*छत्तीसगढ़ में ‘डेटा घोटाला’ का आरोप, VSK ऐप के रोज अपडेट से शिक्षक परेशान; शिक्षकों ने मांगा 2000 रुपये मोबाइल भत्ता*
*रायपुर।* प्रदेश में ऑनलाइन उपस्थिति के लिए बनाए गए VSK ऐप को लेकर शिक्षकों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। शिक्षकों का आरोप है कि ऐप रोज सुबह-शाम अपडेट मांगा जा रहा है, जिससे प्रति शिक्षक रोज लगभग 3 MB से ज्यादा डेटा खर्च हो रहा है।
शिक्षको ने सवाल उठाया है कि अंदाजा लगाइए, प्रदेश के लाखों शिक्षकों से रोजाना कितने GB डेटा लिया जा रहा होगा। इसे उन्होंने ‘डेटा घोटाला’ करार दिया है।
वहीं शिक्षक नेता कृष्णराज पांडे* ने इस पर शासन से मांग की है कि आए दिन के ऑनलाइन कार्य के लिए शिक्षकों को *वेतन के साथ 2,000 रुपये अतिरिक्त मोबाइल भत्ता* दिया जाए, ताकि डेटा और रिचार्ज पर हो रहे अतिरिक्त व्यय से बचाव हो सके।


