नई दिल्ली (प्रेट्र) | सीआरपीएफ ने पहली बार अपने कैडर की दो महिला अधिकारियों को इंस्पेक्टर जनरल (आइजी) पद पर नियुक्त किया है एकको दंगा रोधी यूनिट आरएएफ और दूसरी को विहार सेक्टर में पोस्टिंग मिली है देश के सबसे बड़े अर्धसैनिक बल सीआरपीएफ में आइजी के उच्च पद पर पहली बार दो महिलाओं को नियुक्त किया गया है केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में वर्ष 1937 में पहली बार महिला की नियुक्ति होने के 35 सालों के बाद 3.25 लाख अफसरों में पहली बार दो महिलाओं को आइजी नियुक्त किया गया है अधिकारियों ने बताया कि मुख्यालय से जारी ताजा ट्रांसफर / पोस्टिंग के आदेश में एनी अब्राहम को आरएएफ का आइजी और सीमा ढूंडिया को विहार सेक्टर के लिए आइजी की नियुक्ति मिली है ऐसापहली बार हो रहा है कि आरएएफ का नेतृत्व एक महिला आइजी करेंगी एनी अब्राहम ने बताया कि आइजी पद पर उनकी नियुक्ति बहुत बड़ा सम्मान है आरएएफ को नई बुलंदियों पर पहुंचाने के लिए वह काम करेंगीं। आरएएफ की 15 बटालियनें दंगा रोधी अभियानों, प्रदर्शनों को रोकने, देश के विभिन्न हिस्सों में संवेदनशील कानूनों के अनुपालन घूल भीड़नियंत्रित करने और वीआइपी दौरों के लिए भी तैनात किया जाता है। सीआरपीएफ में एक आइजी किसी क्षेत्र का मुखिया होता है। दोनों महिला अफसर सीआरपीएफ में 1987 में पहले वैच में नियुक्त हुई थीं इन दोनों महिला अफसरों ने संयुक्त राष्ट्र में सभी महिला पुलिस बलों की कमान भी संभाली है सीआरपीएफ की प्रवक्ता ने बताया कि दोनों महिला अफसरों को उनके उल्लेखनीय कार्यों के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से नवाजा जा चुका है।
×
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.


