अध्यापक

शालेय शिक्षक संघ का प्रयास लाया रंग :तीसरी वेटिंग सूची से 42 सहायक शिक्षक बने प्राथमिक प्रधान पाठक : संगठन ने दी बधाई और इसी तरह शिक्षक हित में कार्य करते रहने का संकल्प दोहराया

प्राथमिक प्रधान पाठक के रिक्त पदों पर तीसरी बार हुई पदोन्नति,जिला दुर्ग ऐसा करने वाला प्रदेश का पहला : कई जिलों में अब तक एक बार भी नही हो पाया पदोन्नति :शालेय शिक्षक संघ का प्रयास और दुर्ग जिलाशिक्षाधिकारी की तत्परता से हुआ संभव

तीसरी वेटिंग सूची से 42 सहायक शिक्षक बने प्राथमिक प्रधान पाठक : संगठन ने दी बधाई और इसी तरह शिक्षक हित में कार्य करते रहने का संकल्प दोहराया

दुर्ग। जिला दुर्ग के सहायक शिक्षकों के लिए एक बार फिर प्रसन्न होने का अवसर मिला, छग शालेय शिक्षक संघ के लगातार प्रयास और जिलाशिक्षाधिकारी श्री अरविन्द मिश्रा एवं कार्यालय की तत्परता से एक वर्ष के भीतर तीसरी बार प्राथमिक प्रधान पाठक के 42 पदों पर वेटिंग सूची से पात्र सहायक शिक्षकों की प्रधान पाठक पद पर पदोन्नति आदेश जारी हुई। दुर्ग जिला ऐसा सराहनीय कार्य करने वाला पहला जिला है पूरे प्रदेश में। छग शालेय शिक्षक संघ के कार्यकारी प्रांताध्यक्ष एवं जिला प्रमुख चन्द्रशेखर तिवारी ने बताया कि प्रदेश के कई जिले अभी एक बार भी पदोन्नति नही दे पाए हैं लेकिन हमारे दुर्ग जिला की तत्परता से तीसरी बार एक वर्ष के भीतर यह संभव हो पाया है। रिक्त पदों की गणना जनवरी माह में की जाती है जिस पर पदोन्नति दिसम्बर तक दी जा सकती है,इसी को आधार बनाते हुए संघ ने जिला शिक्षा अधिकारी से सकारात्मक चर्चा की थी तथा उनसे एवं कार्यालयीन कर्मचारियों से सतत सम्पर्क कर रिक्त पदों पर पदोन्नति हो इस हेतु भरसक प्रयास किया, जिलाशिक्षाधिकारी महोदय भी ज्यादा से ज्यादा पदोन्नति देकर रिक्त पदों को भरकर बच्चों को अच्छी शिक्षा मिल सके यह सुनिश्चित करने का प्रयास किया।

ज्ञात हो कि इसके पूर्व वेटिंग सूची से दूसरी बार पदोन्नति देने वाला पहला जिला दुर्ग ही था इसके बाद अन्य जिलों ने भी वेटिंग सूची से पदोन्नति दी थी।

*शालेय शिक्षक संघ के चंद्रशेखर तिवारी, विजय बेलचंदन, अशोक देशमुख, तिलक सेन, योगेश वर्मा,प्रताप सिंह धनकर, युवराज साहू, वेदराम जांगड़े, कृष्ण राज पाण्डे, केशव देवांगन, प्रभा सिंह, किरण गौर, लालाराम साहू,मिलेश्वर देशमुख,रोशन देशमुख सहित सभी साथियों ने पदोन्नति आदेश जारी करने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी श्री अरविन्द मिश्रा ,सहायक अधिकारी श्री राजेश ओझा एवं कार्यालय सहायक धर्मेंद्र देशमुख,रवि सोनटके को धन्यवाद प्रेषित किया है साथ ही साथ विश्वास भी जताया है कि काउंसलिंग की प्रक्रिया जल्द से जल्द पूर्ण करके पदस्थापना आदेश भी जारी कर दिया जाएगा*

*चंद्रशेखर तिवारी*
कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष एवं
जिला प्रमुख दुर्ग
*छग शालेय शिक्षक संघ*

alternatetext

The Latest

To Top
$(".comment-click-54433").on("click", function(){ $(".com-click-id-54433").show(); $(".disqus-thread-54433").show(); $(".com-but-54433").hide(); });
$(window).load(function() { // The slider being synced must be initialized first $('.post-gallery-bot').flexslider({ animation: "slide", controlNav: false, animationLoop: true, slideshow: false, itemWidth: 80, itemMargin: 10, asNavFor: '.post-gallery-top' }); $('.post-gallery-top').flexslider({ animation: "fade", controlNav: false, animationLoop: true, slideshow: false, prevText: "<", nextText: ">", sync: ".post-gallery-bot" }); }); });