Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
What's Hot
Author: सच
32948 शिक्षक भर्ती दो चरणों में होने के लिए वित्तीय अनुमति हेतू प्रस्तावित है…। प्रथम चरण 16464 पद और द्वितीय चरण 32948 शिक्षक भर्ती दो चरणों में होने के लिए वित्तीय अनुमति हेतू प्रस्तावित है…। प्रथम चरण 16464 पद और द्वितीय चरण 16484 पद को 3 साल के अंदर पूरा करना हैं।
कवर्धा। प्रदेश में इन दिनों चल रहे एफएलएन प्रशिक्षण जो प्राथमिक शाला में अध्यापन कराने वाले शिक्षकों को बुनियादी शिक्षा को मजबूत करने प्रशिक्षण दिया जा रहा जहा प्रदेश में जारी भीषण गर्मी में भी शिक्षकों को प्रशिक्षण में जाना पड़ रहा। सूत्रों से मिली खबर के मुताबिक भीषण गर्मी और उमस में बिरकोना जोन अंर्तगत जारी FLN ट्रेनिंग में एक शिक्षक की मौतमृ तक का नाम लक्ष्मी कांत गुप्ता मरका संकुल अंतर्गत प्राथमिक शाला जैतपुरी में पदस्थ था । ट्रेनिंग सेंटर से कवर्धा स्थित कमला क्लीनिक में भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान मृत घोषित कर दिया गया।…
छत्तीसगढ़ में मानसून की बौछारों के साथ खेती-किसानी का काम शुरू किसान सम्मान निधि मिलने और धान खरीदी समर्थन मूल्य में वृद्धि से किसानों में उत्साह का माहौल चालू खरीफ वर्ष में 48.63 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में विभिन्न फसलों की बोनी का लक्ष्य किसानों के लिए प्रर्याप्त खाद-बीज उपलब्ध रायपुर, 20 जून 2024/ छत्तीसगढ़ में मानसून की बौछारों के साथ खेती-किसानी का काम शुरू हो गया है। हाल ही में केन्द्र सरकार के द्वारा छत्तीसगढ़ के किसानों को किसान सम्मान निधि मिलने और धान का समर्थन मूल्य में वृद्धि से किसानों में नया उत्साह दिख रहा है। किसान गांव में…
रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय सहित मंत्रिगणों ने सांसद बनने पर श्री बृजमोहन अग्रवाल को किया सम्मानित कैबिनेट की बैठक में श्री अग्रवाल द्वारा छत्तीसगढ़ के विकास के लिए किए गए कार्यों की प्रशंसा की गई रायपुर, 19 जून 2024 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में स्कूल शिक्षा मंत्री एवं नवनिर्वाचित सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल को सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री श्री साय ने श्री बृजमोहन अग्रवाल को शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने श्री अग्रवाल को सांसद निर्वाचित होने पर…
रायपुर : छत्तीसगढ़ के 20 हजार से अधिक गांवों में भू-सर्वे को बनाया जा रहा है त्रुटि रहित भू-नक्शों के जियो-रिफेरेसिंग और डिजिटाईजेशन से आएगी भूमि विवादों में कमी अब तक 9 जिलों के 4375 गांवों की भूमि का जियो-रिफेरेसिंग कार्य पूर्ण मुख्यमंत्री श्री साय की पहल पर राजस्व प्रशासन में हो रहा नवाचार रायपुर 19 जून 2024 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ के कैडस्ट्रल नक्शों का जियो रिफेरेसिंग एवं डिजिटाइजेशन परियोजना भी संचालित की जा रही है। जिसमें राज्य का सम्पूर्ण हिस्सा सर्वेक्षित हो जाएगा और एक डिजिटल डेटा बेस तैयार किया जा सकेगा। यह जियो…
रायपुर : उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव के सख्त तेवर गुणवत्ताहीन कार्यों और काम में लापरवाही पर 5 अधिकारी तत्काल प्रभाव से निलंबित मुख्य नगर पालिका अधिकारी सहित 3 उप अभियंताओं और लेखापाल का निलंबन रायपुर, 19 जून 2024 राज्य शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने गुणवत्ताहीन कार्यों और काम में लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई करते हुए पांच अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन मंत्री श्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद विभाग द्वारा रायगढ़ जिले के घरघोड़ा नगर पंचायत में निर्माण कार्यों एवं दायित्व निर्वहन में लापरवाही और गुणवत्ताहीन कार्यों के लिए…
रायपुर : भव्य एवं गरिमापूर्ण मनाया जाएगा योग दिवस, शासन ने जारी किए विस्तृत निर्देश मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में होगा राज्य स्तरीय आयोजन आयोजन को सफल बनाने बड़े पैमाने पर तैयारियों के लिए विभिन्न विभागों को दिए गए निर्देश योग को अमृत विरासत के रूप में बढ़ावा देने संगोष्ठियों, नाटकों एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का होगा आयोजन रायपुर, 19 जून 2024 प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की विशेष पहल पर संयुक्त राष्ट्र संघ ने 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में घोषित किया। इस साल भी देश-दुनिया के हर कोने के साथ ही छत्तीसगढ़ में…
*मंत मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण *निर्णय लिए गए। बस्तर, सरगुजा, मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास, अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण तथा छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग विकास प्राधिकरणों के पुनर्गठन का निर्णय लिया गया। इसका उद्देश्य पांचों प्राधिकरणों की कार्य प्रणाली को प्रभावी एवं सशक्त बनाने के साथ ही उन क्षेत्रों में जनसुविधा के कामों को गति प्रदान करना है। इन पांचों प्राधिकरणों की कमान अब सीधे मुख्यमंत्री के जिम्मे होगी। स्थानीय विधायकों में से एक विधायक को इसका उपाध्यक्ष मनोनीत किया…
माननीय शिक्षा मंत्रीजी के द्वारा विभागीय समीक्षा बैठक दिनांक 18.06.2024 स्थान- निवास कार्यालय मौलश्री विहार, रायपुर समय – अपरान्ह 3.00 बजे 1. पदोन्नति समीक्षा बैठक का एजेन्डा स्कूल शिक्षा विभाग – संयुक्त संचालक, उप संचालक, प्राचार्य, व्याख्याता, उच्च वर्ग शिक्षक, प्रधानपाठक (माध्यमिक शाला ) 2. सीधी भर्ती 2023 के अन्तर्गत व्याख्याता शिक्षक, सहायक शिक्षक के पदो पर नियुक्ति के संबंध में । 3. वर्ष 2018 में संविलियन के पूर्व मृत शिक्षाकर्मियों के परिवारजनों को अनुकम्पा नियुक्ति के संबंध में । 4. एक वर्ष से अधिक समय से निलंबित कर्मचारियों के बहाली के संबंध में । सहायक शिक्षकों के वेतन विसंगति…
कैबिनेट की बैठक 19 जून को रायपुर, 17 जून,2024। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक 19 जून बुधवार को अपराह्न 3:00 बजे महानदी भवन, मंत्रालय में आयोजित होगी। आचार संहिता के बाद सरकार की पहली कैबिनेट बैठक होगी संभवतः इस बैठक में खरीफ सीजन खाद बीज किसानों के मुद्दे सहित महत्वपूर्ण मुद्दों के शामिल होने की संभावना है। वहीं राज्य के चारलाख शासकीय कर्मचारियों को आशा है की अखिल भारतीय सेवा के अधिकारियों के महंगाई भत्ते में 4फीसदी बढ़ कर 50% हो गया है वहीं राज्य कर्मियों को उम्मीद है की 4%महंगाई भत्ते के आदेश…
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सभी जिला मुख्यालयों में आयोजित होंगे विशेष कार्यक्रम मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 21 जून को राजधानी में करेंगे योगाभ्यास जिला मुख्यालयों में आयोजित कार्यक्रमों के मुख्य अतिथियों की सूची जारी रायपुर, 16 जून 2024/ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2024 के अवसर पर राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय योगाभ्यास करेंगे। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कैबिनेट मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े करेंगी। उपमुख्यमंत्री श्री अरूण साव कोरबा तथा उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा दुर्ग जिले में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में नामांकित किए गए हैं। बिलासपुर में केन्द्रीय संघ राज्य…
मुख्यमंत्री ने ईद-उल-अजहा की दी मुबारकबाद रायपुर, 16 जून 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को ईद-उल-अजहा की मुबारकबाद दी है। उन्होंने कहा है कि यह पर्व ईश्वर के प्रति समर्पण, त्याग एवं बलिदान को प्रेरित करता है। इससे ईश्वर के प्रति आस्था और समाज में प्रेम, सहिष्णुता, भाईचारा एवं एकजुटता की भावना बढ़ती है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों से परस्पर सद्भाव, एकता व भाईचारे की गौरवशाली परंपरा के अनुसार पर्व मनाने की अपील की है।
रायपुर।छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश के शैक्षणिक संस्थाओं के ग्रीष्मावकाश में भीषण गर्मी के चलते आगे बढ़ाया है जिसका संकेत शिक्षामंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने दे दिया था वहीं उक्त अवकाश बढ़ोतरी को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ट्वीट कर घोषणा कर दी। अब शालाएं 18जून की जगह 26जून से खुलेगी।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 16 जून को राजधानी सहित दुर्ग जिले के कार्यक्रमों में शामिल होंगे रायपुर, 15 जून 2024/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 16 जून को राजधानी रायपुर सहित दुर्ग जिले में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री श्री साय 16 जून को सुबह 9.15 बजे मुख्यमंत्री निवास से प्रस्थान कर 4थीं वाहिनी छ.स.बल माना, रायपुर पहुंचेंगे और वहां 9.30 बजे से 10.30 बजे तक आयोजित श्रद्धांजलि सभा में भाग लेंगे। मुख्यमंत्री श्री साय इसके पश्चात पूर्वान्ह 11.15 बजे मुख्यमंत्री निवास से प्रस्थान कर पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड रायपुर पहुंचेंगे और वहां से हेलीकॉप्टर द्वारा…
किसी भी कीमत पर न बिगड़े कानून-व्यवस्था: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय गृह विभाग की समीक्षा में मुख्यमंत्री ने दिखाए सख्त तेवर आम जनता के बीच पुलिस की सख्त और संवेदनशील छवि दिखनी चाहिए नशाखोरी, जुआ-सट्टा पर लगाएं रोक नियद नेल्लानार योजना के लिए नहीं होगी राशि की कमी माओवादी आतंक के विरूद्ध जारी रहेगा हमारा अभियान पुलिस की धमक हर क्षेत्र में दिखे नवगठित जिलों में खोले जाएंगे अजाक थाने *पुलिस को सुदृढ़ और दक्ष बनाने के लिए नहीं होगी संसाधनों की कमी* *प्रारंभ होंगे 05 महिला थाने और 04 नवीन साइबर थाने* एन्टी ह्यूमेन ट्रेफिकिंग ब्यूरो की होगी स्थापना…
कोमल साहू की संदेहास्पद मृत्यु की निष्पक्ष जांच हेतु उप-मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने एस.आई.टी. गठित करने के निर्देश पर SIT का हुआ गठन रायपुर, 14 जून 2024/ उप-मुख्यमंत्री व गृह मंत्री श्री विजय शर्मा ने ग्राम-बिरकोना, थाना-पिपरिया, जिला-कबीरधाम निवासी मृतक कोमल साहू पिता स्व.प्रेमलाल साहू की संदेहास्पद मृत्यु की निष्पक्ष उच्च-स्तरीय जांच के लिए एस.आई.टी. गठित किए जाने के निर्देश अपर मुख्य सचिव को दिए थे । गृहमंत्री ने प्रकरण की विशिष्टता एवं संवेदनशीलता के दृष्टिगत अनुसंधान हेतु 1 पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारी के नेतृत्व में 6 सदस्यीय विशिष्ट जांच दल तत्काल गठित करने हेतु निर्देशित किया था…
*ब्रेकिंग* मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय लगातार तीसरे दिन भी ले रहे है विभागों की समीक्षा बैठक लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यों की हो रही है समीक्षा विभाग के कार्यों और दायित्वों के प्रेजेंटेशन के साथ बैठक की हुई शुरुआत उपमुख्यमंत्री श्री अरूण साव भी बैठक में मौजूद *मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के सलाहकार डॉ. धीरेन्द्र तिवारी, मुख्यमंत्री के सचिव श्री पी. दयानंद, डॉ. बसव राजू एस., सचिव लोक सेवा स्वास्थ्य यांत्रिकी मो. कैसर अब्दुल हक, क्रेडा के सीईओ श्री राजेश सिंह राणा, जल जीवन मिशन के एमडी श्री सुनील जैन, सहित लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के…
जीवनसाथी को 60% पेंशन दे सकते हैं एनपीएस में बेसिक सैलरी की 50% पेंशन प्रस्तावित खोज के लिए समिति गठित की थी। नई दिल्ली केंद्र सरकार ने नेशनल पेंशन स्कीम (एनपीएस) के तहत केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों के लिए पेंशन बेनिफिट में सुधार की पेशकश की है। सूत्रों के मुताबिक, वर्तमान मार्केट बेस्ड रिटर्न सिस्टम को बदलकर अंतिम बेसिक पे की 50% तक राशि सुनिश्चित पेंशन के रूप में देने का प्रस्ताव है। पेंशनर की मृत्यु पर जीवनसाथी को गारंटीड रकम की 60% मासिक पेंशन देने का भी प्रावधान हो सकता है। सरकार ने मार्च 2023 में पेंशन बेनिफिट में सुधार…
प्राथमिक शाला के शिक्षकों का FLN प्रशिक्षण संपन्न रायपुर- विकासखंड स्तरीय एफएलएन (FLN) आधारित प्राथमिक शिक्षकों के प्रशिक्षण जो की रायपुर शहरी ब्लाक को चार जोन में विभक्त कर क्रमशः संजय नगर, टिकरापारा हायर सेकंडरी स्कूल, हिंदू हाई स्कूल व सरस्वती स्कूल में किया जा रहा है। प्रशिक्षण ब्लैंडेड मोड (5 दिवसीय ऑनलाइन व 4 दिवसीय ऑफलाइन) मोड में संपन्न होगा।ऑनलाइन प्रशिक्षण 3 जून से 7 जून तक दिया गया। ऑफलाइन प्रशिक्षण तीन चरण में संपन्न होगा। गत 14 जून को प्रथम चरण प्रशिक्षण को सम्पन्न किया गया। यह प्रशिक्षण गत 10 जून से शूरू हुआ था जिसमे रायपुर शहरी…
आपदा के समय टोल फ्री नंबर 1070 से मिलेगी सहायता रायपुर 14 जून 2024/ प्रदेश में किसी आपदा में आम नागरिकों को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने हेतु टोल फ्री नंबर-1070 पर सूचित कर सहायता प्राप्त की जा सकती है। भारत सरकार, गृह मंत्रालय, राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, नई दिल्ली तथा सी-डेक, तिरूवनंतपुरम एवं राज्य सरकार के सहयोग से ईआरएसएस डॉयल 1070-आपदा प्रबंधन आपातकालीन सेवा संचालित की जा रही है। इसके टोल फ्री नम्बर पर संपर्क कर बाढ़, अग्नि दुर्घटना, आकाशीय बिजली दुर्घटना, सर्पदंश आदि में सहायता ली जा सकती है।
मत्स्याखेट पर 16 जून से 15 अगस्त तक पूर्णतः प्रतिबंध रायपुर, 14 जून 2024/राज्य शासन द्वारा वर्षा ऋतु में मछलियों की वंश वृद्धि (प्रजनन) को ध्यान में रखते हुए उन्हें संरक्षण देने हेतु राज्य में छत्तीसगढ़ नदीय मस्योद्योग अधिनियम 1972 के तहत 16 जून से 15 अगस्त 2024 तक की अवधि को बंद ऋतु (क्लोज सीजन) के रूप में घोषित किया गया है। अतएव प्रदेश के समस्त नदी-नालों तथा छोटी नदियों, सहायक नदियों में जिन पर सिंचाई के तालाब या जलाशय (बड़े या छोटे) जो निर्मित किए गए हैं में किये जा रहे केज कल्चर के अतिरिक्त सभी प्रकार का…
मुख्यमंत्री से भारतीय प्रशासनिक सेवा 2023 के प्रशिक्षु अधिकारियों ने की सौजन्य मुलाकात रायपुर 14 जून 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से आज यहां उनके निवास कार्यालय में भारतीय प्रशासनिक सेवा 2023 के प्रशिक्षु अधिकारियों ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री को अपर मुख्य सचिव तथा छत्तीसगढ़ प्रशासन अकादमी निमोरा के महानिदेशक श्री सुब्रत साहू ने बताया कि भारतीय प्रशासनिक सेवा 2023 के चार अधिकारियों सुश्री अनुपमा आनंद, श्री तन्मय खन्ना, श्री एम भार्गव और श्री दुर्गाप्रसाद अधिकारी को छत्तीसगढ़ कैडर मिला है। छत्तीसगढ़ प्रशासन अकादमी निमोरा में इन अधिकारियों ने आठ सप्ताह का प्रशिक्षण प्राप्त किया है। इसके पश्चात इनकी…
रायपुर : सुपेबेड़ा में किडनी की समस्या का होगा स्थायी निदान, कारण जानने होगी रिसर्च: श्री विष्णु देव साय मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग हर एक योजना की विस्तृत समीक्षा की स्वास्थ्य अमले का युक्तियुक्तकरण करने के निर्देश, विशेषज्ञ डाक्टरों की होगी नियुक्ति, बनेगी कार्ययोजना संस्थागत प्रसव शतप्रतिशत करने मिशन मोड पर होगा काम 108 का रिस्पांस टाइम होगा बेहतर, कमियां दूर करने मुख्यमंत्री ने दिये निर्देश नियद नेल्लानार योजना के हितग्राहियों के लिए आयुष्मान कार्ड बनाने में तेजी लाने दिये निर्देश रायपुर, 14 जून 2024 प्रदेश के सुपेबेड़ा में लंबे समय से किडनी पीड़ित मरीज आ रहे हैं। इनके इलाज…
रायपुर। छत्तीसगढ़ में पदस्थ छत्तीसगढ़ के आईएएस आईपीएस को केन्द्र के समान महंगाई भत्ता आदेश जारी जनवरी2024 से एरियर्स सहित देय वहीं दूसरी तरफ छत्तीसगढ़ के लगभग चार लाख शासकीय कर्मचारियों को चार फीसदी कम मिलेगा भविष्य में मिलेगा परंतु महंगाई भत्ते क़ा एरियर नहीं मिलेगा एक राज्य एक सरकार पर अधिकारी कर्मचारियों में वर्गवादजैसा माहौल दिख हर बार की तरह अधिकारी व कर्मचारियों के बीच DA क़ा अंतर की खाई बनी रहती है। वहीं छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों के चिंतक बीआर साहू ने असमान महंगाई भत्ते को दूर कर राज्य के अधिकारियों कर्मचारियों का महंगाई भत्ता समान करने…
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने गत दिनों बलौदाबाजार में सतनामी समाज के द्वारा किये उग्र प्रदर्शन के चलते प्रदर्शन कारियों ने कलेक्ट्रेट को जला दिये जाने के चलते हूये शासकीय संपति के नुकसान के बाद जांच आयोग गठित कर दिया है साथ ही तत्कालीन कलेक्टर रहे केएल चौहान व तत्तकालिन पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार को निलंबित कर बड़ी कार्यवाही की है।
रायपुर : हाई एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों में शाला प्रबंधन एवं विकास समिति का होगा गठन स्कूल शिक्षा विभाग ने जिला कलेक्टरों को दिए निर्देश रायपुर, 13 जून 2024 छत्तीसगढ़ के जिलों में संचालित समस्त हाई एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों में शाला प्रबंधन एवं विकास समिति (एसएमडीसी) का गठन किया जाएगा। इस आशय का आदेश आज छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग मंत्रालय महानदी भवन अटल नगर नवा रायपुर से जारी किया गया है। जारी आदेश के द्वारा जिला कलेक्टरों को निर्देशित किया गया है कि प्रदेश में 18 जून 2024 से नवीन शिक्षा सत्र 2024-25 प्रारंभ होने जा रहा है तथा…
रायपुर : विशेष लेख : साय सरकार के छः माह: छत्तीसगढ़ में उम्मीदों की नई रोशनी फैलाने में सफल रायपुर, 13 जून 2024 एल.डी.मानिकपुरी, सहायक जनसंपर्क अधिकारी लोकतंत्र में जहां जनता अपने नेतृत्व को वायदे पूरे करने के लिए पांच साल का जनादेश प्रदान करती है। ऐसे में किसी प्रदेश के मुखिया से महज छह माह के समय में इन वायदों को पूरा करने की आशा आमतौर पर बेमानी होती है। लेकिन मन में जज्बा, कुछ करने की लालसा, संवेदनशील प्रयास और समन्वित रणनीति के तहत कार्य किया जाए तो छह माह में भी इतिहास गढ़ा जा सकता है। महज़…
जोन स्तरीय विकासखण्ड एफ. एल. एन. प्रशिक्षण गरियाबंद गरियाबंद।दिनांक 10/06/2024 से दिनांक 13/06/2024 तक चार दिवसीय विकासखण्ड स्तरीय प्रथम चरण एफ. एल. एन. प्रशिक्षण का आयोजन तीन जोन में बांटकर क्रमशः गरियाबंद, नहरगांव 1 एवं नहरगांव 2 में आयोजित किया गया। जिसमें राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 द्वारा निर्देशित बिन्दु एफ.एल.एन का लक्ष्य सन 2027 तक पूर्ण करने हेतु कार्य योजनाओं का विस्तार पूर्वक गतिविधि संचालन हेतु 9 डीआरजी (प्रत्येक जोन में 3-3 ) के माध्यम से प्राथमिक शाला के शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें जिला शिक्षा अधिकार ए. के. सारस्वत · विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी आर.पी. दास, ए.पी.सी. विल्सन थामस…
एफएलएन प्रशिक्षण बल्देवपुर जोन में पहुंचे जिला शिक्षा अधिकारी लालजी द्विवेदी खैरागढ़। नई शिक्षा नीति NEP 2020 के अंतर्गत प्राथमिक शिक्षकों के लिए FLN पर आधारित चार दिवसीय ऑफलाइन प्रशिक्षण बलदेवपुर जोन में दिनांक 13.06.2024 को चतुर्थ दिवस केसीजी जिला शिक्षा अधिकारी लाल जी द्विवेदी, विकासखंड शिक्षा अधिकारी कुमारी नीलम राजपूत,एपीसी श्री आत्माराम साहू एवं बीआरसी श्री सुजीत चौहान एवं शिरीष पांडे ,कन्हैया पटेल का आगमन हुआ जिस पर हमारे बलदेवपुर जोन में 13 संकुल के 65 प्राथमिक शाला में पहली ,दूसरी एवं तीसरी पढ़ाने वाले शिक्षकों ने चार दिन तक प्रशिक्षण में भाग लिया जिस पर हमारे जिला शिक्षा…
रायपुर : बाबा गुरू घासीदास ने दिखाया शांति और सद्भाव का मार्ग: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय सतनामी समाज के प्रमुखों ने कहा शांति और सौहार्द्रपूर्ण वातावरण के लिए मिलकर करेंगे कार्य बलौदाबाजार जिले की घटना पर सतनामी समाज आहत मुख्यमंत्री से सतनामी समाज के प्रमुखों ने की चर्चा रायपुर, 11 जून 2024 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने बलौदाबाजार जिले की घटना के संबंध में सतनामी समाज के प्रमुखों से कहा है कि बाबा गुरू घासीदास का संदेश समाज में शांति और सद्भाव का रहा है। आप सबकी भी जिम्मेदारी है कि समाज भ्रमित न हो और शांति स्थापित…
रायपुर। नगरीय प्रशासन का चुनाव 2024 में होना तय है चुनाव पूर्व नये वार्डों क़ा परिसीमन गठन की प्रक्रिया तेज हो गई है इस संबंध में नगरीय प्रशासन विभाग ने अधीनस्थ नगरपालिकाओ के कलेक्टर्स को पत्र भेजा है।
रायपुर। प्रदेश में शिक्षकों की चल रही FLN प्रशिक्षण गर्मियों में जारी है धमतरी जिले के नगरी ब्लॉक के वेलरगांव संकुल में चल रहे प्रशिक्षण में शामिल होने एक प्रधानपाठक विक्रांत ठाकुर वेलरगांव जा रहा था जो रास्ते बाइक से गिर कर बेहोश हो गया साथियों ने उसे अस्पताल पहुंचाया उसका उपचार जारी है। वहीं पूरे प्रदेश में भीषण गर्मी चल रहे प्रशिक्षण क़ा शिक्षकों ने विरोध किया है व प्रशिक्षण स्थगित करने की मांग की है वहीं गत दिनों नगरी ब्लॉक शिक्षक फेडरेशन ने स्थगित करने की मांग करते हूये एसडीएम नगरी को ज्ञापन सौंपा था।
नगरी। शिक्षा विभाग द्वारा FLN प्रशिक्षण जो भीषण गर्मी में आयोजित है क़ा बहिष्कार करते हुये छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक ने मोर्चा खोलते हुये प्रशिक्षण में शामिल ना होने की सूचना SDM नगरी को दिया है। छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन ब्लॉक नगरी के अध्यक्ष शरीफबेग मिर्जा और सैकड़ों शिक्षकों नेएक स्वर में FLN प्रशिक्षण शाला खुलने के बाद दिये जाने ज्ञापन सौंपा। आज से चार दिवसीय प्रशिक्षण को संगठन के द्वारा स्थगित किया जाता है शिक्षक हित में यह निर्णय लिया गया है उमस और गर्मी को देखते हुए प्रशिक्षण स्थगित किया जाता है आगामी प्रशिक्षण स्कूल…
रायपुर। प्रदेश में राज्यस्तरीय FLN शिक्षक प्रशिक्षण क़ा आयोजन किया जा रहा है जिसमें प्राथमिक शालाओं के शिक्षकों को FLN पद्धति बच्चों के विभिन्न कौशल प्राप्त करने के उपाय व शिक्षा के नवाचार बताए जा रहे जिसे राज्य शैक्षणिक अनुसंधान परिषद व शिक्षा विभाग आयोजक है। उक्त चार दिवसीय प्रशिक्षण 10 जून से आयोजित है। उक्त प्रशिक्षण में यदि कोई शिक्षक अनुपस्थित पाया जाता है तो कोरबा जिले में जून माह की वेतन काटने क़ा निर्देश डीईओ कोरबा ने दिये है।
रायपुर : नई दिल्ली में छत्तीसगढ़ जूनियर पावर लिफ्टर्स से मुख्यमंत्री की मुलाकात रायपुर 10 जून 2024 नई दिल्ली के छत्तीसगढ़ सदन में आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नेशनल जूनियर और सब जूनियर प्रतियोगिताओं में भाग लेने आए छत्तीसगढ़ के 32 पावर लिफ्टर खिलाड़ियों से मुलाकात की। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और उप मुख्यमंत्री अरुण साव भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनकी मेहनत और समर्पण की सराहना की। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और अरुण साव ने भी खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। खिलाड़ियों ने…
06 किलो ग्राम गांजा के साथ दो अंतर्राज्यीय तस्कर चढ़ा गरियाबंद पुलिस के हत्थे। ð¥ *थाना कुन्नाड़ी जिला बुन्दी (राजस्थान) के दो आरोपी को भेजा गया जेल* । ð¥ *थाना मैनपुर पुलिस टीम की कार्यवाही* । Gariyaband :- गरियाबंद पुलिस कप्तान अमित तुकाराम काम्बले के दिश-निर्देश में नशे के विरूद्ध लगातार कार्यवाही जारी है। निर्देश के परिपालन में अति0 पुलिस अधीक्षक गरियाबंद जितेन्द्र चन्द्राकर, एस0डी0ओ0पी0 मैनपुर के मर्गदर्शन एवं परिवेक्षण में समस्त थाना प्रभारी नशे के विरूद्ध कार्यवाही करने हेतु अपने-अपने थाना क्षेत्रों में मुखबीर सक्रिय कर दिये थे। जो आज दिनांक 09.06.2024 को जरिये मुखबीर से थाना प्रभारी…
https://www.youtube.com/live/avzufy3tPKw
शालेय शिक्षक संघ ने किया नवनियुक्त सांसद विजय बघेल से मुलाकात प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र दुबे ने दी सांसद चुने जाने पर बधाई दुर्ग। शालेय शिक्षक संघ का एक प्रतिनिधिमंडल प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र दुबे के नेतृत्व में दुर्ग संसदीय क्षेत्र से नवनिर्वाचित सांसद मान. विजय बघेल से मुलाकात कर उन्हें उनके प्रचंड जीत पर बधाई दी एवं द्वितीय कार्यकाल हेतु शुभकामनाएँ प्रेषित किया। साथ ही शिक्षको की समस्याओं एवं राज्य की शैक्षणिक व्यवस्था में सुधार हेतु संघ की ओर से सुझाव दिए गए समाधान हेतु निवेदन किया गया। सांसद महोदय को संकल्प पत्र में कर्मचारियों के लिए किये गए वादों…
गरियाबंद ब्लड डोनर ग्रुप के तत्वाधान में 155 रक्तवीरों ने किया रक्तदान गरियाबंद। भीषण गर्मी के चलते गरियाबंद जिला अस्पताल एवं रायपुर मेकाहारा में खून की कमी वाले मरीजों की संख्या में बहुत अधिक वृद्धि होने के कारण पिछले एक माह से ब्लड बैंक में खून का स्टॉक लगभग शून्य हो चुका था, जिसके कारण दोनों जगह भर्ती मरीजों को समय पर खून मिलने में बहुत तकलीफ हो रही थी। पिछले कई दिनों से मरीजों की पीड़ा को देखते हुए गरियाबंद ब्लड डोनर ग्रुप के द्वारा मात्र दो दिन के अल्प समय में प्रचार प्रसार करके 155 यूनिट रक्तदान…
गरियाबंद।गरियाबंद जिला निर्वाचन कार्यालय ने लोकसभा निर्वाचन कार्य में संलग्न रहे मतदान कर्मियों को मतदानड्यूटी का मानदेय जारी कर दिया जिनमें पीठासीन अधिकारी,मतदान अधिकारी क्रमांक 1-2-3को जारी हो गया है। जिले में दों विधानसभा क्षेत्र बिंद्रानवागढ़55व राजिम क्रमांक 54में हजारों कर्मचारी शामिल रहे।
रायपुर। भारत निर्वाचन आयोग ने आज देश में लोकसभा चुनाव संपन्न होने उपरांत लागू कीं गई आदर्श आचारसंहिता की समाप्ति की घोषणा कर दी है। 1.कैबिनेट सचिव, भारत सरकार, राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली। 2.सभी राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिव। 3.सभी राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य निर्वाचन अधिकारी। लोक सभा (लोकसभा) 2024 के आम चुनाव और आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, ओडिशा और सिक्किम राज्यों की राज्य विधानसभाओं और कुछ उप-चुनाव-आदर्श आचार संहिता हटाने के संबंध में। मुझे यह कहने का निर्देश हुआ है कि आदर्श आचार संहिता के प्रावधान चुनाव आयोग द्वारा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की तारीख…
मुश्ताक अहमद खान हज यात्रा पर हूये रवाना दी गई बिदाई गरियाबंद। गरियाबंद सुन्नी मुस्लिम जमात के सेकेट्री व रिटायर्ड सांख्यिकीय अधिकारी जनाब मुश्ताक अहमद खान आज हज पर रवाना हो गये । ह्ज्जे बैतुल्लाह पर जाने से पूर्व गरियाबंद में उनके निवास पर परिवार के सदस्यों ने हार पहना कर नारे तकबीर कीं सदा बुलंद करते हूये उन्हें रवाना किया और हज यात्रा में मदीना शरीफ में घर परिवार छतीसगढ़ और वतन में शांति तरक्की भाईचारा की दुआ की गुजारिश कीं गई। वे नागपुर एयर पोर्ट से सऊदी अरब हवाई जहाज से हज पर रवाना होंगे। जनाब मुश्ताक…
रायपुर : सुशासन के लिए होगा आईटी का इस्तेमाल पारदर्शी और जवाबदेही प्रशासन के लिए ठोस रणनीति बजट में 266 करोड़ रूपए का प्रावधान रायपुर, 06 जून 2024 छत्तीसगढ़ में विष्णु देव की सरकार सुशासन लाने के लिए आईटी का बड़े पैमाने में इस्तेमाल करेगी। जनकल्याणकारी योजनाओं से मॉनिटरिंग से लेकर वित्तीय प्रबंधन करों की वसूली, भूमि संबंधी रिकार्ड के पंजीयन, संधारण और संशोधन सहित सभी जरूरी क्षेत्रों में आईटी का इस्तेमाल होगा। सरकार द्वारा लोगों तक शासकीय योजनाओं की पहुंच का दायरा बढ़ाने के साथ ही प्रशासन को मजबूत और पारदर्शी बनाने के लिए ठोस पहल करने जा रही…
.रायपुर : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने लोकसभा निर्वाचन में सहभागिता देने वाले सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, संगठनों और मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया रायपुर, 05 जून 2024 मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने लोकसभा आम निर्वाचन-2024 में सहभागिता देने वाले सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, शासकीय एवं अशासकीय संगठनों, लोक सेवी संस्थाओं तथा मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मतदाताओं ने उत्साहपूर्वक अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतांत्रिक व्यवस्था में अपनी सहभागिता दी है। उन्होंने निर्वाचन कार्य में संलग्न एवं नियोजित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को धन्यवाद ज्ञापित किया है।…
रायपुर : विश्व पर्यावरण दिवस : मुख्यमंत्री ने सपरिवार अपने निवास परिसर में रोपा नीम, रुद्राक्ष और चीकू का पौधा रायपुर, 05 जून 2024 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर अपनी धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय एवं परिवार जनों के साथ अपने निवास परिसर में चीकू, नीम और रुद्राक्ष का पौधा रोपा। उन्होंने इस अवसर पर प्रदेशवासियों से अपने घरों में और आस-पास पौधा लगाने और पौधों को जीवित रखने की जिम्मेदारी लेने की अपील की। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि आने वाले मानसून में ज्यादा से ज्यादा वृक्षारोपण करें और अपने घर,…
मतगणना दिवस 04 जून को भी मतगणना स्थल क्षेत्रों की सभी मदिरा दुकानें सम्पूर्ण दिवस के लिए रहेगी बंद गरियाबंद 03 जून 2024/ कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री दीपक कुमार अग्रवाल ने लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत मतगणना तिथि 04 जून को मतगणना स्थल क्षेत्रों की समस्त मदिरा दुकानों को सम्पूर्ण दिवस के लिए पूर्णतः बंद रखने के आदेश दिए है। छत्तीसगढ़ लोकसभा निर्वाचन 2024 संबंधी कार्य निर्विध्न एवं निष्पक्षतापूर्वक संपन्न कराने के उद्देश्य से कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री दीपक कुमार अग्रवाल ने छ.ग. आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 24 की उप धारा (1) में प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते…
मतगणना की तैयारियां पूरी, सुबह आठ बजे से होगी मतगणना प्रारंभ स्थल पर तीन लेयर में होगी सुरक्षा व्यवस्था, कैमरों से भी होगी निगरानी, अलग-अलग होगी पार्किंग व्यवस्था, मोबाइल, स्मार्ट वॉच, पेन, गुटखा पर प्रतिबंध गरियाबंद 03 जून 2024 / कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री दीपक कुमार अग्रवाल ने बताया कि लोकसभा निर्वाचन-2024 हेतु गरियाबंद जिले में मतगणना की तैयारियां पूरी कर ली गई है। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त प्रेक्षक की उपस्थिति तथा मतगणना हॉल में अभ्यर्थियों/निर्वाचन अभिकर्ताओं की उपस्थिति में पारदर्शी तरीके से मतगणना का कार्य सुनिश्चित किया जाएगा। मतगणना 04 जून 2024 को कृषि उपज मण्डी स्थित…
“लोकतंत्र बनाम माओवाद” विषय पर विचार गोष्ठी कल, मुख्य अतिथि होंगे डिप्टी सीएम विजय शर्मा चीन के लोकतंत्र विरोधी विभत्स चेहरा का गवाह है बीजिंग का थ्येन आनमन चौक रायपुर। उप-मुख्यमंत्री व गृहमंत्री श्री विजय शर्मा के मुख्य आतिथ्य में “लोकतंत्र बनाम माओवाद – थ्येन आनमन की विरासत का बोझ” विषय पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन सोमवार 3 जून को दोपहर 2.30 बजे से वृदांवन हॉल, छत्तीसगढ़ कॉलेज के पीछे, सिविल लाइन रायपुर में किया गया है। बस्तर शांति समिति के श्री एम.डी. ठाकुर व श्री राधेश्याम मरई के संयोजन में आयोजित इस विचार गोष्ठी के मुख्य वक्ता प्रसिद्ध…
चिंतन शिविर में विषय विशेषज्ञों से हुआ विमर्श सरकार के काम आएगा – उप-मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा रायपुर। भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) नया रायपुर में आयोजित दो दिवसीय चिंतन शिविर में छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्रिमंडल सदस्य विद्यार्थी भाव से सम्मिलित हुए। इसमें उन्होंने “विकसित भारत” की संकल्पना को साकार करने में अपनी प्रादेशिक सहभागिता के साथ “विकसित छत्तीसगढ़” का विजन पूरा करने के लिए देश भर के विषय विशेषज्ञों से विमर्श किया। शिविर में प्रतिभागी उप-मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने चिंतन शिविर के दौरान मीडिया को अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी ने हम सबसे कहा है…
रायपुर।आज दोपहर 12बजे जगदलपुर से रायपुर जा रही महेन्द्रा कंपनी कीं स्लीपर बस अभनपुर से थोड़ी दूर आगे शार्ट सर्किट से आग लग गई आग लगते ही यात्री बस के यात्रियों ने बस से कूद कर अपनी जान बचाई पर अपने माल समान बैग नहीं बचा पाए सब जल कर खाक हो गया यात्रीयों ने जान बचने पर राहत कीं सांस ली पर समान जलगया जिसमें रुपयेपैसे सबजल गये वहीं बस्तर में पदस्थ सीआरपीएफ के जवान जो यात्री बस में सवार थे उनके बैग कागजात पैसे सबजल कर खाक हो गये। वहीं मौक़ेपर फायर ब्रिगेड और पुलिस के जवान आग…
नवपदोन्नत प्रधानपाठक/शिक्षको ने विभागीय समिती में मांगा रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा सेवा एवम भर्ती पदोन्नति नियम 2019 में संशोधन हेतु गठित विभागीय कार्यसमिति का गठन किया गया है।इस समिति का प्रधानपाठक/शिक्षक संयुक्त मोर्चा द्वारा स्वागत करते हुवे लोक शिक्षण संचालनालय को ज्ञापन सौंप कर मांग की गई है की प्रदेश में लगभग 50 हजार की संख्या में नवपदोन्नात प्रधानपाठक प्राथमिक/माध्यमिक एवम शिक्षक कार्यरत है।परंतु खेद का विषय है की उक्त पदों मे कार्यरत किसी संगठन के प्रतिनिधि को कार्यसमिति में स्थान नही दिया गया है।जिससे भविष्य में नवपदोंनत प्रधानपाठक और शिक्षक के हितों में कुठाराघात हो…
कैशलेस चिकित्सा मांग को लेकर संघ का हुआ विस्तार _महासमुंद के जिला संयोजक बने श्री प्रेमचंद डडसेना और धीरज तिवारी बने प्रांतीय आईटी सेल प्रभारी* महासमुंद। कैशलेस चिकित्सा के लिए अब कर्मचारी लामबंद हो रहे हैं छत्तीसगढ़ कैशलेस चिकित्सा संघ इसके लिए लगातार प्रयासरत है। पिछले दिनो स्वास्थ्य मंत्री से मिलकर कैशलेस चिकित्सा की मांग किया गया। मंत्री जी से आश्वासन प्राप्त हुआ है। इसी तारतम्य में संघ विस्तार हेतु सभी संभाग एवं सभी जिलों में अपना संयोजक नियुक्त किया जा रहा है। संघ के प्रदेश अध्यक्ष उषा चंद्राकर द्वारा संघ का विस्तार करते हुए महासमुंद जिला में जिला संयोजक…
गरियाबंद। गरियाबंद जिले के बोइरबेड़ा में बीते 29मई को 10 वीं की परीक्षा में अनुत्तीर्ण होने पर व्यथित होकर एक छात्रा कुमारी मालती नेताम पिता फरसु नेताम ने गांव से कुछ दूर जाकर पेड़ में फाँसी से लटक कर आत्महत्या कर ली। सुबह घर से निकली थी वहीं खम्हारीपारा मार्ग पर उसकी लाश पेड़ से लटकते मिली राहगीरों ने देख कर परिजनों को इसकी सूचना दी। इस प्रकार बोइरबेड़ा में पूर्व में भी तीन-चार लड़कियों ने फाँसी लगाई है वहीं युवाओं में इस तरह आत्मघाती कदम उठाना सोचनीय है।
डेडिकेटेड कोविड हॉस्पिटल में डायलिसिस और किमोथेरेपी की सुविधा प्रारंभ गरियाबंद 30 मई 2024/कलेक्टर श्री दीपक कुमार अग्रवाल के विशेष पहल से शासन के मंशानुरूप जिला मुख्यालय गरियाबंद में किडनी और कैंसर के मरीजों के लिये आवश्यक जांच सहित डायलिसिस और कीमोथेरेपी जैसी सुविधाएं शुरु हो चुकी है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ गार्गी यदु पाल के मार्गदर्शन में डेडिकेटेड कोविड हॉस्पिटल गरियाबंद का उन्नयन कर किडनी मरीजों के लिए आवश्यक डायलिसिस यूनिट की स्थापना एवं संचालन का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है, साथ ही कैंसर मरीजों के लिए कीमोथेरेपी यूनिट भी प्रारंभ किया गया है। पूर्व में…
आज़म ख़ान को दस साल की सजा- रामपुर। सपा नेता आजम खान को मुकदमा अपराध संख्या 556/2019 अंतर्गत धारा 452, 392, 504, 506, 120 बी आईपीसी में आजम खान एवं एक अन्य को न्यायालय द्वारा दिनांक 29.05.2024 को दोषी करार कर दिया गया था,जिसमें आजम खान को न्यायालय द्वारा आज 10 वर्ष की सजा और 14 लाख रुपए के जुर्माने से दंडित किया गया है !!
बेमेतरा। भीषण गर्मी के मद्देनजर जिला शिक्षा अधिकारी बेमेतरा ने कलेक्टर कीं अनुमति से जिले के शैक्षणिक संस्थाओं में चल रहे समर कैंप को तत्काल स्थगित कर दिया है।
थाना बलौदा क्षेत्र के ग्राम जर्वे के ग्रामीण बैंक का रात्रि में ताला तोड़कर चोरी करने वाला 03 आरोपियों को किया गिरफ्तार सायबर टीम एवं थाना बलौदा पुलिस की त्वरित कार्यवाही आरोपियों द्वारा योजना बनाकर बैंक का पैसा चोरी करने की नियत से रात्रि में बैंक का ताला को तोड़ा गया था आरोपियों द्वारा बैंक का कैश वाल्ट काटने की कोशिश रही नकाम आरोपियों को सीसीटीवी पूटेज के आधार पर पकड़ने में पुलिस को मिली सफलता आरोपियों के कब्जे से चोरी का सेंसर मशीन एवं घटना में प्रयुक्त ताला काटने का औजार मोटर सायकिल बरामद जुमला किमती 01 लाख रूपया…
उत्तराखण्ड राज्य में चार धाम यात्रा पर जाने वाले उत्तर प्रदेश के सभी इच्छुक श्रद्धालुजन पंजीकरण कराने के बाद ही यात्रा हेतु वहां जाएं श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखकर उत्तराखण्ड सरकार ने चार धाम यात्रा के लिए अनिवार्य पंजीकरण व्यवस्था लागू की गृह विभाग, उoप्रo शासन द्वारा चार धाम यात्रा पर जा रहे अथवा जाने के इच्छुक प्रदेश के तीर्थ यात्रियों से अनिवार्य रूप से रजिस्ट्रेशन कराते हुए रजिस्ट्रेशन की तिथि पर ही उत्तराखण्ड जाने की अपील लखनऊ : 24 मई, 2024 उत्तराखण्ड राज्य में चार धाम यात्रा पर जाने वाले उत्तर प्रदेश के सभी इच्छुक…
रायपुर : ‘अमृतकाल: छत्तीसगढ़ विजन @ 2047 ‘डॉक्यूमेंट तैयार करने वर्किंग ग्रुप के अधिकारियों की बैठक “गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य एवं पोषण” विषय पर आधारित वर्किंग समिति ने लघु, मध्यम एवं दीर्घकालिक लक्ष्य पर दिए सुझाव सबके लिए बेहतर स्वास्थ्य एवं खुशहाल समाज की स्थापना पर दिया गया जोर रायपुर, 29 मई 2024 “अमृतकाल: छत्तीसगढ़ विजन @ 2047” डॉक्यूमेंट तैयार करने गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य एवं पोषण विषय पर गठित वर्किंग समिति की बैठक राज्य नीति आयोग अटल नगर नया रायपुर के सभा कक्ष में आज आयोजित की गई। गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य एवं पोषण से संबंधित लक्ष्य, चुनौतियां एवं सामर्थ्य विषय पर विस्तार से चर्चा…
रायपुर : गुणवत्ता युक्त शिक्षा वर्किंग ग्रुप की बैठक सम्पन्न रायपुर, 29 मई 2024 राज्य नीति आयोग द्वारा अमृत काल विजन डॉक्यूमेंट तैयार करने हेतु गुणवत्ता युक्त शिक्षा विषय पर गठित वर्किंग गु्रप की प्रथम बैठक राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष श्री अजय सिंह की विशेष मौजूदगी में आज यहां नीति भवन नवा रायपुर में आयोजित की गई। बैठक में वर्किंग गु्रप के सदस्यों द्वारा महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए। नीति आयोग के सदस्य श्री डॉ. के.सुब्रमण्यम ने राज्य नीति आयोग द्वारा अमृतकाल छत्तीसगढ़ विजन 2047 विजन डॉक्यूमेंट तैयार करने हेतु गठित कार्य समूहों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।…
शिक्षा विभाग की ये कैसी समिति ? जिसमे लगभग 2 लाख शिक्षक (एल.बी.) संवर्ग का प्रतिनिधित्व नही!! शालेय शिक्षक संघ ने किया माँग जब होना है भर्ती पदोन्नति नियम में बदलाव तो समिति में शिक्षक एल.बी.संवर्ग के प्रतिनिधि भी करे शामिल भर्ती पदोन्नति नियम के संशोधन समिति के सारे सदस्य नियमित शिक्षकों का समूह, प्रदेश में अब सिर्फ लगभग 15000 नियमित शिक्षक ही बचे हैं, जबकि स्कूलों में लगभग 2लाख शिक्षक LB संवर्ग निभा रहे अध्यापन दायित् रायपुर। शिक्षा विभाग द्वारा आज भर्ती पदोन्नति नियम में संशोधन हेतु एक समिति का गठन कर आदेश जारी किया गया। आदेश के जारी…
रायपुर।छत्तीसगढ़ माशिमं रायपुर ने एक पत्र जारी कर सभी डीईओ को 10वीं 12वीं परीक्षा के अंक सूची पर कर 3जून से वितरित करने कहा है।
उप-मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने एम्स पहुंचकर आईईडी ब्लास्ट में घायल महिलाओं का हालचाल जाना रायपुर, 28 मई 2024/ उप-मुख्यमंत्री व गृहमंत्री श्री विजय शर्मा ने आज रायपुर एम्स पहुंचकर आईईडी ब्लास्ट में घायल भीमापुरम गांव की दोनों महिलाओं का हालचाल जाना। नक्सलियों ने बंदूक के बल पर सुकमा जिले के जगरगुंडा थाना क्षेत्र के इस गांव में एक ग्रामीण के घर में आईईडी छिपाकर रख दी थी, जिसमें ब्लास्ट होने से दोनों महिलाएं कल घायल हो गईं थीं। उप-मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने एम्स के डॉक्टरों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। एम्स के डॉक्टरों ने उन्हें बताया कि दोनों…
सहायक राजस्व निरीक्षक, नगर पंचायत – गौरेला 8000 रू० रिश्वत लेते गिरफ्तार गौरेला। प्रार्थी श्री रविशंकर गुप्ता, निवासी बेलगहना, जिला बिलासपुर की आवासीय जमीन नगर पंचायत, गौरेला के अन्तर्गत स्थित है । प्रार्थी उक्त भूमि पर मकान बनाना चाहता था एवं इस हेतु उसे नगर पंचायत – गौरेला, से भवन – अनुज्ञा की आवश्यकता थी । प्रार्थी ने इस हेतु आरोपी श्री अरविन्द गुप्ता, सहायक राजस्व निरीक्षक, नगर पंचायत, गौरेला, जिला जी.पी.एम. से सम्पर्क किया तो आरोपी ने भवन – अनुज्ञा जारी करने के एवज में 8,000 रू0 रिश्वत की मांग की । प्रार्थी आरोपी को रिश्वत नहीं देना चाहता…
छत्तीसगढ़ी फिल्म भुलावे झन मया ल का पोस्टर रिलीज ——————————————– कोरबा, दिनांक 26/5/24 को शाम 5 बजे कोरबा घंटाघर में स्थित साहित्य सदन में छत्तीसगढ़ी फिल्म भुलावे झन मया ल का ऑफिशियली पोस्टर रिलीज की गई समारोह में वरिष्ठ पत्रकार कमलेश यादव , ख्याति प्राप्त कवि शायर मो यूनुस डेनियल पूरी, दिलीप अग्रवाल,नागेश ठाकुर साथ ही फिल्म के निर्माता पुरुषोत्तम कश्यप फिल्म के संपादक मुकेश स्वर्णकार फिल्म के कलाकार और गणमान्य नागरिक सामिल हुए । फिल्म के निर्माता पुरुषोत्तम कश्यप ने बताया की बहुत संघर्ष के साथ ये फिल्म को पूरा कर पाए फिल्म के निर्देशक क्रांति शर्मा ने…
सरगुजा पुलिस द्वारा जारी अभियान “ऑपरेशन विश्वास” के तहत चाइल्ड पोर्नोग्राफी के मामलो मे सख्त कार्यवाही जारी, कुल 03 आरोपी किये गए गिरफ्तार एनसीआरबी दिल्ली से प्राप्त साइबर टीप लाईन के आधार पर थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा आरोपियों के विरुद्ध की गई कार्यवाही*। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल एवं सिम किया गया जप्त सरगुजा पुलिस द्वारा महिलाओ एवं नाबालिगो से सम्बंधित अपराधों में की जा रही लगातार सख्त कार्यवाही*। सरगुजा। सरगुजा पुलिस द्वारा जारी अभियान *”ऑपरेशन विश्वास’* के तहत चाइल्ड पोर्नोग्राफी के मामलों में सोशल मीडिया पर नाबालिग बच्चों की अश्लील फोटो वीडियो को अपलोड करने…
गैंगरेप के सभी आरोपियों को 02 घंटे के भीतर पकड़ने में मिली सफलता, षड़यंत्र कर अपने दोस्तों के साथ मिलकर प्रेमी ने प्रेमिका का कराया था दुष्कर्म, पुलिस अधीक्षक की स्पेशल टीम ने घटना की सूचना मिलते ही रात्रि में ही सभी 06 आरोपियों को लिया गया अभिरक्षा में, घटना में प्रेमी सहित 03 बालिग एवं 03 नाबालिग सम्मिलित, थाना दुलदुला क्षेत्रांतर्गत एवं ग्राम की घटना, अभियुक्तगणों के विरूद्ध थाना दुलदुला अप.क्र. 24/2024 धारा 376, 376(डी), 323, 120(बी) भा.द.सं. तहत् अपराध पंजीबद्ध, प्रकरण की संवेदनशीलता को देखते हुये एफएसएल टीम अंबिकापुर से जाॅंच कराई जा रही है। मामले…
मालवाहक पर सवारी ढोने वाले चालक पर अपराध दर्ज, वाहन जप्त, धौराटिकरा के पास संतुलन खोकर पलटा था वाहन 03 अन्य प्रकरणों में भी हुई चालानी कार्यवाही, हफ्ते भर में कुल 08 वाहनों पर ठोका गया भारी जुर्माना रायपुर। सड़क दुर्घटनाओ की मृत्यु में कमी लाने के उद्देश्य से कोरिया पुलिस द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सतत कार्यवाही की जा रही है। एसपी कोरिया ने कवर्धा की घटना के बाद आमजनों से अपील भी की थी वाहन को यातायात नियम के अनुसार चलाये एवं अपना अमूल्य मानव जीवन जोखिम में ना डालें। अपील और चालानी कार्यवाही में…
डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय, रायपुर में बी. ए. एस. एल. पी. पाठ्यक्रम वर्ष 2024-25 में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ *रायपुर.28 मई 2024.* पंडित जवाहर लाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय, रायपुर के नाक, कान व गला रोग विभाग (ई. एन. टी.) के अंतर्गत संचालित बैचलर ऑफ ऑडियोलॉजी स्पीच लैंग्वेज पैथोलॉजी (बी. ए. एस. एल. पी.) पाठ्यक्रम 2024-25 में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। बी.ए.एस.एल.पी. पाठयक्रम में प्रवेश हेतु आवेदन फार्म एवं विवरणिका (प्रोस्पेक्टस) बी.ए.एस.एल.पी. पाठ्यक्रम रायपुर की वेबसाइट डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट रायपुरबीएसएलपी डॉट ओआरजी ( www.raipurbaslp.org ) से डाउनलोड कर पूर्ण रूप से भर कर भेजना अनिवार्य है। आवेदन…
जहरीले सर्पदंश में चिकित्सकीय उपचार ही है जान बचाने का एक मात्र उपाय ,,,,, धरमजयगढ़:- एक्स चिकितसा अधिकारी सी एच सी विजय नगर धरमजयगढ़ डॉ खुर्शीद खान ने बतलाया की अकस्मात् आये मौसमी परिवर्तन के कारण भीसन गर्मी पड़ने के कारण जहरीले जीव अपने बिलो से बाहर निकल रहे है पिछले कुछ दिनों में सर्पदंश के मरीज उपचार हेतु सिविल अस्पताल धरमजयगढ़ में आ रहे है लोगो का वैज्ञानिक चिकित्सकीय उपचार के सकारात्मक परिणाम फलस्वरूप उपचार के प्रति विश्वास बढ़ा है जहरीले सर्प एवं अन्य विषैले जीव जन्तुओ के दंश पीड़ित मरीज जो अब तक उपचार न कराकर झाड़…
निलंबित IAS रानू साहू और सौम्या चौरसिया की बढ़ी रिमांड. रायपुर। छत्तीसगढ़ कोयला घोटाले मामले में विशेष कोर्ट ने आरोपी निलंबित IAS रानू साहू और सौम्या चौरसिया की रिमांज बढ़ा दी है। बता दें, EOW ने 4 दिन की पुलिस रिमांड खत्म होने के बाद आज सोमवार को निलंबित IAS रानू साहू और सौम्या चौरसिया को स्पेशल कोर्ट में पेश किया था। विशेष अदालत ने दोनों पक्षों की दलीले सुनने के बाद दोनों को 3 जून तक के लिए EOW की रिमांड में भेज दिया है। अब कोल घोटाला मामले में EOW निलंबित IAS रानू साहू और सौम्या चौरसिया से…
मतगणना कार्य 04 जून को सुबह 8 बजे से कृषि उपज मंडी परिसर गरियाबंद स्थित मतगणना केन्द्र में किया जाएगा प्रत्येक विधानसभा के लिए 14-14 टेबल लगाए जाएंगे, ईव्हीएम में दर्ज मतों की गणना की जाएगी मतगणना हाल में मोबाईल फोन ले जाने की नहीं होगी अनुमति परिचय पत्र के बिना प्रवेश रहेगा प्रतिबंधित मतगणना की तैयारियों को लेकर कलेक्टर एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने ली बैठक गरियाबंद 27 मई 2024/ लोकसभा निर्वाचन 2024 के लिए मतगणना मंगलवार 04 जून को सुबह 8 बजे से कृषि उपज मंडी परिसर गरियाबंद स्थित मतगणना केन्द्र में किया जाएगा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन…
घरघोड़ा के व्यापारी से 18 लाख के फ्रॉड की कोशिश फ्रॉड की शंका होने पर दी पुलिस को सूचना लिखित शिकायत दर्ज,आरोपी से पुलिस ने की घण्टों पूछताछ जांच जारी,बड़े फ्रॉड गिरोह का हो सकता है खुलासा ? घरघोड़ा के एक युवा व्यवसायी के साथ 18 लाख रुपयों के फ्रॉड की कोशिश की सनसनीखेज खबर सामने आई है । घरघोड़ा के व्यवसायी वसीम बेग को 3 करोड़ का टेंडर दिलाने के नाम पर 18 लाख रुपये मांगे गए थे पर युवा व्यवसायी को शंका होने पर जागरूकता का परिचय देते हुए व्यवसायी ने पुलिस को सूचना दे दी और फ्रॉड…
लोकसभा निवार्चन-2024 डाक मतपत्रों की गणना होगी संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों के रिटर्निंग अधिकारी के मुख्यालय जिलों में डाक मतपत्रों की गिनती के लिए मतगणना केंद्रों में की जा रही हैं आवश्यक व्यवस्थाएं रायपुर 26 मई 2024/ लोकसभा आम निर्वाचन-2024 के अंतर्गत मतगणना 4 जून 2024 को की जाएगी। मतगणना के दौरान ईवीएम में दर्ज वोटों के साथ ही डाक मतपत्रों की भी गणना की जाएगी। डाक मतपत्रों की गणना 11 संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों के संबंधित रिटर्निंग अधिकारी के मुख्यालय जिलों में ही सम्पन्न होगी। इसके लिए सभी संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों में अन्य संबंधित जिलों से डाक मतपत्रों का परिवहन रिटर्निंग…
मुख्यमंत्री ज्ञान प्रोत्साहन योजना अंतर्गत छात्रवृत्ति हेतु पोर्टल पुनः प्रारंभ पात्र विद्यार्थी 04 जून तक कर सकते हैं पंजीयन कोरबा 24 मई 2024/ मुख्यमंत्री ज्ञान प्रोत्साहन योजना अंतर्गत छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा में मेरिट सूची में आए उत्तीर्ण अनुसूचित जाति/जनजाति के छात्रों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। योजनांतर्गत उक्त वर्ग के विद्यार्थियों के पंजीयन व जिला स्तर से सत्यापन हेतु पोर्टल पुनः उपलब्ध कराया गया है। जो कि 04 जून 2024 शाम 05 बजे बंद कर दिया जाएगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार पोर्टल में 12वीं अनुसूचित जाति/जनजाति के विद्यार्थियों के पंजीयन का लक्ष्य निर्धारित समयावधि में कम हुआ है।…
31 मई तक होगा रसोई गैस कनेक्शन धारियों का ई-केवाईसी जगदलपुर, 24 मई 2024/ जिले में गैस कनेक्शन धारियों का ई-केवाईसी किया जा रहा है, उक्त कार्य को आगामी 31 मई तक अनिवार्य रूप से करवाने की अपील करते हुए खाद्य अधिकारी ने जानकारी में बताया कि सार्वजनिक क्षेत्र की तीनों ऑयल कम्पनियों इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन तथा हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कार्पोरेशन ने अपने सभी एलपीजी ग्राहकों से निवेदन किया है कि वे अपने गैस कनेक्शन का बायोमेट्रिक ई-केवाईसी के माध्यम से 31 मई 2024 से पहले अपडेट करवा लेवें, ताकि आगे गैस रिफिल करवाने के लिए किसी प्रकार…
आरटीई अंतर्गत वर्ष 2022-23 में 134.30 करोड़ रूपए से अधिक राशि का भुगतान शेष लंबित राशि 70 करोड़ रूपए के भुगतान की कार्यवाही प्रक्रियाधीन रायपुर, 24 मई 2024/ लोक शिक्षण संचालनालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम (आरटीई) अंतर्गत वर्ष 2022-23 में निजी विद्यालयों को जनवरी 2024 से अप्रैल 2024 तक वर्ष 2022-23 हेतु नर्सरी से 8वीं में अध्ययनरत विद्यार्थियों की शुल्क प्रतिपूर्ति राशि 185.91 करोड़ रूपए और कक्षा 9वीं से 12वीं में अध्ययनरत विद्यार्थियों की शुल्क प्रतिपूर्ति 20.71 करोड़ रूपए के विरूद्ध कुल 134 करोड़ 30 लाख 27 हजार 339 रूपए की राशि…
आरटीई के तहत प्रवेशित बच्चों का ड्रॉपआउट रोकने करें समुचित पहल- कलेक्टर श्री अग्रवाल शिक्षा के अधिकार अधिनियम का पालन करते हुए नियमानुसार दिलाये एडमिशन नये सत्र में 18 जून को मनाया जायेगा शाला प्रवेश उत्सव कलेक्टर श्री अग्रवाल ने आरटीई नोडल प्राचार्यो और निजी विद्यालयों के प्राचार्यो के बैठक में दिये निर्देश गरियाबंद 24 मई 2024/कलेक्टर श्री दीपक अग्रवाल ने आज स्वामी आत्मानंद हिन्दी माध्यम स्कूल में जिले के आरटीई नोडल प्राचार्यो और प्राइवेट स्कूलों के प्राचार्यों की बैठक ली। कलेक्टर ने बैठक में जिले में संचालित निजी विद्यालयों में आरटीई के तहत बच्चों को दिये जाने वाले प्रवेश…
7 नक्सलियों के मुठभेड़ पर बोले उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा-जवानों के भुजाओ के ताकत के कारण हुआ यह सम्भव रायपुर, 23 मई, 2024-बीजापुर-दंतेवाड़ा जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में सुरक्षाबलों से मुठभेड़ के दौरान सात नक्सली मारे गए और उनके पास से बड़ी मात्रा में हथियार बरामद हुए हैं। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि जवानों के भुजाओ के ताकत के कारण यह सम्भव हो पाया है। बीजापुर और दंतेवाड़ा के सीमा क्षेत्रों में आज सुबह 11 बजे से ही बस्तर फाइटर, एस.टी.एफ और डीआरजी के जवानों की संयुक्त टीम ने ऑपरेशन सर्चिंग शुरू की थी और उसके अंतर्गत मुठभेड़ हुआ है,…
भैंस की पूंछ पकड़ वैतरणी पार करने के मुंगेरीलाली ख्वाब (आलेख : बादल सरोज) सिर्फ श्याम रंगीला ही परेशान नहीं है — नामी स्टैंडअप कॉमेडियन्स की टी आर पी गिरने की आशंकाएं वास्तविक संभावनाएं बनती दिख रही हैं, क्योंकि लोग मिमिक्री से ज्यादा मनोरंजन लाइव ओरिजिनल परफ़ॉर्मर में देखने लगे हैं । हास्यास्पद दावों वाले भाषणों ने कार्टूनिस्ट्स को “क्या छोड़ें, क्या दर्ज करें” के पशोपेश में डाल दिया है। यह साहित्य की व्यंग्य और हास्य दोनों विधाओं के लिए चुनौतीपूर्ण समय है। इन पंक्तियों के लिखे जाने तक मतदान के पांच चरण हुए हैं, तब यह हालत है।…
रायपुर : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने निर्वाचन कर्तव्य के दौरान मृत महिलाकर्मी के दोनों पुत्रों को प्रदान किया कुल 15 लाख रूपए की अनुग्रह राशि का चेक रायपुर. 23 मई 2024 मतगणना की तैयारियों का जायजा लेने आज दुर्ग पहुंची मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने निर्वाचन कर्तव्य के दौरान मृत महिलाकर्मी श्रीमती मधु बंजारे के दोनों पुत्रों को अनुग्रह प्रतिकर राशि के कुल 15 लाख रूपए की राशि का चेक प्रदान किया। उन्होंने दुर्ग के सर्किट हाउस में आज स्वर्गीय श्रीमती मधु बंजारे के पुत्रों श्री नितिन कुमार बंजारे को साढ़े सात लाख रुपए और श्री विपिन…
रायपुर : लोकसभा निर्वाचन 2024 : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने राजनांदगांव, दुर्ग और महासमुंद में मतगणना की तैयारियों का लिया जायजा स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, मतगणना कक्षों का किया निरीक्षण निर्बाध और सुव्यवस्थित मतगणना के लिए अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश रायपुर 23 मई 2024 छत्तीसगढ़ की मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने आज राजनांदगांव, दुर्ग और महासमुंद का दौरा कर आगामी 4 जून को होने वाली मतगणना की तैयारियों का निरीक्षण किया। उन्होंने तीनों जिला मुख्यालयों में स्ट्रांग-रूम में रखे ईवीएम की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने मतगणना…
गैंगस्टर एक्ट में सजा के खिलाफ अफजाल की अपील पर सुनवाई जारी प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट में गैंगस्टर एक्ट में मिली सजा के खिलाफ सांसद अफजाल अंसारी की अपील पर बुधवार को भी सुनवाई पूरी नहीं हो सकी। अपील पर गुरुवार को सुनवाई जारी रहेगी। यह आदेश न्यायमूर्ति संजय कुमार सिंह ने अभियोजन पक्ष की बहस को सुनकर दिया। गुरुवार को अभियोजन की ओर से अपर महाधिवक्ता पीसी श्रीवास्तव ने कहा कि अफजाल अंसारी की तरफ कृष्णानंद राय हत्याकांड में बरी किए जाने को भी इस मामले में आधार बनाया जा रहा है क्योंकि इसी हत्याकांड के आधार पर गैंगस्टर एक्ट…
ज्ञानवापी में वजूखाने के भी सर्वे पर सुनवाई जुलाई में प्रयागराज। वाराणसी के विवादित ज्ञानवापी परिसर स्थित वजूखाने का भी एएसआई से सर्वेक्षण कराने की मांग में दाखिल याचिका पर सुनवाई जुलाई माह के पहले सप्ताह में होगी। श्रृंगार गौरी मामले की याची राखी सिंह की ओर से दाखिल इस याचिका पर बुधवार को अंजुमन इंतिजामिया मसाजिद की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता एसएफए नक़वी का वकालतनामा दाखिल किया गया। उसके बाद बेंच नामित करने के लिए कोर्ट ने मामला चीफ जस्टिस को संदर्भित कर दिया। याचिका में कहा गया है कि जिस तरह ज्ञानवापी के पूरे परिसर का सर्वे किया…
डीईओ ने अनुकम्पा नियुक्ति के पूर्व मंगाई दावा-आपत्ति बिलासपुर, 22 मई 2024/जिला शिक्षा अधिकारी ने अनुकम्पा नियुक्ति के लिए प्राप्त आवेदनों की छानबीन के क्रम में सात दिवस के भीतर आमजनता से दावा आपत्ति मंगाई है। फिलहाल 4 आवेदकों ने अनुकम्पा नियुक्ति के लिए कार्यालय में आवेदन प्रस्तुत किये हैं। डीईओ ने बताया कि बिल्हा विकासखण्ड के शासकीय सूरजमल उच्चतर माध्यमिक शाला बिल्हा में सहायक ग्रेड 02 के पद पर कार्यरत स्व. श्री चितरंजन यादव के परिवार से उनके पुत्र श्री प्रियरंजन यादव, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेलतरा में व्याख्याता के पद पर कार्यरत स्व. श्री प्यारे लाल मरावी के…
शीघ्रलेखन एवं मुद्रलेखन कम्प्यूटर कौशल परीक्षा स्थगित रायपुर, 22 मई 2024/ शीघ्रलेखन एवं मुद्रलेखन कम्प्यूटर कौशल परिषद्, लोक शिक्षण संचालनालय छत्तीसगढ़ द्वारा हिन्दी एवं अंग्रेजी कम्प्यूटर मुद्रलेखन की विभिन्न गति की डिप्रेशन प्रति घंटे के मान से आयोजित की जाने वाली कौशल परीक्षा अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दी गई है। यह परीक्षा प्रदेश के रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर एवं बस्तर संभाग में 26 मई, 02 जून, 09 जून और 16 जून 2024 को परिषद द्वारा आयोजित की जाने वाली थी। परिषद द्वारा परीक्षाओं के पुनः आयोजन करने संबंधित आगामी तिथि निर्धारित कर सर्वसंबंधित परीक्षार्थियों के लिए प्रदेश के प्रमुख समाचार…
आरटीई के अंतर्गत ड्राप आउट विद्यार्थियों की जानकारी देने के निर्देश रायपुर, 22 मई 2024/स्कूल शिक्षा सचिव श्री सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी ने सभी जिला कलेक्टरों से आरटीई अंतर्गत ड्राप आउट विद्यार्थियों की जानकारी स्कूल शिक्षा विभाग को उपलब्ध कराने निर्देश जारी किए हैं। कलेक्टरों को जारी पत्र में कहा गया है कि जिले के गैर अनुदान प्राप्त विद्यालयों के प्रबंधक, प्राचार्यों की बैठक 10 दिवस के भीतर बुलाकर यह समीक्षा करें कि इनके विद्यालय में कितने विद्यार्थियों ने आरटीई के तहत प्रवेश लिया था तथा उनमें से कितने बच्चे पढ़ाई छोड़कर ड्राप आउट हो गए हैं। यह जानकारी पत्र…
बताएं अपनी पुनर्वास नीति में वह क्या चाहते हैं – उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा नक्सलियों से वार्ता की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है विजय शर्मा जगदलपुर में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने पुनर्वास नीति सुझाव के लिये मेल आईडी, गूगल फॉर्म जारी किया जगदलपुर/रायपुर। उपमुख्यमंत्री और गृह मंत्री विजय शर्मा ने आज जगदलपुर में नक्सलियों से वार्ता की दिशा में एक कदम और आगे बढ़ते हुए पुनर्वास नीति सुझाव के लिए ईमेल आईडी और गूगल फॉर्म जारी कर माओवादियों से आग्रह किया है की वे स्वयं बताएं कि उनके पुनर्वास नीति क्या होनी चाहिए। उन्होंने कहां की मैं हमेशा कहता…
इलाहाबाद हाईकोर्ट का आदेश- सार्वजनिक रूप से की गई टिप्पणी पर ही लागू होगा एससीएसटी एक्ट प्रयागराज: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मंगलवार को अपने एक आदेश में कहा कि सार्वजनिक रूप से अपमानित करने के लिए की गई टिप्पणी या धमकाने पर ही एससीएसटी एक्ट कानून के तहत कार्रवाई की जा सकती है. अपराध यदि सार्वजनिक रूप से नहीं किया गया है, तो एससी/एसटी अधिनियम की धारा 3(1)(आर) के प्रावधान लागू नहीं होंगे. कोर्ट ने याची पर एससीएसटी एक्ट के तहत की गई कार्रवाई को रद्द कर दिया. अदालत ने कहा है कि अन्य अपराधों में कार्रवाई जारी रहेगी. न्यायमूर्ति विक्रम डी.…
शिक्षा सचिव व संचालक से मिला शालेय शिक्षक संघ: प्राचार्य पदोन्नति : त्रुटिपूर्ण वरिष्ठता सूची से पदोन्नति में आ रही बाधा को दूर करने की मांग शालेय शिक्षक संघ : त्रुटि विहीन पदोन्नति के लिए DPI में हो सत्यापन स्वैच्छिक समर कैंप की निचले स्तर पर गलत व्याख्या पर भी जताई नाराजगी और अवकाश के दिनों में ड्यूटी के लिए सेवा पुस्तिका में EL इंद्राज करने उठाई मांग,सचिव नेकहा EL के लिए प्रक्रिया आगे बढ़ाएंगे शौचालयों के सत्यापन को बताया शिक्षक गरिमा के खिलाफ :आदेश जारी करने वाले अधिकारियों पर हो कड़ी कार्यवाही रायपुर। शालेय शिक्षक संघ प्रांताध्यक्ष वीरेंद्र दुबे…
रायपुर। शिक्षा विभाग ने आगामी नये शिक्षा सत्र 2024 शाला प्रवेशोत्सव के पूर्व सभी कलेक्टर ,जेडी डीईओ को आवश्यक तैयारियां पूरी करने दिशा निर्देश जारी किये है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 राज्य में भी प्रभावी हो गई है। छत्तीसगढ़ शासन की स्पष्ट मंशा है कि छात्र – छात्राओं को स्वच्छ व सुंदर वातावरण में गुणवत्तायुक्त शिक्षा दी जावे । स्कूल शिक्षा विभाग इस दिशा में लगातार कार्य कर रहा है। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन 18 जून 2024 से प्रत्येक स्तर पर किया जाना है। इस हेतु यह अत्यंत आवश्यक है कि…
बिना सूचना अनुपस्थित कर्मचारी अपनी उपस्थिति करें सुनिश्चित जांजगीर-चांपा 21 मई 2024/ कार्यालय सहायक संचालक उद्यान जिला जांजगीर-चांपा से प्राप्त जानकारी अनुसार श्री गजेन्द्र कुमार नागेश, भृत्य कार्यालय सहायक संचालक उद्यान जांजगीर-चांपा गत 06 मई 2023 से बिना सूचना अद्यतन अनुपस्थित हैं। सहायक संचालक उद्यान जांजगीर-चांपा ने बताया कि संबंधित कर्मचारी को पत्र के माध्यम से कई बार पत्राचार किया गया। किंतु उनके द्वारा पत्र रिसीव नही किया जा रहा है और पत्र मुलतः कार्यालय में वापस हो रहा है। संबंधित को दूरभाष के माध्यम से भी कई बार संपर्क कर तत्काल उपस्थित होने हेतु निर्देशित किया गया परंतु…
जिला न्यायाधीश के 37 रिक्त पदों के लिए पुनः अधिसूचना जारी बिलासपुर, 21 मई 2024/छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय द्वारा वर्ष 2023 हेतु जिला न्यायाधीश (प्रवेश स्तर) के 37 रिक्त पदों से संबंधित पुनः अधिसूचना जारी की जा चुकी है, जिसकी जानकारी छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के वेबसाईट https://highcourt.cg.gov.in पर उपलब्ध है।
शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों के लिए विभागीय परीक्षा का आयोजन 05 अगस्त से 13 अगस्त तक दुर्ग, 21 मई 2024/ छत्तीसगढ़ शासन विभागीय परीक्षा प्रकोष्ठ के अंतर्गत शासकीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए (जिनके लिए विभागों द्वारा विभागीय परीक्षा निर्धारित की गई हो) विभागीय परीक्षा का आयोजन 05 अगस्त से 13 अगस्त 2024 तक किया गया है। दुर्ग संभाग के आयुक्त श्री एस. एन. राठौर ने सभी कलेक्टरों को प्रेषित पत्र में संबंधित जिले से विभागीय परीक्षा में बैठने हेतु इच्छुक अधिकारियों व कर्मचारियों (राजस्व निरीक्षक/पटवारी को छोड़कर) का आवेदन पत्र विषयवार प्राप्त कर परीक्षण उपरांत 30 जून 2024 तक अनिवार्य…
तीन नायब तहसीलदारों को कलेक्टर ने थमाई शो काज नोटिस राजस्व मामलों के निराकरण में बरत रहे थे ढिलाई 15 जून तक सीमांकन का शत प्रतिशत निराकरण के निर्देश कलेक्टर ने की राजस्व विभाग के काम काज की समीक्षा बिलासपुर, 21 मई 2024/ कलेक्टर अवनीश शरण ने जिले की तीन नायब तहसीलदारों को शो कॉज नोटिस जारी किए हैं। राजस्व संबंधी सभी तरह के मामलों के निराकरण में उनके द्वारा शिथिलता बरतने के साथ ही शासन द्वारा निर्धारित समय सीमा को लांघा जा रहा था। इनमें संकरी तहसील के नायब तहसीलदार राकेश ठाकुर, लीलाधर चंद्रा और बिल्हा की नायब तहसीलदार…
उप-मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने जोराताल पहुंचकर सड़क हादसे में मृत पुलिस जवान को दी श्रद्धांजलि रायपुर/ कवर्धा, 21 मई 2024/ उप-मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कवर्धा क्षेत्र के ग्राम जोराताल पहुंचकर दिवंगत पुलिस जवान नेतराम सिंह धुर्वे को श्रद्धांजलि अर्पित की। पांडातराई थाना में पदस्थ आरक्षक नेतराम सिंह धुर्वे की बीती रात सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई, जब वे ड्यूटी कर कवर्धा लौट रहे थे। उप-मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने श्री धुर्वे के परिवार जनों के बीच पहुंचकर अपनी संवेदना व्यक्त की। ज्ञात हो कि सोमवार रात कवर्धा के पास सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में पुलिस जवानों के…
उप-मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा सड़क दुर्घटना में मृतकों के अंतिम संस्कार में हुए शामिल घायलों के बेहतर इलाज के लिए डॉक्टरों और अधिकारियों को दिए निर्देश रायपुर/ कवर्धा/21, मई, 2024/ कवर्धा के कुकदूर थाना क्षेत्र के बाहपानी गांव के पास भीषण सड़क दुर्घटना में हुए सेमहरा गांव के 19 मृतकों के अंतिम संस्कार में शामिल हुए उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा। ग़ौरतलब है कि अनियंत्रित होकर गड्डे में पलटे पिकअप वाहन में सवार सभी लोग सेमहारा गांव के रहने वाले थे, जो जंगल से तेंदूपत्ता तोड़कर वापस लौट रहे थे। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने घटना स्थल पहुंचकर स्थानीय लोगों…
रायपुर।छत्तीसगढ़ प्रदेश के शिक्षक शासन कीं विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन में सरकार से कदम से कदम मिलाकर चलते चलते हैजिसमें आर्थिक सामाजिक गणना,मतदाता खोजना बीएलओ,टीकाकरण सहित विभिन्न कार्यक्रम में हिस्सा लेते है इस बार नये तरह कीं ड्यूटीलगी है जिसमें शौचालय का सत्यापन करेंगे। विकासखंड धमधा में119 शिक्षक शिक्षिकाओं कीं ड्यूटी शौचालय सत्यापन में ब्लॉक शिक्षा कार्यालय ने लगाई है।इस आदेश को देख कर शिक्षक दबी जुबान बोल पड़ेकीं अब क्या यही ड्यूटी बाकी है।
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने मोबाइल पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी को मृतकों के परिजनों से बातचीत करवाई । मुख्यमंत्री जी ने प्रत्येक मृतक के परिजनों को 5 लाख देने की घोषणा की व घायलों को ₹50000 रुपए सहायता राशि देने की घोषणा की।*
सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व विधायक को दी चार सप्ताह की पैरोल अंबेडकरनगर। एसटीएफ द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेजे गए पूर्व विधायक पवन पांडेय को इलाज के लिए सुप्रीम कोर्ट ने चार सप्ताह की पैरोल प्रदान की है। उन्हें इस अवधि में किसी राजनीतिक गतिविधि से दूर रहने का भी निर्देश दिया गया है। अकबरपुर कोतवाली में बीते दिनों एक महिला ने करोड़ों की भूमि को लाखों रुपये हड़पने तथा साजिश आदि रचने के आरोप में केस दर्ज कराया था। सिविल पुलिस द्वारा जांच में ढिलाई के बाद हाईकोर्ट ने मामले की विवेचना एसटीएफ लखनऊ को सौंप दी थी। एसटीएफ ने…
