बालोद में बोले CEO राजेश सिंह राणा- ‘सौर संयंत्रों की गुणवत्ता में जीरो टॉलरेंस’, किसानों को सिखाया सौर समाधान ऐप का इस्तेमाल
पूर्व कलेक्टर को अपने बीच पाकर खिले बालोदवासियों के चेहरे, CEO राणा ने दिए जल जीवन मिशन के कार्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश

भारत सरकार एवं राज्य सरकार की सौर आधारित महत्तवपूर्ण योजनाओं के माध्यम से राज्य के नागरिकों को लाभ पहुंचाने का कार्य गैर परम्परागत ऊर्जा स्त्रोतों के क्रियान्वयन हेतु राज्य एवं केन्द्र सरकार की नोडल एजेंसी क्रेडा द्वारा किया जा रहा है। प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी के मंशानुसार कार्यों की उत्कृष्ट गुणवत्ता एवं इसमे जीरो टॉलरेंस नीति को फलीभूत करने का कार्य क्रेडा सी.ई.ओ. श्री राजेश सिंह राणा द्वारा सत्त रूप से किया जा रहा है। इस जीरो टॉलरेंस नीति के अंतर्गत संयंत्रों के गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए श्री राणा द्वारा स्वयं ही ताबड़तोड दौरे किये जा रहे है। इसी की निरंतरता में श्री राजेश सिंह राणा, सी.ई.ओं, क्रेडा द्वारा दिनांक 23.04.2026 को कड़ी धूप में दुर्ग एवं बस्तर संभाग के बालोद एवं कांकेर के विभिन्न ग्रामों में जल जीवन मिशन योजना ,सौर सुजला योजना, इत्यादि योजनाओं के अंतर्गत स्थापित सोलर संयंत्रों का औचक निरीक्षण किया गया।
सर्वप्रथम सी.ई.ओ. क्रेडा द्वारा गुरूर विकासखण्ड के ग्राम कनेरी में सौर सुजला फेस-02 योजनांतर्गत स्थापित सौर संयंत्र के हितग्राही योगेश कुमार पटेल के यहॉ स्थापित 05 एच.पी. सबमर्सिबल पम्प का निरीक्षण किया गया, हितग्राही द्वारा अवगत कराया गया कि उनके यहॉ स्थापित उक्त संयंत्र को लगभग 08 साल हो गये हैं, एवं अबतक किसी प्रकार की समस्या उनके संयंत्र में नही आयी है, एवं संयंत्र स्थापना के बाद से अब तक यह सुचारू रूप से कार्यशील है। किसान द्वारा यह भी बताया गया कि उनके द्वारा अपनी 3 एकड़ जमीन पर उक्त संयंत्र के पानी का उपयोग खेती हेतु किया जा रहा है। साथ ही वे अपनी जमीन पर सब्जी उगाकर उसे स्थानीय बाजार में बेच रहा है, किसान द्वारा हर्ष से बताया गया कि इस सोलर पम्प की वजह से माध्यम से मेरी आर्थिक स्थिति सबल हुई है। इस पर क्रेडा सी.ई.ओ. ने किसान द्वारा सोलर पम्प के माध्यम से किये जा रहे बहुपयोगी कार्यों की प्रशंसा की एवं उनसे यह पुछे जाने पर कि इस सोलर पम्प में किसी प्रकार की समस्या आने पर आप क्या करोगे? इस किसान योगेश कुमार पटेल द्वारा बताया गया कि मैने सौर समाधान एप्प डाउनलोड कर लिया है, जिसकी मदद से मै इस सोलर पम्प में किसी भी प्रकार की समस्या आने पर इस एप्प के माध्यम से अपनी शिकायत दर्ज करूंगा, इस पर क्रेडा सी.ई.ओ. श्री राणा द्वारा वहॉ उपस्थित क्रेडा के अधिकारियों को सौर समाधान एप्प के माध्यम से संयंत्रों के निरंतर मॉनीट्रिंग करने के निर्देश दिये।


तत्पश्चात् उनके द्वारा ग्राम तर्री में सौर सुजला फेस-07 अंतर्गत स्थापित सौर संयंत्र के हितग्राही लोमस निषाद के यहॉ स्थापित 03 एच.पी. सबमर्सिबल पम्प का निरीक्षण किया गया। हितग्राही द्वारा अवगत कराया गया कि उक्त संयंत्र वर्ष 2023 में स्थापित हुआ था एवं यह स्थापना के बाद से अब तक निरंतर कार्यशील है। क्रेडा सी.ई.ओ. द्वारा हितग्राही सौर समाधान एप्प की जानकारी दी गई एवं उनके मोबाईल पर श्री राणा द्वारा स्वयं सौर समाधान एप्प इंस्टाल कर उक्त एप्प के माध्यम से क्रेडा द्वारा स्थापित संयंत्र से संबंधित शिकायत दर्ज करने का प्रशिक्षण दिया गया। संयंत्र स्थापना से अबतक इस संयंत्र में किसी भी प्रकार की समस्या नही आने पर क्रेडा सी.ई.ओ. द्वारा आश्चर्य व्यक्त करते हुए संयंत्र के गुणवत्ता युक्त स्थापना एवं प्रभावी रख-रखाव की प्रशंसा की। हितग्राही द्वारा अवगत कराया गया कि उनके यहॉ स्थापित उक्त संयंत्र को लगभग 03 साल हो गये हैं, एवं अबतक किसी प्रकार की समस्या उनके संयंत्र में नही आयी है, एवं संयंत्र स्थापना के बाद से अब तक यह सुचारू रूप से कार्यशील है। किसान द्वारा यह भी बताया गया कि उनके द्वारा अपनी 3 एकड़ जमीन पर उक्त संयंत्र के पानी का उपयोग खेती हेतु किया जा रहा है। साथ ही वे अपनी जमीन पर खरीब एवं रबी दोनो फसल के साथ-साथ सब्जी उगाकर अपनी आर्थिक स्थिति में बहूत सुधार होने की जानकारी दी गई।
इसी क्रम में गुरूर विकासखण्ड के ग्राम सोहतरा में क्रेडा की पंजीकृत इकाई मेसर्स सोलर एक्वा सॉल्यूशन द्वारा जल जीवन मिशन फेस-01 अंतर्गत स्थापित सोलर पेयजल संयंत्र का निरीक्षण किया गया, जिसमे क्रेडा द्वारा स्थापित सोलर पम्प कार्यशील पाया गया। क्रेडा सी.ई.ओ. द्वारा संयंत्र के निकट के रहवासी जनक राम, रविशंकर नेताम के घर जाकर संयंत्र से कनेक्टेड पाईप लाईन से उनके घर में पानी की उपलब्धता का अवलोकन किया गया। तद्नुसार उनके द्वारा यह पाया गया कि क्रेडा द्वारा स्थापित संयंत्र से हितग्राही के यहॉ पानी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हो रही है, ग्राम में भ्रमण के दौरान वहॉ उपस्थित ग्रामवासियों द्वारा जानकारी दी गई कि उक्त स्थापित संयंत्र से पानी मोहल्ले के सभी घरों तक पहुंच रही है एवं गांव के सरपंच श्रीमती रेशमा सिंह द्वारा क्रेडा विभाग के माध्यम से स्थापित संयंत्र से ग्रामवासियों के दैनिक पानी उपलब्धता सुनिश्चित हो रही है। इसके लिए उन्होने क्रेडा सी.ई.ओ. श्री राणा एवं विभाग के अधिकारियों का आभार व्यक्त किया।
तत्पश्चात श्री राणा द्वारा जिला बालोद के राजाराव पठार में जल जीवन मिशन योजनांतर्गत स्थापित संयंत्र का निरीक्षण किया गया। जिसमे क्रेडा द्वारा स्थापित सोलर पम्प कार्यशील पाया गया, किन्तु वहॉ उपस्थित ग्रामवासियों द्वारा जानकारी दी गई कि उक्त स्थापित संयंत्र में से पानी की लीकेज की समस्या बतायी गई। इस पर श्री राणा द्वारा क्षेत्र के संबंधित उप अभियंता को तत्काल बर्खास्त करने के निर्देश व संयंत्र में उत्पन्न समस्या को शीघ्र सुधार कार्य कराने के निर्देश जिला प्रभारी को दिये।
तत्पश्चात् उनके द्वारा जिला बालोद के ग्राम पुसवांद में सौर सुजला योजनांतर्गत स्थापित सौर संयंत्र के हितग्राही रायसिंग के यहॉ स्थापित 03 एच.पी. सबमर्सिबल पम्प का निरीक्षण किया गया, हितग्राही द्वारा अवगत कराया गया कि उनके यहॉ स्थापित उक्त संयंत्र स्थापना के बाद से अबतक किसी प्रकार की समस्या उनके संयंत्र में नही आयी है, एवं संयंत्र सुचारू रूप से कार्यशील है। किसान द्वारा यह भी बताया गया कि उनके द्वारा अपनी 02 एकड़ जमीन पर उक्त संयंत्र के पानी का उपयोग खेती हेतु किया जा रहा है। साथ ही वे अपनी जमीन पर पर खरीब एवं रबी फसल लगाकर अपनी आमदनी दूगुनी कर रहा है। किसान द्वारा क्रेडा सी.ई.ओ. श्री राणा एवं विभाग का आभार व्यक्त किया।
तत्पश्चात् उनके द्वारा ग्राम पुसवाड में जल जीवन मिशन फेस-01 अंतर्गत स्थापित सोलर पेयजल संयंत्र का निरीक्षण किया गया, जिसमे क्रेडा द्वारा स्थापित सोलर पम्प कार्यशील पाया गया। क्रेडा सी.ई.ओ. द्वारा संयंत्र के निकट के रहवासी शंकर लाल नेताम, राम देव केरेती, दौलत केरेती, अनिल, विरेन्द्र, भुवनेश्वर के घर जाकर संयंत्र से कनेक्टेड पाईप लाईन से उनके घर में पानी की उपलब्धता का अवलोकन किया गया। तद्नुसार उनके द्वारा यह पाया गया कि क्रेडा द्वारा स्थापित संयंत्र से हितग्राही के यहॉ पानी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हो रही है, ग्राम में भ्रमण के दौरान वहॉ उपस्थित ग्रामवासियों द्वारा जानकारी दी गई कि उक्त स्थापित संयंत्र से पानी मोहल्ले के सभी घरों तक पहुंच रही है इसके लिए उन्होने क्रेडा सी.ई.ओ. श्री राणा का आभार व्यक्त किया।
इसी क्रम में श्री राणा द्वारा डोण्डी विकासखण्ड के ग्राम लखमाटोला में सौर सुजला अंतर्गत स्थापित सौर संयंत्र के हितग्राही रूपेश कुमार निषाद के यहॉ स्थापित 03 एच.पी. सबमर्सिबल पम्प का निरीक्षण किया गया। हितग्राही द्वारा अवगत कराया गया कि उक्त संयंत्र के स्थापना के बाद से अब तक निरंतर कार्यशील है। क्रेडा सी.ई.ओ. द्वारा हितग्राही सौर समाधान एप्प की जानकारी दी गई एवं उनके मोबाईल पर श्री राणा द्वारा स्वयं सौर समाधान एप्प इंस्टाल कर उक्त एप्प के माध्यम से क्रेडा द्वारा स्थापित संयंत्र से संबंधित शिकायत दर्ज करने का प्रशिक्षण दिया गया। संयंत्र स्थापना से अबतक इस संयंत्र में किसी भी प्रकार की समस्या नही आने पर क्रेडा सी.ई.ओ. द्वारा आश्चर्य व्यक्त करते हुए संयंत्र के गुणवत्ता युक्त स्थापना एवं प्रभावी रख-रखाव की प्रशंसा की। किसान द्वारा यह भी बताया गया कि उनके द्वारा अपनी 3 एकड़ जमीन पर उक्त संयंत्र के पानी का उपयोग खेती हेतु किया जा रहा है। साथ ही वे अपनी जमीन पर खरीब एवं रबी दोनो फसल के साथ-साथ सब्जी उगाकर अपनी आर्थिक स्थिति में बहूत सुधार होने की जानकारी दी गई।
इसी क्रम में डोण्डी विकासखण्ड में भिलाई स्टील प्लांट द्वारा संचालित दल्लीराजहरा माईंस में क्रेडा द्वारा स्थापित 100 किलोवॉट के ऑन ग्रिड पॉवर प्लांट का निरीक्षण किया गया, जिसमे क्रेडा द्वारा स्थापित संयंत्र कार्यशील पाया गया। क्रेडा सी.ई.ओ. द्वारा संयंत्र के बारे में भिलाई स्टील प्लांट के जीएम एवं अन्य अधिकारियों द्वारा संयंत्र की कार्यशीलता एवं पॉवर जनरेशन के बारे में विस्तृत चर्चा हुई एवं जीएम, बी.एस.पी. द्वारा क्रेडा सी.ई.ओ. श्री राणा एवं विभाग के अधिकारियों का आभार व्यक्त किया।
अपने जिले के पूर्व कलेक्टर श्री राणा को अपने बीच पाकर बालोद के नगर पालिका अध्यक्ष, पार्षदगणों, जनप्रतिनिधियों, व स्थानीय निवासियों ने श्री राणा से भेट की तथा उनके द्वारा क्रेडा सी.ई.ओ. श्री राणा से सोलर हाई मास्ट, पेयजल संयंत्र व अन्य सौर संयंत्रों की मांग आवेदन के माध्यम उनके क्षेत्रांतर्गत विभिन्न स्थलों हेतु की गई। श्री राणा द्वारा शासन स्तर से कार्यवाही कर उनके मांगों को पूर्ण किये जाने का आश्वासन दिया गया। तत्पश्चात श्री राणा द्वारा जिला बालोद के ग्राम मटिया में सौर सुजला अंतर्गत स्थापित सौर संयंत्र के हितग्राही कृपा राम साहू के यहॉ स्थापित 05 एच.पी. सबमर्सिबल पम्प का निरीक्षण किया गया। हितग्राही द्वारा अवगत कराया गया कि उक्त संयंत्र के स्थापना के बाद से अब तक निरंतर कार्यशील है। संयंत्र स्थापना से अबतक इस संयंत्र में किसी भी प्रकार की समस्या नही आने पर क्रेडा सी.ई.ओ. द्वारा आश्चर्य व्यक्त करते हुए संयंत्र के गुणवत्ता युक्त स्थापना एवं प्रभावी रख-रखाव की प्रशंसा की। किसान द्वारा यह भी बताया गया कि उनके द्वारा अपनी जमीन पर उक्त संयंत्र के पानी का उपयोग खेती हेतु किया जा रहा है। साथ ही वे अपनी जमीन पर खरीब एवं रबी दोनो फसल के साथ-साथ सब्जी उगाकर अपनी आर्थिक स्थिति में बहूत सुधार होने की जानकारी दी गई।
तत्पश्चात श्री राणा द्वारा जिला बालोद के कोसमी में जल जीवन मिशन योजनांतर्गत स्थापित संयंत्र का निरीक्षण किया गया। जिसमे क्रेडा द्वारा स्थापित सोलर पम्प कार्यशील पाया गया, स्थापित सोलर पेयजल संयंत्र का निरीक्षण किया गया, जिसमे क्रेडा द्वारा स्थापित सोलर पम्प कार्यशील पाया गया। क्रेडा सी.ई.ओ. द्वारा संयंत्र के कनेक्टेड पाईप लाईन से उनके घर में पानी की उपलब्धता का अवलोकन किया गया। तद्नुसार उनके द्वारा यह पाया गया कि क्रेडा द्वारा स्थापित संयंत्र से हितग्राही के यहॉ पानी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हो रही है, ग्राम में भ्रमण के दौरान वहॉ उपस्थित ग्रामवासियों द्वारा जानकारी दी गई कि उक्त स्थापित संयंत्र से पानी मोहल्ले के सभी घरों तक पहुंच रही है इसके लिए उन्होने क्रेडा सी.ई.ओ. श्री राणा का आभार व्यक्त किया।
श्री राणा द्वारा निरीक्षण उपरांत वहॉ उपस्थित क्रेडा के अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि क्रेडा के विभिन्न परियोजना अंतर्गत चल रहे कार्य जैसे- जल जीवन मिशन, सौर सुजला योजना, सोलर हाई मॉस्ट संयंत्र , सोलर पॉवर प्लांट एवं अन्य संयंत्रों के स्थापना के दौरान सतत् स्थल निरीक्षण करते हुये निविदा के मापदण्डानुसार गुणवत्ता सुनिश्चित कराते हुये कार्य ससमय पूर्ण करावे।
……..//……..


