*बी.एल.ओ. कार्य कर रहे शिक्षक पर जानलेवा हमला, सुरक्षा की मांग को लेकर कलेक्टर से मिला छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन प्रतिनिधि मंडल*
दुर्ग। निर्वाचन आयोग के एस. आई.आर. में बी.एल.ओ. (बूथ लेवल ऑफ़िसर) के रूप में जिले के विधानसभा क्रमांक 65 भिलाई नगर भाग संख्या 117 में ड्यूटी निभा रहे शिक्षक पर ईट से जानलेवा हमले की घटना से शिक्षा जगत में आक्रोश फैल गया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन का प्रतिनिधि मंडल आज कलेक्टर दुर्ग श्रीमान अभिजीत सिंह से निर्वाचन कार्य मे लगे समस्त बी.एल.ओ. की सुरक्षा दृष्टिकोण से भेंट करने पहुंचा।
कलेक्टर ऑफिस सभागार में आयोजित बैठक में जिले के प्रमुख प्रशासनिक अधिकारी श्री अभिजीत सिंह कलेक्टर दुर्ग, श्री वीरेंद्र सिंह अपर कलेक्टर व उप जिला निर्वाचन अधिकारी,श्री अभिषेक अग्रवाल ए.डी.एम.,श्री अभिषेक झा एडिशनल एस. पी.,श्रीमती योगिता देवांगन अपर कलेक्टर, श्री हरिवंश मिरी एस. डी.एम. दुर्ग,श्री हितेश पिस्दा एस.डी.एम. भिलाई नगर उपस्थित थे।
प्रतिनिधि मंडल ने कलेक्टर दुर्ग को ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि एस.आई.आर. कार्य व प्रशासनिक कार्यों के दौरान शिक्षकों को लगातार जोखिम का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन सुरक्षा के पर्याप्त प्रबंध नहीं किए गये है। उन्होंने घटना में शामिल आरोपी पर कठोर दंडात्मक कार्रवाई और बी.एल.ओ. कार्य के दौरान शिक्षकों को सुरक्षा मुहैया कराने और समस्त बी.एल.ओ. को सुरक्षा बीमा उपलब्ध कराने की और पीड़ित शिक्षक को उचित चिकित्सा सहायता,सुरक्षा तथा मुआवजा प्रदान करने की मांग की।
कलेक्टर दुर्ग अभिजीत सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया तथा तत्काल अधीनस्थ अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किया है और भविष्य में शिक्षकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की बात कही।
इस अवसर पर फेडरेशन के प्रतिनिधि मंडल में जिला अध्यक्ष कृष्ण कुमार वर्मा, कार्यकारी जिला अध्यक्ष कमल वैष्णव, ब्लॉक अध्यक्ष पाटन चेतन सिंह परिहार, ब्लॉक अध्यक्ष दुर्ग सतीश चंद्राकर, ब्लॉक अध्यक्ष धमधा उत्तम सिंह ठाकुर, कामता साहू, रेखलाल देशमुख,हेमनाथ गोआर्य, होशलाल खांडे,विजय बाघमारे,सुश्री कमलेश्वरी भुआर्य, मनोज कुमार नाग आदि उपस्थित थे।


