दीपक मेश्राम बने अध्यक्ष भारतीय बौद्ध महासभा
गरियाबंद।भारतीय बौद्ध महासभा के एक दिवसीय प्रदेश स्तरीय प्रतिनिधि सम्मान शपथ ग्रहण कार्यक्रम गरियाबंद के वन विभाग नीलाम कक्ष में आयोजित किया गया,जहां प्रदेश बौद्ध महासभा के अतिथियों का स्वागत किया गया जंहा पुष्पवर्षा आतिशबाजी कि गई।कार्यक्रम मे मैनपुर,गरियाबंद, राजिम सहित जिले भर के सामाजिक बंधु उपस्थित थे।कार्यक्रम में बतौर अध्यक्ष दिलीप वासनीकर प्रथम,कलेक्टर,गरियाबंद प्रदेश उपाध्यक्ष पालनहार मेश्राम,राष्ट्रीय ट्रस्टी एस आर कांडे,डॉ.बद्रीश सुखदेवे,गरियाबंद जिले के प्रभारी सुरेन्द्र कुमार वैद्य,शैलेश बड़गे एवं प्रदेश से आए सभी जिलों के जिला अध्यक्षों और हजारों की संख्या में उपस्थित सामाजिक कार्यकर्ताओं की गरिमामई उपस्थिति में 9 सदस्यों को शपथ दिलाया गया जिसमें भारतीय बौद्ध महासभा ज़िला अध्यक्ष दीपक मेश्राम वरिष्ठ शिक्षक को बनाया गया।उपाध्यक्ष शिव तिरपुड़े उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सोनटेके महासचिव खिलेंद्र कुटारे , कोषाध्यक्ष रमेश वासनीकर सदस्यों में नागेश गज़भिए प्रकाश लोनहारे,किशोर रामटेके,मुकेश रामटेके सदस्य के हुए भारतीय बौद्ध महासभा के प्रदेश अध्यक्ष भोजराज गौरखेड़े ने शपथ दिलाई प्रदेश पदाधिकारी आशा करते हैं कि ज़िला गरियाबंद के सभी बौद्ध महासभा के सदस्य पूरे छत्तीसगढ़ में सामाजिक जागरूकता कार्यों, आयोजनों,से पूरे छत्तीसगढ़ में बंधुत्व की संदेश से जाना जाए,भारतीय बौद्ध महासभा ज़िला गरियाबंद का गठन होने पर पूरे ज़िले के लोगों में हर्षौल्लास उत्साह है।उक्त कार्यक्रम मे शिव कुमार खापर्डे, नारद मेश्राम,नवलकिशोर ललित डॉहटे,सहित समस्त सदस्य बौद्ध महासभा के उपस्थित थे।


