Author: सच

मिर्जापुर । विंध्याचल में चल रहे नवरात्र मेले में सुरक्षा के लिहाज से ईद किसी चुनौती से कम नहीं है। ईद को देखते हुए जिला प्रशासन फूंक फूंक कर कदम उठा रहा है । जिला प्रशासन विशेष सतर्कता बरत रहा है । सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

Read More

अयोध्या । भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने मंगलवार को कहा कि अबकी बार 400 पार का नारा दे रही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को लोकसभा चुनाव में भाग लेने की बजाय अपनी सरकार का नवीनीकरण करा लेना चाहिये। श्री टिकैत ने किसानो की बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा “ आंदोलन से किसान संगठित हुआ है। भातपा नारा दे रही है कि इस बार चार सौ पार तो फिर चुनाव कराने की क्या जरूरत है। इसको रिनीवल करा लो और जनता पर छोड़ दो।”

Read More

बिलासपुर। सुप्रीम कोर्ट के ताजा आदेश की रोशनी में ज्योति गुप्ता अतिरिक्त अभिभाषक फास्टट्रेक कोर्ट महत्वपूर्ण विधिक प्रविधान की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सुप्रीम कोर्ट ने माना है कि एक वादी प्रतिकूल कब्जे के दावे के आधार पर संपत्ति पर स्वामित्व की मांग नहीं कर सकता है। यदि वह यह साबित करने में विफल रहता है कि संपत्ति का वास्तविक मालिक कौन था और 12 साल से अधिक समय तक निर्बाध कब्जा मूल मालिक की जानकारी में था। हाई कोर्ट और ट्रायल कोर्ट के निष्कर्षों की पुष्टि करते हुए युगल पीठ ने कहा कि यदि वादी सामग्री व तथ्यों…

Read More

रायपुर। राजधानी के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती बस हादसे में घायल लोगों से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार दोपहर करीब साढ़े ग्यारह बजे मुलाकात की। मुख्यमंत्री साय ने घायल और उनके स्वजन से हालचाल पूछा। मुख्यमंत्री ने एम्स के डाक्टरों को बेहतर इलाज के लिए निर्देशित किया। इस दौरान एम्स के निदेशक लेफ्टिनेंट जनरल अशोक जिंदल मौजूद थे। रायपुर-दुर्ग रोड पर मंगलवार की रात आठ बजे हुए हादसे में अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है। एम्स में भर्ती दस लोगों में से दो की स्थिति काफी गंभीर बताई जा रही है। एम्स में पहुंचे…

Read More

बीजापुर। कांग्रेस प्रत्याशी कवासी लखमा के विवादित बोल ने लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा को बैठे बिठाए मुद्दा दे दिया है। बीजापुर के कुटरू में आम सभा के दौरान लखमा का पुलिस वालों को तीर धनुष से मार भगाओ वाला बयान इंटरनेट मीडिया पर जमकर प्रसारित हो रहा है। लखमा के इस विवादित बोल पर अब भाजपा ने कांग्रेस पर जुबानी हमला बोला है। भैरमगढ़ के भाजपा नेता अजय सिंह ने लखमा के बयान को अलोकतांत्रिक ठहराया है। कांग्रेस पर हमला बोलते हुए अजय सिंह ने कहा कि कांग्रेस प्रत्यशी के इस बयान से साफ हो गया है, कि नक्सली…

Read More

रायपुर । राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने कुम्हारी थाना अंतर्गत रायपुर-दुर्ग मार्ग पर कल निजी कंपनी के कर्मचारियों से भरी बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से 12 लोगों की मृत्यु को अत्यंत पीड़ाजनक बताया और गहरा दुख व्यक्त किया। राज्यपाल ने कहा, महाप्रभु श्रीजगन्नाथ जी दिवंगत आत्माओं को सद्गति एवं शोक-संतप्त परिवार को इस दुख की घड़ी में धैर्य प्रदान करें। साथ ही राज्यपाल ने घायलों के शीध्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

Read More

बीजापुर। जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र में हुए आईईडी ब्लास्ट से एसटीएफ के दो जवान घायल हो गए। बताया गया कि पुलिस को पीडिया के जंगल में नक्सलियों के होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद फोर्स नक्सलियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन चलाने पहुंची थी। इस दौरान नक्सलियों द्वारा बिछाए आईईडी पर दोनों जवानों का पैर आ गया और ब्‍लास्‍ट हो गया। दोनों घायल जवानों की हालत फिलहाल ठीक है।

Read More

बिलासपुर। सिविल लाइन क्षेत्र में दुकान जा रही व्यवसायी महिला के गले से सोने की चेन चोरी का मामला सामने आया है। आटो में बैठी एक युवती ने उल्टी आने का बहाना करते हुए व्यवसायी महिला का ध्यान भटकाया। इस बीच उसकी साथी ने व्यवासायी के गले से सोने की चेन पार कर दी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है। अग्रसेन चौक स्थित जयपाल टावर साकेत अपार्टमेंट में रहने वाली नीलम अरोरा(64) व्यवसायी हैं। उनकी श्याम टाकिज के पास साइकिल की दुकान है। दुकान में उनके पति हरीशचंद्र अरोरा भी बैठते…

Read More

दुर्ग। कुम्हारी में 20 फीट नीचे खाई में गिरी बस को निकालने में घंटो मशक्कत करनी पड़ी। इसके बाद दुर्घटनाग्रस्त बस बाहर निकाली जा सकी। साल 2007 मॉडल की बस पहले ही कंडम थी। फिटनेस को लेकर अब आरटीओ और ट्रैफिक पुलिस ने जांच करने की बात कही है। आपको बता दे कि कल रात 8 बजे कुम्हारी के केडिया डिस्टलरी के मजदूरों के साथ खाई में बस गिर गई थी। जिसमें 13 लोगों की मौत हुई है। मृतकों के के शव को सुपेला हुआ दुर्गा अस्पताल की मरच्युरी में रखवाया गया था। वहीं 14 घायलों का रायपुर के एम्स…

Read More

विकसित भारत के तहत जिला स्तरीय प्रेरणा कार्यक्रम सम्पन्न गरियाबंद :–विकसित भारत के तहत जिला स्तरीय प्रेरणा कार्यक्रम स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल गरियाबंद में जिला शिक्षा अधिकारी आनंद कुमार सारस्वत के निर्देशन में सम्पन्न हुआ. इस अवसर पर जिला नोडल अधिकारी बीबी सिंह (सहायक जिला परियोजना अधिकारी) ने बताया कि भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग द्वारा वडनगर जिला मेहराणा गुजरात स्थित स्थानीय भाषा विद्यालय जहाँ से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने अपनी शिक्षा यात्रा का प्रारम्भ किए थे.जिसे प्रेरणा विद्यालय के रूप में विकसित किया जा रहा है.प्रेरणा अनुभव पर आधारित शिक्षा कार्यक्रम…

Read More

संदिग्ध वाहनों एवं होटल लॉज की गई आकस्मिक चेकिंग बालोद एसडीओपी के नेतृत्व में थाना बालोद द्वारा रात्रि में किया गया कांबिंग गस्त बालोद। लोकसभा निर्वाचन एवं बेसिक पुलिसिंग के तहत वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार रात्रि में बालोद थाना क्षेत्र के होटल एवं लॉज की आकस्मिक चेकिंग की गई l इस दौरान सड़क किनारे खड़ी अन्य जिलों एवं राज्यों के पासिंग गाड़ियों की भी चेकिंग की गई l जवाहर पारा, कुंदरूपारा ,शिकारीपापारा में कांबिंग गश्त किया गया l नगर क्षेत्र के होटल एवं लॉज का चेकिंग कर उनके एंट्री रजिस्टर आगंतुक के आधार कार्ड चेक किए गए l सभी को…

Read More

बैतूल। लोकसभा चुनाव 2024 में 26अप्रेल को होने वाले बैतूल लोकसभा क्रमांक29 का चुनाव स्थगित हो गया है जिला निर्वाचन अधिकारी बैतूल ने बसपा प्रत्याशी अशोक भलावीं के आकस्मिक निधन के बाद चुनाव स्थगित करने का निर्णय लिया वहीं उक्त लोकसभा क्षेत्र में चुनाव की अगली तारीख की घोषणा बाद में की जाएगी।

Read More

गरियाबंद। गरियाबंद जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक कुमार अग्रवाल के निर्देशन में लोकसभा चुनाव 2024 में लगे मतदान कर्मियों को प्रथम चरण का प्रशिक्षण संपन्न हुआ प्रशिक्षण उपरांत प्रशिक्षणरत कर्मचारियों का टेस्ट लिया गया 30अंक के टेस्ट में कम से कम 24अंक पाना अनिवार्य था जिन कर्मचारियों ने टेस्ट उत्तीर्ण नहीं की या औसत से कम अंक पाया उनको पुनः प्रशिक्षण लेना पड़ेगा। अनुत्तीर्ण कर्मचारियों को 10अप्रेल को पुनः प्रशिक्षण दिया जाएगा।

Read More

पीलीभीत । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि गुरु नानक देव का जन्म जिस भूमि पर हुआ था, वह कभी अखंड भारत का हिस्सा था मगर कांग्रेस के कुटिल चालों से देश का विभाजन हुआ। ड्रमंड इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित जनसभा में पीलीभीत से भाजपा प्रत्याशी जितिन प्रसाद, बरेली से छत्रपाल सिंह गंगवार के लिए वोट की अपील करते हुये श्री योगी ने मंगलवार को कहा कि स्वर्णिम युग के रूप में भारत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में ग्लोबल पावर बनने की ओर अग्रसर है। हम सभी ने बदलते हुए भारत को देखा है। बदलते…

Read More

देहरादून । उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जनपद स्थित नानकमत्ता गुरुद्वारे के कारसेवा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह की गोली मारकर हत्या करने वाले अमरजीत सिंह उर्फ बिट्टू को राज्य की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) और हरिद्वार पुलिस ने थाना भगवानपुर क्षेत्र में मुठभेड़ में मार गिराया है। हत्यारे का दूसरा साथी फरार हो गया है और उसकी तलाश में एसटीएफ और पुलिस जुटी हुई है। पुलिस मुख्यालय के प्रवक्ता, महानिरीक्षक, पुलिस आधुनिकीकरण (पीएम) नीलेश आनन्द भरणे ने ‘यूनीवार्ता’ को बताया कि मंगलवार सुबह भोर में हरिद्वार जनपद के अंतर्गत, पुलिस मुठभेड़ में एक लाख रुपये का इनामी शूटर अमरजीत सिंह…

Read More

देहरादून/नैनीताल। उत्तराखंड के नैनीताल जनपद से पड़ोसी देश नेपाल जा रहा एक वाहन अनियंत्रित होकर मंगलवार सुबह गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में चालक सहित कुल आठ लोगों की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई, जबकि दो यात्री घायल हैं। मृतकों में चालक के अलावा, सभी नेपाल के निवासी हैं। राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा ने बताया कि आज आपदा कंट्रोल रूम, नैनीताल द्वारा एसडीआरएफ टीम को सूचित किया गया कि बेतालघाट के पास एक वाहन खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है, जिसमें बचाव हेतु टीम की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि सूचना…

Read More

भोपाल । युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बी वी ने मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिला निवासी युवा नेता श्री मितेंद्र सिंह को प्रदेश युवा कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया है। श्री बी वी की ओर से इस संबंध में आज आदेश जारी कर दिए गए। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने श्री मितेंद्र सिंह को संबोधित पत्र में लिखा है कि उनकी नियुक्ति तत्काल प्रभाव से की जाती है। उन्होंने उम्मीद जतायी है कि श्री सिंह अपना पूर्ण समय और ऊर्जा संगठन को मजबूत करने में लगाएंगे। इसके पहले आज ही निवर्तमान प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष डॉ विक्रांत भूरिया ने अपने पद से…

Read More

जशपुरनगर। जशपुरनगर सरहुल पूजा स्थल डिपु बगीचा में धुआँ से भड़के मधुमक्खियों ने श्रद्धांलुओं पर हमला कर दिया। घटना में अब तक लोेग 25 से अधिक लोगों के घायल होने की बात सामने आ रही है। घायलो को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है, यहाँ कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही हैं। घटना दोपहर लगभग 12 बजे की है, घटना के समय, डिपू बगीचा में जिले भर से एकत्र हुए आदिवासी समाज के बैगा, हवन पूजन कर रहे थे। बताया जा रहा है कि हवन के धुएँ से ही मधुमक्खी भड़क गए। सरहुल पूजा समारोह…

Read More

जांजगीर – चांपा। जिले के बीजेपी आईटी सेल संयोजक संतोष साहू और उसके बड़े भाई योगेश साहू पर पुरानी रंजिश को लेकर दो भाइयों ने चाकू से प्राणघात हमला कर दिया था।। हमले में संतोष साहू गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में प्रथिमक उपचार के बाद बिलासपुर रेफर किया गया जहां उनका उपचार जारी है। वही दोनो आरोपितो को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र जांजगीर वार्ड क्रमांक 6 में सोमवार की रात्रि करीबन 9 बजे बीजेपी आईटी सेल के संयोजक संतोष साहू के घर के सामने शराब के नशे…

Read More

रायपुर। मंदिर से भगवान का मुकुट चोरी करने वाले आरोपित केतन शाह और चोरी का सामान खरीदने वाले दो क्रेता को गिरफ्तार किया गया है। आरोपित अभिजीत घोसले निवासी हलवाई लाइन गोलाबाजार और कमल सोनी निवासी हलवाई लाइन गोलबाजार को गिरफ्तार किया गया। दोनों ने चोरी के कुमुट को गला दिया था। पुलिस ने उसे भी जब्त किया है। आरोप है कि आजाद चौक थाना क्षेत्र में एक और मंदिर से मुकुट चोरी कर आरोपित ने इन्हीं के पास गलाया है। इसकी शिकायत की गई है। पुलिस उसकी जांच कर रही है। प्रार्थी मनीष साहू ने थाना मौदहापारा में रिपोर्ट…

Read More

रायपुर। सामूहिक विवाह समाज की एक महत्वपूर्ण आवश्यकता है। यह शादियों को किफायती बनाने, सामाजिक बुराइयों को कम करने और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। यह विचार रायपुर लोकसभा से भाजपा उम्मीदवार बृजमोहन अग्रवाल ने सतनामी सामूहिक आदर्श विवाह समारोह के दौरान व्यक्त किए। राजधानी के न्यू राजेंद्र में आयोजित समारोह में अग्रवाल ने नव विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल एवं सुखद दांपत्य जीवन की कामना की। अग्रवाल ने कहा कि आज के समाज में सामूहिक विवाह एक महत्वपूर्ण आवश्यकता बन गया है। शादियों में बढ़ते खर्चों ने आम लोगों के लिए…

Read More

● राजनीतिक दुषप्रेरणा से ED द्वारा अनवर ढेबर पर लगाएं गए सभी मामलों का खात्मा हुआ रायपुर । सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस अभय एस ओका और जस्टिस उज्जवल भुइयां की डबल बेंच ने ED की रिपोर्ट को पूरी तरह खारिज करते हुए कहा कि फ़र्ज़ी शराब घोटाले में मनीलांड्रिंग का कोई अपराध हुआ ही नहीं है और न ही इससे कोई आय की गई है.। इसलिए मनीलॉन्ड्रिंग का कोई केस नहीं बनता है और हम इस केस को रद्द करते हैं। राजनीतिक दुषप्रेरणा से ED द्वारा अनवर ढेबर पर लगाएं गए सभी मामलों का आज सुप्रीम कोर्ट ने खात्मा कर…

Read More

रायपुर। नवा रायपुर के मंत्रालय और पीएचक्यू में मंगलवार सुबह को उस वक्‍त हड़कंप मच गया जब वहां तैनात सुरक्षाकर्मी ने गोली चला दी। खबरों के अनुसार आरक्षक राकेश यादव ने सुबह 6-7 बजे करीब 7-8 राउंड फायर कर दिया। हालांकि सुरक्षाक‍र्मी की ओर से किए गए फायरिंग में कोई हताहत नहीं हुआ है। फिलहाल गोली चलाने का कारण अज्ञात है। फायरिंग करने वाले आरक्षक का नाम राकेश यादव है, जोकि 14वीं बटालियन में पदस्‍थ है। बताया जा रहा है कि सुरक्षाकर्मी पीएचक्यू, मंत्रालय की सुरक्षा में तैनात है। यह मामला राखी थाना इलाके का है। रायपुर एसएसपी संतोष सिंह…

Read More

माध्यमिक शाला कौंदकेरा में आठवीं के छात्र छात्राओं का विदाई समारोह गरियाबंद। गरियाबंद जिले के मिडिल स्कूल कौंदकेरा में प्रति वर्ष की तरह विदाई समारोह का आयोजन किया गया।जिसमें छठवीं और सातवीं के बच्चों एवम शाला समिति के द्वारा कक्षा आठवीं के समस्त छात्रों को भेंट, उपहार देकर पूरे सम्मान के साथ विदाई दिया गया। इस कार्यक्रम का सफल संचालन सातवीं की छात्रा छाया निषाद व फाल्गुनी नागेश के द्वारा किया गया।कार्यक्रम को जानकी साहू मैडम, रूखमणी पटेल मैडम एवम यादवेंद्र गजेंद्र द्वारा संबोधित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई।

Read More

भोपाल । लोकसभा निर्वाचन के लिये मीडिया कव्हरेज के परिप्रेक्ष्य में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने पर दोषी व्यक्ति को दो साल तक की कैद और जुर्माने से दंडित किया जा सकता है। भारत निर्वाचन आयोग ने अपने दिशा निर्देशों में कहा है कि लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धाराओं के तहत टेलीविजन, सिनेमैटोग्राफ या अन्य संचार माध्यमों से किसी भी चुनावी मामले का प्रदर्शन करने पर प्रतिबंध रहेगा। यह प्रतिबंध किसी भी मतदान क्षेत्र में मतदान समाप्ति के 48 घंटे पहले तक की अवधि के लिए प्रभावी रहेगा। कोई भी व्यक्ति सिनेमैटोग्राफ, टेलीविजन या अन्य समान…

Read More

लखनऊ । विपक्षी गठबंधन इंडिया के घटक दलों समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सोमवार को समन्वय बैठक हुई। इसमें दोनों पार्टियों के सीनियर नेताओं की संयुक्त रैलियों के कार्यक्रमों और अन्य कई महत्वपूर्ण पहलुओं पर चर्चा की गई। कांग्रेस की उत्तर प्रदेश इकाई के प्रभारी अविनाश पांडेय ने मीटिंग के बाद कई जानकारियां साझा कीं। उन्होंने बताया कि समन्वय बैठक में प्रमुख रूप से राज्य की सभी 80 लोकसभा सीटों के चुनाव में चरणवार और मजबूती से तैयारी करने व चुनाव प्रचार को मजबूती से आगे बढ़ाने पर चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में पूर्व…

Read More

मुक्तेश्वर । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि भाजपा का परिवार लगातार बढ़ रहा है। भाजपा में अब तक कांग्रेस समेत दूसरी पार्टियों के 14 हजार लोग शामिल हो चुके हैं। तीन बार के कांग्रेस विधायक व कैबिनेट मंत्री दिनेश अग्रवाल भी अब भाजपा में आ गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब भाजपा में ‘एंट्री’ के मानक तय हो जाने चाहिए। उन्होंने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को भाजपा में आ रहे लोगों की स्क्रीनिंग करने का सुझाव दिया। मुख्यमंत्री ने रविवार को नैनीताल के मुक्तेश्वर स्थित लेटीबूंगा में सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि…

Read More

रायपुर। रायपुर के एक प्रतिष्ठित होटल में काम करने वाली महिला सहकर्मी की अर्धनग्न तस्वीरें वायरल करने की धमकी देकर दैहिक शोषण करने वाले साथी कर्मचारी चंदूलाल साहू उर्फ चंदू को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपित युवक ने पीड़िता का वीडियो वायरल भी वायरल दिया। टिकरापारा थाना पुलिस ने आरोपित होटलकर्मी के खिलाफ दुष्कर्म और आइटी एक्ट के तहत मामला दर्जकर किया गिरफ्तार किया है। आरोपित पैसे वीडियो प्रसारित करने की धमकी देकर लगातार पैसे की मांग कर रहा था। युवती ने कई बार उसे पैसे दिए भी। इसके बाद भी वह नहीं माना। टिकरापारा थाने में छह अप्रैल…

Read More

रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में पदस्थ शाखा अधिकारी के लाखों की चोरी हुई है। परिवार के सदस्य शाम को अलग-अलग काम से घर से गए थे। इस बीच अज्ञात चोर ने घर में घुसकर सोने चांदी के जेवर व नकदी समेत चार लाख 44 हजार रुपये पर हाथ साफ कर दिया। तेलीबांधा पुलिस ने बताया कि प्रोफेसर कालोनी कृषक नगर जोरा निवासी अजय शर्मा इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर में शाखा अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। पांच अप्रैल की शाम करीबन चार बजे वह रायपुर सिटी में काम से आए थे। घर में पत्नी रश्मी शर्मा और बेटा…

Read More

रायपुर। युवाओं का मेडिकल के प्रति रुझान बढ़ता जा रहा है। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पांच वर्ष पहले प्रदेश से लगभग 28 हजार अभ्यर्थी नीट परीक्षा देते थे, लेकिन इस वर्ष यह आकंड़ा लगभग 43 हजार पहुंच गया है। प्रदेश में 13 मेडिकल कालेज हैं, जिनमें 10 शासकीय और तीन निजी कालेज है। इनमें 1,910 सीटें हैं। इनमें 1,460 शासकीय और 450 सीटें निजी कालेजों में हैं। नीट के लिए आए आवेदनों से तुलना करें तो सरकारी कालेज की एक सीट के लिए लगभग 30 उम्मीदवार है। पूरी सीटों के अनुसार देखा जाए तो छात्रों…

Read More

बिलासपुर। ‘पायल एक नया सवेरा’ वेलफेयर फाउंडेशन की अध्यक्ष पायल लाठ ने बेटियों को पढ़ाने अनूठी पहल की है। न्यायधानी की 50 बेटियों को निश्शुल्क स्कूल शिक्षा दिलाने बीड़ा उठाया है। समाज में इस पहल को लेकर काफी प्रशंसा भी हो रही है। प्रवेश लेने बेटियां भी उत्साहित हैं। सीएमडी कालेज के पास स्थित राष्ट्रीय पाठशाला में पंजीयन कराने प्रतिदिन छात्राएं पहुंच रही हैं। गर्मी को देखते हुए सुबह 11 बजे तक ही आवेदन फार्म दिए जा रहे हैं। सामाजिक क्रांति की दिशा में यह बड़ा कदम है। आर्थिक कमजोरी के कारण स्कूली शिक्षा से वंचित बेटियों के लिए यह…

Read More

कांकेर। छत्‍तीसगढ़ के कांकेर जिले में सुरक्षा बल के जवानों ने नक्‍सलियों के मंसूबों पर एक बार फिर पानी फेर दिया। जवानों ने सर्च आपरेशन के दौरान आइईडी बम बरामद किया है। इसके बाद बम निरोधक दस्‍ते की टीम ने आइईडी को सुरक्षित निष्क्रिय कर दिया। बताया जाता है कि कांकेर जिले के थाना कोइलीबेडा के नक्‍सल प्रभावित ग्राम गटाकाल में सुरक्षा बल को नुकसान पहुंचाने के लिए नक्सलियों ने आइईडी बिछाया था। जानकारी के अनुसार कांकेर जिले में नक्‍सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे सर्च आपरेशन के दौरान सुरक्षा बल के जवानों को बड़ी सफलता मिली है। बीएसएफ जवानों…

Read More

नई दिल्ली। दिल्ली आबकारी नीति मामले में आम आदमी पार्टी के नेता बुरी तरह फंसते जा रहे हैं। यह उनके गले की फांस की तरह हो गई है। इस मामले में ताजा घटनाक्रम यह है कि आप विधायक दुर्गेश पाठ को ईडी ने पूछताछ के लिए समन भेजा था। वह ईडी दफ्तर पहुंच चुके हैं, जहां उनसे कथित घोटाले को लेकर पूछताछ चल रही है। वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के मुख्य सचिव विभव कुमार से भी ईडी पूछताछ कर रही है। विधायक दुर्गेश पाठक को आम आदमी पार्टी ने गोवा विधानसभा चुनाव में पार्टी का इंचार्ज बनाया था।…

Read More

बिलासपुर। रमजान का 26वां रोजा पूरा हो चुका है। नौ अप्रैल को यदि चांद दिखा तो इस साल 10 अप्रैल को ईद मनेगी। नहीं तो दूसरे दिन। त्यौहार के ठीक पहले बाजार में सेवईंयां मिठास घोल रही है। कपड़ा बाजार में भी जबरदस्त रौनक है। व्यापारियों को इस साल ईद पर अच्छे कारोबार की उम्मीद है। मुस्लिम समुदाय के लोगों का मुख्य पर्व ईद को कुछ दिन शेष हैं। पर्व को धूमधाम से मनाने समुदाय के लोग तैयारी में जुट गए हैं। पर्व के मुख्य व्यंजन सेवई का मार्केट शहर में सजकर तैयार है। सेवई की खरीदी जमकर होने होने…

Read More

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ के तीन हजार से अधिक स्कूलों में प्राचार्य नहीं हैं। स्कूल प्रभारी प्राचार्य के भरोसे की संचालित हो रहा है। शिक्षकों का वरिष्ठता सूची 11 साल से जारी नहीं हुई है। इधर प्राचार्य के रिक्त पद होने के कारण बच्चों के पढ़ाई भी बाधित हो रही है, क्योंकि जिन शिक्षकों को बच्चों को पढ़ाना होता है, वह पूरी तरह से प्राचार्य के दायित्व निभा रहे हैं। ऐसे में बच्चे भी कई विषय से दूर हो जाते हैं। दूसरी ओर पदोन्नति नहीं होने के कारण कई शिक्षक बिना प्रमोशन के ही रिटायर हो रहे हैं। जानकारी के अनुसार प्रदेश…

Read More

रायपुर। नवरात्र की प्रतिपदा तिथि आठ अप्रैल की रात्रि 11 बजे से शुरू हो रही है। उदया तिथि को महत्व दिए जाने से नौ अप्रैल को सुबह से देवी मंदिरों और घर-घर में घट स्थापना की जाएगी। राजधानी के 10 से अधिक देवी मंदिरों में जोत प्रज्वलित करने की तैयारियां जोरशोर से की जा रही है। अनुमानत: 50 हजार से अधिक ज्योति विविध देवी मंदिरों में जगमगाएगी। पुरानी बस्ती के महामाया मंदिर में सबसे ज्यादा 10 हजार से अधिक जोत प्रज्वलित की जाएगी। मंदिर के चार बड़े कक्षों में तांबे के कलशों को सजाकर, बाती और तेल भरने का कार्य…

Read More

जगदलपुर। छत्‍तीसगढ़ के बस्‍तर जिले के भानपुरी से लगे आमाबाल गांव में चुनावी सभा को संबोधित करने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का मंच पर मोटा अनाज से स्‍वागत किया। पीएम मोदी ने मंच से बलिराम कश्‍यप को याद किया। यहां का कोई क्षेत्र ऐसा नहीं है, जहां मैं और बलिराम जी ने दौरा नहीं किया है। ऐसा कोई क्षेत्र नहीं है जहां हम न गए हो। जो पुरुषार्थ हमने किया, उसका ही आज परिणाम है। आदिवासी कल्याण के लिए बलिराम जी के साथ हमेशा बहुत कुछ करने के लिए प्रयास करते रहते थे, कोई कमी नहीं रहने देते थे। प्रधानमंत्री मोदी…

Read More

बीएड उतीर्ण नवनियुक्त सहायक शिक्षको के भविष्य को लेकर सहानुभूति पूर्वक विचार करे सरकार …राज्य कर्मचारी संघ 6 माह से शासकीय स्कूलों मे पदस्थ बी एड प्रशिक्षित नवनियुक्त सहायक शिक्षक अपने भविष्य को लेकर पशोपेश मे है हाईकोर्ट के निर्देश के बाद करीब 4500 सहायक शिक्षकों की नौकरी जाने का भय बना हुआ है इस संबंध मे छत्तीसगढ राज्य कर्मचारी संघ जांजगीर चाम्पा के जिलाध्यक्ष अनुभव तिवारी जिला महामंत्री विक्रान्त साहू कामता यादव संजय अग्रवाल राजेश राठौर ने प्रदेश के शिक्षा मंत्री से प्रशिक्षित नवनियुक्त सहायक शिक्षको के प्रति संवेदनशीलता दिखाते हुए इनकी नियुक्ति को यथावत रखने की मांग की…

Read More

बढ़ते गर्मी और तापमान को देखते हुए प्याउ घर बनाने, पशु-पक्षीओ और पेड़ो-पौधे के लिए पानी, दाना- खाने की व्यवस्था के लिए सर्व सेन समाज छत्तीसगढ़ द्वारा किया गया आह्वान (सर्व सेन समाज प्रदेश अध्यक्ष पुनीत राम सेन एवं समस्त कार्यकारिणी द्वारा, सभी जिला और प्रकोष्टों से सहयोग करने किया गया निवेदन) रायपुर(06।04।2024) सर्व सेन समाज छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष पुनीत राम सेन द्वारा छत्तीसगढ़ मे निवासरत समस्त सेन समाज के सदस्यो से आह्वान किया गया है कि धीरे धीरे हमारे आस पास का तापमान इतना अधिक बढ़ते जा रहा है कि गर्मियों के इंसान के साथ हि साथ जीव-जंतु,…

Read More

बी.एड प्रशिक्षित सहायक शिक्षको के हित में सुप्रीम कोर्ट में पक्ष रखेगा छत्तीसगढ़ शासन गरियाबंद :–शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने टीचर्स एसोसिएशन व बी एड सहायक शिक्षको को दिया भरोसा शिक्षा विभाग के सभी रिक्त पदों पर पदोन्नति की प्रक्रिया होगी शीघ्र शुरू बीईओ के पद पूर्ति नियम में संशोधन की गुंजाइश पदोन्नति संशोधन पीड़ित शिक्षकों के लंबित वेतन का होगा भुगतान सीधी भर्ती और पदोन्नति के 50- 50 प्रतिशत के रेशियों का होगा पालन. छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा से चर्चा में शिक्षामंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि बी.एड प्रशिक्षित सहायक शिक्षको के हित में सुप्रीम…

Read More

वीरेंद्र दुबे के नेतृत्व मे शिक्षामंत्री से मिले प्रदेश हजारों बीएड प्रशिक्षित सहायक शिक्षक : किया Deld हेतु ब्रिज कोर्स कराकर नियुक्ति यथावत रखने मांग “किसी के साथ नही होगा अन्याय”- बृजमोहन अग्रवाल स्कूल शिक्षामंत्री छ्ग शासन 6 माह से शासकीय स्कूलों मे पदस्थ बी एड प्रशिक्षित नवनियुक्त सहायक शिक्षक अपने भविष्य को लेकर चिंतित, नौकरी जाने के भय से कई शिक्षक अवसाद मे : पिछली सरकार द्वारा नियुक्ति का है मामला जिसमे बी एड प्रशिक्षित को भी दी थी सहायक शिक्षक पद पर आवेदन करने की छुट रायपुर। आज प्रदेश के समस्त बी एड प्रशिक्षित नवनियुक्त सहायक शिक्षक हजारों…

Read More

मरवाही वन मण्डल में मुख्य मार्ग के किनारे बैठा हुआ तेंदुआ दिखा…,राहगीर ने बनाया वीडियो…,पढ़िए किस स्थल पर दिखा तेंदुआ… पेण्ड्रा।गौरेला।मरवाही (07 अप्रैल 2024) : मरवाही वन परिक्षेत्र में मुख्य मार्ग के किनारे बैठा हुआ तेंदुआ देखा गया, जिसका वीडियो राहगीर ने बनाया है। पेण्ड्रा से मनेंद्रगढ़ कार से जा रहे एक व्यक्ति ने मरवाही वन मंडल अन्तर्गत मरवाही से पहले ग्राम माड़ाकोट के पास मुख्य मार्ग के किनारे बैठा हुआ एक तेंदुआ देखा। उक्त तेंदुआ का वीडियो भी राहगीर ने बनाया है। इस सम्बंध में मरवाही वन मण्डल में नव पदस्थ डीएफओ रौनक गोयल से बात की गई तो…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने बोर्ड परीक्षाओं को अतिआवश्यक सेवा घोषित करते हूये इसे कानूनन रूप से अमली जामा पहना दिया है अब परीक्षा कार्य से जुड़े शिक्षक सेवा देने से इंकार नहीं कर सकेंगे राज्य सरकार का यह समाधान हो गया है कि लोक हित में यह आवश्यक तथा समीचीन है कि राज्य में माध्यमिक शिक्षा मंडल, छत्तीसगढ़ की परीक्षा से संबंधित अत्यावश्यक सेवा में कार्य करने से इंकार किये जाने का प्रतिषेध किया जाये। अतएव, छत्तीसगढ़ अत्यावश्यक सेवा संधारण तथा विच्छिन्नता निवारण अधिनियम, 1979 ( क. 10 सन् 1979) की धारा 4 की उप-धारा (1) एवं ( 2…

Read More

देहरादून । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी-पीएम मोदी PM Modi की उत्तराखंड में एक ओर चुनावी रैली होने जा रही है। पीएम मोदी की रैली को लेकर तैयारियां भी की जा रहीं हैं। पीएम मोदी की उत्तराखंड में दूसरी रैली हरिद्वार में 11 अप्रैल को हो सकती है। भाजपा धर्मनगरी हरिद्वार से मोदी की रैली के जरिए देशभर में बड़ा संदेश दे सकती है। इसके साथ ही पार्टी हरिद्वार में विधानसभा चुनाव में हारी आठ सीटों को भी साधने की तैयारी में है। भाजपा पहले मोदी की जनसभा 12 अप्रैल को ऋषिकेश के आईडीपीएल मैदान में कराने की तैयारी में थी। इसके…

Read More

शिमला । प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा लोकसभा चुनावों के लिये जारी ‘न्याय पत्र’ की सराहना करते हुए कहा है कि कांग्रेस ने लोकसभा चुनावों के लिए अपने घोषणा पत्र में पांच न्याय व 25 गारंटी को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा है कि कांग्रेस में किसी भी प्रकार की असमानता को दूर करने के प्रति बचनबद्ध है। कांग्रेस जो कहती है उसे वह हर हाल में पूरा करती है। श्रीमती सिंह ने कहा है कि कांग्रेस के न्याय पत्र में पांच न्याय व 25 गांरटी देश में किसी भी प्रकार की असमानता…

Read More

भोपाल। ‘इंडिया’ गठबंधन से संबद्ध मध्यप्रदेश के राजनीतिक दलों की आज राजधानी भोपाल स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में बैठक हुई। पार्टी की ओर से मुहैया कराई गई जानकारी के अनुसार बैठक में मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जीतू पटवारी, आम आदमी पार्टी की प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती रानी अग्रवाल, समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मनोज यादव, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव जसविंदर सिंह, शैलेन्द्र शैली, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव अरविंद श्रीवास्तव, समानता दल के प्रदेश अध्यक्ष महेश कुशवाहा, इंडिया डेमोक्रिटिक पार्टी के अध्यक्ष अजय सिंह, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी शरद पवार गुट) अध्यक्ष राजू भटनागर, राष्ट्रीय जनता दल प्रदेश…

Read More

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ में 11 लोकसभा क्षेत्रों में कांकेर ऐसी सीट है, जहां चुनाव हमेशा ही दिलचस्प होता है। इसका कारण यहां के प्रत्याशी और जनता का मूड है। कांकेर सीट पर केवल दो नेताओं ने एक से अधिक बार जीत दर्ज की है, जबकि अन्य प्रत्याशियों को कभी भी जनता ने दोबारा मौका नहीं दिया है। कांकेर सीट में अब तक हुए सभी लोकसभा चुनावों में भाजपा और कांग्रेस पार्टी के बीच ही चुनावी टक्कर रही है। इस बार भी इन्हीं दो पार्टियों के बीच कड़ा मुकाबला है। बस्तर से अलग होकर कांकेर जिले के गठन के बाद से यहां…

Read More

कवर्धा। छत्‍तीसगढ़ की हाईप्रोफाइल सीट बन चुकी राजनांदगांव लोकसभा सीट को जीतने के लिए भाजपा और कांग्रेस दोनों दलों ने ताकत झोंक दी है। वहीं भाजपा के दिग्‍गज नेताओं ने आज राजनांदगांव लोकसभा सीट के कवर्धा से चुनाव प्रचार का शंंखनाद किया। इस मौके पर छत्‍तीसगढ़ के मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय के साथ मध्‍यप्रदेश के मुख्‍यमंत्री मोहन यादव, उप मुख्‍यमंत्री अरुण साव, डिप्‍टी सीएम विजय शर्मा ने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान सीएम साय ने आमसभा को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल पर जमकर निशाना साधा। बतादें कि राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के भाजपा उम्‍मीदवार संतोष पांडे के समर्थन…

Read More

बिलासपुर। रतनपुर में नया बस स्टैंड धान से भरे ट्रक को ओवरटेक करने के चक्कर में स्कूटी सवार युवक सड़क पर गिर गया। धान से भरे ट्रक के पहियों के नीचे आने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी लगने पर बड़ी संख्या में लोग वहां पहुंच गए। इधर घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर चीरघर भेज दिया। पुलिस ने धान से भरे ट्रक को जब्त कर लिया है। रतनपुर में रहने वाले संकेत तिवारी शनिवार की दोपहर स्कूटी पर अपने परिचित के साथ नया बस स्टैंड की ओर जा…

Read More

मरवाही। साइबर सेल व मरवाही पुलिस ने ग्राम धरहर के जंगल में छापा मारकर जुआ खेल रहे 11 जुआरियों को पकड़कर उनके पास से 2 लाख 23 हजार रुपये नकद व दो कार जब्त कर उनके खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की है।जानकारी के अनुसार साइबर सेल व मरवाही पुलिस को समाधान एप पर सूचना मिली कि धरहर गांव के जंगल में कुछ लोग जुआ खेल रहे है। सूचना पर साइबर सेल व थाना मरवाही की टीम को तत्काल कार्रवाई की। टीम ने जंगल में छापा मारा। जहां बड़ी संख्या में लोग जुआ खेल रहे थे। पुलिस टीम को…

Read More

जगदलपुरl वर्ष 1913, बसी वल्द मुंदी, ‘जोगी’। तहसील कार्यालय के दस्तावेज में कभी किसी अंग्रेज अधिकारी ने जब बस्तर के आमाबाल गांव का सरकारी सर्वे किया होगा, तो सरकारी स्याही से जाति के स्थान पर इस गांव के सबसे प्रतिष्ठित परिवार के नाम के आगे उन्हें राजपरिवार से मिला पद ‘जोगी’ लिख दिया। आमाबाल का जोगी परिवार 600 वर्ष से बस्तर दशहरा को निर्विघ्न संपन्न कराने जोगी बिठाई रस्म नौ दिन तक निराहार रहकर निभाता है। यह रस्म निभाने वाले आमाबाल परिवार के लिए सम्मान के स्वरूप में राजपरिवार से जोगी पद मिला था, जो सरकारी दस्तावेज में हुई त्रुटि…

Read More

रायपुर। इन दिनों आइपीएल की धूम मची हुई है, मैदान पर चौके-छक्के लग रहे हैं तो वहीं मैदान से बाहर आइपीएल पर आनलाइन सट्टा भी चल रहा है। पुलिस ने एक मकान में छापा मारकर दो अंतरराज्यीय सहित कुल चार सटोरिओं को सट्टा बुक करते हुए गिरफ्तार किया है। सटोरिए पैनल लेकर सट्टा का संचालन तेलीबांधा क्षेत्रांतर्गत वीआइपी रोड स्थित गोल्डन स्काई ग्राउंड एंपेरिया स्थित एक मकान में सेटअप तैयार कर सट्टा का संचालन कर रहे थे। पुलिस ने सौरभ प्रेमचंदानी निवासी वीआइपी रोड थाना तेलीबांधा रायपुर, निखिल धामेजा निवासी महारानी लक्ष्मीबाई वार्ड सिंधी कालोनी थाना कोतवाली, सिवनी मप्र, मनीष…

Read More

राजनांदगांव। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 19 अप्रैल को राजनांदगांव जिले में चुनावी सभा लगभग तय मानी जा रही है। यह सभा राजनांदगांव या डोंगरगांव विधानसभा क्षेत्र में से किसी एक जगह कराई जा सकती है। इसमें लोकसभा क्षेत्र के सभी आठ विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं को जुटाने की तैयारी तो है, लेकिन पूरा फोकस अविभाजित राजनांदगांव जिले की उन पांच विधानसभा सीटों पर है, जहां चार माह पहले हुए चुनाव में भाजपा को हार का सामना करना पड़ा था। यानी राजनांदगांव के साथ खैरागढ़-छुईखदान गंडई व मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के मतदाताओं को सभा के माध्यम से साधा जा सके। प्रारंभिक…

Read More

धमतरी। छत्‍तीसगढ़ के धमतरी-रायपुर नेशनल हाईवे में संबलपुर के पास स्कूली बच्चों से भरी जीप को तेज रफ्तार हाइवा ने टक्‍कर मार दी। दुर्घटना में एक बच्चे की मौत हो गई। आठ बच्चे घायल हुए हैं, जिन्हें जिला अस्पताल धमतरी में भर्ती कराया गया है। छह अप्रैल को दोपहर में सरस्वती ज्ञान मंदिर बठेना वार्ड धमतरी में पढ़ने वाले बच्चे परीक्षा देने के बाद जीप में सवार होकर अपने घर लौट रहे थे। जीप में 20 बच्चे सवार थे। धमतरी रायपुर नेशनल हाईवे में संबलपुर के पास बाईपास की तरफ आ रही जीप को तेज रफ्तार हाईवे टक्‍कर मार दी।…

Read More

कोरबा। लोकसभा प्रभारी नितिन नबीन और कैबिनेट मंत्री ओपी चौधरी लोकसभा कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होने कोरबा पहुंचे। मीडिया से चर्चा करते हुए नितिन नबीन ने कांग्रेस बैंक अकाउंट फ्रिज होने के सवाल पर कहा कि कांग्रेस ने कर्म ही ऐसे किए हैं, इसलिए अकाउंट फ्रिज हुआ है। कांग्रेस ने गलत नहीं किया होता तो अकाउंट फ्रिज नहीं हुआ होता। डा. चरणदास महंत के बयान पर लोकसभा प्रभारी नितिन नबीन ने कहा कि हम भाजपा परिवार और मोदी परिवार के लोग हैं। अगर हिम्मत है तो पहली लाठी मुझे मारो। लेकिन आज स्थिति यह है कि महंत अपने बयान पर…

Read More

गरियाबंद।लोकसभा चुनाव 2024 में मतदान दल में शामिल कई कर्मचारियों ने अपने स्वास्थ्यगत कारणों का हवाला देते हूये चुनाव कार्य से मुक्त करने आवेदन जिला निर्वाचन अधिकारी को प्रस्तुत किया है इन आवेदन की सत्यता जांचने जिला निर्वाचन कार्यालय 6अप्रेल को जिला मेडिकल बोर्ड के माध्यम से स्वाथ्य परीक्षण करवा कर इनके आवेदन पर निर्णय लेगा।

Read More

देहरादून । अहसान पर लालच भारी पड़ गया। जिस सेवादार अमनदीप सिंह उर्फ काला को धार्मिक डेरा कार सेवा के प्रमुख जत्थेदार बाबा तरसेम सिंह ने हमेशा शरण दी, उसके भले के लिए उसे वेतन पर रखवाया, वहीं चंद रुपयों की खातिर बाबा की हत्या के षड्यंत्रकारियों में शामिल हो गया। उसने शूटरों को बाबा तरसेम सिंह के बारे में पल-पल की जानकारी दे दी। गुरुवार को एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने बताया कि 19 मार्च को शूटर सराय में रुके तो उनका सम्पर्क सेवादार अमनदीप सिंह से हुआ। उन्होंने लालच देकर सेवादार को अपने साथ मिला लिया। उससे बाबा…

Read More

अलीगढ़ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार चुनाव प्रचार में लगे हुए हैं। शुक्रवार को उन्होंने अलीगढ़ और बागपत में चुनावी सभाओं को संबोधित किया। बागपत सीट इस बार भाजपा ने एनडीए के सहयोगी रालोद को दी है। वहां से पिछले पचास साल में पहली बार चौधरी चरण सिंह के परिवार का कोई सदस्य मैदान में नहीं है। रालोद ने यहां से राजकुमार सांगवान को उतारा है। सीएम योगी ने अपराधियों पर कसी जा रही नकेल की चर्चा करते हुए कहा कि 2017 से पहले बहू बेटियां घर से नहीं निकलती थीं। अब माहौल बदल गया है। व्यापारी भी सुरक्षित है…

Read More

भोपाल । आगामी लोकसभा चुनाव की सरगर्मी के बीच विपक्षी दलों के ‘इंडिया’ गठबंधन के मध्यप्रदेश से संबंधित राजनैतिक दलों की कल कांग्रेस कार्यालय में बैठक बुलाई गई है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी की ओर से आहूत इस बैठक में लोकसभा चुनाव को लेकर संयुक्त गठबंधन की चुनावी रणनीति पर चर्चा होगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री पटवारी के मीडिया सलाहकार केके मिश्रा ने बताया कि बैठक में इंडिया गठबंधन से संबद्ध समाजवादी पार्टी, आम आदमी पार्टी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी और एनसीपी दलों के प्रमुख नेता हिस्सा लेंगे। श्री मिश्रा ने बताया कि इन सभी राजनैतिक…

Read More

रायपुर। कोल स्कैम मामले में रायपुर सेंट्रल जेल के महिला सेल में बंद निलंबित आइएएस रानू साहू और डिप्टी कलेक्टर सौम्या चौरसिया से पूछताछ दूसरे दिन शुक्रवार को भी जारी है। एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम रानू साहू और सौम्या चौरसिया से पूछताछ करने के लिए सुबह रायपुर सेंट्रल जेल पहुंची। बतादें कि कोर्ट ने रानू और सौम्‍या से पूछताछ के लिए कोर्ट ने एसीबी और इओडब्‍ल्‍यू को तीन दिन का समय दिया है। इससे पहले गुरुवार को एंटी करप्शन ब्यूरो के अधिकारियों ने सात घंटे पूछताछ की। दोनों को आमने-सामने बैठाकर अधिकारियों ने पूछा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी में विभिन्न पदों के लिए फर्जी भर्ती की जानकारी इंटरनेट मीडिया के माध्यम से प्रचारित कर ठगी की कोशिश करने का मामला सामने आया है। इसकी जानकारी मिलने के बाद कंपनी प्रबंधन सावधान हो गया है और लोगों को आगाह किया है कि ऐसे फर्जी विज्ञापनों पर ध्यान न दें और सावधान रहे। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के महाप्रबंधक (मानव संसाधन) पीके कश्यप ने बताया कि कुछ लोग फर्जी जानकारी देकर छात्रों को ठगने का प्रयास कर रहे हैं। पावर कंपनी ने इस तरह का कोई विज्ञापन जारी नहीं किया है और न ही…

Read More

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ में लगातार टीबी के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। पिछले वर्ष रायपुर में टीबी के पांच हजार से ज्यादा मरीज मिले थे, वहीं 2018 में सिर्फ 1189 मरीज मिले थे। 2022 में भी टीबी मरीजों की संख्या लगभग पांच हजार के आसपास थी। पिछले दिनों अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में भी टीबी मरीजों की बढ़ती संख्या को लेकर वर्कशाप हुआ था। एम्स में भी टीबी जांच कराने वालों में लगभग 10 प्रतिशत लोगों को टीबी रोग निकल रहा है। तेजी के साथ बढ़ रहे टीबी मरीजों को लेकर मेडिकल कालेज के टीबी और चेस्ट विभाग के…

Read More

रायपुर। महादेव एप आनलाइन सट्टेबाजी मामले में जेल में बंद आरोपित नीतीश दीवान को स्पेशल कोर्ट ने प्रोडक्शन वारंट लेकर पहुंची हिमाचल प्रदेश पुलिस को छह अप्रैल तक ले जाने की अनुमति दे दी है। दोनों केस की सुनवाई के बाद विशेष न्यायाधीश ने फैसला सुनाया। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के धर्मशाला थाने में नीतीश दीवान के खिलाफ आनलाइन सट्टा मामले में केस दर्ज किया है। इसी केस में उससे पूछताछ करने हिमाचल प्रदेश की पुलिस उसे प्रोडेक्शन वारंट पर लेकर यहां से रवाना हो गई है। महादेव एप सट्टेबाजी केस में ईडी ने भिलाई से नीतीश दीवान को…

Read More

बिलासपुर। बिल्हा क्षेत्र के ग्राम खम्हारडीह में घरेलु विवाद को लेकर देवर ने अपनी भाभी के सिर में सब्बल से वार कर दिया। इससे लहूलुहान महिला को गांव के लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डाक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर शव चीरघर भेज दिया है। पुलिस ने शव का पीएम कराने के बाद स्वजन को सौंप दिया है। इधर हत्या का आरोपित देवर और उसकी मां फरार है। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। बिल्हा क्षेत्र के खम्हारडीह में रहने वाली धनेश्वरी वैष्णव(35) आंगबाड़ी में सहायिका थीं। उनके पति राहुल वैष्ण का 10 साल पहले निधन हो गया…

Read More

रायपुर। राजधानी के स्थित भारत माता चौक के पास बिजली विभाग के सब डीवीजन दफ्तर में भीषण आग लग गई है। बताया जा रहा है कि बिजली विभाग के दफ्तर में रखे ट्रांसफ़ॉर्मर में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी है। भीषण आग में ब्लास्ट हो रहा है। गुढ़ियारी थाना क्षेत्र का मामला है।

Read More

सुकमा। छत्‍तीसगढ़ के सुकमा जिले की पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। यहां आठ लाख के इनामी नक्सली और उसकी पत्‍नी ने सुकमा एसपी किरण चव्हाण के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। आत्मसमर्पित नक्सली नक्सलियों की किस्टाराम एरिया कमेटी का सचिव था। आत्‍मसमर्पित नक्‍सली प्रकाश कई बड़ी नक्सली घटनाओं में शामिल रहा है।

Read More

रायपुर। शिक्षा का अधिकार अधिनियम (RTE) के तहत निजी स्कूलों में प्रवेश के लिए आवेदन की प्रक्रिया 15 अप्रैल तक चलेगी। प्रदेश में 6562 निजी स्कूल है, जहां 52676 सीटें हैं। इसके लिए एक लाख से अधिक आवेदन आ चुके हैं, यानी सीटें से दोगुना आवेदन आए हैं। जबकि अभी आवेदन भरने के लिए 10 दिन और बचा है। बताया जाता है कि पिछले बार 80 हजार से अधिक आवेदन आए थे, लेकिन इस साल इसकी बढ़ोत्तरी हो गई है। इधर, रायपुर जिले में इस बार लगभग 800 निजी स्कूलों में आरटीई की छह हजार सीटें आरक्षित हैं। इसके लिए…

Read More

रायपुर, सरपंच का सराहनीय कार्य आया सामने,ग्राम टेकारी के बुजुर्गो को निःशुल्क तीर्थ यात्रा, राजधानी रायपुर,धरसीवां ब्लॉक अंतर्गत ग्राम टेकारी के जनसेवक सरपंच खिलेंद्र वर्मा के द्वारा ग्राम के बुजुर्गो को निःशुल्क तीर्थ यात्रा,के किये बुजुर्गों को बस के माध्यम से, मंदिर में पूजा कर प्रस्थान किया गया, ग्राम टेकारी जो की विधान सभा के नजदीक है, जंहा गरीब वर्ग एवं कृषि से जुड़े बुजुर्गो को, सराहनीय कार्य करते हुए श्री जगन्नाथ पूरी धाम, नर्सिंग नाथ धाम, जनकपुरी, लिंगराज मंदिर, समलाई माता मंदिर, हीराकुंड बांध, नंदनकानन , चंद्रभागा, कोणार्क सूर्य मंदिर, कबीर चबूतरा, की 6 दिवसीय यात्रा हेतु,रवाना किया गया,जिसे…

Read More

गुणवत्ता विहीन संयंत्रों की स्थापना पर इकाईयों को कालीसूचीबद्ध करने के लिए नोटिस जारी। रायपुर। क्रेडा द्वारा राज्य में संचालित महत्वकांक्षी परियोजनाओं यथा सौर सुजला योजना एवं सोलर पॉवर प्लांट का क्रियान्वयन किया जा रहा है। योजनांतर्गत जिला सुकमा में इकाई मेसर्स स्पान पम्प्स प्रा.लि. द्वारा 50 नग सोलर सिंचाई पंपों की स्थापना में प्रयुक्त मॉड्यूल माउंटिंग स्ट्रक्चर (एम.एम.एस.) निविदा में निर्धारित मापदंड अनुसार नहीं पाया गया। स्थापना कार्य में इस लापरवाही को संज्ञान में लेते हुए क्रेडा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री राजेश सिंह राणा द्वारा सख्त कार्यवाही करते हुए 10 दिवस के भीतर संतोषजनक सुधार कार्य सपन्न करने…

Read More

हल्द्वानी। यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ आने वाले दिनों में लोकसभा चुनाव के लिए चुनावी हुंकार भरते हुए नजर आएंगे। बीजेपी के सभी मुख्यमंत्रियों में सीएम योगी की सबसे ज्यादा डिमांड हैं। वह बीजेपी के स्टार प्रचार हैं। इसी क्रम में योगी 8 अप्रैल को उत्तराखंड के हल्द्वानी में चुनावी हुंकार भरेंगे। विदित हो कि कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पार्टी के स्टार प्रचारक राहुल गांधी की 8 अप्रैल को हल्द्वानी के एमबी इंटर कॉलेज ग्राउंड में चुनावी रैली होनी थी। लेकिन ग्राउंड पहले से यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की रैली के लिए बुक होने के चलते राहुल की…

Read More

भोपाल । मध्यप्रदेश में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर 16 मार्च से आदर्श आचार संहिता प्रभावशील है, जिसके चलते पुलिस द्वारा लाइसेंसी शस्त्र एवं विस्फोटक पदार्थों की जब्ती की कार्रवाई लगातार की जा रही है। आज तक प्रदेश में 2 लाख 60 हजार 74 लाइसेंसी शस्त्र थानों में जमा करा लिये गये हैं। आधिकारिक जानकारी के अनुसार प्रदेश में 22 हजार 306 गैर जमानती वारंटों की तामीली भी हो चुकी है। अब तक 676 शस्त्रों के लाइसेंस निरस्त किए गए हैं। कार्रवाई के दौरान अब तक 1 हजार 913 अवैध हथियार, 491 कार्टिज एवं 2 विस्फोटक पदार्थ जब्त किये गये हैं।…

Read More

भोपाल । मध्यप्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया है कि लोकसभा निर्वाचन के तहत लागू आदर्श आचार संहिता बाद पुलिस एवं अन्य एन्फोर्समेंट एजेंसियों द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। दो अप्रैल तक 63 करोड़ 50 लाख से अधिक मूल्य की विभिन्न सामग्री जब्त की गयी है। आधिकारिक जानकारी में श्री राजन ने बताया कि 16 मार्च से 2 अप्रैल तक 6 करोड़ 58 लाख 53 हजार 49 रूपये नगद राशि सहित 63 करोड़ 50 लाख 16 हजार 304 रूपये मूल्य की विभिन्न सामग्री जब्त की गयी हैं। इसमें 11 लाख 32 हजार 859 लीटर मदिरा…

Read More

जौनपुर। उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले की मछलीशहर लोकसभा सीट का गठन 1962 हुआ था,इससे पहले 1952 के चुनाव में यह क्षेत्र फूलपुर लोकसभा क्षेत्र में था, यहीं से उस समय पंडित जवाहर लाल नेहरू पहला चुनाव जीतकर देश के प्रधानमंत्री मंत्री बने थे। इस सीट से चार बार कांग्रेस का परचम लहरा चुका है जबकि एक बार भारतीय लोकदल, तीन बार जनता दल,तीन बार भाजपा , दो बार सपा और एक बार बीएसपी के सांसद चुने गये है।

Read More

कांकेर। नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने कांग्रेस नेता सुप्रकाश मल्लिक को गिरफ्तार कर लिया है। सुप्रकाश मल्लिक युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव के पद पर भी रहा था। सुप्रकाश मल्लिक पर आरोप है की पिछले 6साल से वह नाबालिग के साथ दुष्कर्म करता रहा और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देता रहा। तंग आकर नाबालिग ने इसकी शिकायत बांदे थाना में कर दी। मामले को गंभीरता से लेकर पुलिस ने तत्काल आरोपी सुप्रकाश मल्लिक की खोजबीन की और आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ आइपीसी 376 और पाक्सो 4…

Read More

रायपुर। पुलिस ने सूने मकान में चोरी की घटना को अंजाम देने वाला शातिर नकबजन विनाशक देवार उर्फ मास्टर सहित तीन आरोपित भूपेंद्र साहू और अभिषेक धृतलहरे को गिरफ्तार किया है। आरोपित भूपेंद्र साहू के विरूद्ध थाना न्यू राजेन्द्र नगर में नकबजनी, मारपीट और जिला बिलासपुर के हिर्री में चोरी के प्रकरण में जेल जा चुका है। वहीं, विनाशक देवार उर्फ मास्टर पूर्व में भी नकबजनी, लूट व चोरी के प्रकरण में जेल निरूद्ध रह चुका है। आरोपित कुछ दिनों पहले ही चोरी के मामले से जेल से छूटकर आए थे। प्रार्थी सूरज प्रेमचंदानी ने थाना न्यू राजेंद्र नगर में…

Read More

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लेकर दिए गए विवादास्पद बयान पर भाजपा कार्यकर्ता सड़क पर उतर गए। कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध जताया। नेता प्रतिपक्ष डा. चरणदास महंत के बंगले का घेराव कर दिया। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के नेतृत्व में सैंकड़ों भाजपा कार्यकर्ता बंगले तक पहुंचे। राजधानी के भगत सिंह चौक से रैली में पैदल मार्च करते हुए महंत के निवास तक पहुंचे, जहां भाजपा नेताओं ने जमकर नारेबाजी की। मीडिया से चर्चा के दौरान विजय शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री के खिलाफ इस तरह की टिप्पणी कांग्रेस के निचले स्तर का प्रमाण है। इस तरह की गलत बयानबाजी किसी…

Read More

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ के शराब घोटाले से जुड़ी एक बड़ी खबर आ रही है। इस घोटाले में अरविंद सिंह को देर रात हिरासत में लिया है। एक दिन पहले ही अरविंद सिंह को हाई कोर्ट से जमानत मिली थी। जेल से छूटने के बाद एसीबी/ईओडब्‍ल्‍यू की टीम ने हिरासत में लिया है। फिलहाल अरविंद सिंह से गोपनीय जगह पर पूछताछ चल रही है। बता दें कि रायपुर जेल में बंद 2200 करोड़ रुपए के शराब घोटाले के आरोपित अरविंद सिंह को मिली सशर्त जमानत मिली थी। अरविंद सिंह को एक लाख रुपए के मुचलके पर जमानत मिली थी। हाईकोर्ट बिलासपुर में…

Read More

रायपुर। राजधानी के नजदीक रीवा गांव में पुरातत्व विभाग के द्वारा की जा रही खोदाई में कुषाण कालीन (पहली से तीसरी शताब्दी तक की अवधि) के 300 से अधिक तांबों के सिक्कों के साथ जमीन के 20 फीट नीचे बौद्धधर्म के स्तूप मिले हैं। इसके अलावा खोदाई में शिव मघ, विजय मघ, यम मघ जैसे सामान भी मिल रहे हैं। इस पर एक ओर हाथी बना है और दूसरी ओर ब्राह्मणी लिखा है। रीवा में वर्ष 2018 में उत्खनन की शुरुआत में ही कुषाण काल, कलचुरि और पांडुवंश के पुराने धरोहर मिलने लगे थे। अब नए राजवंश मघवंशी होने के…

Read More

राजनांदगांव। छत्‍तीसगढ़ के राजनांदगांव लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्‍याशी संतोष पांडेय ने अपना नामांंकन दाखिल किया। नामांकन दाखिल करते वक्‍त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, डिप्‍टी सीएम विजय शर्मा और प्रदेश अध्‍यक्ष किरण देव सिंह सहित दिग्‍गज नेता मौजूद रहे। इस मौके पर मुख्‍यमंत्री साय ने संतोष पांडेय की जीत का दावा किया। सीएम साय ने कहा, आज राजनांदगांव निर्वाचन क्षेत्र से संतोष पांडेय ने पार्टी से नामांकन दाखिल किया है। वे आने वाले चुनाव में प्रचंड बहुमत से जीतेंगे। नामांकन से पहले सीएम साय ने शिवनाथ वाटिका में आम सभा को संबोधित करते हुए…

Read More

अंबिकापुर। एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने 3000 रुपये की रिश्वत लेते सूरजपुर जिले के पटवारी रामगोपाल साहू को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। फौती नामांतरण के लिए आरोपित पटवारी ने 5000 रुपये रिश्वत की मांग की थी। 2000 रुपये तत्काल उसने नकद ले लिए थे। गुरुवार को जिला मुख्यालय सूरजपुर में घूसखोर पटवारी 3000 की रिश्वत ले रहा था। इस दौरान योजनाबद्ध तरीके से एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया।एंटी करप्शन ब्यूरो में फेर बदल के बाद यह पहली कार्रवाई है। एसीबी इकाई अंबिकापुर के द्वारा पटवारी को पकड़ा गया। उसकी पदस्थापना पटवारी…

Read More

दुर्ग। यस बैंक भिलाई में खाता खुलवाकर करोड़ों रुपये के लेन-देन किए जाने के मामले की सुनवाई हाईकोर्ट में चल रही है। हाईकोर्ट ने इस मामले में उक्त खाते में पैसा कहां से आया और कहां गया इसकी जांच कराकर तीन सप्ताह में जवाब प्रस्तुत करने कहा है। दरअसल इस मामले की शिकायत दुर्ग सांसद विजय बघेल ने भी पूर्व मेें पीएमओ कार्यालय में किया था। याचिकाकर्ता प्रभुनाथ मिश्रा अपने अधिवक्ता बीपी सिंह के माध्यम से हाईकोर्ट में याचिका लगाई थी। प्रकरण के मुताबिक अनिमेष सिंह नामक व्यक्ति का यस बैंक भिलाई में खाता है। आयकर विभाग ने वर्ष 2016-17…

Read More

रायपुर। पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में संचालित अध्ययनशालाओं में प्रवेश के लिए आज चार अप्रैल से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो रही है। आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की अधिसूचना विश्वविद्यालय प्रबंधन ने जारी कर दी है। जारी अधिसूचना के मुताबिक स्नातक अंतिम वर्ष का परीक्षा परिणाम घोषित किया जा चुका हो अथवा अंतिम वर्ष की परीक्षा देने वाले छात्र-छात्राएं आवेदन कर सकते हैं। विश्वविद्यालय में संचालित अध्ययनशालाओं में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा ली जाएगी। प्रवेश परीक्षा कब होगी, इसकी जानकारी बाद में दी जाएगी। सभी अध्ययनशालाओं को उनके अध्ययनशाला में प्रवेश के लिए पंजीयन कराने वाले छात्र-छात्राओं की सूची प्रदान…

Read More

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में जेल प्रशासन की एक बड़ी लापरवाही की खबर सामने आ रही है। यहां रायपुर जेल का कैदी फरार हो गया। हालांकि कैदी अभी कुछ दूर पहुंचा था कि एक स्‍थानीय युवक ने तत्‍परता दिखाई और उसे बाइक से दौड़ाकर पकड़ लिया। इसके बाद युवक ने पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कैदी को अपने कब्‍जे में ले लिया और जेल प्रशासन को इसकी सूचना दी। अस्‍पताल से फरार होने वाला कैदी महेश वर्मा डबल मर्डर का आरोपित है। ये कैदी इलाज के लिए जिला अस्‍पताल में भर्ती था।

Read More

इंदौर। शहर में गुरुवार को एकतरफा प्यार में एक युवक ने एक लड़की-लड़के को गोली मारने के बाद खुद को गोली मार दी। मामला खंडवा रोड स्थित अरिहंत काॅलेज का है। घटना के बाद तीनों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस की प्रारंभिक खबर के अनुसार, तीनों की मौत हो चुकी है। गोलीकांड के बाद मंदिर और कॉलेज में अफरातफरी के हालात बन गए थे। घटना दोपहर एक से दो बजे के बीच हुई।

Read More

रायपुर राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से आज राजभवन में एम्स रायपुर के कार्यकारी निर्देशक और सीईओ लेफ्टिनेंट जनरल अशोक जिंदल ने सौजन्य मुलाकात की।

Read More

रायपुर । राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से आज राजभवन में जय जोहार साहित्य संस्कृति संस्थान रायपुर की अध्यक्ष डॉ. सीमा निगम ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने राज्यपाल को छत्तीसगढ़ की कला-संस्कृति से संबंधित स्वरचित पुस्तके भेंट की। उनके साथ रश्मि लता मिश्रा भी उपस्थित थीं।

Read More

रायपुर । भारत निर्वाचन आयोग द्वारा कांकेर, महासमुंद और राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र में आम निर्वाचन के लिए सामान्य प्रेक्षक, पुलिस प्रेक्षक और व्यय प्रेक्षक की नियुक्ति की गई है। आयोग ने कांकेर लोकसभा क्षेत्र के लिए भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2005 बैच के अधिकारी डॉ. एम.टी. रेजु को सामान्य प्रेक्षक, भारतीय पुलिस सेवा के 2011 बैच के अधिकारी एम. राकेश चंद्र कलासागर को पुलिस प्रेक्षक और भारतीय राजस्व सेवा (आयकर) के 2014 बैच के अधिकारी संदीप मोंडल को व्यय प्रेक्षक नियुक्त किया है। भारत निर्वाचन आयोग ने राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के लिए भारतीय प्रशासनिक सेवा के शशि रंजन को सामान्य…

Read More

रायपुर । राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से आज राजभवन में डॉ. निखिल मोतीरामानी के नेतृत्व में जे.सी.आई. रायपुर के प्रतिनिधियों ने सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर डॉ. अनिल कुमार गुप्ता, डॉ. मनीष, डॉ. जितेंद्र, डॉ. आनंद, डॉ. आशीष उपस्थित थे।

Read More

रायपुर । राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से आज राजभवन में छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी के संयोजक डॉ. कुलदीप सोलंकी के नेतृत्व में सदस्यों ने भेंट की और राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग द्वारा एमबीबीएस के पाठयक्रम में प्रस्तावित परिवर्तन के संबंध में राज्यपाल का ध्यान आकर्षित कराया।

Read More

रायपुर । राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से आज राजभवन में छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल के सदस्यों ने सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर मंडल के सदस्य सुरेश मसीह और शिव नायक उपस्थित थे।

Read More

गरियाबंद पुलिस का नशे के विरुद्ध लगातार कार्यवाही जारी। 25 किलो ग्राम गांजा के साथ दो अंर्तराज्यीय तस्कर चढ़ा पुलिस के हत्थे । कार्यवाही मे थाना देवभोग एवं सायबर टीम की रही अहम भूमिका। गरियाबंद। आगामी लोकसभा चुनाव के मद्दे नज़र जिला गरियाबन्द क्षेत्रांन्तर्गत् अवैध कारोबारियों (हीरा, गांजा, शराब, जुआ, सट्टा एवं वन्य प्राणी तस्करों पर) शिंकजा कसते हुये गांजा परिवहन करने वालों के ताक में पुलिस द्वारा निरंतर जागरूक होकर अवैध कार्यवाही रोकने हेतु पुलिस कप्तान अमित तुकाराम काम्बले के दिशा निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र चन्द्राकर व अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मैनपुर बाजी लाल सिंह के मार्ग…

Read More

रायपुर।प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी के चलते लोक शिक्षण संचनालय ने पूरे छत्तीसगढ़ के शिक्षण संस्थाओं के संचालन के लिये संशोधित समय सारिणी जारी की है। अबअधिकांश शालाए प्रातःकालीन सुबह 7से 11बजे तक संचालित रहेगी जो इस प्रकार है।

Read More

रुद्रपुर। बीजेपी की विजय शंखनाद रैली का ‘मेगा शो’ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भगवान श्री राम के नाम रहा। मंच पर बैठे भाजपा के करीब 45 नेताओं ने पौने दो घंटे तक जनता को प्रधानमंत्री के आने से पहले बांधे रखा। इस अवधि में नेताओं की जुबान पर या तो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का नाम रहा या फिर सीएम पुष्कर सिंह धामी काम काम। तीसरा नाम रहा मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम का। स्थानीय और प्रदेश स्तरीय नेताओं की बड़ी संख्या के बाद भी कोई भी नेता किसी स्थानीय या राज्य स्तर के मुद्दे को छूता…

Read More

नरसिंहपुर । मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर में लोकायुक्त टीम ने एक लिपिक को आज रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। लोकायुक्त सूत्रों ने बताया है कि जिले के केरपानी में स्थित संकुल शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में दिनेश कुमार साहू सहायक ग्रेट दो लिपिक के पद पर पदस्थ है। उसने यहाँ पर कार्यरत देवेन्द्र कुमार पांडे से वेतन वृद्धि एवं बढ़े हुए डीए का एरियर लगाने के लिए दो हजार रूपए की मांग की थी। इसकी शिकायत मिलने पर लिपिक को जिला मुख्यालय स्थित महिला पाॅलिटेक्निक कालेज के गेट के सामने जबलपुर की लोकायुक्त टीम ने रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार…

Read More

प्रयागराज । उत्तर प्रदेश में प्रयागराज के सिविल लाइंस क्षेत्र स्थित बिहारी भवन बहुमंजिली इमारत में बुधवार को आग लगने से हडकंप मच गया। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि क्षेत्र के सरदार पटेल मार्ग स्थित बहुमंजिला बहारी भवन में आग लगने से लोगों में हडकंप मच गया। इसके दो फ्लाेर पर दुकानें हैं, जबकि ऊपर लोग रहते हैं। लोगों ने इमारत से धुंआ निकलता देखा। उनके देखते देखते आग की तेज लपटें दिखने लगी। एक फ्लोर में कम्प्यूटर वर्कशाप थी जो आग में जलकर नष्ट हो गयी।

Read More

लखनऊ । प्रयागराज में अगले वर्ष होने जा रहे महाकुंभ 2025 के मद्देनजर योगी सरकार संगम स्थल और आसपास कई प्रमुख कार्यों के विकास को मूर्त रुप प्रदान करेगी। महाकुंभ को खास बनाने के लिये हनुमान मंदिर स्थली का व्यापक पैमाने पर रेनोवेशन किया जा रहा है, जबकि रोपवे परियोजना की भी जल्द शुरुआत होने जा रही है। इसके साथ ही डिजिटल कुंभ म्यूजियम का भी निर्माण कार्य प्रस्तावित है। सरकार की ओर से इन सभी कार्यों को दिसंबर 2024 तक पूर्ण करने के निर्देश दिए जा चुके हैं। महाकुंभ से पूर्व कार्य पूर्ण होने के बाद यह महाकुंभ के…

Read More

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ राज्य गठन के पहले बिलासपुर लोकसभा अनुसूचित जाति के लिए और जांजगीर सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित की गई थी। परिसीमन के बाद आरक्षण की स्थिति दोनों ही सीटों पर बदली। या यूं कहें कि आरक्षण के मसले पर अदला-बदली हो गई। बिलासपुर सामान्य वर्ग के लिए और जांजगीर अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित हो गई। तब से लेकर अब तक हुए चार चुनाव में दोनों ही सीटों पर भाजपा चुनाव जीतते आ रही है। बिलासपुर लोकसभा सीट पर भाजपा का बीते 27 साल से कब्जा चला आ रहा है। भाजपा की रणनीति भी साफ है। प्रत्याशी…

Read More

गरियाबंद। गरियाबंद जिला शिक्षा अधिकारी ए के सारस्वत ने जिले के सहायक शिक्षकों ई व टी संवर्ग की 1/04/2023 की स्थिति में अंतिम वरिष्ठता सूची प्रकाशित कर दी है। देखें PDF New Doc 2024-04-02 13.50.17 New Doc 2024-04-02 13.29.45

Read More

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय और स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम में प्रवेश प्रक्रिया 10 अप्रैल से शुरू हो रही है। इसके लिए लोक शिक्षण संचालनालय से निर्देश जारी कर दिया है। जारी निर्देश के अनुसार सत्र 2024-25 में छात्र-छात्राओं के एडमिशन के लिए सेजेस पोर्टल से शुरू की जाएगी। इसके लिए प्रवेश के लिए आवेदन 10 अप्रैल से पांच मई तक कर सकते है। इन विद्यालयों में प्रवेश के लिए आवेदन आनलाइन और आफलाइन दोनों माध्यम से किया जा सकेगा। एक विद्यार्थी एक विद्यालय के लिए ही आवेदन कर सकेगा। इधर, ज्यादा आवेदन आने की स्थिति…

Read More

महासमुंद। लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए महासमुंद सीट से भाजपा उम्‍मीदवार रूप कुमार चौधरी ने आज नामांकन दाखिल कर दिया। नामांकन के दौरान मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय सहित कई मंत्री और पार्टी के दिग्‍गज नेता मौजूद रहे। इस दौरान सीएम साय ने आम सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत के दिए विवादित को लेकर कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्‍होंने कहा, ‘मैं भी हूं मोदी का परिवार और मैं कांग्रेस के नेताओं को कहना चाहता हूं कि पहले लाठी मुझे मारो।’ मुख्‍यमंत्री साय ने कहा, नेता प्रतिपक्ष चरण दास…

Read More