Advertisement Carousel
    What's Hot
    0Shares

    बस्तर नगर पंचायत में कांग्रेस का कब्जा

    कांग्रेस की प्रत्याशी देवकी भद्रे ने चुनाव जीता

    कांग्रेस प्रत्याशी को मिले 2960 वोट, भाजपा प्रत्याशी सुनीता नाग को मिले 2153 वोट

    *l15 वार्डों में कांग्रेस ने 8 में जीत दर्ज की भाजपा ने जीते 7 वार्ड

    देवकी भद्रे ने भाजपा प्रत्यासी को 807 से अधिक मतों से दी मात

    कांग्रेस पार्टी की एकजुटता ने बस्तर नगर पंचायत में बड़ी जीत दिलाई है, जिसमें पार्टी की अध्यक्ष पद की उम्मीदवार श्रीमती देवकी भद्रे ने भाजपा प्रत्यासी श्रीमती नाग को 807 मतों से मात दे कर नगर प्रमुख निर्वाचित हुई हैं। नगर पँचायत में 8 कांग्रेस पार्षदों ने चुनाव में सफलता प्राप्त की है। यह जीत कांग्रेस के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है, खासकर उस संदर्भ में जब भाजपा अपनी पकड़ बनाए रखने के लिए संघर्ष कर रही थी। कांग्रेस की एकजुटता और चुनावी रणनीति ने भाजपा को इस क्षेत्र में पीछे छोड़ दिया है, और अब बस्तर नगर पंचायत में कांग्रेस का दबदबा बढ़ गया है।

    चुनाव मै रही जमकर चर्चा,पति पत्नी ने चुनाव जीता

    अनिल परिहार,राजकुमारी परिहार ने सर्वाधिक मतों से पार्षद निर्वाचित

    नगर पंचायत बस्तर के निकाय चुनाव में कांग्रेस ने पति-पत्नी दोनों को पार्टी की टिकट पर चुनाव लड़ाया । और वे दोनों प्रत्यासी श्रीमती राजकुमारी परिहार वार्ड क्रमांक 03 से और अनिल परिहार वार्ड क्रमांक 6 से उम्मीदवार थे।दोनों वार्ड से बड़ी लीड के साथ चुनाव में जीत हासिल की। वार्ड क्रमांक 3 और 6 में हुए इस चुनाव में राजकुमारी परिहार को 335 मत मिले, 188 मतों से जीत हासिल की जबकि उनके पति अनिल परिहार को 375 मत प्राप्त हुए। नगर में सर्वाधिक 291 मतों से चुनाव जीता

    यह परिणाम खास इसलिए रहा क्योंकि दोनों ने एक ही पार्टी से चुनाव लड़ा और क्षेत्र में दोनों की जीत को लेकर खूब चर्चा हुई। इस प्रकार के चुनावी मुकाबले में व्यक्तिगत संघर्ष और पार्टी समर्थन का संतुलन बड़ा अहम साबित होता है। नगर पंचायत बस्तर के इन वार्डों में उनकी जीत ने क्षेत्रीय राजनीति में एक नई दिशा दी है और इस जोड़ी की सफलता ने स्थानीय लोगों के बीच उनके योगदान को भी उजागर किया है।