पखांजूर। संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा घोषित 31 वां विश्व आदिवासी दिवस पखांजूर के सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम मे मनाया गया।
पखांजूर मे आयोजित जिला स्तरीय विश्व आदिवासी दिवस सर्व आदिवासी समाज के जिला अध्यक्ष कन्हैया उसेंडी के मुख्य आतिथ्य, सियाराम पुडो ब्लाक अध्यक्ष सर्व आदिवासी समाज पखांजूर की अध्यक्षता व विक्रम उसेंडी विधायक अंतागढ,सावित्री मंडावी विधायक भानुप्रतापपुर, सुमेर सिंह नाग संभागीय अध्यक्ष गोड समाज, मंतुराम पवार राष्ट्रीय अध्यक्ष हल्बा समाज, , राजेश भास्कर जिलाध्यक्ष गोड समाज ,श्याम सिंह तारम राष्ट्रीय महासचिव हल्बा समाज, चमरू मिंज ब्लाक अध्यक्ष उरांव समाज ,लक्ष्मण खुडश्याम ब्लाक अध्यक्ष हल्बा समाज, फुलसिंह नरेटी ब्लाक अध्यक्ष गोड समाज, बैजू राम पावे ब्लाक अध्यक्ष अ.ज.जा.शा.से.संघ पखांजूर, राजेश नुरेटी प्रदेशाध्यक्ष आदिवासी छात्र युवा संगठन, मैनी कतलामी सर्व आदिवासी समाज अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ पखांजूर, सहदेव उसेंडी कोयलीबेडा,संतराम सलाम अंतागढ, कृष्णा टेकाम भानुप्रतापपुर,विनोद सोरी कांकेर, जगत दुग्गा दुर्गुकोंदल,विजय नाग, प्रकाश भंडारी,हीरालाल मांझी,बीरेश ठाकुर
के मुख्य आतिथ्य मे संपन्न हु
इस अवसर पर लाखो की संख्या मे उपस्थित जन समुदाय को वक्ताओ ने जल जंगल जमीन की रक्षा करने ,आदिवासी संस्कृति का संरक्षण, बोली भाषा,शिक्षा व संवैधानिक अधिकारो के प्रति जागरूक रहने की बाते कही। इसके पूर्व कार्यक्रम स्थल से नया बाजार ,हास्पिटल रोड तक रैली निकाला गया। जिसमे आदिवासी वेशभूषा पहने युवक युवतियो ने रेला पाटा नृत्य किया।
सभा के पश्चात सर्व आदिवासी समाज द्वारा राज्यपाल व मुख्य मंत्री के नाम अनुविभागीय अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया ।
कार्यक्रम का संचालन मुकेश बघेल व कृष्णपाल राणा ने किया
कार्यक्रम को सफल बनाने मे अजजा शासकीय सेवक संघ पखांजूर सचिव अशोक उर्वशा, मनीष वट्टी,शंभू सलाम, मन्नू कोवाची,लक्ष्मण मंडावी, राजा राम कोमरा, किशोर नाग, सभी सरपंच, गायता, समस्त पटेल का सहयोग रहा।