Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: सच
रायपुर । लोकसभा निर्वाचन-2024 के प्रथम चरण अंतर्गत बस्तर लोकसभा क्षेत्र में मतदान तिथि 19 अप्रैल को आम नागरिक मतदान प्रतिशत की जानकारी वोटर टर्न आउट मोबाइल एप का उपयोग कर देख सकते हैं। वोटर टर्नआउट एप के माध्यम से वोटर टर्न ऑउट (मतदान प्रतिशत) की अद्यतन स्थिति जान सकते हैं।
जगदलपुर। लोकसभा चुनाव के पहले चरण में आज छत्तीसगढ़ की बस्तर सीट पर वोटिंग हो रहा है। मतदान को लेकर मतदाताओं में काफी उत्साह है। इसी बीच बीजापुर से एक ऐसी तस्वीर सामने आई जो दूसरे लोगों को मतदान के लिए प्रेरित कर रही हैं। दरअसल, मंगल परिणय सूत्र में बंधने से पूर्व दूल्हा दीपक गुप्ता लोकतंत्र के महापर्व में मतदान करने बीजापुर के मतदान केंद्र क्रमांक 160 राउतपारा में पहुंचा और मतदान किया। दूल्हा दीपक ने लोगों को संदेश भी दिया। दीपक ने कहा, देश को मजबूत लोकतंत्र देना, हम सबकी प्राथमिकता होनी चाहिए। युवाओं को इस महापर्व में…
बीजापुर। छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के पहले चरण की बस्तर सीट के लिए वोटिंग हो रही है। इसी बीच बीजापुर से बड़ी खबर आ रही है। यहां चुनाव ड्यूटी के दौरान आइईडी ब्लास्ट हो गया। इस आइईडी विस्फोट में सीआरपीएफ का सहायक कमांडेंट घायल हो गया। इससे पहले पोलिंग बूथ से 500 मीटर दूर यूबीजीएल का सेल दुर्घटनावश ब्लास्ट हो गया। इससे ड्यूटी पर तैनात सीआरपीएफ का जवान घायल हो गया। जानकारी के अनुसार बस्तर लोकसभा क्षेत्र में जारी के बीच बीजापुर के भैरमगढ़ थाना इलाके में आइईडी ब्लास्ट हो गया। इस आइईडी ब्लास्ट की चपेट में आने से सीआरपीएफ…
बिलासपुर। मस्तूरी क्षेत्र के भिलाई स्थित मिडिल स्कूल में धावा बोलकर चोरों ने मध्यान्ह भोजन के लिए आए छह क्विंटल चावल पार कर दिए। प्रधान अध्यापक ने इसकी शिकायत मस्तूरी थाने में की है। पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है। मस्तूरी क्षेत्र के भिलाई स्थित मिडिल स्कूल में पदस्थ प्रधान अध्यापक सुनील कुमार बड़ा ने चोरी की शिकायत की है। उन्होंने पुलिस को बताया कि सोमवार की सुबह करीब 11 बजे छुट्टी के बाद बच्चे और स्टाफ घर चले गए थे। स्कूल की चाबी प्रधान अध्यापक के पास थी। मंगलवार की छुट्टी के बाद बुधवार…
रायपुर। राजधानी रायपुर में भीषण गर्मी के चलते आग का कहर जारी है। उरला स्थित गणपति इस्पात परिसर में लगे बिजली ट्रासफार्मर में आग लग गई। फायर ब्रिगेड और दमकल की टीम मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। दूर-दूर तक आग की लपटें दिखाई दी। यह मामला उरला थाना क्षेत्र का है। उरला थाना प्रभारी बी एल चंद्राकर ने बताया कि शुक्रवार सुबह लगभग 9 बजे गणपति इस्पात में लगे ट्रांसफार्मर में आग लगने की सूचना मिली। जिसके बाद तुरंत पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। फायर ब्रिगेड की टीम भी वहां पहुंच गई। अंदर मजदूर काम…
जशपुर। जशपुर नगर बारातियों से भरी तेज रफ्तार चार पहिया वाहन अनियंत्रित हो कर सड़क किनारे स्थित पेड़ से टकरा गई। दुर्घटना में 8 लोग घायल हुए है। यह हादसा नारायणपुर थाना क्षेत्र के साहिडांड के पास शुक्रवार सुबह 5 बजे की है। जानकारी के अनुसार जशपुर जिले के दुल्दुला ब्लाक के बिपतपुर पंचायत के आश्रित गाँव कोरना से सूरजपुर जिले के भूरानीडांड गए हुए थे। विवाह कार्यक्रम सम्पन्न होने के बाद स्कोरपियों वाहन क्रमांक सीजी 10 एनए 8852 मे सवार हो कर वापस गांव कोरना की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान, साहीडांड के पास तड़के लगभग 5 बजे…
इंदौर। पंजाब किंग्स के आशुतोष शर्मा ने गुरुवार को आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 28 गेंदों पर ताबड़तोड़ 61 रनों की पारी खेली, लेकिन टीम को इसके बावजूद चार विकेट से हार का सामना करना पड़ा। आशुतोष आईपीएल 2024 में लगातार इस तरह की ताबड़तोड़ पारियां खेलकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। लेकिन एक समय ऐसा भी था जब आशुतोष अवसाद में थे औऱ खेल छोड़ने के बारे में सोच रहे थे। आशुतोष ने इस आईपीएल 2024 में हर बार उस समय मैदान संभाला जब पंजाब किंग्स की टीम मुश्किलों में थी। उन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 217.86 के…
रायपुर : लोकसभा निर्वाचन-2024 : वोटर टर्न आउट एप के माध्यम से जान सकते हैं वोटर टर्न आउट की अद्यतन स्थिति रायपुर. 19 अप्रैल 2024 लोकसभा निर्वाचन-2024 के प्रथम चरण अंतर्गत बस्तर लोकसभा क्षेत्र में मतदान तिथि 19 अप्रैल को आम नागरिक मतदान प्रतिशत की जानकारी वोटर टर्न आउट मोबाइल एप का उपयोग कर देख सकते हैं। वोटर टर्नआउट एप के माध्यम से वोटर टर्न ऑउट (मतदान प्रतिशत) की अद्यतन स्थिति जान सकते हैं।
रायपुर : व्यावसायिक परीक्षा मण्डल की विभिन्न प्रवेश एवं पात्रता परीक्षाओं की तिथियों में संशोधन रायपुर, 18 अप्रैल 2024 छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए विभिन्न प्रवेश एवं पात्रता परिक्षाओं की परीक्षा तिथियों में संशोधन किया गया है। लोकसभा चुनाव की तिथियां घोषित होने के कारण प्रवेश एवं पात्रता परीक्षाओं की पूर्व निर्धारित परीक्षा तिथियों में संशोधन किया गया है। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा जारी संशोधित तिथियों के अनुसार पी.ई.टी-2024, प्री.एम.सी.ए.-2024 एवं पी.पी.एच.टी.-2024 की परीक्षा 13 जून 2024 को होगी। पी.ए.टी/पी.व्ही.पी.टी., बीएससी (कृषि), बीएससी (उद्यानिकी), पशुपालन में डिप्लोमा और मत्स्यिकी विज्ञान में डिप्लोमा, प्री.बी.ए.बी.एड. और…
नई दिल्ली लखनऊ। यूपी की सिर्फ दो लोकसभा सीटें ऐसी रह गई हैं जिन पर बीजेपी ने अभी तक अपने पत्ते नहीं खोले हैं। इनमें से एक कैसरगंज लोकसभा सीट से दावेदार सांसद बृजभूषण सिंह ने गुरुवार को टिकट के बारे में पूछे जाने पर श्रीरामचरित मानस की एक चौपाई दोहरा दी। बृजभूषण ने कहा, ‘होइए वही जो राम रचि राखा।’ अब बृजभूषण सिंह की इस प्रतिक्रिया के राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं। बता दें कि अभी दो दिन पहले ही बीजेपी ने देवरिया और फिरोजाबाद से अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया था लेकिन कैसरगंज और रायबरेली…
गढ़वाल । उत्तराखंड लोकसभा चुनाव 2024 के प्रचार का बुधवार को आखिरी दिन था। भाजपा के स्टार प्रचारक एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को हल्द्वानी में रोड शो कर भाजपा को पूर्ण बहुमत दिलाने की अपील की। इस दौरान पशु चिकित्सालय से लेकर तिकोनिया चौराहे तक रोड शो में बड़ी संख्या में भाजपा समर्थक मौजूद रहे। बुधवार को दोपहर बाद करीब तीन बजे मुख्यमंत्री धामी का काफिला कालाढूंगी रोड स्थित राजकीय पशु चिकित्सालय के पास पहुंचा। यहां भाजपा समर्थक बड़ी संख्या में उनका इंतजार कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने 3:08 बजे रोड शो शुरू किया। पशु चिकित्सालय से…
रायपुर। लोकसभा चुनाव 2024 से पहले छत्तीसगढ़ में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। इसी बीच कांग्रेस को एक ही दिन में दो बड़े झटके लगे हैं। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले पूर्व विधायक शिशुपाल सोरी ने कांग्रेस पार्टी छोड़ दी है। खबरों के अनुसार शिशुपाल सोरी भाजपा का दामन थाम सकते हैं। शिशुपाल सोरी अपने समर्थकों के साथ रायपुर में गुरुवार शाम के समय भाजपा में शामिल हो सकते हैं। इधर, बिलासपुर में तीन दिन पहले कांग्रेस से नामांकन फार्म खरीदने वाले प्रदेश कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य विष्णु यादव ने भी कांग्रेस से इस्तीफा देकर भाजपा में प्रवेश कर…
रायपुर। इंजीनियरिंग और मेडिकल कालेजों में प्रवेश के लिए पीईटी और पीएमटी परीक्षा होती है। अब पीएमटी की जगह नीट होने लगी है। प्रदेश में सिर्फ रायपुर, बिलासपुर और जगदलपुर में ही परीक्षा केंद्र बनाए जाते थे। हमने मांग की कि हर जिले में कलेक्टर हो सकते हैं तो हर जिले में परीक्षा केंद्र क्यों नहीं। इस मुद्दे को लेकर पहली बार भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघ (NSUI) का प्रदेश अध्यक्ष रहने के दौरान आंदोलन कर माध्यमिक शिक्षा मंडल का घेराव किया। घेराव के दौरान छात्रों का प्रदर्शन उग्र हो गया, तोड़फोड़ हो गई। इस जुर्म में हमें जेल भी जाना…
पोंड़ी/कवर्धा। कवर्धा जिले के ग्राम पोंडी में भयानक हादसा हो गया। दशरंगपुर रोड पर स्थित धनंजय इलेक्ट्रॉनिक दुकान में शार्ट सर्किट के चलते भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भयानक रूप ले लिया और इलेक्ट्रानिक दुकान के गोदाम में रखे कूलर, पंखा, आलमारी दीवान सहित पांच लाख रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। मौके पर फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई जिसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और घंटों की कड़ी मशक्कत करने के बाद आग पर काबू पाया। जिले में लगातार आगजनी के मामले देखने को मिल रहे हैं। अगर पिछले दो महीने की…
रायपुर। गांजा तस्करी करने वाले दो अंतरराज्यीय गांजा तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनसे 30 किलो गांजा और दो मोबाइल जब्त किए गए हैं। तस्कर गांजा ओडिशा से सूरत लेकर जा रहे थे। मंदिर हसौद थाना पुलिस और आरपीएफ की टीम ने कार्रवाई की है। आरोपित संतोष उर्फ हाडू बंधु निवासी मंगलपुर जिला गंजाम ओडिशा और सागर जेना निवासी कुलासरा पाली थाना आस्का जिला गंजाम ओडिशा को गिरफ्तार कर नारकोटिक्स एक्ट के तहत कार्रवाई की। रायपुर पुलिस द्वारा निजात अभियान के तहत नशे के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसमें लगातार कार्रवाई की जा रही है।…
कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के छोटेबेठिया में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में मारे गए 29 नक्सलियों के शव कांकेर जिला मुख्यालय लाए गए। मारे गए नक्सलियों में 15 महिलाएं भी शामिल हैं। बुधवार को सभी शवों का पोस्टमार्टम किया गया। मुठभेड़स्थल से देसी लांचर सहित बड़ी मात्रा में हथियार बरामद किए गए हैं। मंगलवार को मुठभेड़ के बाद रातभर कांकेर में पुलिस और बीएसएफ के वरिष्ठ अधिकारी डेरा डाले रहे। जिला मुख्यालय कांकेर में इन हथियारों को दिखाते हुए बस्तर आइजी सुंदरराज पी, बीएसएफ के महानिरीक्षक आनंद प्रताप सिंह ने बताया कि अब तक मारे गए नौ हार्डकोर…
रायपुर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में नक्सली मुठभेड़ में घायल दो जवानों का राजधानी में इलाज जारी है। फिलहाल दोनों जवान खतरे से बाहर हैं। इस दौरान गृह मंत्री विजय शर्मा दोनों जवानों का हालचाल जानने के लिए अस्पताल पहुंचे। उन्होंने दोनों जवानों की स्थिति की जानकारी डाक्टरों से ली। जवानों से घटना को लेकर बात भी की। इस दौरान घायल बीएसएफ में इंस्पेक्टर रमेश चंद्र चौधरी ने अपनी मूंछों पर ताव देकर कहा था, सर हम मरने से नहीं डरते, पूरी बहादुरी से लड़े हैं। 29 को मार गिराया है। इस पर बहादुर जवानों की प्रशंसा करते हुए गृह…
रायपुर। राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। राजधानी रायपुर के तेलीबांधा स्थित अशोका बिरयानी रेस्टोरेंट के पास गहरे सीवर लाइन की सफाई करते हुए दो लोगों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक सफाई करते समय सीवर से निकली जहरीली गैस से दम घुटने की वजह से दोनों मजदूरों की मौत हो गई। दोनों मृतक अशोका बिरयानी रेस्टोरेंट के कर्मचारी बताए जा रहे हैं। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। यह घटना तेलीबांधा थाना की है। वहीं घटना की जानकारी मिलने पर कवरेज के लिए मौके पर पहुंचे मीडियाकर्मियों के साथ रेस्टोरेंट…
बिलासपुर। बिलासपुर लोकसभा सीट से तीन दिन पहले कांग्रेस से नामांकन फॉर्म खरीदने वाले प्रदेश कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य विष्णु यादव ने भाजपा में प्रवेश कर लिया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मौजूदगी में वे भाजपा में शामिल हुए। भाजपा प्रत्याशी तोखनराम साहू की नामांकन रैली के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय गुरुवार को बिलासपुर पहुंचे। जगन्नाथ मंगलम में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित कर रहे थे। उसी वक्त उनकी मौजूदगी में विष्णु यादव ने भाजपा में प्रवेश किया। बता दें कि विष्णु यादव ने नामांकन फॉर्म खरीदने के बाद कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था कि…
भोपाल । भोपाल संसदीय क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार आलोक शर्मा ने शुक्रवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, मंत्री विश्वास सारंग और राज्यमंत्री कृष्णा गौर उनके साथ मौजूद रहे।नामांकन के लिए सुबह घर से निकलने से पहले उन्होंने अपने माता-पिता के चरण छूकर आशीर्वाद लिया। मां ने उनके माथे पर तिलक लगाया और चुनाव में जीत की शुभकामनाएं दी। इसके बाद वह सोमवारा में स्थित कर्फ्यू वाली माता मंदिर में पहुंचे और सीएम मोहन यादव के साथ पूजा-अर्चना की। उनके समर्थन में यहां भवानी चौक पर चुनावी सभा हुई। पूर्व महापौर सुनील…
मुंबई। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गुरुवार बड़ी कार्रवाई करते हुए बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा की 97.79 करोड़ की संपत्ति जब्त कर ली। बिटकॉइन पोंजी स्कीम केस में यह कार्रवाई की गई है। प्रवर्तन निदेशालय ने आधिकारिक रूप से इसकी जानकारी दी। समाचार एजेंसी ANI के अनुसार, जब्त की गई प्रॉपर्टी में शिल्पा शेट्टी का जुहू वाला फ्लैट भी शामिल है। यह पूरा मामला सिंगापुर स्थित फर्म वेरिएबल टेक प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किए गए कथित ₹6,600 करोड़ के बिटकॉइन पोंजी घोटाले से संबंधित मनी-लॉन्ड्रिंग से जुड़ा है, जिसकी जांच ईडी द्वारा की जा रही है। पीएमएलए 2002…
रायपुर । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री संतोष कुमार सिंह के दिशा निर्देश पर रायपुर पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था। इसी तारतम्य में दिनांक 16.04.2024 को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि थाना गुढियारी क्षेत्रान्तर्गत सट्टा पट्टी नामक जुआ खेलाने की सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियो के निर्देशन में थाना प्रभारी गुढियारी को सूचना की तस्दीक पर आरोपीयों को सट्टा पट्टी पर्ची नगदी रकम रंगे हाथ पकडने निर्देशित किया गया जिस पर वरिष्ठ अधिकारियो के निर्देशन पर थाना गुढियारी एवं एन्टी क्राईम एंड साईबर यूनिट की टीम द्वारा मुखबीर के…
न्यू दिल्ली l जामिया मिलिया इस्लामिया (जेएमआई) की आवासीय कोचिंग अकादमी (आरसीए) में कोचिंग और प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले इकतीस (31) उम्मीदवारों का चयन यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा 2023 में किया गया है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 8 की बढ़ोतरी है। आरसीए के कुल 71 छात्र यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2023 के साक्षात्कार में शामिल हुए, जिनमें से 31 उम्मीदवारों का अंतिम रूप से चयन किया गया। इन चयनित 31 उम्मीदवारों में से कुछ को भारतीय प्रशासनिक सेवा (आई ए एस ) और भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) मिलने की उम्मीद है और बाकी उम्मीदवारों को उनकी रैंकिंग…
हल्द्वानी । भाजपा-कांग्रेस स्टार प्रचारकों के माध्यम से चुनाव प्रचार के अंतिम दिन हल्द्वानी में अपनी ताकत दिखाएंगे। भाजपा के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार को हल्द्वानी में रोड शो करेंगे। जबकि कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी के समर्थन में स्टार प्रचारक सचिन पायलट रामलीता मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। बुधवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी दोपहर 2 बजे से कालाढूंगी रोड स्थित पशु चिकित्सालय के सामने रोड शो शुरू करेंगे। जो रोडवेज स्टेशन, नगर निगम कार्यालय से होते हुए तिकोनिया दीनदयाल उपाध्याय चौक पहुंचकर संपन्न होगा। सीएम भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट के पक्ष में प्रचार करेंगे। भाजपा…
लखनऊ । यूपी की कन्नौज लोकसभा सीट से सपा प्रमुख अखिलेश यादव के चुनाव लड़ने को लेकर चल रही अटकलबाजी पर कल यानि गुरुवार को विराम लग सकता है। सूत्रों की मानें तो अखिलेश यादव गुरुवार को कन्नौज आ रहे हैं। यही नहीं सपाइयों का दावा है कि अखिलेश यादव इस दौरान यहां से चुनाव लड़ने की घोषणा कर सकते हैं। सूत्र यह भी बताते हैं कि 23 अप्रैल को नामांकन कराने की तैयारी है। वहीं बीते दिन अखिलेश यादव ने कन्नौज में प्रचार के दौरान पूछे जाने पर खुलकर ऐलान तो नहीं किया, लेकिन इशारों में कन्नौज से लड़ने…
विदिशा । मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं विदिशा संसदीय क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रत्याशी शिवराज सिंह चौहान ने आज यहां प्राचीन बालाजी मंदिर में पूजा अर्चना की।श्री चौहान ने रामनवमी के अवसर पर सपरिवार इस मंदिर में विधि विधान से पूजा की। इस दौरान उन्होंने समर्थकों के बीच भजन भी गाया। श्री चौहान इन दिनों क्षेत्र में लगातार प्रचार में जुटे हुए हैं।
इटावा । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर प्रहार करते हुये कहा कि देश भर में अपने झूठ से पाखंड फैलाने वाले लोगों को भगवान श्री राम हर हाल में दंड देंगे। प्रो. यादव ने बुधवार को यहां अपने सैफई स्थित आवास पर यूनीवार्ता से बातचीत में कहा “ सारा देश यह है बात भली भांति जानता है कि पाखंड देश भर में कौन फैला रहा है और वास्तव में पाखंडी कौन है, यह बताने की कतई जरूरत नहीं है। बचपन से पढ़ाया जाता था कि झूठ बोलना पाप है, अब…
बिलासपुर। रेल मंडल सेक्रो ने नार्थ ईस्ट इंस्टीट्यूट को फ्लड लाइट सुविधा की सौगात दी है। इससे अब इंस्टीट्यूट के फुटबाल मैदान में रात्रिकालीन मैच हो सकते हैं। इसके अलावा एक बड़ा लाभ खिलाड़ियों को यह भी मिलेगा कि वह रात में अभ्यास कर सकते हैं। इस सुविधा का सेक्रो अध्यक्ष श्रद्धा पांडेय ने विधिवत शुभारंभ किया गया। मंडल सेक्रो रेलवे कर्मचारियों व उनके परिवार के कल्याणकारी कार्यों के लिए हमेशा समर्पण भावना से कार्य करती है। उनकी ओर से कर्मचारियों के हित में कई कल्याणकारी कार्य का निष्पादन किया गया है। जिसमें महिला सशक्तीकरण, महिला स्वास्थ्य जागरूकता, महिला कर्मचारियों…
रायपुरl राजधानी के आंबेडकर चौक, देवेंद्र नगर चौक, पंडरी जाने वाले मार्ग में बड़े विशालकाय पोस्टरों में राष्ट्रवाद की गूंज सुनाई दे रही है। चंद्रयान से लेकर वंदे भारत और ‘एक भारत-एक परिवार’ के नारों के साथ राजधानी के बड़े चौक-चौराहों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पोस्टर छाया हुआ है। राष्ट्रीय उपलब्धियों को भाजपा ने पोस्टरों में शामिल किया है। इसरो की ऐतिहासिक उड़ान चंद्रयान को राष्ट्रवाद से जोड़ा गया है। विशालकाय पोस्टरों में यह मुद्दा छा चुका है। भाजपा ने मतदाताओं को साधने के लिए स्थानीय भाषा के जरिए भी मोदी का चेहरा प्रस्तुत किया है। ऐसे चौक, जहां…
राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के छोटे बेठिया इलाके के अबूझमाड़ स्थित कलपर के पहाड़ी में सुरक्षाबलों के हाथों मारे गए 29 नक्सलियों में से एक मोहला दलम कमांडर विनोद भी शामिल है। मोहला-मानपुर से पहुंची पुलिस के जवानों ने विनोद की शिनाख्ती कर ली है। विनोद गावड़े मोहला दलम का कमांडर रहा है। वहीं राजनांदगांव-कांकेर बार्डर डिवीजन में काम कर चुके एक कुख्यात नक्सली दिवाकर गावड़े के भी मारे जाने की खबर है। राजनांदगांव रेंज आइजी दीपक झा ने बताया कि मोहला-मानपुर क्षेत्र में सक्रिय कुछ नक्सलियों के मुठभेड़ में मारे जाने की खबर मिली है। जिसकी पहचान की…
बिलासपुर। अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय के खाद्य प्रसंस्करण एवं प्रौद्योगिकी विभाग के छात्र छात्राओं ने स्वस्ति बीज उत्पादक सहकारी समिति मर्यादित,रिस्दा, मस्तुरी का शैक्षणिक भ्रमण किया। स्टूडेंट को सीड क्लीनिंग मशीन, सीड ग्रेडिंग मशीन, डी- स्टोनर मशीन से अवगत कराया गया। छात्राओं ने सबसे ज्यादा कृषि मशीनों को लेकर रूचि दिखाई। कृषि रत्न से सम्मानित राघवेंद्र सिंह चंदेल द्वारा विभिन्न प्रकार के बीजों के बारे में स्टूडेंट को विस्तारपूर्वक समझाया गया तत्पश्चात यजुवेन्द्र सिंह चंदेल, अध्यक्ष, स्वस्ति बीज उत्पादक सहकारी समिति के द्वारा कार्यक्षेत्र का निरीक्षण कराया गया। जिसमें विभिन्न मशीनों जैसे सीड क्लीनिंग मशीन, सीड ग्रेडिंग मशीन, डी- स्टोनर…
बिलासपुर। क्रिकेट संघ बिलासपुर की विभिन्न वर्गो की महिला तैयार हो चुका है। अब इन्हें आगामी प्रतियोगिता के लिए क्रिकेट के सभी विधा में और भी दक्ष बनाया जा रहा है, ताकि वे इन प्रतियोगिता में खिताबी प्रदर्शन कर सके। मौजूदा स्थिति में इन महिला खिलाड़ियों को राजा रघुराज सिंह क्रिकेट स्टेडियम में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। साथ ही रोजाना अभ्यास मैच खिलाया जा रहा है, जिससे बिलासपुर की सभी वर्ग की महिला टीम मजबूत टीमों में शामिल हो सकेगी। क्रिकेट संघ बिलासपुर के सचिव विंटेश अग्रवाल ने बताया कि बीते छह व सात अप्रैल को महिला वर्ग में…
रायपुर। चैत्र नवरात्र के अंतिम दिन जोत जंवारा विसर्जन में श्रद्धा भक्ति के साथ उत्साह से महिलाएं शामिल हुईं। सिर पर जोत जवारा कलश थामकर महिलाएं निकली। तेज धूप में कलश थामकर नंगे पैर चल रही महिलाओं के पैरों को जलन से बचाने सेवादार पानी का छिड़काव करते चल रहे थे। अनेक यात्राओं के पीछे टैंकर की व्यवस्था की गई थी। कुछ मार्गों पर कई लोगों ने अपने घर से पाइप के माध्यम से जल का छिड़काव करके राहत देने का कार्य किया। जोत जवारा विसर्जन यात्रा का नजारा बढ़ई पारा, तात्यापारा, सत्ती बाजार, पुरानी बस्ती इलाके में दिखाई दिया।…
रायपुर। छत्तीसगढ़ के कांकेर में नक्सलियों के खिलाफ सबसे बड़ी कार्रवाई पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने दिए बयान से पलट गए हैं। पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा, मैं जवानों को बहुत बधाई देता हूं। वे बहुत बहादुरी से लड़े और बड़ी सफलता हासिल की है। लगातार हमारे शासन काल में नक्सलियों के मांद में घुसकर जो हमला करने की नीति रही है उसका ये परिणाम है। कोई हताहत नहीं हुआ है केवल 3 जवान घायल हुए हैं। 29 नक्सलियों की मौत बड़ी खबर है। इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कांकेर नक्सली मुठभेड़ पर सवाल उठाए थे।…
बिलासपुर। एक महीने से जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र नहीं बन पा रहा है। वजह यह है कि इसके लिए प्रदेश स्तर पर चलने वाला सरवर काम नहीं कर रहा है। ऐसे में नगर निगम के साथ ही सिम्स में भी ये दोनों प्रमाण पत्र नहीं बन पा रहा है। इसकी वजह से संबंधितों को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जिन बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र नहीं बना है, उन्हें स्कूल में प्रवेश लेने के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वही जिनका निधन हो गया है उनका मृत्यु प्रमाण पत्र नहीं बनने…
रायपुर। छत्तीसगढ़ के कांकेर मुठभेड़ पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, ”कल छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। जब से मोदी जी प्रधानमंत्री बने हैं तब से नक्सलवाद और आतंकवाद के खिलाफ भाजपा सरकार ने लगातार अभियान चलाया है। छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनने के बाद उस अभियान में और गति आई है। 2014 से हमने कैंप लगाना शुरू किया। 2019 के बाद कम से कम 250 कैंप लगाए गए हैं। छत्तीसगढ़ में तीन महीने के अंदर 80 नक्सली मारे गए हैं, 125 से ज्यादा गिरफ्तार किए गए हैं और…
कांकेर। नक्सलियों के विरुद्ध हुई अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई में कांकेर जिले में जवानों ने 25-25 लाख के दो इनामी समेत 29 नक्सली ढेर कर दिए हैं। इस मुठभेड़ का वीडियो सामने आया है, जिसमें जवान नक्सलियों की घेराबंदी के लिए मूवमेंट करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान जवानों ने फायरिंग भी की। वीडियो में जवान आड़ लेते हुए आगे बढ़ने की बात कह रहे हैं। छत्तीसगढ़ के कांकेर में नक्सलियों के खिलाफ मुठभेड़ को लेकर आइजी बस्तर पी सुंदरराज ने जानकारी दी। आइजी सुंदरराज ने कहा, कल सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई जो…
महुआ बीनने गई महिला की हाँथी ने ले ली जान , पुरुष गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती जिले के तमनार वन परिक्षेत्र में हाथी के हमले से महिला की मौत होने की खबर सामने आई है। महिला को कुचलने के बाद हाथी ने 1 किलोमीटर दूर एक पुरुष को भी अपने जद में लिया है। जिससे वह गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। घायल व्यक्ति को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है। घटना आज सुबह 8:00 बजे झिंगोल गांव के करीब जंगल में हुई है। आमघाट के सरपंच प्रेमसागर राठिया से मिली जानकारी के अनुसार, कालावती…
शिक्षा विभाग का गज़ब आदेश। कबीरधाम शिक्षा विभाग अपने एक गज़ब आदेश के कारण सुर्खियों में है। दरअसल शिक्षा विभाग अपने पोर्टल cgschool.in में अपने अधिकारियों/शिक्षकों/कर्मचारियों की जानकारी अप डेट कर रहा है।इस हेतु DPI से आदेश होने पर संयुक्त संचालक दुर्ग ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को कार्य को त्वरित गति से निपटाने हेतु निर्देश दिए थे,परंतु कार्य की धीमी गति से प्रगति होते देखकर जिला शिक्षा अधिकारी कबीरधाम ने दिनांक पंद्रह अप्रेल को आनन-फानन में एक आदेश निकाल दिया जिसमें 4 विकासखंड से एक-एक सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी को उक्त कार्य सम्पन्न करने का दायित्व सौंपा गया है।…
मुख्यमंत्री ने यादव समाज का अपमान किया है, यादव समाज से निःशर्त माफी मांगे विष्णुदेव साय वरिष्ठ कांग्रेस नेता, खल्लारी विधायक एवं पूर्व संसदीय सचिव द्वारिकाधीश यादव ने पत्रकारों से चर्चा करते हुये कहा कि संवैधानिक पद पर बैठे प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिलासपुर लोकसभा में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए यादव समाज को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की है कांग्रेस पार्टी उनके बयान की निंदा करती है और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से यह मांग करती है कि यादव समाज से सार्वजनिक रूप से माफी मांगे । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने यादव समाज को लठैत कहा है, इस…
डाक मतमत्र का उपयोग 50 लोगों ने किया गरियाबंद 15 अप्रैल 2024/ भारत निर्वाचन आयोग की पहल पर देश में हर चुनाव को पर्व की तरह मनाया जाता है, यही कारण है कि निर्वाचन आयोग इस बात को सुनिश्चित करना चाहता है कि हर चुनाव में ज्यादा से ज्यादा मतदान हो अर्थात कोई भी वोटर छूटे ना। लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत गरियाबंद जिले के अन्तर्गत आने वाले विधानसभा क्षेत्र राजिम और बिन्द्रानवागढ़ क्षेत्र में मतदान दिवस के दिन ड्यूटी करने वाले शासकीय सेवकों के लिए डाकमत पत्र सुविधा केंद्र की स्थापना पुलिस रक्षित निरीक्षक केन्द्र, शासकीय महाविद्यालय वीर सुरेन्द्र…
मतदान तिथि 26 अप्रैल को सामान्य अवकाश घोषित महासमुन्द, 15 अप्रैल 2024/ छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन द्वारा समस्त संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों के लिए लोकसभा निर्वाचन 2024 के कार्यक्रम अनुसार तीनों चरणों के मतदान तिथियों में सार्वजनिक तथा सामान्य अवकाश घोषित किया गया है। जिसमें लोकसभा संसदीय क्षेत्र 09 महासमुंद के लिए द्वितीय चरण के मतदान तिथि शुक्रवार 26 अप्रैल 2024 को सार्वजनिक अवकाश तथा सामान्य अवकाश रहेगा।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रभात मलिक ने प्रधान पाठक ऋषिकेश सोना को किया निलंबित महासमुंद 12 अप्रैल 2024/ लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत मतदान अधिकारी क्रमांक 01 के रूप में नियुक्त श्री ऋषिकेश सोना प्रधान पाठक शासकीय प्राथमिक शाला नवापारा महासमुंद 31 मार्च को आई.ई.एम.बी.एच. स्कूल कुटेला में आयोजित प्रशिक्षण में अनुपस्थित पाया गया। जिसके कारण सहायक रिटर्निंग अधिकारी द्वारा कारण बताओं सूचना पत्र जारी किया गया। पत्र के तामिली के पश्चात भी श्री सोना द्वारा जवाब प्रस्तुत नहीं किया गया। आज जारी आदेश में कहा गया है कि श्री ऋषिकेश सोना का यह कृत्य लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951…
भाजपा के संकल्प पत्र से साबित, भाजपा संविधान बदलना चाहती है – कांग्रेस रायपुर/14 अप्रैल 2024। भाजपा के संकल्प पत्र से साबित हो रहा है कि भाजपा संविधान बदलना चाहती है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा के संकल्प पत्र में उल्लेख है कि भाजपा एक देश एक चुनाव लागू करेगी। भाजपा का यह संकल्प संविधान की मूलभावनाओं के विपरीत है। इसको लागू करने के लिये अनेक चुनी हुई सरकारों के कार्यकाल को अनेकों जनप्रतिनिधियों के कार्यकाल को बाधित किया जायेगा जो असंवैधानिक है। संविधान में बदलाव की नीयत से ही भाजपा 400…
महादेव सट्टा ऐप को चालू रखने के लिए भाजपा ने कितना चंदा लिया – भूपेश बघेल अमित शाह झूठ परोस कर गये रायपुर/14 अप्रैल 2024। पूर्व मुख्यमंत्री और राजनांदगांव संसदीय क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी भूपेश बघेल ने कहा है कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह खैरागढ़ की चुनावी सभा में राज्य की भाजपा सरकार के कारनामों को छिपाकर बड़े बड़े झूठ बोलकर चले गए. उन्होंने महादेव ऐप के बारे में तो ढेर सारी बातें की लेकिन यह नहीं बताया कि अब जबकि डबल इंजन की सरकार है तो महादेव ऐप क्यों चल रहा है? उन्हें बताना चाहिए कि भाजपा ने महादेव…
राहुल गांधी ने बस्तर में विशाल आम सभा को संबोधित किया लोकसभा चुनाव दो विचारधारा की लड़ाई है – राहुल गांधी कांग्रेस संविधान बचाने लड़ रही, मोदी और भाजपा संविधान पर आक्रमण कर रहे रायपुर/13 अप्रैल 2024। पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने सभा को संबोधित करते हुये कहा कि आपके सामने चुनाव है दो विचारधारा की लड़ाई है। एक तरफ कांग्रेस पार्टी इंडिया एलांयस लोकतंत्र संविधान को बचाने के लिये लड़ रहे है। दूसरी तरफ नरेंद्र मोदी, अडानी, आरएसएस, संविधान पर लोकतंत्र पर आक्रमण कर रहे है। संविधान को खत्म करने की कोशिश कर रहे है। मोदी जी ने…
भोपाल । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम जिले के पिपरिया में भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। पार्टी की ओर से प्राप्त जानकारी के अनुसार श्री मोदी कल सुबह लगभग पौने 12 बजे पिपरिया में सभा को संबोधित करेंगे। अपने प्रवास के दौरान वे पार्टी कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात करेंगे। इसके बाद वे भोपाल के राजा भोज विमानतल से विशेष विमान से प्रस्थान करेंगे।
भोपाल । मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता राज्य मंत्री रामदास आठवाले ने सौजन्य भेंट की। रिपब्लिकन पॉर्टी ऑफ इंडिया (ए) के प्रमुख श्री आठवाले ने डा यादव से कल देर रात उनके निवास पर पहुंचकर सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री ने श्री आठवाले का पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया। इस अवसर पर श्री आठवाले की पार्टी की स्थानीय इकाई के पदाधिकारी भी मौजूद थे।
हल्द्वानी। यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस समाधान नहीं समस्या की पार्टी है। कहना था कि भारत की आजादी के बाद से कांग्रेस ने देश के लिए अनेक समस्याएं खड़ी कीं हैं। कहा कि भ्रष्टाचार, आंतकवाद, नक्सलवाद, जातिवाद आदि मुद्दे कांग्रेस पार्टी की ही देन हैं। कांग्रेस के कार्यकाल पर उंगली उठाते हुए सीएम योगी ने कहा कि अयोध्या विवाद भी कांग्रस की ही देन है। लोकसभा चुनाव के दौरान उत्तराखंड के हल्द्वानी में जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस हमेशा से ही तुष्टीकरण की राजनीति करते हुए आई है। कांग्रेस पर जमकर…
लखनऊ । यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर एक बार फिर जोरदार निशाना साधा। उन्होंने कहा, अखिलेश के तीन यार हैं। आजम खां, अतीक अहमद और मुख्तार अंसारी। इन तीनों की दोस्ती के कारण सपा का साफ हो गया है। केशव प्रसाद मौर्य शनिवार को पार्टी मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा, अखिलेश यादव के तीन दोस्त हैं आजम खान, अतीक अहमद और मुख्तार अंसारी। इनमें से दो अब जीवित नहीं हैं लेकिन इस दोस्ती के कारण समाजवादी पार्टी का सफाया हो गया। गैंगस्टर-राजनेता अतीक अहमद की पिछले साल…
बिलासपुर। एनएसयूआइ के राष्ट्रीय प्रभारी कन्हैया कुमार ने भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा कांग्रेस के बहाने देश पर चोट कर रही है। केंद्र सरकार देश के नौजवान और युवाओं के हक पर चोट कर रही है। कन्हैया ने कहा कि हमारे ऊपर जितना कीचड़ उछालना है, उछाल लें, दुख की बात य कि कांग्रेस की आड़ में भाजपा के नेता देश पर चोट कर रहे हैं। कन्हैया ने कहा कि इस देश में एक घंटे में दो किसान और दो नौजवान आत्महत्या कर रहे हैं। इतनी बेरोजगारी देश मे कभी नहीं रही। जितनी अभी है। अटल…
रायपुरl रायपुर रेलवे स्टेशन में पार्किंग ठेकेदार और उनके आदमियों की गुंडागर्दी के खिलाफ अब शहर आटो टैक्सी चालक महासंघ ने भी मोर्चा खोल दिया है। महासंघ के प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर डा. गौरव कुमार सिंह से मुलाकात कर शिकायत पत्र सौंपा और 72 घंटे के भीतर व्यवस्था सुधारने का अल्टीमेटम दिया है। इसके बाद भी व्यवस्था नहीं सुधरने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी गई है। कलेक्टर ने जल्द ही व्यवस्था सुधराने का आश्वासन दिया है। रेलवे स्टेशन परिसर में जब से रेलवे प्रशासन ने वाहनों की पार्किंग का ठेका दिया है, तब से लगातार वाहन चालकों से विवाद, मारपीट…
बालोद। पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ विवादित बयान देने के मामले में कांग्रेस प्रत्याशी कवासी लखमा पर हुए एफआइआर और राहुल गांधी के छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर मंत्री केदार कश्यप ने टिप्पणी की है। केदार कश्यप ने बालोद में कहा, कांग्रेस पार्टी कवासी लखमा को टूल किट के रूप में उपयोग कर रही है। कश्यप ने कहा, नरेंद्र मोदी जी को गाली देने वाले में खालिस्तानी, पाकिस्तानी, आतंकवादी हो सकते है, तो क्या हम ये समझे कांग्रेस पार्टी के लोग पाकिस्तानियों की भाषा बोल रहे हैं या आतंकवादियों की भाषा बोल रहे हैं। चुनाव आयोग ऐसे हेट स्पीच करने वालों…
रायपुर। ज्यादा से ज्यादा मतदान के लिए छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों पर मतदान केंद्रों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। 1998 में जहां सिर्फ 15,110 मतदान केंद्र थे, वहीं अब यह संख्या बढ़कर 24 हजार से अधिक हो चुकी है। निर्वाचन कार्यालय के अधिकारियों के मुताबिक बस्तर से लेकर सरगुजा व शहरी- ग्रामीण क्षेत्रों में ज्यादा से ज्यादा मतदान के लिए मतदान केंद्रों में वृद्धि की जा रही है। 2024 के लोकसभा चुनाव में सबसे ज्यादा मतदान केंद्र रायपुर लोकसभा सीट में बनाया गया है। पहले चरण के चुनाव के लिए बस्तर में कुल 1961…
रायपुर। विधानसभा चुनाव के 90 सीटों पर मतदान की जिम्मेदारी संभालनेे के बाद मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (CEO) रीना बाबा सााहेब कंगाले केे नेतृत्व में प्रदेश में अब लोकसभा चुनाव सम्पन्न होने जा रहा है। प्रदेश में वह पहली महिला अधिकारी हैं, जिसने विधानसभा के बाद लोकसभा चुनाव कराने का दायित्व मिला है। विधानसभा चुनाव में रिकार्ड मतदान दर्ज किया गया है। अब लोकसभा चुनाव 2024 में निर्वाचन कार्यालय ने 2019 के मतदान प्रतिशत 71.48 से आगे बढने का लक्ष्य है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबा साहेब कंगाले एक आइएएस अधिकारी हैं। उनके पिता एक आइपीएस अधिकारी रह चुके हैं।
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक के बाद एक अपराधिक घटनाएं सामने आ रही हैं। जिले में 24 घंटे में दो अलग-अलग जगहों पर दो शव मिलने से सनसनी फैल गई। बालोद के पुरुर थाना से एक किमी की दूरी पर एक शव मिला। शव सड़े-गले अवस्था में मिला है। फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। यह घटना पुरुर थाना क्षेत्र की है। पुलिस शव बरामद कर जांच में जुटी हुई है। एक दिन पहले शुक्रवार को ग्राम कोरगुडा में एक बुजुर्ग का शव खेत में मिला। शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। मृतक के…
कोरबा। जिले से अभी अभी खबर मिली हैं कि जिसमे जिले के दर्जनभर से ज्यादा बच्चों से भरी स्कूल वैन हादसे का शिकार हुई हैं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी की स्थिती निर्मित हो गई। दीपका के सेंट थामस पब्लिक स्कूल में छुट्टी होने के बाद स्कूल वैन बच्चों को घर छोड़ने जा रही थी। इसी दौरान सड़क किनारे बिजली खम्भे में जा टकराई और हादसे के बाद हड़कंप मच गया। कहा जा रहा है कि वैन को नाबालिग चला रहा था और मोबाइल से बात करने के कारण हादसा हुआ। हादसे में कई बच्चों को चोट लगी हैं,…
जगदलपुरl बस्तर में जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, लाखों लोग कोरोना के कारण मरे। हर प्रदेश से गरीब लोग घर वापस लौटे। दिल्ली (केंद्र) की सरकार ने कोई मदद नहीं की, किसी की भी मदद नहीं की। पूरा का पूरा फायदा 2-3 अरबपतियों को दे देते हैं। हिंदुस्तान में 22 लोग हैं जिनके पास उतना ही धन है जितना 70 करोड़ हिंदुस्तानी लोगों के पास है। पीएम मोदी 24 घंटा इन 22-25 लोगों की मदद करते रहते हैं। चुनावी सभा में राहुल गांधी ने कांग्रेस प्रत्याशी कवासी लखमा के लिए वोट देने की बात…
जगदलपुर। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने छत्तीसगढ़ के बस्तर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी महेश कश्यप के समर्थन में दंतेवाड़ा जिले के गीदम से चुनावी सभा को संबोधित किया। राजनाथ सिंह ने कहा, छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव में आप लोगों ने भारतीय जनता पार्टी की झोली को भर दिया है इसलिए आप सबका धन्यवाद करने आया हूं। भारत को विकास की ऊंचाइयों तक पहुंचाने में हमारे छत्तीसगढ़ का बहुत बड़ा योगदान होगा। राजनाथ सिंह ने कहा, मेरा छत्तीसगढ़ के साथ बहुत अटूट रिश्ता है। छत्तीसगढ़ जब राज्य बना था तब पहली विधानसभा का चुनाव हुआ था तो उस समय…
शत-प्रतिशत करें मतदान, दूसरों को भी करें प्रेरित : व्यय प्रेक्षक आस्थानंद पाठक अधिक से अधिक लोग करें मताधिकार का उपयोग, मतदान केंद्रों में सारी बुनियादी सुविधाओं का ख्याल : कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह लोकतंत्र की भागीदारी में मतदान आवश्यक : एसएसपी सिंह दिव्यांग, तृतीय लिंग समुदाय और मुकबधिरों ने दिया मतदान का संदेश मतदाता जागरूकता के गूंजे नारे, तख्ती लेकर दिया मतदान का संदेश रायपुर । लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में आज व्यय प्रेक्षक श्री आस्थानंद पाठक ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मल्टीलेवल पार्किंग की टेरिस से जिले के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को मतदाता…
कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह के पहल पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम रायपुर जिले ने रचा नया इतिहास, 100 प्रतिशत मतदान की अपील रायपुर । कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ. गौरव सिंह के पहल पर लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत आज मतदाता जागरूकता अभियान में इतिहास रच दिया है। एक ही दिन में 29 विभाग और संस्थान के सात लाख एक हजार आठ सौ इन्क्याबे लोगों ने मतदाता जागरूकता की शपथ ली। साथ ही जिले में 100 प्रतिशत मतदान की अपील की गई। कलेक्टर डाॅ. सिंह ने कहा कि आज पूरे जिले के विभिन्न कार्यालयों और संस्थानों ने मतदान की शपथ…
ट्रेक्टर और माजदा ट्रक में भिड़ंत , ट्रेक्टर में दबाने 1 व्यक्ति सहित गाय की हुई मौत घरघोड़ा थाना क्षेत्र से बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है जानकारी अनुसार घरघोड़ा से 6 किमी दूर लैलूंगा रोड मुस्कुरा के पास ट्रेक्टर और छड़ से भरी माजदा ट्रक में जबरदस्त भिड़ंत हुई , भिड़ंत इतनी तेज थी कि ट्रेक्टर ट्राली सही पलट गई अनियंत्रित होकर ट्रेक्टर पलट गई । ट्रेक्टर ट्राली के पलटने से रास्ते मे गाय लेकर जा रहे व्यक्ति सहित गाय की मौत हो गई है । बताये अनुसार ट्रेक्टर पानी वाली टैंकर और छड़ से भरी माजदा…
भोपाल । मध्यप्रदेश में तीसरे चरण के लोकसभा चुनाव के तहत नौ सीटों पर होने वाले मतदान के लिए आठ सीटों पर आज से नामांकन पत्र जमा करने की प्रक्रिया शुरु हो गई। नौ में से एक सीट बैतूल के लिए नामांकन पत्र पहले ही जमा किए जा चुके हैं। यहां से अब बस बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी का नामांकन पत्र जमा होना शेष है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार आज तीसरे चरण के चुनाव की अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन पत्र जमा करने की प्रक्रिया शुरु हो गई। नामांकन 19 अप्रैल तक जमा किए जा सकेंगे। इसके…
भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया है कि प्रदेश में लोकसभा निर्वाचन की आदर्श आचार संहिता प्रभावशील होने के बाद पुलिस एवं अन्य एन्फोर्समेंट एजेंसियों द्वारा 103 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की सामग्रियां जब्त की गई हैं। श्री राजन ने बताया कि 16 मार्च से 10 अप्रैल तक 13 करोड़ 77 लाख 63 हजार 629 रुपये नगद राशि सहित 103 करोड़ 33 लाख 19 हजार 639 रुपये मूल्य की विभिन्न सामग्रियां जब्त की गयी हैं। इसमें 15 लाख 74 हजार 970 लीटर मदिरा भी शामिल है, जिसका आनुुमानित बाजार मूल्य 24 करोड़ 64 लाख 13…
लखनऊ। लोकसभा चुनाव के लिए समाजावादी पार्टी ने शुक्रवार को एक और लिस्ट जारी कर दी। इस सूची में दो प्रत्याशियों का ऐलान किया गया है। सपा ने कौशांबी और कुशीनगर से नाम घोषित कर दिए हैं। कौशांबी से पुष्पेंद्र सरोज को उतारा गया है। कुशीनगर से अजय प्रताप सिंह उर्फ पिंटू सैंथवार को टिकट दिया गया है। पुष्पेंद्र सरोज बसपा के कद्दावर नेता और पूर्व मंत्र इंद्रजीत सरोज के बेटे हैं। भाजपा ने कुशीनगर से विजय कुमार दुबे और कौशांबी विनोद सोनकर को मैदान में उतारा है। बसपा ने अभी दोनों सीटों पर किसी नाम का ऐलान नहीं किया…
अमेठी । केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने अमेठी से सांसद रहे कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए शुक्रवार को यहां कहा कि सभी ने नाम बदलते, गांव बदलते सुना है, लेकिन परिवार बदलते किसी ने नहीं सुना। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने वायनाड में कहा कि वायनाड उनका परिवार है और वहां के लोग वफादार हैं। ईरानी ने कहा, ”इसका मतलब यह हुआ कि 15 साल तक जहां के वह (राहुल) सांसद रहे उस अमेठी के लोग वफादार नहीं हैं। वह वायनाड में जाकर अमेठी को गालियां देते हैं। ऐसे लोगों को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए…
ऋषिकेश। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोद-पीएम मोदी ने मंच पर सीएम पुष्कर धामी की पीठ थपथपाई। धामी की पीठ थपथपाने पर लोगों से भरा पंडाल मोदी-धामी जिंदाबाद के नारे से गूंज उठा। गुरुवार को प्रधानमंत्री मोदी ने मंच पर पहुंचते ही पहली पंक्ति में बैठे लोगों से हाथ मिलाना शुरू किया। जैसे ही सीएम पुष्कर धामी का नंबर आया। प्रधानमंत्री ने कुछ देर तक उनकी पीठ थप थपाई। अपने भाषण में भी प्रधानमंत्री ने धामी सरकार के कार्यों की सराहना की। अपने 37 मिनट के भाषण में दो मिनट उन्होंने राज्य सरकार की टीम के कार्यों की तारीफ की। प्रधानमंत्री मोदी की…
रायपुर । मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है आरोपी अनिल आहूजा ऑनलाइन सट्टा खेलने खिलाने का काम कर रहा था मुखबिर की सूचना पर कल दिनांक – 11/04/24 के रात्रि 23:00 बजे cyber cell व डीडी नगर टीम द्वारा आरोपी के घर के पास दविस दिया गया आरोपी अपने मोबाइल पर सट्टा खेलते मिला आरोपी से पूछताछ करने पर ipl मैच मे RCB vs MI के मैच मे ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा खेलना बताया आरोपी के कब्जे से एक नग OppO कम्पनी का मोबाइल और 1060 रू नगदी जप्त किया गया आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर रिमांड पर माननीय न्यायालय…
रायपुर। प्रार्थी रमाशंकर यादव ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि इनके बेटा विजय यादव का शव प्रगति स्कूल नर्सरी पास रोड किनारे पड़ा है जिसके चेहरे में गंभीर चोट के निशान है, किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दिया है। जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना उरला में अप. क्र. 179/24 धारा 302 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। घटना की जानकारी तत्काल वरि0 पुलिस अधीक्षक श्री संतोष सिंह, अति0 पुलिस अधीक्षक श्री लखन पटले,अति0 पुलिस अधीक्षक क्राईम संदीप मित्तल एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री मणीशंकर चन्द्रा, को देकर उनके दिशा-निर्देश पर…
ट्रांसजेंडर के सांस्कृतिक पृष्ठभूमि पर आधारित वार्षिक कैलेंडर और अधिकारों पर राष्ट्रीय स्तर पर परिचर्चा रायपुर। ट्रांसजेंडर के अधिकारों को लेकर राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित परिचर्चा के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व सरकार्यवाह श्री सुरेश भैयाजी जोशी, एम्स नई दिल्ली के डायरेक्टर डॉ एम श्रीनिवास व सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की संयुक्त सचिव राधिका चक्रवर्ती सहित अनेक गणमान्य अतिथियों ने मैट्स विश्वविद्यालय, रायपुर के कला एवं मानविकी अध्ययनशाला, हिंदी विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर और वरिष्ठ पत्रकार डॉ. कमलेश गोगिया की पुस्तक ‘आई एम रवीना’ का विमोचन किया। छत्तीसगढ़ मितवा संकल्प समिति तथा विद्या देवी चैरिटेबल ट्रस्ट के…
बालोद। छत्तीसगढ़ में बालोद जिले से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। यहां कोरगुडा ग्राम में एक वृद्ध का अपने ही खेत पर शव मिला है। मृतक के गले और पैर में गहरे चोट के निशान पाए गए है। वृद्ध की धारदार हथियार से हत्या की आशंका जताई जा रही है। मामले की जानकारी मिलते ही बालोद एएसपी अशोक जोशी, बालोद थाना प्रभारी रविशंकर पांडे सहित बालोद पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। शव की पहचान गांव के ही एक व्यक्ति फगवा राम के रूप में हुई…
रायपुर। शराब घोटाला मामले में एसीबी और ईओडब्ल्यू की गिरफ्त में आए कारोबारी अनवर ढेबर और अरविंद सिंह की दूसरी रिमांड शुक्रवार को खत्म होने पर दोनों को कोर्ट में पेश किया गया। एसीबी और ईओडब्ल्यू ने अरुणपति त्रिपाठी को भी कोर्ट में पेश किया। बताया जा रहा है कि दोनों को तीसरी बार रिमांड पर लेने की पूरी तैयारी की गई है, क्योंकि बिहार से अरुणपति त्रिपाठी की गिरफ्तारी के बाद उसे भी रिमांड पर लिया जाएगा। तीनों को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ करने के संकेत अधिकारियों ने दिए है। इससे पहले छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हुए…
रायपुरl अंग्रेजी शराब की तस्करी करने के आरोपित जितेंदर पाल सिंह को थाना खमतराई और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की टीम ने पकड़ा है। खमतराई सीएसपी मणिशंकर चंद्रा के मुताबिक मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने चार पहिया वाहन और हुलिये के व्यक्ति की पतासाजी करना प्रारंभ किया। टीम के सदस्यों ने आरोपित को खमतराई क्षेत्र अंतर्गत भनपुरी चौक हनुमान मंदिर स्थित बस स्टैंड में पकड़ा। गाड़ी में बैठे व्यक्ति से पूछताछ की गई, जिसने अपना नाम जितेंदर पाल सिंह बताया। पुलिस ने गाड़ी तलाशी ली, जिसमें पंजाब में बनी अंग्रेजी शराब रखी थी। आरोपित से शराब बिक्री से…
रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि ये लोकतंत्र की खूबसूरती ही है कि फर्जी केस बनाकर मुझे जिस जेल में डाला गया, गृह मंत्री होने के नाते मैं उसी जेल का निरीक्षण करने गया। विजय हिंदुत्व को लेकर पूरे प्रदेश में चर्चा में रहे हैं। 2021 में कवर्धा में हुए झंडा विवाद के बाद दंगा फैल गया था। इसी दंगे को लेकर विजय शर्मा को जेल जाना पड़ा था। उनका कहना है कि ये लोकतंत्र व भाजपा के कार्यकर्ताओं की ताकत है। दुनिया में अलग-अलग तरह के सुख सुने थे, उनमें से एक सुख मुझे महसूस…
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि भूपेश पर महादेव सट्टा एप को निर्बाध रूप से चलवाने के लिए 508 करोड़ रुपये प्रोटेक्शन मनी लेने का आरोप है, एफआइआर भी हुआ है। जिसने पूरे पांच साल के शासनकाल में छत्तीसगढ़िया लोगों को लूटने का काम किया, ऐसे व्यक्ति को कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी बनाया है। जिन्होंने पहले गंगाजल की झूठी कसम खाकर गंगा मैया का अपमान किया और अब महादेव के नाम को भी नहीं छोड़ा। ऐसे प्रत्याशी को मजा चखाना है, उसकी जमानत जब्त करानी है। ऐसे हराना है कि आने वाले…
महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के कई मंदिरों में दिन के उजाले में भालुओं के पहुंचने की बात सामान्य सी हो गई है। देवी दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालु इन्हें खाने-पीने का सामान देते हैं। ये वन्य प्राणी इसे ग्रहण करते हैं। संभवतः लोगों से मिले खानपान के लोभवश ये प्राणी हर दिन मंदिर पहुंचते हैं। वन्य प्राणियों से श्रद्धालु हर्षित उत्साहित रोमांचित होते हैं। किंतु वन्य प्राणियों के कारण कुछ ऐसा माहौल भी बनता है कि कई बार लोग सहम जाते हैं। कुछ ऐसा ही वाकया जिले के ओडिशा सीमा से लगे बाम्हनडीह (पटपरपाली ल) स्थित पाटमेश्वरी देवी मंदिर का…
सड़क दुर्घटना की दण्डाधिकारी जांच प्रारंभ – 15 दिवस के भीतर एसडीएम कार्यालय में जानकारी या लिखित सूचना आमंत्रित दुर्ग, 10 अप्रैल 2024/ जिले के महामाया केडिया रोड पत्थर खदान कुम्हारी में सड़क दुर्घटना के संबंध में दण्डाधिकारी जांच प्रारंभ हो गई है। विगत 09 अप्रैल 2024 को समय 20़.10 बजे महामाया पारा केडिया पत्थर खदान कुम्हारी में केडिया डिस्टलरी कंपनी के बस क्रमांक सीजी 07 सी 7783 के पत्थर खदान में गिरने से बस में बैठे लोगों को चोटे आई तथा 12 लोगों की मृत्यु हो गई है। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी द्वारा उक्त घटना के कारणों की…
निर्वाचन प्रक्रिया को आसान बना रहा भारत निर्वाचन आयोग के मोबाइल एप्स सुविधा एप पर आवेदन करके अभ्यर्थी मीटिंग, रैली की ले सकते हैं अनुमति प्राप्त आवेदनों का इनकोर एप के जरिए समीक्षा कर तेजी से निराकरण की सुविधा गरियाबंद 11 अप्रैल 2024/ भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विकसित किए गए विभिन्न प्रकार के मोबाइल एप्स अभ्यार्थियों एवं मतदाताओं को सहूलियत प्रदान कर रहा है। लोकसभा निर्वाचन 2024 के दौरान मीटिंग, रैली, सभा आदि के लिए अनुमति लेने राजनीतिक दलों को निर्वाचन कार्यालय के अलावा मोबाइल एप में भी आवेदन करने की सुविधा उपलब्ध है। इसके लिए चुनाव आयोग…
रमजान के महीने के 30रोजा पूरा होने के बाद मुस्लिम मतावलंबी कल 11अप्रेल को ईद उल् फितर मनाएंगे पूरे देश भर में कलईद उल् फितर की नमाज अदा की जाएगी साथ ही इस मीठे ईद में मुस्लिम भाई शिरखुर्मा व सेवई खिला कर ईद की मिठास बढ़ाएंगे। कल होने वाले ईदउल् फितर के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को ईद की बधाई दी है उन्होंने सोशलसाइट एक्स पर लिखा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने आधिकारिक हैंडल से ट्वीट किया. पीएम मोदी ने लिखा, ईद-उल-फितर की हार्दिक शुभकामनाएं. यह अवसर करुणा, एकजुटता और शांति…
ह्यूस्टन । कप्तान मयंक पटेल 68 रन, एंड्रीज गूस 57 रन और स्टीवन टेलर की 54 रनों की शानदार बल्लेबाजी के बाद गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत अमेरिका ने कनाडा को दूसरे टी-20 मुकाबले में 31 से हरा दिया है। इस जीत के साथ ही अमेरिका ने पांच मैचों की सीरीज में 2-0 से बढ़त बना ली है। 231 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कनाडा की शुरुआत बेहद खराब रही और उसने पहले ही ओवर में श्रीमंथा विजयरत्ने शून्य का विकेट गवां दिया। सलामी बल्लेबाज एरोन जॉनसन ने 40 गेंदों में छह चौके और छह छक्के लगाते…
नई दिल्ली । इजरायल और फिलिस्तीन के बीच गाजा पट्टी पर बीते 6 महीनों से जंग जारी है। इस युद्ध में अब तक 33 हजार निर्दोष लोग मारे जा चुके हैं। इसके अलावा इजरायल को भी करीब डेढ़ हजार लोगों को खोना पड़ा है। इसके बाद भी यह खूनी युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा है और अब इसके विस्तार की आशंका बढ़ गई है। दरअसल ईद के मौके पर इजरायल ने ईरान को बड़ी धमकी देते हुए कहा है कि यदि उसने अपनी जमीन से हमला किया तो मुंहतोड़ जवाब मिलेगा। इजरायल का कहना है कि यदि ईरान…
देहरादून । उपलब्धि, उम्मीद और आरोप। उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव का प्रचार इन तीन बिंदुओं आकर टिक गया है। जहां भाजपा केंद्र और राज्य सरकार के दस साल की योजनाओं और उपलब्धियों को जनता के बीच लेकर जा रही है। वहीं कांग्रेस समेत बाकी विपक्ष सत्ता में आने पर दी जाने वाले सुविधाओं के आधार पर समर्थन मांग रहा है। उपलब्धि और उम्मीदों के द्वंद के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला भी तेज हो चुका है। अब जबकि मतदान के लिए केवल महज दस दिन ही बाकी रह गए हैं, चुनाव प्रचार में तेजी आने लगी है। सभी राजनीतिक दल अपने…
अलवर । राजस्थान में खैरथल तिजारा जिले के भिवाड़ी के बीबीपुर गांव स्थित इंक बनाने वाली फैक्ट्री सिजवर्क में बुधवार सुबह अचानक आग लग गयी। सूचना मिलने पर दमकल विभाग और पुलिस प्रशासन ने मौके पर पहुंच कर यातायात को रोक दिया गया है और लगातार काबू पाने के प्रयास किया जा रहे हैं लेकिन आग कम होने का नाम नहीं ले रही है। आग फैक्ट्री में रखे केमिकल के ड्रम तक पहुंच चुकी है, ड्रम एक-एक करके फट रहे हैं। देखते ही देखते आग ने पूरी कंपनी को अपने चपेट में ले लिया है। आग इतनी भयंकर लगी है…
भोपाल । होली के अवसर पर मध्यप्रदेश के उज्जैन स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर में हुए अग्निकांड में घायल एक सेवादार के निधन पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने शोक व्यक्त किया है। डॉ यादव ने एक्स पर पोस्ट किया, ‘होली के पर्व पर महाकाल मंदिर में भस्म आरती के दौरान हुए भीषण हादसे में महाकाल भक्त श्री सत्यनारायण सोनी जी का उपचार के दौरान निधन, मेरी व्यक्तिगत क्षति है। शोकाकुल परिवार के साथ हम सबकी संवेदनाएं हैं। बाबा महाकाल से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा परिवारजनों को यह अपार दु:ख सहन करने की…
मिर्जापुर । विंध्याचल में चल रहे नवरात्र मेले में सुरक्षा के लिहाज से ईद किसी चुनौती से कम नहीं है। ईद को देखते हुए जिला प्रशासन फूंक फूंक कर कदम उठा रहा है । जिला प्रशासन विशेष सतर्कता बरत रहा है । सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
अयोध्या । भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने मंगलवार को कहा कि अबकी बार 400 पार का नारा दे रही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को लोकसभा चुनाव में भाग लेने की बजाय अपनी सरकार का नवीनीकरण करा लेना चाहिये। श्री टिकैत ने किसानो की बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा “ आंदोलन से किसान संगठित हुआ है। भातपा नारा दे रही है कि इस बार चार सौ पार तो फिर चुनाव कराने की क्या जरूरत है। इसको रिनीवल करा लो और जनता पर छोड़ दो।”
बिलासपुर। सुप्रीम कोर्ट के ताजा आदेश की रोशनी में ज्योति गुप्ता अतिरिक्त अभिभाषक फास्टट्रेक कोर्ट महत्वपूर्ण विधिक प्रविधान की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सुप्रीम कोर्ट ने माना है कि एक वादी प्रतिकूल कब्जे के दावे के आधार पर संपत्ति पर स्वामित्व की मांग नहीं कर सकता है। यदि वह यह साबित करने में विफल रहता है कि संपत्ति का वास्तविक मालिक कौन था और 12 साल से अधिक समय तक निर्बाध कब्जा मूल मालिक की जानकारी में था। हाई कोर्ट और ट्रायल कोर्ट के निष्कर्षों की पुष्टि करते हुए युगल पीठ ने कहा कि यदि वादी सामग्री व तथ्यों…
रायपुर। राजधानी के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती बस हादसे में घायल लोगों से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार दोपहर करीब साढ़े ग्यारह बजे मुलाकात की। मुख्यमंत्री साय ने घायल और उनके स्वजन से हालचाल पूछा। मुख्यमंत्री ने एम्स के डाक्टरों को बेहतर इलाज के लिए निर्देशित किया। इस दौरान एम्स के निदेशक लेफ्टिनेंट जनरल अशोक जिंदल मौजूद थे। रायपुर-दुर्ग रोड पर मंगलवार की रात आठ बजे हुए हादसे में अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है। एम्स में भर्ती दस लोगों में से दो की स्थिति काफी गंभीर बताई जा रही है। एम्स में पहुंचे…
बीजापुर। कांग्रेस प्रत्याशी कवासी लखमा के विवादित बोल ने लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा को बैठे बिठाए मुद्दा दे दिया है। बीजापुर के कुटरू में आम सभा के दौरान लखमा का पुलिस वालों को तीर धनुष से मार भगाओ वाला बयान इंटरनेट मीडिया पर जमकर प्रसारित हो रहा है। लखमा के इस विवादित बोल पर अब भाजपा ने कांग्रेस पर जुबानी हमला बोला है। भैरमगढ़ के भाजपा नेता अजय सिंह ने लखमा के बयान को अलोकतांत्रिक ठहराया है। कांग्रेस पर हमला बोलते हुए अजय सिंह ने कहा कि कांग्रेस प्रत्यशी के इस बयान से साफ हो गया है, कि नक्सली…
रायपुर । राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने कुम्हारी थाना अंतर्गत रायपुर-दुर्ग मार्ग पर कल निजी कंपनी के कर्मचारियों से भरी बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से 12 लोगों की मृत्यु को अत्यंत पीड़ाजनक बताया और गहरा दुख व्यक्त किया। राज्यपाल ने कहा, महाप्रभु श्रीजगन्नाथ जी दिवंगत आत्माओं को सद्गति एवं शोक-संतप्त परिवार को इस दुख की घड़ी में धैर्य प्रदान करें। साथ ही राज्यपाल ने घायलों के शीध्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।
बीजापुर। जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र में हुए आईईडी ब्लास्ट से एसटीएफ के दो जवान घायल हो गए। बताया गया कि पुलिस को पीडिया के जंगल में नक्सलियों के होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद फोर्स नक्सलियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन चलाने पहुंची थी। इस दौरान नक्सलियों द्वारा बिछाए आईईडी पर दोनों जवानों का पैर आ गया और ब्लास्ट हो गया। दोनों घायल जवानों की हालत फिलहाल ठीक है।
बिलासपुर। सिविल लाइन क्षेत्र में दुकान जा रही व्यवसायी महिला के गले से सोने की चेन चोरी का मामला सामने आया है। आटो में बैठी एक युवती ने उल्टी आने का बहाना करते हुए व्यवसायी महिला का ध्यान भटकाया। इस बीच उसकी साथी ने व्यवासायी के गले से सोने की चेन पार कर दी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है। अग्रसेन चौक स्थित जयपाल टावर साकेत अपार्टमेंट में रहने वाली नीलम अरोरा(64) व्यवसायी हैं। उनकी श्याम टाकिज के पास साइकिल की दुकान है। दुकान में उनके पति हरीशचंद्र अरोरा भी बैठते…
दुर्ग। कुम्हारी में 20 फीट नीचे खाई में गिरी बस को निकालने में घंटो मशक्कत करनी पड़ी। इसके बाद दुर्घटनाग्रस्त बस बाहर निकाली जा सकी। साल 2007 मॉडल की बस पहले ही कंडम थी। फिटनेस को लेकर अब आरटीओ और ट्रैफिक पुलिस ने जांच करने की बात कही है। आपको बता दे कि कल रात 8 बजे कुम्हारी के केडिया डिस्टलरी के मजदूरों के साथ खाई में बस गिर गई थी। जिसमें 13 लोगों की मौत हुई है। मृतकों के के शव को सुपेला हुआ दुर्गा अस्पताल की मरच्युरी में रखवाया गया था। वहीं 14 घायलों का रायपुर के एम्स…
विकसित भारत के तहत जिला स्तरीय प्रेरणा कार्यक्रम सम्पन्न गरियाबंद :–विकसित भारत के तहत जिला स्तरीय प्रेरणा कार्यक्रम स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल गरियाबंद में जिला शिक्षा अधिकारी आनंद कुमार सारस्वत के निर्देशन में सम्पन्न हुआ. इस अवसर पर जिला नोडल अधिकारी बीबी सिंह (सहायक जिला परियोजना अधिकारी) ने बताया कि भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग द्वारा वडनगर जिला मेहराणा गुजरात स्थित स्थानीय भाषा विद्यालय जहाँ से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने अपनी शिक्षा यात्रा का प्रारम्भ किए थे.जिसे प्रेरणा विद्यालय के रूप में विकसित किया जा रहा है.प्रेरणा अनुभव पर आधारित शिक्षा कार्यक्रम…
संदिग्ध वाहनों एवं होटल लॉज की गई आकस्मिक चेकिंग बालोद एसडीओपी के नेतृत्व में थाना बालोद द्वारा रात्रि में किया गया कांबिंग गस्त बालोद। लोकसभा निर्वाचन एवं बेसिक पुलिसिंग के तहत वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार रात्रि में बालोद थाना क्षेत्र के होटल एवं लॉज की आकस्मिक चेकिंग की गई l इस दौरान सड़क किनारे खड़ी अन्य जिलों एवं राज्यों के पासिंग गाड़ियों की भी चेकिंग की गई l जवाहर पारा, कुंदरूपारा ,शिकारीपापारा में कांबिंग गश्त किया गया l नगर क्षेत्र के होटल एवं लॉज का चेकिंग कर उनके एंट्री रजिस्टर आगंतुक के आधार कार्ड चेक किए गए l सभी को…
बैतूल। लोकसभा चुनाव 2024 में 26अप्रेल को होने वाले बैतूल लोकसभा क्रमांक29 का चुनाव स्थगित हो गया है जिला निर्वाचन अधिकारी बैतूल ने बसपा प्रत्याशी अशोक भलावीं के आकस्मिक निधन के बाद चुनाव स्थगित करने का निर्णय लिया वहीं उक्त लोकसभा क्षेत्र में चुनाव की अगली तारीख की घोषणा बाद में की जाएगी।
गरियाबंद। गरियाबंद जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक कुमार अग्रवाल के निर्देशन में लोकसभा चुनाव 2024 में लगे मतदान कर्मियों को प्रथम चरण का प्रशिक्षण संपन्न हुआ प्रशिक्षण उपरांत प्रशिक्षणरत कर्मचारियों का टेस्ट लिया गया 30अंक के टेस्ट में कम से कम 24अंक पाना अनिवार्य था जिन कर्मचारियों ने टेस्ट उत्तीर्ण नहीं की या औसत से कम अंक पाया उनको पुनः प्रशिक्षण लेना पड़ेगा। अनुत्तीर्ण कर्मचारियों को 10अप्रेल को पुनः प्रशिक्षण दिया जाएगा।
पीलीभीत । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि गुरु नानक देव का जन्म जिस भूमि पर हुआ था, वह कभी अखंड भारत का हिस्सा था मगर कांग्रेस के कुटिल चालों से देश का विभाजन हुआ। ड्रमंड इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित जनसभा में पीलीभीत से भाजपा प्रत्याशी जितिन प्रसाद, बरेली से छत्रपाल सिंह गंगवार के लिए वोट की अपील करते हुये श्री योगी ने मंगलवार को कहा कि स्वर्णिम युग के रूप में भारत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में ग्लोबल पावर बनने की ओर अग्रसर है। हम सभी ने बदलते हुए भारत को देखा है। बदलते…
देहरादून । उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जनपद स्थित नानकमत्ता गुरुद्वारे के कारसेवा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह की गोली मारकर हत्या करने वाले अमरजीत सिंह उर्फ बिट्टू को राज्य की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) और हरिद्वार पुलिस ने थाना भगवानपुर क्षेत्र में मुठभेड़ में मार गिराया है। हत्यारे का दूसरा साथी फरार हो गया है और उसकी तलाश में एसटीएफ और पुलिस जुटी हुई है। पुलिस मुख्यालय के प्रवक्ता, महानिरीक्षक, पुलिस आधुनिकीकरण (पीएम) नीलेश आनन्द भरणे ने ‘यूनीवार्ता’ को बताया कि मंगलवार सुबह भोर में हरिद्वार जनपद के अंतर्गत, पुलिस मुठभेड़ में एक लाख रुपये का इनामी शूटर अमरजीत सिंह…
देहरादून/नैनीताल। उत्तराखंड के नैनीताल जनपद से पड़ोसी देश नेपाल जा रहा एक वाहन अनियंत्रित होकर मंगलवार सुबह गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में चालक सहित कुल आठ लोगों की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई, जबकि दो यात्री घायल हैं। मृतकों में चालक के अलावा, सभी नेपाल के निवासी हैं। राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा ने बताया कि आज आपदा कंट्रोल रूम, नैनीताल द्वारा एसडीआरएफ टीम को सूचित किया गया कि बेतालघाट के पास एक वाहन खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है, जिसमें बचाव हेतु टीम की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि सूचना…
