छत्तीसगढ़ समाचार

कोटेया में बाल दिवस के अवसर पर हुए विभिन्न प्रतियोगिता विद्यार्थियों के लिए पढ़ाई के साथ खेल भी जरूरी:- लिनु मिंज

कोटेया में बाल दिवस के अवसर पर हुए विभिन्न प्रतियोगिता

विद्यार्थियों के लिए पढ़ाई के साथ खेल भी जरूरी:- लिनु मिंज

 

सूरजपुर/ प्रेमनगर इस साल भारत पंडित जवाहरलाल नेहरू की 133वीं जयंती मना रहा है। भारत के स्वतंत्र होने के बाद पंडित नेहरू भारत के पहले प्रधानमंत्री बने। 14 नवंबर 1889 को देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू का जन्म हुआ था। वह एक राष्ट्रवादी, धर्मनिरपेक्ष मानवतावादी, सामाजिक लोकतंत्रवादी और एक लेखक थे। स्वतंत्रता संग्राम और भारत के निर्माण के लिए उन्हें 1955 में भारत रत्न से सम्मानित भी किया गया था। देश में हर साल भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू जी का जन्मदिन को बाल दिवस के रूप में धूमधाम से मनाया जाता है। पंडित नेहरू का योगदान भारत को अंग्रेज़ो की गुलामी से मुक्ति दिलाने से लेकर आज़ाद भारत के विकास के सभी पहलूओं में रहा है इसीलिए उनको आधुनिक भारत का वास्तुकार भी कहा जाता था।
ज्ञात हो कि आज बाल दिवस के अवसर पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोटेया प्रेमनगर में प्राचार्य लिनु मिंज कर निर्देशन में व्याख्याता कृष्ण कुमार ध्रुव के नेतृत्व में अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिसमें छात्र/ छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लेकर देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन को धूमधाम से मनाया गया।

*बाल दिवस के अवसर पर हुए विभिन्न कार्यक्रम व पुरुस्कार वितरण किया गया*

प्रेमनगर विकास खंड के हायर सेकेंडरी विद्यालय कोटेया में बाल दिवस के अवसर पर व्याख्याता कपिल कुमार राजवाड़े, गोपाल प्रसाद मैत्री व कु. रीता बर्मन के सहयोग से बालिका वर्ग से मेहंदी प्रतियोगिता, मोमबत्ती जलाओ प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता के साथ बालक बालिका वर्ग से कुर्सी दौड़, रस्साकस्सी, जलेबी दौड़ व लंगड़ी दौड़ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र, छात्राओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहन हेतु पुरुस्कार दिया गया।
ये छात्र रहे विजयी चित्रकला में प्रथम श्रेया सिंह व द्वितीय मुलेनवती, मेहंदी में प्रथम श्रुति मिश्रा, द्वितीय पुनिता व तृतीय जूही, मोमबत्ती जलाओ में प्रथम सीमा सिरदार, द्वितीय देविका व तृतीय दुर्गावती, कुर्सी दौड़ बालिका प्रथम यशोदा, द्वितीय कुमकुम व तृतीय आसमा, बालक वर्ग में प्रथम प्रवीण, द्वितीय पुनिता व तृतीय बीमा, जलेबी दौड़ में प्रथम देविका, द्वितीय पुनीता व तृतीय कुमकुम, लंगड़ी दौड़ में प्रथम अनुराधा- यशोदा, द्वितीय समिला- विद्या व तृतीय रूपलता- कुमकुम, रस्सीकस्सा में बालक में खिलेश्वर व टीम, बालिका बिनिमा व टीम विजयी रही जिनको विद्यालय की ओर से पुरुस्कार प्रदान किया गया।
इस कार्यक्रम के दौरान हायर सेकेंडरी विद्यालय से व्याख्याता कृष्ण कुमार ध्रुव, तूल सिंह कंवर, जैल्स आशिषि लकड़ा, कपिल राजवाड़े, गोपाल प्रसाद मैत्री, कु. रीता बर्मन, प्रकाश चंद्र सिरदार, अनार सिंह, माध्यमिक विद्यालय से प्रधान पाठक मसत सिंह व प्राथमिक शाला प्रधान पाठक जयपाल सिरदार के साथ प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक व हायर सेकेंडरी विद्यालय कोटेया के समस्त छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

alternatetext

The Latest

To Top
$(".comment-click-27952").on("click", function(){ $(".com-click-id-27952").show(); $(".disqus-thread-27952").show(); $(".com-but-27952").hide(); });
$(window).load(function() { // The slider being synced must be initialized first $('.post-gallery-bot').flexslider({ animation: "slide", controlNav: false, animationLoop: true, slideshow: false, itemWidth: 80, itemMargin: 10, asNavFor: '.post-gallery-top' }); $('.post-gallery-top').flexslider({ animation: "fade", controlNav: false, animationLoop: true, slideshow: false, prevText: "<", nextText: ">", sync: ".post-gallery-bot" }); }); });