Advertisement Carousel
    What's Hot

    पेण्ड्रा/दिनांक 16 अक्टूबर 2023

    अग्रसेन महाराज के 18 पुत्रों के गोत्र की सजीव झांकी के साथ भव्य शोभायात्रा निकली

    महिलाओं ने अग्रसेन महाराज की सुंदर झांकी सजाई

    पेण्ड्रा / अग्रवाल समाज ने महाराजा अग्रसेन का 5147 वां जन्मोत्सव भव्य रूप से मनाया गया। नगर में भव्य झांकी के साथ शोभायात्रा निकाली गई। इस वर्ष एकता ग्रुप की महिलाओं ने अग्रसेन महाराज की सुंदर झांकी सजाई थी, जिसका मुख्य आकर्षण अग्रसेन महाराज के 18 पुत्रों के गोत्र अनुसार सजीव झांकियां रही। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा कर आरती उतारी गई। महाराजा अग्रसेन ने जीवन में कर्म को प्रधानता दिया था। उनका मानना था कि परिश्रम द्वारा संपन्न व्यक्ति ही अपने परिवार, समाज, देश व मानवता का भला सकता है।

    अग्रसेन महाराज जन्मोत्सव पर अग्रवाल समाज ने अग्रसेन भवन में अग्रसेन महाराजा की पूजा अर्चना करने के बाद जयकारे के साथ नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा पूरा नगर भ्रमण करते हुए वापस अग्रसेन भवन में समाप्त हुई। इसमें समाज के सभी परिवारों के सदस्य शामिल हुए। इससे पहले समाज के सदस्यों ने निशुल्क स्वास्थ शिविर एवं रक्तदान शिविर सहित विभिन्न प्रतियोगिता एवं अन्य कार्यक्रम आयोजन किया गया था। प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान आने वालों प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से अग्रवाल समाज के अध्यक्ष मामनचंद गोयल, समारोह समिति के शारदा चरण पसारी, विकास महलवाला, विकास जालान, नितेश अग्रवाल, प्रमोद सुल्तानिया, सुभाष गोयनका, सीताराम महलवाला, श्रवण जालान, जगदम्बा पसारी, पवन सुल्तानिया, हरिराम महलवाला, आनंद गोयनका, पुरषोत्तम गोयल, ओम प्रकाश बंका, महेश पसारी, राजेश पसारी, विजय सुल्तानिया, पंकज महलवाला, प्रशांत गोयल, धीरज बंसल, विनय जालान, उमंग सातुवाला, शुभम अग्रवाल, मिहिर मित्तल, अग्रवाल महिला मंडल इत्यादि शामिल रहे।

    महिलाओं ने अग्रसेन महाराज की सुंदर झांकी सजाई

    इस वर्ष जयंती समारोह में एकता ग्रुप की महिलाओं ने भगवान अग्रसेन महाराज की सुंदर झांकी सजाई थी। ग्रुप की सदस्य सीमा पसारी, आरती महलवाला, मधु पसारी, मंशा महलवाला, ऋतु सुल्तानिया, बबली सातूवाला, रिंकू गर्ग इत्यादि महिलाओं का विशेष योगदान था।

    Share.