Advertisement Carousel

 

*शालेय शिक्षक संघ पाटन के ब्लॉक अध्यक्ष बने संतोष कुमार शर्मा*
पाटन / दुर्ग:
शालेय शिक्षक संघ पाटन ब्लॉक की एक महत्वपूर्ण वर्चुअल बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में सर्वसम्मति से शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला खोरपा के प्रधान पाठक श्री संतोष कुमार शर्मा को शालेय शिक्षक संघ पाटन ब्लॉक अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।
बैठक में संघ के प्रदेश पदाधिकारी श्री कृष्णराज पांडेय, श्री घनश्याम पटेल, जिलाध्यक्ष श्री चंद्रशेखर तिवारी, जिला कार्यकारिणी सदस्य श्री वेदराम जांगड़े, श्री संदेश पाण्डेय, वरिष्ठ शिक्षक श्री राकेश सिंह ठाकुर, श्री सुनील नायक, श्री घनश्याम साहू एवं श्री विक्रांत दुबे सहित बड़ी संख्या में संघ के सदस्य उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान पाटन विकासखंड के शिक्षकों की विभिन्न स्थानीय समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही, शिक्षक संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर 25 अगस्त को आयोजित होने वाली जिला स्तरीय टीईटी ज्ञापन रैली में अधिक से अधिक संख्या में शिक्षकों से शामिल होने की अपील की गई।
नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष श्री संतोष कुमार शर्मा ने कहा कि आगामी दिनों में बैठक आयोजित कर ब्लॉक कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा और संगठन को मजबूती प्रदान की जाएगी।
श्री शर्मा के अध्यक्ष नियुक्त होने पर शालेय शिक्षक संघ के प्रांताध्यक्ष श्री वीरेंद्र दुबे ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने पाटन विकासखंड के सभी शिक्षक साथियों को संगठन की मूलधारा से जोड़ने का आह्वान किया। इस अवसर पर संघ के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने भी श्री शर्मा को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

Share.