बिलासपुर। क्रिकेट संघ बिलासपुर की विभिन्न वर्गो की महिला तैयार हो चुका है। अब इन्हें आगामी प्रतियोगिता के लिए क्रिकेट के सभी विधा में और भी दक्ष बनाया जा रहा है, ताकि वे इन प्रतियोगिता में खिताबी प्रदर्शन कर सके। मौजूदा स्थिति में इन महिला खिलाड़ियों को राजा रघुराज सिंह क्रिकेट स्टेडियम में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। साथ ही रोजाना अभ्यास मैच खिलाया जा रहा है, जिससे बिलासपुर की सभी वर्ग की महिला टीम मजबूत टीमों में शामिल हो सकेगी। क्रिकेट संघ बिलासपुर के सचिव विंटेश अग्रवाल ने बताया कि बीते छह व सात अप्रैल को महिला वर्ग में अंडर 14, 16, 19, 23 के साथ महिला सीनियर वर्ग की टीम तैयार की गई है। इसमे बिलासपुर की महिला खिलाड़ियों के साथ ही कोरबा, जांजगीर-चांपा, मुंगेली, जीपीएम, रायगढ़ की महिला खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। वैसे भी टीम में चयनित खिलाड़ी क्रिकेट की विधा में दक्ष है। वही अब उनकी जो भी कमियां है उन्हें दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। इसी के तहत उन्हें इन दिनों विशेष ट्रेनिंग दी जा रही है।
×
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
What's Hot
Previous Articleजंवारा विसर्जन करने तेज धूप में कलश थामकर नंगे पैर निकली महिलाएं
Next Article आधुनिक कृषि यंत्र खेती का काम हुआ आसान


