियाबंद 27 दिसंबर 2023/ कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने आज जिले के देवभोग एवं मैनपुर अनुविभाग के अंतर्गत बनाये गये अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों को धान उपार्जन अवधि के दौरान ओड़िशा प्रांत से जिले के धान उपार्जन केन्द्रों में विक्रय के लिए आने वाले अवैध धान की परिवहन पर कार्यवाही करने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने कहा कि चौबीसो घंटे चेकपोस्ट पर निगरानी रखे…
रायगढ़ मेरी कर्मभूमि, प्रदेश को विकास के नए शिखर तक लेकर जायेंगे: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्यमंत्री प्रेस क्लब के अभिनंदन समारोह में हुए शामिल रायपुर, 27 दिसंबर 2023 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज रायगढ़ शहर स्थित एक निजी होटल में रायगढ़ प्रेस क्लब द्वारा आयोजित अभिनंदन समारोह में शामिल हुए और सामाजिक संगठनों, कर्मचारी संगठनों और वरिष्ठ गणमान्य नागरिकों से मुलाकात की। रायगढ़ प्रेस क्लब और विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा मुख्यमंत्री का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस मौके पर केबिनेट मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने अपने सम्बोधन में कहा…
रायपुर : शिक्षा का अधिकार के अंतर्गत आगामी शिक्षा सत्र में प्रवेश के लिए समय सारिणी जारी ऑनलाइन आवेदन 01 मार्च से रायपुर, 27 दिसम्बर 2023 निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम अंतर्गत वर्ष 2024-25 के लिए प्रदेश में संचालित निजी विद्यालयों में आर.टी.ई.पोर्टल के माध्यम से भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन लिए जाएंगे। लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा इस संबंध में प्रवेश की कार्यवाही के लिए समय-सारिणी जारी कर दी है। प्रवेश प्रक्रिया का प्रथम चरण 01 मार्च 2024 से प्रारंभ होगा। संचालक लोक शिक्षण ने इस संबंध में सभी जिला कलेक्टरों, संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग और जिला…
रायपुर : रोड शो के दौरान मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय पर रायगढ़ की जनता पुष्पवर्षा करती रही रायपुर, 27 दिसम्बर 2023 रोड शो के दौरान मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय पर रायगढ़ की जनता पुष्पवर्षा करती रही। जगह-जगह बनाए गए अभिनंदन द्वार पर सामाजिक समितियों एवं विभिन्न संगठनों द्वारा फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया गया। अपने मुख्यमंत्री के स्वागत में बड़ी संख्या में जुटी रायगढ़ की जनता. .
रायपुर : राजीव युवा मितान क्लबों को प्रदत्त राशि के व्यय पर प्रतिबंध रायपुर, 27 दिसम्बर 2023 संचालक खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आज जारी एक आदेश के तहत राजीव युवा मितान क्लबों को प्रदत्त राशि के अंतरण एवं समस्त प्रकार के व्यय पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया गया है। युवा मितान क्लब को आज की स्थ्तिि में किसी भी कार्य के लिए प्रदत्त राशि के उपयोग की अनुमति नहीं होगी। राज्य के समस्त जिला कलेक्टरों को जारी निर्देश के अनुसार राजीव युवा मितान क्लब योजना अंतर्गत अब तक विभिन्न व्यय की जानकारी और व्यय की गई…
नवा रायपुर प्रीमियर लीग 2024 : नवा रायपुर प्रीमियर लीग का 3 जनवरी से होगा आगाज मंत्री टंक राम वर्मा टूर्नामेंट का करेंगे उद्घाटन नवा रायपुर :: विभागाध्यक्ष राजपत्रित अधिकारी संघ एवं शासकीय कर्मचारी संघ के संयुक्त तत्वाधान में नवा रायपुर में नवा रायपुर प्रीमियर लीग का आयोजन 3 जनवरी से सेक्टर 25 स्थित ग्राम राखी स्कूल के सामने स्थित मैदान में किया जा रहा है। इस आयोजन के रंगारंग कार्यक्रम का शुभारंभ श्री टंक राम वर्मा, मंत्री छत्तीसगढ़ शासन के करकमलों किया जाएगा। नवा रायपुर प्रीमियर लीग के संयोजक कमल वर्मा ने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि इस…
रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 27 और 28 दिसम्बर को रायगढ़ और जशपुर प्रवास पर मुख्यमंत्री का 27 दिसम्बर को रायगढ़ में रोड-शो अग्रोहा धाम रायगढ़ के लोकार्पण समारोह में होंगे शामिल जशपुर में 28 दिसम्बर को सौरभ सागर महाराज द्वार का करेंगे लोकार्पण और जशपुरिया माटी अटल सुशासन समारोह में होंगे शामिल रायपुर, 26 दिसम्बर 2023 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 27 दिसम्बर को रायगढ़ और 28 दिसम्बर को जशपुर जिले के प्रवास पर रहेंगे और वहां आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 27 दिसम्बर को जिला मुख्यालय रायगढ़ में आयोजित रोड-शो कार्यक्रम…
रायपुर : गणतंत्र दिवस की तैयारियां शुरू : मुख्य सचिव ने अधिकारियों की उच्च स्तरीय ली बैठक रायपुर, 26 दिसम्बर 2023 गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 2024 गरिमापूर्ण मनाने और इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम की पूर्व तैयारियों के लिए आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन ने राज्य शासन के विभिन्न विभागों के उच्च स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली। वीडियो कॉन्फ्रेंस से आयोजित इस बैठक में डी.जी.पी. श्री अशोक जुनेजा, अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू और श्रीमती रेणु जी पिल्ले शामिल हुई। मुख्य सचिव ने गणतंत्र दिवस 26 जनवरी के आयोजन के संबंध में तमाम…
रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गरीब परिवारों के हित में लिया बड़ा फैसला छत्तीसगढ़ के गरीब परिवारों को नए साल से आगामी पांच वर्ष तक मिलेगा निःशुल्क चावल राज्य के 67 लाख 92 हजार 153 राशनकार्डधारी परिवारों को मिलेगा लाभ खाद्य विभाग ने राज्य के सभी कलेक्टरों को जारी किया पत्र रायपुर, 26 दिसम्बर 2023 गरीब परिवारों को अगले पांच सालों तक दी गई निःशुल्क चावल की प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की गारंटी के अनुरूप छत्तीसगढ़ में भी गरीब परिवारों को अगले पांच साल तक निःशुल्क चावल देने का निर्णय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने लिया है।…
रायपुर : अपनी जान पर खेलकर दूसरों की जान बचाने वाले वीर बच्चों को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि अमृतकाल के दौरान गुरू गोबिंद सिंह के साहिबजादों की शहादत की स्मृति नई पीढ़ी में गौरव का भाव भरेगी मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने वीर बालक-बालिकाओं को राज्य शासन की ओर से 50-50 हजार रूपए दिए जाने की घोषणा मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी द्वारा आयोजित वीर बाल दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए रायपुर, 26 दिसंबर 2023 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के राज्य अतिथि गृह पहुना में वीर बाल…
अवैध धान परिवहन व भंडारण पर जिला प्रशासन सख्त 11 प्रकरणों में 1525 बोरा धान एवं 7 वाहन जप्त गरियाबंद 26 दिसंबर 2023/ राज्य सरकार द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 1 नवंबर 2023 से की गई है। कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने धान उपार्जन अवधि के दौरान ओड़िशा प्रांत से जिले के धान उपार्जन केन्द्रों में विक्रय के लिए आने वाले धान की रोकथाम एवं कार्यवाही करने के लिए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को आवश्यक निर्देश दिये गए है। इस पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व देवभोग द्वारा ओडिशा सीमा पर 15 चेकपोस्ट बनाया गया है। इनमें कैटपदर, धूपकोट,…
कलार समाज परीक्षेत्र फिंगेश्वर ने किया विधायक से किया सौजन्य मुलाकात छत्तीसगढ़ डड़सेना कलार समाज परीक्षेत्र फिंगेश्वर के पदाधिकारीगण सोमवार को राजिम विधायक रोहित साहू एवं महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा से भेट मुलाकात किया एवं सामाजिक गतिविधियों पर चर्चा किया गया कलार समाज के विकास के लिए कार्ययोजना तैयार कर समाज को नई दिशा देने के लिए आश्वासन दिया गया दोनों सम्माननीय विधायकों से भेंट मुलाकात सार्थक रहा भेंट मुलाकात करने वाले में प्रमुख रूप से डड़सेना कलार समाज परीक्षेत्र फिंगेश्वर के अध्यक्ष ओम प्रकाश सिन्हा कोषाध्यक्ष खोमन सिन्हा सचिव राजकुमार सिन्हा महिला मंच अध्यक्ष धनेश्वरी सिन्हा क्षेत्र अधिकारी…
डिप्टी सीएम अरुण साव,विजय शर्मा और मंत्री ओ पी चौधरी से मिला शालेय शिक्षक संघ : बधाई देकर शिक्षकों की समस्याओं का समाधान करने का किया आग्रह : मिला आश्वासन, विष्णु सरकार नही करेगी निराश राजेश मूणत,ईश्वर साहु व मोती लाल साहू से भी मिलकर शिक्षक संगठन ने दिया बधाई : कर्मचारियों की सुध लेने की उम्मीद जताई प्रांताध्यक्ष वीरेंद्र दुबे के नेतृत्व मे प्रदेश के शिक्षक संवर्ग का एक बड़ा संगठन शालेय शिक्षक संघ, अपने प्रांतीय प्रतिनिधिमंडल के साथ राजधानी मे नवपदस्थ डिप्टी मुख्यमंत्री अरुण साव तथा विजय शर्मा एवं पूर्व मंत्री राजेश मूणत तथा विधायक ईश्वर साहू, मोती…
रायपुर : विद्यार्थियों के हित में मुख्यमंत्री श्री साय ने की महत्वपूर्ण घोषणा- राजधानी रायपुर में बनेगा एक और नालंदा परिसर वर्तमान नालंदा परिसर की सुविधाओं के विस्तार की भी घोषणा पीएससी, यूपीएससी सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को होगा लाभ श्री साय ने सुशासन दिवस पर अटल जी के व्यक्त्वि और कृतित्व पर आयोजित छाया-चित्र प्रदर्शनी का किया शुभारंभ कैबिनेट मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी भी थे उपस्थित रायपुर, 25 दिसंबर 2023 मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों के हित में आज एक बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा है कि राजधानी रायपुर में नालंदा परिसर…
रायपुर : प्रदेश में उत्साह से मनाया जा रहा वीर बाल दिवस : युवाओं में देश प्रेम और राष्ट्र निर्माण का भाव जगाने प्रदेश में हुए कई कार्यक्रम जिला, नगर पालिका, वार्ड, ब्लॉक, ग्राम पंचायत स्तर पर हुआ विभिन्न गतिविधियों का आयोजन बहादुरी विषय पर केन्द्रित चित्रकला, सस्वर कविता पाठ, गायन और निबंध प्रतियोगिता आयोजित रायपुर, 25 दिसंबर 2023 छत्तीसगढ़ में वीर बाल दिवस उत्साह से मनाया जा रहा है। इस अवसर पर जिला स्तर, नगर पालिका, वार्ड, ब्लॉक, ग्राम पंचायत स्तर पर 22 एवं 23 दिसंबर को स्कूलों, कॉलेजों और आंगनबाड़ी केंन्द्रों में उत्साह के साथ कई गतिविधियों…
रायपुर : 26 दिसम्बर वीर बाल दिवस पर होगा साहसी बच्चों का सम्मान छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी की अनूठी पहल मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में पहुंना में होगा कार्यक्रम रायपुर, 25 दिसम्बर 2023 छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी बीते वर्ष की तरह इस साल भी 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस मनाने जा रही है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में यह कार्यक्रम मुख्यमंत्री निवास कार्यालय पहुना में आयोजित होगा। छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी की पहल पर आयोजित होने वाले उक्त कार्यक्रम में राज्य के चयनित चार साहसी बालकों को सम्मानित किया जाएगा। संयोजक डॉ. कुलदीप सोलंकी…
रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुशासन दिवस पर अटल मॉनिटरिंग पोर्टल का किया शुभारंभ अटल मॉनिटरिंग पोर्टल से सीधे होगी योजनाओं की मॉनिटरिंग सरकार का बड़ा निर्णय, मुख्यमंत्री सचिवालय अटल मॉनिटरिंग पोर्टल से करेगा सतत् निगरानी रायपुर, 25 दिसंबर 2023 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज सुशासन दिवस के अवसर पर मंत्रालय महानदी में आयोजित कार्यक्रम में अटल मॉनिटरिंग पोर्टल का शुभारंभ किया। इस पोर्टल के माध्यम से मुख्यमंत्री सचिवालय सीधे योजनाओं के क्रियान्वयन पर नजर रखेगा। शासन की मंशानुरूप पारदर्शी और बेहतर तरीके से क्रियान्वयन नहीं हुआ तो सख्ती भी बरती जाएगी। वर्तमान में 23 विभागों…
रायपुर : मोदी की तीसरी गारंटी पूरी: अन्नदाता से किया वायदा हुआ पूरा: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय मुख्यमंत्री ने किसानों को दो साल के धान का बकाया बोनस 3716 करोड़ रूपए की राशि हस्तांतरित की सुशासन दिवस पर प्रदेश के किसानों को मिला बड़ा तोहफा अभनपुर ब्लॉक के ग्राम बेन्द्री में आयोजित हुआ कार्यक्रम मुख्यमंत्री की घोषणा: जरूरत पड़ने पर धान खरीदने की अवधि भी बढ़ाएंगे पूरी पारदर्शिता के साथ एक लाख लोगों के लिए सरकारी नौकरी की करेंगे व्यवस्था रायपुर, 25 दिसंबर 2023 छत्तीसगढ़ सरकार ने मोदी की गारंटी का तीसरा वादा सुशासन दिवस के मौके पर पूरा…
3100 सौ रूपये प्रति क्विंटल दर से किसानों का धान नहीं खरीद पा रही है भाजपा सरकार – नवीन गुप्ता रायपुर। समाजवादी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता डॉ. पुरूषोत्तम सोनवानी ने प्रेस को जारी बयान में बताया कि प्रदेश अध्यक्ष मा. श्री नवीन गुप्ता ने भाजपा सरकार को आडे हाथों लेते हुए कहा है कि सरकार बनाने के पहले भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में 3100 रूपये प्रति क्विंटल 1 एकड़ में 21 क्विंटल धान खरीदने की घोषणा की थी लेकिन वर्तमान में किसानों को पतले धान पर 2203 रूपये व मोटे धान पर 2183 रूपये प्रति क्विंटल के समर्थन मूल्य…
गिरीश शर्मा स्वदेश भारत गौरव सम्मान से सम्मानित अयोध्या के रामकथा पार्क में हुआ आयोजन अयोध्या कला एवं संस्कृति महाकुंभ में हुआ सम्मान स्वदेश सेवा संस्थान द्वारा आयोजित अयोध्या संस्कृति एवं कला महाकुम्भ में शासकीय प्राथमिक शाला खट्टी में पदस्थ सहायक शिक्षक गिरीश शर्मा को स्वदेश भारत गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। रामकथा पार्क अयोध्या में आयोजित इस सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि श्याम बिहारी अग्रवाल, पूर्व विभागाध्यक्ष इलाहाबाद विश्वविद्यालय उत्तरप्रदेश थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में कला समीक्षक एवं इतिहासकार राकेश गोस्वामी दिल्ली एवं प्रसिद्ध चित्रकार,कवि एवं लेखक रविन्द्र कुशवाहा थे। 5 दिवसीय इस अयोध्या संस्कृति एवं…
रायपुर : विशेष लेख : सुशासन के अटल मंत्र पर छत्तीसगढ़ सरकार जी.एस. केशरवानी, उप संचालक रायपुर, 24 दिसम्बर 2023 देश के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारतरत्न स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती 25 दिसंबर प्रतिवर्ष देशभर में सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस वर्ष यह दिन छत्तीसगढ़ के लिए विशिष्ट होगा। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ की नई सरकार नई पहल करते हुए अपनी नीतियों और योजनाओं को धरातल पर उतार रही है। इसी दिन राज्य सरकार यहां के 13 लाख किसानों को धान के दो वर्ष के बकाया बोनस का उपहार देगी। अनेक जनहितैषी योजनाओं के…
रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर छत्तीसगढ़ में वीर बाल दिवस को जोर शोर से मनाने की है तैयारी 26 दिसंबर को होगा पूरे देश में वीर बाल दिवस का आयोजन व प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के संदेश के प्रसारण राज्य में वीर बाल दिवस के उपलक्ष्य में प्रतियोगिता के साथ हो रही हैं विभिन्न गतिविधियां राष्ट्र निर्माण के लिए योगदान का भाव एवं देश प्रेम के मूल्यों को स्थापित करने के उद्देश्य से हो रहे कई आयोजन रायपुर, 24 दिसंबर 2023 मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर छत्तीसगढ़ में वीर बाल दिवस को जोर शोर…
रायपुर : 25 दिसम्बर सुशासन दिवस पर किसानों को बटेगा धान बोनस दो साल की बकाया धान बोनस की राशि 3716 करोड़ रूपए का होगा वितरण मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मुख्य आतिथ्य में राज्य स्तरीय आयोजन अभनपुर ब्लॉक के ग्राम बेन्द्री में रायपुर, 24 दिसम्बर 2023 प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की किसानों को धान बोनस दिए जाने गारंटी को पूरा करने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राज्य के किसानों को दो साल के धान की बकाया बोनस राशि 3716 करोड़ रूपए का वितरण 25 दिसंबर को किया जाएगा। इसको लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। पूर्व प्रधानमंत्री,…
कोरिया जिले के शिवपुर बालक छात्रावास में छात्र से किए गए मारपीट मामले में भृत्य किया गया निलंबित आदिवासी प्री-मैट्रिक बालक छात्रावास पसला विकासखण्ड बैकुंठपुर बैकुंठपुर 24 दिसम्बर 2023। कोरिया जिले के ग्राम शिवपुर में संचालित आदिवासी बालक छात्रावास में निवासरत एवम शिवपुर पूर्व माध्यमिक शाला में अध्यनरत एक बालक के साथ छात्रावास के ही भृत्य संजय तिवारी ने 19 दिसंबर की रात मारपीट की थी जिसमे भृत्य को दोषी पाया गया और विभाग ने भृत्य को निलंबित करने में कोई देरी नहीं की। 20 दिसंबर को जैसे ही मामले की जानकारी आदिवासी विकास विभाग तक पहुंची विभाग के मंडल…
सुशासन दिवस 25 दिसंबर को जिले के किसानों को 117 करोड़ रुपए से अधिक राशि का होगा बोनस भुगतान वर्ष 2014-15 अंतर्गत 44 हजार 507 एवं 2015-16 के 34 हजार 292 किसानों को बोनस राशि का होगा भुगतान धान बेचने वाले किसानों को दो साल का प्रति क्विंटल 300 रुपए बोनस का होगा भुगतान जिला स्तरीय बोनस भुगतान कार्यक्रम फिंगेश्वर में होगा आयोजित गरियाबंद 24 दिसंबर 2023/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा किसान हितैषी लिए गए निर्णय अनुसार गरियाबंद जिले के किसानों को 25 दिसंबर सुशासन दिवस को धान की बोनस राशि का भुगतान किया जाएगा। इसके अंतर्गत धान बेचने…
51 राष्ट्रीय महिला खिलाड़ियों को कड़ाके की ठंड में ट्रेन के टॉयलेट के पास गंदगी में बैठकर दिल्ली से पेण्ड्रारोड तक 17 घंटे का सफर तय करना पड़ा, बड़ी संख्या में ट्रेनों का कैंसिल होना भी परेशानी का कारण बना, वहीं अधिकारियों की लापरवाही भी सामने आई पेण्ड्रा/रायपुर : राष्ट्रीय खेल में भाग लेने दिल्ली गईं छत्तीसगढ़ की महिला खिलाड़ियों का रिजर्वेशन टिकट कन्फर्म नहीं होने के कारण इन महिला खिलाड़ियों को कड़ाके की ठंड में ट्रेन के टॉयलेट के पास गंदगी में बैठकर दिल्ली से पेण्ड्रारोड तक का 17 घंटे का सफर तय करना पड़ा। यदि महिला खिलाड़ियों के…
महासमुंद : आबकारी अधिकारियों एवं उपनिरीक्षकों को सौंपे गए गए प्रभार महासमुंद, 23 दिसंबर 2023 जिले में आबकारी राजस्व की सुरक्षा, उपलंभन कार्य, आबकारी अपराधों के नियंत्रण एवं प्रशासकीय कार्य सुविधा की दृष्टि से सहायक जिला अधिकारियों एवं आबकारी उपनिरीक्षकों के वर्तमान प्रभार में संशोधन करते हुए आबकारी अधिकारी ने आबकारी वृत्तों, मदिरा दुकानों एवं आबकारी जांचों चौकियो से संबंधित प्रभार के कार्य संपादन के लिए आगामी आदेश पर्यंत तक आदेशित किया गया है। जिसमें श्री निधीश कुमार कोष्ठी सहायक जिला आबकारी अधिकारी को जिला आबकारी कार्यालय महासमुंद तथा छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड जिला महासमुंद का कार्यालयीन कार्य एवं…
रायपुर : सरकार की घोषणा के परिपालन में मुख्य सचिव ने अधिकारियों की उच्च स्तरीय ली बैठक 100 दिन की कार्य योजना पर काम शुरू रायपुर, 23 दिसम्बर 2023 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देश पर मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन ने आज यहां रायपुर के चिप्स कार्यालय में राज्य सरकार की घोषणा-पत्र के क्रियान्वयन और परिपालन के लिए समयबद्ध कार्य योजना तैयार करने के लिए राज्य शासन के विभागों के भारसाधक सचिवों की बैठक ली। बैठक में घोषणा-पत्र में की गई घोषणाओं के क्रियान्वयन के लिए राज्य सरकार के 100 दिन में किए जाने वालों कार्यों के संबंध…
नईदिल्ली। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा को हटाकर नये सिरे से कांग्रेस पार्टी ने प्रभारीयों की नियुक्ति कीहै राजस्थान के युवा नेता सचिन पायलट अब छत्तीसगढ़ को देखेंगे अन्य राज्यों में भी नये सिरे से प्रभार दिया गया है।
रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से की सौजन्य मुलाकात रायपुर, 23 दिसंबर 2023 छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से सौजन्य मुलाकात कर छत्तीसगढ़ के विकास, प्रगति और जनहित से जुड़ी विभिन्न जनकल्याण योजनाओं के संबंध में विस्तार से चर्चा की और उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस दौरान राज्य के उपमुख्यमंत्री श्री अरुणसाव और श्री विजय शर्मा भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में सेवा, सुशासन, जनकल्याण और विकास के नए आयाम स्थापित करेगी।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज सुबह नई दिल्ली में उपराष्ट्रपति निवास पर उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनकड़ से सौजन्य मुलाकात की। – इस दौरान प्रदेश के उपमुख्यमंत्री द्वय श्री @ArunSao3 और श्री @vijayratankwd भी रहे मौजूद।
रायपुर : व्यवहार न्यायाधीश पद के लिए साक्षात्कार : 02 से 05 जनवरी एवं 08 से 11 जनवरी तक दस्तावेज सत्यापन साक्षात्कार तिथि के एक दिन पूर्व रायपुर, 22 दिसम्बर 2023 छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा विज्ञापित व्यवहार न्यायाधीश (प्रवेश स्तर) परीक्षा-2022 (विधि एवं विधायी कार्य विभाग) के 48 विज्ञापित पद हेतु मुख्य परीक्षा का आयोजन 27 जून 2023 को किया गया और परीक्षा परिणाम 17 अगस्त 2023 को जारी किया गया। इस लिखित परीक्षा के प्राप्तांको एवं अर्ह अभ्यर्थियों के उपलब्धता के अधार पर कुल 152 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार हेतु चिन्हांकित किया गया है। आयोग द्वारा चिन्हांकित अभ्यर्थियों के…
रायपुर : छत्तीसगढ़ के किसानों को इस साल धान विक्रय पर प्रति एकड़ साढ़े 25 हजार का अतिरिक्त लाभ प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी आदेश लागू धान बेच चुके किसानों को भी मिलेगा इसका लाभ रायपुर, 22 दिसंबर 2023 प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की गारंटी को राज्य में लागू किए जाने के लिए राज्य शासन द्वारा प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी का आदेश लागू हो गया है। किसानों को इसके मान से टोकन जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सोमवार तक सौ फीसद सोसायटियों में इसका क्रियान्वयन होने लगेगा। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय…
मुख्यमंत्री से मंत्रालय कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात रायपुर 22 दिसंबर 2023 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रालय कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री को प्रतिनिधिमंडल ने राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में पदभार ग्रहण करने और मंत्रिमंडल के गठन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ मंत्रालय कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मंत्रालय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष श्री महेंद्र सिंह राजपूत, सचिव सुश्री कांति सूर्यवंशी, संयुक्त सचिव श्री मनोज कुमार साहू, कोषाध्यक्ष श्री पवन साहू, सदस्य द्वय उमेश…
रायपुर : मुख्यमंत्री श विष्णु देव साय 23 दिसम्बर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात रायपुर, 22 दिसम्बर 2023 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 23 दिसम्बर को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात करेंगे। इस दौरान छत्तीसगढ़ के विकास एवं जनहित से जुड़ी योजनाओं सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा करेंगे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय राष्ट्रपति, उप राष्ट्रपति, गृहमंत्री और वित्तमंत्री से भी मुलाकात करेंगे।
जगदलपुर : पद का दुरुपयोग कर कदाचार के कारण प्रभारी तहसीलदार दोरनापाल श्री अजय कुमार मेरावी तत्काल प्रभाव से निलंबित जगदलपुर, 22 दिसंबर 2023 कमिश्नर बस्तर संभाग श्री श्याम धावड़े द्वारा कलेक्टर जिला सुकमा के अनुशंसा प्रस्ताव एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कोन्टा जिला सुकमा के प्रस्तुत जांच प्रतिवेदन के आधार पर प्रभारी तहसीलदार दोरनापाल (सहायक अधीक्षक भू अभिलेख) जिला सुकमा श्री अजय कुमार मेरावी को पद का दुरूपयोग कर लाभार्जन के उद्देश्य से कदाचार किये जाने के कारण छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के तहत निलंबित किया गया है। उक्त कृत्य के लिए निलंबित प्रभारी तहसीलदार…
महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन के जयंती पर गणित मेला मनाया गया गरियाबंद। सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गरियाबंद में प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी 22दिसम्बर2023 को महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन के जयंती के उपलक्ष्य में गणित मेला का आयोजन किया गया ।जिसमें गणित संबंधित अनेक विधायें गणितीय प्रदर्श, गणितीय चार्ट, रंगोली, निबंध, चित्रकला, गणितीय खेल, तत्कालीक भाषण आदि अनेक क्रार्यक्रम में भैय्या/ बहनों ने अधिक संख्या में भाग लिया ।इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप श्री भगीरथी कुमार (प्राध्यापक ) और श्री रोहित साहू (प्राध्यापक)ने गणित का दैनिक जीवन में महत्व को बताया। गणितज्ञ…
रायपुर।राज्य शासन एतदद्वारा श्री मनोज कुमार पिंगुआ, भा.प्र.से. (1994), प्रमुख सचिव, वन विभाग तथा अतिरिक्त प्रभार प्रमुख सचिव गृह एवं जेल विभाग एवं प्रमुख आवासीय आयुक्त, छत्तीसगढ़ भवन, नई दिल्ली को उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ अध्यक्ष, माध्यमिक शिक्षा मण्डल का अतिरिक्त प्रभार सौंपता है ।
रायपुर। राज्य सरकार ने तीन IAS अफसरों को नवीन पदस्थापना दी है छत्तीसगढ़ राज्य संवर्ग को आवंटित भारतीय प्रशासनिक सेवा के वर्ष 2021 बैच के निम्नलिखित परिवीक्षाधीन अधिकारियों को लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी, मसूरी में फेस दो प्रशिक्षण पूर्ण कर राज्य संवर्ग में कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत उनके नाम के सम्मुख कॉलम नं. 4 में दर्शित पद पर पदस्थ करता है:-
प्रदेश के नवनियुक्त मंत्रियों को फेडरेशन ने दी बधाई सरकार से कर्मचारी वर्ग को न्याय मिलने की उम्मीद जगी – कमल वर्मा रायपुर :: छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने प्रदेश के नवनियुक्त मंत्रियों को बधाई प्रेषित करते हुए शुभकामनाएं दी है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा ने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि विगत दिनों प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से भेंटकर छत्तीसगढ़ राज्य का मुख्यमंत्री बनाये जाने पर हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी है।उन्होंने श्री रमन सिंह जैसे मिलनसार व्यक्तित्व के धनी को सर्वसम्मति से विधानसभा अध्यक्ष बनाए…
रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कानून-व्यवस्था पर दिए सख्त निर्देश रायपुर, 22 दिसंबर, 2023 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कानून-व्यवस्था पर दिए सख्त निर्देश कानून व्यवस्था पर कलेक्टर , एसपी को दिए निर्देश प्रदेश में कानून व्यवस्था का राज दिखना चाहिए जुआ-सट्टा, अवैध शराब की बिक्री पर होगी सख्त कार्रवाई वीसी के माध्यम से कलेक्टर को दिए निर्देश मुख्यमंत्री राजस्व मामलों के निराकरण की देरी पर भी सख्त राजस्व प्रकरण निराकरण में देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी ‘राज्य में कहीं से भी शिकायत नहीं मिलनी चाहिए’ राजस्व से जुड़े सभी काम तत्काल होने चाहिए : मुख्यमंत्री
रायपुर : मुख्यमंत्री ने यात्री बस हादसे में मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान करने के दिए निर्देश रायपुर, 22 दिसंबर, 2023 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने बालोद जिले के मरकाटोला घाट में आज हुए यात्री बस हादसे में मृतक तीन यात्रियों के परिजनों को 4-4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान करने तथा घायलों को समुचित उपचार मुहैया कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस दुर्घटना में दिवंगतों के परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए कहा है कि बालोद जिले में सड़क हादसे में तीन लोगों की…
रायपुर : राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन ने दिलाई मंत्रियों को शपथ राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न रायपुर, 22 दिसंबर 2023 राज्यपाल श्री विश्वभूूषण हरिचंदन ने आज यहां राजभवन में विधायक सर्वश्री श्री बृजमोहन अग्रवाल, श्री रामविचार नेताम, श्री केदार कश्यप, श्री दयालदास बघेल, श्री लखनलाल देवांगन, श्री श्याम बिहारी जायसवाल, श्री ओ.पी चौधरी, श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े एवं श्री टंकराम वर्मा को मंत्री पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय, उप मुख्यमंत्री द्वय श्री अरूण साव, श्री विजय शर्मा सहित विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल, नवनिर्वाचित विधायक, जनप्रतिनिधिगण, वरिष्ठ…
बिल्हा बीईओ सस्पेंड, उदासीन कार्यप्रणाली, स्कूलों का निरीक्षण न करना, सस्पेंड सीएसी को शह देना मंहगा पड़ा बीईओ को, बैठाकर भोजन परोसने के बजाय लाईन में खड़े कर मध्यान्ह भोजन बांटने से उबलती खीर छात्र के हाथ पर गिरने की लापरवाही भी बीईओ की मानी गई, प्रधान पाठिका और शिक्षिका भी निलंबित रायपुर/22 दिसम्बर 2023) : बिलासपुर जिले के बिल्हा के बीईओ आरएस राठौर को डीपीआई सुनील कुमार जैन ने सस्पेंड कर दिया है। बीईओ को उनकी उदासीन कार्यप्रणाली मंहगी पड़ी है। स्कूलों का निरीक्षण न करना, सस्पेंड सीएसी को शह देना और बैठा कर भोजन परोसने के बजाय लाईन…
रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के आग्रह पर भारत सरकार ने दी तत्काल अनुमति सेन्ट्रल पूल में छत्तीसगढ़ से 15 लाख मेट्रिक टन उसना चावल लेगा एफसीआई छत्तीसगढ़ राज्य के लिए बड़ी उपलब्धि रायपुर, 21 दिसंबर 2023 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के आग्रह को भारत सरकार ने तत्काल स्वीकार करते हुए छत्तीसगढ़ से सेन्ट्रल पूल में 15 लाख मेट्रिक टन उसना चावल लिए जाने की अनुमति प्रदान कर दी है। यह राज्य के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है। छत्तीसगढ़ से उसना चावल उपार्जित किए जाने की अनुमति काफी दिनों से लंबित थी। मुख्यमंत्री ने भारत सरकार से…
कोरबा। जिले के एक प्रधान पाठक संदीप कुमार अग्रवाल के विरुद्ध छात्राओं की शिकायत पर जो की छात्राओं से बेड टच करना मारपीट अश्लील हरकत करने की शिकायत कलेक्टर से की थी जिसकी जांच की गई जॉच प्रतिवेदन के आधार पर प्राथमिक आश्रम शाला घरीपखना वि.ख. पोड़ी उपरोड़ा में पदस्थ श्री संदीप कुमार अग्रवाल प्रधान पाठक के विरूध्द प्राथमिक आश्रम शाला घरीपखना की छात्राओं के साथ मारपीट करने के साथ ही साथ शारीरिक व मानसिक शोषण संबंधी शिकायत जाँच अधिकारियों द्वारा दिये गये जाँच प्रतिवेदन में सही पाया गया है। इनका उक्त कृत्य अपने कर्तव्य के प्रति लापरवाही, उदासीनता एवं…
रायपुर : 25 दिसंबर राष्ट्रीय सुशासन दिवस पर किसानों को 3716 करोड़ का होगा बोनस भुगतान मुख्यमंत्री श्री साय के निर्देश पर बोनस राशि वितरण की तैयारियां शुरू रायपुर, 21 दिसंबर 2023 प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी पर छत्तीसगढ़ सरकार ने तेजी से अमल करना शुरू कर दिया है। राज्य के 18 लाख से अधिक परिवारों को प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति तथा किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की 3100 रूपए में खरीदी के वादे पर अमल के बाद अब किसानों को दो साल का बकाया बोनस का भुगतान किए जाने की तैयारी जोरों से शुरू कर दी…
बिलासपुर। प्रदेश के शिक्षाविभाग मे पदोन्नति उपरांत पदस्थापना संशोधन घोटाले मे राज्य सरकार ने प्रदेश के चार संभागीय संयुक्त संचालकों को बड़ी कार्यवाही करते हुये निलंबित कर दिया गया था उक्त निलंबन को चुनौती देते हुये चारों निलंबित संयुक्त संचालक हेमंत उपाध्यय सरगुजा,केकुमार रायपुर,एसकेप्रसाद बिलासपुर,जीआर मरकाम दुर्ग ने हाईकोर्ट मे चुनौती दी थी जिस पर हाईकोर्ट ने 90दिवस के बाद निलंबन को जारी रखने का पर्याप्त कारण नही जिसका लाभ देते हुये चारों संयुक्त संचालक के निलंबन आदेश को आपस्त कर बहाल कर दिया। गत 14दिसंबर को हाईकोर्ट बिलासपुर के न्यायाधीश अरविंद सिंह चंदेल ने चारों याचिकाओं को निराकृत कर…
प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी का आदेश शासन ने दिया, धान बेच चुके किसान को भी 21 क्विं. बेचने की पात्रता होगी रायपुर : छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने 20 दिसम्बर को आदेश जारी किया है कि खरीफ विपणन वर्ष 2023 – 24 में समर्थन मूल्य में राज्य में किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीदी की जाएगी। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि 1 नवम्बर से शुरु हुए खरीदी सीजन में जो किसान धान बेच चुके हैं, उन किसानों को भी 21 क्विं. धान बेचने की पात्रता होगी। इस…
रायपुर : खनिज साधन विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ जिला खनिज संस्थान न्यास नियम के क्रियान्वयन के संबंध में निर्देश जारी जिला खनिज संस्थान न्यास से स्वीकृत कार्य जो प्रारंभ नहीं हुए हैं, उन पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने के निर्देश अप्रारंभ कार्याें की पुनः समीक्षा और शासी परिषद के अनुमोदन के अनुसार ही होगी अग्रिम कार्यवाही डीएमएफ शासी परिषद की बिना प्रशासकीय स्वीकृति के कोई नया कार्य प्रारंभ नहीं करने के निर्देश जिले के सभी नवनिर्वाचित विधानसभा सदस्य, डीएमएफ शासी परिषद के पदेन सदस्य होंगे तीन वर्ष की कालावधि पूर्ण करने वाले नामांकित जनप्रतिनिधियों-सदस्यों के स्थान पर नये सदस्यों के…
रायपुर : विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजना के क्रियान्वयन के लिए शेष बजट की राशि 118.80 करोड़ जारी मार्च 2024 तक राशि का उपयोग करने के निर्देश रायपुर, 20 दिसम्बर 2023 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजना (विधायक निधि) अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2023-24 के शेष बजट की एक तिहाई राशि 118 करोड़ 80 लाख रूपए छत्तीसगढ़ की षष्ठम् विधानसभा के लिए संचालक, आर्थिक एवं सांख्यिकी संचालनालय द्वारा आज जिलों को आबंटित कर दी गई है। सभी जिला कलेक्टरों को इस राशि का उपयोग प्रतिमाह समानुपातिक व्यय की सीमा के अधीन मार्च 2024 तक किए जाने के निर्देश दिए गए है। योजना…
कर्मचारियों के डी.ए.की नाराजगी :कांग्रेस सत्ता का खात्मा अब बी.जे.पी सरकार से उम्मीद नए साल से पहले दे तोहफा – लाल बहादुर साहू रायपुर छ ग :- स्थानांतरित संगठन छ ग व्याख्याता एल बी एवं समस्त संगठन चीफ छ ग महंगाई भत्ता संघर्ष मोर्चा प्रतिनिधि व संभाग उपाध्यक्ष रायपुर छत्तीसगढ़ शिक्षक कांग्रेस लालबहादुर साहू ने कहां कि 15 साल के बाद कांग्रेस को कर्मचारियों के मांग व घोषणा से छ ग की बागडोर मिली थी लेकिन 5 वर्ष में छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार कर्मचारियों के मांगों को नजरअंदाज करने व 11 लाख कर्मचारियों के अधिकार डी ए को रोककर आर्थिक…
रायपुर। आज दिनांक 19 दिसंबर 2023 को छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय शिक्षक संघ के प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों द्वारा प्रदेश अध्यक्ष श्री अनिल कुमार टोप्पो के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ राज्य के नए यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय श्री विष्णु देव साय जी से पंडित दीनदयाल आडिटोरियम एवं राज्य अतिथि गृह रायपुर में सौजन्य मुलाकात कर बधाई और शुभकामनाएं ज्ञापित की गई। साथ ही राज्य में वरिष्ठता प्रभावित शिक्षकों की समस्या को लेकर ज्ञापन सौंपते हुए आवश्यक चर्चाएं की गई। चर्चा के दौरान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा गंभीरता से बातों को सुनते हुए कहा गया कि आपकी मांगों का बिंदुवार आप प्रतिनिधियों के समक्ष…
रायपुर। विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह की अध्यक्षता में आज यहां विधानसभा के समिति कक्ष में कार्य मंत्रणा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, नेता प्रतिपक्ष श्री चरणदास महंत, उपमुख्यमंत्री द्वय श्री अरुण साव और श्री विजय शर्मा सहित समिति के सदस्य उपस्थित थे
रायपुर : मुख्यमंत्री श्री साय के निर्देश पर उत्तर प्रदेश से सकुशल लौटे पहाड़ी कोरवा युवा सरगुजा के मैनपाट के 5 युवा थे बागपत में, वीडियो जारी कर मदद की अपील की थी रायपुर, 19 दिसंबर, 2023 उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में गन्ने के खेतों में काम कर रहे पहाड़ी कोरवा युवा सुरक्षित छत्तीसगढ़ लौट आये हैं। इन्होंने वीडियो बनाकर सहायता की अपील छत्तीसगढ़ सरकार से की थी। वीडियो पर त्वरित संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इन युवकों की सुरक्षित वापसी के लिए निर्देश जिला प्रशासन को दिये थे। मुख्यमंत्री के निर्देश पर सरगुजा जिला…
रायपुर : मुख्यमंत्री के निर्देश पर धान खरीदी एवं बोनस वितरण के संबंध में मुख्य सचिव ने अधिकारियों की ली बैठक मुख्य सचिव ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश 25 दिसम्बर को मनाया जाएगा सुशासन दिवस: दो साल के बकाया बोनस राशि का होगा वितरण रायपुर, 19 दिसम्बर 2023 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देश पर मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन ने आज यहां राजधानी रायपुर स्थित चिप्स कार्यालय में अधिकारियों की उच्च स्तरीय बैठक ली। यह बैठक प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की गारंटी के परिपालन में राज्य के किसान भाईयों के बकाया धान बोनस की राशि के भुगतान की…
पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती 25 दिसम्बर को मनाया जाएगा सुशासन दिवस सभी नगरीय निकायों में 25 दिसम्बर से एक सप्ताह तक चलेगा स्वच्छता अभियान नव निर्वाचित जनप्रतिनिधियों, आम जनता और नगरीय निकायों में सुशासन स्थापित करने का लिया जाएगा संकल्प नगरीय निकाय में अटल जी की कविता पाठ, अटल विचार संगोष्ठी, निबंध स्पर्धा का होगा आयोजन जिला कलेक्टरों, नगरीय निकायों के आयुक्तों और मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को सुशासन दिवस आयोजन करने के दिए गए निर्देश रायपुर, 19 दिसम्बर 2023/भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती 25 दिसंबर को…
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने सचिव के रूप में नयी नियुक्ति की है जो इस प्रकार है पी0 दयानंद, भा.प्र.से. (2006), सचिव, चिकित्सा शिक्षा विभाग को अस्थाई रुप से आगामी आदेश पर्यन्त सचिव, मुख्यमंत्री के पद पर पदस्थ करते हुए सचिव, चिकित्सा शिक्षा विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौपता है। श्री पी० दयानंद के सचिव, मुख्यमंत्री का प्रभार ग्रहण करने के दिनांक से मुख्यमंत्री कार्यालय में पदस्थ श्री सुब्रत साहू भा.प्र.से. (1992), अपर मुख्य सचिव, माननीय मुख्यमंत्री तथा अतिरिक्त प्रभार अपर मुख्य सचिव, इलेक्ट्रॉनिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग, अपर मुख्य सचिव, वाणिज्य एवं उद्योग विभाग (रेल लाईन परियोजनाएं), अपर मुख्य…
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिलासपुर में पदस्थ संयुक्त कलेक्टर डॉ सुभाष सिंह राज को अपना विशेष कर्तव्यस्थअधिकारी(OSD) नियुक्त किया है वहीं साथ तीन अन्य को अपने कार्यालय में संविदा नियुक्ति दी है।
रायपुर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन एनएचआरएम के अंतर्गत कार्यरत छत्तीसगढ़ राज्य के संविदा कर्मचारियों के वेतन में5%की बढ़ोतरी की गई है उक्त बढ़ोतरी मुख्यमंत्री के घोषणा के परिपालन में की गई है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत संविदा कर्मचारियों को वर्ष 2019 से प्रतिवर्ष 05 प्रतिशत चक्रवृद्धि दर से संविदा वेतन प्रदान किया जा रहा है। वर्ष 2019 की तुलना में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संविदा कर्मचारियों 21.55 प्रतिशत की वेतन वृद्धि प्राप्त कर रहे हैं। शासन द्वारा की गई वृद्धि 27 प्रतिशत से अंतर ( 27-21.55) प्रतिशत है। अतः राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, छत्तीसगढ़ के संविदा कर्मचारियों को 05 प्रतिशत की वृद्धि…
रायपुर छठवीं विधानसभा के पहले सत्र में शामिल होने विधानसभा पहुंचे मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव_साय पहुंचे विधानसभा पहुंचने पर मुख्य सचिव अमिताभ जैन एवं अपर मुख्य सचिव सुब्रतसाहू सहित अन्य अधिकारियों ने किया उनका स्वागत।
बलरामपुर : अवैध धान भण्डारण पर की गई कार्यवाही : 150 बोरी अवैध धान जब्त बलरामपुर 18 दिसम्बर 2023 शासन के निर्देशानुसार खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 के लिए 01 नवम्बर 2023 से धान खरीदी की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। कलेक्टर श्री रिमिजियुस एक्का ने सभी निगरानी दलों, नोडल तथा राजस्व अधिकारियों को सख्त निर्देश दिये हैं कि धान के अवैध परिवहन एवं संग्रहण पर लगातार कार्यवाही हो तथा वास्तविक कृषकों से ही धान खरीदी की जाये। उपार्जन केन्द्रों में कृषकों के लिए सभी जरूरी व्यवस्थाएं हो ताकि वे सुगमता से धान का विक्रय कर पाये। कलेक्टर श्री एक्का के…
रायपुर : पुलिस ने सुकमा जिले के सलातोंग गांव में नक्सलियों द्वारा बनाये गए विशालकाय स्मारक को किया ध्वस्त रायपुर, 18 दिसंबर 2023 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देश के परिपालन में पुलिस एवं सुरक्षा बलों द्वारा राज्य में नक्सलियों के विरूद्ध कार्रवाई तेज कर दी गई है। नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत बस्तर अंचल के सुदूर इलाकों में एरिया डामिनेशन और काम्बिंग शुरू कर दी गई है। बड़े पैमाने पर सर्चिंग की जा रही है। इसी सिलसिले में आज सुकमा जिले के सलातोंग गांव के मध्य नक्सलियों द्वारा बनाया गया विशालकाय स्मारक पुलिस के जवानों की मौजूदगी में…
रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देश पर राज्य में शुरू हुए नक्सल उन्मूलन अभियान को मिली बड़ी सफलता दंतेवाड़ा और बीजापुर इलाके में 11 नक्सली गिरफ्तार गिरफ्तार नक्सलियों में जन मिलिशिया सदस्य मिच्या लखमू रानी बोदली कैम्प हमले में रहा है शामिल दंतेवाड़ा के बेचापाल एवं हुर्रेपाल के जंगल में पकड़ाए 10 नक्सली भांसी इलाके में वाहनों की आगजनी में रहे हैं शामिल माओवादी गतिविधियों पर अंकुश लगाने एरिया डामिनेशन और काम्बिंग अभियान तेज पुलिस और केन्द्रीय बलों के जवान बस्तर अंचल के संवेदनशील इलाकों में लगातार कर रहे हैं सर्चिंग रायपुर, 18 दिसंबर 2023 मुख्यमंत्री श्री…
कानून-व्यवस्था की स्थिति बनाये रखने में कोई समझौता नहीं किया जायेगा कहीं साम्प्रदायिक तनाव की स्थिति होती है तो उसके कारकों पर प्रभावी कार्रवाई की जाये विकास के कार्य कराना सर्वोच्च प्राथमिकता विकसित भारत संकल्प यात्रा से जनहितैषी योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन कराया जायेगा उज्जैन सहित बड़े शहरों का झोनल प्लान बनाने की दिशा में पहल होगी कलेक्टर्स भविष्य के प्रोजेक्ट को देखते हुए सरकारी जमीन आरक्षित करें -मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने जन-प्रतिनिधियों की उपस्थिति में सभी विभागों की संभागीय समीक्षा बैठक ली भोपाल : रविवार, दिसम्बर 17, 2023, 18:00 IST मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने कहा है कि…
सामाजिक समरसता एवं समानता का बाबा जी का संदेश आज के समय में अधिक सार्थक: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय मुख्यमंत्री श्री साय बिलासपुर में आयोजित बाबा गुरू घासीदास जयंती समारोह में शामिल हुए गुरू घासीदास विश्वविद्यालय के विजेता विद्यार्थियों को वितरित किए पुरस्कार ब्लड डोनेशन कैम्प का किया शुभारंभ रायपुर, 18 दिसंबर 2023 मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज बिलासपुर के गुरू घासीदास केन्द्रीय विश्वविद्यालय में आयोजित बाबा गुरू घासीदास जी की जयंती समारोह एवं कुल उत्सव में शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर जयंती समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि बाबा गुरूघासीदास का सामाजिक समरसता एवं…
रायपुर : मुख्यमंत्री ने लालपुर धाम में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की जनता की खुशहाली और समृद्धि की कामना की रायपुर, 18 दिसंबर 2023 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने मुंगेली जिले के लालपुर धाम में बाबा गुरू घासीदास की प्रतिमा की पूजा अर्चना कर प्रदेश की जनता की खुशहाली और समृद्धि के लिए कामना की। इस मौके पर विधायक श्री पुन्नूलाल मोहिले सहित अनेक जनप्रतिनिधि और सामाजिक बंधु उपस्थित थे।
रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय राजधानी रायपुर के पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित नवनिर्वाचित विधायकों के सम्मान समारोह में शामिल होने पहुँचे रायपुर ,18 दिसंबर 2023 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय राजधानी रायपुर के पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित नवनिर्वाचित विधायकों के सम्मान समारोह में शामिल होने पहुँचे। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, विधायक श्री केदार कश्यप, श्री विक्रम उसेंडी, श्री कवासी लखमा, श्रीमती गोमती साय, श्री नीलकंठ टेकाम सहित अन्य विधायकगण और आदिवासी समाज के सदस्य उपस्थित हैं।
रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी द्वारा आदिवासी समाज के नवनिर्वाचित विधायकों के सम्मान समारोह में उद्बोधन रायपुर ,18 दिसंबर 2023 आज 18 दिसंबर है, परमपूज्य बाबा गुरु घासीदास जी को उनकी जयंती पर नमन। उन्होंने समाज को मनखे मनखे एक समान का संदेश दिया। आज हमारे समाज के लिए सौभाग्य की बात है कि जिस छत्तीसगढ़ में करीब 32 प्रतिशत अनुसूचित जनजाति की आबादी है, वहां सबकी अपेक्षा थी कि आदिवासी मुख्यमंत्री बने। हमारे आदिवासी समाज की उम्मीद को देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने पूरा किया है। आज पूरी दुनिया में हमारे देश…
भोपाल। विधानसभा चुनाव 2023में खुद को निर्वाचन कार्य यानी चुनाव ड्यूटी नहीं लगाने चिकित्सा प्रमाण पत्र पेश कर स्वयम को ड्यूटी से बाहर रखने आवेदन देने वाले शिक्षकोंव कर्मचारियों को प्रशासन ने कर्तव्य में अक्षम करार देते हूये अनिवार्य सेवा निवृत करने यानी वीआरएस देने का प्रस्ताव दिया है उक्त प्रकरण मध्यप्रदेश की कटनी की है जिसमें शामिल 6शिक्षक व एक भृत्य शामिल है इनको अनिवार्य सेवा निवृति देने जिला शिक्षाअधिकारी कार्यालय ने पदस्थ संस्था को कार्यवाही हेतु प्रस्ताव दिया है।
रायपुर : मुख्यमंत्री ने बाबा गुरू घासीदास जयंती पर दी शुभकामनाएं रायपुर, 17 दिसम्बर 2023 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सतनाम पंथ के प्रवर्तक बाबा गुरू घासीदास जी की 18 दिसम्बर को जयंती के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। श्री साय ने कहा है कि बाबा गुरू घासीदास जी ने अपने उपदेशों के माध्यम से दुनिया को सत्य, अहिंसा और सामाजिक सद्भावना का मार्ग दिखाया। उन्होंने ’मनखे-मनखे एक समान’ के प्रेरक वाक्य के साथ यह संदेश दिया कि सभी मनुष्य एक समान है। उन्होंने शिक्षा को बढ़ावा देने के साथ सामाजिक समरसता और सबके उत्थान…
संविलियन देने वाली सरकार का शालेय शिक्षक संघ ने किया अभिनंदन: मुख्यमंत्री को बताई कर्मचारियों की आस,शिक्षक समस्या के अंत का जताया विश्वास मुख्यमंत्री से किया अनुरोध,पदोन्नति और संशोधन पीड़ित शिक्षकों का खत्म हो अवरोध:आत्मानंद स्कूलों की हो समीक्षा,विद्यार्थियों से न हो भेदभाव, खत्म हो आबंटन वाली व्यवस्था मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय,पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह,पूर्व गृह एवं पंचायत मंत्री राम विचार नेताम, पूर्व गृहमंत्री बृजमोहन अग्रवाल, पूर्व शिक्षामंत्री विक्रम उसेंडी तथा बेमेतरा विधायक दीपेश साहू से मिलकर जीत पर बधाई दिया शालेय शिक्षक संघ का प्रांतीय प्रतिनिधिमंडल प्रांताध्यक्ष वीरेंद्र दुबे के नेतृत्व मे प्रदेश के शिक्षक संवर्ग का एक बड़ा…
राज्यपाल हरिचंदन ने रामविचार नेताम को प्रोटेम स्पीकर की शपथ दिलायी राजभवन में सादगी पूर्ण तरीके से समारोह संपन्न रायपुर, 17 दिसम्बर 2023 /छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन ने आज यहां राजभवन के दरबार हाल में सादगी पूर्ण समारोह मंे विधानसभा के निर्वाचित सदस्य श्री रामविचार नेताम को विधानसभा के सामयिक अध्यक्ष (प्रोटेम स्पीकर) की शपथ दिलायी। श्री नेताम ने छत्तीसगढ़ी में शपथ ली। उन्होंने विधि द्वारा स्थापित भारत के संविधान के प्रति सच्ची श्रद्धा और निष्ठा रखने, भारत की प्रभुता और अखण्डता को अक्षुण्ण रखने की शपथ ली। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, उप मुख्यमंत्री…
*बिग ब्रेकिंग* मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ली उच्च स्तरीय बैठक मुख्य सचिव एवं डीजीपी समेत समस्त वरिष्ठ अधिकारी रहे उपस्थित पुलिस और ख़ुफ़िया विभाग के सभी बड़े अधिकारी भी उपस्थित नक्सल विरोधी अभियान की समीक्षा की अभियान में तेज़ी लाने के दिए निर्देश शहीदों के परिवार को हर संभव सहायता दिलाने के निर्देश डीजीपी स्वयं करें मॉनिटरिंग अधिकारियों को दिए सख़्त निर्देश मुख्यमंत्री ने कहा हिंसा नक्सलियों की बौखलाहट का परिचायक विकास से जीतेंगे लोगो का विश्वास केंद्र सरकार के सहयोग से करेंगे नक्सलवाद का ख़ात्मा
https://www.youtube.com/live/39nOyiSE0Og?feature=shared
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने शहीद श्री सुधाकर रेड्डी की शहादत को किया नमन – परिवार जनों के प्रति व्यक्त की संवेदना रायपुर, 17 दिसंबर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सुकमा जिले के जगरगुंडा में सीआरपीएफ के 165वीं बटालियन की माओवादियों के साथ हुई मुठभेड़ में शहीद हुए सब इंस्पेक्टर श्री सुधाकर रेड्डी की शहादत को नमन किया है। उन्होंने घटना पर गहन शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवार जनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने घटना में घायल जवान श्री रामू के समुचित इलाज के निर्देश दिए हैं। श्री रामू को उपचार…
गरियाबंद में नेशनल लोक अदालत का हुआ सफल आयोजन गरियाबंद 16 दिसंबर 2023/ राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं छ.ग. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के आदेशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायपुर के अध्यक्ष तथा माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश रायपुर श्री अब्दुल जाहिद कुरैशी के निर्देशन पर अपर जिला एवं सत्र न्यायालय गरियाबंद किशोर न्याय बोर्ड गरियाबंद तथा राजस्व जिला गरियाबंद के राजस्व न्यायालयों एवं राजिम, देवभोग के न्यायालयों में आज नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया। तालुका विधिक सेवासमिति गरियाबंद के अध्यक्ष श्री यशवंत वासनीकर ने बताया कि उक्त लोक अदालत हेतु अपर जिला एवं सत्र…
संयुक्त मोर्चा ने सी एम से की मुलाकात कहा कर्मचारी हितैषी सरकार आ गई रायपुर। छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी संयुक्त मोर्चा के तीस सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से औपचारिक मुलाकात कर उन्हें शुभकामना एवम बधाई देते हुए चर्चा की ,महासंघ के प्रवक्ता संजय तिवारी ने बताया कि चर्चा की शुरुवात करते हुए अनिल शुक्ला ने मुख्यमंत्री श्री साय को बताया कि छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार लाने में राज्य के कर्मचारियों एवम पेंशनरों की महत्व पूर्ण भूमिका रही है ,आगामी 25 दिसंबर को पूर्व प्रधान मंत्री श्री अटल बिहारी बाजपेई के जन्म दिन को सुशासन दिवस मनाते…
राजिम। राष्ट्रीय आई टी सेल प्रभारी एवम शालेय शिक्षक संघ के प्रदेश महामंत्री व आध्यात्मिक संग्रहालय गौरव पथ राजिम के संचालक विवेक कुमार शर्मा ने राजिम विधायक रोहित साहू को उनके जीत की बधाई दी एवम शुभकामनाएं दी साथ ही ईश्वरीय सौगात भेंट की।इस अवसर पर शालेय शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष प्रदीप पांडेय,ब्लॉक अध्यक्ष सर्वेश शर्मा , व्याख्याता गण मनीष शर्मा , के आर निर्मलकर,अशोक खुटियारे,नरेंद्र साहू , भूपेंद्र साहू, देवांगन मैडम तथा जिला गरियाबंद के शिक्षक संघ के सैकड़ों कर्मचारी उपस्थित हुए ,इस अवसर पर विधायक रोहित साहू द्वारा शिक्षकों की समस्या में पूरे गरियाबंद जिले में कर्मचारियों की…
पेण्ड्रा/दिनांक 16 दिसंबर 2023 स्कूल स्टाफ एवं अन्य विभागों के कर्मचारियों ने बच्चों को स्वेटर, टाई और परिचय पत्र वितरित किया पेण्ड्रा / ठंड के मौसम को ध्यान में रखते हुए शुक्रवार को स्कूल के स्टाफ एवं गांव में कार्यरत अन्य विभागों के कर्मचारियों के सौजन्य से मैकल पर्वत श्रृंखला की तराई में बसे विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा बाहुल्य ग्राम डाहीबहरा के प्रायमरी स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को शुक्रवार को स्वेटर, टाई और परिचय पत्र वितरित किए गए। इन दिनों जिले में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मैकल पर्वत श्रृंखला की तराई में बसे गांवों में जिले के…
पेण्ड्रा/दिनांक 16 दिसंबर 2023 कन्या हायर सेकेण्डरी स्कूल सकोला की 18 छात्राएं जिम्नास्टिक के राष्ट्रीय खेल में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगी छत्तीसगढ़ बनने के बाद इस स्कूल की छात्राओं की बदौलत जिम्नास्टिक में बिलासपुर संभाग लगातार 23 वर्षों से चैंपियन लोक शिक्षण संचालनालय रायपुर ने सूची जारी किया पेण्ड्रा / राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता हेतु चयनित खिलाड़ियों की सूची लोक शिक्षण संचालनालय रायपुर ने जारी किया है, जिसमें जिम्नास्टिक में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सकोला की 18 छात्राओं का चयन हुआ है। बता दें कि राज्य स्तरीय शालेय जिम्नास्टिक प्रतियोगिता अक्टूबर में आयोजित किया गया था, जिसमें शासकीय…
फ़ोटो कैप्शन मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह से उनके राजधानी रायपुर स्थित निवास में सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री साय को पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव व श्री विजय शर्मा उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री से केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री कुलस्ते ने की सौजन्य मुलाकात रायपुर, 15 दिसम्बर 2023/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज शाम यहां राजधानी रायपुर स्थित राज्य अतिथि गृह ‘पहुना’ में केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री श्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री साय को श्री कुलस्ते ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री का पदभार ग्रहण करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री श्री कुलस्ते ने आशा जतायी कि श्री साय के नेतृत्व में राज्य प्रगति के पथ पर अग्रसर होगा। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने श्री कुलस्ते के प्रति आभार जताया।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा‘ का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से करेंगे शुभारंभ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय रायपुर जिले में होंगे मुख्य अतिथि राज्य शासन ने प्रदेश के सभी जिलों के लिए जारी की मुख्य अतिथियों की सूची रायपुर, 15 दिसम्बर 2023/ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा‘ का प्रदेश में कल 16 दिसंबर को शाम 4 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शुभारंभ करेंगे। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय वर्चुअल माध्यम से इस प्रदेशव्यापी आयोजन में उपस्थित रहेंगे। गौरतलब है कि प्रदेश के सभी जिलों में विकसित भारत…
18 दिसम्बर शुष्क दिवस घोषित गरियाबंद 15 दिसम्बर 2023/ गरियाबंद जिले में गुरु घासीदास की जयंती के अवसर पर रविवार 18 दिसम्बर 2023 को शुष्क दिवस घोषित किया गया है। उक्त दिवस को जिले की समस्त देशी एवं विदेशी मदिरा दुकानें तथा मद्य भाण्डागार पूर्णतः बंद रहेगी। कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने आबकारी अमले को उक्त शुष्क दिवस में किसी भी अधिकृत एवं अनाधिकृत स्थानों से मदिरा का अवैध निर्माण, आधिपत्य, परिवहन, क्रय-विक्रय, भंडारण तथा तस्करी न हो इस पर पूर्ण नियंत्रण रखने कहा है। शिकायत प्राप्त होने पर सख्ती से रोक लगाने और उन्हें जप्त करने की कार्यवाही किया…
रायपुर : मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आज संपन्न हुई केबिनेट की द्वितीय बैठक अनुपूरक बजट पर चर्चा रायपुर, 15 दिसम्बर 2023 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज महानदी मंत्रालय भवन में केबिनेट की द्वितीय बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में उप मुख्यमंत्री द्वय श्री अरूण साव एवं श्री विजय शर्मा मौजूद थे। दिसम्बर माह के द्वितीय पखवाड़े में प्रस्तावित विधानसभा सत्र में प्रस्तुत होने वाले अनुपूरक बजट के लिए विभिन्न विभागों के प्रस्तावों पर गहन विचार-विमर्श कर अंतिम रूप देने का निर्णय लिया गया।
मुख्यमंत्री से विभिन्न कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधि मंडल ने की सौजन्य मुलाकात रायपुर, 15 दिसम्बर 2023 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज पहुना में छत्तीसगढ़ राजपत्रित अधिकारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री कमल वर्मा के नेतृत्व में विभिन्न कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को बधाई और शुभकामनाएं दी। प्रतिनिधिमंडल में सर्वश्री अनिल शुक्ला, आलोक मिश्रा, चंद्रशेखर तिवारी, बीपी शर्मा, सतीश मिश्रा, राजेश चटर्जी, महेंद्र राजपूत, तीरथ सेन, मनीष ठाकुर, राकेश शर्मा, ओपी शर्मा, सत्येंद्र देवांगन, लक्ष्मण भारती, पंकज पांडे, जय साहू, संतोष वर्मा, लोकेश, सुश्री ऋतु परिहार, सुश्री रीना राजपूत शामिल थीं।
रायपुर : विकसित भारत संकल्प यात्रा : प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 16 दिसम्बर को करेंगे शुभारंभ देश भर के हितग्राहियों से करेंगे चर्चा मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय वर्चुअली कार्यक्रम में होंगे शामिल छत्तीसगढ़ के 4 शहरी क्षेत्र एवं 70 ग्रामीण क्षेत्र सीधे वीडियो कांफ्रेंसिंग से होंगे कनेक्ट केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ देने के लिए कार्यक्रम स्थल पर आयोजित होंगे कैंप कैम्प में भी प्रधानमंत्री का संदेश और हितग्राहियों से चर्चा सुनी जा सकेगी छत्तीसगढ़ के शहरी क्षेत्रों में 4 और ग्रामीण क्षेत्रों में 70 लोकेशन में होगा कार्यक्रमों का आयोजन रायपुर, 15 दिसंबर, 2023 केंद्र सरकार की…
रायपुर। संभागीय संयुक्त संचालक शिक्षा विभाग रायपुर योगेश शिवहरे ने रायपुर संभाग के महासमुंद, गरियाबंद जिले के 118उच्च श्रेणी शिक्षक और 13एलबी संवर्ग के शिक्षकों जिनकी आयु 62वर्ष पूरी कर ली है उनको सेवानिवृत करने की प्रक्रिया प्रारंभ करने आदेश प्रसारित किये है। देखें सूची पीडीएफ ððलिंक टच कर पढ़े teacher retirement 2024
रायपुर : बगिया के फूल से अब महकेगा पूरा छत्तीसगढ़ सुशासन से संवरेगा छत्तीसगढ़ – आएगी खुशहाली जागी विकास की नई आस मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के गाँव बगिया के लोगों ने कहा कार्यशैली और व्यवहार कुशलता से सब के दिलों में अपनी छाप छोड़ेंगे नए मुख्यमंत्री रायपुर 14 दिसम्बर 2023 प्राकृतिक सुंदरता के साथ शान्ति और सुकून का आभास कराने वाले जशपुर की पहचान में एक नई कड़ी जुड़ गई है। यहां के कांसाबेल ब्लॉक में जीवनदायिनी मैनी नदी के किनारे बसे खूबसूरत गाँव बगिया में खिले श्री विष्णु देव साय रूपी फूल की खुशबू से अब पूरा…
जिले के समस्त ग्राम पंचायतों में 19 दिसम्बर को ग्रामसभा का होगा आयोजन गरियाबंद 14 दिसम्बर 2023/ ग्राम पंचायत विकास योजना निर्माण हेतु जिले के गांवो में 19 दिसम्बर 2023 को ग्रामसभा का आयोजन किया जायेगा। ग्रामसभा में ग्राम पंचायत विकास योजना निर्माण हेतु स्थानीय स्वशासन की नौ थीमों में से कम से कम एक थीम पर संकल्प लिये जायेंगे। साथ ग्राम सभा पोर्टल में उसकी एन्ट्री भी की जायेगी। कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने विशेष ग्राम सभा का आयोजन सुचारू रूप से सम्पन्न कराने के निर्देश अधिकारियों को दिये है। ग्रामसभा में लिये गये निर्णयों की अधिकतम 15 मिनट…
रायपुर : राज्य में 18 लाख से अधिक परिवारों को मिलेगी आवास निर्माण की मंजूरी मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आयोजित पहली कैबिनेट बैठक में जरूरतमंद परिवारों के हित में बड़ा निर्णय रायपुर, 14 दिसम्बर 2023 मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की प्रथम बैठक में राज्य के ग्रामीण अंचल के आवासहीन के लिए अहम फैसला लिया गया। राज्य में 18 लाख 12 हजार 743 जरूरतमंद परिवारों को तत्परता से आवास की स्वीकृति देने के साथ ही आवश्यक धनराशि उपलब्ध कराई जाएगी। बैठक में उप मुख्यमंत्री द्वय श्री…
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने मुख्य सचिव को क्रियान्वयन हेतु ‘घोषणा पत्र’ सौंपा रायपुर, 14 दिसम्बर 2023/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज यहां महानदी भवन नवा रायपुर में नई सरकार की कैबिनेट की प्रथम बैठक में मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन को क्रियान्वयन हेतु ‘घोषणा पत्र’ सौंपा। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव और श्री विजय शर्मा भी उपस्थित थे।
हमारी सरकार पूर्वाग्रह से ग्रसित होकर नहीं बल्कि टीम भावना से कार्य करेगी :- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय मुख्यमंत्री ने ली विभिन्न विभागों के सचिवों की बैठक रायपुर 14 दिसंबर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में गुरुवार को महानदी भवन नवा रायपुर में विभिन्न विभागों के सचिव स्तर के अधिकारियों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में मुख्यमंत्री को राज्य में संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गयी । इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि शासन और प्रशासन विकास की गाड़ी के दो पहिए हैं, हम सब मिलकर राज्य को आगे बढ़ाएंगे । मुख्यमंत्री…
सर्चिंग के दौरान आईईडी ब्लास्ट में प्रधान आरक्षक की शहादत पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जताया शोक शहीद जवान के परिजनों के प्रति व्यक्त की संवेदना रायपुर, 14 दिसंबर 2023/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कांकेर जिले के थाना परतापुर के अंतर्गत ग्राम सड़कटोला के पास सर्चिंग के दौरान आईईडी ब्लास्ट में बीएसएफ में प्रधान आरक्षक के पद पर कार्यरत श्री अखिलेश राय की शहादत पर गहरा शोक व्यक्त किया है। बीएसएफ में प्रधान आरक्षक के पद पर कार्यरत श्री अखिलेश राय उत्तरप्रदेश के गाजीपुर जिले के निवासी थे। सर्चिंग अभियान के दौरान आईईडी ब्लास्ट के चपेट…
संशोधन पीड़ित शिक्षकों की समस्याओं के समाधान हेतु आगे आये वीरेंद्र दुबे,संशोधन शाला मे ज्वाइनिंग को लेकर आज शिक्षा सचिव और संचालक लोक शिक्षण संचालनालय से किया मांग: दोनों अधिकारियों ने दिया जल्द समाधान का दिया भरोसा कोर्ट के स्पष्ट निर्देश के बाद भी ज्वाइनिंग न देने पर जताई नाराजगी शालेय शिक्षक संघ ने कहा शिक्षकों को प्रताड़ित करना बंद करें,तत्काल ज्वाइनिंग देकर वेतन प्रदान करे विभाग शालेय शिक्षक संघ ने किया अपील, पीड़ित शिक्षक साथी न हो हताश, संगठन है आपके साथ रायपुर। शिक्षक पदोन्नति उपरांत संशोधन को लेकर प्रदेश लगभग 4000 शिक्षकों का पिछली सरकार मे उनका संशोधन…
रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज यहां महानदी भवन नवा रायपुर में नई सरकार की प्रथम कैबिनेट की बैठक शुरू रायपुर, 14 दिसम्बर 2023 मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज यहां महानदी भवन नवा रायपुर में नई सरकार की प्रथम कैबिनेट की बैठक शुरू। बैठक में उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव और श्री विजय शर्मा भी उपस्थित हैं।
पेण्ड्रा/दिनांक 13 दिसंबर 2023 मुख्यमंत्री पद की शपथ से पहले पेण्ड्रा के स्वामी कृष्ण प्रपन्नाचार्य ने विष्णुदेव साय के निवास में हवन पूजन संपन्न कराया अभिजीत मुहूर्त में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का उनके आवास में विधि विधान से पेण्ड्रा के पुरोहितों ने राज्याभिषेक किया पेण्ड्रा / 13 दिसम्बर बुधवार को छत्तीसगढ़ के नव निर्वाचित मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायपुर में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। यह दिन पेण्ड्रा के लिए भी महत्वपूर्ण रहा, क्योंकि शपथ ग्रहण समारोह से पहले रायपुर में मुख्यमंत्री के निवास में ग्राम बंधी (पेण्ड्रा) निवासी स्वामी कृष्ण प्रपन्नाचार्य कामता महाराज और जगतगुरु रामानुजाचार्य आश्रम…
रायपुर : छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा मान्यता वृध्दि (नवीनीकरण) का शुल्क पोर्टल के माध्यम से ऑनलाईन भुगतान करने की प्रक्रिया प्रारंभ रायपुर, 13 दिसम्बर 2023 छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल, से मान्यता प्राप्त समस्त अशासकीय संस्थाओं के शैक्षणिक सत्र 2024-25 के मान्यता वृध्दि (नवीनीकरण) का शुल्क विद्या पोर्टल के माध्यम से ऑनलाईन भुगतान करने की प्रक्रिया प्रारंभ की गई है। संस्था के प्राचार्य अपनी संस्था के यूजर आईडी और पासवर्ड के माध्यम से पोर्टल पद में स्वहपद कर ‘मान्यता नवीनीकरण शुल्क भुगतान’ विकल्प पर क्लिक कर ऑनलाईन भुगतान कर सकते हैं। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव प्रोफेसर श्री…
