Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: सच
बिलासपुर। इस होली पर महिला समूहों द्वारा तैयार हर्बल गुलाल के बिखरेंगे रंग सी मार्ट से की जा सकती है हर्बल गुलाल की खरीददारी रंगो का त्योहार होली करीब है और बाजार रंग-गुलाल से गुलजार हैं। रंग-गुलाल के साथ ही होली के विविध सामानों से बाजार सज कर तैयार है। होली के बाजार में मिलने वाले कैमिकल रंग-गुलाल से अलग स्व सहायता समूहों द्वारा तैयार किया गया हर्बल गुलाल है। जो कि प्राकृतिक रंगो से तैयार किया गया है और पूरी तरह सुरक्षित है।
जगदलपुरl दुनिया के महान खिलाड़ियों से मिलकर उनसे चर्चा करना और खेल की बारीकियों पर मार्गदर्शन प्राप्त करने का सपना हर खिलाड़ी का होता है पर सभी का यह सपना पूरा जो जाए ऐसा नहीं होता। किस्मत वालों के ही ये सपने पूरे होते हैं। बस्तर के प्रतिष्ठित माता रूक्मणी महिला फुटबाल क्लब डिमरापाल से खेल चुकी आदिवासी बालिका किरण पिस्दा ने भी कभी सपने में नहीं सोचा था कि किस्मत उसे दुनिया के महान फुटबाल खिलाड़ी 2018 के फीफा विश्वकप के गोल्डन बाल विजेता लुका मोड्ररिक से मिलने और मार्गदर्शन प्राप्त करने का अवसर देने वाली है। पिछले साल…
बिलासपुर। रंग का त्योहार होली के दिन अगर आप गोलबाजार नहीं गए और वहां के रंग में सराबोर नहीं हुए तो आपकी होली फीकी ही समझिए। जी हां। गोलबाजार की होली का रंग ही निराला है। अपने आप में अनूठा और लाजवाब। परंपरा को आज की युवा पीढ़ी भी उसी अंदाज में निभा रही है जैसे पहली की पीढ़ी ने दी है। गोलबाजार में होली की परंपरा बीते 55 साल से चली आ रही है। बुजुर्गों ने जो सीख दी और जिस उद्देश्य को लेकर उत्सव की शुरुआत की यह परंपरा आज भी जारी है।
बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर में खाकी शर्मसार हुई है। यहां चुनावी ड्यूटी पर तैनात नशे में धुत सहायक उप निरीक्षक सोमनाथ ठाकुर ने राहगीरों से बदसलूकी गाली-गलौज की। सहायक उप निरीक्षक की इस हरकत का वहां मौजूद किसी राहगीर बनाया लिया, जोकि इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इधर, एएसआइ की राहगीरों के साथ बदसूलकी का मामला सामने आने के बाद बीजापुर एसपी जितेंद्र यादव ने कठोर कार्यवाही करते हुए सहायक उप निरीक्षक सोमनाथ ठाकुर को सस्पेंड कर दिया है। दरअसल, आदर्श आचार संहिता के दौरान चेक पोस्ट बीजापुर में सहायक उप निरीक्षक सोमनाथ ठाकुर डयूटी पर…
जगदलपुर। बस्तर में 610 साल से चल रही होलिका दहन व माड़पाल होरी मड़ई की परंपरा रविवार को पूरी की जाएगी। ग्राम माड़पाल में होलिका दहन की शुरुआत होगी। इसके बाद जगदलपुर मावली मंदिर के समक्ष जोड़ा होलिका दहन उपरांत पूरे संभाग में होलिका दहन की शुरुआत होगी। खास बात यह है कि बस्तर की होलिका दहन की कहानी भक्त प्रह्लाद से नहीं बल्कि देवी-देवताओं से जुड़ी हुई है। कई मायनों में बस्तर में होलिका दहन की परंपरा देश के अन्य जगहों से बिलकुल अलग है। बस्तर के रियासत कालीन होली में दंतेवाड़ा की फागुन मड़ई मेला, माड़पाल गांव की…
रतलाम। लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस नेताओं का पार्टी छोड़ने का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में शनिवार को कांग्रेस नेता व आलोट विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक मनोज चावला और कांग्रेस नेता प्रमोद गुगलिया ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा ज्वाइन कर ली। दोनों नेता होटल रूद्र पैलेस स्थित भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में पहुंचे। जहां मुख्यमंत्री मोहन यादव की उपस्थिति में दोनों को भाजपा की सदस्यता ग्रहण करवाई गई। मनोज चावला के कांग्रेस छोड़ने के बाद पार्टी में उनका विरोध भी शुरू हो गया है। रतलाम के नामली नगर में कांग्रेस नेताओं ने पोस्टर में लगे मनोज चावला के मुंह…
रायपुर : कोषालयों में शासकीय विभागों के सभी प्रकार के बिलों को दी जाएगी ऑनलाईन मंजूरी आहरण संवितरण अधिकारी बिलों में करेंगे डिजिटल हस्ताक्षर बिलों की मंजूरी में आएगी तेजी, बढ़ेगी पारदर्शिता वित्त सचिव श्री मुकेश कुमार ने तैयारियों का लिया जायजा आगामी एक जुलाई से शुरू होगी सभी प्रकार के बिलों को आनलाइन स्वीकृति की व्यवस्था रायपुर, 22 मार्च 2024 छत्तीसगढ़ के सभी कोषालयों में अधिकारी-कर्मचारियों के सैलरी बिल के अलावा अन्य बिलों को भी अब ई-कोष के माध्यम से ऑनलाईन स्वीकृति दी जाएगी, इसके लिए तैयारियां वित्त विभाग द्वारा शुरू कर दी गई है। सभी विभागों के आहरण…
नयी दिल्ली । आम आदमी पार्टी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के परिजनों को नज़रबंद करने का आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र सरकार के दमन से क्रांति नहीं रुकेगी। आप नेता और दिल्ली के कैबिनेट मंत्री सौरभ भारद्वाज ने शुक्रवार को पत्रकारों से कहा पूरी गुंडागर्दी हो रही है। अरविंद केजरीवाल के परिजनों को नज़रबंद किया गया है। घर वालों को किसी से मिलने नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन को रोका जा रहा है। आईटीओ पर पहुँचते ही पुलिस जबरन उठाकर ले जा रही है। यहाँ पूरी तानाशाही है। लोकसभा चुनाव जीतने के…
देहरादून । हरिद्वार और नैनीताल लोकसभा के लिए टिकट आवंटन के मामले में कांग्रेस 2019 और 2022 जैसी स्थिति में पहुंच गई है। इन दोनों सीटों पर नामांकन के लिए सिर्फ तीन दिन ही उपलब्ध हैं, दूसरी तरफ पार्टी प्रत्याशियों की घोषणा अब तक नहीं हो पाई है। कांग्रेस गढ़वाल, टिहरी और अल्मोड़ा के लिए प्रत्याशियों की घोषणा 12 मार्च को ही कर चुकी है। इसके बाद हरिद्वार और नैनीताल पर इस बीच कई दौर की बैठक होने के बावजूद भी फैसला नहीं हो पाया है, ठीक चुनावी माहौल में कांग्रेस के प्रमुख नेता सोमवार से बुधवार तक इस कारण…
देहरादून । लोकसभा चुनावों से पहले शुरू हुए भाजपा के लाभार्थी सत्यापन अभियान ने कई कार्यकर्ताओं के पसीने छुड़ा दिए हैं। खासकर सेल्फी लेने के लिए कुछ लाभार्थी सत्यापन टीम को बार-बार छका रहे हैं। दरअसल, भाजपा ने राज्य व केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने वाले लोगों की सूची तैयार कर उन्हें लाभार्थी नाम दिया है। चुनावों के दौरान इस वर्ग को पार्टी से जोड़े रखने के लिए भाजपा ने सत्यापन अभियान शुरू किया है। इसके तहत अभी एक लाख से अधिक लाभार्थियों का सत्यापन किया जा चुका है, लेकिन बड़ी संख्या में ऐसे भी लाभार्थी हैं…
भोपाल । कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने भारतीय जनता पार्टी पर ‘इलेक्टोरल बॉन्ड’ घोटाले का आरोप लगाते हुए आज कहा कि कांग्रेस पार्टी के खाते ‘सीज़’ कर दिए गए हैं और केंद्र सरकार इस प्रकार की गतिविधियों से लोकतंत्र का गला घोंट रही है। श्री सिंह ने यहां संवाददाताओं से चर्चा के दौरान आरोप लगाया कि कांग्रेस के सभी खाते सीज़ कर दिए गए हैं। पार्टी अब एक भी पैसा चुनाव में नहीं निकाल सकती। इसी क्रम में उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि कई ऐसी कंपनियों की सूची देखिए, उन पर विभिन्न एजेंसियोंं…
स्वच्छ पानी का उपयोग हमें कई बीमारियों से बचाता है-गिरीश शर्मा विश्व जल दिवस पर प्राथमिक शाला खट्टी में हुआ आयोजन मूक जानवरों के लिये भी पानी की व्यवस्था हमे करनी चाहिये बच्चो ने भी जल संरक्षण के महत्त्व को बताया पानी हमारे जीवन के लिये बहुत ही महत्त्वपूर्ण है , जल है तो कल है हमें आज संकल्प लेना चाहिये कि हम पानी का दुरुपयोग नहीं करेंगे और दुसरे भी ना करे इसके लिये प्रेरित करे साथ ही हमेशा साफ पेयजल का प्रयोग करें, गर्मी के मौसम को देखते हुये मूक जानवरों जैसे गाय, बैल, भैंस, पक्षी , कुत्ते…
लखनऊ । वायु प्रदूषण का अहम कारक बने फसल अवशेष (पराली) के निस्तारण की कवायद के तहत उत्तर प्रदेश सरकार ने धान की पराली को बायोकंपोस्ट में बदलने के लिए 17 लाख किसानों को बायो डीकंपोजर उपलब्ध कराने का फैसला किया है। आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि सरकार पराली के प्रबंधन को लेकर बेहद गंभीर है और इसीलिये कंप्रेस्ड बायो गैस (सीबीजी) प्लांट को प्रोत्साहित करने के साथ ही सरकार ने तय किया है कि वह धान की पराली को बायोकपोस्ट में बदलने के लिए 17 लाख किसानों को बायो डीकंपोजर उपलब्ध कराएगी। इस बीच जागरूकता और अन्य…
रायपुर । छत्तीसगढ़ के रायपुर में थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों के लिए HLA (ह्यूमन ल्यूकोसाइट एंटीजन) की जाँच के साथ-साथ सिकल सेल बीमारी से पीड़ित मरीजों के लिए डॉक्टर से परामर्श की सुविधा हेतु “संकल्प” शिविर का आयोजन किया गया। छत्तीसगढ़, उड़ीसा, बिहार और झारखंड से थैलेसीमिया एवं सिकल सेल बीमारी से पीड़ित मरीजों के 180 से अधिक परिवार के सदस्यों ने इस शिविर में भाग लिया और अपने मुँह से स्वैब के नमूने दिए। काश फाउंडेशन की ओर से नारायणा हेल्थ बेंगलुरु और DKMS BMST फाउंडेशन इंडिया के डॉ. सुनील भट की अगुवाई में डॉक्टरों की एक टीम के…
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के बाद अब तक हुए लोकसभा चुनाव में पूर्व प्रधानमंत्री व भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेयी पर केंद्रित चुनावी नारों ने मतदाताओं को बेहद प्रभावित किया है। वर्ष 2004 से लेकर 2024 तक हुए लोकसभा चुनाव में अटल बिहारी वाजपेयी से संबंधित नारों की बहार रही है। यह लोगों को भाजपा के साथ कनेक्ट करने में मददगार साबित हुआ है। एक प्रभावी नारा, जो हर लोकसभा चुनाव में गूंजता है वह है, ‘नजर अटल पर, वोट कमल पर ‘। यह 2004 के लोकसभा चुनाव में आया था। चुनावी नारे हो या स्लोगन, इसे कुछ इस अंदाज में…
रायपुर। पूर्व संगठन महामंत्री अरुण सिसोदिया के आरोपों पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी में किसी तरह का कोई गबन या घोटाला नहीं हुआ है। जो भी भुगतान प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से किया गया वह एक वैधानिक अनुबंध के तहत किया गया। प्रदेश कांग्रेस के एक पूर्व पदाधिकारी ने जो भी शिकायत की है वह दरअसल, भाजपा स्लीपर सेल का दुष्प्रचार है। बघेल ने कहा है कि पार्टी की अंदरूनी और वैधानिक अनुबंध पर इस तरह की शिकायत करना और फिर उसे मीडिया में प्रचारित प्रसारित करना पार्टी के अनुशासन के खिलाफ…
बिलासपुर। उत्तर प्रदेश के हाथरस में आयोजित 52वीं राष्ट्रीय सीनियर महिला हैंडबाल प्रतियोगिता में भारतीय रेलवे टीम सिरमौर रही। विजेता टीम में पांच खिलाड़ी दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की शामिल थीं। जिनका प्रदर्शन शानदार रहा। जीत में उनकी भूमिका अहम रही। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की इन महिला हैंडबाल खिलाड़ियों में टेक्नीशियन विभाग की काजल, निकी, पंकज, गौरव, यांत्रिक विभाग की मीनू शामिल रहीं। इस शानदार प्रदर्शन के बाद खिलाड़ी लौट गईं है। भारतीय रेलवे के साथ ही दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे जोन हमेशा से खेल एवं खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देता है। प्रतियोगिता के साथ अभ्यास के लिए भी पर्याप्त…
बलौदा। रात्रि लगभग एक बजे ड्राइवर पर हमला कर वाहन से 200 लीटर डीजल व नगदी पैसे लूट कर लुटेरे बोलेरो वाहन से फरार हो गए। पुलिस अपराध दर्ज कर मामले की विवेचना कर रही है। पुलिस से मिली जनकारी के अनुसार घटना अकलतरा रोड एसएस व्ही हॉस्पिटल के पास की है। जगेश्वर कुर्मी पिता शिवसागर कुर्मी ( 35 वर्ष) ग्राम मजगवां थाना रहली जिला सागर मध्यप्रदेश का रहने वाला है । वह डीएस कंस्टक्शन कंपनी में ड्राइवर है । इस कंपनी का कार्य बीएसएनएल के अंतर्गत बलौदा से अकलतरा रोड मे चल रहा है । 21 मार्च को अकलतरा…
रायपुर। राजधानी रायपुर में आत्महत्या की कोशिश का ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें ऐन मौके पर पहुंची डायल 112 की पुलिस ने फांसी के फंदे पर झूलने जा रही महिला की जान बचा ली। इसके बाद पुलिस ने महिला को रायपुर एम्स में किया, जहां उसका उपचार किया जा रहा है। दरअसल, घर में पति से विवाद के बाद महिला ने अपने आपको कमरे के अंदर बंद कर लिया। इसके बाद महिला आत्महत्या के लिए फांसी के फंदे पर झूल गई। इसी दौरान महिला के पति ने डायल 112 पर इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही डायल 112 से…
रायपुर। छत्तीसगढ़ लोकसेवा आयोग ने 11 फरवरी 2024 को लिए गए प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम अपनी अधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है। आयोग द्वारा जारी परिणाम में मुख्य परीक्षा के लिए कुल 3597 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। छत्तीसगढ़ लोकसेवा आयोग की प्रारंभिक परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवार सीजीपीएससी की आधिकारिक साइट psc.cg.gov.in पर नतीजे देख सकते हैं। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा संघ लोक सेवा आयोग की तर्ज पर इस बार प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम जारी किए गए हैं। मुख्य परीक्षा के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों के अनुक्रमांक और नाम के साथ ही वर्गवार और उपवर्गवार…
देवास। देवास जिले की भाजपा नेत्री के खिलाफ उज्जैन में धोखाधड़ी का केस दर्ज हुआ है। महिला नेत्री का नाम पूजा बताया जा रहा है। आधार कार्ड में फर्जीवाड़ा कर लाखों रुपयों की धोखाधड़ी के आरोप है। बताया जा रहा है कि उक्त महिला भाजपा की पदाधिकारी है। उन्हें एक विधायक ने ही पद दिलवाया था। खबर मिलने के बाद उक्त महिला नेत्री को पदमुक्त करने की बात सामने आ रही है। इस संबंध में अधिकृत पत्र जारी नहीं किया गया है। इधर, बुधवार रात को कंजर डेरा पर अवैध शराब व आपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण को लेकर टीआई रंजना…
रायपुर : बस्तर लोकसभा क्षेत्र के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा व्यय प्रेक्षक नियुक्त व्यय प्रेक्षक ने बस्तर पहुंचकर निर्वाचन व्यय लेखा मॉनिटरिंग दलों की ली बैठक, अंतरराज्यीय सीमा पर कड़ी चौकसी के दिए निर्देश रायपुर 21 मार्च 2024 भारत निर्वाचन आयोग द्वारा बस्तर लोकसभा क्षेत्र के लिए भारतीय राजस्व सेवा के 2009 बैच के अधिकारी श्री आशुतोष प्रधान को व्यय प्रेक्षक नियुक्त किया गया है। व्यय प्रेक्षक श्री आशुतोष प्रधान ने बस्तर लोकसभा क्षेत्र पहुंचकर आज जगदलपुर में निर्वाचन व्यय लेखा मॉनिटरिंग दलों की बैठक ली तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अंतरराज्यीय सीमाओं में विशेष चौकसी सुनिश्चित करने के…
रायपुर। संभागीय संयुक्त संचालक रायपुर ने शिक्षा संभाग के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों से संकुल स्तर पर संचालित शालाओं के एकल शिक्षकीय शालाओं,शिक्षक विहीन और अतिशेष शिक्षकों की जानकारी तत्काल 22मार्च तक मंगवाई है।
भोपाल । मध्यप्रदेश विधानसभा में प्रमुख सचिव अवधेश प्रताप सिंह ने खिलाडि़यों का उत्साहवर्द्धन करते हुए उल्लेख किया कि खेलों से व्यक्ति के जीवन में चुनौतियों का सामना करने की क्षमता तथा शारीरिक दृढ़ता बढ़ती है। माउंटेन सायकिलिंग चुनौतिपूर्ण स्पर्धा है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार सिंह से भोपाल डिस्ट्रिक्ट सायकिलिंग एसोसियेशन के अध्यक्ष एस एन सिंह द्वारा उक्त राष्ट्रीय स्पर्धा के लिये चयनित एमटीबी टीम के खिलाडियों के साथ प्रस्थान पूर्व भेंट की गयी। इस अवसर पर सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय सायकिलिंग स्पर्धा में भाग लेने जा रहे मध्य प्रदेश के खिलाड़ी मेहनती हैं और मेहनत तथा लगन के…
देहरादून । उत्तराखंड लोकसभा चुनाव में भाजपा और कांग्रेस पूरी तरह से तैयार है। बीजेपी ने उत्तराखंड में गढ़वाल, टिहरी, अल्मोड़ा समेत पांचों सीटों पर प्रत्याशियों को चुनावी मैदान में उतार दिया है। लेकिन, कांग्रेस ने अभी तक हरिद्वार और नैनीताल सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है। आपको बता दें कि हरिद्वार से बीजेपी की ओर से त्रिवेंद्र सिंह रावत चुनावी मैदान में हैं, जबकि नेनीताल संसदीय सीट से अजय भट्ट चुनाव लड़ रहे हैं। बीते दो दिन लगातार बैठक पर बैठक के बाद भी कांग्रेस हरिद्वार और नैनीताल सीट पर अपना प्रत्याशी तय नहीं कर पाई है।…
लखनऊ। लोकसभा चुनाव के बीच एक तरफ पल्लवी पटेल ने सपा को झटका दिया है तो दूसरी तरफ अखिलेश यादव की सपा को यूपी से पांच दशक पुरानी पार्टी का समर्थन मिला है। लोकसभा चुनाव में सपा को लोक दल ने समर्थन देने का ऐलान किया है। लोक दल के मुखिया सुनील सिंह ने गुरुवार को लोकसभा चुनाव में सपा और इंडिया गठबंधन को समर्थन देने का ऐलान किया। सुनील सिंह ने इस दौरान जयंत चौधरी की राष्ट्रीय लोकदल को डुप्लीकेट पार्टी बताया। इस अवसर पर सपा प्रमुख ने कहा कि चैौधरी चरण सिंह की असली पार्टी लोकदल सपा के…
रामपुर । डेढ़ साल में पांच मामलों में सजा के बाद आजम खान को गुरुवार को बड़ी राहत मिल गई। रामपुर की एक अदालत ने चर्चित डूंगरपुर मामले में पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खान समेत सभी आठ आरोपियों को बरी कर दिया है। रामपपुर के चर्चित डूंगरपुर प्रकरण में आजम खान और अन्य के खिलाफ 12 मुकदमे दर्ज हुए थे। इसमें से एक मुकदमे में सभी आरोपियों को पहले बरी किया जा चुका है, जबकि दूसरे मामले में आजम खान को सात साल की सजा और आठ लाख का जुर्माना लगाया जा चुका है। आजम सहित चार लोगों को इसमें…
रायपुर। देश भर में बुलेट रानी के नाम से मशहूर तमिलनाडु की राजलक्ष्मी मंदा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रभावित होकर नई दिल्ली तक बुलेट यात्रा शुरू की है। बुधवार को वे छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंचीं। यहां से बलौदाबाजार होकर बिलासुपर के लिए रवाना हो गई। इस दौरान भारतीय जनता युवा मोर्चा दक्षिण पलारी संडी ने खरतोरा में बुलेट रानी का जोरदार स्वागत किया। बुलेट रानी राजलक्ष्मी ने मोदी जी के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विकसित और संकल्पित भारत को लेकर आगे बढ़ रहे हैं, उन्हें पुनः तीसरी बार प्रधानमंत्री के रूप में देश…
रायपुर। राज्य में सत्ता से बेदखल होने के बाद कई नेताओं ने कांग्रेस से किनारा कर भाजपा का दामन थाम लिया है। इस बीच मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस में बिखराव है, डूबती नैया है। इनकी नाव में छेद हो रहा, पानी भर रहा है। लोग कांग्रेस छोड़कर जा रहे हैं। इतना बिखराव है कि पूर्व सीएम (भूपेश बघेल) के सामने कार्यकर्ताओं की नाराजगी देखी जा रही है। इतना पीड़ित हैं कि उनके सामने बोलना पड़ रहा कि पांच साल में आपने कार्यकर्ताओं को पूछा नहीं। मुख्यमंत्री साय ने यह बात बुधवार को…
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आयकर विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। गुरुवार तड़के रायपुर और राजनांदगांव में आयकर विभाग ने छापा मारा। बताया जा रहा है कि आइटी ने जमीन कारोबार और फाइनेंस से जुड़े कारोबारियों के ठिकानों पर दबिश दी है। बताया जा रहा है कि आयकर विभाग ने रायपुर में रियल इस्टेट कारोबारी चंदू दाऊ के ठिकानों पर छापा मारा। पिछली सरकार में चंदू दाऊ की पावरफुल लोगों में अच्छी पैठ रही है। चर्चा है कि सत्ता के क़रीब रहे कुछ पूर्व नौकरशाह और कारोबारियों के निवेश संबंधी कड़ी जुड़ने की वजह से आयकर की टीम पहुंची। इसके अलावा…
बालोद। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत कन्या विवाह के निर्धारित राशि 50 हजार रुपये में खर्च राशि में बदलाव किया गया है। बदलाव के बाद वधु के बैंक खाते में अब 21 हजार नहीं बल्कि 35 हजार रुपये की राशि ट्रांसफर की जाएगी। वहीं सात हजार रुपये उपहार सामग्री पर व्यय और 8 हजार रुपये विवाह आयोजन व्यवस्था एवं परिवहन पर व्यय किया जाएगा। यह आदेश आगामी वर्ष 2024-25 यानि कि 1 अप्रैल 2024 से लागू हो जाएगी। उल्लेखनीय हो कि पहले वधू के खाते में 21 हजार रुपये की राशि भुगतान की जाती थी, और 15 हजार रुपये की…
बिलासपुर। शासकीय ई राघवेंद्र राव स्नातक विज्ञान महाविद्यालय (साइंस कालेज) के छात्रों ने पार्किंग शुल्क को लेकर प्राचार्य डा.ज्योति रानी सिंह का बुधवार को घेराव किया। ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि कैंपस में सुविधायुक्त पार्किंग व्यवस्था नहीं है, फिर भी 150 रुपये शुल्क लिया जा रहा है। छात्रावास अधीक्षक कलीम अल्लाह खान पर भी लापरवाही का आरोप लगाया। आर्या पैनल के सदस्यों ने प्राचार्य को कई अन्य समस्याएं भी गिनाई। जिसमें गेट के पास पान दुकान को भी अनुचित ठहराया। छात्र प्रवीण राठिया, पुष्पेन्द्र, तेजस, अजीत, ओम प्रकाश, आयुश, ऋतु भारती, विधि अन्य छात्र-छात्राओं ने कहा कि महाविद्यालय के छात्रावास…
रायपुर। रायपुर और दुर्ग से सात मोबाइल फोन चोरी करने वाले साहेबगंज (झारखंड) गिरोह के पांच आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एक आरोपित नाबालिग है। भीड़-भाड़ वाले स्थानों में मौके का फायदा उठाकर मोबाइल चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। पुलिस ने शिवा महतो, जतन कुमार महतो, बिरझू सिंह और राहत कुमार महतो को पकड़ा है। सभी साहेबगंज झारखंड के रहने वाले हैं। इनका एक गिरोह काम करता है। इसके लिए साहेबगंज में चोरी की ट्रेनिंग दी जाती है। इसके बाद उनको हर महीने सैलरी भी दी जाती है। वे वहां से दूसरे जगहों पर में आकर…
रायपुर। लोकसभा चुनाव 2024 से पहले छत्तीसगढ़ कांग्रेस में घमासान मचा हुआ है। घमासान मचने का सबसे बड़ा कारण पूर्व सीएम और राजनांदगांव से लोकसभा उम्मीदवार भूपेश बघेल है। दरअसल भूपेश बघेल इन दिनों न सिर्फ भाजपा के निशाने पर हैं, बल्कि अपने ही नेताओं के आरोपों से घिरे हुए हैं। एक के बाद एक पूर्व सीएम बघेल पर कई आरोप लग रहे हैं और तो और अब राजनांदगांव सीट से उनकी टिकट काटने की मांग होने लगी है। भूपेश बघेल की टिकट काटने को लेकर दिग्गज कांग्रेस नेता और पीसीसी डेलीगेट्स रामकुमार शुक्ला ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन…
जगदलपुरl आदिवासी बहुल बस्तर लोकसभा में पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं की जनसंख्या अधिक है। महिला-पुरुष मतदाता संख्या के मामले में भी अनुपातिक दृष्टि प्रति एक हजार पुरुष मतदाताओं के पीछे 1080 महिला मतदाता हैं। महिला मतदाताओं की संख्या पिछले कुछ चुनावों में बढ़ी है, ऐसा भी नहीं है बल्कि बस्तर लोकसभा क्षेत्र में पहले आम चुनाव के समय से यह स्थित बनी हुई है। इसके बाद भी संसदीय चुनाव लड़ने में न तो महिलाएं रुचि दिखाती हैं न ही भाजपा-कांग्रेस जैसी पार्टियां की महिलाओं को चुनाव लड़ाने में दिलचस्पी है। इस बार भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लता उसेंडी को भी…
सार्वजनिक संपत्तियों से 1.99 लाख बैनर, पोस्टर व वॉल राइटिंग तथा निजी संपत्तियों से 1.16 लाख हटाए गए रायपुर । राज्य में लोकसभा आम निर्वाचन के लिए आदर्श आचार संहिता के प्रभावी होने के बाद से संपत्ति विरूपण अधिनियम के तहत सार्वजनिक और निजी संपत्तियों से वॉल राइटिंग, पोस्टर और बैनर हटाने की कार्यवाही द्रुत गति से जारी है। राज्य में इन दोनों तरह की संपत्तियों से 20 मार्च तक कुल तीन लाख 14 हजार 674 प्रचार सामग्रियां हटाई गई हैं। सार्वजनिक संपत्तियों से संबंधित एक लाख 99 हजार 154 और निजी संपत्तियों से संबंधित एक लाख 15 हजार 520…
पहले दिन कोई नामांकन नहीं रायपुर । लोकसभा आम निर्वाचन के तहत छत्तीसगढ़ में प्रथम चरण के निर्वाचन के लिए आज अधिसूचना जारी हो गई है। प्रदेश में प्रथम चरण में बस्तर लोकसभा क्षेत्र में 19 अप्रैल को मतदान होगा। बस्तर लोकसभा क्षेत्र के लिए निर्वाचन की अधिसूचना जारी होने के साथ ही आज से वहां नामांकन दाखिले की प्रक्रिया शुरू गई है। आज पहले दिन किसी भी प्रत्याशी द्वारा कोई नामांकन दाखिल नहीं किया गया। बस्तर लोकसभा क्षेत्र के लिए उम्मीदवार 27 मार्च तक अपना नामांकन दाखिल कर सकते हैं। शासकीय अवकाश दिवसों को छोड़कर कार्यालयीन दिवसों में प्रातः…
रायपुर । राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने आज यहां राजभवन के दरबार हाल में आयोजित समारोह में नवनियुक्त राज्य सूचना आयुक्त नरेंद्र कुमार शुक्ल एवं आलोक चन्द्रवंशी को राज्य सूचना आयुक्त पद की शपथ दिलाई। मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने शपथ प्रक्रिया पूर्ण कराई। शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल के सचिव यशवंत कुमार, सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव डी.डी. सिंह, पूर्व मुख्य सूचना आयुक्त एम. के. राउत, सरजियस मिंज, पूर्व राज्य सूचना आयुक्त एस. के. तिवारी, ए.के. अग्रवाल, मोहन पवार, मनोज त्रिवेदी, धनवेंद्र जायसवाल, राज्य सूचना आयोग के सचिव गोपाल वर्मा सहित आई.पी. मिश्रा, राकेश चतुर्वेदी, डॉ. सुरेंद्र शुक्ल, एल.एन. तिवारी,अंजनी…
रायपुर : लोकसभा आम निर्वाचन-2024 : संपत्ति विरूपण अधिनियम के तहत राज्य में अब तक हटाए गए 3.15 लाख बैनर, पोस्टर और वॉल राइटिंग सार्वजनिक संपत्तियों से 1.99 लाख बैनर, पोस्टर व वॉल राइटिंग तथा निजी संपत्तियों से 1.16 लाख हटाए गए रायपुर. 20 मार्च 2024 राज्य में लोकसभा आम निर्वाचन के लिए आदर्श आचार संहिता के प्रभावी होने के बाद से संपत्ति विरूपण अधिनियम के तहत सार्वजनिक और निजी संपत्तियों से वॉल राइटिंग, पोस्टर और बैनर हटाने की कार्यवाही द्रुत गति से जारी है। राज्य में इन दोनों तरह की संपत्तियों से 20 मार्च तक कुल तीन लाख 14…
रायपुर : लोकसभा आम निर्वाचन-2024 : छत्तीसगढ़ में पहले चरण के निर्वाचन के लिए अधिसूचना जारी पहले दिन कोई नामांकन नहीं रायपुर 20 मार्च 2024 लोकसभा आम निर्वाचन के तहत छत्तीसगढ़ में प्रथम चरण के निर्वाचन के लिए आज अधिसूचना जारी हो गई है। प्रदेश में प्रथम चरण में बस्तर लोकसभा क्षेत्र में 19 अप्रैल को मतदान होगा। बस्तर लोकसभा क्षेत्र के लिए निर्वाचन की अधिसूचना जारी होने के साथ ही आज से वहां नामांकन दाखिले की प्रक्रिया शुरू गई है। आज पहले दिन किसी भी प्रत्याशी द्वारा कोई नामांकन दाखिल नहीं किया गया। बस्तर लोकसभा क्षेत्र के लिए उम्मीदवार…
रायपुर : राज्यपाल श्री हरिचंदन ने श्री शुक्ल एवं श्री चन्द्रवंशी को राज्य सूचना आयुक्त के पद की शपथ दिलाई रायपुर, 20 मार्च 2024 राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन ने आज यहां राजभवन के दरबार हाल में आयोजित समारोह में नवनियुक्त राज्य सूचना आयुक्त श्री नरेंद्र कुमार शुक्ल एवं श्री आलोक चन्द्रवंशी को राज्य सूचना आयुक्त पद की शपथ दिलाई। मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन ने शपथ प्रक्रिया पूर्ण कराई। शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल के सचिव श्री यशवंत कुमार, सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव श्री डी.डी. सिंह, पूर्व मुख्य सूचना आयुक्त श्री एम. के. राउत, श्री सरजियस मिंज, पूर्व राज्य…
कलेक्टर श्री अग्रवाल अचानक पहुंचे सीएमएचओ ऑफिस कार्यालय में 24 कर्मचारी कार्यालयीन समय में रहे अनुपस्थित कलेक्टर ने सभी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के दिए निर्देश गरियाबंद 20 मार्च 2024/कलेक्टर श्री दीपक अग्रवाल ने आज सुबह सवा दस बजे मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय गरियाबंद पहुंचकर औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालयीन समय में मौजूद अधिकारी कर्मचारियों की जानकारी ली। कलेक्टर के निरीक्षण के द्वारा एनएचएम शाखा के 13 एवं सीएमएचओ कार्यालय के 11 कर्मचारी कार्यालयीन समय में अनुपस्थित पाए गए। इस पर कलेक्टर ने अनुपस्थित कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।…
बलिया । यूपी के बलिया से मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां सरकारी एम्बुलेंस के ड्राइवर ने एक वृद्ध के शव को घर से दो किमी पहले ही उतार दिया। घर तक जाने की पक्की सड़क होने के बावजूद ड्राइवर ने जबरिया ऐसा किया। इसके बाद परिजनों ने शव को ठेले पर लादकर घर पहुंचाया। वहीं किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। वीडियो वायरल होने के बाद विभाग ने छानबीन शुरू कर दी है। इलाके के बहदुरा निवासी 70 वर्षीय हीरालाल राजभर की दो दिन पहले तबीयत खराब हो गई। परिजन…
देहरादून । कांग्रेस लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू होने तक भी हरिद्वार और नैनीताल संसदीय सीट पर फंसा टिकटों पर पेच नहीं सुलझा पाई है। मंगलवार को कई दौर के मंथन के बावजूद, दोनों सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा नहीं हो पाई। नेता अब बुधवार शाम तक टिकट घोषित होने का दावा कर रहे हैं। नई दिल्ली में मंगलवार को प्रदेश के प्रमुख नेताओं ने प्रभारी कुमारी शैलजा और स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष भक्त चरण दास के साथ बैठकर हरिद्वार तथा नैनीताल लोकसभा सीट को लेकर फिर मंथन किया। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, नेता विपक्ष यशपाल…
हल्द्वानी । उत्तराखंड लोकसभा चुनाव में मतदाताओं को अपने पाले में लाना और महंगे दाम की चीजें खिला-पिलाकर उन्हें रिझाना अब नेताजी के लिए आसान नहीं होगा। निर्वाचन आयोग ने इन सभी वस्तुओं के दाम तय कर दिए हैं। प्रत्याशी प्रति वोटर पर चाय से लेकर खाना, रहना, बिल्ला, झंडा, बैनर यहां तक कि फूल-मालाओं तक पर कितना खर्च कर सकते हैं इसकी गाइडलाइन जारी कर दी है। साथ ही ढोलक से लेकर बैंड और डीजे तक की कीमत तय कर दी गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से जारी निर्देश के मुताबिक प्रत्याशियों के एक-एक खर्च का हिसाब…
भोपाल । मध्यप्रदेश में लोकसभा चुनाव के पहले चरण के तहत छह संसदीय क्षेत्रों में चुनाव संबंधी अधिसूचना आज जारी होने के साथ ही नामांकनपत्र दाखिले की प्रक्रिया प्रारंभ हो गयी। राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के अनुसार पहले चरण में सीधी, शहडोल, जबलपुर, मंडला, बालाघाट और छिंदवाड़ा संसदीय क्षेत्रों में चुनाव होगा। अधिसूचना जारी होने के साथ ही अब प्रत्याशी नामांकनपत्र भर सकेंगे। इन छह क्षेत्रों में नामांकनपत्र 27 मार्च तक दाखिल किए जा सकेंगे। इसके अगले दिन 28 मार्च को नामांकनपत्रों की जांच होगी। नाम वापसी की अंतिम तारीख 30 मार्च है। पहले चरण के लिए मतदान…
रायपुर। कांग्रेस के भीतर अंतर्कलह और कार्यकर्ताओं की नाराजगी अब मंचों पर खुलकर सामने आ रही है। सीट बदलने के बाद कांग्रेसी नेता अपने ही घर में घिर रहे हैं। राजनांदगांव की सभा में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने ही बाहरी प्रत्याशी होने का आरोप लगा दिया। कांग्रेस के भीतर उपजे इस अंतर्कलह के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने एक्स पोस्ट पर लिखा है कि जो अपने दरी उठाने वाले कार्यकर्ताओं के नहीं हो सके, वे जनता के क्या होंगे। इस मामले पर मुख्यमंत्री ने पूर्व सीएम को सवालों के घेरे में खड़ा किया है। इससे…
बिलासपुरl छत्तीसगढ़ के बिलासपुर लोकसभा एकमात्र ऐसी संसदीय सीट है, जहां वर्ष 1996 से आज तक हुए चुनाव में भाजपा व कांग्रेस चेहरा बदलते रही है। राजनीतिक रूप से लिए जाने वाले निर्णय में कांग्रेस हर बार असफल साबित हो रही है। राष्ट्रीय राजनीति में बनने वाले माहौल और मुद्दों का असर, ऐसा कि मतदाताओं का रुझान भाजपा के पक्ष में ही आ रहा है। भाजपा के अभेद गढ़ को भेदने के लिए कांग्रेस प्रत्येक लोकसभा चुनाव में चेहरा बदल-बदलकर प्रयोग कर रही है। चेहरा बदलने के बाद भी असफलता ही हाथ लग रही है। चेहरा बदलने में भाजपा भी…
बिलासपुर। प्रदेश सरकार की ओर से चलाए जा रहे श्री रामलला दर्शन यात्रा योजना के खिलाफ पेश जनहित याचिका को हाईकोर्ट के डबल बेंच ने खारिज कर दिया है। योजना को धर्मनिरपेक्षता के खिलाफ बताते हुए हाई कोर्ट में याचिका पेश की गई थी। राज्य सरकार की ओर से प्रदेश वासियों के लिए श्री रामलला दर्शन योजना शुरू की गई है। इस संबंध में 10 जनवरी को कैबिनेट में प्रस्ताव पास किया गया। कैबिनेट की बैठक में लिए गए निर्णय को एक धर्म के लोगों को सरकार की ओर से निश्शुल्क यात्रा कराए जाने को धर्मनिरपेक्षता के खिलाफ बताते हुए…
रायपुर। राजधानी रायपुर जिले के 30 से अधिक स्वामी आत्मानंद स्कूल में संविदा शिक्षकों की भर्ती पांच माह पहले आवेदन मंगवाए गए हैं, लेकिन इसकी भर्ती अभी तक नहीं हो पाई है। कुल 71 पदों पर भर्ती होनी है। अब आखिरकार पांच माह के लंबे इंतजार के बाद पात्र-अपात्र की सूची जारी की है। जानकारी के अनुसार इस भर्ती के लिए 4762 फार्म आए थे। इनमें से 1603 पात्र हैं। वहीं अपात्र उम्मीदवार दावा आपत्ति 28 मार्च तक कर सकते हैं। शिक्षा विभाग के अधिकारियों का मुताबिक 71 पद के लिए होने भर्ती प्रक्रिया में बदलाव किया है। इस वजह…
जगदलपुर। चार दशक से बस्तर का क्षेत्र नक्सलवाद की धमक के कारण भी देश-दुनिया में चर्चित रहा है। जिला मुख्यालय जगदलपुर को संस्कारधानी कहा जाता है। आजादी के पहले यह बस्तर रियासत की राजधानी थी। प्रथम चुनाव से लेकर 1971 के पांचवें चुनाव तक यहां की राजनीति में राजमहल का जबरदस्त प्रभाव रहा। तब मां दंतेश्वरी के माटी पुजारी, आदिवासियों के भगवान के नाम से चर्चित महाराजा स्वर्गीय प्रवीरचंद भंजदेव के इशारे पर चुनाव में जीत-हार तय होती थी। प्रवीरचंद भंजदेव जब तक जिंदा थे, कांग्रेस की दाल नहीं गली। 1952 के पहले आम चुनाव में प्रवीरचंद भंजदेव ने राजदरबारी…
रायपुर। इस वर्ष का लोकसभा चुनाव वर्ष 2019 की तुलना में प्रत्याशियों के लिए 20 प्रतिशत महंगा हो गया है। समोसे से लेकर स्पेशल थाली, काफी, पोहा, पूड़ी सब्जी सहित अन्य नाश्ते की सामग्री की कीमतों में बढ़ोतरी हो गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी के अनुसार पिछले लोकसभा चुनाव में जो समोसा आठ रुपये था, उसकी कीमत वर्तमान में 10 रुपये हो गई है। इसी प्रकार 100 रुपये की स्पेशल थाली इस वर्ष 160 रुपये कर दी गई है। साथ ही सामान्य थाली भी 25 रुपये महंगी हो गई है। हाफ काफी की कीमत तो दोगुनी हो गई है। लोकसभा…
रायपुर। सड़क दुर्घटना में घायलों की मदद के लिए लोगों में जनजागरूकता लाने के लिए रायपुर पुलिस ने नई पहल शुरू की गई है। इस पहल के अंतर्गत सड़क दुर्घटना में घायलों की मदद करने वाले व्यक्तियों को गुड सेमेरिटंस अर्थात नेक व्यक्ति के रूप में प्रोत्साहित व पुरस्कृत जाएगा। पहल के अंतर्गत एसएसपी संतोष सिंह ने सड़क दुर्घटना में घायलों को त्वरित सहायता पहुंचा कर जान बचाने वाले छह गुड सेमेरिटंस को कंट्रोल रूम में सम्मानित किया गया। दशरथ साहू, खिलेश्वर महंत, कार्तिक कुमार, रविकुमार साहू, गोविंदा साहनी और पार्थ वैष्णव को एसएसपी ने सम्मानित किया। इस दौरान एएसपी…
बस्तर लोकसभा क्षेत्र के लिए अभ्यर्थी कर सकेंगे नामांकन दाखिल रायपुर । लोकसभा निर्वाचन 2024 के प्रथम चरण के लिए 20 मार्च को अधिसूचना जारी होगी। राज्य में लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत प्रथम चरण में बस्तर लोकसभा क्षेत्र में 19 अप्रैल को मतदान होगा। कंगाले ने बताया कि प्रथम चरण अंतर्गत बस्तर लोकसभा क्षेत्र में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन के लिए समस्त आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की जा रही है । बस्तर लोकसभा क्षेत्र में निर्वाचन के लिए 4 सहायक मतदान केंद्र सहित कुल 1961 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने बताया कि अधिसूचना…
रायपुर । छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड रायपुर द्वारा आयोजित हाईस्कूल, हायर सेकेण्डरी पत्राचार पाठ्यक्रम परीक्षा 2024 तथा उर्दू अदीब, उर्दू माहिर प्रमाण-पत्र परीक्षा 2024 अब 14 मई 2024 से प्रारंभ होगी। लोकसभा निर्वाचन की घोषणा के बाद पूर्व में जारी समय-सारिणी में संशोधन किया गया है। छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड के प्रभारी सचिव श्री पी. पी. द्विवेदी ने बताया है कि प्रदेश में तीन चरणों में मतदान की घोषणा की गई है। मतदान की तिथियों को दृष्टिगत रखते हुए परीक्षा समय-सारिणी में संशोधन किया गया है। छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड द्वारा आयोजित परीक्षाएं 14 मई से प्रारंभ होकर 27 मई तक जारी रहेगी।…
रायपुर । लोकसभा चुनाव-2024 के संचालन हेतु राज्य सरकार के समस्त पुलिस अधिकारी निर्वाचन आयोग में प्रतिनियुक्ति पर माने जाएंगे तथा आयोग के नियंत्रण में रहेंगे। इस संबंध में छत्तीसगढ़ शासन के गृह विभाग द्वारा मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर, अटलनगर से आज इस आशय के अधिसूचना जारी कर दी गई है। लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा के प्रावधान के अनुसरण में तथा भारत निर्वाचन आयोग के परिपत्र में दिए गए निर्देशों को दृष्टिगत रखते हुए, लोकसभा चुनाव-2024 के संचालन हेतु राज्य सरकार द्वारा पदाभिहीत समस्त पुलिस अधिकारी, ऐसे निर्वाचन की अपेक्षा करने वाली अधिसूचना दिनांक से प्रारंभ होकर एवं…
रायपुर । बच्चों के व्याधिक्षमत्व, पाचन शक्ति, स्मरण शक्ति, शारीरिक शक्ति वर्धन एवं रोगों से बचाव के लिए शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय चिकित्सालय रायपुर में आज 1720 बच्चों को स्वर्णप्राशन कराया गया। आयुर्वेद महाविद्यालय चिकित्सालय के कौमारभृत्य विभाग द्वारा हर पुष्य नक्षत्र तिथि में शून्य से 16 वर्ष के बच्चों को स्वर्णप्राशन कराया जाता है। स्वर्णप्राशन के साथ ही शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. लवकेश चन्द्रवंशी ने बच्चों के स्वास्थ्य का परीक्षण भी किया। शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय चिकित्सालय परिसर में प्राचार्य प्रो. डॉ. जी.आर. चतुर्वेदी, चिकित्सालय अधीक्षक प्रो. डॉ. प्रवीण कुमार जोशी और कौमारभृत्य विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. नीरज अग्रवाल के निर्देशन में…
रायपुर । मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने लोकसभा आम निर्वाचन के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कार्यवाही किए जाने के संबंध में सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इन दिशा-निर्देशों के परिपालन में राज्य में विभिन्न प्रवर्तन एजेंसियों के माध्यम से धन और वस्तुओं के अवैध परिवहन तथा संग्रहण पर कड़ी नजर रखी जा रही है। प्रदेश में लागू आदर्श आचार संहिता के अंतर्गत निगरानी दलों द्वारा सघन जाँच की कार्यवाही लगातार जारी है। राज्य में लोकसभा निर्वाचन 2024 के लिए आदर्श आचार संहिता प्रभावशील होने के बाद से…
विभागीय नोडल अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण रायपुर । लोकसभा आम निर्वाचन-2024 के दौरान विभिन्न माध्यमों से प्राप्त निर्वाचन संबंधी शिकायतों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने के लिए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय द्वारा ‘कंप्लेंट मॉनिटरिंग सिस्टम’ सॉफ्टवेयर तैयार किया गया है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले के दिशा-निर्देशों के अनुरूप अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री नीलेशकुमार महादेव क्षीरसागर और संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी पी.एस. ध्रुव ने आज प्रशिक्षण आयोजित कर विभागीय नोडल अधिकारियों को शिकायतों के त्वरित निराकरण के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। ‘कंप्लेंट मॉनिटरिंग साफ्टवेयर’ के माध्यम से निर्वाचन संबंधी शिकायतों के प्रभावी निराकरण के संबंध…
रायपुर : राज्य में आदर्श आचार संहिता प्रभावी होने के बाद से निगरानी दलों द्वारा दो करोड़ रुपए से अधिक की नगदी और वस्तुएं जब्त रायपुर, 19 मार्च 2024 मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने लोकसभा आम निर्वाचन के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कार्यवाही किए जाने के संबंध में सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इन दिशा-निर्देशों के परिपालन में राज्य में विभिन्न प्रवर्तन एजेंसियों के माध्यम से धन और वस्तुओं के अवैध परिवहन तथा संग्रहण पर कड़ी नजर रखी जा रही है। प्रदेश में लागू आदर्श आचार…
रायपुर : छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड द्वारा आयोजित परीक्षाएं अब 14 मई से रायपुर, 19 मार्च 2024 छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड रायपुर द्वारा आयोजित हाईस्कूल, हायर सेकेण्डरी पत्राचार पाठ्यक्रम परीक्षा 2024 तथा उर्दू अदीब, उर्दू माहिर प्रमाण-पत्र परीक्षा 2024 अब 14 मई 2024 से प्रारंभ होगी। लोकसभा निर्वाचन की घोषणा के बाद पूर्व में जारी समय-सारिणी में संशोधन किया गया है। छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड के प्रभारी सचिव श्री पी. पी. द्विवेदी ने बताया है कि प्रदेश में तीन चरणों में मतदान की घोषणा की गई है। मतदान की तिथियों को दृष्टिगत रखते हुए परीक्षा समय-सारिणी में संशोधन किया गया है। छत्तीसगढ़ मदरसा…
रायपुर : समस्त पुलिस अधिकारी निर्वाचन आयोग में प्रतिनियुक्ति पर माने जाएंगे रायपुर, 19 मार्च 2024 लोकसभा चुनाव-2024 के संचालन हेतु राज्य सरकार के समस्त पुलिस अधिकारी निर्वाचन आयोग में प्रतिनियुक्ति पर माने जाएंगे तथा आयोग के नियंत्रण में रहेंगे। इस संबंध में छत्तीसगढ़ शासन के गृह विभाग द्वारा मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर, अटलनगर से आज इस आशय के अधिसूचना जारी कर दी गई है। लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा के प्रावधान के अनुसरण में तथा भारत निर्वाचन आयोग के परिपत्र में दिए गए निर्देशों को दृष्टिगत रखते हुए, लोकसभा चुनाव-2024 के संचालन हेतु राज्य सरकार द्वारा पदाभिहीत समस्त…
संदिग्ध लेनदेन वाले बैंक अकाउंट पर रहेगी नजर बैंकों को किसी अकाउंट में अचानक राशि के ज्यादा प्रवाह की जानकारी देनी होगी प्रशासन को कलेक्टर श्री अग्रवाल ने बैंकिंग अधिकारियों के बैठक में दिए निर्देश गरियाबंद 19 मार्च 2024/ लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जिले में आचार संहिता प्रभावी होते ही जिला प्रशासन निष्पक्ष और पारदर्शिता के साथ चुनाव संपन्न कराने की तैयारियों में जुट गया है। इसी तारतम्य में कलेक्टर श्री दीपक अग्रवाल ने निर्वाचन प्रक्रिया की शुद्धता को बनाए रखने तथा जिले में निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव कराने के उद्देश्य से आज बैंकिंग अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक निर्देश…
मोहला //- छत्तीसगढ़ प्रदेश शासकीय शिक्षक फेडरेशन मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा जिले में नवनियुक्त जिला शिक्षा अधिकारी श्री एफ. आर. कोसरिया जी से सौजन्य भेंटकर पुष्पगुच्छ देकर आत्मीय हार्दिक स्वागत व अभिनंदन किया गया। नवपदस्थ जिला शिक्षा अधिकारी श्री एफ.आर. कोसरिया जी के स्वागत अभिनंदन के दौरान विकासखंड मोहला के विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री राजेंद्र देवांगन जी, मानपुर विकासखंड के विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री ए. आर. कौर जी व अंबागढ़ चौकी के विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री धीवर सर जी प्रमुख रूप से उपस्थित थे। छत्तीसगढ़ प्रदेश शासकीय शिक्षक फेडरेशन के मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी के जिला पदाधिकारियों व…
हल्द्वानी । राज्य गठन के बाद उत्तराखंड में अब तक हुए चार लोकसभा चुनावों में डाक मतपत्रों में भाजपा हमेशा कांग्रेस से आगे रही है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक उत्तराखंड में अब तक 98787 वोट डाक मतपत्रों के जरिये विभिन्न प्रत्याशियों को प्राप्त हुए। इनमें से 80097 लोगों ने भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में वोट डाले। वहीं 14350 वोट हासिल कर भाजपा के मुकाबले कांग्रेस काफी पीछे रही। 2009 में कांग्रेस के क्लीन स्वीप करने के बावजूद डाक मतपत्रों में भाजपा आगे रही थी। वर्ष 2004 में प्रदेश में जब पहला लोकसभा चुनाव हुआ था तब कुल 5419…
पीलीभीत से वरुण गांधी का टिकट काट सकती है BJP, राहुल के करीबी रहे नेता को मैदान में उतारने की तैयारी
नई दिल्ली । आगामी लोकसभा चुनाव के लिए बिगुल बज चुका है। अप्रैल-मई में वोटिंग के बाद चार जून को नतीजे आने हैं। यूपी में बीजेपी ने ज्यादातर उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है, लेकिन अब जिसपर सबकी नजरें हैं, वे वरुण गांधी हैं। पीलीभीत सीट से वर्तमान सांसद वरुण गांधी लंबे अरसे तक अपनी ही राज्य और केंद्र सरकार के खिलाफ बयान देते रहे। बीच-बीच में उनके पार्टी से नाराज होने की भी जानकारियां सामने आईं। सूत्रों के अनुसार, अब पीलीभीत से बीजेपी वरुण गांधी का टिकट काट सकती है। एबीपी न्यूज ने सूत्रों के हवाले से…
रायपुर । लोकतंत्र कांग्रेस पार्टी के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष हरगुन मेघवानी एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष श्री श्रीकांत कसेर ने बताया कि दिनांक 05.03.2024 को केन्द्रीय कार्यालय न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर में लोकसभा चुनाव के प्रत्याशी खड़े करने के संबंध में बैठक हुई। जिसमें यह तय हुआ कि आने वाले लोकसभा चुनाव में पार्टी लगभग 06 प्रत्याशी खड़े करेगी। जिसमें 03 प्रत्याशियों का नाम संसदीय बोर्ड ने तय किया गया है, जो निम्न है :- श्रीकांत कसेर, लोकसभा राजनांदगांव से मनोज गुप्ता, लोकसभा महासमुंद से श्याम सुंदर साहू, लोकसभा दुर्ग से बांकी के 03 प्रत्याशी के नाम अगली सूची…
भोपाल । लोकसभा चुनाव के पहले चरण के तहत मध्यप्रदेश में छह संसदीय सीटों के लिए कल अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन प्रक्रिया शुरु हो जाएगी। आधिकारिक जानकारी के अनुसार पहले चरण के लिए कल अधिसूचना जारी होने के साथ ही उम्मीदवारों के नामांकन दाखिल करने का सिलसिला शुरु हो जाएगा। नामांकन 27 मार्च तक दाखिल किए जा सकेंगे। इसके अगले दिन 28 तारीख को नामांकन पत्रों की जांच होगी। नाम वापसी की अंतिम तारीख 30 मार्च है। पहले चरण के लिए 19 अप्रैल को मतदान होगा। पहले चरण में मध्यप्रदेश की छह सीटों सीधी, शहडोल, छिंदवाड़ा, मंडला,…
रायपुर। होली का बाजार धीरे-धीरे सजने लगा है। बच्चों की खास पसंद पिचकारी भी अब बिकने लगी है। हालांकि हाल के वर्षो में बाजार से चाइनीज सामान पर लोगों का भरोसा कम हुआ है। पहले चाइनीज पिचकारी का बोलबाला हुआ करता था। दाम कम होने की वजह से इसकी बिक्री अधिक होती थी। क्वालिटी अच्छी नहीं होने के कारण होली आते-आते खराब हो जाती थी। ऐसे में अब अपने देश की पिचकारी खूब भा रही है। लोगों के सोच में भी बदलाव आने से चाइनीज सामान की अपेक्षा भारतीय सामान खरीदने पर जोर दे रहे हैं। सप्ताह के आखिर में…
भिलाई। पुराना बस स्टैंड भिलाई-3 निवासी एक युवक ने ब्रेकअप होने के बाद अपनी पूर्व प्रेमिका पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। आरोपित को इस बात से गुस्सा था कि उससे ब्रेकअप करने के बाद उसका किसी दूसरे युवक से अफेयर शुरू हो गया था। उसकी पूर्व प्रेमिका अपने वर्तमान प्रेमी के साथ दुर्ग से घूमने के बाद वापस अपने घर रायपुर जा रही थी। पुलिस ने बताया कि शताब्दी नगर तेलीबांधा रायपुर निवासी शिकायतकर्ता दीपक सोनवानी रविवार की शाम को सात बजे अपनी प्रेमिका के साथ घूमने के लिए दुर्ग आया हुआ था। यहां से रात करीब 11…
बीजापुर/सुकमा। लोकसभा चुनाव से पहले नक्सली बड़ी वारदात को अंजाम देने की लगातार प्रयास कर रहे हैं, लेकिन सुरक्षा बल के जवानों ने नक्सलियों के मंसूबों पर पानी फेर दिया। दरअसल, छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा पर पुलिस और नक्सलियों के बीच मंगलवार सुबह जबरदस्त मुठभेड़ हुई है। दोनों तरफ से हुई गोलीबारी में 36 लाख के चार इनामी नक्सली मारे गए। हालांकि, सर्चिंग के बाद जवानों ने मौके से एके 47 समेत कई हथियार बरामद किया है। यह मुठभेड़ गढ़चिरौली के कोलामार्का के जंगलों में हुई है। दरअसल, गढ़चिरौली पुलिस को छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा पर कोलामार्का के जंगलों में बड़े नक्सलियों की मौजूदगी…
रायपुर। नई सरकार ने शपथ के दो महीने बाद प्रशासन और पुलिस में बड़ी सर्जरी की। पिछले सरकार में मलाईदार और प्रभावशाली पदों में रहे अधिकारियों को हटा दिया गया। कुछ को बिना विभाग के बैठाया तो कुछ को नक्सल क्षेत्र में पोस्टिंग की गई। यह दावा किया गया था कि पिछली सरकार में जिनके साथ अन्याय हुआ और लूपलाइन में रहे, उन्हें फ्रंट लाइन में लाया जाएगा। जारी तबादला सूची को देखकर ऐसा ही लगा। लेकिन 10 दिन के भीतर ही सूची फिर बदल दी गई। थोक में पुलिस, प्रशासन और अन्य विभाग में किए गए तबादले में संशोधन…
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के पांच लोकसभा क्षेत्र में बहुजन समाज पार्टी के प्रतिबद्ध मतदाताओं की संख्या अधिकतम है। बिलासपुर, जांजगीर, कोरबा व दुर्ग लोकसभा क्षेत्र में बहुजन समाज पार्टी का अच्छा खासा प्रभाव है। विधानसभा और लोकसभा चुनाव में इनकी प्रभावी उपस्थिति के चलते भाजपा व कांग्रेस के उम्मीदवारों की राजनीतिक संभावनाओं के साथ ही समीकरण भी बिगड़ते देखा गया है। खासकर लोकसभा चुनाव के दौरान इनकी मौजूदगी का असर भी दिखाई देता है। बसपा के प्रतिबद्ध मतदाताओं के वोटों के ध्रुवीकरण को लेकर दोनों दलों के रणनीतिकार मशक्कत करते भी नजर आते हैं। मध्य छत्तीसगढ़ के अंतर्गत आने वाले लोकसभा…
रायपुर। राजधानी रायपुर में रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला सामने आया है। यहां मकान का टैक्स नहीं पटाने को लेकर बेटा और बेटी ने पिता की हत्या कर दी। विधानसभा थाना पुलिस ने आरोपित बेटा सुरेश विश्वर्मा और बेटी पूजा उर्फ बबली विश्वकर्मा काे हत्या के केस में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपितों ने 70 वर्षीय रामकुमार विश्वकर्मा की पीट-पीटकर हत्या कर दी। प्रार्थिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 16-17 मार्च की रात मकान टैक्स पटाने के नाम पर बेटा सुरेश विश्वकर्मा और बेटी पूजा उर्फ बबली विश्वकर्मा दोनों मिलकर रामकुमार विश्वकर्मा से झगड़ा की। सोमवार को रानू…
लोकसभा आम निर्वाचन के लिए आदर्श आचार संहिता, निर्वाचन व्यय और भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की दी जानकारी रायपुर । मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने आज प्रदेश के मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक ली। उन्होंने बैठक में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को आदर्श आचरण संहिता और निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में आयोजित बैठक में लोकसभा आम निर्वाचन के दौरान अभ्यर्थियों द्वारा नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया के संबंध में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। बैठक में बताया गया कि निर्वाचन कार्यक्रम की…
राज्यपाल ने रेडक्रॉस द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रशिक्षार्थियों को प्रमाण पत्र दिए रायपुर । राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने आज राजभवन में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, छत्तीसगढ़ शाखा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों के 29 एमबीबीएस चिकित्सकों को ले-लेक्चरर प्रशिक्षण पूर्ण करने के पश्चात् प्रमाण पत्र प्रदान किए। राज्य शाखा द्वारा पहली बार राज्य के चिकित्सकों के लिए ले-लेक्चरर प्रशिक्षण आयोजित किया गया था। जिसमे उन्हें प्राथमिक उपचार एवं आपातकालीन उपचार का प्रशिक्षण दिया गया। यह प्रशिक्षण 11 से 17 मार्च तक आयोजित किया गया। राज्यपाल हरिचंदन ने इस अवसर पर कहा कि मानव सेवा ही माधव सेवा…
अवकाश स्वीकृत कराने हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त गरियाबंद 18 मार्च 2024/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री दीपक कुमार अग्रवाल ने लोकसभा निर्वाचन 2024 के सुचारू एवं सफल सम्पादन हेतु जिले के समस्त शासकीय एवं राज्य शासन के विभागीय इकाईयों / उपक्रमों के समस्त अधिकारी/कर्मचारियों के सभी तरह के अवकाश पर 16 मार्च 2024 से लोकसभा निर्वाचन 2024 सम्पन्न होने तक प्रतिबंधित किया गया है। इस दौरान विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा आवेदन की औचित्यता एवं कार्य की आवश्यकता को दृष्टिगत रखते हुए अवकाश स्वीकृत करने हेतु जिला पंचायत सीईओ श्रीमती रीता यादव को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। नोडल…
रायपुर : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की ली बैठक लोकसभा आम निर्वाचन के लिए आदर्श आचार संहिता, निर्वाचन व्यय और भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की दी जानकारी रायपुर, 18 मार्च 2024 मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने आज प्रदेश के मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक ली। उन्होंने बैठक में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को आदर्श आचरण संहिता और निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में आयोजित बैठक में लोकसभा आम निर्वाचन के दौरान अभ्यर्थियों द्वारा नामांकन पत्र दाखिल…
गरियाबंद। छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ जिला शाखा गरियाबंद के पदाधिकारी द्वारा जिला गरियाबंद के नवनियुक्त जिला शिक्षा अधिकारी श्री ए के सारस्वत जी से सौजन्य भेंट मुलाकात की गई सर्वप्रथम जिला गरियाबंद के शासकीय कर्मचारियों की ओर से गुलदस्ता भेंट कर उनका अभिनंदन किया गया ।साथ ही छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ जिला शाखा गरियाबंद की जिला अध्यक्ष श्री एम आर खान द्वारा शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया गया। लंबित पेंशन प्रकरणों के निराकरण की अपील की गई। जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा शिक्षकों की समस्याओं का का त्वरित निराकरण करने का आश्वासन दिया गया। इस…
प्रधानपाठक संघ ने किया डीईओ का स्वागत बेमेतरा।प्रधानपाठक संघ के प्रदेश अध्यक्ष त्रिभुवन वैष्णव के नेतृत्व में प्रधानपाठक संघ की जिला इकाई एवम सभीब्लॉक इकाई बेरला बेमेतरा नवागढ़ साजा द्वारा नवपदस्थ जिला शिक्षा अधिकारी श्री कमल कपूर बंजारे का भव्य एवम आत्मीय स्वागत किया गया।संगठन द्वारा अधिकारी को गुलदस्ता पुष्पगुच्छ देकर और मिठाई खिलाकर अभिनंदन किया साथ ही संगठन के सभी पदाधिकारियों का परिचय प्रदेश अध्यक्ष ने कराया तथा रिक्त प्रधान पाठकों के पदों को जल्द भरने की मांग संगठन द्वारा किया गया जिला शिक्षा अधिकारी महोदय ने आश्वासन दिया की आचार संहिता हटने के पश्चात जून जुलाई में पदोन्नति…
स्कूल शिक्षा विभाग के सभी जनकल्याणकरि योजनाओं को कार्यान्वित कर जमीनी स्तर पर लाने के लिए हमेशा अग्रणी भूमिका निभाने हेतु तत्पर रहने वाली शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला खोभा में ग्राम के पद्म आदिवासी महिला स्व सहायता समूह के द्वारा न्योता भोजन कराया गया।मुख्यमंत्री एवं स्कूल शिक्षा विभाग के मंशानुरूप शासकीय शालाओ में अध्ययनरत बच्चों के शारीरिक दुर्बलता एवं कुपोषण को दूर करने के लिए न्योता भोजन कराया जा रहा है।इसी तारतम्य में शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला खोभा में रचनात्मक कार्य करने वाले प्रभारी प्रधान पाठक श्री राजेन्द्र कुमार लाडेकर के मार्गदर्शन और प्रेरणा से ग्राम के सक्रिय कार्य करने…
नयी दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दिल्ली जल बोर्ड में कथित अनियमितताओं से जुड़े धनशोधन मामले में सोमवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समन पर उसके समक्ष पेश नहीं हुए। ईडी ने केजरीवाल को रविवार को समन भेजा था। पार्टी ने ईडी के समन को ‘अवैध’ बताया और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर ईडी का इस्तेमाल करके श्री केजरीवाल को लोकसभा चुनाव से पहले गिरफ्तार करने का आरोप लगाया। पार्टी ने कहा, ‘मुख्यमंत्री केजरीवाल आज ईडी के सामने पेश नहीं होंगे।’ साथ ही सवाल किया कि जब अदालत ने उन्हें जमानत दे…
नयी दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पंजाब में शिरोमणि अकाली दल के साथ लोकसभा चुनाव में गठबंधन की बात चल रही है और यदि गठबंधन हो जाता है तो राज्य की 13 संसदीय सीटों में से चार से पांच सीट भाजपा को मिलने की संभावना है। सूत्रों के अनुसार भाजपा लोकसभा चुनावाें में 370 का आंकड़ा पार करने एवं सहयोगियों के साथ मिल कर 400 से अधिक सीटें हासिल करने की रणनीति पर काम कर रही है। इसी के लिये वह राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के सदस्यों के विस्तार के लिये काम कर रही है। पार्टी के एक…
हैदराबाद । तेलंगाना की राज्यपाल और पुड्डुचेरी की उपराज्यपाल डॉ. तमिलिसाई सुंदरराजन ने सोमवार को यहां तत्काल प्रभाव से अपना इस्तीफा दे दिया। राजभवन से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, सुदरराजन ने अपना इस्तीफा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सौंप दिया है। राज्यपाल के इस्तीफे के कारणों का हालाँकि अभी पता नहीं चल पाया है। सूत्रों के अनुसार डा. सुंदरराजन के आगामी लोकसभा चुनाव तमिलनाडु के मध्य चेन्नई या पुड्डुचेरी से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवार के रूप में लड़ने की संभावना है। उल्लेखनीय है डॉ. सुंदरराजन का इस्तीफा 15 मार्च को तेलंगाना में अपने तीन दिवसीय चुनाव अभियान के…
जगतियाल (तेलंगाना) । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को तेलंगाना में 13 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए चुनावी अभियान का शंखनाद करते हुए इंडिया समूह पर जमकर निशाना साधा और मतदाताओं कांग्रेस और भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) को हराने के लक्ष्य के साथ वोट देने की अपील की। मोदी ने निजामाबाद संसदीय क्षेत्र के जगतियाल में ‘विजय संकल्प सभा’ नामक एक सार्वजनिक सभा को संबोधित करते हुए, तेलंगाना में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की बढ़ती लोकप्रियता पर जोर दिया। उन्होंने लोगों से तेलंगाना के विकास के लिए भाजपा के पक्ष में मतदान करने का आग्रह किया। प्रधानमंत्री…
वाराणसी । लोकसभा चुनाव का शंखनाद हो चुका है। सियासी दलों के खेमों में सियासी जंग की व्यूहरचना तेज हो चली है। उन तैयारियों से वह पूर्वांचल भी अछूता नहीं है जो पिछले दो आम चुनाव से प्रदेश व देश की राजनीति में चर्चा में बनता रहा है। पीएम मोदी का संसदीय क्षेत्र वाराणसी इसी पूर्वांचल में आता है। पूर्वांचल की तीन मंडलों की 12 लोकसभा सीटों के लिए छठे और सातवें चरण (25 मई और एक जून) को मतदान होंगा। इन सीटों पर अभी तक भाजपा गठबंधन के छह और सपा समेत इंडिया गठबंधन के पांच प्रत्याशी घोषित हो…
देहरादून । उत्तराखंड में भाजपा के सामने मैदानी जिलों में प्रदर्शन सुधारने की चुनौती होगी। विधानसभा चुनाव में भाजपा हरिद्वार और नैनीताल लोकसभा की 14 विधानसभा सीटों पर कांग्रेस, बसपा से चुनाव हार गई थी। हालांकि विधानसभा व लोकसभा चुनाव में माहौल और मुद्दे पूरी तरह अलग होते हैं। विस चुनाव के नतीजे लोकसभा चुनाव पर प्रभाव नहीं डालते। पर भाजपा के रणनीतिकार किसी भी स्तर पर चूक नहीं चाहते। इसलिए विधानसभा की इन सीटों पर भी अतिरिक्त ध्यान दिया जा रहा है। हरिद्वार और नैनीताल लोकसभा के तहत कुल 28 विधानसभा क्षेत्र आते हैं। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव…
रायबरेली । यूपी की 51 सीटों पर बीजेपी अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित कर चुकी है। बाकी बची सीटों पर आज फिर दिल्ली में कोर ग्रुप का मंथन होगा। इस बैठक में पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृहमंत्री अमित शाह के साथ सीएम योगी भी शामिल होंगे। जल्द ही पार्टी की अगली लिस्ट सामने आ सकती है जिसमें यूपी की बाकी बची सीटों के उम्मीदवारों के नाम भी होंगे। रामपुर के चर्चित डूंगरपुर प्रकरण में दोषी करार दिए सपा के राष्ट्रीय महासचिव मोहम्मद आजम खां, रिटायर्ड सीओ आले हसन, पूर्व पालिकाध्यक्ष अजहर अहमद खां समेत चारों आरोपियों को सोमवार को…
भोपाल । मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के कट्टर समर्थक और प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता सय्यद जाफर ने आज कांग्रेस को अलविदा कह कर भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। राजधानी भोपाल स्थित भाजपा के प्रदेश कार्यालय में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने श्री जाफर समेत कांग्रेस के कई नेताओं को भाजपा की सदस्यता दिलाई। श्री जाफर के साथ ही बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश महासचिव डॉ. रामसखा वर्मा भी अपने कई समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए। राज्य में इन दिनों लगातार कांग्रेस के नेता पार्टी का साथ…
रायपुर। साइबर क्राइम के हर दिन नए मामले सामने आ रहे हैं। इस बार ठगों ने अलग तरीका खोजा है। जिले में सैकड़ों लोगों के वाट्सएप पर अनजान नंबर से मैसेज आया है, जिसमें लिखा है कि ‘तुम्हारी फैमली का सेक्स वीडियो वायरल हो जाएगा, वीडियो देखो और पैसे भेजो’। इस मैसेज के बाद कई लोगों द्वारा एपीके फाइल डाउनलोड करते ही उनका फोन हैक हो रहा है। रायपुर पुलिस ने इसको लेकर अलर्ट जारी किया है। एक महीने में 15 से ज्यादा शिकायत साइबर सेल में पहुंची हैं। पुलिस को कुछ युवकों ने बताया कि वे फोन पर कोई…
जांजगीर – चांपा । ग्राम खोखरा के मनका दाई मंदिर में शुक्रवार की रात हुई चोरी के मामले में दूसरे दिन भी पुलिस के हाथ खाली रहे। पुलिस को कोई सफलता नहीं मिल पाई और न ही कोई सुराग हाथ लगा। पुलिस खोखरा से पुटपुरा के बीच जहां जहां सीसीटीवी लगे हैं उसके फुटेज खंगाल रही है। चोरों ने मंदिर के पीछे में लगे चैनल गेट को तोड़कर दान पेटी और पूजा के बर्तन चांदी का लोटा, सोने की नथनी सहित लगभग दो लाख रुपए का सामान पार किया है। जांजगीर थाना क्षेत्र के ग्राम खोखरा के मां मनकादाई मंदिर…
बिलासपुर। होली पर्व मनाने की तैयारी शहर में चल रही है। धीरे-धीरे होलियाना मूड में भी शहरवासी आने लगे है। वैसे भी होली के पर्व में रंग-गुलाल के अलावा नगाड़े का विशेष महत्व होता है। नगाड़े की धुन पर फाग गीत के साथ होली का खुमार बढ़ता है। नगाड़े की धुन पर लोग फाग गाते हुए होली का आनंद लेते है। नगाड़े के साथ उत्सव में चार-चांद लगता है। यहीं वजह है कि बाजार में नगाड़े की दुकान सजने लगी है। बाजार में इसकी पूछ परख भी होने लगी है। अरपा नदी के रपटा पुल के पास चौपाटी में नगाड़ा…
बिलासपुर। पुणे स्थित सावित्री बाई फुले यूनिवर्सिटी में 24 से 28 मार्च तक आल इंडिया महिला बेसबाल टूर्नामेंट होगा। इस प्रतियोगिता में अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय की टीम भी भाग लेगी। टीम की घोषणा कर दी गई है। इस प्रतियोगिता में 48 टीमें भाग लेंगी। जिनमें अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय की टीम भी शामिल है। प्रतियोगिता की तिथि पहले ही जारी कर दी गई थी। इसी को देखते हुए सभी विश्वविद्यालय को टीम घोषित करने का निर्देश दिया गया था। इसी के तहत यहां चयन स्पर्धा का आयोजन किया गया। इस स्पर्धा के लिए चयन समिति भी बनाई गई थी।…
रायपुर । मौदहापारा थाना क्षेत्र में रविवार देर शाम कार टकराने से विवाद हो गया। दो गुट आपस में भिड़ गए। मारपीट के साथ चाकू से हमला कर दिया। पूरी घटना बड़ी मस्जिद के सामने हुई। चाकूबाजी की घटना को अंजाम देने वाले बदमाशों की पुलिस पतासाजी में जुटी हुई है। पुलिस को घटना स्थल के पास से सीसीटीवी फुटेज मिला है। जिसके आधार पर चार आरोपितों की पहचान की गई। विवाद के बाद क्षेत्र में काफी तनावपूर्ण महौल रहा। पुलिस बल तैनात था। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रवि रक्सेल अपने भाई अभय के साथ कार से गंज…
कोरबा। एसईसीएल मानिकपुर खदान क्षेत्र के नजदीक के कुछ गांव के अधिकांश बोर कुआं पूरी तरीके से सूख चुका है। निस्तारी के लिए तालाब था, वह भी गर्मी में पूरी तरह से सूख गया है। जिससे जल संकट की स्थिति निर्मित हो रही है। खदान आसपास मोहल्ले वासियों को पेजयल के लिए समस्या गंभीर बनी हुई है। मवेशी सहित अन्य जानवर भी परेशान हो रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि नल जल योजना के तहत गांव में पानी टंकी बनाया गया है, लेकिन घरों तक पानी ही नहीं पहुंच रहा है। मोहल्ले के रहवासी किसी तरह से अपना जीविकोपार्जन कर…
भिलाई। रविवार की रात को पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की हत्या की घटना हुई है। प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस ने चार संदेहियों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में पता चला है कि वे और हत्या का शिकार हुआ युवक साथ में शराब पीने के लिए मनीष ट्रेवल्स पेट्रोल पंप के पीछे मैदान में गए थे। रात में सभी ने एक साथ मिलकर शराब पी और उसके बाद उनके बीच विवाद हो गया। जिसके बाद आरोपितों ने उसकी गला घोंटकर और सिर पर पत्थर पटककर उसकी हत्या कर दी। पद्मनाभपुर…
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के शासकीय कर्मचारी व उनके परिजनों के चिकित्सकीय उपचार हेतु छत्तीसगढ़ के 103 निजी अस्पताल को मान्यता देते हूये अधिकृत किया है वहीं नागपुर महाराष्ट्र की 3निजी चिकित्सालय को भी मान्यता दी है।
धमतरी। जिला शिक्षा अधिकारी धमतरी ने अपने अधीनस्थ कार्यालयीन कर्मियों व शिक्षकों के सर्विस बुक सत्यापन और पासबुक बनाने के लिये 12बिंदुओं का आदेश जारी किया है। 1. सभी शासकीय सेवकों के सेवा पुस्तिका के प्रथम पृष्ठ पर अंकित नाम एवं जन्मतिथि को सेलोटेप (लेमिनेट) से चस्पा किया जाय ताकि कांट-छांट न हो । 2. सभी शासकीय सेवकों के सेवा पुस्तिका में नॉमिनेशन (उत्तराधिकारी) फार्म अनिवार्य रूप से भरा जाय । 3. सभी शासकीय सेवकों के सेवा पुस्तिका का वार्षिक सत्यापन अनिवार्य रूप से किया जाय । 4. क्रमोन्नत वेतन/समयमान वेतनमान / पदोन्नत वेतनमान इत्यादि का इन्द्राज सेवा पुस्तिका…
रायपुर : उल्लास कार्यक्रम अंतर्गत परीक्षा का आयोजन 17 मार्च को 19 हजार 752 परीक्षा केंद्र बनाए गए 2 लाख शिक्षार्थी सम्मिलित होंगे रायपुर सेंट्रल जेल के 170 कैदी भी देंगे साक्षरता परीक्षा रायपुर, 16 मार्च 2024 उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग तथा राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान नई दिल्ली की पहल पर बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान मूल्यांकन परीक्षा का आयोजन 17 मार्च को किया गया है। इस परीक्षा के लिए प्रदेश में लगभग 19 हजार 752 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा में प्रदेश के 2 लाख…
कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी द्वारा कानून व्यवस्था नियंत्रित करने जिले में धारा 144 (2) के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी विस्फोटक पदार्थ सहित अस्त्र शस्त्र, लाठी डंडा एवं हथियार लेकर सार्वजनिक स्थानों में जाना प्रतिबंधित सार्वजनिक सभा, रैली, जुलूस की लेनी होगी अनुमति 06 जून तक प्रभावशील रहेगा आदेश गरियाबंद 16 मार्च 2024/ कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री दीपक कुमार अग्रवाल ने लोकसभा निर्वाचन 2024 के लिए जिले में कानून व्यवस्था नियंत्रित करने धारा 144 (2) के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया है। जारी आदेश अनुसार भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम अनुसार 16 मार्च से लोकसभा निर्वाचन 2024 की अधिसूचना…
