Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: सच
रायपुर : राज्य शासन द्वारा बिलासपुर उच्च न्यायालय में 79 पैनल अधिवक्ताओं की नियुक्ति रायपुर, 29 फरवरी 2024 राज्य शासन के विधि एवं विधाई कार्य विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर में शासन की ओर से पैरवी करने के लिए 79 पैनल अधिवक्ताओं की नियुक्ति की गई है। विभाग द्वारा नियुक्त इन पैनल अधिवक्ताओं का कार्यकाल दो वर्ष का होगा।
रायपुर : शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने बोर्ड परीक्षार्थियों को दी शुभकामनाएं अभिभावक, बच्चों पर अनावश्यक दबाव न डालें और उन्हें प्रोत्साहित करें, बच्चों का मनोबल बढ़ाना इस समय सबसे महत्वपूर्ण है: शिक्षा मंत्री श्री अग्रवाल रायपुर 29 फरवरी 2024 शिक्षामंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने 1 मार्च से शुरू होने वाली 12वीं और 2 मार्च से शुरू होने वाली 10वीं बोर्ड परीक्षाओं में शामिल हो रहे विद्यार्थियों को अपनी शुभकामनाएं दी हैं। श्री अग्रवाल ने अपने संदेश में कहा कि सभी विद्यार्थियों को बिना किसी तनाव के परीक्षा में शामिल होना चाहिए और अभिभावकों को भी इस घड़ी में…
रायपुर। मुख्य सचिव अमिताभ जैन की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में राज्य शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता वाली महत्वपूर्ण योजनाओं की समीक्षा की गई। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को शासन के घोषणा पत्र के अनुसार प्रथम 100 दिनों में पूर्ण होने वाले कार्यो के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए। मुख्य सचिव ने नियद नेल्लानार योजना के क्रियान्वयन के संबंध में अधिकारियों से विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि निर्धारित गाइड लाईन के अनुसार बस्तर संभाग के कांकेर, नारायणपुर, दंतेवाड़ा, बीजापुर और सुकमा जिलों में शासन की कल्याणकारी योजनाओं से क्षेत्रों के लोगों को योजनाबद्ध…
पेन्शनर कल्याण निधि नियम के तहत पेन्शनर्स को इलाज हेतु 6 लाख 80 हज़ार स्वीकृत रायपुर-संचालक कोष लेखा एव पेंशन श्री महादेव कावरे ने पेन्शनर को इलाज हेतु वर्ष 2022-23 एवं वर्ष 2023-24 हेतु दवाओं के लिये ₹ 6,80,496 स्वीकृति दिए हैं। नियम के तहत सरकारी अस्पतालों में इलाज कराने पर खर्च का दस हज़ार रुपये और निर्धारित गंभीर बीमारी जैसे कैंसर,हार्ट, न्यूरो, किडनी प्रत्यारोपण,जटिल नेत्र सल्य क्रिया हेतु राज्य के बाहर के मान्यता प्राप्त अस्पताल और राज्य के चिकित्सालय,महाविद्यालय और मान्यता प्राप्त तीन अस्पताल में इलाज हेतु तीस हज़ार रुपये की स्वीकृति दी जाती है।पेन्शनर कल्याण निधि नियम 1997…
अंधविश्वास हटाने जोन स्तर पर गरियाबंद जिले की छात्राओं ने प्रस्तुत किया विज्ञान नाटिका गरियाबंद। राजिम। एससीईआरटी रायपुर द्वारा संचालित राज्य स्तर विज्ञान प्रदर्शनी/पश्चिम भारत विज्ञान मेला/विज्ञान नाटिका प्रतियोगिता के अंतर्गत जोन स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी मेला का आयोजन सीटीई रायपुर में किया गया जिसमें गरियाबंद जिले से सेजेस राजिम के छात्र छात्राओं ने मॉडल एवं विज्ञान नाटिका का बेहतरीन प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि एससीईआरटी और राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण के संचालक राजेन्द्र कुमार कटारा द्वारा किया गया तथा विशेष अतिथि के रूप में प्राचार्य सीटीई, विज्ञान प्रभारी एससीईआरटी उपस्थित रहे। मार्गदर्शक शिक्षिका समीक्षा गायकवाड़ ने बताया कि…
कलेक्टर श्री अग्रवाल ने सेवानिवृत्त हुए 2 शिक्षकों को प्रदाय किया पेंशन प्राधिकार पत्र शासकीय सेवक के रूप में दिए अमूल्य योगदान के लिए दी बधाई अच्छे भविष्य और खुशहाल जीवन के लिए दी शुभकामनाएं गरियाबंद 29 फरवरी 2024/ कलेक्टर श्री दीपक अग्रवाल ने आज 29 फरवरी को सेवानिवृत्त हुए जिले के 2 शिक्षकों को पेंशन प्राधिकार पत्र प्रदाय किया। सेवानिवृत्ति के ही दिन पीपीओ लाभ मिल जाने से शिक्षकों ने खुशी जताते हुए शासन एवं कलेक्टर श्री अग्रवाल का आभार जताया। कलेक्टर ने सेवानिवृत्त प्राचार्य श्री रति उर रहमान एवं प्रधान पाठक श्री महेश्वर प्रसाद दुबे को पीपीओ एवं…
लखनऊ । लोकसभा चुनाव से ठीक पहले सपा प्रमुख अखिलेश यादव को सीबीआई के समन से राजनीति गरमा गई है। अखिलेश यादव ने गुरुवार को इसे लेकर भाजपा पर फिर से हमला बोला। अखिलेश यादव ने कहा कि वे (सीबीआई के अधिकारी) भाजपा के प्रकोष्ठ के तौर पर काम करते हैं। पार्टी कार्यालय में पीडीए सम्मेलन के दौरान संवाददाताओं से बातचीत करते हुए अखिलेश ने कहा कि जो कागज आया था, हमने उसका जवाब दे दिया है। अखिलेश ने यह भी सवाल किया कि पांच साल में कभी समन क्यों नहीं भेजा गया। चुनाव के समय ही समन क्यों भेजा…
लखनऊ । यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के खास रिटायर्ड आईएएस अफसर और सलाहकार अवनीश अवस्थी को एक साल का सेवा विस्तार मिल गया है। अवनीश अवस्थी अब फरवरी 2025 तक सीएम योगी के सलाहकार बने रहेंगे। कार्मिक विभाग ने इस बारे में आदेश जारी करते हुए कहा कि राज्यपाल ने इसकी अनुमति दे दी है। गुरुवार को ही उनका कार्यकाल पूरा हो रहा था। इससे पहले पिछले साल भी अवनीश अवस्थी का कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ाया गया था। 1987 बैच के आईएएस अफसर अवनीश अवस्थी 31 अगस्त 2022 को सेवानिवृत्त हुए थे। इसके बाद उन्हें मुख्यमंत्री का…
डिंडोरी । मध्यप्रदेश के डिंडोरी जिले में बड़झर गांव के पास एक पिकअप वाहन पलटने के कारण 14 लोगों की मृत्यु हो गयी और लगभग 20 व्यक्ति घायल हो गए। पुलिस सूत्रों के अनुसार कल देर रात शाहपुरा थाना क्षेत्र में बड़झर गांव में एक घाटी पर पिकअप वाहन पलट गया। इस वजह से अधिकांश लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घायलों को शाहपुरा और डिंडोरी के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। सूत्रों ने कहा कि आसपास के एक गांव के निवासी एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद पिकअप वाहन से लौट रहे थे, तभी…
भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने डिंडोरी जिले में सड़क हादसे में एक दर्जन से अधिक यात्रियों की मृत्यु की घटना पर दुख व्यक्त करते हुए दिवंगतों को श्रद्धांजलि अर्पित की है। डॉ यादव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए कहा कि वाहन दुर्घटना में कई अनमोल जिंदगियों के असामयिक निधन पर वे गहन शोक व्यक्त करते हैं। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति व परिजनों काे यह वज्रपात सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि घटना में मृत यात्रियों के आश्रितों को चार चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता…
भोपाल । मध्यप्रदेश सरकार ने लोकेश कुमार जांगिड़ को श्योपुर कलेक्टर के रूप में पदस्थ किया है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार इस संबंध में देर रात आदेश जारी किए गए। जांगिड़ भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के वर्ष 2014 बैच के अधिकारी हैं।
देहरादून । उत्तराखंड में 670 पैक्स के कंप्यूटरीकरण के लिए गुरुवार को केंद्र सरकार द्वारा 13 करोड़ 47 लाख 88 हजार 610 रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई। धनराशि स्वीकृत करने पर राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रसन्नता व्यक्त की है। उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह का आभार प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि पैक्स के कम्प्यूटराइजेशन से वित्तीय और प्रशासनिक पारदर्शिता सुनिश्चित होगी।
महासमुंद । प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना एक सरकारी योजना है जिसका मुख्य उद्देश्य भारत में घरों को मुफ्त बिजली प्रदान करना है। इस योजना को 15 फरवरी 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किया गया है। इसके अंतर्गत हितग्राहियों को उनकी छतों पर सोलर पैनल लगाने के लिए सब्सिडी प्रदान की जाएगी। केन्द्र सरकार द्वारा प्रतिमाह 300 यूनिट मुफ्त बिजली प्रदान करने हेतु प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना प्रारंभ की गई है जिसमें देश के एक करोड़ घरों के छतों पर सौर पैनल स्थापित करने का लक्ष्य रखा गया गया है। इस योजना के तहत हितग्राही…
रायपुर। प्रदेश के श्रम मंत्री सह अध्यक्ष, लखन लाल देवांगन ने आज छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष के रूप में अपना पदभार ग्रहण किया। नवा रायपुर स्थित छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल कार्यालय में उन्होंने कर्मकार कल्याण मंडल के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि, प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशा अनुरूप हम सभी को श्रम विभाग की जुड़ी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ श्रमिकों को दिलाने की दिशा में बेहतर प्रयास करे, जिससे छत्तीसगढ़ की देश में एक विशिष्ट पहचान बने। श्रम…
रायपुर। श्रम मंत्री सह अध्यक्ष लखन लाल देवांगन, छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल ने आज नवा रायपुर मण्डल मुख्यालय कार्यालय में पदभार ग्रहण किया। इसके पश्चात उन्होने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप श्रमिकों के हित एवं उनके बेहतर जीवन यापन हेतु सरकार के मंशाअनुरूप निर्माण श्रमिकों के पेंशन योजना का शुभांरभ किया। जिसमें पात्र निर्माण श्रमिकों को पेंशन राशि सीधे उनके खाते में हस्तांतरण आज योजना प्रारंभ कर किया गया है। मंडल द्वारा संचालित ‘‘मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक पेंशन सहायता योजना’’ के तहत् ऐसे पंजीकृत निर्माण श्रमिक जिनकी आयु 60 वर्ष पूर्ण हो चुकी है, उन श्रमिकों को…
रायुपर । होली के त्योहार पर एक दूसरे को तरह तरह के रंग लगाकर उत्साह से सभी परिवार के साथ पर्व मनाते हैं। महासमुंद जिले के ग्राम डोकरपाली बिहान से जुड़ी जय माता दी की स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा हर्बल गुलाल तैयार किया जा रहा है। हर्बल गुलाल तैयार लगाने से चेहरे पर कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है। महिलाओं द्वारा तैयार किए जा रहे इन हर्बल गुलाल की कई विशेषताएं हैं। इसमें रंग और सुगंध के लिए फूलों का ही इस्तेमाल किया जाता है। किसी भी तरह का केमिकल नहीं मिलाया जाता है, ताकि चेहरे को कोई…
रायपुर । राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से आज राजभवन में छत्तीसगढ़ डाक परिमंडल की मुख्य पोस्टमास्टर जनरल वीणा आर श्रीनिवास एवं निदेशक डाक सेवायें दिनेश कुमार मिस्त्री ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने राज्यपाल को राम जन्म भूमि अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर डाक विभाग द्वारा जारी किये गये भगवान राम के टिकट मिनियेचर, स्पेशल कवर एवं अयोध्या की मिट्टी एवं सरयू नदी का जल भेंट किया। इसके अलावा रायपुर के चंदखुरी में कौशल्या माता के मंदिर पर जारी किये गये स्पेशल कवर एवं पिक्चर पोस्ट कार्ड भी डाक विभाग द्वारा राज्यपाल को भेंट किए गए। साथ ही…
रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने देश के सुप्रसिद्ध पुरातत्वविद पद्मश्री डॉ अरूण कुमार शर्मा के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया है। उन्होंने डॉ शर्मा के शोकसंतप्त परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री साय ने अपने शोक संदेश में कहा है कि डॉ अरुण कुमार शर्मा छत्तीसगढ़ की माटी के सपूत हैं, जिन्होंने न सिर्फ छत्तीसगढ़ में अपितु देश के विभिन्न स्थलों पर पुरातात्विक सर्वेक्षण और उत्खनन में महत्वपूर्ण योगदान दिया। छत्तीसगढ़ में सिरपुर और राजिम में उन्होंने उत्खनन के कार्य कराए। पुरातत्व के क्षेत्र…
मुख्यमंत्री श्री साय ने सुकमा के सुदूर अंचल के 50 विद्यार्थियों को सोलर होम लाइट संयंत्र किया वितरित कहा- उज्ज्वल होगा बच्चों का भविष्य, बस्तर का पूर्ण विकास है हमारी प्राथमिकता रायपुर । सरकार की जनता के प्रति संवेदनशीलता हर दिन के कार्यकलापों की बारीकियों में दिखती है। जब सुकमा जिले के कोंटा गांव से आए स्कूली बच्चे मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से मिले तो उन्होंने बच्चों को सोलर होम लाइट उपहार में दिए। ये बच्चों के जीवन में शिक्षा का उजियारा फैलाएंगे और बच्चों को तकनीक से जुड़ने की सीख भी देंगे कि कैसे उनकी प्राकृतिक दुनिया के…
रायपुर। उल्लास कार्यक्रम का शुभारंभ छत्तीसगढ़ में हो रहा है जो कि छत्तीसगढ़ सरकार का ड्रीमप्रोजेक्ट है 26 फरवरी से 28 फरवरी के तीन दिवसीय राज्य स्तरीय प्रशिक्षण में सभी 33 जिले के जिला परियोजना अधिकारी डाईट के व्याख्याता और दो रिसोर्स पर्सन प्रत्येक जिले से चार लोगों का प्रशिक्षण एससीईआरटी रायपुर में आयोजित था यह कार्यक्रम सभी विभाग के समन्वय उल्लास का व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार(जिला जनपद ग्राम पंचायत ग्राम पारा मोहल्ला) सरकारी और गैर-सरकारी अमला(षंचायत जन प्रतिनिधि आँगनबाड़ी पंचायत सचिव मितानिन एनएलएम एईआरओ स्व-सहायता समूह विभिन्न समाजो के प्रमुख) उल्लास का वातावरण निर्माण करेंगे राज्य स्तर से लेकर…
रायपुर : शाला प्रबंधन एवं विकास समिति गठन के संबंध में निर्देश रायपुर, 28 फरवरी 2024 राज्य शासन के हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी स्कूलों में शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के गठन के निर्देश जारी किए है। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आज इस संबंध में मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर, अटल नगर से प्रबंध संचालक समग्र शिक्षा से कहा है कि शासन के निर्देशानुसार प्रभारी जिले के मंत्रियों से अध्यक्ष मनोनित कराते हुए उनके द्वारा अनुमोदित नाम के आधार पर शाला एवं विकास समिति के गठन की कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। ज्ञातव्य हो कि स्कूल शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन…
रायपुर, 28 फरवरी 2024 कृषि मंत्री श्री राम विचार नेताम अयोध्या में प्रभु श्री राम लला का दर्शन कर जन्मदिन को अवस्मरणीय बनाने के लिए सपरिवार अयोध्या जाएंगे और छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि के लिए प्रभु से आर्शीवाद लेंगे। उन्होंने कहा है हमारे आराध्य प्रभु श्री राम अयोध्या में 500 सालों बाद जन्म स्थान पर पुनः विराजमान हुए हैं। प्रभु श्री राम का ननिहाल होने के कारण छत्तीसगढ़ के लोगों के लिए दोहरी खुशी का मौका है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के हाथों प्रभु श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा से हर भारतीय गौरान्वित हुआ है।
रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कवर्धा के साधराम यादव हत्याकांड की एनआईए से जांच कराने की घोषणा की रायपुर 28 फरवरी 2024 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कवर्धा के साधराम हत्याकांड की आज एनआईए से जांच कराने की घोषणा की। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि पिछले दिनों श्री साधराम यादव की निर्दयतापूर्वक हत्या कर दी गई थी। इस घटना की जितनी भी निंदा की जाये कम है। साधराम जी के परिजन आज न्याय मांगने के लिए आए हैं। प्रकरण में दोषियों की गिरफ्तारी हो गई है। साधराम जी के परिजनों की मांग है कि घटना…
अंगना म शिक्षा (4.0) कार्यक्रम सम्पन्न आज दिनांक 28/02/2024 दिन बुधवार को आदर्श शा० प्रा० शा० लेजियापारा में अंगना म शिक्षा4-8) माह फरवरी का कार्यक्रम आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में आदरणीय श्री महेश यादव जी (मोडल अधिकारी संकुल कुमेकेला) शामिल हुए एवं शाला विकास समिति की अध्यक्ष श्रीमती चंद्रिका तेंदुलकर द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ माँ शारदा की प्रतिमा पर माल्यार्पण सो दीप प्रज्वलित कर किया गया इसके पश्चात कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समिति के सदस्यों एवं गाँव से आये हुए सभी माताओ बहनों का पुष्प गुच्छ से खगगत किया गया अंगना मशिक्षा (9.0) कार्यक्रम माह फरवरी…
रायपुर।शिक्षामंत्री बृजमोहन अग्रवाल के निर्देश पर शिक्षा गुणवता के मद्देनजर प्रदेश के शिक्षकों कों वापस मूल कार्य में भेजने का आदेश आज डीपीआई ने निकाला है जिसके चलते शिक्षकीय कार्य विभिन्न कार्यालयों में अफसर और बाबू गिरी कर मलाईदार कुर्सियों में बैठे शिक्षकों में हड़कंप मच गया है कई तो कामचोरी कर अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर संलग्नीकरण बनाए रखने में जुट गये है। शिक्षक संलग्नीकरण समाप्ति
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी जल्दी ही लोकसभा चुनाव में उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर सकती है। मध्य प्रदेश की राजधानी में राज्य की 29 लोकसभा सीटों को लेकर मंथन भी मंगलवार को हुआ है। खबरें हैं कि प्रदेश नेतृत्व नामों की सूची लेकर दिल्ली जा सकता है। संभावनाएं जताई जा रही हैं कि 2024 चुनाव में भाजपा पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और कद्दावर नेता कैलाश विजयवर्गीय पर बड़ा दांव खेल सकती है। बड़ी संख्या में सांसदों का कटेगा टिकट एक मीडिया रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि पार्टी…
शाजापुर।मध्य प्रदेश में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने की लिस्ट लंबी होती जा रही है। ऐसे में उज्जैन संभाग के शाजापुर जिले से कांग्रेस के कद्दावर नेता योगेंद्र सिंह बंटी बना ने भी कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया है। इस दौरान उनके साथ सैकड़ो समर्थकों ने भी भाजपा की सदस्यता ले ली है। लोकसभा चुनाव के पहले भाजपा में जाने से कांग्रेस को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। योगेंद्र सिंह कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष रहे हैं और उनका परिवार 51 सालों से कांग्रेस में शामिल रहा था। शाजापुर जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष बंटी बना…
लखनऊ । लखनऊ में बुधवार को मोदी की गारंटी पेटिका अभियान का शुभारंभ करते हुए सीएम योगी ने कहा कि माहौल हमारे अनुकूल है, मोदी जी के 10 साल के काम, उनका नाम और नेतृत्व के साथ ही इस बार भगवान श्रीराम का भी आशीर्वाद हमारे साथ है। ऐसे में इस बार 80 में से 80 लोकसभा सीटें जीतने के संकल्प के साथ हमें आगे बढ़ना है। साथ ही यह भी ध्यान रखना है कि हम अति आत्मविश्वास में ना रहें। हमें अपनी बूथ संरचना को और सुदृढ़ करते हुए जनता के साथ बेहतर संवाद को और अधिक प्रगाढ़ करना…
हल्द्वानी। हल्द्वानी के वनभूलपुरा क्षेत्र में हुई हिंसा के मामले में पुलिस ने अब्दुल मलिक की गिरफ्तारी के बाद उस पर यूएपीए के तहत कार्रवाई की है। अब पुलिस उसके बेटे वांटेड अब्दुल मोईद और संबंधित मुकदमे में नामजद एवं गिरफ्तार किए जा चुके 35 अन्य आरोपियों पर भी गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम यानि यूएपीए के तहत कार्रवाई करने जा रही है। बीती आठ फरवरी को हुई हिंसा के बाद थाना वनभूलपुरा में तीन अलग-अलग मुकदमे दर्ज कराए गए थे। पहला मुकदमा क्षेत्र में दंगा भड़काने, आगजनी करने, सरकारी व सार्वजनिक संपत्ति को क्षतिग्रस्त करने, हत्या का प्रयास करने सहित…
भोपाल, इन्दौर, उज्जैन सहित 20 जिलों के 56 प्रोजेक्ट का होगा भूमि-पूजन और लोकार्पण 74 हजार करोड़ रुपये से अधिक का होगा निवेश भोपाल : उज्जैन में 1 व 2 मार्च को रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव कुल 56 प्रोजेक्ट का भूमि-पूजन और लोकार्पण करेंगे। यह प्रोजेक्ट प्रदेश के भोपाल, उज्जैन, इन्दौर सहित 20 जिलों में हैं। इन 56 प्रोजेक्ट से 74 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का निवेश आएगा, जिससे 17 हजार से ज्यादा लोगों को रोजगार मिलेगा। इंडस्ट्री कॉन्क्लेव में अब तक 35 कंपनियों से 74 हजार 711 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव पर सहमति बन…
लखनऊ । राज्यसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रत्याशी के समर्थन में वोट डालने वाले समाजवादी पार्टी (सपा) विधायकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के फैसले से बचते हुये पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि बगावती विधायकों के भाग्य का निर्णय जनता करेगी। श्री यादव ने बुधवार को सपा मुख्यालय में बसपा आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि क्रास वोटिंग करने वाले सपा विधायकों के खिलाफ नियम के तहत कार्रवाई की जायेगी। हालांकि यह विधानसभा अध्यक्ष पर निर्भर करता है। अगर वह चाहेंगे तो कार्रवाई होगी वरना नहीं होगी। गौरतलब है कि राज्यसभा के उत्तर प्रदेश से रिक्त दस…
बिलासपुर । छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने अपने एक महत्वपूर्ण फैसले में कहा है कि सर्विस रिकार्ड गुम होने को आधार मानकर किसी भी कर्मचारी व अधिकारी की पदोन्नति रोकी नहीं जा सकती और ना ही लंबित रखी जा सकती है। कोर्ट के इस निर्देश के बाद राज्य शासन ने याचिकाकर्ता को जिला अभियोजन अधिकारी (डीपीओ) के पद पर पदोन्नति देने के साथ वरिष्ठता प्रदान कर दी गई है। पदोन्नति देने के बाद राज्य शासन ने कोर्ट को अवगत करा दिया है। विनोबा नगर, शेष कालोनी, बिलासपुर निवासी सरिता शर्मा ने अधिवक्ता अभिषेक पांडेय एवं गीता देबनाथ के माध्यम से हाई…
बिलासपुर । अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्याल की मुख्य परीक्षा अब 15 मार्च से प्रारंभ होगी। परीक्षा विभाग ने मंगलवार की शाम वेबसाइट पर नई समय-सारणी घोषित किया। शिक्षण सत्र 2023-24 की मुख्य परीक्षा 129 परीक्षा केंद्रों में होगी। एक लाख से अधिक नियमित और स्वाध्यायी परीक्षार्थी इसमें शामिल होंगे। कालेजों में एक मार्च से परीक्षा शुरू होने वाली थी। छात्र संघ और परीक्षार्थियों की ओर से लगातार आपत्ति के बाद परीक्षा विभाग ने कुलपति से मार्गदर्शन लेकर छात्रहित में निर्णय लेते हुए मंगलवार को नई समय-सारणी जारी किया। जिसके मुताबिक अब 15 मार्च से मुख्य परीक्षा शुरू होगी। कुलपति आचार्य…
बिलासपुर । बेटियां पढ़ेंगी तभी समाज का उत्थान होगा। आर्थिक कमजोरी के कारण स्कूली शिक्षा से वंचित बेटियों के लिए अच्छी खबर है। पायल एक नया सवेरा वेलफेयर फाउंडेशन की अध्यक्ष पायल शब्द लाठ ने समाजिक क्रांति की दिशा में बड़ा कदम बढ़ाते हुए बिलासपुर की 50 बेटियों को पढ़ाने का जिम्मा उठाया है। नए शिक्षण सत्र 2024-25 से इसकी शुरूआत होगी। पायल का मानना है कि एक ओर समाज में लड़कियां शिक्षा के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ रही हैं। आइआइटी से लेकर खेल एवं अन्य गतिविधियों में परचम लहरा रही हैं ऐसे में बिलासपुर की बेटियां भी सफलता…
रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा की कार्यवाही अब अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई। बजट सत्र के लिए दो मार्च तक का समय निर्धारित किया गया था, लेकिन तीन दिन पहले ही इसे खत्म कर दिया गया। अंतिम दिन जंगल सफारी में वन्यजीवों की मौत का मुद्दा विधानसभा में गूंजा। कांग्रेस विधायक शेषराज हरबंस ने वन्यजीवों की मौत का मुद्दा उठाया। वनमंत्री केदार कश्यप ने विधायक के सवाल पर जवाब देते हुए कहा, 2023 से जनवरी 2024 के बीच 74 वन्यजीवों की जंगल सफारी में मौत हुई है। घटना के संबंध में विशेषज्ञों से जांच कराई गई है। वन्यजीवों को आवश्यक…
रायपुर । राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से आज राजभवन में बी.एच.ई.एल (भेल) भिलाई के प्रमुख सुरक्षा अधिकारी डाॅ. कमल कुलश्रेष्ठ ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने राज्यपाल को औद्योगिक सुरक्षा के विभिन्न उपाय से संबंधी स्वरचित पुस्तक भेंट की।
सुकमा। नक्सलियों की उपराजधानी के नाम से कुख्यात रहे जगरगुंडा में सुरक्षा बल के प्रयास से नक्सल गतिविधियों में कमी आने के बाद अब शासन-प्रशासन यहां शिक्षा की लौ को जलाए रखने का प्रयास कर रहा है। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की ओर से एक मार्च से शुरू हो रही बोर्ड परीक्षा में अतिनक्सल संवेदनशील गांव जगरगुंडा के दसवीं के 16 तथा 12वीं के 20 छात्र परीक्षा देंगे। यहां परीक्षा केंद्र बनाए जाने के बाद कड़ी सुरक्षा के बीच हेलीकाप्टर से परीक्षार्थियों के लिए प्रश्न-पत्र भेजा गया। हेलीकाप्टर से प्रश्न-पत्र भेजते समय जिला शिक्षा अधिकारी नितिन डडसेना, सहायक जिला परियोजना…
प्रतापपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रतापपुर के वरिष्ठ चिकित्सक डा एके विश्वकर्मा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस जांच करने में लगी है। डा एके विश्वकर्मा को पूर्व में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रतापपुर का बीएमओ भी बनाया गया था पर बाद में उन्होंने अज्ञात कारणों से बीएमओ के पद से इस्तीफा दे दिया था। वर्तमान में वे सामान्य चिकित्सक के पद पर कार्यरत थे। परिवार के सदस्यों के साथ वे प्रतापपुर में ही निवास करते थे। मंगलवार दोपहर तक सब कुछ सामान्य था। शाम को वे अपने कमरे में गए और फांसी लगा ली। मंगलवार की शाम…
रायपुर। इनामी नक्सली कमांडर हिड़मा के गांव के बच्चे पहली बार रायपुर आए हैं। यहां इन बच्चों ने डिप्टी सीएम विजय शर्मा से मुलाकात की। इतना ही नहीं डिप्टी सीएम शर्मा ने इन बच्चों के साथ भोजन भी किया। बतादें कि सुकमा जिले के नक्सल प्रभावित दूरस्थ क्षेत्रों के रहने वाले से ये ग्रामीण पहली बार राजधानी रायपुर आए हैं। देश में हो रहे विकास की झलक दिखाने घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र के आदिवासी युवाओं को रायपुर भ्रमण कराया जाएगा। युवाओं को माल, एग्रीकल्चर कालेज, आंबेडकर अस्पताल आदि स्थानों का भ्रमण कराया जाएगा। डीकेएस सुपरस्पेशलिटी अस्पताल में इन्हें स्वास्थ्य योजनाओं…
रायपुर। स्कूल, उच्च शिक्षा व संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल की मां पिस्ता देवी अग्रवाल (91 वर्ष) का मंगलवार को निधन हो गया। उनकी अंतिम यात्रा बुधवार सुबह 10 बजे मौलश्री विहार से मारवाड़ी मुक्तिधाम के लिए निकली। मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने मां के पार्थिव देह का कांधा दिया। बृजमोहन अग्रवाल की मां की अंतिम यात्रा में भाजपा के छत्तीसगढ़ सह प्रभारी नितिन नवीन के साथ प्रदेश सरकार के कई मंत्री, भाजपा के कई वरिष्ठ नेता भी शामिल हुए। बृजमोहन अग्रवाल ने जानकारी दी कि मां का अंतिम संस्कार मारवाड़ी शमशान घाट में किया जाएगा। इससे पहले मंत्री की माताजी के…
रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल का बोर्ड परीक्षा एक मार्च से शुरू हो रही है। इस बार सबसे कम परीक्षा केंद्र नारायणपुर जिले में बनाए गए हैं। यहां परीक्षा केंद्र की संख्या 15 है। वहीं, सबसे ज्यादा रायपुर जिले में 150 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसी तरह संवेदनशील परीक्षा केंद्रों की संख्या इस बार 100 है। जबकि सबसे ज्यादा कांकेर जिले में संवेदनशील परीक्षा केंद्र बनाए हैं। वहीं, इस साल छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं के लिए लगभग 6.10 लाख विद्यार्थी पंजीकृत हैं। 12वीं में दो लाख 62 हजार छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगी और 10वीं के लिए तीन…
अधोसंरचना मद एवं राज्य प्रवर्तित योजना के अंतर्गत स्वीकृत अप्रारंभ कार्यों को शुरू करने लेनी होगी दोबारा मंजूरी नगरीय प्रशासन विभाग ने वित्तीय अनुशासन और शासकीय व्यय में मितव्ययिता बरतने वित्त विभाग के निर्देश के अनुपालन में नगरीय निकायों को जारी किया परिपत्र विभाग ने प्राथमिकता वाले अप्रारंभ व निरस्त कार्यों को 2023-24 के प्रस्ताव में पुनः शामिल कर स्वीकृति के लिए संचालनालय या सूडा भेजने कहा रायपुर । प्रदेश के नगरीय निकायों में वित्तीय वर्ष 2019-20 से 2023-24 तक स्वीकृत अप्रारंभ कार्यों को नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा चालू वित्तीय वर्ष में पुनः स्वीकृति के बाद ही प्रारंभ…
निरीक्षण और जांच के बाद चोटिया-चिरमिरी मार्ग का उन्नयन और नवीनीकरण कार्य पाया गया था खराब गुणवत्ता का मामले में दो अधिकारियों को किया गया है निलंबित, दो को कारण बताओ नोटिस जारी रायपुर । लोक निर्माण विभाग ने कोरबा जिले के चोटिया-चिरमिरी मार्ग के उन्नयन और नवीनीकरण कार्य में गुणवत्ताहीन निर्माण और अमानक कार्य करने वाले ठेकेदार को निलंबित कर दिया है। लोक निर्माण विभाग के बिलासपुर परिक्षेत्र के मुख्य अभियंता द्वारा विगत 18 जनवरी को निरीक्षण और जांच में सड़क उन्नयन एवं नवीनीकरण का कार्य अमानक और गुणवत्ताहीन पाया गया था। इस पर कार्रवाई करते हुए विभाग ने…
प्रभु श्री राम लला का सपरिवार करेंगे दर्शन रायपुर । कृषि मंत्री राम विचार नेताम अयोध्या में प्रभु श्री राम लला का दर्शन कर जन्मदिन को अवस्मरणीय बनाने के लिए सपरिवार अयोध्या जाएंगे और छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि के लिए प्रभु से आर्शीवाद लेंगे। उन्होंने कहा है हमारे आराध्य प्रभु श्री राम अयोध्या में 500 सालों बाद जन्म स्थान पर पुनः विराजमान हुए हैं। प्रभु श्री राम का ननिहाल होने के कारण छत्तीसगढ़ के लोगों के लिए दोहरी खुशी का मौका है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के हाथों प्रभु श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा से हर भारतीय…
समाजसेवी रामजीलाल अग्रवाल की धर्मपत्नी एवं बृजमोहन अग्रवाल की माताजी का निधन @ अंतिम यात्रा 28फरवरी को सुबह 10 बजे मौलश्री विहार,रायपुर से निकलेगी। रायपुर/27/02/2024/ श्रीमती पिस्ता देवी अग्रवाल का 91 वर्ष की आयु में आज निधन हो गया। अपने पीछे वे भरा पूरा परिवार छोड़ गई। वे अग्रवाल समाज के राष्ट्रीय संरक्षक एवं समाजसेवी रामजीलाल अग्रवाल की धर्मपत्नी एवं समाजसेवी गोपालकृष्ण अग्रवाल, शिक्षा,संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल,अग्रवाल सभा रायपुर के अध्यक्ष विजय अग्रवाल,योगेश अग्रवाल,यशवंत अग्रवाल की माता, श्री विष्णु अग्रवाल की भाभी एवं पूरनलाल अग्रवाल, राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल,कैलाश अग्रवाल,अशोक अग्रवाल,देवेंद्र अग्रवाल,गणेश अग्रवाल की चाची थी। श्रीमती पिस्ता देवी अग्रवाल की…
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और साय कैबिनेट के वरिष्ठ मंत्री बृजमोहन अग्रवाल की माता पिस्तादेवी अग्रवाल का आज शाम निधन हो गया. पिछले कुछ दिनों से उनकी तबियत खराब थी. उन्हें उपचार के लिए शहर के बड़े निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था. जहां वे कुछ दिन वेंटिलेटर पर थी. लेकिन हालात में सुधार नहीं होने पर उन्हें वापस निवास स्थान ले आया गया. जहां उन्होंने अंतिम सांसे ली.
बलिया । उत्तर प्रदेश में बलिया जिले के बैरिया क्षेत्र में मंगलवार को जीप और पिकअप वाहन की भिड़ंत में छह लोगों की मौत हो गई और दस अन्य घायल हो गए । पुलिस सूत्रों ने बताया कि जिले के खेजुरी थाना क्षेत्र के मासूम पुर गांव से एक लड़की का तिलक चढ़ाकर दो मार्शल जीप में सवार लोग आज भोर दोकटी क्षेत्र के भगवानपुर गांव वापस लौट रहे थे कि तभी बैरिया थाना क्षेत्र के हल्दी बैरिया बॉर्डर पर स्थित सुघर छपरा मोड पर सामने से आ रही टमाटर लदी पिकअप ने दोनों जीपों में टक्कर मार दी ।…
देहरादून । उत्तराखंड विधानसभा (विस) के देहरादून स्थित विधान भवन में मंगलवार को राज्य के वित्त मंत्री डा प्रेमचन्द अग्रवाल ने वर्ष 2024-25 का अंकन 89230.07 करोड़ रुपए वार्षिक बजट प्रस्तुत किया। डा अग्रवाल ने अपने बजट भाषण में कहा कि वर्ष 2024-25 में कुल व्यय नवासी हजार दो सौ तीस करोड़ सात लाख रुपये (89230.07 करोड़) अनुमानित है। कुल अनुमानित व्यय में से पचपन हजार आठ सौ पन्द्रह करोड़ सतहत्तर लाख रुपये (55815.77 करोड़) राजस्व लेखे का व्यय है तथा तेंतीस हजार चार सौ चौदह करोड़ तीस लाख रुपये (33414.30 करोड़) पूंजी लेखे का व्यय है। उन्होंने बताया कि वर्ष…
विभिन्न सिंचाई परियोजनाओं के लिये 10,373 करोड़ रूपये से अधिक की स्वीकृति राज्य के विभिन्न शहरों में वायुसेवा संचालन के लिये अनुमोदन मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद के निर्णय भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की बैठक मंत्रालय में हुई। मंत्रि-परिषद ने मन्दसौर, राजगढ़, सीधी, सिवनी और बालाघाट, जिले की विभिन्न सिंचाई परियोजनाओं के लिये 10,373 करोड़ रूपये से अधिक की स्वीकृति दी। मंत्रि-परिषद ने मंदसौर जिले में 60 करोड़ 3 लाख रूपये लागत की ताखाजी सूक्ष्म दबाव सिंचाई परियोजना (सैंच्य क्षेत्र 3550.53 हेक्टेयर) की पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति दी। इसी प्रकार राजगढ़ जिले की…
पचेड़ा मिडिल स्कूल में आयोजित हुआ संकुल स्तरीय सुपर गर्ल्स प्रतियोगिता जांजगीर चांपा : जिला प्रशासन की अभिनव पहल पर माननीय कलेक्टर महोदय के निर्देशानुसार बेटी बचाओ – बेटी पढ़ाओ योजना के क्रियान्वयन में संकुल स्तरीय SUPER GIRLS प्रतियोगिता का आज दिनांक 27.02.2024 मंगलवार को शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पचेड़ा के शालेय परिसर में आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में चयनित बालिकाएं विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिता के लिए नवागढ़ जाएंगी, जहां से चयनित होने पर इन्हें जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रस्तुति देने का अवसर मिलेगा। विदित हो कि जिला प्रशासन की सक्रियता से जांजगीर जिले में शिक्षा के क्षेत्र में नित…
जनजातीय क्षेत्रों के शिक्षकों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का संवेदीकरण किया जाए राज्यपाल ने हिमोग्लोबिनोपैथी रोकथाम, प्रबंधन नैदानिक प्रशिक्षण कार्यशाला का किया शुभारम्भ भोपाल : राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा है कि रक्तजनित रोगों विशेष कर सिकल सेल एनीमिया की रोकथाम के लिए व्यापक प्रयासों की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि उनका अनुभव है कि आर्थिक रूप से गरीब और दूरस्थ अंचल में रहने वाले जनजातीय लोगों के लिए चिकित्सा केन्द्रों तक पहुँचना अपेक्षाकृत कठिन है। इसके लिए हमें चिन्हित समुदाय के घरों तक विज्ञान को पहुँचाना होगा। सर्वेक्षण, जाँच, जेनेटिक काउंसलिंग, स्वास्थ्य शिक्षा और जनजागृति के कार्यों को व्यापकता प्रदान…
पैरा आर्ट, कोसा साड़ी, झारा शिल्प, गोल्डन ग्रास जूट उत्पादन, देशी गुड़ एवं हैंडलूम जैसे अनेक वैराइटीज से सजी प्रदर्शनी मीना बाजार क्राफ्ट मेला फूड स्टाल एवं संस्कृति कार्यक्रम बढ़ा रहे रौनक कवर्धा । कवर्धा के पीजी कॉलेज मैदान में आयोजित सरस मेले में तरह-तरह के रंग-बिरंगे, आकर्षक, मनमोहक, कलाकृतियों के साथ विभिन्न सामग्रियों की स्व-सहायता समूह द्वारा प्रदर्शनी लगाई गई है। कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे और जिला पंचायत सीईओ श्री संदीप कुमार अग्रवाल ने स्टॉल का भ्रमण कर समूह की दीदीयो से चर्चा की। इस दौरान उनके उत्पादों के विषय में जानकारी प्राप्त कर व्यापार को आगे बढ़ाने के…
सीएसआईआर-सीआरआरआई द्वारा सहायक अभियंताओं, अनुविभागीय अधिकारियों और उप अभियंताओं के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन रोड सेफ्टी ऑडिट और सड़क सुरक्षा से संबंधित विषयों पर दिया जा रहा प्रशिक्षण रायपुर । उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव आज सवेरे लोक निर्माण विभाग के अभियंताओं के प्रशिक्षण में शामिल हुए। रायपुर के सिविल लाइन स्थित नवीन विश्राम भवन में सीएसआईआर-सीआरआरआई द्वारा लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंताओं, अनुविभागीय अधिकारियों और उप अभियंताओं के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है। विभागीय अभियंताओं को रोड सेफ्टी ऑडिट और सड़क सुरक्षा से संबंधित विषयों पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उप…
राजभवन में मनाया गया मिजोरम और अरूणाचल प्रदेश का स्थापना दिवस रायपुर। राजभवन में आज राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन के मुख्य आतिथ्य में मिजोरम और अरूणाचल प्रदेश का स्थापना दिवस रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाया गया। राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन ने इस अवसर पर कहा कि हमारे पूर्वजों के अथक मेहनत और दृढ़ संकल्प ने हमे गौरवशाली विरासत दी है जिस पर हमे गर्व करना चाहिए। केन्द्र सरकार के “एक भारत-श्रेष्ठ भारत” कार्यक्रम के तहत विविधता में एकता की भावना को बढ़ावा देने के लिए सभी राज्य एक दूसरे का स्थापना दिवस मनाते है। इसी कड़ी में राजभवन में…
आनंद प्रकाश सोलंकी, सहायक संचालक रायपुर । छत्तीसगढ़ की नयी सरकार ने सुशासन का संकल्प लिया है। सुशासन यानि लोगों की बेहतरी के लिए प्रशासन में पारदर्शिता, कार्यों का समय सीमा में गुणवत्ता के साथ पूरा होना, अच्छा प्रबंधन, जनभागीदारी, जवाबदेही, कुशलता और कानून का पालन जैसी बातें शामिल हैं। यह किसी भी जनकल्याणकारी राज्य की प्रथम आवश्यकता होती है। नयी सरकार सुशासन की स्थापना के लिए आई.टी. को प्रमुख टूल के रूप में अपनाएगी। इसकी बानगी वित्तीय वर्ष 2024-25 के बजट में देखी जा सकती है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की मंशा है कि छत्तीसगढ़ ई-गवर्नेंस की दृष्टि…
मुरादाबाद। समाजवादी पार्टी के सांसद शफीकुर्रहमान बर्क का निधन संभल से सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क का निधन मुरादाबाद के निजी अस्पताल में ली अंतिम सांस शफीकुर्रहमान बर्क का 94 साल की उम्र में निधन
कोरबा। कुसमुंडा क्षेत्र में रहने वाली एक नवविवाहिता की जलने से मौत हो गई। भाई ने मृतका के पति पर हत्या करने का आशंका व्यक्त कर पुलिस से शिकायत की है। मामले में पुलिस विवेचना कर रही है। बताया जा रहा है कि कुसमुंडा थानातंर्गत हरीश सारथी अपनी पत्नी सावित्री सारथी (22 वर्ष) के साथ रहता था। सावित्री मूलरुप से जांजगीर जिले में मुलमुला थानांतर्गत ग्राम पौना की निवासी थी और उसने गांव में रहने वाले अपने प्रेमी हरीष सारथी से प्रेम विवाह किया था। करीब 14 माह पूर्व दोनों ने बिहार जाकर शादी रचाई थी फिर कोरबा के कुसमुंडा…
बीजापुर । छत्तीसगढ़ के बीजापुर के उसूर ब्लाक के चेरामंगी बालक छात्रावास में रहने वाले सातवीं कक्षा के छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। प्री मैट्रिक बालक छात्रावास चेरामंगी में अध्ययनरत छात्र जेवियर कुजूर (13 वर्ष) ने गमछा से फंदा बनाकर छात्रावास के रूम में ही फांसी लगाई। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी अनुसार मृतक छात्र दो दिनों से स्कूल नहीं जा रहा था। छात्र के आत्महत्या का कारण अज्ञात है। छात्रावास अधीक्षक द्वारा परिजनों और सहायक आयुक्त बीजापुर के अलावा संबंधित अधिकारियों को इस घटनाक्रम की सूचना दे…
बीजापुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बस्तर इलाकों में पुलिस अब नक्सलियों के खिलाफ आर-पार की लड़ाई लड़ रही है। इसी क्रम में बीजापुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। बीजापुर जिले के जांगला थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में नक्सलियों को भारी नुकसान हुआ है। जवानों ने मुठभेड़ में चार नक्सलियों को ढेर कर दिया है। मुठभेड़ के बाद सर्चिंग पर निकले पुलिस जवानों ने मारे गये नक्सलियों के शव और भारी मात्रा में हथियार बरामद किए हैं। बीजापुर पुलिस अधीक्षक ने मुठभेड़ की पुष्टि की है। एसपी के…
शहडोल। एक दौर था जब पंकज उधास की गजलों का सिक्का पूरी दुनिया में चलता था। उनकी गायकी का जादू सिर चढ़कर बोलता था। देश विदेश में उनके शो की धूम रहती थी। 26 फरवरी को गजल की दुनिया के बेताज बादशाह पंकज उधास ने दुनिया को अलविदा कह दिया। इनके साथ शहडोल के युवा सिंगर राजा सिंह ने कई कार्यक्रमों में मंच साझा किया है। राजा सिंह बताते हैं कि चार साल पहले जब दिल्ली में श्री फाेर्ट आडीटोरियम में पंकज उधास से मिला था तो उनकी सौम्य शांत छवि मेरे दिल में बस गई। राजा बताते हैं कि…
रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार भूपेश बघेल सरकार के दौरान राज्य में संचालित शराब दुकानों की जांच करेगी। मंत्री ने मंगलवार को सदन में इसकी घोषणा की। दरअसल, छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र के 16वें दिन मंगलवार को भाजपा विधायक राजेश मूणत ने भूपेश बघेल सरकार में शराब बिक्री और नीति पर सवाल उठाए और गड़बड़ी के आरोप लगाए। भाजपा विधायक मूणत ने कहा, पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने शराब के प्रकरण बनाएं, लेकिन इस मामले में किसी को जेल नहीं भेजा। उन्होंने कहा, दुकानों के भीतर दो प्रकार की शराब बिक्री हुई। सरकारी दुकानों में नियमों के खिलाफ शराब बिकी,…
चोटिया-चिरमिरी मार्ग के उन्नयन और नवीनीकरण कार्य में गुणवत्ताहीन निर्माण और अमानक कार्य पर विभागीय मंत्री अरुण साव ने की कड़ी कार्रवाई प्रमुख अभियंता को निलंबित अधिकारियों के विरुद्ध 15 दिनों में आरोप पत्र तैयार कर शासन को उपलब्ध कराने के निर्देश कार्यपालन अभियंता और अनुविभागीय अधिकारी को एक सप्ताह में प्रस्तुत करना होगा कारण बताओ नोटिस का जवाब रायपुर । लोक निर्माण विभाग ने सड़क उन्नयन और नवीनीकरण कार्य में गुणवत्ताहीन निर्माण और अमानक कार्य के जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की है। कार्यस्थल के निरीक्षण और जांच के बाद उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री अरुण साव के निर्देश…
धर्म नगरी राजिम का मेला स्थल रामोत्सव की थीम पर सजाया गया श्री राम के जीवन पर आधारित झांकी का हो रहा प्रदर्शन राजिम कुंभ मेला में हजारों लोगों को मिल रहा निःशुल्क भोजन स्थानीय कलाकारों को प्रतिभा प्रदर्शन का मिल रहा मौका आज मुख्यमंच पर गोपा सान्याल की टीम और उर्वसी साहू लोक कलामंच की होगी प्रस्तुति रायपुर । मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने 7 जनवरी 2024 को राजिम भक्तिन माता जयंती के अवसर पर कहा था कि राजिम कुंभ की भव्यता पुनः लौटेगी। देश भर से साधु संत इसमें शामिल होने आएंगे। मुख्यमंत्री श्री साय की विशेष पहल…
शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने किया आमंत्रित रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज यहाँ राज्य अतिथि गृह पहुना में रायपुर प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को छत्तीसगढ़ के साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल की रचना ’दीवार में एक खिड़की रहती थी’ भेंट की। प्रेस क्लब अध्यक्ष प्रफुल्ल ठाकुर ने मुख्यमंत्री साय को नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री ने सभी पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी तथा आमंत्रण के लिए धन्यवाद दिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार श्री पंकज झा, उपाध्यक्ष संदीप…
ब्रेकिंग न्यूज गुणवत्ताहीन निर्माण पर उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव सख्त लोक निर्माण विभाग के दो अधिकारी निलंबित, दो को कारण बताओ नोटिस चोटिया-चिरमिरी मार्ग के उन्नयन और नवीनीकरण कार्य में गुणवत्ताहीन निर्माण और अमानक कार्य पर विभागीय मंत्री श्री अरुण साव ने की कड़ी कार्रवाई मंत्रालय से अनुविभागीय अधिकारी और उप अभियंता का निलंबन आदेश जारी कार्यपालन अभियंता और अनुविभागीय अधिकारी को भी कारण बताओ नोटिस जारी की गई ððð
रायपुर : मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल के निर्देश में राजिम कुंभ कल्प मेले में बना अस्थायी अस्पताल लोगों को 24 घंटे मिल रही निःशुल्क स्वास्थ्य जांच और इलाज की सुविधाएं जरूरतमंदों को दवाइयों का भी किया जा रहा वितरण रायपुर, 26 फरवरी 2024 धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल के निर्देश पर राजिम कुंभ कल्प 2024 मेला में आने वाले समस्त श्रद्धालुओं के उत्तम स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए शासन द्वारा मेला स्थल में गरियाबंद, रायपुर और धमतरी जिले द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य कैंप लगाया गया है। मेला स्थल में 10-10 बिस्तरों का अस्थायी अस्पताल बनाया…
रायपुर : छत्तीसगढ़ सरकार का विद्यार्थियों के हित में बड़ा निर्णय: एक शैक्षणिक सत्र में दो बार होगी बोर्ड की परीक्षाएं प्रथम परीक्षा माह मार्च एवं द्वितीय परीक्षा माह जून-जुलाई द्वितीय परीक्षा में पूरक और सभी विषयों में अनुत्तीर्ण छात्र भी हो सकेंगे शामिल द्वितीय परीक्षा का परीक्षा परिणाम दोनों परीक्षाओं में से विषयवार अधिक प्राप्तांक के आधार पर होगा तैयार रायपुर, 26 फरवरी 2024 छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा बोर्ड परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों के हित में एक बड़ा निर्णय लिया गया है। राज्य शासन के निर्णय अनुसार एक शैक्षणिक सत्र में दो बार बोर्ड की परीक्षाएं आयोजित की जाएगी। छत्तीसगढ़…
कुरूद क्षेत्र में मिल्क रूट और चिलिंग प्लांट की स्थापना की जाएगी मुख्यमंत्री श्री साय के विभागों के लिए 8421 करोड़ 82 लाख रुपए की अनुदान मांगे पारित मुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी की गारंटी पर देश के बच्चे-बच्चे को है भरोसा दुर्ग संभाग में एन्टी करप्शन ब्यूरो के क्षेत्रीय कार्यालय की होगी स्थापना रायपुर, 26 फरवरी 2024 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से संबद्ध विभागों के लिए आज विधानसभा में 8421 करोड़ 82 लाख 8 हजार रुपए की अनुदान मांगें चर्चा के बाद ध्वनिमत से पारित कर दी गई। अनुदान मांगों में सामान्य प्रशासन विभाग के लिए 475 करोड़…
रायगढ़। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा चयनित जिला आयुर्वेद अधिकारी की नियुक्ति रायगढ़ जिला मे करने उठी मांग,,,,,,,, रायगढ़ ,,,,छत्तीसगढ़ शासन रायपुर के लिखित परीक्षा और साक्षातकार उपरांत चार चिकित्सकों का जिला आयुर्वेद पद हेतु चयन हुआ है,,,, चूँकि रायगढ़ जिला का आयुर्वेद विभाग बहुचर्चित व विवादित प्रभारी अधिकारी का भ्र्सटाचार चरम सीमा पर है, फर्जी आंकड़े देकर सिर्फ कागजों मे लक्ष्य पूर्ति कर वाह वाही लूटने मे माहिरअधिकारी के कारण मरीजों को आयुष पद्धति का वास्तविक लाभ नहीं मिल पा रहा है तथा राज्य और केंद्र सरकार की योजनाए भी फर्जी आंकड़ो और उपलब्धि की झूठ परवान चढ़ रही…
रायपुर-सत्ता परिवर्तन के बाद भी आज प्रदेश में बहुत से कार्य नियम विरुद्ध चल रहे हैं जिन पर रोक लगाना अति आवश्यक हो गया है ताकि कार्य का संचालन सही हाथों में हो सके जी हां हम बात कर रहे हैं छत्तीसगढ़ क्रेडा विभाग की जिनका अधिकरतर कार्य अन्य विभागो से हो रहा हाल ही में प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के साथ ही सभी जिलों में शासी परिषद की बैठक आयोजित की जा रही है जहां शासी परिषद के पदाधिकारी एवं सदस्यगण विभिन्न कार्ययोजना पर चर्चा कर रही जिसमें मुख्य रुप से सोलर स्ट्रीट लाईट एवं हाई मास्क लाईट कार्य…
रायपुर : रामोत्सव के थीम पर हो रहा राजिम कुंभ का आयोजन रायपुर, 25 फरवरी 2024 छत्तीसगढ़ के प्रयाग राज कहे जाने वाले राजिम का गौरव पुनः लौट आया है। महानदी, पैरी और सोंढूर नदी के त्रिवेणी संगम में एक बार फिर राजिम कुंभ का आयोजन किया जा रहा है। त्रिवेणी संगम पर गंगा आरती का आयोजन के साथ-साथ इस पवित्र संगम पर श्रद्धालु स्नान कर रहे हैं। संतों द्वारा आध्यात्मिक प्रवचनों का भी श्रवण कर रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में गठित नई सरकार ने राजिम का गौरव फिर से स्थापित करने के लिए पुनः…
रायपुर : आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के नाम पर छत्तीसगढ़ सरकार शुरू करेगी पुरस्कार: संस्कृति मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल राष्ट्र संत आचार्य विद्यासागर जी महाराज को विनयांजलि देने उमड़ा सर्व समाज रायपुर, 25 फरवरी 2024 राष्ट्र संत शिरोमणि आचार्य विद्यासागर महाराज को आज राजधानी रायपुर के शहीद स्मारक में विनयांजलि दी गई। कार्यक्रम में संस्कृति मंत्री ने आचार्य विद्यासागर महाराज के नाम पर जल्द ही पुरस्कार की स्थापना, विद्यापीठ और आदर्श गौशाला निर्माण के लिए भूमि उपलब्ध कराने की घोषणा की। कार्यक्रम का आयोजन सकल जैन समाज द्वारा किया गया। कार्यक्रम में सांसद श्री सुनील सोनी, विधायक श्री राजेश…
रायपुर : जन्म से बोलने में असमर्थ दो साल के मासूम रेहान का होगा निःशुल्क इलाज मुख्यमंत्री कैम्प बगिया के निर्देश पर इलाज की पहल मेडिकल कॉलेज रायपुर से इलाज करा, वापस घर लौटी सुकान्ति बगिया में मुख्यमंत्री कैंप खुलने के बाद अब तक 105 जरूरतमंदो को मिली सहायता रायपुर 25 फरवरी 2024 मुख्यमंत्री कैंप बगिया के निर्देश पर जशपुर जिला प्रशासन ने 2 साल के मासूम रेहान तिर्की के निःशुल्क इलाज की लिए पहल की है। मुख्यमंत्री के गृह जिला जशपुर के कांसाबेल ब्लाक के ग्राम पंचायत कोगाबहरी के आश्रित ग्राम नरियरडांड़ निवासी रिहान के पिता ईश्वर तिर्की ने…
रायपुर : ‘आस्था’ स्पेशल ट्रेन से रामभक्त रवाना हुए अयोध्या धाम संस्कृति मंत्री श्री अग्रवाल ने ट्रेन को दिखाई हरी झंडी श्री रामलला दर्शन को लेकर गांव से लेकर शहर तक उत्साह का माहौल जय श्री राम के जयकारों से राममय हुआ रेलवे स्टेशन रायपुर, 25 फरवरी 2024 श्रीरामलला के दर्शन को लेकर गांव से लेकर शहरों में उत्साह का माहौल है। संस्कृति मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने आज को राजधानी रायपुर के रेलवे स्टेशन से रामभक्तों को अयोध्या धाम लेकर जा रही ’आस्था’ स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर विधायक श्री पुरन्दर मिश्रा भी…
रायपुर : महतारी वंदन योजना: पात्र हितग्राहियों की अनंतिम सूची जारी हितग्राही ऑनलाईन पोर्टल में जान सकेंगे अपने आवेदन की स्थिति रायपुर, 25 फरवरी 2024 महतारी वंदन योजना के हितग्राही अब अपने आवेदन की स्थिति और उस पर की गई कार्यवाही के बारे में जान सकते हैं। राज्य सरकार द्वारा हितग्राहियों के लिए महतारी वंदन योजना के ऑनलाईन पोर्टल पर आवेदन पत्र की स्थिति ज्ञात करने की सुविधा प्रदान की गई है। महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी ने बताया कि लिंक की सहायता से हितग्राही अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या आधार नंबर दर्ज कर अपने आवेदन…
रायपुर : राशनकार्ड नवीनीकरण के लिए ऑनलाईन आवेदन 15 मार्च तक रायपुर, 25 फरवरी 2024 छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत वर्तमान में प्रचलित सभी 77 लाख राशनकार्डों के नवीनीकरण का कार्य दिनांक 15 मार्च 2024 तक बढ़ाया गया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आम नागरिक की सुविधा का ध्यान रखते हुए राशन कार्ड नवीनीकरण की तारीख बढ़ाने के निर्देश दिए थे। ताकि सभी पात्र हितग्राही अपना आवेदन प्राथमिकता से कर सकें । इसी कड़ी में खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के मंत्री श्री दयाल दास बघेल ने ऑनलाईन नवीनीकरण के आवेदन के लिए तारीख …
जांजगीर-चांपा : राशन कार्ड नवीनीकरण की अंतिम तिथि 25 फरवरी जांजगीर-चांपा : राशन कार्ड नवीनीकरण की अंतिम तिथि 25 फरवरी जांजगीर-चांपा 15 फरवरी 2024 सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत प्रचलित राशनकार्डो का नवीनीकरण किया जा रहा है। जिसका अंतिम तारीख 25 फरवरी 2024 है। इसमें कम से कम एक सदस्य का ईकेवायसी पूर्ण हो, अत्यधिक वृद्ध तथा शारीरिक रूप से निशक्त ऐसे हितग्राही जिनके लिए नामिनी नियुक्त हैं, उन्हें इस प्रावधान से छूट होगा। छत्तीसगढ़ के सभी जिलों के ऐसे नागरिक पलायन या अन्य किसी कारणवश राज्य से बाहर हैं, उनको राशनकार्ड नवीनीकरण कार्य के लिए घबराने की जरूरत नहीं…
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही : न्योता भोजन: सहायक आयुक्त ने अपने जन्मदिन पर स्कूली बच्चों को कराया भोजन न्योता भोजन: सहायक आयुक्त ने अपने जन्मदिन पर स्कूली बच्चों को कराया भोजन कलेक्टर ने की सराहना, लोगो से न्योता भोजन में भागीदारी के लिए की अपील गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, 21 फरवरी 2024 आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त डॉ. ललित शुक्ला ने आज अपना जन्मदिन स्कूली बच्चों के साथ मनाया। उन्होंने विकासखंड गौरेला के प्राथमिक शाला डोकरगढ़ी में अध्ययनरत विद्यार्थियों को न्योता भोजन कार्यक्रम के तहत भोजन कराया। इस दौरान स्कूली बच्चे काफी खुश नजर आए और जन्मदिन के उपलक्ष्य में छत्तीसगढ़ी लोक गीत गाकर अथितियों…
रायपुर : धर्मस्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने की महानदी की महाआरती भगवान श्री राजीव लोचन की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के खुशहाली की कामना की रायपुर, 24 फरवरी 2024 राजिम कुंभ कल्प मेला के शुभारंभ अवसर पर मंदिर पहुंचकर धर्मस्व, संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने भगवान श्री राजीव लोचन की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर आदिम जाति विकास एवं अनुसूचित जाति विकास, पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री श्री रामविचार नेताम, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री श्री टंकराम वर्मा, महासमुंद सांसद श्री चुन्नीलाल साहू, कुरूद विधायक श्री अजय चंद्राकर, राजिम विधायक श्री रोहित साहू, अभनपुर…
रायपुर : भव्य गंगा आरती के साथ राजिम कुंभ कल्प 2024 का हुआ शुभारंभ संगम नगरी राजिम कुंभ कल्प में दिखा अयोध्या धाम का आकर्षक वैभव रामोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है राजिम कुंभ कल्प तीर्थनगरी राजिम के पवित्र कुंभ में देशभर के साधू-संतों ने लिया हिस्सा महामंडलेश्वर कृष्णानंद और श्री असंग साहेब सहित संत महात्माओं ने प्रदेशवासियों को दिया आशीर्वाद प्रसिद्ध गायिका अनुराधा पौडवाल ने दी कर्णप्रिय भजन की प्रस्तुति नृत्य नाटिका ‘गीतक दर्शन’ ने किया भावविभोर रायपुर, 24 फरवरी 2024 जीवन दायिनी महानदी, पैरी नदी और सोंढूर नदी के त्रिवेणी संगम छत्तीसगढ़ का प्रयाग राजिम में…
रायपुर : सिरपुर महोत्सव का रंगारंग आगाज मुख्य अतिथि श्री योगेश्वर राजू सिन्हा ने गंगा आरती कर महोत्सव का किया शुभारंभ सिरपुर क्षेत्र के विकास में कमी नहीं आयेगी- श्री सिन्हा महोत्सव में पहली बार गंगा आरती का आयोजन स्थानीय कलाकारों को मिला प्रस्तुति का मौका सांस्कृतिक संध्या में छालीबुड कलाकारों ने बिखेरा जलवा रायपुर, 24 फरवरी 2024 सुप्रसिद्ध ऐतिहासिक नगरी सिरपुर में तीन दिवसीय सिरपुर महोत्सव का रंगारंग आगाज आज माघ पूर्णिमा के अवसर शाम हुआ। महोत्सव के मुख्य अतिथि श्री योगेश्वर राजू सिन्हा ने पवित्र महानदी के तट पर गंगा आरती और दीपदान किया। सिरपुर महोत्सव में पहली…
रायपुर : हर-घर को सूर्य घर बनाना और हर अन्नदाता को ऊर्जादाता बनाना ही लक्ष्य: प्रधानमंत्री श्री मोदी जिला राजनांदगांव में 907 करोड़ की लागत से 100 मेगावॉट एसी/155 मेगावॉट डीसी सौर ऊर्जा प्रोजेक्ट राज्य को समर्पित चरौदा-भिलाई में 280 करोड़ की लागत से 50 मेगावॉट रेलवे सोलर पावर प्लांट का लोकार्पण रायपुर, 24 फरवरी 2024 प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आज रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित ‘विकसित भारत विकसित छत्तीसगढ़‘ कार्यक्रम को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित किया। उन्होंने छत्तीसगढ़ को सौर ऊर्जा का केंद्र बनाने हेतु सरकार के प्रयास पर भी प्रकाश डाला और राजनांदगांव जिले…
कासगंज । उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में शनिवार को हुये ट्रेक्टर ट्राली हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 22 तक पहुंच गयी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये और घायलों के परिजनों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की गयी है। प्राप्त सूचना के अनुसार मृतकों के परिजनों से मिलने और उनको ढांढस बंधाने के लिए तथा मृतकों का सम्मान जनक दाह संस्कार की निगरानी के लिए आगरा जोन की अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजी) अनुपम कुलश्रेष्ठ एटा जिले के जैथरा थाना क्षेत्र के कसा गांव पहुंचने वाली…
प्रयागराज। दुनिया के सबसे बड़े आध्यात्मिक और सांस्कृतिक माघ मेला के पांचवे माघी पूर्णिमा स्नान पर गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के पवित्र जल में 25 लाख 50 हजार श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगयी। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि अपराह्न 12 बजे तक 25 लाख 50 हजार श्रद्धालुओं ने संगम में स्नान किया। प्रशासन ने करीब 30 लाख श्रद्धालुओं के स्नान करने की संभावना जताई है। प्रशासन ने बताया कि श्रद्धालुओं ने ब्रह्ममुहूर्त में स्नान शुरू कर दिया। मेला क्षेत्र में स्नान करने आए श्रद्लुओं से अपने लोगों का हाथ पकड़े रहने तथा छोटे बच्चों पर विशेष ध्यान रखने…
बगदाद । प्रथमेश जावकर, प्रियांश और कुशल दलाल वाली भारतीय पुरुष कंपाउंड टीम ने शनिवार को एशिया कप 2024 तीरंदाजी चरण -1 विश्व रैंकिंग टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक जीता। आज यहां भारतीय तिकड़ी ने स्वर्ण पदक मुकाबले में ईरान की अर्मिन पकजाद, अराश घासेमिपुर और राद्रेजवान बेहनिया की टीम को 232-229 से हराकर स्वर्ण पदक पर कब्जा किया।
भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड को “बेस्ट स्टेट टूरिज्म बोर्ड” के अवार्ड से सम्मानित होने पर प्रदेश के नागरिकों और पर्यटन विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों को बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यह उपलब्धि पर्यटन के क्षेत्र में किए जा रहे नवाचारों और पर्यटन गतिविधियों के प्रचार-प्रसार के राज्य सरकार के सतत प्रयासों का प्रतिफल है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश, विश्व धरोहर स्मारक सांची, भीमबेटका, खजुराहो जैसे अनेक प्रसिद्ध और ऐतिहासिक स्थलों तथा अपार प्राकृतिक सौंदर्य से समृद्ध है। पर्यटक मध्यप्रदेश आकर यहां के प्राकृतिक सौंदर्य और पर्यटन…
रायपुर। छत्तीसगढ़ का परिवहन विभाग इन दिनों 300 करोड़ रुपए का बकाया टैक्स नहीं देने वाले एक लाख से अधिक गायब वाहनों की तलाश कर रहा है। इनमें रायपुर जिले की 35,000 से अधिक वाहन है। वाहनों के मालिकों को उनके घर के पते पर नोटिस भेजा जा रहा है। प्रदेशभर में अब तक 10 हजार से अधिक वाहन चालकों को नोटिस जारी किए जा चुके हैं। नोटिस जारी होने के बाद टैक्स की राशि जमा करने के लिए महीने भर का समय दिया गया है।समय बीतने पर वाहनों को काली सूची में डाल दिया जाएगा। गायब वाहनों की तलाश…
रायपुर। अगले महीने से त्योहार की शुरूआत हो रही है और उपभोक्ताओं के लिए राहत वाली खबर है कि खाद्य तेलों व दालों की कीमतों में गिरावट बनी हुई है। खाद्य तेल 95 रुपये लीटर से शुरू है। खाद्य तेलों में गिरावट के पीछे मुख्य कारण विदेशी आयातित तेलों में गिरावट को माना जा रहा है। वहीं, राहर दाल 140 रुपये किलो व चना दाल 70 रुपये किलो में उपलब्ध है। हालांकि चावल की कीमतों में तेजी बनी हुई है और एचएमटी चावल अभी भी 60 से 68 रुपये किलो बिक रहा है। कारोबारियों का कहना है कि अभी अनाज…
रायपुर। महादेव एप आनलाइन सट्टेबाजी मामले में एप संचालक सौरभ चंद्राकर के खास राजदार नीतीश दीवान को ईडी की टीम आज शनिवार को विशेष न्यायाधीश अजय सिंह राजपूत की कोर्ट में पेश करेंगी। दरअसल भिलाई के वैशालीनगर निवासी नितिश दीवान को पिछले दिनों ईडी ने गिरफ्तार कर पूछताछ के लिए कोर्ट के आदेश पर आठ दिन के रिमांड पर लिया था। शनिवार को रिमांड अवधि पूरी होने पर दोपहर के समय उसे विशेष कोर्ट में पेश किया जायेगा।नीतिश पर सट्टे के पैसे का लेखा-जोखा रखने और पैनल चलाने का आरोप है। यहीं नहीं नीतीश ने आइफा अवार्ड में फिल्म इंडस्ट्रीज…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी विकसित भारत विकसित छत्तीसगढ़ संकल्प यात्रा कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के द्वारा हुए शामिल रायपुर । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज राजधानी रायपुर के बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए। उन्होंने छत्तीसगढ़वासियों को बटन दबाकर 34 हजार 427 करोड़ रूपए की 10 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास कर विकास कार्यों की बड़ी सौगात दी। इसमें 18 हजार 897 करोड़ रूपए की लागत वाली 9 परियोजनाओं का लोकार्पण तथा 15 हजार 530 करोड़ रूपए की एक परियोजना का शिलान्यास शामिल है। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उद्बोधन जय जोहार रायपुर । प्रदेश के कोने-कोने से जुड़े मेरे परिवारजनों आप सभी का मैं अभिनंदन करता हूँ। आप सभी ने हमें जो आशीर्वाद दिया। इसी का परिणाम है कि आज हम विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प के साथ आपके बीच आये हैं। गरीब, किसान, युवा और नारी शक्ति के सशक्तिकरण से विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण होगा। यह आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर से बनेगा। इसलिए आज छत्तीसगढ़ के विकास से जुड़ी लगभग 35 हजार करोड़ रुपए की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण हुआ है। इनमें कोयले से जुड़े, सौर ऊर्जा से जुड़े और कनेक्टिविटी से जुड़े अनेक प्रोजेक्ट…
मुख्यमंत्री विष्ण देव साय का संबोधन रायपुर । आप छत्तीसगढ़ को 34 हजार 427 करोड़ रुपए की 10 परियोजनाओं का सौगात दे रहे हैं। मैं छत्तीसगढ़ की जनता की ओर से आपके प्रति आभार प्रगट करता हूँ। आपका स्नेह और अनुग्रह हमेशा हमारे ऊपर रहता है। छत्तीसगढ़ की जनता ने आपकी गारंटी पर भरोसा किय। आपकी गारंटी के सारे कामों को पूरा करने के लिए हम अग्रसर हुए हैं। 18 लाख से अधिक आवास स्वीकृत हुए हैं। 3716 करोड़ रुपए की दो साल की बोनस राशि किसानों को दी है। साथ ही 3100 रुपए धान की कीमत देने का वायदा था…
रायपुर। विकसित भारत, विकसित छत्तीसगढ़ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री का स्वागत करने छत्तीसगढ़ तैयार। कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने आगमन पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का किया स्वागत। मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने भी किया स्वागत। किताब और गुलाब से हुआ स्वागत। गुलाब प्रकृति के प्रेम और संरक्षण का प्रतीक, किताबें बौद्धिक संपदा के संरक्षण की प्रतीक, विकसित भारत की बुनियाद इन्हीं से तैयार होगी। कलेक्टर डा. गौरव सिंह ने रखी कार्यक्रम की रूपरेखा। कृषि मंत्री राम विचार नेताम ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से बढ़ रहा है। हम प्रधानमंत्री के आशीर्वचन सुनने आये हैं। स्कूल शिक्षा…
प्रधानमंत्री मोदी ने विकसित भारत, विकसित छत्तीसगढ़ वर्चुअल कार्यक्रम में बटन दबाकर छत्तीसगढ़ में 34 हजार 427 करोड़ रुपए की योजना का किया लोकार्पण-शिलान्यास मोदी की गारंटी को पूरा करने की दिशा में प्रतिबद्ध, छत्तीसगढ़ को बना रहे सशक्त- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्यमंत्री साय ने प्रस्तुत किया मोदी की गारंटी पूरा करने किये गये कार्यों का अब तक का लेखाजोखा रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजधानी रायपुर में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रम में वर्चुअल रूप से जुड़कर प्रदेश में 34 हजार 427 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास किया। इनमें 18 हजार 897 करोड़ रुपए…
नई दिल्ली। यशस्वी जायसवाल का बल्ला रूकने का नाम नहीं ले रहा है। इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट में डबल सेंचुरी लगाने के बाद चौथे टेस्ट में उनका बल्ला जमकर बोला। रांची में पहली पारी में यशस्वी जायसवाल ने अर्धशतक जड़ा। इसके साथ ही जायसवाल ने सौरव गांगुली का 17 साल पुराना रिकॉर्ड रिकॉर्ड तोड़ डाला है। जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम, रांची में खेले जा रहे चौथे टेस्ट में यशस्वी जायसवाल का बल्ला जमकर चला। रोहित शर्मा (2 रन) पर आउट होने के बाद जायसवाल ने शुभमन गिल के साथ मिलकर पारी को संभाला। यशस्वी जायसवाल ने शुभमन गिल के साथ…
मोदी की गारंटी पर अमल करने फेडरेशन ने 33 जिला एवं 146 ब्लॉक में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा बस्तर से सरगुजा तक कर्मचारियों का हल्ला बोल रायपुर,23 फरवरी:*प्रदेश के कर्मचारियों के लिए प्रमुख वादे *मोदी की गारंटी* पर अमल करने मुख्यमंत्री के नाम प्रशासनिक अधिकारियों को फेडरेशन के पदाधिकारियों ने ज्ञापन सौंपा। फेडरेशन के घटक संगठनों के पदाधिकारियों ने राज्यव्यापी रैली-प्रदर्शन किया । इंद्रावती भवन में प्रदेश संयोजक कमल वर्मा एवं विभागाध्यक्ष कर्मचारी संघ के अध्यक्ष रामसागर कौशले के नेतृत्व में रैली निकालकर मंत्रालय में मुख्य सचिव को सीएम के नाम ज्ञापन सौंपा गया। रायपुर कलेक्टर कार्यालय में…
BIG BREAKING : 9 वीं के छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या.. पतरापारा के विजय माध्यमिक शाला का था छात्र.. पुलिस जांच में जुटी……. धरमजयगढ़ । एक बड़ी खबर धरमजयगढ़ के संतोष नगर से सामने आ रही है जहां एक नवमी के छात्र की फांसी पर लटकती लाश मिली है वहीं सूचना के बाद मौके पर धरमजयगढ़ पुलिस पहुंचकर आगे की कार्यवाही में जुट गई है बताया जा रहा है की छात्र विजय पूर्व माध्यमिक शाला में नवमी कक्षा का छात्र था.जिसका नाम गोपी राठिया बताया जा रहाहै।
शीघ्र मिलेगा महंगाई भत्ता, वित्तमंत्री चौधरी ने टीचर्स एसोसिएशन को दिया भरोसा 20 वर्ष की सेवा में पूर्ण पेंशन एवं 12% से अधिक स्वैछिक कटौती की मांग रायपुर। छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन गरियाबंद के जिलाध्यक्ष परमेश्वर निर्मलकर ने बताया की प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा के नेतृत्व मे वित्त मंत्री ओपी चौधरी को ज्ञापन देकर चर्चा करते हुए 20 वर्ष की अर्हकारी सेवा होने पर 50 % पेंशन निर्धारण का प्रावधान करने की मांग की है। ज्ञात हो कि दिनांक 1/1/1996 से प्रभावशील पुनरीक्षित वेतनमानों में प्राप्त वेतन के आधार पर पेंशन, पेंशन नियम 1976 में परिभाषित अनुसार 33 वर्ष की अर्हकारी…
रायपुर : मुख्यमंत्री श्री साय ने छत्तीसगढ़ को ‘इंडिया ग्रीन एनर्जी अवार्ड‘ से नवाजे जाने पर प्रदेशवासियों को दी बधाई छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर फिर मिली उपलब्धि आउटस्टैण्डिंग कम्यूनिटी बेस्ड ग्रीन एनर्जी प्रोजेक्ट में विजेता बना छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ बायोफ्यूल विकास प्राधिकरण को इंडिया ‘‘ग्रीन एनर्जी अवार्ड 2024‘‘ से नवाजा गया रायपुर, 23 फरवरी 2024 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ को “इंडिया ग्रीन एनर्जी अवार्ड 2024‘‘ से नवाजे जाने पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। आज राज्य अतिथि गृह पहुना में छत्तीसगढ़ बायोफ्यूल विकास प्राधिकरण (सीबीडीए) के अधिकारियों-कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री श्री साय से मुलाकात कर उन्हें…
रायपुर : स्टेट जीएसटी के प्रवर्तक विंग ने की बड़ी कार्रवाई तीन आयरन स्टील व्यवसायियों के यहां पकड़ी गई 6.75 करोड़ रूपए की जीएसटी चोरी रायपुर, 23 फरवरी 2024 छत्तीसगढ़ के जीएसटी के प्रवर्तक विंग ने गुरूवार को बड़ी कार्रवाई की। रायपुर के तीन आयरन स्टील उत्पाद निर्माताओं श्याम स्टील इंडस्ट्रीज़, ईश्वर इस्पात एवं ईश्वर टीएमटी के यहाँ स्टेट जीएसटी की प्रवर्तन विंग द्वारा छापा मारा गया। प्रवर्तक विंग द्वारा उरला सिलतरा क्षेत्र में स्थित फैक्ट्रियों में जांच की गई। जिसके प्रारभिक जांच में पाया गया कि इन तीन आयरन स्टील उत्पाद निर्माताओं द्वारा 6.75 करोड़ रुपए की जीएसटी चोरी…
