गरियाबंद 27 दिसंबर 2023/ कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने आज जिले के देवभोग एवं मैनपुर अनुविभाग के अंतर्गत बनाये गये अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों को धान उपार्जन अवधि के दौरान ओड़िशा प्रांत से जिले के धान उपार्जन केन्द्रों में विक्रय के लिए आने वाले अवैध धान की परिवहन पर कार्यवाही करने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने कहा कि चौबीसो घंटे चेकपोस्ट पर निगरानी रखे एवं अवैध धान के परिवहन करते पाये जाने पर कठोर कार्यवाही करें, इसमें किसी भी प्रकार की कोताही न बरते। उन्होंने अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर ड्यूटी पर लगाये गये अधिकारी-कर्मचारियों की उपस्थिति पंजी एवं चेकपोस्ट पर की गई कार्यवाही रजिस्टर का भी अवलोकन किया। कलेक्टर ने मैनपुर विकासखण्ड के धान खरीदी केन्द्र के लिए बनाये गये अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट बिरीघाट, उरमाल एवं तेतलखुटी तथा देवभोग विकासखण्ड के कैटपदर, खुटगांव एवं मगररोड़ा का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि अवैध धान के परिवहन की सूचना कही पर भी मिलने से तत्काल संबंधित स्थल पर जाकर संयुक्त रूप से कार्यवाही करें। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री अविनाश भोई, मैनपुर एसडीएम श्री हितेश पिस्दा, देवभोग एसडीएम सुश्री अर्पिता पाठक, जनपद सीईओ देवभोग श्री प्रतीक प्रधान उपस्थित थे।
×
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
What's Hot
अवैध धान परिवहन व भंडारण पर प्रशासन ने कार्यवाही
कलेक्टर
छिकारा ने अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट का आकस्मिक निरीक्षण किया
देवभोग अनुविभाग में आज 4 वाहन सहित 255 बोरा धान पकड़ाया
देवभोग अनुविभाग में आज 4 वाहन सहित 255 बोरा धान पकड़ाया
देवभोग के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सुश्री अर्पिता पाठक ने बताया कि अन्य प्रांत से आने वाले अवैध धान परिवहन एवं भंडारण पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में आज 4 वाहनों में 255 बोरा धान पकड़ाया। इनमें ग्राम खुटगांव बाजार में वाहन क्रमांक सीजी-13 डी 1250 में 60 बोरा धान, ग्राम मुंगझर में वाहन क्रमांक सीजी-04 जेबी 3346 में 60 बोरा व वाहन क्रमांक सीजी-23 एच 9796 में 75 बोरा एवं मगररोडा में में वाहन क्रमांक सीजी-25 4232 में 60 बोरा अवैध धान परिवहन करने पर जप्ती की कार्यवाही की गई है। उन्होंने बताया कि अवैध धान के परिवहन व भण्डारण रोकने के लिए चेकपोस्ट पर चौबीसों घंटे निगरानी के लिए 6 पालियों में अधिकारी-कर्मचारी की संयुक्त रूप से ड्यूटी लगाई है तथा अवैध धान परिवहन एवं भण्डारण करने वाले के खिलाफ लगातार कार्यवाही की जा रही है।


